Friday 10th of July 2026 05:40:28 AM
Home Blog Page 198

जिन्होंने कांग्रेस को लात मारी उनकी वापसी संभव नहीं

0

कांग्रेस के आउटरीच अभियान के तहत सिमडेगा पहुंचे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को लात मारी उनकी पार्टी में वापसी संभव नहीं है। रामेश्वर उरावं का यह बयान सुखदेव भगत की कांग्रेस में वापसी से संबंधित एक सवाल के जवाब में आया । रामेश्वर उरावं ने यह भी कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास नहीं है, उनके लिए कोई मर्सी नहीं….रामेश्वर उरावं के बयान के बाद सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू के कांग्रेस में वापसी की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

सिमडेगा में सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते रामेश्वर उरावं
सिमडेगा में सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते रामेश्वर उरावं

सरकार नौकरियों के द्वार खोलने वाली है, तैयार रहें

उन्होंने यह भी कहा कि नौकरियों के लिए सरकार का दरवाजा खुला हुआ है। वैसे सरकार का जोर है कि रिक्तियों को भरने की करवाई की जाये । वित्त मंत्री ने कहा है कि कोविड काल में भी सरकार जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ विकास के लिए भी पूरी तरह संकल्पित रही है । जब से सरकार बनी है तब से कोविड की चुनौतियों का सामना करती रही है। फिर सरकार ने जनकल्याण की योजनाओं को सुचारू रूप से जारी रखा है ।

60 वर्ष से अधिक आयु के 3.65 लाख लोगों को मिली पेंशन
उन्होंने कहा कि आपूर्ति विभाग की ओर से 15 लाख लोगों को राशन कार्ड से जोड़ा गया है । 60 वर्ष से अधिक आयु के 3.65 लाख लोगों को पेंशन दी गयी है । पानी की जरूरतों को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में 5-5 हैंडपंप दिये गये हैं। सिमडेगा मुख्यालय में पानी की समस्या एवं जलापूर्ति योजना को लेकर भी कहा कि जल्द ही इसपर वे नगर विकास विभाग में बात करेंगे ।

05 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-05-July.pdf” title=”Ujjwal Duniya 05 July”]

हरेलाल के गिरफ्तारी के विरोध में कल विधायक और हेमंत सरकार का पुतला दहन करेगी आजसू

0

 

सरायकेला: सरायकेला जिला के निमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव में कोविड 19 गाइडलाइन उल्लंघन मामले में शनिवार को पश्चिम बंगाल के दीघा से विधानसभा चुनाव 2019 में ईचागढ़ से आजसू पार्टी के प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच और कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद शनिवार देर शाम सरायकेला जेल भेज दिया है। इधर हरेलाल महतो के जेल जाने के बाद राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है और विरोध प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो चुका है। वही आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर कल 05 जुलाई 2021 सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला एवं ईचागढ़ विधानसभा के सभी गांवों और चौक चौराहे पर हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के विरोध में हेमंत सरकार एवं ईचागढ़ विधायक का पुतला दहन किया जाएगा। इसको लेकर आजसू पार्टी जिला कमेटी सरायकेला खरसावां ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी आजसू कार्यकर्ताओ एवं हरेलाल महतो के समर्थको से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आहवान किया है।

प्रेस कांफ्रेंस करते पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह

हरेलाल महतो की गिरफ्तारी पर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वर्तमान सरकार अपनी नाकामियां छुपाने और स्थानीय विधायिका के इशारे पर पुलिस अपराधी जैसा बर्ताव करते हुए हरेलाल महतो के बढ़ते जनाधार पर अंकुश लगाने के लिए घृणित मानसिकता से कार्य कर रही है। कन्हैया सिंह ने कहा कि घटना का उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, घटना की जानकारी पुलिस को पहले से थी या नही, और थी तो उस आयोजन को पहले रोकने का प्रयास क्यों नही किया। यदि रोकने का प्रयास नही किया तो फिर अचानक दो दिन बाद पुलिस-प्रशासन क्यों उक्त पूजा को बंद कराने चली गई। अगर गई तो उक्त समय पर वीडियोग्राफी क्यों नही कराई और वीडियोग्राफी हुई है तो पुलिस-प्रशासन उसे सार्वजनिक करे, ताकि मामले का दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

भईया… कहने पर गाली देने वाले रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल हटाए गये

0
रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल (फाइल)
रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल (फाइल)

