Friday 10th of July 2026 12:01:37 PM
Home Blog Page 204

बड़कागांव त्रिवेणी प्रकरण ने पकड़ा तूल, डीसी से मिला इंटक का प्रतिनिधिमंडल

0
इंटक ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
इंटक ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

हजारीबाग। हजारीबाग स्थित बड़कागांव त्रिवेणी प्रकरण धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। कंपनी की तानाशाही रवैये का विरोध कर रहे 19 मजदूरों को जेल भेजे जाने के बाद आंदोलन की धार तेज होने लगी है। विधायक अंबा प्रसाद के विरोध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धरने के बाद अब इंटक के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसी मामले में डीसी को ज्ञापन सौंपा है। इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष साजिद अली खान ने बताया कि धरने पर बैठे 19 मजदूरों को जेल भेजना कहीं से भी उचित नहीं है।

त्रिवेणी सैनिक कंपनी के इशारे पर काम कर रही है पुलिस 

सभी मजदूर अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। इसमें पुलिस की एक पक्षीय भूमिका सही नहीं है।

पुलिस और प्रशासन त्रिवेणी सैनिक कंपनी के इशारे पर काम कर रहा है। इस मामले में इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी आदित्य कुमार आनंद के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और मजदूरों को शीघ्र जमानत दिलाने का अग्रह किया।

मजदूरों को नहीं छोड़ा तो आंदोलन करेगा इंटक 

इंटक नेता ने बताया कि डीसी ने इस संदर्भ में शीघ्र ही उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 19 मजदूरों को बेल नहीं मिला, तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सलाह मशविरा एवं निर्देशानुसार इंटक व्यापक आंदोलन करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में इंटक के जिला अध्यक्ष प्रेम सत्संग, जमशेद खान, जयकरण साव, इजहार उल हक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

झारखंड कांग्रेस में अंदर ही अंदर क्या खिचड़ी पक रही है ?

0

झारखंड कांग्रेस के एक नेता हैं, जो टीवी पर अपनी पार्टी का पक्ष रखने में माहिर हैं….वे नाम न छापने की शर्त पर बताते हैं कि “रामेश्वर उरावं ने सबसे अच्छा ये किया कि उन्होंने कुछ नहीं किया”….इसे विस्तार से समझाते हुए वे कहते हैं…. उनके सामने प्रदेश प्रवक्ताओं और पार्टी उपाध्यक्ष में मारपीट की नौबत आ गई, पर वे भगवान बुद्ध की तरह शांत रहे….इरफान अंसारी लगभग हर रोज मीडिया में तरह-तरह के बयान दें, लेकिन वह चुप रहते हैं….उमाशंकर अकेला खुलेआम उनपर आरोप लगाते हैं, लेकिन रामेश्वर उरावं शांत…उनका शायद एक ही सिद्धांत है….किसी भी परिस्थिति में कुछ एक्शन नहीं लेना है….

आखिर इरफान अंसारी ने रामेस्वर उरावं को Failed प्रदेश अध्यक्ष क्यों कहा ?
आखिर इरफान अंसारी ने रामेस्वर उरावं को Failed प्रदेश अध्यक्ष क्यों कहा ?

प्रदेश अध्यक्ष जी कुछ करते क्यों नहीं ?

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र एक मजेदार घटना का जिक्र करते हैं….इरफान अंसारी ने कोरोना के पहले लहर के वक्त स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था…उन्होंने कहा था कि “एक रिक्शा चलाने वाले को हवाई जहाज चलाने दे दिजिएगा, तो वह एक्सीडेंट ही करेगा ना ?“….इसके अलावा भी इरफान अंसारी ने स्वास्थ मंत्री को “मिठाई बेचनेवाला” और भी न जाने क्या-क्या कहा…बन्ना गुप्ता इसकी शिकायत लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं के पास गये….बन्ना गुप्ता ने तमतमाते हुए कहा कि आप लोग सब मिलकर बेइज्जती करा रहे हैं….रामेश्वर उरावं हूं…हां…करते रहे…अंत में झल्लाकर बन्ना गुप्ता वहां से निकल गए…

कितने विधायकों को दे दिया 12वें मंत्रीपद और बोर्ड-निगम का आश्वासन ?

