Friday 10th of July 2026 12:59:44 PM
Home Blog Page 205

पप्पू यादव की रिहाई को लेकर “करो

0
पटना के कोतवाली थाना में देंगे गिरफ्तारी
पटना के कोतवाली थाना में देंगे गिरफ्तारी

गया से श्रीकांत

कहा- अविलंव रिहाई नहीं होगी तो व्यापक होगा आंदोलन

गया: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की अविलंब रिहाई को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने करो-मरो, जेल भरो, के नारों के साथ पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि एक साजिश के तहत जाप सुप्रीमो व गरीबों के मसीहा पप्पू यादव को सरकार ने गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। पप्पू यादव की रिहाई को लेकर पूरे बिहार के सभी जिलों से कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं। जो पटना के कोतवाली थाना में गिरफ्तारी देंगे। साथ ही सारे कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलनरत रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी जैसे कार्यकाल में पप्पू यादव ने लोगों की बढ़-चढ़कर सेवा की। आज पटना की सड़कें बारिश की पानी में डूबी हुई है। कोई देखने वाला नहीं है। पप्पू यादव ने सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का कार्य किया। यह सरकार को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। कोरोना जैसी महामारी में हमलोग कोई आंदोलन नहीं करना चाहते थे। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार पप्पू यादव की रिहाई नहीं करवा रही है। इसे लेकर आज हम लोग सड़क पर हैं। अगर सरकार अविलंब रिहाई नहीं करती है तो आने वाले समय में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएग।

वही जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी ने कहा कि पप्पू यादव की रिहाई को लेकर करो-मरो, जेल भरो अभियान के तहत पूरे बिहार के कार्यकर्ता पटना के कोतवाली थाना में गिरफ्तारी दे रहे है।

उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह पूछना चाहते हैं कि जो व्यक्ति जनता की सेवा करता है, जो समस्याओं को उठाता है, उसे गिरफ्तार कर आखिर क्यों जेल भेज दिया गया? इसके बाद भी हम सभी कार्यकर्ता जन समस्याओं को उठाने का कार्य कर रहे हैं, तो क्या हमें भी जेल भेज दिया जाएगा ? आखिर यह सरकार की कैसी नीति है? अगर सरकार पप्पू यादव की अविलंब रिहाई नहीं करती है तो आने वाले समय में बहुत मुश्किलें होंगी और इसकी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी।

पति से अलग होने के बाद मां ने अपने दो बेटियों को कुएं मे फेका

0

छतरपुर : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया ।

छतरपुर के कचनपुर पंचायत अंतर्गत गोबराही टोला में रहने वाली एक मां ने अपने दो बेटियां छह वर्षीय सोनम कुमारी और सात वर्षीय परी कुमारी को कुएं में फेंक कर उनकी जान ले ली । प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला छतरपुर के ही मुरूमदाग गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी अनीता देवी थी ।

बताया जा रहा की कुछ वर्षो पहले ही महिला के पति ने उसे और उसके बच्चो को छोड़ दूसरी शादी कर ली थी,जिसके बाद महिला कचनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी । लेकिन महिला बेटियों की जिम्मेवारी नही निभा पा रही थी और उनके भविष्य की चिंता में वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गई थी । जिसके बाद आज महिला ने इस घटना को अंजाम दे दिया ।
सुबह जब आस पास के लोगो ने बच्चो के शव को कुएं मे तैरता पाया तो इसकी सूचना छतरपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई । थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है ।

कपाली में धाय

0

        मृतक शमीम अहमद की फ़ाइल फ़ोटो

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र को फिर एक बार अपराधियों ने अशांत करने का काम किया है।जहां बीते शनिवार रात को करीब साढ़े 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने चांद होटल के संचालक शमीम अहमद को सिर पर गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कपाली ओपी क्षेत्र के हंसाडूगरी निवासी शमीम अहमद होटल बंद कर रहा था, इसी दौरान किसी ने आवाज दे कर बुलाया, जिसके बाद उसे गोली मार दी। वही घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर फरार हो गए। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे, तो लोगो ने देखा की शमीम घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है।

        घटना की जांच करते एसडीपीओ

इसके बाद लोगो ने उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल ले गए, फिर बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने शमीम को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शमीम के कनपट्टी से सटा कर गोली मार दी, जो गोली उसके सिर में फंसी गयी थी। इधर घटना के बाद रात को चांडिल अनुमंडल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुटे गए।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसी के साथ गठबंधन नहीं

0
मीडिया में ओवैसी के साथ गठबंधन की खबरें भ्रामक और झूठ का पिटारा
मीडिया में ओवैसी के साथ गठबंधन की खबरें भ्रामक और झूठ का पिटारा

