Friday 10th of July 2026 06:41:25 AM
Home Blog Page 199

विरोधियों की साजिश होगी नाकाम, ईचागढ़ वासियों निराश न हो: रीना महतो

0

सरायकेला। ईचागढ़ से विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव हरेलाल महतो को सरायकेला खरसावां पुलिस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दीघा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वही हरेलाल महतो के जेल जाने के बाद उनके धर्मपत्नी रीना महतो ने मोर्चा संभाल लिया है। वही एक बयान जारी करते हुए हरेलाल महतो के धर्मपत्नी रीना महतो ने कहा है कि मेरे पति के लोकप्रियता और जनसेवा के कार्यों से सत्ता पक्ष घबरा गई है। सत्ता पक्ष द्वारा साजिश कर झूठा मुकदमा में फंसाया गया। नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में चड़क पुजा के दिन ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों के साथ घटना घटी थी, उस घटना के दिन हरेलाल महतो ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में थे, इसके हजारों गवाह है। इस तरह के झूठे मुकदमे से हम डरने वाले नहीं है। इस झूठे मुकदमे का पर्दाफाश होगा, विरोधियों की हर साजिश नाकाम होगी। ईचागढ़ की जनता भी समझ रहीं हैं कि आज जब एक स्थानीय भूमिपुत्र ने अपने जनता की सेवा को आगे आया है तो बाहरी विरोधियों ने किस तरह का षड्यंत्र रचा है। रीना महतो ने कहा कि मैं ईचागढ़ विधानसभा की जनता के साथ खड़ी हूँ, मैं भी ईचागढ़ की बेटी हूँ। कार्यकर्ता और समर्थक निराश न हों, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। सत्ता पक्ष के झूठे मुकदमे के खिलाफ हम सभी मिलकर जोरदार आंदोलन करेंगे। जिस तरह से हरेलाल महतो जी जनता के बीच रहकर जनता के सुख- दु:ख में खड़े हैं, उन जनसेवा के कार्यों को मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगी।

बोकारो स्टील प्रबंधन ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

0
बोकारो स्टील प्लांट के अधीन होगें सेल के खदान
हड़ताल में शामिल बोकारो स्टील प्लांट के 4 कर्मचारी निलंबित

बोकारो । बोकारो स्टील प्रबंधन ने हड़ताल को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कि अभियान की शुरुआत कर दी है । धवन भट्टी के 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। तथा कर्मचारियों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है जिन पर आने वाले दिनों मैं कार्रवाई की जाएगी ।

हड़ताल के कारण बोकारो स्टील के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । सेल मुख्यालय इससे काफी नाराज है एवं अधिकारियों को हड़ताल में विशेष योगदान देने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही है।  जिसके तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।  धमन भट्टी के 4 कर्मचारी को निलंबन का पत्र थमा दिया गया है। जिनमें राकेश कुमार गिरी,  भावेश कुमार सिंह तथा राजीव कुमार समेत अन्य शामिल है बोकारो के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन के इस कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया है।

सरकार द्वारा बालू घाट की निलामी ग्राम पंचायतों के अधिकार का उल्लंघन : समीर उराँव

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि झारखंड में पेसा और वन अधिकार कानून, 2006 का उल्लंघन किया जा रहा है। जब से हेमंत सोरेन की सरकार आयी है ग्राम पंचायत को दिए अधिकारों को छीनने का काम हो रहा है। बालू घाट की नीलामी कर हेमंत सरकार ग्राम पंचायत के अधिकार का सीधा उल्लंघन कर रही है।

बालू खनन के लिए ग्राम पंचायत की अनुमति जरुरी
बालू खनन के लिए ग्राम पंचायत की अनुमति जरुरी

जनजाति समाज को वनों पर अधिकार देने के लिए मोदी सरकार गंभीर

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश भर में जनजातीय समाज को वनों पर अधिकार देने के लिए गंभीर पहल की जा रही है। उन्होने कहा कि देश के जनजातीय समाज पर सदियों से हुए ऐतिहासिक अन्याय और अत्याचार से मुक्तिदिलाने की भावना से प्रेरित होकर ‘वन अधिकार कानून, 2006 को पारित किया गया।