पार्टी के अंदर अभी 12वें मंत्री पद और बोर्ड-निगमों के बंटवारे पर अंदाजा लगाया जा रहा है…हर नेता के समर्थक बस यही कह रहे हैं कि बांत हो गई है, हमारे नेताजी का तो पक्का है….जबकि हकीकत ये है कि लगभग सभी विधायकों को कुछ न कुछ आश्वासन मिला है…नमन् विक्सल कोंगाड़ी जैसे नेता तो लगभग आश्वस्त थे कि 12वां मंत्री पद उन्हें ही मिलेगा…लेकिन झामुमो में भी इसे लेकर अंदर ही अंदर प्रेशर पॉलिटिक्स चल रहा है…लिहाजा मामला फिलहाल टाल दिया गया है….लेकिन कबतक ?

सुबोधकांत सहाय से लगातार क्यों मिल रहे हैं खिजरी विधायक राजेश कच्छप?
सुबोधकांत सहाय से लगातार क्यों मिल रहे हैं खिजरी विधायक राजेश कच्छप?

कांग्रेस की चार महिला विधायकों में किसी को कुछ नहीं मिला ? 

कांग्रेस के टिकट पर इस बार चार महिला विधायक चुनकर आई हैं, लेकिन इनमें से किसी को मंत्री पद नहीं दिया गया…इन्हें उम्मीद है कि कम से कम बोर्ड-निगम में तो महिला को प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए…इस बीच कांग्रेस की चार में से दो महिला विधायकों को इस बात का भी मलाल है कि उनके खिलाफ छोटे-मोटे मामलों पर FIR दर्ज किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से इनके समर्थन में एक शब्द भी नहीं फूटे…अरे पद नहीं दे रहे, कम से कम ढंग का सम्मान तो मिले ? लिहाजा चार में से कम से कम तीन महिला विधायकों ने तो मोर्चा खोल ही दिया ।

क्या प्रदेश स्तर पर नहीं सुनी जा रही विधायकों की पीड़ा?
क्या प्रदेश स्तर पर नहीं सुनी जा रही विधायकों की पीड़ा?

महिला विधायकों ने भी खोल दिया मोर्चा

ममता देवी आरपीएन सिंह और केसी वेणुगोपाल से अपनी पीड़ा सुना आईं….दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से कई बार यहां हो रही ज्यादतियों को बता चुकी हैं…पहली बार उन्होंने मीडिया में कह दिया कि संथाल परगना में अवैध माइनिंग जोर-शोर से जारी है । सबको पता है कि संथाल में अवैध माइनिंग का किंगपिन कौन है? लिहाजा इसे सरकार की आलोचना की तरह देखा जा रहा है। उधर बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद अपने मां-बाप के ऊपर चल रहे केस को लेकर एक्टिव हैं…उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई दौर की मुलाकात की है…उन्होंने और भी प्रयास किये हैं, जिनपर यहां चर्चा करना ठीक नहीं होगा…

दीपिका पांडे सिंह और अंबा प्रसाद के साथ कितनी मजबूती से खड़ी हुई पार्टी ?
दीपिका पांडे सिंह और अंबा प्रसाद के साथ क्यों नहीं खड़ी दिखी पार्टी ?

बंधु तिर्की और प्रदीप यादव का अपना दर्द है

विधानसभा चुनाव के बाद ताजा-ताजा कांग्रेसी बने बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को उम्मीद थी कि सत्तापक्ष की संख्या में दो और अंक जोड़ने का कुछ न कुछ तो ईनाम मिलेगा ही…लेकिन धीरे-धीरे मंत्री बनने की आस तो टूट ही रही है…अब ले-देकर बोर्ड निगम पर भरोसा है…लेकिन देखिए, वो भी मिलता है या नहीं…?