बालू सप्लायर को फोन पर गाली और धमकी देने का का ऑडियो वायरल होने के बाद रातू थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल को हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को आदेश जारी किया। एसएसपी ने मामले की जांच का भी आदेश दिया है। डीएसपी मुख्यालय टू को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व डीएसपी रामेश्वर उरांव के घर में ओम शंकर ने बालू गिराया गया था। हालांकि, उस बालू की क्वालिटी अच्छी नहीं थी और उसमें मिट्टी का काफी अंश होने पर उन्होंने इस संबंध में बालू ठेकेदार ओम शंकर गुप्ता से बात की। उन्होंने बालू को वापस करने को कहा। साथ ही अच्छे क्वालिटी का बालू गिराने को कहा। मगर ओम शंकर ने बालू गिराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वे सीधे रातू थाना पहुंचे और थानेदार से इसकी शिकायत की।

रातू थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन लाल ने जब इस संबंध में ओम शंकर गुप्ता से बात की तो उसने उन्हें भईया कहकर बुलाया। इससे इंस्पेक्टर को गुस्सा आ गया और उन्होंने गाली का प्रयोग करते हुए ओम शंकर को रातू थाना बुलाया, जिसे बालू सप्लायर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इंस्पेक्टर पर जांच के बाद विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

डीजीपी का सख्त निर्देश, जनप्रतिनिधियों के साथ आदर से पेश आएं पुलिस अधिकारी

0
डीजीपी नीरज सिन्हा का पुलिस अधिकारियों को निर्देश
डीजीपी नीरज सिन्हा का पुलिस अधिकारियों को निर्देश

झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी किया है । निर्देश में कहा गया है कि सभी मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ शिष्टाचार के साथ उचित आदर के साथ व्यवहार करें । साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की ओर से किये गये अनुरोध पर त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई करें । इसके अलावा जनप्रतिनिधियों की ओर से संज्ञान में लाये गये मामलों पर यथाशीघ्र नियमसंगत और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उचित सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे । डीजीपी की ओर से निर्देश में सभी अधिकारियों कहा गया है कि वह अपने सभी अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी इस निर्देश से अवगत करा दें ।

इसे भी पढ़ेंः – http://localhost:8090/ud/two-congress-mla-altercation-in-jharkhand-leads-to-interesting-scenarios

दीपिका पांडे सिंह ने पुलिस पर उठाए थे सवाल ?

दरअसल रामगढ़ विधायक ममता देवी ने आरोप लगाया था कि जिले की पुलिस ने कोयला चोरी के आरोप में पकड़े गये सात ट्रकों को आधी रात को गुपचुप तरीके से छोड़ दिया। इसपर महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सवाल उठाए थे कि क्या पुलिस अधिकारियों को उपर से कोई ऑर्डर है किया कि जनप्रतिनिधियों की बातें नहीं सुननी है ? कांग्रेस की दोनों महिला विधायकों की ट्वीट खूब वायरल हुई। लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठाए…

बड़कागांव विधायक अंबा सिंह और पुलिस के बीच टकराव

हजारीबाग जिले के बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद पर भी थाने से अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जबरन भगाने का आरोप लगा था। इसके बाद अंबा प्रसाद का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वे किसी बंटी नाम के शख्स को कहती हैं कि पतरातु डीएसपी मेरी बात मानता है लेकिन बड़कागांव डीएसपी नहीं मैनेज हो रहा। थाने से जब्त ट्रैक्टर को भगाने के आरोप में अंबा प्रसाद पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

दीपिका पांडे सिंह के खिलाफ भी दर्ज हुई थी एफआईआर

महगामा विधानसभा क्षेत्र के पांच थाना प्रभारी समेत और पुलिस वालों ने गोड्डा के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र बर्णवाल को पत्र भेजकर अनुरोध किया है था कि ‘साहब…विधायक बेइज्जत करती हैं, हमें महगामा विधानसभा क्षेत्र से हटा दीजिए। दरअसल मामला मामला अर्णब गोस्वामी के विरुद्ध थाने में विधायक के आवेदन देने से शुरू हुआ था। पुलिस का आरोप था कि विधायक ने थानेदार का कॉलर पकड़ लिया । झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधानसभा अध्यक्ष, गृह सचिव व डीजीपी को पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

आलमगीर आलम के रांची आवास पर जुटी कांग्रेस की चारों महिला विधायक, क्या है माजरा ?

