Friday 10th of July 2026 10:53:21 AM
Home Blog Page 203

गणेशपूर् से चंदवा जा रहे सड़क हादसा में नोडिहा 2 पंचायत के स्वयंसेवक की हुई मौत,तीन घायल

0

 

पांकी:- पलामू जिले के पांकी से चंदवा के झिलिंग जा रहे वेन्यू कार जो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी। जिसमें नौडीहा 2 पंचायत के स्वयंसेवक बबलू सिंह के मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 99 में भूषाड़ गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हुई सड़क हादसे में पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के नौडीहा 2 पंचायत के स्वयंसेवक गणेशपुर निवासी बबलू सिंह की मौत हो गयी,जबकि इनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। ,घायलों को ग्रामीणों ने चंदवा सीएचसी मे नेराजदेव ठाकुर,चलितर ठाकुर,रवि राज, कमलेश प्रसाद, चकला मुखिया रंजीता एक्का,भोला खान व चंदवा पुलिस की मदद से पहुंचाया गया। घायल राजेंद्र सिंह, मिथुन सिंह व मंटू सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध मे बताया जाता है उक्त सभी पांकी से चंदवा आ रहे थे, इसी क्रम में भुषाढ़ नदी के पास टर्निंग में तेज गति के कारण वाहन नही मुड़ पाई और करीब 20 फ़ीट तक हवा में उड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि गाड़ी को तोड़कर सभी को निकाला गया। घायलावस्था में साथियो ने बताया कि मृतक की शादी दो सप्ताह पूर्व हुई थी। जिसमे हम सभी अपने दोस्त राजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन था जिसे सुलझाने हम सभी जा रहे थे। तीखे मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी से अपना कंट्रोल खो बैठा और उक्त घटना हो गयी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला

0
द्रोणाच्रय पुरस्कार विजेता तीरंदाज पूर्णिमा महतो के साथ अर्जुन मुं़ा
द्रोणाच्रय पुरस्कार विजेता तीरंदाज पूर्णिमा महतो के साथ अर्जुन मुंडा

विश्व कप तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम की कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो मंगलवार को पेरिस से रांची लौटीं।रांची एयरपोर्ट में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई दी।

विश्व कप में गोल्ड मेंडल जीतने वाले अभिषेक वर्मा का बढ़ाया हौसला

पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग में भारत के अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिश स्काफ को शनिवार को टाई ब्रेक में पराजित कर गोल्ड मेडल जीता।इसके साथ ही उन्होंने विश्व के नंबर वन तीरंदाज होने का गौरव हासिल किया।आज अभिषेक वर्मा भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की।श्री मुंडा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 विश्व के नंबर वन तीरंदाज होने का गौरव हासिल करने वाले अभिषेक वर्मा के साथ अर्जुन मुंडा
विश्व के नंबर वन तीरंदाज अभिषेक वर्मा के साथ अर्जुन मुंडा

देशी कट्टा के साथ दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

0

हरिहरगंज (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 98 सुल्तानी गांव के समीप रमेश सिंह के होटल के पास रात्रि 8.30 बजे हरिहरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध एसआई वरुण कुमार हजाम ने बताया कि दोनों युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर धर दबोचा। युवकों की पहचान 19 वर्षीय अतुल कुमार सिंह पिता पप्पू सिंह, गांव सुल्तानी थाना हरिहरगंज एवं 20 वर्षीय प्रियांशु कुमार सिंह पिता नंदू सिंह मसीहानी टोला पुनर्वास थाना छतरपुर निवासी है। वहीं पुलिस ने बताया कि उक्त युवकों की निशानदेही पर सुल्तानी स्थित अतुल कुमार सिंह के घर से एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया गया। इस बाबत हरिहरगंज थाना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसमें अतुल कुमार सिंह, निशांत कुमार सिंह व अमित सिंह सभी सुल्तानी गांव निवासी, जबकि प्रियांशु कुमार सिंह मसीहानी टोला थाना छतरपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में गिरफ्तार अतुल कुमार सिंह और प्रियांशु कुमार सिंह को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में एसआई सोनू कुमार दास, वरुण कुमार हजाम के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