बसपा सुप्रीमों मायावती ने बयान जारी कर कहा कि एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी मिलकर लड़ेगी। यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है। इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी इसका जोरदार खण्डन करती है।

पंजाब को छोड़कर कहीं गठबंधन नहीं, अकेले लड़ेगी

मायावती ने कहा कि इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिरसे यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाला विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी अर्थात् अकेले ही लड़ेगी।

सतीश चंद्र मिश्रा को बनाया गया मीडिया सेल का कॉर्डिनेटर

मायावती ने कहा कि बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर ही अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बना दिया गया है।

सुश्री मायावती ने मीडिया से अपील की है कि वे बहुजन समाज पार्टी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि के सम्बन्ध में इस किस्म की भ्रमित करने वाली अन्य कोई भी गलत खबर लिखने, दिखाने व छापने से पहले श्री एस.सी. मिश्र से उस सम्बंध में सही जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

NDA से अलग होंगे चिराग पासवान, बिहार में अब तेजस्वी

0
बिहार में रंग जमाएगी तेजस्वी-चिराग की युवा जोड़ी, तीन दशकों से दिख रहे बूढ़े नेताओं से मिलेगा छुटकारा?
बिहार में रंग जमाएगी तेजस्वी-चिराग की युवा जोड़ी, तीन दशकों से दिख रहे बूढ़े नेताओं से मिलेगा छुटकारा?

बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़ा करवट लेने को तैयार है । तेजस्वी को छोटा भाई बताने के बाद अब चिराग पासवान ने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोल दिया। चिराग पासवान ने कहा है कि “मैंने हर परिस्थिति में हनुमान बनकर मोदीजी की सेवा की है, लेकिन आज जब राजनीतिक रुप से हनुमान की हत्या का प्रयास हो रहा है तो उम्मीद है कि राम खामोश बैठकर तमाशा नहीं देखेंगे। “

बीजेपी का पहली बार चिराग पर हमला

अबतक नीतीश कुमार और चिराग पासवान की लड़ाई में बीजेपी खामोश रही । इससे ये मैसेज गया कि चिराग ने विधानसभा चुनाव के दौरान जो किया वो भाजपा के इशारे पर ही किया था । लेकिन पहली बार भाजपा ने चिराग पासवान पर सीधा हमला बोला है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भ्रम फैलाकर एनडीए के वोटों को बांटने की साजिश की गई। अगर एनडीए के वोटों का बंटवारा न होता तो हम आसानी से 160 सीटों से ज्यादा जीतते।

क्या ये चिराग के एनडीए छोड़ने से पहले का माहौल है ?

लोजपा में टूट के बाद से तेजस्वी यादव ने दो बार चिराग पासवान को अपने साथ आने का न्योता दिया है । तेजस्वी यादव ने तो इतना तक कह दिया कि एनडीए ने बार-बार लोजपा को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन लालूजी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को तब भी राज्यसभा सदस्य बनाया जब वे खुद चुनाव हार गए थे । उधर चिराग ने भी कहा है कि वे लगातार तेजस्वी यादव के संपर्क में हैं । चिराग ने ये भी कहा कि तेजस्वी यादव उनके छोटे भाई की तरह हैं।

चिराग-तेजस्वी साथ आए तो क्या बदलेगा?

ये सबको पता है कि लोजपा के बागी पांच सांसद अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। उनमें से कितनों को अगले लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा, इसपर भी संदेह है । बिहार के सामाजिक समीकरणों की बात करें तो सामाजिक समीकरण तो तब बदलेगा जब चिराग के साथ रामविलास पासवान का प्रतिबद्ध वोटर टिका रहे । अगर ऐसा हुआ तो लेफ्ट और चिराग के एक खेमें में होने से दलित और महादलित वोटरों का एक बड़ा तबका महागठबंधन के साथ जाएगा। दूसरा राजद का यादव वोटर तेजस्वी के साथ इंटैक्ट है । कांग्रेस खराब से खराब हालत में भी 5-7% वोट पर पकड़ रखती है ।

चुनाव दर चुनाव दरक रहा है NDA का वोट

दूसरी ओर एनडीए सवर्ण, कोयरी-कुर्मी, अतिपिछडी और महादलित तबके के सहारे है । लेकिन पिछा विधानसभा चुनाव बताता है कि सवर्ण वोटर नीतीश कुमार से बेहद नाराज़ हैं। फॉरवर्ड-बैकवर्ड के समीकरण में अतिपिछडी जातियों का वोट छिटककर महागठबंधन के पाले में चला जाता है। विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में महागठबंधन की बढ़त का ये एक कारण था ।