0

कांग्रेस की महिला विधायकों का आरोप है कि उनके क्षेत्र के अफसर उनकी बातें नहीं सुनते। उनका आरोप ये भी है कि उनकी शिकायत के बाद भी कांग्रेस आलाकमान कोई कार्रवाई नहीं करता। कांग्रेस की चार में से दो महिला विधायकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन पार्टी की ओर से ऐसी खामोशी बरती गई मानों कुछ हुआ ही नहीं हो। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से बार-बार गुहार लगाने के बाद कांग्रेस की चारों महिला विधायक (दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद, ममता देवी और पूर्णिमा नीरज सिंह) आलमगीर आलम के आवास पर पहुंची। उनके साथ कांग्रेस नेता मानस सिन्हा और संजय लाल पासवान भी थे।

आलमगीर आलम के आवास पर जुटीं कांग्रेस की महिला विधायक
आलमगीर आलम के आवास पर जुटीं कांग्रेस की महिला विधायक

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत नहीं हो रहा काम- पूर्णिमा नीरज सिंह

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि सरकार बनने के पहले जो महागठबंधन का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना था उसके तहत काम नहीं हो रहा । सरकारी काम में अफसर जानबूझकर देरी करते हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ अफसरों का व्यवहार बहुत ही खराब है। सिस्टम में अनुशासन की घोर कमी है। ऐसा लगता है मानो अफसरों के मन में जो आ रहा है वो कर रहे हैं।

अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की बात सुननी ही होगी- ममता देवी

रामगढ़ से कांग्रेस विधायक ममता देवी ने कहा कि हम लोग जनता के वोट से चुनकर आए हैं। हमें जनता का काम करना होता है।  क्षेत्र में जो भी समस्याएं होती हैं उसका निराकरण करना है । इस कार्य के लिए अगर किसी अधिकारी को कहा जाता है तो वो तवज्जों नहीं देते हैं। कुछ अफसर ऐसे व्यवहार करते हैं मानों हम कहीं से उठकर उनके पास चले आए हैं । हम उन्हें कोई गलत काम तो करने नहीं बोल रहे हैं ? हमारे प्रति अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं रहता है, जो गलत बात है । हमलोगों ने सारी बातों से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को अवगत करा दिया है ।

पार्टी से नाराजगी नहीं, लेकिन कुछ शिकायतों पर ध्यान देना होगा- दीपिका पांडे सिंह

कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमारी नाराजगी पार्टी से नहीं है। झारखंड सरकार भी अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन हमारी कुछ शिकायतें हैं, जिन्हे हल करना पार्टी और सरकार की जिम्मेदारी है। जब हमारी पीड़ा नहीं समझी जाती तो दुख होता है। अधिकारियों का महिला जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं का सम्मान होना ही चाहिए। उन्होने कहा कि नेता विधायक दल आलमगीर आलम जी क्षेत्र में थे, हमने उन्हें फोन पर अपनी शिकायतें रखी हैं। उन्होने 10 जुलाई को होने वाली विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों को रखने के लिए कहा है।

नेता विधायक दल से बात हो गई है- अंबा प्रसाद

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधायक दल के नेता के साथ मुलाकात होनी थी, लेकिन वो क्षेत्र में हैं । इसी वजह से उनसे मोबाइल पर बात हो गयी है । आलमगीर आलम ने हमसे कहा है कि 10 जुलाई को विधायक दल की बैठक में सारी बातों को रखें ताकि जो भी समस्याएं हैं उस पर आगे फोरम में रखा जा सके । हमलोगों ने सारी बातों से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को अवगत करा दिया है ।

दुमकाःमनरेगा योजना में जेसीबी से हो रहा ट्रेंच कटिंग का कार्य

0
मनरेगा योजना में हो रहा जेसीबी से काम
मनरेगा योजना में हो रहा जेसीबी से काम

प्रतिनिधि रामगढ
मनरेगा जैसे महत्वाकांक्षी योजना में मजदूरों से काम लिया जाना है। लेकिन इन दिनों दुमका जिले के रामगढ में मशीनी घोड़े जेसीबी मशीन से काम हो रहा है । प्रशासन को भी खबर है, लेकि शायद पैसे कब खनक के आगे मशीन का शोर दब गया है।  ग्रामीणो द्धारा इसका विरोध करने के बावजूद पदाधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।

कहां हो रहा यह कार्य ?

