Friday 10th of July 2026 08:38:40 AM
Home Blog Page 201

इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सेल के अधिकारियों के साथ की बैठक, वेज रिवीजन का यथा शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

0
सफल हड़ताल के कारण हुए नुकसान से इस्पात मंत्री नाराज
सफल हड़ताल के कारण हुए नुकसान से इस्पात मंत्री नाराज

हड़ताल से नाराज है इस्पात मंत्री

बोकारो । बोकारो स्टील प्लांट सेल के प्लांट एवं खदानों में बुधवार को हुए हड़ताल को इस्पात मंत्री ने गंभीरता से लिया है। हड़ताल के कारण प्लांट पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था । मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को इस्पात मंत्री ने सेल के आला अधिकारियों को मुख्यालय बुलाकर उनके साथ वर्तमान स्थिति पर समीक्षा की एवं दिशा निर्देश दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल की नौबत क्यों आई इस विषय पर भी मंत्री ने जानकारी ली तथा हड़ताल से निपटने के लिए क्या रणनीति तैयार की गई थी के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी ली । इस्पात मंत्री ने कर्मचारियों के वेज रिवीजन तथा अधिकारियों के पे रिवीजन में विलंब का क्या कारण है, इस संबंध में भी चर्चा की तथा वेज रिवीजन एवं पे रिवीजन के मामले का ऐतिहासिक निष्पादन करने का निर्देश देते हुए मंत्रालय के नए गाइडलाइन से भी अवगत कराया ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेल्के प्लांटों एवं खदानों में हुए सफल हड़ताल के कारण हुए नुकसान से इस्पात मंत्री नाराज हैं तथा इस तरह की हड़ताल की पुनरावृत्ति ना हो इस संबंध में भी सेल के अधिकारियों उसका सुझाव लेते हुए दिशा निर्देश दिया ।

बाबा के आशीर्वाद से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में कामयाब हो रहे हैं

0
बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का किया आग्रह
बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री से बाबा बैद्यनाथ मंदिर को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने का आग्रह किया । उन्होंने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा अर्चना और जल अर्पण करने की अनुमति देने की दिशा में मुख्यमंत्री से विचार करने का आग्रह किया ।

फिलहाल पूरा ध्यान कोरोना को नियंत्रित करने पर है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से कोरोना को नियंत्रित करने में हम कामयाब हो रहे हैं, लेकिन, खतरा अभी टला नहीं है । ऐसे में आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोलने को लेकर सरकार कोरोना से संबंधित सभी बातों का आकलन करने के बाद
कोई निर्णय लेगी । सरकार का फिलहाल पूरा ध्यान कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करना है । मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के बंद रहने से पंडा समाज समेत देवघर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।पंडा समाज को सहयोग करने की दिशा में सरकार कई कदम उठा रही है ,ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े ।

झारखंड में बसों का किराया नहीं बढ़ेगा, सीट से ज्यादा यात्री बैठाने पर कार्रवाई

0

झारखंड सरकार के आदेश के बाद राज्य के अंदर बसों का परिचालन शुरु हो चुका है। लेकिन अगर किसी बस में सीट से ज्यादा यात्रियों को बिठाया तो बस जब्त कर मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाी की जाएगी। इतना ही नहीं जो पहले किराया था, वही लेना होगा। चालक, सहायक, और यात्रियों को मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा ।  वाहनों में स्प्रे सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा एवं सीटों को हर यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व सैनिटाइज करना होगा ।

सामान्य निर्देश
1. चालक, सहायक, और यात्रियों को मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य होगा.
2. वाहनों में स्प्रे सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा एवं सीटों को हर यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व सैनिटाइज करना होगा.
3. यात्रा के दौरान चालक, यात्रियों द्वारा धूम्रपान, पान, गुटखा, खैनी खाना प्रतिबंधित रहेगा.
4. यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड, टैक्सी स्टैण्ड में यत्र-तत्र थूकना प्रतिबंधित रहेगा.
5. कंटेनमेंट जोन में स्थानीय जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करना होगा. इन क्षेत्रों में वाहन को रोकना, खाना-पीना एवं क्रियाओं के साथ घुमना- फिरना प्रतिबंधित रहेगा.
6. वाहन मालिकों द्वारा किसी भी प्रकार से वाहन भाड़ा, किराया में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.
7. वाहन मालिक सभी वाहनों के चालकों, कंडक्टर एवं अन्य सहकर्मियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे.
8. यथासंभव वाहनों की खिड़कियां हमेशा खुली रहेगी.