अफसर नहीं सुनते

ये शिकायत आम है….अधिकतर कांग्रेसी विधायकों की शिकायत है कि राज्य के अफसर उनको वैल्यू ही नहीं देते….लगता ही नहीं कि ये कांग्रेस की सरकार है । कुछ विधायकों ने विधायक दल की बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठाया था…विधायकों का कहना था कि जब हम जनता की पैरवी ही ढंग से नहीं कर पा रहे तो फिर क्षेत्र में किस मुंह से जाएं….? और जब हम अफसरों का विरोध करते हैं तो उल्टा हमपर ही दबाव बनाया जाने लगता है…

अब इन हालातों में बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस संगठन में बदलाव होगा ? क्या प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे ? क्या एक-दो मंत्री में भी फेरबदल हो सकता है ? क्या होगा अगर विधायकों की पीड़ा नहीं सुनी गई ?

 

28 JUNE 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-28-JUNE.pdf” title=”Ujjwal Duniya 28 JUNE”]

बिना कागज के चल रहे माइका गोदाम में छापेमारी, गोदाम सील

0


कोडरमा। जिले के डोमचांच अन्तर्गत महेशपुर-मसमोहना पथ स्थित ओम साई इंटरप्राइजेज में बिना कागज चल रहे माइका गोदाम में छापेमारी की गई। एसडीओ के मनीष कुमार निर्देश पर जिलास्तर पर गठित टीम रविवार को डोमचांच के महेशपुर मसमोहना पथ स्थित ओम साई इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित माइका गोदाम में
छापेमारी गई छापामारी दल के टीम जब उक्त गोदाम पर पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर माइका का स्टॉक कर प्रोसेसिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान वहां से 95 टन माइका, 150 बोरा माइका फ्लेक्स, 250 बोरा माइका डस्ट बरामद किया गया बड़े पैमाने पर माइका का कारोबार कर रहे संचालक से जब टीम के अधिकारियों ने कागजात संबंधी लाइसेंस की मांग की, तो संचालक के द्वारा कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। टीम ने इसे प्रथम दृष्टया में अवैध मानते हुए गोदाम को सील कर दिया डोमचांच अंचल अधिकारी मां देव प्रिया ने बताया कि जिनके पास माइका का कारोबार करने का कोई लाइसेंस नहीं है। और अवैध रूप से इसका कारोबार किया जा रहा है। छापेमारी में सहायक खनन पदाधिकारी, डोमचांच अंचल अधिकारी मां देवप्रिया, खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी नवलशाही इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी डोमचांच श्यामलाल यादव, एसआई अमित कुमार, विनोद यादव, बालदेव पंडित, सहित पुलिस बल जवान शामिल थे।

डीसी के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित पांच माइका गोदामों में छापेमारी,सील

0

कोडरमा: डीसी रमेश घोलप के निदेशानुसार एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महतोआरा गझण्डी रोड स्थित पांच माइका गोदामों में छापेमारी की गई। इस दौरान इन गोदामों में भारी मात्रा में ढिबरा का अवैध भंडारण पाया गया। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इन गोदामों में भारी मात्रा में ढिवरा व तैयार माइका पाया गया। इन गोदामों के मालिक से जब भंडारण को लेकर जरूरी कागजात पेश करने कहा गया तो उनलोगों ने पेश नहीं किया। जिसके पक्षात इन गोदामों को सील किया गया। उक्त गोदाम के संचालकों में मोटी शर्मा, राजू केडिया, गुड्डू सिंह, भारती कुमार व चंद्रकांत साव के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के गोदामों पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। मौके पर डीएमओ मिहिर सलकर, एसडीपीओ अशोक कुमार, कोडरमा सोओ अनिल कुमार, तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम आदि मौजूद थे।

औरंगाबाद से शादी समारोह में धनबाद जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार गंभीर

0

उज्ज्वल दुनिया, बरही/बरकट्ठा(हजारीबाग)। हजारीबाग के बरकट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरेज में रविवार को एक स्कॉर्पियो एनएच-2 पर अनियंत्रित हो कर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह डिवाडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई।