दुमका जिले के रामगढ के छोटी रणबहियार पंचायत के गिदवाना गांव के समीप संजय हेम्ब्रम ,चुडकी मुर्मू, शीला सोरेन, लालबिहारी सोरेन की नीजी जमीन पर दर्जनों एकड़ जमीन पर मनरेगा के तहत हरित क्रांति योजना के तहत बागवानी मिशन योजना में ट्रेंच कटिंग का काम हो रहा है। मनरेगा के तहत होने वाले इस कार्य को मजदूरों से कराना था। इससे दर्जनों गरीब मजदूरों को रोजगार मिलता। लेकिन रोजगार सेवक,  कनिय अभियंता तथा बिचौलियों की मिलीभगत से जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है ।

फोटो दिखाने से क्या होता है, जांच कर योजना रद्द की जाएगी- बीपीओ

वर्ष 2021/22 में योजना यो0 स0 01/,02/,03/,04/2021/22 में प्रति योजना 3.75 लाख की लागत से बनाये जा रहे है। इसमें फलदार पौधे लगाने के अलावा बागवानी के लिए चारो और ट्रेंच कटिंग आदि कार्य किया जाना है । इस मामले में मनरेगा रोजगार सेवक समीर मंडल ने बताया कि योजना में जेसीबी मशीन से काम होने की सूचना मिली है, योजना को रद्द किया जायेगा । वही मनरेगा बीपीओ संजीव कुमार ने बताया की जांच कर योजना को रद्द कर दिया जायेगा ।

लोहरदगा में फैली सनसनी, बाघ ने छह पशुओं की ली जान, वन विभाग हुआ रेस, लगाये गये ट्रैप कैमरा

0

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के आसपास वन विभाग को बाघ आने के संकेत मिले हैं। प्रखंड के महुआपाट गांव के ग्रामीणों के अनुसार, एक माह से बाघ इन क्षेत्रों में आतंक मचाये हुए है। इस अवधि में बाघ ने छह से अधिक पशुओं को मार डाला। कई बार ग्रामीणों ने बाघ को देखा है। वन विभाग के मुख्यालय ने अधिकारियों को इसपर नजर रखने का निर्देश दिया है। इसके लिए आसपास के इलाके में ट्रैप कैमरा लगाया गया है। वन विभाग को इसी इलाके में बाघ के पग मार्क (पैरों के निशान) भी मिले हैं। इसको प्लास्टर ऑफ पेरिस का रहे हैं, कहीं वह तेंदुआ तो नहीं ? इसपर ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने बाघ ही देखा है। बाघ के शरीर पर धारी का निशान होता है, जबकि तेंदुआ के शरीर पर गोलाकार निशान होता है। इसके लिए वन विभाग ने आसपास के इलाके में ट्रैप कैमरा लगाया है। बताते चले कि लोहरदगा का वन क्षेत्र लातेहार जिले के बेतला वनप्रक्षेत्र से सटा हुआ है, शायद यही वजह होगा कि बेतला रेंज का बाघ लोहरदगा मे वन विभाग की लापरवाही से विचरण करते प्रवेश कर गया होगा। फिलहाल वन विभाग हरकत मंे आ गया है। ऐसे मंे जब तक बाघ वन विभागे के गिरफ्त मंे नहीं आ जाता है तब तक क्षेत्र मंे सनसनी का माहौल कायम रहेगा। इस तरह से अब जिला प्रशासन की भी जवाबदेही है कि बाघ को कैसे चारा देकर वन विभाग को सुपूर्द कराई जाय।

वेंकैया नायडू को नक्सलियों के चंगुल से निकालने वाले गया के राजेन्द्र का परिवार दहशत में

0

29 फरवरी 2005 को बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में लैंडिंग गया के पड़रिया गांव में हुई थी। वे चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड के टंडवा जा रहे थे। जंगल पहाड़ से घिरे बाराचट्टी थानाक्षेत्र का पड़रिया गांव घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है। कहा जाता है कि जिस समय उनका हेलीकॉप्टर लैंड किया उस समय पास में ही नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता टिका हुआ था। हेलिकॉप्टर उतरते ही आसपास ले लोग कौतूहल बस वहां पहुंच गए।