सार्वजनिक बस के लिए निर्देश
1. बसों को परिवहन विभाग के द्वारा विधिवत निबंध एवं निश्चित रुट पर सक्षम प्राधिकार द्वारा परमिट प्राप्त होना चाहिए.
2. बसें अपने परमिट प्राप्त रूटों पर चलायी जाएगी
3. यथासंभव बसों में प्रवेश तथा निकासी के दरवाजे अलग अलग रखने होगें.
4. वाहनों में निर्धारित सीट के अतिरिक्त एक ही यात्री नहीं लिया जाएगा
5 बस के चालक को यात्रा कर रही यात्री की सूचना यात्री पंजी में दर्ज करनी होगी
6 यात्रा करने वाले यात्री यात्रा करने वाले बच्चों का निबंधन संख्या एवं यात्रा की तिथि निश्चित रूप से अपने पास रखेंगे यह से कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराना होगा.
7 बस मालिक रूट बार एवं तिथि वार ड्राइवरों का नाम एवं मोबाइल नंबर सुरक्षित रखेंगे.
8 ड्राइवर के केबिन में यात्रियों का प्रवेश नहीं होगा

टैक्सी के लिए निर्देश
1. टैक्सी व्यावसायिक की श्रेणी में निबंधन प्रमाण पत्र ही उनका रूट पास माना जाएगा.

2. टैक्सी के चालक को यात्रा कर रहे यात्री की सूचना यात्री पंजी में दर्ज करनी होगी

3. यात्रा करने वाले यात्री, यात्रा करने वाले टैक्सी का निबंधन संख्या चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर अपने पास रखें.

4. इन शर्तों के साथ राज्य में कैब, ओला तथा उबर अपने वाहन चला सकते हैं.

 

ऑटो, ई रिक्शा के लिए निर्देश
1 ऑटो रिक्शा किस श्रेणी में निबंधित होना चाहिए एवं सक्षम प्राधिकार से परमिट निर्गत होना चाहिए. परमिट ही उनका रुट पास माना जाएगा.

2 ई-रिक्शा की स्थिति में सक्षम प्राधिकार द्वारा रुट पास माना जाएगा एवं ई-रिक्शा के सामने वाले शीशे पर रुट पास की प्रति चिपकाया जाना अनिवार्य होगा.

3 ऑटो रिक्शा के चालक को यात्रा कर रही लोगों की सूचना यात्री पंजी में दर्ज करने होंगे.

4 यात्रा करने वाले यात्री, यात्रा करने वाले ऑटो रिक्शा का निबंधन संख्या चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर अपने पास रखें.

झारखंड में नये एकलव्य विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

0
पूर्वी और प सिंहभूम के 5 विद्यालयों का शिलान्यास 3 एवं 4 जुलाई को
पूर्वी और प सिंहभूम के 5 विद्यालयों का शिलान्यास 3 एवं 4 जुलाई को
सरायकेला-खरसावां । जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे।इसकी शुरुआत आगामी 3एवं 4 जुलाई को पश्चिम एवं पूर्वी सिंहभूम से करेंगे।श्री मुंडा 3जुलाई को सरायकेला खरसावां के राजनगर प्रखंड के खैरबानी में सुबह 11बजे आधारशिला रखेंगे।उसी दिन अपराह्न 3 बजे हाट गम्हरिया प्रखंड के सियालजोड़ी गांव में एवं मझगांव प्रखंड के हल्दिया में अपराह्न 4 बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे। 4 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के हतीआपता गांव में अपराह्न 12.30बजे एवं धालभूमगढ़ के घोरधुआं में अपराह्न 3.30बजे एकलव्य विद्यालय की आधारशिला रखेंगे।
ज्ञात हो कि  एकलव्य स्कूलों की शुरुआत 1997-98 में अनुसूचित जनजाति छात्रों (कक्षा 6 से 12 वीं) के लिए प्राथमिक से लेकर 12 वीं स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।इसके पीछे उद्देश्य यह था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ तक पहुंचने में सक्षम बनाया जा सके।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसे और बेहतर बनाने के लिए 2018-19 के केंद्रीय बजट में घोषणा की कि 50 फीसदी से अधिक एसटी आबादी और कम से कम 20,000 आदिवासी व्यक्तियों वाले प्रत्येक ब्लॉक में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होगा।सरकार ने देश भर में452 नए स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है।
नवोदय विद्यालय के तर्ज पर एकलव्य स्कूलों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा। इनमें भारतीय खेल प्राधिकरण के मानदंडों के अनुसार अत्याधुनिक प्रशिक्षण, विशेष प्रशिक्षण, बोर्डिंग और ठहरने की सुविधा, खेल किट, खेल उपकरण, प्रतियोगिता प्रदर्शन, बीमा, चिकित्सा व्यय आदि के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होगी।