शिक्षकों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी: डॉ. एमके सिन्हा

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप है। ऐसे में सभी जगह ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। इस महामारी के समय शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उक्त बातें डीएवी रांची व जमशेदपुर क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने कही। वे आज भ्रमण के दौरान स्थानीय एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल में पहुंचे थे। इससे पूर्व उनका स्वागत स्थानीय प्रबंध समिति के चेयरमैन सतवीर सिंह राजा, विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जीएन खान जी आदि ने किया। उन्होंने प्राचार्य के कार्याें की सराहना करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी शिक्षकों के शुभेच्छु उचित मार्गदर्शक एवं हम सभी के अभिभावक तुल्य हैं। आपके कुशल निर्देशन में यह विद्यालय चहुमुखी विकास के पथ पर अग्रसर होगा। डॉ. सिन्हा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए जूम एप सर्वाधिक सुरक्षित है। उन्होंने इसके तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर बल देते हुए शिक्षकों से पूर्ण मनोयोग से शिक्षा प्रदान करने की बात कही। डॉ सिन्हा ने ने सभी शिक्षकों को उनके हित लाभ प्राप्ति का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कह कि किसी भी कर्मचारी को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। मौके पर स्थानीय प्रबंध समिति सदस्य गुरबीर सिंह, शिक्षिका मीनाक्षी करण समेत कई लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व संगीत शिक्षक नीरज सिन्हा व अनंत पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

रातू रोड में 4 लेन एलिवेटेड रोड बनने का मार्ग प्रशस्त, जुलाई

0
पिस्का में भी आरओबी के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, जुलाई-अगस्त में इसका भी टेंडर
पिस्का में भी आरओबी के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, जुलाई-अगस्त में इसका भी टेंडर

राँची। रातू रोड में एलिवेटेड रोड और नगड़ी में आरओबी निर्माण को एनएचएआई के द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जुलाई-अगस्त में इसका टेंडर होगा और नवंबर से यहाँ कार्य शुरू हो जाएगा। इस आशय की जानकारी राँची के सांसद संजय सेठ ने दी।

एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा

नई दिल्ली में एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता के बाद श्री सेठ ने कहा कि रातू रोड में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जाकिर हुसैन पार्क से पिस्का मोड़ तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा, जो एक तरफ गुमला और दूसरी तरफ कूड़ु के रास्ते को जोड़ेगा। ढाई किलो मीटर का यह एलिवेटेड रोड सिंगल पिलर पर बनेगा, जो फोरलेन होगा। एलिवेटेड रोड के ऊपर और नीचे पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी। इसके अतिरिक्त रातू रोड के सड़क को पूरा बनाया जाएगा। बिना किसी तोड़फोड़ के जितनी जगह है, उस अनुसार सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए ट्रैफिक का डायवर्टेड प्लान भी बन चुका है। टेंडर के 2 साल के अंदर का निर्माण होना है। इस एलिवेटेड रोड के नीचे जंक्शन बनाए जाने की भी योजना है।

आम जनता के लिए शीघ्र खोला जाएगा तिलता का फ्लाई ओवर

संजय सेठ ने आगे बताया कि नगड़ी में आरओबी निर्माण को भी तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। 700 मीटर लम्बा यह आरओबी भी फोरलेन का होगा। जुलाई-अगस्त में इसका भी टेंडर होगा और नवंबर में यहां भी काम शुरू हो जाएगा। 2 साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस आरओबी के ऊपर भी पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था होगी। सांसद ने बताया कि तिलता चौक (रिंग रोड) पर बने फ्लाईओवर को लेकर भी एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

राँची-टाटा रोड पर चौका के समीप चावलीबासा के पास अंडरपास शीघ्र

वही राँची-टाटा रोड पर चौका के समीप चावलीबासा के ग्रामीणों को हो रही समस्या से सांसद ने अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि यहां अंडरपास का निर्माण किए जाने पर एनएचआई विचार कर रहा है। सांसद ने कहा कि अंडरपास का निर्माण होगा तो दुर्घटनाओं में कमी होगी और ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। इस पर अधिकारियों ने शीघ्र सर्वे कराए जाने की बात सांसद से कहीं।

यूपी में

0

लखनऊदेश में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माने जा रहे डेल्टा वायरस ने ही उत्तर प्रदेश में भी कहर बरपाया। सूबे के जिन 355 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की गई उनमें से 327 में डेल्टा वायरस पाया गया। यानी 92 फीसद सैंपल में डेल्टा वायरस पाया गया। अभी एक हजार सैंपल के नतीजे आने बाकी हैं। दूसरी लहर में मिले डेल्टा वेरिएंट ने कोरोना की पहली लहर में पाए गए अल्फा वेरिएंट के मुकाबले काफी तेजी से संक्रमण फैलाया। अब डेल्टा प्लस वेरिएंट से बचने के लिए हमें दूसरी लहर से सबक लेना होगा।