नायडू जब बाहर निकले तो स्थानीय एक व्यक्ति ने उनके कान कहा कि जितना जल्दी वे यहां से निकल जाएं क्योकि कुछ दूर पर ही नक्सलियों का जमावड़ा है। इससे वे काफी डर गए और भीड़ में ही बाइक के साथ मौजूद राजेन्द्र साव से स्थानीय पुलिस स्टेशन तक पहुचाने का आग्रह किया। पहले तो राजेन्द्र सकुचाया परंतु और लोगों के कहने और मौके की नजाकत समझते हुए वह तैयार हो गया। उस समय इस इलाके की सड़क काफी जर्जर थी। नायडू साहब इतने डरे हुए थे कि रास्ते मे अपनी पहचान छिपाने के लिए राजेन्द्र से आग्रह किया था कि कोई पूछे तो वह उन्हें अपना सगा मामा बताये। राजेन्द्र ने वेंकैया नायडू और उनके सहयोगी दोनों को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर बाराचट्टी पुलिस स्टेशन तक पहुचाया।

नक्सलियों के खौफ से दहशत में जी रहा है राजेन्द्र का परिवार
नक्सलियों के खौफ से दहशत में जी रहा है राजेन्द्र का परिवार

राजेन्द्र साव बताते हैं कि उन्हें अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ दूर ही गये थे कि उनके मोबाइल फोन पर सूचना मिली कि माओवादियों ने हेलिकॉप्टर को फूंक दिया है। इससे वह काफी डर गया और घर वापस नही लौटा। वेंकैया नायडू को वहां से निकलते ही हेलीकॉप्टर का पायलट पैदल ही बाराचट्टी की ओर जाने लगा,जिसे एक बाइक सवार ने मदद की और थाना तक पहुचाया। ग्रामीण वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि उनका भतीजा नन्दन कुमार ने पायलट को पहुचाया था जिसे बाद में उन्होंने एयर डेक्कन में नॉकरी लगवा दी थी।

गाव में ही दुकान चलाती हैं राजेन्द्र की पत्नी
गांव में ही दुकान चलाती हैं राजेन्द्र की पत्नी

पास में ही मौजूद माओवादी दस्ता को हेलीकॉप्टर लैंड होने की खबर मिली तो वे वहां पहुच गये और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वे इस बात से बौखला रहे थे कि नायडू उनके हांथों से निकल गए। जानकारी मिली कि राजेन्द्र ने उन्हें वहां से निकाला है। इस बात से बौखलाए नक्सली राजेन्द्र के घर पहुच गये और उनके भाई सुरेंद्र का अपहरण कर लिया। सुरेंद्र बताते हैं कि उन्हें जंगल मे के जाकर बुरी तरह नक्सलियों ने पिटाई की थी। वे लोग उनके भाई राजेन्द्र को खोज रहे थे जो डर से अपने घर लौटे ही नही थे।

मुफलिसी में जी रहा राजेन्द्र जी का परिवार
मुफलिसी में जी रहा राजेन्द्र जी का परिवार

वेंकैया नायडू जी के सहयोग दोनों भाईयों को छत्तीसगढ़ में नॉकरी मिल गयी थी जहां वे कई वर्षों तक रहे। अभी वे अपने गांव में ही रह रहे हैं।
राजेन्द्र और उनके परिवार का जीवन एक छोटी से दुकान के बदौलत चल रही है। नक्सलियों का ख़ौफ़ अभी भी इनपर बरकरार है यही वजह है कि राजेन्द्र इस बारे में खुलकर बात करने से कतराते हैं। वे बताते हैं कि घंटा-दो घंटा ही गांव में रुकते हैं, शाम होने से पहले शोभ बाजार चले जाते हैं। बेटा रांची में पढ़ता है जिसका श्रेय ये वेंकैया नायडू को ही देते हैं। पूरे परिवार को अभी भी उनसे उम्मीद टिकी हुई है।

रामगढ़ विधायक के बहाने भिड़े प्रदीप यादव और दीपिका पांडे सिंह

0

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने अपने क्षेत्र में अवैध कोयले की ढुलाई को लेकर ट्वीट किया,  उन्होंने कहा कि प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद धड़ल्ले से कोयला बाहर जा रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के दो विधायक आपस में उलझ गए । आखिर क्या है पूरा माजरा?

ममता देवी के ट्वीट पर प्रदीप यादव को एतराज़ क्यों?
ममता देवी के ट्वीट पर प्रदीप यादव को एतराज़ क्यों?