तिरुलडीह: कारू नदी में शव मिलने के मामले का खुलासा, नाबालिक समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

0

 

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एसपी एवं डीएसपी हेडक्वार्टर

सरायकेला: विगत 13 जून 2021 को सरायकेला जिला के तिरुलडीह और पश्चिम बंगाल के आटना के बीच स्थित कारू नदी के रेलवे पुल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर बीच नदी में एक शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।जहां तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीक रुप से अनुसंधान करते हुए पुलिस ने इस मामले में तमाड़ थाना क्षेत्र के सारजोमडीह के रहने वाले मनोज अहीर और मृतक के नाबालिग साला को कांड में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि कांड का मुख्य आरोपी सत्यनारायण गोप अभी भी फरार चल रहा है। जो कि ओझा-गुनी का काम करता है। सरायकेला एसपी कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए जिले के एसपी आंनद प्रकाश ने बताया कि घटना के बाद तिरुलडीह थाना में कांड दर्ज करने के बाद तिरुलडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया। एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि सत्यनारायण गोप मृतक की पत्नी से विवाह करना चाहता था। लेकिन, बीते 2 मई को मृतक पद्मलोचन गोप के साथ परिजनों ने शादी करा दी थी। जिसके बाद सत्यनारायण गोप ने मृतक के साले को अपने साथ मिलाकर मृतक को 13 जून को कारू नदी के पास ले जाकर शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसपी ने बताया, कि मामले का मुख्य अभियुक्त जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी चंदन कुमार वत्स, तिरुलडीह थाना प्रभारी राकेश मुंडा आदि उपस्थित थे।

गरडी में भूमि विवाद मामले में दो हत्यारे गिरफ्तार, 6 फरार मामला दर्ज

0

प्रतिनिधि रामगढ

रामगढ के बरमसिया पंचायत के गरडी गांव में 30 जून को भूमि विवाद में पिता पुत्र के हत्या के बाद हंसडीहा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मृतक कुसु सोरैन तथा उसके पुत्र बिनोद सोरेन के कुल 8 नामजद अभियुक्तों में दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.गिरफ्तार हत्यारे गोतिया का नाम सुनील सोरेन तथा सोमलाल सोरेन है.

दोहरे हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी
दोहरे हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में वादी मृतक कुसु सोरेन के पुत्र मितेश सोरेन ने दुसरे पक्ष अपने गोतिया सोमलाल सोरेन ,सुनील सोरेन ,नारायण सोरैन समेत आठ लोगो के विरुद्ध हंसडीहा थाना कांड संख्या 54/21 धारा 147,148,149,302,भादवी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराया था जिसमे दो हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

इस मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया बाकी 6 हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है .वही पुलिस घटना स्थल से रक्त रंजित कुल्हाड़ी के साथ ब्लड सैंपल जप्त कर अनुसंधान शुरु कर दिया है ।

बंगाल के डिप्टी स्पीकर पद के लिए आशीष का निर्विरोध निर्वाचित होना तय

0

कोलकाता। बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद के लिए भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी यानी इस पद पर बीरभूम जिले की रामपुरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक आशीष बंद्योपाध्याय का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। गौरतलब है कि दो जुलाई को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के साथ नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा। उसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश है।