दुर्घटना में स्कॉर्पियो जेएच01बीएम 8812 में सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

झामुमो नेता प्रमोद कुमार गुप्ता ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर जानकारी दी।

उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में भर्ती करवाया गया। वहां चिकित्सकों ने राजेंद्र यादव (45) को बसडीहा औरंगाबाद निवासी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अन्य चार घायल लोगों में धनबाद के कतरास निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह (30)पिता : स्व राजनंदन सिंह, धनबाद के हीरापुर निवासी संजय कुमार (39) पिता : कपिल यादव, केदार यादव (60) पिता : भगत यादव तथा अशोक कुमार नोनेजा (53) पिता : शिवनंदन नोनेजा का प्राथमिक इलाज किया गया।

सभी की हालत स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

सभी शादी समारोह से बिहार के औरंगाबाद से धनबाद के हीरापुर जा रहे थे।

हजारीबाग में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 वाहन बरामद, छह गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग और कोडरमा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है।

गिरोह के लोग हजारीबाग के चौपारण और कोडरमा के जयनगर क्षेत्र से पकड़े गए हैं।

पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को चोरी के दर्जनभर वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामद वाहनों में एक स्कॉर्पियो, तीन बोलेरो पिकअप वैन, एक वैगन आर और एक मारुति शामिल है।

 

यह जानकारी रविवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में हजारीबाग एसपी कार्तिक एस और कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने दी।

एसपी कार्तिक एस ने चौपारण थाने में रविवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग और कोडरमा जिला बल की ओर से संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान चौपारण के दनुआ घाटी से लूटा गया पिकअप वैन डब्ल्यूबी 39बी 9575 बरामद किया गया एवं कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं चरही थाना अंतर्गत लूटे गए पिकअप जेएच-01डीसी-0980 को भी बरामद किया गया।

वाहन लूट गिरोह ने कोडरमा जिला अंतर्गत कई लूट कांडों को अंजाम दिया गया है।

वहीं चौपारण पुलिस ने लूट के दौरान प्रयोग किए जाने वाले वाहन वैगनआर बीआर-23-4500 एवं स्कॉर्पियो जेएच-12डी-5432 को भी जब्त किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के गया स्थित फतेहपुर के विक्की कुमार, हजारीबाग स्थित बरही गौरियाकरमा के राजकुमार चौधरी उर्फ मुन्ना, बरकट्ठा झुरमुरी के शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, चौपारण परसातरी के संदीप कुमार व संतोष कुमार भुइयां और बरकट्ठा कोनहरा के नौशाद अंसारी शामिल हैं।

सभी अभियुक्तों पर लूट कांड की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हजारीबाग जेल भेज दिया गया।

इस सफलता के पीछे पुलिस का मजबूत सूचना तंत्र एवं आपसी बेहतर तालमेल को बताया जा रहा है।

भूमिहीनों ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला को पांच घंटे तक बंधक बनाया

0
SDO के आश्वासन के बाद किसी तरह छूटे विधायक अकेला
SDO के आश्वासन के बाद किसी तरह छूटे विधायक अकेला

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिले के चौपारण में बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव को भूमिहीन ग्रामीणों ने रविवार को पांच घंटे बंधक बनाकर रखा। ग्रामीणों ने उनके आवास पर बाहर से मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और गरीबों को जमीन दो, घर दो…की नारेबाजी करते रहे।

क्या है पूरा मामला ?

