Friday 10th of July 2026 09:39:29 AM
Home Blog Page 202

दुमका: भूमि विवाद में बाप

0
रामगढ़ प्रखंड के गरडी गांव का माामला
रामगढ़ प्रखंड के गरडी गांव का माामला

दुमका।  रामगढ के गरडी गांव में बुधवार जमीन विवाद मामले में हत्यारों ने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे पिता पुत्र की निर्मम हत्या कर दिया तथा घटनास्थल से फरार हो गए । मृतक का नाम कुसु सोरेन तथा उसके पुत्र का नाम विनोद सोरेन बताया जाता है ।

जानकारी के अनुसार बुधवार को गरडी गांव के बाहर बहियार में मृतक कुसु सोरेन तथा उसके पुत्र विनोद सोरेन ट्रैक्टर से विवादित जमीन की जुताई करा रहे थे कि उसका गोतिया नारायण सोरेन प्रकाश सोरेन सुनील सोरेन तथा संदीप सोरेन ने विवादित जमीन को जोतने से मना किया । जब बाप बेटा ने गोतिया का बात नहीं माना तो चारों लोगों ने बाप बेटे को तलवार तथा हसुआ से काट कर उसकी हत्या कर दी तथा घटनास्थल से फरार हो गए ।

मामले की जानकारी लेती पुलिस
मामले की जानकारी लेती पुलिस

ग्रामीणों ने इसकी सूचना हंसडीहा थाना प्रभारी को दिया सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन दल बल के साथ गरडी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लिया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा वही इस मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि गरडी गांव में भूमि विवाद मामले में पिता-पुत्र की हत्या उसके गोतिया द्वारा कर दिया गया , शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेजा गया है ,हत्यारों क़ पकडऩे के लिये पुलिस छापेमारी में जुट गई है .बहरहाल इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लेने वालों के लिए इस इंटरनेशनल होटल में कमरा मुफ्त

0
बोधगया के इस होटल ने जारी किया है शानदार ऑफर
बोधगया के इस होटल ने जारी किया है शानदार ऑफर

गया से श्रीकांत

भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया आने वाले पर्यटकों के लिए एक निजी होटल ने आकर्षक स्कीम लांच किया है। ताकि अपने परिवार के साथ घूमने आने वाले सभी स्वदेशी पर्यटकों का वैक्सिनेशन कराया जा सके और  वैक्सिनेशन के बाद उनको आकर्षक स्कीम का लाभ मिल सके।

ऐसे तो देश भर में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर कई जगहों पर कई स्कीम की घोषणाएं की जा चुकी है। इसी कड़ी में बोधगया के होटल आनंद इंटरनेशनल के द्वारा कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद होटल में एक दिन मुफ्त ठहराव का ऑफर दिया गया है।

कम से कम दो दिन के लिए बुक कराना होगा कमरा
कम से कम दो दिन के लिए बुक कराना होगा कमरा

दो दिन की बुकिंग पर तीसरी रात कंप्लीमेंट्री फ्री

होटल  के जीएम मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कोरोना के दोनों डोज या सिंगल डोज ले चुके का सर्टिफिकेट जमा करने पर यह सुविधा दी जा रही है इसके लिए होटल में कमरों को कम से कम दो दिनों के लिए रूम की बुकिंग करानी होगी। दो रात की बुकिंग पर उनके होटल प्रबंधन के द्वारा तीसरी रात की कंप्लीमेंट्री स्टे की सुविधा निःशुल्क मिलेगी।

होटल के रेस्ट्रां में खाने पर 25% की छूट

वहीं इसके साथ रेस्ट्रुरेंट के खाने के आर्डर पर पच्चीस प्रतिशत की छूट मिलेगी।बताया कि यह ऑफर तीस अगस्त 2021 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूकता और देशी पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से होटल प्रबंधन ने इस तरह का फैसला लिया है। मालूम हो कि बोधगया का होटल व्यवसाय विदेशी पर्यटकों पर ही निर्भर रहता है। कोरोना के चलते पिछले लगभग दो वर्षों से विदेशी पर्यटकों का आगमन पूरी तरह बंद है।