 

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बड़ी संख्या में लोगों में पाए गए डेल्टा वेरिएंट को देखते हुए लोगों को सलाह दी है कि वह दो मास्क जरूर लगाएं और दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें, ताकि तीसरी लहर से बचा जा सके इंडियन सार्स कोविड-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (आइएनएसएसीओजी) द्वारा जीनोम सिक्वेंसिंग से संबंधित यह रिपोर्ट जारी की गई है। उधर, 327 में से सिर्फ 28 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में अल्फा वेरिएंट पाया गया।

West Bengal Unlock: 1 जुलाई से चलने लगेंगी बसें, बाजार भी खुलेंगे, लोकल ट्रेन

0

कोलकाताकोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में लागू पाबंदियां 15 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है. हालांकि, राज्य सरकार ने पाबंदियों में कुछ और छूट दी है. सरकारी और निजी बसों को 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलाने की अनुमति दी गयी है. एक जुलाई से राज्य में सरकारी और निजी बसें चलने लगेंगी. ऑटो-टोटो को भी 50 फीसदी क्षमता से चलाने की इजाजत दी गयी है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन बुलाकर कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब अन्य राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना कंट्रोल में आ चुका है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. यहां संक्रमण पॉजिटिविटी रेट कम होकर 3.3 प्रतिशत तक आ गया है. इसलिए पाबंदियों में हल्की राहत दी गयी है.

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के सम्मान में राजभवन में हाई

0

लखनऊदो दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द राजभवन में अपनों से मिले। शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से उनके सम्मान में आयोजित हाई-टी और रात्रिभोज के दौरान उनका वक्त न्यायाधीशों के बीच गुजरा। राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुईट में नातेदारों और परिचितों से हुई अंतरंग मुलाकात को देश के प्रथम नागरिक की सहजता, सरलता और सुलभता ने स्वजन के लिए यादगार बनाया।

सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दूरदर्शन एवं रेडियो के माध्यम से पढ़ाई आरंभ

0

लातेहार । सरकार की सोच है कि कोरोना काल में सभी बच्चों तक शिक्षा पहुंचे जिसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से दूरदर्शन एवं रेडियों के माध्यम से पढ़ाई आरंभ की गई। आज सोमवार को जिला मुख्यालय के चंदनडीह मध्य विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकरी निर्मला कुमारी बरेलिया की मौजदगी में दूरदर्शन एवं रेडियों के माध्यम से पढ़ाई आरंभ की गई। इस दौरान बच्चों को रेडियों में प्रसारित हो रहे कार्यक्रम को सुनाया गया जबकि दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाया गया l कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि सरकार की सोच है कि कोविड- 19 के कारण बंद के बाद भी सुदूरवर्ती गांव एवं गरीब तबके के भी बच्चों को आसानी से शिक्षा मिल सके। जिसको लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से दूरदर्शन एवं रेडियों के माध्यम से पढ़ाई आरंभ की गई। उन्होंने कहा कि अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा अतिसूदरवर्ती गांव में रहने वाले बच्चों को भी रेडियों एवं दूरदर्शन से पढ़ाई करवाया जा रहा है। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत अन्य शिक्षक एवं बच्चें मौजूद थे।

आइटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक संपन्न

0

लातेहार। समाहरणालय सभागार में डीएलसीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आइटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा ने की। बैठक में आइटीडीए निदेशक के द्वारा सबसे पहले पूर्व के डीएलसीसी की बैठक में लिए गए निणयों की समीक्षा की गई एवं लक्ष्य के अनरूप कार्य का करने का निर्देश दिया गया। बैठक में वार्षिक साख योजना की उपलब्धियों की जानकारी ली एवं सभी शाखा प्रबंधकों को निर्धारित लक्ष्य की जानकारी रखने का निर्देश दिया। बैठक में केसीसी कार्य को गति देने,साख जमा अनुपात को बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान सामाजिक सुरक्षा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,पीएमजीपी,एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की प्रगति एवं मुद्रा लोन समेत अन्य ऋण की समीक्षा कर शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया। मौके पर आरबीआई के एलडीओ नलीन, नाबार्ड के संजय त्रिवेदी,एलडीएम शांति प्रसाद समेत सभी शाखा प्रबंधक मौजूद थे।