15 साल बाद भी सामुदायिक वन पट्टा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण

समीर उरावं ने कहा कि इस कानून को बने और देश में लागू किए हुए 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन जनजाति समाज अपने परम्परागत अधिकारों से आज भी वंचित है। इस कानून के तहत वनाधिकार के व्यक्तिगत वनभूमि पट्टे तो जरूर प्राप्त हुए हैं, लेकिन सामूदायिक वनाधिकार पट्टा पूरे देश में मात्र 10 प्रतिशत दिए जा सके हैं यह अत्यंत गंभीर चिंतन का विषय है।

अर्जुन मुंडा ने की है पहल

समीर उरावं ने कहा कि अर्जुन मुन्डा ने छः माह पूर्व ट्वीट कर घोषणा की है कि केन्द्रीय जनजाति मामलों का मंत्रालय और वन व पर्यावरण मंत्रालय एक साथ मिलकर सामुदायिक वन संसाधनों पर अधिकार देने की प्रक्रिया को तेज करते हुए 100 प्रतिशत पूरा करेंगे।

पेसा कानून पास होने के 25 वर्ष बाद भी नहीं मिला अधिकार

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय कानून पेसा -1996 को भी पारित हुए आज 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। परन्तु राज्य के पंचायतीराज कानूनों में गौण वनोत्पाद, गौण खनिजों पर ग्राम सभा को मालिकाना अधिकार देने के मामले में भारी विसंगतिया हैं। वास्तविकता तो यह है कि केन्द्रीय कानून पेसा के विपरित गौण वनोपज एवं गौण खनिज पदार्थों पर ग्राम सभा को अधिकार ही नहीं दिए गए हैं। यह केन्द्रीय कानून का उलंघन है।

सरायकेला: 4 किलो 586 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल

0

सरायकेला: सरायकेला पुलिस को फिर से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां सरायकेला पुलिस ने शनिवार को सरायकेला थाना क्षेत्र के किता गांव से 4 किलो 586 ग्राम अवैध गांजा के साथ भीमसेन महतो नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को सरायकेला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि किता गांव अवैध गांजा की बिक्री हो रही है। इसके बाद सरायकेला अंचल निरीक्षण आलोक कुमार दुबे एवं सरायकेला पुलिस के द्वारा किता गांव में छापामारी किया गया। जहां से पुलिस ने 4 किलो 586 ग्राम अवैध गांजा एवं 35 हजार 100 रुपये नगद और एक रियलमी 3 प्रो नामक मोबाइल फोन को बरामद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, अभिषेक कुमार के अलावे अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे।

 

राज्यपाल  ने कहा, राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में बंगाल का विभाजन नहीं होने देगी

0

कोलकाता। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विधानसभा के उद्घाटन सत्र को भाजपा विधायकों के हंगामे के बीच संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी परिस्थिति में बंगाल का विभाजन नहीं होने देगी। हाल में दो भाजपा सांसदों ने राज्य के विभाजन की मांग की थी। इनमें से एक मांग थी कि उत्तर बंगाल को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए जबकि दूसरी मांग थी कि जंगलमहल और उसकेआसपास के इलाके को मिलाकर अलग राज्य बनाया जाए।राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान धनखड़ महज कुछ पंक्तियों को ही पढ़ पाए और इस दौरान उन्होंने रेखांकित किया तृणमूल कांग्रेस सरकार बंगाल के लोगों के बीच विभाजन के बीज बोने की कोशिश के प्रति ‘सजग’ है। राज्यपाल के लिए तैयार अभिभाषण में कहा गया कि ममता बनर्जी नीत सरकार राज्य और इसके लोगों का विभाजन किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी की उपस्थिति में शुक्रवार दोपहर राज्यपाल ने सदन में भाषण पढ़ना शुरू किया तभी विपक्षी भाजपा के विधायक आसन के सामने आए गए और चुनाव बाद हुई हिंसा के मुद्दे पर प्रदर्शन करने लगे।