बक्सर में युवा राजद नेता की हत्या, घटना के बाद जमकर बवाल, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

0

उज्ज्वल दुनिया, बक्सर(बिहार)। बक्सर के सिमरी इलाके में परिचित के घर से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे युवा राजद नेता दीपक यादव (20) की शुक्रवार की शाम हत्या कर दी गई।

वह विद्यासागर यादव के पुत्र थे। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।

डुमरांव के डीएसपी केके सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया और आश्वस्त किया कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार होगी। तब जाकर लोग शांत हुए।

घटना तिलक राय थाना ओपी क्षेत्र के नियाजीपुर बांध के पास हुई।

 

बताया गया कि सिमरी प्रखंड के सइहार गांव के मुखिया शंकर सिंह के पिता के अंतिम संस्कार कर बयासी घाट से स्कॉर्पियो पर लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

घायल अवस्था में राजद नेता को आनन-फानन में बक्सर ले जाया गया, जहां सदर अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया।

बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ डुमरांव-बिक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्लॉक के निकट मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया।

उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह की पहल पर परिजनों से बात कर जाम को हटाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटनास्थल पर सदलबल डुमरांव डीएसपी मौजूद रहे और माहौल को बिगड़ने नहीं दिया।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दीपक मूल रूप से सिमरी प्रखंड के सिंघनपुरा निवासी थेऔर वर्तमान में डुमरांव के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहते थे।

गढ़वा के बारकोल जंगल में ग्रामीणों पर भालू का हमला, दो भाइयों समेत तीन की मौत

0

उज्ज्वल दुनिया, गढ़वा। गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड स्थित बरकोल गांव के पास जंगल में शुक्रवार की शाम एक भालू के हमले में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।

वहीं एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल और मृतक सभी लोग बरकोल गांव के कोरिया कोड़कर टोला के रहने वाले थे।

सभी ग्रामीण बरकोल से अपने टोला लौट रहे थे। इसी दौरान कोरिया कोड़कर जंगल से गुजरने के दौरान एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।

 

इस हमले में भालू ने तीन लोगों को मार डाला, जबकि तीन लोग घायल अवस्था में किसी तरह बचकर भागने में सफल रहे।

सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक भालू के हमले के दौरान सभी ग्रामीण निहत्थे थे। एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी थी, उसके बावजूद भालू से वह भी नहीं बच पाया।

घायलों के मुताबिक विशालकाय भालू का वे लोग मुकाबला नहीं कर पाए।

बताया जाता है कि इस जंगल में अक्सर ग्रामीण भालू के हमले के शिकार होते रहे हैं।

इस घटना के बाद बरकोल गांव सहित आस-पास के गांवों में हिंसक भालू को लेकर काफी दहशत देखा जा रहा है।

मृतकों में अनित गिद्ध (35), सुमित गिद्ध (38) और राजू मिंज (40), वहीं घायलों में छोटू गिद्ध, उसकी पत्नी मरियम लकड़ा और कमलेश गिद्ध के नाम शामिल हैं।

मांग दिवस मनाते हुए वामपंथियों ने लगाए खेती बचाओ, संविधान बचाओ…के नारे

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग में शनिवार को मांग दिवस मनाते हुए वामपंथियों ने खेती बचाओ, संविधान बचाओ…के नारे लगाए लगाए।

वहीं किसानों के विरोध में देशद्रोही कानून वापस लेने की मांग की गई। यह मांग दिवस वामपंथी पार्टियों के अखिल भारतीय आह्वान पर मनाया गया।

इस मौके पर गणेश कुमार वर्मा सीटू ने कहा कि आज 200 दिन से अधिक हो गया।

इस दौरान 300 से अधिक किसान शहीद हो गए, लेकिन केंद्र सरकार आज तक किसानों से वार्ता के लिए तैयार नहीं हुई।

पुराने समाहरणालय के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में सीपीआई के सहायक जिला मंत्री निजाम अंसारी और महेंद्र राम ने भी मोदी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

मौके पर नगर मंत्री चांद खान, मजीद अंसारी, स्वदेशी पासवान, अशोक कुमार मेहता, सीपीएम के विपिन कुमार सिन्हा, विजय मिश्रा, तपेश्वर राम, मनोज कुमार, मो. आशिक, खतियानी परिवार के मो. हकीम आदि मौजूद थे।

हजारीबाग के 24 चौक

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)।  हजार बागों के नाम से प्रसिद्ध हजारीबाग शहर की तस्वीर शीघ्र बदली हुई नजर आएगी। अगले दो-तीन माह में शहर की खूबसूरती में चार चांद लगनेवाला है। दरअसल शहर के 24 चौक-चौराहों की सूरत बदलनेवाली है।