ईचागढ़: बामुनडीह स्कूल में चोरी के मामले का खुलासा, तीन गिरफ्तार, समान भी बरामद

0

 

 प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एसडीओपी एवं अन्य पदाधिकारी

सरायकेला। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोडो पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामुनडीह में बीते 23 जून 2021 के रात्रि को हुए चोरी के मामले का पुलिस ने महज चार दिनों में ही खुलासा कर दिया है। जहां मामले में पुलिस ने बिष्णु लोहरा, सुकलाल महतो और गोलक महतो को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्त ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ही ख़िरी गांव के रहने वाले है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में चोरी की घटना होने के बाद स्कूल के प्रचार्य के द्वारा ईचागढ़ थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। जहां इसके बाद ईचागढ़ थाना में कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया और एक छापेमारी दल का गठन किया गया। इसके बाद ईचागढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए तीनों अभियुक्तों को 27 जून 2021 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस इन तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किये गए एक टैब, एक फिंगर प्रिंट स्कैनर, दो सीलिंग फैन, एक हारमोनियम, 6 पीस स्कूल बैग, दीवाल घड़ी, एक मल्टीमीटर और एक कैलकुलेटर भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, तीनों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नही है। महज चार दिनों में मामले का खुलासा कर लेने पर एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने ईचागढ़ थाना की पुलिस टीम की कार्यों की काफी सराहना की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर, एएसआई सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

रेहला व हरिहरगंज पुलिस की कार्रवाई , हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिले की रेहला व हरिहरगंज थाना पुलिस ने अपने क्षेत्रों में अलग-अलग छापामारी कर हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव स्थित होटल से गिरफ्तार चारों अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन स्क्रीच टच व कीपैड मोबाइल के साथ एक मोटरसाइकिल(जेएच19बी5461) बरामद किया है।

इस संबंध में रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि कल शाम गुप्त सूचना मिली थी कि शंख गांव के बंछुली स्थित पप्पू शुक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला के होटल में बैठकर कुछ अपराधकर्मी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर छापामारी के बाद शंखा गांव निवासी पप्पू शक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला(37) पिता अरूण शुक्ला, कधवन के पूर्णाडीह गांव निवासी विकास सिंह उर्फ राहुल सिंह(25) पिता स्व. सुनील सिंह, कमता गांव निवासाी कृष्णा ठाकुर उर्फ पिंटू ठाकुर(24) पिता रामलखन ठाकुर व गढ़वा जिला के डंडा थाना क्षेत्र के कोर्टा गांव निवासी नंदू राम(48) पिता मंगल राम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी को रेहला थाना कांड सं. 75/2021 दर्ज करते हुए भादवि की धारा 399/402 व 25(1-बी)ए/26/35 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इधर, हरिहरगंज थाना पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़ा गया युवक सुल्तानी का रहनेवाला है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये युवक ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ में बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है। वहीं कल देर शाम चेकिंग अभियान में छतरपुर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।
रेहला थाना क्षेत्र से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि राहुल गुप्ता व गुलशन गौरव, सअनि रामचंद्र चैधरी, पुलिस जवान जावेद खान व सतेंद्र पाल शमिल थे।

डॉ गौरीशंकर तिवारी होंगे विनोबाभावे विवि हजारीबाग के नए परीक्षा नियंत्रक, अभिषद की बैठक में मुहर

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अभिषद सदस्यों की 168 वीं विशेष ऑनलाइन बैठक सोमवार को वीसी डॉ मुकुल नारायण देव की अध्यक्षता में हुई।

रजिस्ट्रार डॉ एमके सिंह ने ऑनलाइन बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

 

यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि बैठक में एकमात्र कार्य सूची पर विमर्श किया गया और डॉ गौरीशंकर तिवारी की परीक्षा संचालक पद पर नियुक्ति की सहमति प्रदान की गई।

दरअसल झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पत्रांक 2/परी./जेपीएससी-22/2019/475 दिनांक24-2-2020 पत्र के आलोक में नियुक्ति के लिए जांच समिति गठित की गई थी।

उसी जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर अभिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