सत्र के दूसरे दिन यानी सोमवार को शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। उसके बाद वाले दिन यानी मंगलवार को डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है। तृणमूल इस पद के लिए पहले ही आशीष बंद्योपाध्याय के नाम की घोषणा कर चुकी है। आशीष बंद्योपाध्याय पहले बंगाल के कृषि मंत्री थे। मुख्यमंत्री तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में जगह  देकर डिप्टी स्पीकर बनाने का फैसला किया है। बंगाल विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मनोज टिग्गा ने कहा कि पार्टी डिप्टी स्पीकर के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।

वरुण गांधीने कोरोना पीड़ितों को चेक बांट कर दी आर्थिक सहायता

0

पीलीभीत:  भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए, जिनके यहां कमाने वाले प्रमुख सदस्य की कोरोना संक्रमण से पिछले दिनों मौत हो गई। सुबह दिल्ली से पीलीभीत पहुंचे सांसद ने मझोला में उत्तराखंड बार्डर पर उत्तर प्रदेश स्वागत द्वार का शिलान्यास किया।

इसके उपरांत मरौरी ब्लाक के गांव बरी, शहर में आवास विकास कालोनी, मुहल्ला देशनगर, गोपाल सिंह में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर कोरोना पीड़ित परिवारों को अपने निजी स्रोत से आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वह पीलीभीत के लोगों को अपने परिवार की तरह मानते हैं।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से प्रभावित परिवारों को बोझ कम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिवार के ऐसे सदस्य को महामारी में खो दिया, जो कमाने वाले थे।उनकी कमाई से ही परिवार चल रहा था।उन्हें कोई तकलीफ न हो, सभी जनप्रतिनिधियों का यह फर्ज है। कहा कि कोरोना पीड़ित परिवारों के बच्चों की शिक्षा में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

 

गया: शहीद भगत सिंह कॉलोनी के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को विवश

0
खटाल संचालकों ने और बढ़ाई दुश्वारियां
खटाल संचालकों ने और बढ़ाई दुश्वारियां

गया। शहर के पॉश इलाका अनुग्रहपुरी कॉलनी के पास में ही शहीद भगत सिंह कॉलनी है। जिसमे सैकड़ो परिवार निवास करते हैं। लगभग तीस वर्ष पहले बसाए गये इस कॉलनी के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को लाचार हैं। एक तरफ शहर के दूसरे हिस्से चकाचक है तो इस कॉलनी के लोगों को महज नाली और पक्की गली भी मयस्सर नही है। जिसके कारण यहां के लोग सालों भर दुर्गंध के बीच जीवन जीने को विवश हैं।

घरों में घुस जाता है बारिश का पानी

सबसे बुरा हाल बरसात के दिनों में होता है। जब इन्हें न सिर्फ घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है बल्कि बारिश का पानी घरों में घुस कर जाता है। जिसके साथ गंदगी और विषैले कीटाणु भी घरों में घुस जाते हैं। कॉलनी में ही खटाल चलाने वाले कुछ लोग इनकी दुश्वारियां और बढ़ा दी है। जानवरों का मल मूत्र खुले में ही बहा दी जाती है।

वर्षों से नाली-गली का निर्माण नही

स्थानीय निवासी और पूर्व सैनिक रामजन्म सिंह बताते हैं कि तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नही हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ वोट मांगने इस कॉलनी में आते हैं। यहां के लोग जब समस्या लेकर उनके पास जाते हैं तो टालमटोल करते हैं। इस कॉलनी के ही रहने वाले सीनियर सिटीजन प्रजापति शरण ने बताया कि नगर निगम टैक्स तो वसूलती है पर उन्हें नागरीय सुविधा नही देती है।

कुछ इसी तरह इस कॉलनी के दूसरे लोग भी बताते हैं।
कुछ दिन पहले यहां के लोग नगर निगम कार्यालय पहुच कर नगर आयुक्त से फरियाद लगाया है। कॉलनी वासी अनुज कुमार सहित तमाम लोगों का कहना है कि अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, धरातल पर कोई काम होता दिख नही रहा है।

01 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-01-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01 JULY”]

रात 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, राज्य के अंदर बसों के परिचालन को मंजूरी