ये चौक-चौराहे फैंसी, डिजाइनदार और खूबसूरत हो जाएंगे। कई बड़े चौराहे गोलंबर भी बनेंगे। कहीं एलईडी, कहीं टू आर्म्स लाइट, तो कहीं फव्वारे भी लगेंगे।

शहर के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा रंग-बिरंगे झंडों से सुसज्जित झंडा चौक। यह पहल नगर निगम की ओर से की जा रही है।

 

इन योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए अन्नदा चौक पीसीसी ड्रेन निर्माण के साथ काम भी शुरू कर दिया गया है।

दो अन्य योजनाएं कालीबाड़ी में डबल स्टोरीज मार्केटिंग कांप्लेक्स और वार्ड-16 स्थित चिश्तिया मुहल्ला डा. जाकिर हुसैन मार्ग में विवाह घर से भी जुड़ी हैं।

इसका निर्माण भी जल्द होगा। वर्ष 2017 की यह तीनों बड़ी योजनाएं विभिन्न कारणों से लंबित पड़ी थीं।

नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने इस पर नए सिरे से पहल करते हुए फिर से डीपीआर तैयार कराया और फिर इन योजनाओं का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया। सरकार से इसकी मंजूरी के साथ राशि भी मिल चुकी है।

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर भी हो चुका है। नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने खास बातचीत में बताया कि शहर का सौंदर्यीकरण 1.95 करोड़, कालीबाड़ी मार्केटिंग कांप्लेक्स एक करोड़ और चिश्तिया मोहल्ला में विवाह घर 1.25 करोड़ की राशि से बनाया जाएगा।

इसके साथ ही विष्णुपुरी गली नंबर-तीन को भी जल्द सौगात मिलेगी। वहां जलजमाव और नाली की समस्याओं का भी शीघ्र निदान होगा। गौरतलब है कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए वर्षों से ऐसे ही बड़े विजन की सख्त जरूरत थी।

त्रिवेणी सैनिक कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने बुलंद की आवाज, पुलिस ने चटकाई लाठियां

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। हजारीबाग के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी पंकरी- बरवाडीह के अधीनस्थ त्रिवेणी सैनिक प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों ने शनिवार को कंपनी के खिलाफ आवाज बुलंद की, तो उन्हें पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं।

कोविड-19 नियमों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मजदूर बोनस, सालाना बढ़ोतरी और कंपनी से हटाए गए मजदूरों को काम पर पुन: रखने की मांग के लिए वूम बेरियर उरूब के पास धरने पर बैठ गए।

धरने से पहले कंपनी के उच्चाधिकारियों और मजदूरों के बीच दो बार बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था।

 

लेकिन कंपनी की ओर से बोनस नहीं दिए जाने की बात सुनकर मजदूर सहमत नहीं हुए और पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 26 जून की सुबह सात बजे से ही धरने पर बैठ गए।

धरना स्थल पर एसडीपीओ मो नेहालद्दीन, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, सीओ वैभव कुमार सिंह और डाड़ीकला थाना प्रभारी मणिलाल सिंह ने मजदूरों को धरने से उठाने का प्रयास किया।

प्रशासन की ओर से महामारी खत्म होने के बाद वार्ता कराने की बात कही गई, लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर डटे रहे।

मजदूरों ने बताया कि पुलिस उन्हें कोविड-19 का उल्लंघन करने का कारण बताकर गिरफ्तारी की बात कहते हुए उन पर लाठियां चटकाईं।

इधर एक मजदूर पर पथराव करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

फिर दर्जनों मजदूरों को पुलिस वाहन में जबरन बैठा लिया गया।

इस संबंध में सदर एसडीओ विद्या भूषण कुमार ने बताया कि मजदूरों के साथ किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं किया गया है।

महामारी को देखते हुए मजदूरों को वहां से हटा दिया गया है।

इस मामले पर त्रिवेणी सैनिक कंपनी के जीएम ने बताया कि मजदूरों से वार्ता करने के लिए कंपनी तैयार है।

विधि सम्मत जो भी जायज मांगें होंगी, उसे पूर्ण किया जाएगा।

चतरा में ढाई किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल पुलिस ने शनिवार को लावालौंग थाना क्षेत्र के आराआतु गांव से ढाई किलो गीला अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक सुरेंद्र साहू इसी थाना क्षेत्र के बांदु गांव का रहने वाला है।

डीएसपी अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर सवार होकर आराआतु की ओर आ रहा है, जिसके पास ढाई किलो अवैध अफीम है।