कुलसचिव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की गई।

मौके पर प्रोवीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा, छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ पीसी देवधरिया, डॉ रेखा रानी, डॉ अजय मुरारी, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ विमल रेवन, डॉ जॉनी रूफीना तिर्की आदि उपस्थित थे।

रामगढ़ के कडरू जंगल में पेड़ से लटके मिले लड़का

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(हीरा सिंह)। रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र स्थित पहाड़ी एरिया के कडरू जंगल में पेड़ से लटके लड़का-लड़की के शव मिले।

कडरू जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह बरकाकाना पुलिस को फोन से इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों के शवों को ग्रामीणों के सहयोग से उतरवाया और छानबीन में जुट गई।

कई लोग इसे हत्या के मामले से भी जोड़कर देख रहे थे। हालांकि प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या के रूप में देख रही है।

बरकाकाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुराग पता चल पाएगा।

वैसे बरकाकाना पुलिस की छानबीन में पता चला है कि लड़की कडरू गांव के कार्तिक करमाली की 17 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी है।

वह सोमवार की अहले सुबह तीन बजे घर से निकली थी।

युवक रांची जिले के ओरमांझी स्थित कुचू का रहने वाला सूरज करमाली है।

घटनास्थल के पास से एक स्कूटी मिली है जिसका नंबर जेएच 01 डीएक्स 4948 है।

स्कूटी में नई लाल साड़ी, सिंदूर और कंघी मिली है। स्कूटी में जो कागजात मिले हैं, उसमें से एक मोबाइल नंबर भी मिला है।

पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखते हुए भी छानबीन में जुटी है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में बाल

0
चाईबासा-खूँटी बॉर्डर पर हुआ मुठभेड़
चाईबासा-खूँटी बॉर्डर पर हुआ मुठभेड़

खूंटी/चाईबासा: खूंटी जिला के रानिया एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदड़ी थाना क्षेत्र के जतरमा जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के बीच मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख सभी नक्सली फरार हो गए। इसमें दोनों तरफ से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू

दरअसल, पुलिस अधीक्षक आगे लिंडा को ये खबर मिली थी कि गुदड़ी जंगल में कुख्यात उग्रवादी दिनेश गोप का दस्ता घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ जवान की तरफ से इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जवान जैसे ही जतरमा जंगल पहुंचे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई. दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलने के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली दिनेश गोप का दस्ता जंगल से फरार हो गया। घटना के बाद फिर से जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

जंगल में छिपे थे कई कुख्यात नक्सली

सीआरपीएफ सूत्रों के मुताबिक पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, सबजोनल कमांडर लाका पहान, शनिचर सुरीन, संतोष कंडुलना उर्फ चुंहा, मार्टिन केरकेट्टा समेत कई इनामी नक्सलियों का जमावड़ा जतरमा के जंगल मे हुआ था। जो मुठभेड़ के बाद फरार हो गए हैं। हालांकि इन नक्सलियों की जंगल में मौजूदगी की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि पुलिस की छापेमारी दल में खूंटी पुलिस, चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 94 बटालियन, सीआरपीफ 60 बटालियन, और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे।

लंबे समय से वांटेड दिनेश गोप की है तलाश

वादी दिनेश गोप की पुलिस को लंबे समय से तलाश है। कई बार पहले भी दिनेश के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई लेकिन दिनेश गोप पुलिस की पकड़ से दूर रहा. झारखंड सरकार ने पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप पर नगद इनाम भी रखा है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गुदड़ी और बंदगांव के जंगल इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। टीम के जंगल से निकलने के बाद वस्तुस्थिति का पता चलेगा। यहां बता दें कि एसपी अजय लिंडा के नेतृत्व में पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा नक्सलियों और पीएलएफआइ सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुठभेड़ के बाद मिले कई नक्सली सामान

सर्च अभियान के दौरान जवानों को जंगल से नक्सलियों के कई सामान बरामद हुए हैं। नक्सलियों के बरामद सामान में पिस्टल 1 पीस, कट्टा 1 पीस, पिट्ठू 08, सिम 13, मोबाइल चार्जर 10, मोबाइल 21 पीस, पावर बैंक, 3 नक्सली पर्चा, ट्रेनिंग और जमीन के दस्तावेज और कई प्रकार की दवाइयां बरामद की गई है।

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से बरामद सामान
मुठभेड़ के बाद नक्सलियों से बरामद सामान