बोकारो स्टील में वेतन पुनिरिक्षण को लेकर हड़ताल असरदार

0

बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार का स्ट्राइक काफी असरदार रहा  ।नॉन Njcs मोर्चा द्वारा आहूत एकदिवसीय हड़ताल में लगभग 10 से अधिक ट्रेड यूनियन शामिल थे। इस्पात कर्मियों का 55 महीने से लंबित वेतन पुनिरिक्षण सहित अन्य मांगों एबं ठेका मजदूरों से संबंधित मांगो को लेकर प्लांट मैं हड़ताल चल रहा है।

असरदार हड़ताल के कारण प्लांट की लगभग सभी इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ है । इससे प्लांट को करोड़ो का नुकसान हुआ है। कर्मचारियों की इन्ही मांगों को लेकर सेल दिल्ली मे कई दौर की वार्ता NJCS यूनियन लीडर के साथ हुई, जिसमें इंटक सीटू सहित अन्य यूनियन के शामिल होने के बाद भी नतीजा नही निकला । जिसके बाद गैर NJCS मोर्चा द्वारा हड़ताल का आह्वान 30 जून के लिए किया गया था।

हड़ताल में हजारो इस्पातकर्मी और ठेका मजदूर शामिल हुए । मोर्चा अध्य्क्ष बीके चौधरी ने हड़ताल को सफल बताया। उनका कहना है कि कंपनी के मुनाफा में आने के बावजूद यदि आज संयंत्रकर्मियों को सम्मानजनक वेतन नही दिलाया जा सका तो यह भविष्य में उनके अन्य मूलभुत हक व अधिकार की मांग के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इसलिए हड़ताल ही अब एक मात्र विकल्प रह गया है।

गया का अपहृत बच्चा भागलपुर से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0
दो दिन पहले घर से बुलाकर बच्चे का किया था अपहरण
दो दिन पहले घर से बुलाकर बच्चे का किया था अपहरण

गया से श्रीकांत

गया।  जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले से बीते सोमवार को शिवम नाम के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था जिसे पुलिस ने भागलपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर ली है।

इस मामले में आज गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपहरणकर्ता अनिल पांडे ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है । उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपहृत बच्चे के पिता से जमीन खरीदी थी जिसे गलत जमीन में उसका पैसा लगा दिया गया था। जब वह पैसा वापस मांगने लगा तो टाल मटोल करने लगा। सिर्फ अपने पैसे को निकालने के लिए उसने यह काम किया था।

मामले की जानकारी देते एसएसपी आदित्य कुमार
मामले की जानकारी देते एसएसपी आदित्य कुमार

मालूम हो कि अनिल बीते सोमवार को बच्चे को साइकिल खरीदने के बहाने घर से बुलाकर ले गया और फिर वह वापस नहीं लौटा। इधर, परिजन शाम होने तक बच्चे के आने का इंतजार करते रहे। अनिल ने परिजनों को वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर यह बताया कि अगर 24 घंटे में उसे उसके चार लाख रुपये नहीं मिले तो वह बच्चे की किडनी बेच देगा और सिर काट देगा। पैसे भेजने के लिए अनिल ने अपनी पत्नी का अकाउंट नंबर दिया था।

बताया जाता है कि अपहृत बच्चे के पिता गजेंद्र मिश्रा और आरोपित अनिल दोस्त हैं। दोनों साथ में पूजा-पाठ व पुरोहिती का काम कराते हैं। पूर्व में पैसे के विवाद और किसी जमीन के विवाद को लेकर दोनों बीच पहले से ही तनाव था।

सिमडेगा: रेंगारीह से सात बाइक और दो ऑटो जब्त

0

अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखण्ड के रेंगारिह में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कोविड को ध्यान में रखकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां जिले भर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर प्रशासन अलर्ट मोड में है, वहीं अनुमंडल पदाधिकारी लगातार कोविड प्रोटोकोल पालन को लेकर कोरोना जांच के साथ वाहन जांच अभियान चला रहे हैं।*

रेंगारिह में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, ठेठईटांगर बीडीओ मनोज कुमार, और सीओ समीर कच्छप ने मिल कर सघन जांच अभियान चलाए। जहां जांच के दौरान कोविड प्रोटोकोल उल्लंघन करते छह बाइक सवार और दो ऑटो चालक नजर आए जिन्हें जप्त कर लिया गया।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर वाहन जब्त
कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर वाहन जब्त

अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की जरूरत है। उन्होने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में लोगो की लापरवाही क्षेत्र को परेशानी में डाल सकती हैं। उन्होने सभी से अपील की है कि कोविड नियमों का ईमानदारी से पालन करें और समय से कोविड वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

सदर अस्पताल हजारीबाग के कोविड वैक्सीन सेंटर में लटके ताले, निराश हो लौट रहे लोग

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। सदर अस्पताल हजारीबाग के दोनों कोविड वैक्सीन सेंटर में पिछले तीन दिन से ताले लटक रहे हैं।

इस बारे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से न कोई सूचना दी गई और न ही बोर्ड लगाया गया है।
जानकारी के अभाव में लोग सेंटर पर वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं और बंद देख निराश होकर लौट रहे हैं।

सदर अस्पताल मंगलवार को करीब 11 बजे पहुंचे कई महिला-पुरुषों ने बताया कि उन्हें दूसरे डोज का वैक्सीन लगाना है।

 

लेकिन वैक्सीन सेंटर में ताले लटके हैं। यहां न कोई बताने वाला है और न किसी प्रकार का नोटिस बोर्ड लगाया गया है।

मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहा है कि उनके दूसरे डोज का वक्त आ गया है।

वहां पहला डोज लगवाने के लिए भी कई लोग आए हुए थे और सभी स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर कर रहे थे।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग क्या, पूरे झारखंड में वैक्सीन नहीं है।

जब तक वैक्सीन आ नहीं जाता, हमलोग क्या कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार को पत्राचार किया गया है।

वैक्सीन कब आएगा, इस बारे में उन्होंने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।

रेलवे ठेकेदार पर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(मनोज मिश्र)। रामगढ़ स्थित बरकाकाना के पोचरा में रेलवे ठेकेदार अशोक कुमार पासवान पर सोमवार की देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें मारने का प्रयास किया।

वहीं फायरिंग कर भागने के फेर में पल्सर पर सवार तीनों अपराधी वाहन समेत दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है।

घटना के संदर्भ में ठेकेदार अशोक पासवान ने बरकाकाना रेलवे थाना में मामला दर्ज कराया है।

इसमें रांची के बिट्टू नामक व्यक्ति पर घटना को अंजाम दिलाने की बात प्राथमिकी में दर्ज कराई गई है।

 

जानकारी के अनुसार अपराधी अशोक पासवान पर गोली चलाने के बाद एक ही बाइक पल्सर जेएच 01 डीक्यू 8561 पर सवार होकर पतरातू की ओर भाग रहे थे।

इसी क्रम में फोरलेन स्थित जिंदल कंपनी के पार्किंग एरिया में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

दुर्घटना में तीनों अपराधी घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही बासल थाना पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची। फिर मामले की जानकारी बरकाकाना रेलवे पुलिस की दी गई।

सूचना मिलते ही बरकाकाना रेलवे पुलिस बलकुदरा फोरलेन स्थित घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस तीनों अपराधियों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले गई।

पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद दो रिवाल्वर, एक देसी कट्टा और पल्सर को कब्जे में कर लिया।

इधर चर्चा है कि लेवी के लिए अपराधियों ने ठेकेदार को धमकाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया होगा।

घटना के बाद से बरकाकाना सहित असपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

विनोबाभावे विवि हजारीबाग में नए परीक्षा नियंत्रक डॉ गौरी शंकर तिवारी ने दिया योगदान

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के नए परीक्षा नियंत्रक के पद पर मंगलवार को डॉ गौरी शंकर तिवारी ने योगदान दिया।

कुलसचिव डॉ एनके सिंह की उपस्थिति में प्रभार लेने की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि निवर्तमान परीक्षा नियंत्रक डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता अपने पद से मुक्त होकर पुन: जंतु विज्ञान विभाग में योगदान दिया।

नए परीक्षा नियंत्रक डॉ तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी हित से जुड़ी समस्याओं को दूर करना, समय पर परीक्षा लेना और वक्त पर परीक्षा फल प्रकाशन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
प्रभार लेने के बाद नए परीक्षा नियंत्रक डॉ तिवारी अपने कक्ष में आकर स्थान ग्रहण किया और विभाग के सभी कर्मचारियों से बातचीत की।