0
रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा की है । सभी जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी । सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे l लेकिन वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा । शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी l स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे ।
हूल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
हूल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
सिनेमा हॉल, बार, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे,  स्टेडियम, जीम,  और पार्क खुल सकेंगे लेकिन समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे । आँगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी । 50 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा । बैंक्वेट हाल और सामुदायिक भवन खुल सकेंगे परंतु 50 से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे । जुलूस पर रोक जारी रहेगी l

राज्य के अंदर बस  परिवहन की अनुमति दी गई है लेकिन अंतरराज्यीय बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी । पब्लिक परिवहन वाहन नियम द्वारा निर्धारित संख्या में यात्री को बैठा सकते हैं।  भारत सरकार  द्वारा आयोजित परीक्षा करायी जायेगी लेकिन राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी । निजी वाहन से राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई पास आवश्यक नहीं होगा
17. मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी । दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा ।  दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine नहीं होगा l आगंतुकों की व्यापक टेस्टिंग की जाएगी।

एक हफ्ते में ही पूरा देश हो गया वैक्सीनहीन

0

कहां झारखंड को 90 लाख वैक्सीन मिलना था,  पूरे देश में 118 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगने का दावा किया गया था, लेकिन हफ्ते भर में ही पूरे देश में वैक्सीन की कमी हो गई। कई राज्यों में टीकाकरण केन्द्र बंद होने के कगार पर हैं । केन्द्र सरकार पर ये आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने लगाया है। वे बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे ।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते सुप्रियो भट्टाचार्य
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते सुप्रियो भट्टाचार्य

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को हमेशा ठगा जा रहा है । कभी वैक्सीन को लेकर तो कभी पैसे को लेकर । उन्होंने कहा कि वैक्सीन देने को लेकर केंद्र झारखंड के साथ हमेशा से पक्षपात कर रहा है । पिछले माह वर्तमान में राज्य को हर दिन 3 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है । उन्होंने कहा कि जून में 11 लाख कम वैक्सीन डोज झारखंड को दिया गया. राज्य को 90 लाख वैक्सीन डोज की आवश्यकता थी, लेकिन दी गयी केवल 89 हजार डोज । मई में राज्य को 12000 कम वैक्सीन मिली थी । वहीं इस बार उम्मीद है कि इस बार यानी जुलाई माह में भी राज्य को 15000 वैक्सीन कम मिलेगी ।

केंद्र की नीति एकदम फेल
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश के मध्यम वर्गीय परिवार के 97 प्रतिशत लोगों में से केंद्र सरकार मात्र 75 प्रतिशत को वैक्सीन उपलब्ध करा रही है । वहीं देश के बड़े लोग जो मात्र 3 प्रतिशत हैं, उनके लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में 25 प्रतिशत आरक्षित किये गये हैं । इसी तरह केंद्र ने टूर और ट्रैवल्स सेक्टर को 44 लाख करोड़ तक की राशि कर्ज देने का फैसला किया है । यानी कोरोना से आर्थिक रूप से खत्म हो चुके लोगों को और कर्जदार बनाया जा रहा है ।  बीजेपी नेता इसे मोदी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं ।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वैश्विक महामारी से लड़ाई के लिए केंद्र ने जो नीति बनायी है, वह पूरी तरह से फेल मैनजमेंट नीति पर आधारित है । इसके कारण लोगों के समक्ष आज जीविका का संकट आ गया है ।

कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों को मिले भारत रत्न

0
वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों के लिए भारत रत्न की मांग
वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों के लिए भारत रत्न की मांग

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों के लिए भारत रत्न की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी को लेखी चिट्ठी में बन्ना गुप्ता ने कहा है कि देश कोरोना के संकट से गुजर रहा हैं ऐसे में देश के प्रतिभावान वैज्ञानिकों ने अल्प समय में स्वदेशी वैक्सीन बनाकर देशवासियों के प्राण बचाने का उत्कृष्ट कार्य किया है इसके लिए उन्हें आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतरत्न से सुशोभित करने की मांग करता हूँ।

पीएम मोदी को लिखी बन्ना गुप्ता की चिट्ठी
पीएम मोदी को लिखी बन्ना गुप्ता की चिट्ठी