सूचना के सत्यापन के लिए एक टीम गठित की गई और नाका लगाकर वाहन चेकिंग शुरू किया गया।

चेकिंग के दौरान बाइक सवार सुरेंद्र साहू के वाहन की डिक्की में ढाई किलो अफीम बरामद किया गया।

अभियान में सहायक अवर निरीक्षक रोहित टोपनो, आरक्षी प्रवीण ठाकुर और पंकज कुमार भी शामिल थे।

प्रशासन का मुहिम ला रहा है रंग, टीकाकरण केंद्रों में उमड़ रही है भीड़

0

तमाम आफवाओ से दूर होकर लोग रहे है कोरोना का टीका

सरायकेला। सरायकेला जिला के कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के अब लोग खुद आगे आकर कोरोना का टीका ले रहे है। टिका लेने को लेकर शनिवार को ईचागढ़ डुमरा, हाड़ात, आदारडीह, मिलनचौक, कुकड़ू प्रखंड के जानुम सहित दर्जनों गांवों में शिविर का आयोजन किया गया। जहां टीकाकरण शिविरों में तमाम तरह के अफवाहों को दरकिनार करते हुए टिका लिए। जहां टीका लगाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

मालूम हो कि कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्र मे बीडीओ, सीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी के द्वारा बैठक कर लोगों को अपवाह में नही आकर शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। नतीजतन लोगों मे धीरे- धीरे कोरोनारोधी टीका को लेकर फैली भ्रम दुर हो रहा है। प्रशासन का मुहिम के तहत ही लोग शिविरों में आकर उत्साह के साथ लोग टिका ले रहे है। ईचागढ़ स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेंद्र सिंह मुंडा ने बताया की शिविरों में ग्रामीण उम्मीद से ज्यादा पहुंच रहे है और टीका रहे जा। उन्होंने कहा की युवा वर्ग मे वैक्सीन के प्रति काफी रूझान है। जानुम के शिविर में वैक्सीन लेने के बाद एक मंगल चंद्र महतो नामक छात्र ने कहा कि वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है, वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट्स नही होता है, लोग निर्भीक होकर शिविरों में आकर टिका लें। उन्होंने बताया कि जानुम मध्य विद्यालय के शिविर में शनिवार को 80 लोगो ने कोरोना का वैक्सीन लिया। उन्होंने किसी तरह से अफवाओं से दूर रहकर अन्य लोगो को वैक्सीन लेने का अपील किया है।

27 JUNE 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-27-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 June”]

आदित्यपुर: करीब 538 ग्राम गांजा के साथ “हसीना” गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की पुलिस ने अलकतरा ड्रम बस्ती से 45 वर्षीय हसीना खातून नामक एक महिला के पास से करीब 537. 75 ग्राम गांजा अलग-अलग पूड़ियों में बंद बरामद किया है। इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2021 की शाम संध्या गश्ती में परि पुअनि बरखा कुमारी, परि पुअनि सागरलाल महथा एवं टाइगर मोबाईल के जवान पैदल गस्ती में थे, तभी परि पुअनि बरखा कुमारी ने एक महिला को भागते हुए देखा। संदेह होने पर पुलिस द्वारा उसे पीछा किया गया, जहां वो एक कच्चे मकान में घुस गयी, तो पिछा कर उस महिला को परि पुअनि बरखा कुमारी के द्वारा पकड़ा गया। उक्त महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम हसिना खातून, उम्र 45 वर्ष, पति- स्व शेख लल्लू, पता – अलकतराड्रम, थाना – आदित्यपुर, जिला – सरायकेला खरसावां बतायी। इसके बाद महिला का विधिवत तलाशी लिया गया, तलाशी के क्रम में महिला के पास से 11 कागज का पुड़िया जिसका कागज सहित वजन 16.45 ग्राम एवं 19 प्लास्टिक के पुड़िया जिसका प्लास्टिक सहित बजन 79.30 ग्राम में गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। पकडाये उक्त महिला से पुछताछ के क्रम में उसके घर से सफेद रंग के प्लास्टिक में 442 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ। सभी बरामद गांजा जैसा पदार्थ का जाप्ती सूची बनाया गया। वही इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड सं.- 204/2021 दिनांक – 26.06.2021 धारा- 20 “B’ (I A) 22 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 काण्ड दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में गांजा जैसे पदार्थ को बेचना एवं पास रखने के अपराध को स्वीकार किया गया है। इधर आरोपी महिला को पुलिस ने कांड दर्ज कर जेल भेज दिया है।

26 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-26-JUNE.pdf” title=”Ujjwal Duniya 26 JUNE”]

 

Download