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर कार्रवाई की चेतावनी, नगर आयुक्त माधवी मिश्रा का निर्देश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग नगर आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा है कि नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट जिनमें प्लास्टिक, थर्मोकॉल आदि वह कचरे हैं, जो सदियों तक हमारी पृथ्वी पर मौजूद रहकर उसे नुकसान पहुंचाता रहता है।

प्रकृति में मौजूद सूक्ष्मजीवी इस प्रकार के कचरे को छोटे घुलनशील पदार्थों में नहीं तोड़ पाते, इसलिए यह कचरा कई सालों तक धरती पर ज्यों का त्यों बना रहता है।

ऐसे कचरों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

 

ऐसे नॉन बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक जो 50 माइक्रॉन्स से कम हो अथवा सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण-बिक्री आदि प्रतिबंधित किया गया है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे हानिकारक वस्तुओं की रोकथाम के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि नगर निगम हजारीबाग क्षेत्रान्तर्गत कोई भी संस्थान-प्रतिष्ठान अथवा दुकानदार इसकी बिक्री, उपयोग अथवा भंडारण करते पाए जाएंगे, तो उनके विरुद्ध प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

छोटे केस में सिमडेगा पुलिस को बड़ी कामयाबी, पटना से कुख्यात नक्सली गणेश उर्फ हिप्पी को दबोचा

0

उज्ज्वल दुनिया, सिमडेगा। सिमडेगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रगदारी मामले की तहकीकात करते हुए बिहार से खूंखार नक्सली को धर दबोचा।

सिमडेगा पुलिस के तकनीकी सेल और जांबाज अधिकारियों ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने बताया कि सिमडेगा के पाकरटांड़ थाने में 22 जून को भादवि की धारा 386/387 के तहत लेवी का एक मामला दर्ज किया गया।

इसमें एक ठेकेदार से टीपीसी उग्रवादी के नाम पर लेवी मांगी गई थी।

 

पुलिस मामले की तहकीकात शुरू की, तब तकनीकी सेल के सहयोग से पता लगा कि लेवी का फोन बिहार के अरवल से आया था।

उसके बाद एसपी के निर्देश पर टीम गठित हुई। टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी बिहार के अरवल पहुंचे।

वहीं बिहार पुलिस के सहयोग से छानबीन शुरू की गई। इधर सिमडेगा पुलिस का तकनीकी सेल लगातार आरोपी का ट्रेस करती रही।

तकनीकी सेल से सूचना का पीछा करते पुलिस पटना के पालीगंज पहुंची।

वहां पुलिस ने पालीगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर स्थित अंकुरी से उग्रवादी के नाम पर लेवी मांगने वाले गणेश प्रसाद उर्फ गणेश साव उर्फ हिप्पी को को धर दबोचा।

उसके पास से पुलिस को लेवी की लिस्ट और मोबाइल मिले।

गिरफ्तार हिप्पी पटना खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के इमामगंज जामहारू का रहने वाला है।

पुलिस ने जब गिरफ्तार कर इसका आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया, तो यह छोटे मामले में गिरफ्तार आरोपी एक बड़ा ही खूंखार नक्सली निकला।

उस पर बिहार में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 बड़े नक्सल मामले दर्ज मिले।

यह वांटेड भी रह चुका है। साथ ही माओवादियों से भी इसके घनिष्ठ संबंध रहे हैं।

सिमडेगा एसपी ने इस नक्सली को गिरफ्तार करने वाली सिमडेगा पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

मुंगेर में लोकसभा चुनाव के दौरान हुए नक्सली हमले का आरोपी गिरफ्तार, दो जवान हो गए थे शहीद

0

उज्ज्वल दुनिया, मुंगेर (बिहार)। मुंगेर सीआरपीएफ, जिला बल और जमुई जिला बल ने हार्डकोर नक्सली धर्मेन्द्र कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

वह कई कांडों का आरोपी था। वर्ष 2014 में मुंगेर में लोकसभा चुनाव के दिन गंगटा के जंगलों में नक्सलियों की ओर से किए गए हमले में सीआरपीएफ 131 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए थे।

 

उसी नक्सली हमले के मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र कोड़ा को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चौकियां गांव से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सली को सीआरपीएफ ने मुंगेर जिला बल के सुपुर्द कर दिया है।