चौपारण प्रखंड की अतिउग्रवाद प्रभावित पंचायत दैहर के भदान, कैरी पिपराही, लालकिसुन चक, इचाक आदि के दर्जनों भूमिहीन ग्रामीणों ने बरही विधायक उमाशंकर अकेला को चौपारण स्थित आवास को घेरे रख। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दशक से हमलोग वन भूमि पर झौपड़ी व मिट्टी का घर बना कर रहते आ रहे हैं। वन भूमि पर होने के कारण वन विभाग ने चार साल पहले कई घरों को अवैध घोषित करते हुए ढाह दिया था। जंगल में घर होने कारण कई बार हाथियों ने भी घर को क्षतिग्रस्त किया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें कोई सरकारी लाभ भी नहीं मिलता है।

बरही विधायक उमाशंकर अकेला के आवास का घेराव करते भूमिहीन
बरही विधायक उमाशंकर अकेला के आवास का घेराव करते भूमिहीन

बरही एसडीओ डॉ कुमार ताराचंद ने कहा कि जो भी ग्रामीण अहर्ता पूरी करते हैं, उन सभी भूमिहीनों को भूमि पट्टा मिलेगा। बरही एसडीओ के आश्वासन के बाद भूमिहीनों ने विधायक आवास के मुख्य गेट का ताला खोला। इधर विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि विधानसभा में वर्ष 2010 और 2020-21 सत्र में कई बार मांग कर चुके हैं। उन्होने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री से बात नहीं हो सकी है। उनसे मिल कर मांगों को गंभीरता से रखेंगे।

अपनी ही सरकार की पुलिस के खिलाफ धरने पर क्यों बैठ गईं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ?

0

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव से मजदूरों की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद धरने पर बेठ गईं। उन्होंने 19 मजदूरों की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया। सूचना पर सदर सीओ, डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

मजदूरों की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठी बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद
मजदूरों की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठी बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद

मजदूरों पर पुलिस का अत्याचार बर्दाश्त नहीं- अंबा प्रसाद

सीओ ने विधायक से वार्ता कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिस गलत तरीके से मजदूरों को जेल भेजने का काम कर रही है, जो बर्दाश्त से बाहर है।

पुलिस ने मजदूरों पर किया था लाठीचार्ज

दरअसल शनिवार को बड़कागांव प्रखंड की बरवाडीह कोल माइंस त्रिवेणी सैनिक में कार्य कर रहे कर्मचारियों और मजदूरों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू किया था। इनमें बोनस का भुगतान, नया वेज बोर्ड लागू करने और निकाले गए मजदूरों को बहाल करने की मांग कर रहे थे। हड़ताल को खत्म कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठियां भांज कर 20 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया था। इस लाठीचार्ज में दो मजदूर घायल हो गए थे।

गिरफ्तार मजदूर अवधेश सिंह और धनुष कुमार महतो का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी गलत ढंग से की गई है। वे शांति से आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला अभी देख रहे हैं। पुलिस अगर गलत कार्य करेगी, तो कार्रवाई की जाएगी।

देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन 17 सितंबर को करुंगा, “सुप्रीयो जी के लिए…”

0

देवघर एम्स के ओपीडी का उद्घाटन झामुमो और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के बीच विवादों के बीच टल गया…लेकिन अब गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने एलान किया है कि 17 सितंबर को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। उन्होने यह भी कहा कि केन्द्रीय नागरिक उड्डययन मंत्री हरदीप पूरी और वे दोनों उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे….अंतिम लाइन में उन्होने कहा कि “सुप्रीयो जी के लिए…”

केन्द्र सरकार के सहयोग से देवघर में अन्तराज्यीय बस टर्मिनल और जलसार पार्क का निरीक्षण

इतना ही नहीं, निशिकांत दूबे ने केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा अमृत योजना से 50 करोड़ की लागत से बन रहे देवघर के अन्तराज्यीय बस टर्मिनल का भी निरीक्षण किया । इसके साथ ही भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना से 40 करोड़ की लागत से बन रहे जलसार पार्क के पैदल पथ का निरीक्षण कर भी संदेश देने की कोशिश की…इसके अलावा गोड्डा सांसद ने जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर,लिफ़्ट,पार्किंग मल्टी फ़ंक्शनल सेंटर की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होने कहा कि इसे भी केन्द्र सरकार ने ही बनवाया है ।