UP जिला पंचायत चुनाव परिणाम 2021: BJP ने लहराया परचम

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना परचम लहरा दिया है। भाजपा के 21 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीते थे और शनिवार को 53 पदों पर मतदान के बाद आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष का मैदान समेट दिया।

भाजपा ने कुल 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर 65 में जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के खाते में छह सीट हैं जबकि अन्य ने चार पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी को उनके गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं व आजमगढ़ के साथ ही कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा के प्रत्याशियों ने शिकसत दी है।

इसके साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन करने वाली अपना दल (एस) को भी दो में से एक सीट पर जीत मिली है। जौनपुर में बाहुबली बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जीत मिली है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने बलिया व आजमगढ़, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का दबदबा प्रतापगढ़ में कायम है। उनकी पार्टी जनसत्ता दल ने खाता खोला तो बागपत में रालोद ने तमाम उठापटक के बाद भी जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त की।

भाजपा ने कुमाऊं के एक जाट (धामी) को मुख्यमंत्री क्यों बनाया?

0
उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

उज्ज्वल दुनिया

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा आबादी राजपूतों की है। इसके बाद नंबर आता है ब्राह्मण बिरादरी का । उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी से लेकर तीरथ सिंह रावत तक सभी मुख्यमंत्री राजपूत या ब्राह्मण ही रहे हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया है। पुष्कर धामी जाट हैं जो उत्तराखंड की जनसंख्या के हिसाब से लगभग नगण्य हैं।

सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत क्या करेंगे?

कुमांऊ के ठाकुर (हरीश रावत) को कुमांऊ के जाट (पुष्कर धामी) से भिड़ाने की जातिगत और क्षेत्रीय राजनीति से ज्यादा कुछ नही है नये सीएम को चुनने का फैसला । लेकिन भाजपा का यह दांव उल्टा पड़ सकता है।

सच ये है कि धामी के बनते ही सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे नेताओं ने बगावत का बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है। ऐसी खबर है कि सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत जैसे रसूखदार मंत्री अब ज्यादा दिन भाजपा में अपमान सहने वाले नहीं हैं। इन दोनों मंत्रियों को कांग्रेसी दिग्गज हरीश रावत से समझौता कराने के प्रयास शुरू हो गये हैं ।

कामचलाऊ मुख्यमंत्री के सहारे विधानसभा चुनाव जीत पाएगी भाजपा?

क्या राजपूत और ब्राह्मणों के राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में धामी बाजी मार ले गए? क्या भाजपा गुजरात मॉडल के तर्ज पर खुद को जातिगत झगड़े से दूर रखने का प्रयास कर रही है ? गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जैन है । गुजरात में जैन मतदाताओं की संख्या 1% के आसपास है । लेकिन पटेल राजनीति के बीच बेलेंस बिठाते हुए रुपाणी चुनाव दर चुनाव जीत रहे हैं। पुष्कर धामी से भी पार्टी को ऐसी ही उम्मीद होगी ।

सरायकेला। आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो दीघा से गिरफ्तार, आधिकारिक पुष्टि बाकी

0

 

सरायकेला। ईचागढ़ से विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव हरेलाल महतो को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दीघा से किया गिरफ्तार गया है। सूत्रों के अनुसार हरेलाल महतो मोबाइल का सिम बदल कर दीघा में रह रहे थे। मामला नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव का है। जहां 22 अप्रैल 2021 को कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नाजायज मजमा लगाने और पुलिस पार्टी पर हमला करने के लिए ग्रामीणों को उकसाने का आरोप उनके खिलाफ लगा है। इस मामले में कुल 41 लोगों पर निमडीह थाना में मामला दर्ज है। हालांकि उनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दे कि विगत 22 अप्रैल 2021 को नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में चढ़क पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस और नीमडीह प्रखंड के प्रमुख के भतीजा ग्रूप में मारपीट हुई थी। ये घटना तब हुई थी जब नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नीमडीह थाना की पुलिस, मेला को बन्द कराने गयी थी, तब प्रमुख के भतीजे बुलबुल पातर एवं उसके समर्थको ने पुलिस के साथ उलझ गए थे और फिर दोनों तरफ से मारपीट हुई थी। इस घटना में निमडीह थाना प्रभारी अली अकबर और और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वही इस घटना के दो दिन बाद 41 नामजद लोगो मे से प्रमुख के भतीजे बुलबुल पातर समेत करीब एक दर्जा लोगो को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था।