इधर मुंगेर पुलिस ने हार्डकोर नक्सली को मुंगेर जेल भेज दिया है।

30 JUNE 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-30-JUNE.pdf” title=”Ujjwal Duniya 30 JUNE”]

झारखंड के माथे से मिटेगा मानव तस्करी का कलंक

0

कैलेंडर बता रहा था 2 फरवरी 2020. हेमन्त सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का वह 36वां दिन था. उनके ट्विटर हैंडल से सभी जिलों के उपायुक्तों को मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. तब से लेकर अब तक राज्य सरकार मानव तस्करी रोकने और प्रवासी श्रमिकों के मान-सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत है. ग्रामीण इलाकों में मानव तस्करी पर नजर रखने के लिए विशेष महिला पुलिस ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी ।

सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध
सरकार श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

प्रवासी श्रमिकों और लापता महिलाओं की हुई वापसी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के देवरिया में फंसे 33 प्रवासी श्रमिकों के बंधक होने का पता चला. मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और तुरंत अधिकारियों को उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया. अधिकारी हरकत में आये और 33 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित झारखंड वापस लाया गया. ईंट भट्ठे से लापता हुई दो महिला श्रमिकों को भी वापस रांची ले आया गया. ये महिलाएं लोहरदगा की थीं. ईंट भट्ठे के संचालक ने दोनों महिलाओं को अगवा कर लिया था. इनसे संबंधित जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उन महिलाओं को वापस लाने के निर्देश दिए थे ।

मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान

7 नवंबर 2020 को 45 लड़कियों को बचाया गया और उन्हें दिल्ली से एयरलिफ्ट किया गया. फ़रवरी 2021 में दिल्ली से 12 लड़कियों और दो लड़कों सहित 14 नाबालिगों को छुड़ाया गया. इन लड़कियों को रोजगार के बहाने हायरिंग एजेंसियों के जरिए दिल्ली ले जाया गया था. 24 जून 2021 को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में रांची रेलवे स्टेशन और बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लगभग 30 नाबालिग लड़कियों और लड़कों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया. इन सभी को तस्करी कर दिल्ली ले जाया जा रहा था. जून 2021 में ही, मुख्यमंत्री को तमिलनाडु के तिरुपुर में फंसे 36 आदिवासी लड़कियों / महिलाओं के बारे में पता चला. उनमें से कई लोगों ने कोविड-19 की स्थिति के कारण अपनी नौकरी खो दी थी और उनके पास घर लौटने का कोई साधन नहीं बचा था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन सभी को ट्रेन के माध्यम से वापस दुमका लाया गया.

सरकार को है सभी का ध्यान

देश भर से लौटे या मुक्त हुए मानव तस्करी के शिकार लोग या प्रवासी श्रमिकों को न केवल सरकारी खर्च पर वापस लाया जा रहा है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जा रहा है. उनके कौशल के आधार पर उनके जिले में उन्हें काम उपलब्ध कराया गया है. मानव तस्करी से छुड़ाई गई बच्चियों के पुनर्वास के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं. उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक 2,000 रुपये का जीवनयापन खर्च, मुफ्त शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मानव तस्करी के मामले में बदनाम जिलों में मानव तस्करी रोधी इकाइयों की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है.

 

सरकारी कर्मचारियों के NPS में 4% का इजाफा, अनुकंपा के आधार पर नौकरी का रास्ता साफ

0

झारखंड सरकार के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। हेमंत कैबिनेट ने सरकारी कर्मियों के नेशनल पेंशन स्कीम के तहत सरकारी अंशदान की राशि 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 14 प्रतिशत कर दिया है । इसका मतलब ये है कि रिटायर होने पर कर्मियों को मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता के योग का कुल 14 प्रतिशत एनपीएस के तहत प्राप्त होगा । यह फैसला 1 जुलाई 2021 की तिथि से प्रभावी होगा ।

राज्य के खजाने पर लगभग 342 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

सरकार के इस फैसले के बाद झारखंड के खजाने पर करीब 342 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। लेकिन कर्मियों के रिटायरमेंट के बाद मिलनेवाली राशि में अच्छी-खासी वृद्धि हो जायेगी ।

सरना-मसना-हड़गड़ी का होगा सॉन्दर्यीकरण

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि राज्य भर में जनजातीय समुदाय के धार्मिक एवं पवित्र स्थलों सरना-मसना-हड़गड़ी स्थलों के सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी दी गयी है ।  इसके तहत अधिकतम पांच करोड़ तक की योजना ली जा सकेगी ।  25 लाख तक की ऐसी योजनाओं का काम लाभुक समितियों के जरिए कराया जायेगा । यदि किसी योजना की लागत 25 लाख से ज्यादा होगी तो इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया जायेगा ।