सुप्रियो दा को सावन के अंधे की तरह हरा-हरा दिखाई देता है- निशिकांत

सावन की पहली सोमवारी पर देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की बात कल झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने उठाई थी, और कहा की यह तैयार है और इसका जल्द उद्घाटन होना चाहिए। इस पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि इसके एप्रोच रोड की फाइल
हेमंत सोरेन जी के टेबल पर एक साल से पड़ी है,10 मीटिंग हो चुकी । एयरपोर्ट का आगमन,प्रस्थान,एटीसी टॉवर सभी का काम अधूरा है
झामुमो के सुप्रीयो दादा को सावन की अंधे की तरह सभी कुछ हरा हरा दिखाई देता है

झामुमो ने बताया था आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान

इससे पहले देवघर एम्स के ओपीडी का उद्घाटन कैंसिल होने को झामुमो ने केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान बताया था । झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों और एक आदिवासी मुख्यमंत्री का अपमान किया है। कार्यक्रम को अचानक रद करना अघोषित आपातकाल जैसा है। यह कारनामा गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की ओर से सुनियोजित तरीके से किया गया है। उन्होंने इसे स्थगित करा दिया, क्योंकि वे ऑनलाइन की बजाय इस कार्यक्रम में अपनी शारीरिक उपस्थिति दर्ज कराना चाहते थे।

कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सहारा देना प्राथमिकता

0
झालसा द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथिशामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
झालसा द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से “प्रोजेक्ट शिशु” के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास हेतु झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रोजेक्ट शिशु” के तहत कोरोना महामारी के दौरान राज्य के वैसे बच्चे जिन्होंने अपने अभिभावकों को खोया है उन बच्चों का पुनर्वास करना निश्चित रूप से बहुत ही संवेदनशील और हृदय को छूने वाला कार्य है। । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में अनेकों ऐसे बच्चे हैं जिनके जीवन से मां-बाप का साया सदा के लिए समाप्त हो चुका है। ऐसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

जीवन और जीविका को गंभीरता लेने का प्रयास किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने लोगों के जीवन और जीविका को गंभीरता से लिया । जीवन और जीविका दोनों सुरक्षित रहे इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए गए। कई स्वयंसेवी संस्थाएं तथा लोगों का भी पूरा सहयोग सरकार को इस वैश्विक महामारी के दौर में मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां झारखंड राज्य के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। राज्य सरकार इन सभी चुनौतियों से निपटते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।

जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया

मुख्यमंत्री ने साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित एक बच्चे जिसका नाम उदय हाँसदा है, का उदाहरण देते हुए कहा कि जब मैं उस बच्चे से मिला तब वह बच्चा 8 साल का था। किसी कारण से उस बच्चे के माता-पिता और भैया भाभी की मृत्यु हो गई थी । वह बच्चा अनाथ था । मैंने ग्रामीणों के सहयोग से उस बच्चे को नानी के देखरेख में रखवाया। आज वह बच्चा 10 साल का हो गया है और पढ़ लिख रहा है। वह बच्चा आज भी हमारी निगरानी में है ।

अनाथ बच्चों को पारिवारिक माहौल देना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जरूरतमंद तथा अनाथ बच्चों को पारिवारिक माहौल देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। जरूरतमंद तथा अनाथ बच्चों को उनके गांव में ही भरण पोषण तथा शिक्षा मिल सके इस निमित्त राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है। गांव की विधवा महिला तथा वैसे पुरुष जो अकेले हैं, अगर अनाथ बच्चों को अपने साथ रखने के लिए तैयार होंगे तो सरकार उन्हें हर संभव आर्थिक मदद करेगी। ऐसे लोगों को राज्य सरकार की विशेष योजनाओं से जोड़ा जाएगा। ऐसे अनाथ बच्चे अपने गांव में ही पारिवारिक तथा सामाजिक माहौल में रहकर अपनी जड़ें मजबूत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग बचाया जा सके , इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।