झारखंड को मिली कोवैक्सीन की 58 हजार डोज

मंगलवार को जैसे ही खबर फैली की झारखंड में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो रहा है, वैसे ही सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन क्या। प्रधानमंत्री मोदी ने तत्काल 58,700 कोवैक्सीन की डोज झारखंड भिजवा दी। अब एक से दो दिनों के अंदर ये वैक्सीन सभी चीकाकरण केन्द्र पहुंच जाएंगी। वैसे झारखंड ने 90 हजार वैक्सीन की मांग की थी ।

झारखंड में वैक्सीन की बर्बादी न के बराबर

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड उन प्रदेशों में शामिल हैं, जहां लोग एक-एक अन्न के दाने का सम्मान करते हैं, उसकी कीमत समझते है, यही कारण है कि राज्य में राष्ट्रीय औसत से काफी कम कोविड-19 वैक्सीन की वेस्टेज हुई है।

 

लातेहारः टेंडर भरने की अंतिम तारीख है 1 जुलाई, लेकिन कंपनी ने 30 जून को ही निकाल दी वैकेंसी

0

झारखंड के लातेहार से टेंडर घोटाले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है । लातेहार उपायुक्त के कार्यालय से 17 जून 2021 को एक नोटिस निकलता है कि  डीएमएफटी, एससीए और स्किल डेवलपमेंट के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाते हैं। टेंडर भरते की आखिरी तारीख है एक जुलाई 2021 शाम 5 बजे ।

उपायुक्त लातेहार द्वारा जारी नोटिस में टेंडर भरने की तारीख 1 जुलाई 2021 शाम 5 बजे तक
उपायुक्त लातेहार द्वारा जारी नोटिस में टेंडर भरने की तारीख 1 जुलाई 2021 शाम 5 बजे तक

कंपनी ने टेंडर भरने से पहले निकाल दी वैकेंसी

लेकिन हैरानी की बात ये है कि टेंडर भरने की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कोलकाता की एक कंपनी जिसका नाम Purajit Dealcom Limited, 8 CAMAC Street, Kolkata है, उसने लातेहार के इसी प्रोजेक्ट के लिए वैकेंसी निकाल दी है। मतलब या तो कंपनी को पहले से पता है कि टेंडर उसके नाम से निकलेगा, या फिर ये कोई वैकेंसी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा है …

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Manpower-required-for-DMFT-Project-Latehar-District.pdf” title=”Manpower required for DMFT Project-Latehar District”]

क्या कहते हैं लातेहार डीसी ?

जब उज्ज्वल दुनिया ने लातेहार डीसी अबू इमरान से अस बारे में संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि पहले तो ये देखना है कि कंपनी ने टेंडर भरा है या नहीं ? अगर कंपनी ने टेंडर भरा भी होगा तो स्क्रूटिनी में वो पकड़ी जाएगी…लातेहार डीसी ने बताया कि कोई कंपनी अगर हमारे नाम का इस्तेमाल कर कोई गड़बड़ी करती है तो ये अत्यंत गंभीर विषय है । उन्होने यह भी बताया कि कंपनी ने डीएमएफटी का इस्तेमाल कर प्रशासन को बदनाम किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

कंपनी के प्रतिनिधि ने क्या कहा ?

उज्ज्वल दुनिया ने कंपनी के वेबसाइट पर दिए गये नंबर 095074 74530 पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन यह नंबर अवैध बता रहा है। बाद में कंपनी के डिटेल्स खंगालने पर पता चला कि इस कंपनी की स्थापना 20 सितम्बर 2013 को हुई है। इसके तीन डायरेक्टर हैं- खुशबू कुमारी , विवेक कुमार और अमित कुमार सिंह . ऊपर दिया गया नंबर विवेक कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। लेकिन फिलहाल यह नंबर बंद है।

कहीं वैकेंसी के नाम पर पैसे एंठने की साजिश तो नहीं ?