जुगसलाई से भारी मात्रा में नशीली पदार्थ(गांजा) के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

0

जमशेदपुर। जुगसलाई पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी से एक महिला समेत तीन लोगों को भारी मात्रा में नशीली पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से गांजा और नशे में इस्तेमाल होने वाले कई सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद नौशाद, शमीमा बेगम उर्फ धागी और अमजद अली शामिल है। इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके संबंध में गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद विशेष टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी में छापामारी कर तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस में मोहम्मद नौशाद के पास से 80 पुड़िया में कुल 240 ग्राम गांजा, शमीमा बेगम के पास से 246 ग्राम गांजा और अमजद अली के पास से 89 ग्राम गांजा और 33 पीस कोरेक्स व्हाइटनर और निट्रोसेन-10 टेबलेट-7 पीस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए मोहम्मद नौशाद एवं शमीमा बेगम पर पूर्व में भी जुगसलाई थाना में नशीली पदार्थ बेचने के आरोप में मामला दर्ज है। बता दे कि कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन के निर्देश के बाद पूरे जिले भर में पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ धड़ल्ले से छापामारी चला रही है। लगातार इस कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी करने में सफलता भी पुलिस को मिली है।

सतपाल महाराज या धन सिंह रावत, कौन होंगे उत्तराखंड के नये सीएम?

0
उत्तराखंड के श्रीनगर सीट से विधायक हैं धन सिंह रावत
उत्तराखंड के श्रीनगर सीट से विधायक हैं धन सिंह रावत

महज चार महीने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आखिरकार इस्तीफा दे ही दिया। उनका छोटा सा कार्यकाल काम से ज्यादा फालतू बयानबाज़ी के लिए जाना जाएगा। कभी महिलाओं की फटी जींस पर टिप्पणी तो कभी कुंभ स्नान को कोरोना की दवा बताकर अपनी फजीहत करवाते रहे हैं। लेकिन यहां त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे की वजह कुछ और है ।

संवैधानिक संकट से बचने के लिए बीजेपी ने लिया इस्तीफा

त्रिवेन्द्र सिंह रावत विधानसभा के सदस्य नहीं हैं। सीएम बनने के बाद उन्हें 6 महीने के अंदर चुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना था । लेकिन यहीं पर पेंच फंस गया। जिस राज्य में सालभर के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां उपचुनाव नहीं कराया जा सकता। क्या यह बात बीजेपी के रणनीतिकारों को पता नहीं थी ?

ब्राह्मण या राजपूत, उत्तराखंड का अगला सीएम कौन ?

त्रिवेन्द्र सिंह रावत के बाद भाजपा उसी शख्स को मुख्यमंत्री बनाएगी जो पहले से विधानसभा का सदस्य है । ये भी तय है कि ब्राह्मण या राजपूत में से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। अब सतपाल महाराज और धन सिंह रावत के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। कल केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर को भेजा गया है।

उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संघ की पसंद बताया जा रहा है
उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को संघ की पसंद बताया जा रहा है

 

03 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-03-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 03 JULY”]

झारखंड कांग्रेस के मामले में आलाकमान जल्द लेगा निर्णय: दीपिका पांडे सिंह

0
गोड्डा में पत्रकारों को संबोधित करतीं महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह
गोड्डा में पत्रकारों को संबोधित करतीं महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह

गोड्डा । झारखंड कांग्रेस के मामले में आलाकमान गंभीर है। सारी बातों की जानकारी आलाकमान तक है। जल्द ही इस मामले में कोई सटीक निर्णय लिया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताई कि प्रदेश की सरकार अच्छा काम कर रही है। आगे भी सभी के सहयोग से अच्छी तरह से सरकार चलेगी।

जल्द होगा प्रदेश अध्यक्ष पर निर्णय 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े सवाल एक व्यक्ति एक पद के मामले में श्रीमती सिंह ने कहा कि इस पर भी जल्द ही निर्णय हो जाएगा।