संभावित तीसरे लहर की तैयारी जोरों पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक तथा विशेषज्ञों द्वारा संभावित कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर के मद्देनजर सरकार ने पूर्ण रूप से तैयारी करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण का ज्यादा खतरा बताया जा रहा है इस राज्य भर के अस्पतालों में शिशु केयर वार्ड बनाकर सभी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हुई मौत को देखते हुए राज्य में ग्राम तथा पंचायत स्तर पर डेथ ऑडिट करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। संक्रमण काल में कोरोना से हुई मृत्यु का सही आंकड़ा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

घूस लेते वायरल वीडियो पर विधायक ने लिया संज्ञान

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा जेई धीरेंद्र कुमार यादव के घूस लेते का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पलामू उपायुक्त से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक श्री सिंह ने कहा है कि वे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दे चुके है, बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगता दिख रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले की जांच कराने व दोषी कनीय अभियंता पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उनके विस क्षेत्र में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो कर्मचारी या अधिकारी भ्रष्टाचारी हैं, वे हुसैनाबाद-हरिहरगंज विस क्षेत्र से अपना स्थानांतरण करा लें, इसी में उनकी भलाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार पीएम आवास योजना में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। वह पार्टी के पंचायत अध्यक्षों से इसकी जांच करा रहे हैं। जहां-जहां भी गड़बड़ी पाई जायेगी, प्रमाण के साथ वहां के कर्मचारी व अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज विस क्षेत्र में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। गलत काम करनेवाले अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता खदेड़कर बाहर कर देगी।

झारखंड में खनन माफिया बेलगाम हो गए हैं

0

जल जंगल और जमीन बचाने की बात कहकर प्रदेश की सत्ता में आने वाली महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार को सत्तारूढ़ दल के ही विधायक घेरने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा विवाद गोड्डा जिला अंतर्गत मेहरमा प्रखंड से जुड़ा हुआ है। दो दिन पूर्व अवैध ढंग से गिट्टी को लेकर बिहार जा रहे वाहनों की तस्वीर लेने के क्रम में खनन माफियाओं द्वारा सरेआम पत्रकार को पीट दिए जाने के बाद यह मामला गरमा गया है।

महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह का ट्वीट
महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह का ट्वीट

महगामा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि खनन माफिया बेलगाम हो चुके हैं। कांग्रेसी विधायक के इस ट्वीट के कई मायने लगाए जा रहे है। विधायक श्रीमती पांडे ने इससे सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर किया है और साथ ही यह ईशारा भी किया है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। अपने पार्टी आलाकमान के पास अच्छी पकड़ रखने वाली दीपिका पांडे ने इस बहाने प्रदेश के अपने नेताओं को यह चेतावनी भी दे दिया है कि उसे बाईपास करके सरकार को चलाने की भूल ना करे।

जब्त गाड़ियों का कागज देखते हुए विधायक लोबीन हेंब्रम।
जब्त गाड़ियों का कागज देखते हुए विधायक लोबीन हेंब्रम।

संताल परगना के क्षेत्र से खनिज की अवैध ढुलाई का कारोबार करोड़ों का होता है। लंबे समय से फल फूल रहे इस कारोबार में सफेदपोश नेताओं के साथ-साथ बड़े-बड़े खनन माफिया की संलिप्तता रहती है। जिसमें अधिकारियों से लेकर नेताओं तक का कमीशन बांधा होता है। यही वज़ह है कि इस क्षेत्र से प्रतिदिन तीन से चार सौ ट्रक गिट्टी, बालू लकड़ी को लेकर साहिबगंज पाकुड़ दुमका गोड्डा जिला के क्षेत्रों से होते हुए बिहार बंगाल तक भेजा जाता है। यहां तक कि गंगा के जल मार्ग से भी अवैध गिट्टी की ढूलाई की जाती है। इसमें पूर्व विधायक का भी नाम सामने आते रहता है।

काली कमाई के इस खेल में प्रशासन भी सब कुछ देख कर दबाव में चुप रहता है। जब बात कुछ आगे बढ़ती है तो औपचारिकता के तौर पर छापामारी कर दो चार गाड़ी को पकड़ लिया जाता है। फिर कुछ दिनों के बाद स्थिति सामान्य हो जाती है।