कंपनी ने जिस तरह टेंडर खुलने से एक दिन पहले वैकेंसी निकाल कर युवाओं को फंसाने की कोशिश की है उससे ये शक गहराता है कि कहीं नौकरी देने के नाम पर युवाओं को झांसे में लेते की साजिश तो नहीं है। वैसे टेंडर के लिए जो नियम बनाए गये हैं उसके अनुसार कंपनी को कम से कम महीने के पांच दिन लातेहार में ही रहकर काम करना होगा, जबकि कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार इसने लातेहार जिले में एक दिन का भी काम नहीं किया है। ऐसे में सावधान रहने की जरुरत है।

चिराग गुपचुप गुजरात बीजेपी के बड़े नेता से मिले, मांझी को मोदी

0
मांझी-चिराग अपने को पुनर्जीवित करने में जुटे
मांझी-चिराग अपने को पुनर्जीवित करने में जुटे

बिहार की दलित राजनीति में बड़ी तेजी से बहुत कुछ बदल रहा है। कल तक चर्चा थी कि चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत कुछ आगे बढ़ी है। फिर एकाएक चिराग पासवान फ्लाइट पकड़कर अहमदाबाद रवाना हो गये। वहां उनकी मुलाकात गुजरात बीजेपी के एक बड़े नेता से हुई। वह नेता पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं। इधर, जीतनराम मांझी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उनके साथ बेटे संतोष मांझी भी हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मोदी और अमित शाह ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया था….

क्या मांझी की अहमियत कम हो गई ?

लोजपा में टूट के बाद पांच सांसद जेडीयू के पाले में हैं, इधर चिराग पासवान को राजद का खुल्ला ऑफर मिल रहा है, लेकिन मांझी को कोई पूछ ही नहीं रहा। रोज बयानबाजी करते हैं जीतनराम मांझी जी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया तक देने को तैयार नहीं । मांझी औऱ उनकी पार्टी के नेताओं ने पिछले एक महीने में बीजेपी को ताबड़तोड़ गाली दी । इस सारे प्रकरण के बाद जीतन राम मांझी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गये । खुद ही नहीं पहुंचे बल्कि अपने मंत्री बेटे संतोष सुमन को भी पटना से दिल्ली बुला लिया । पिछले तीन दिनों से जीतन राम मांझी पीएम औऱ गृह मंत्री से मिलने का समय मांग रहे हैं, कोई नोटिस लेने को तैयार नहीं है ।

हाल ही में तेजस्वी से भी मिलने पहुंचे थे मांझी
हाल ही में तेजस्वी से भी मिलने पहुंचे थे मांझी

चिराग अपने “राम” के साथ रहेंगे या “यदुवंशी कृष्ण” के खेमे में जाएंगे

उधर हर किसी को चिराग पासवान के अगले कदम का इंतजार है। तेजस्वी को अपना छोटा भाई बता चुके चिराग पासवान गुपचुप तरीके से गुजरात हो आए। ऐसी चर्चा है कि वे गुजरात बीजेपी के उस नेता से मिल आए जो उनका संदेश सीधे मोदी तक पहुंचा सकता है। अब वो संदेश क्या था, इसे या तो चिराग जानते हैं या फिर वो गुजराती नेता…बाकी तो बस कयास हैं….लेकिन चर्चा तो यह भी है कि चिराग पासवान और शाहनवाज हुसैन की जोड़ी बिहार में बीजेपी का चेहरा बनने को भी तैयार बैठे हैं….लेकिन ये सब तय होगा कि दिल्ली में डेरा जमाए बैठे नीतीश और मोदी के बीच क्या कुछ समझौता होता है….अगर चिराग को दिल्ली से कोई पॉजीटिव सिग्नल नहीं मिला तो वे महागठबंधन के खेमे में भी जा सकते हैं…

मांझी से बीजेपी खफा
दरअसल पिछले एक-दो महीने में मांझी औऱ उनकी पार्टी के नेताओं ने प्रधनामंत्री से लेकर बीजेपी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की है । खुद जीतन राम मांझी ने कोरोना वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने का मीडिया में आकर विरोध किया । मांझी ने कहा कि अगर वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लग रही है तो कोरोना से डेथ सर्टिफिकेट पर भी मोदी की ही तस्वीर लगनी चाहिये । पूर्णिया में दलित बस्ती पर हमले समेत दूसरे कई मामलों पर मांझी और उनकी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ ऐसी बयानबाजी की जैसी आरजेडी-कांग्रेस ने भी नहीं की होगी ।