राजनीति में राहुल गांधी मेरे गॉडफादर 

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राजनीति में मेरे एकमात्र गॉडफादर आदरणीय राहुल गांधी ही है और उन्हीं के मार्ग निर्देशन में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को राजनीति में बेहतर अवसर प्रदान किया है। कई एमपी एमएलए और संगठन में अच्छे पदों पर रहकर युवा अच्छे काम कर रहे हैं।

गोड्डा की सड़कों की हालत खराब 

सड़कों की हालत पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि गोड्डा की सड़क राज्य में सबसे बदतर सड़क है। इस मामले में डीएमफ टी की बैठक में एनएच के पदाधिकारी के समक्ष रखा गया था। जिसमें संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने और कई सड़कों को जांच करवाने के लिए कहा गया है।

झारखंड सरकार ने कोरोना काल में बेहतर काम किया 

विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार सरकार ने कोराना काल में बेहतर ढंग से काम किया और विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया। अपने क्षेत्र में पोने तीन सौ के आसपास ट्रांसफार्मर को लगवाया गया। करीब तेरह सौ चापकल की मरम्मती करवाकर चालू करवाया गया। ग्रामीण सड़क को बनवाने के अलावा कई छोटे पूल को डएमएफटी फंड से बनवाने की बात को रखा गया है।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव महासचिव लड्डू झा के अलावा अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

मछली के बाद अब दूध और अंडा उत्पादन में भी झारखंड को अग्रणी राज्य बनाना है

0

मछली उत्पादन के क्षेत्र में झारखंड अग्रणी राज्य बन गया है । अब दूध और अंडा उत्पादन में भी झारखंड को अग्रणी बनाना है। इसके लिए टारगेट तय करना होगा, जिससे दूध उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर बन सके । साथ ही, पशुपालन के क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत है । क्षेत्र की भौगोलिक रचना और वहां के लोगों की रुचि के अनुरूप पशुपालन को बढ़ावा देना है । ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं । मुख्यमंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे ।

कृषि विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा- सीएम
कृषि विभाग में खाली पदों को भरा जाएगा- सीएम

 

केसीसी के लिए आवेदन जमा करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलायें । 15 जुलाई तक किसानों से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित होना चाहिए । शिविर लगाकर आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी करें. अगर बैंक से सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा हो तो बैंक से विभाग स्पष्टीकरण मांगे । राज्य के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य लेकर सरकार कार्य कर रही है ।

केज कल्चर से मत्स्य उत्पादन को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने मत्स्य प्रभाग को निर्देश दिया कि बंद हो चुके खुले खनन परिसर में मत्स्य पालन को बढ़ावा दें. इससे लोगों की आर्थिक क्षमता में वृद्धि होगी. विभिन्न जलाशयों में केज कल्चर के माध्यम से हो रहे मत्स्य पालन में किसी तरह की लापरवाही विभाग न बरतें. किसी भी केज में मछली या मछली बीज की कमी नहीं होनी चाहिए. जबतक केज में अधिक संख्या में मत्स्य पालन नहीं होगा, तबतक इससे जुड़े लोगों को अधिक मुनाफा नहीं होगा. विभाग इस ओर ध्यान दे. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग हेचरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन का मॉडल लेकर आये. राज्य में देश के प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करें ताकि यहां के किसान भी इस दिशा में बेहतर करने की ओर अग्रसर हो सकें.

खाली पदों को भरने को प्राथमिकता दें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग में रिक्त पदों को भरने का कार्य करना है. मानव संसाधन की कमी से जिला स्तर में लाभुकों को लाभान्वित करने में परेशानी हो रही है. जबतक रिक्त पदों को नही भरा जाता तबतक अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य लें. जिला स्तर पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्यरत कर्मियों से कार्य लेने की दिशा में पहल करें.

कृषक पाठशाला से क्षमता विकास
विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कृषक पाठशाला योजना को गति दें. क्लस्टर के रूप में इसको विकसित करना है. कृषक पाठशाला किसानों को प्रशिक्षण देकर उनके क्षमता विकास का वाहक बनेगा. योजना को लागू करने की दिशा में विभाग तेजी से कार्य करे.