लोगों को इस सरकार से यह उम्मीद थी कि खनिज का अवैध कारोबार रुकेगा। पिछले ही महीने इस क्षेत्र के झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी अवैध ढूलाई को लेकर आवाज उठाया था यहां तक कि धरना भी दिया मगर कोई नतीजा नहीं निकला। बाद में सब कुछ मैनेज हो गया और धड़ल्ले से यह अवैध कारोबार फलने फूलने लगा।

चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, चार घायल

0

 

सरायकेला। नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन के समीप एनएच 32 में रविवार सुबह को करीब सात बजे टेंपो और ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही सुकुरमनी मार्डी नामक एक 45 वर्षीय महिला और सुधीर टुडू नामक 37 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। जबकि, अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार टेंपो जारीयाडीह से रघुनाथपुर की ओर जा रही थी। इसी क्रम रघुनाथपुर की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने सीधी टक्कर मार दी। इसी दरमियान ये दुर्घटना हुई।
इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी अली अकबर खान दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी घायलों को पहले चांडिल अनुमंडल अस्पताल ले गए। उसके बाद यहां से सभी घायलों को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।

इधर इलाज के क्रम में एमजीएम अस्पताल में 30 वर्षीय टेंपो चालक नीलकमल मांझी की भी मृत्यु हो गई। मृतक सुकुरमनी मार्डी चांडिल थाना क्षेत्र के जड़ियाबांध के निवासी है, वही सुधीर टुडू चौका थाना क्षेत्र के नुतुनडीह के निवासी है। जबकि तीसरा मृतक टेम्पो चालक नील कमल मांझी चौका थाना क्षेत्र के सिघाती(काशीडीह) के निवासी है। वही घायल क्रमश: गांगामुनी टुडू(32), सुकुरमनी टुडू(38), बासुदेव सोरेन तीनों चांडिल थाना क्षेत्र के लपाईकोचा के निवासी है। जबकि चौथा घायल व्यक्ति का नाम बिरधन मार्डी(45) जो चांडिल थाना क्षेत्र के जड़ियाबांध के निवासी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टेम्पू में सवार होकर सभी इलाज करवाने पश्चिम बंगाल के बलरामपुर जा रहे थे।

इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। इधर इस दुर्घटना के बाद करीब एक घंटा तक एनएच 32 सड़क जाम रहा। सभी चारो घायलों का ईलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है। इधर घटना के बाद नीमडीह थाना प्रभारी अली अकबर खान और झामुमो के जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी ने एमजीएम अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सको से बेहतर इलाज करने का अपील किया। इधर पुलिस ने ट्रक और टेम्पो को भी जब्त कर लिया है।

झारखंड की बेटियों ने किया कमाल, विश्व कप स्टेज 3 में स्वर्ण पदक

0
जीत के बाद दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी
जीत के बाद दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है । लेकिन उससे भी खास बात ये है कि जिस भारतीय तीरंदाजी महिला टीम ने यह कारनामा कर दिखाया उसमें सभी तीनों खिलाड़ी झारखंड की हैं।

पेरिस में चल रहे वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल

झारखंड की दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली टीम ने मैक्सिको को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में अपने से एक रैंक ऊपर वाली टीम मेक्सिको को 5-1 से हराया । कोच पूर्णिमा महतो ने कहा कि ओलंपिक में क्वालीफाई नहीं करने का उनको काफी मलाल है क्योंकि हमारी टीम शानदार फॉर्म में थी । अप्रैल महीने में हुए वर्ल्ड कप स्टेज-1 में भी भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था ।

पिछले हफ्ते ही ओलंपिक क्वालिफाई करने से चूक गई थी भारतीय टीम

दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी को बीते रविवार को निचली रैंकिंग की कोलंबिया से हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम ओलिंपिक क्वालीफिकेशन गंवा बैठी थी ।