राज्य के खजाने पर लगभग 342 करोड़ का बोझ
राज्य के खजाने पर लगभग 342 करोड़ का बोझ

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  1. सेवाकाल में मृत सरकारी सेवक के आश्रित की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित नीति में संशोधन
  2. अनिल कुमार सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़ प्रक्षेत्र, पाकुड़ वन प्रमंडल अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी गई। इनपर अनियमितता/अनुशासनहीनता के आरोप थे।
  3. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अंतर्गत स्वीकृत झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए Corpus Fund के गठन की स्वीकृति दी गई।
  4. केंद्र प्रायोजित नयी योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की स्वीकृति दी गयी है. इसमें केंद्र सरकार की 60 फीसदी और राज्य की 40 फीसदी राशि रहेगी
  5. मनोज प्रसाद को वाणिज्यकर न्यायाधिकरण का अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है
  6. झारखंड के न्यायालयों में ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग के तैयार प्रस्ताव को राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा

विधायक और वरीय पुलिस अधिकारी अंदर कर रहे थे बात, इस बीच थाने से जब्त ट्रैक्टर ले भागे चालक

0
कटकमदाग थाने में मची अफरातफरी, नहीं भाग सका एक ट्रैक्टर
कटकमदाग थाने में मची अफरातफरी, नहीं भाग सका एक ट्रैक्टर
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला
हजारीबाग। जिले की कटकमदाग पुलिस ने सोमवार की देर रात एसआई विपिन कुमार यादव के नेतृत्व में बड़कागांव से आ रहे अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर को जब्त किया। ऐसा आरोप है कि मंगलवार की सुबह बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद कटकमदाग थाना पहुंचीं। उन्होंने वहां की पुलिस पर ट्रैक्टर चालकों से अवैध तरीके से पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए थाने में लगे ट्रैक्टर ले जाने की बात कही। उनके कहते ही ट्रैक्टर चालक थाना परिसर से ट्रैक्टर ले जाने लगे। इसी दौरान पुलिस ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पत्थरबाजी होने की भी सूचना है। हालांकि किसी को चोटिल होने की बात सामने नहीं आयी है।
अफरा-तफरी के बीच सात चालक जब्त ट्रैक्टर लेकर फरार
अफरा-तफरी के माहौल में सात ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। उस दौरान विधायक थाने में ही डटी रहीं। पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों की घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव डीएसपी, सदर सीसीआर डीएसपी, कटकमदाग बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी की उपस्थिति में थाना परिसर में  समझौता वार्ता शुरू हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में कटकमदाग थाने में कांड संख्या 95/21 दिनांक 29 जून 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि आठ ट्रैक्टर मालिकों और चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की मौजूदगी में अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को संबंधित चालक थाना परिसर से लेकर भाग गए।
सभी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, कानून से बड़ा कोई नहीं- एसडीपीओ
सभी के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, कानून से बड़ा कोई नहीं- एसडीपीओ
बोले डीएसपी-कानून कर रही कार्रवाई, जल्द सभी फरार संचालक होंगे गिरफ्तार
एक ट्रैक्टर चालक पिछड़ गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में बड़कागांव के एसडीपीओ मो. नेहालुद्दीन ने कहा कि जो भी मामला है, उसकी जांच की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है। जल्द ही फरार ट्रैक्टर संचालक गिरफ्तार किए जाएंगे।
घटना की निष्पक्ष जांच हो- विधायक
इधर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि थाने से पुलिस के सामने ट्रैक्टर लेकर कोई नहीं भाग सकता। ये पूरी कहानी ही मनगठंत और झूठी है। हालांकि विधायक ने माना कि वो थाने में अंदर वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बात कर रही थी, इस बीच बाहर क्या हुआ इसकी जानकारी इन्हें नहीं है। जब बाहर शोर-शराबा सुनकर वे बाहर आईं तो पुलिस वाले एक ट्रैक्टर जो भागने का प्रयास कर रहा था, उसे दोबारा जब्त कर ला रहे थे।