रघुवर सरकार के जमाने में हुए घोटाले की जांच से ही कुछ लोगों के छूट रहे पसीने

0
शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते सुप्रियो भट्टाचार्य
शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते सुप्रियो भट्टाचार्य

रघुवर सरकार के दौरान हुए हर घोटाले की जांच झारखंड की हेमंत सरकार कराएगी। अभी तो जांच की घोषणा ही हुई है, कई केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे शुरु हो गये हैं, जब जांच की रिपोर्ट सामने आएगी और दोषियों को सजा होगी तब क्या होगा। ये बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कही।

चेचक की बीमारी की तरह है रघुवर सरकार का घोटाला, दाग जल्दी नहीं हटेंगे

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्व की सरकार में हुआ घोटाला एक चेचक बीमारी की तरह है, जिसके दाग जल्दी साफ नहीं होने वाला । सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज इस जांच के आदेश देते ही भाजपा के प्रदेश नेता इतने डर गये हैं कि उनके लिए अब केंद्रीय नेताओं को लगातार प्रदेश का दौरा करना पड़ रहा है । दरअसल ऐसा करके वे बताना चाह रहे हैं कि वे डरे नहीं, केंद्रीय नेतृत्व उनके साथ है ।

केस से नहीं डरने की बात करने वाले अब गिड़गिड़ा रहे हैं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पहले वे लोग कह रहे थे कि हम केस-मुकदमे से नहीं डरते। वही लोग अब कह रहे हैं कि सरकार पक्षपातपूर्ण होकर कार्रवाई कर रही है। ये घबराहट क्यों ? उन्होने कहा कि घोटालों की लंबी लिस्ट है, जो खत्म नहीं हो रही है । सुप्रियो ने कहा कि किस प्रकार एक विशेष समूह पर लगे 625 करोड़ की पेनाल्टी को एक दिन में बदल कर 225 करोड़ कर दिया गया ये सब जानते हैं । आज जब यह बात सामने आयी है, तो इससे जुड़े लोगों के पसीने छूट रहे हैं ।

 

विधानसभा क्षेत्र के कई सड़को के निर्माण को लेकर सीएम से मिले विधायक

0

सीएम को मांग पत्र सौपते हुए विधायक सविता महतो

सरायकेला: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से झामुमों विधायक सविता महतो ने शुक्रवार को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण करने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से बरसात को देखते हुए अविलंब एनएच 33 रांगामाटी से टीकर एवं ईचागढ़ के पुराना पातकुम से डुमटांड़ भाया लेपाटांड़ को अभिलंब निर्माण कराने का मांग किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा उक्त दोनों सड़क बरसात होने के कारण काफी जर्जर अवस्था में है, जिससे लोगों का आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे जल्द निर्माण करने का आग्रह किया। इसी क्रम में विधायक ने ईचागढ़ विधानसभा के और प्रमुख सड़क ईचागढ़ प्रखंड के एनएच 33 से राड़गांव से देवलटांड़ होते हुए चिपडी से चुनीडीह, लावा तक करीब 15 किलोमीटर, पातकुम से ईचागढ़ होते हुए पाटपुर नहर से डुमटांड मोड़ होते हुए चुनीडीह लावा तक करीब 15 किलोमीटर, पामीया टोला डुमटांड से नहर होते हुए दुलमीडीह तक करीब 10 किलोमीटर, ईचागढ़ से पुरानडीह, काड़कीडीह होते हुए कुकूडु मुख्य पथ तक करीब 20 किलोमीटर, चांडिल प्रखंड अन्तर्गत डुबुडीह से बारुडीह होते हुए डुमरीटोला से भुचुंगडीह तक करीब 5 किलोमीटर, आगस्यिा मोड़ से जिलिंगआदर गांव तक भाया देवालटांड होते हुए करीब 5 किलोमीटर, नीमडीह प्रखंड के रामनगर गांव से लावा रेलवे लाईन पुल तक करीब 5 किलोमीटर सड़क निर्माण करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सभी सड़को का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।