रामगढ़ पुलिस ने जब्त किए गए 7 ट्रकों को गुपचुप तरीके से छोड़ा- ममता देवी

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रामगढ़ जिला के कुज्जु ओपी क्षेत्र में दिनांक 29/06/21 को कोयला से लदे सात ट्रकों को रामगढ़ पुलिस ने छापेमारी करके पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक कोयला खलारी राँची से लोड करके IPL पॉवर प्लांट गोला रामगढ़ के लिए जाना था। लेकिन सातों ट्रक श्रीराम पॉवर प्लांट कुज्जु में कोयला गिराने जा रहे थे जिसे पुलिस द्वारा सातों ट्रकों को पकड़ा गया। ममता देवी ने आरोप लगाया कि सातों ट्रकों को रामगढ़ पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई या FIR किये देर रात को छोड़ दिया है जो कि अवैध कोयले की तस्करी का मामला लगता है ।

दीपिका पांडे सिंह ने किया ममता देवी का समर्थन 

ममता देवी का समर्थन करते हुए दीपिका पांडे सिंह ने ट्वीट कर सवाल पूछा कि क्या प्रशासन को ऊपर से कोई ऐसा ऑर्डर है कि विधायक की बातें नहीं सुनना है ? दरअसल कांग्रेस विधायकों की यह शिकायत रही है कि अधिकारी या प्रशासन से जुड़े लोग कांग्रेस के विधायकों की कोई पैरवी नहीं सुनते, सिवाय दो-तीन को छोड़कर । दीपिका पांडे सिंह ने इसी संदर्भ में सवाल उठाए थे ।

दीपिका पांडे सिंह के ट्वीट पर प्रदीप यादव को दर्द क्यों?
दीपिका पांडे सिंह के ट्वीट पर प्रदीप यादव को दर्द क्यों?

प्रदीप यादव ने इशारों में दीपिका पांडे सिंह पर साधा निशाना 

नये-नये कांग्रेसी बने प्रदीप यादव आजकल खुद को पार्टी का वफादार दिखाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।  भला उनको यह कैसे बर्दाश्त होता कि अपनी पार्टी का ही कोई विधायक सीधे सरकार पर सवाल खड़े कर दे। उन्होंने तुरंत दीपिका पांडे सिंह की बात काटते हुए कहा कि

ऐसा तो होता ही है …हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है,  लेकिन उन्हें सही फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए।

04 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-04-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 04 JULY”]

थोक के भाव से कुर्ता और बंडी खरीदते देखे गये पशुपति कुमार पारस, केन्द्र में मंत्री बनने की चर्चा

0

अपने भतीजे चिराग पासवान से बगावत करने वाले पशुपति कुमार पारस क्या केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं ? शनिवार को यह चर्चा तब जोर पकड़ने लगी जब पशुपति कुमार पारस को पटना के एक शोरूम से थोक के भाव में डिजायनर कुर्ते और बंडी खरीदता देखा गया। उनके साथ जेडीयू के नेता केशव सिंह भी थे। बाद में दुकानदार ने बताया कि उन्होने इसे जल्द से जल्द उनके नाप के अनुसार तैयार करने को बोला है।

पटना के प्रसिद्ध दुकान से कुर्ता और बंडी की खरीदारी करते पशुपति कुमार पारस
पटना के प्रसिद्ध दुकान से कुर्ता और बंडी की खरीदारी करते पशुपति कुमार पारस

क्या पशुपति ने मंत्री बनने के आश्वासन के बाद ही लोजपा तोड़ी ?

पशुपति कुमार पारस के समर्थकों का मानना है कि केंद्र सरकार में उनका मंत्री बनना तय है । ऐसे में तैयारी रखना जरूरी है । इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है । पशुपति पारस भी 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती मनाने के बाद दिल्ली रवाना हो जायेंगे । उन्हें पूरी उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें जगह मिलेगी । लोजपा के पारस गुट के नेताओं को पक्का यकीन है कि पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया ही जायेगा । उनके समर्थक सांसदों में से एक ने कहा कि अगर मंत्री बनने का चांस नहीं रहता तो पशुपति पारस पार्टी को तोड़ने की कोशिश ही नहीं करते ।

अगस्त के पहले हफ्ते में मंत्रीमंडल विस्तार की अटकलें

वैसे दिल्लीके सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि 15 अगस्त से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल पूरी कर लेंगे। क्योंकि इसके बाद यूपी, पंजाब और उत्तराखंड के चुनावों का बिगुल बज जाएगा। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा लहराने के पहले सारे टेंशन दूर कर लेना चाहते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि कुछ मंत्रियों का टिकट कट सकता है तो कुछ नये चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। सबसे खास बात ये है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है।

 

पीएम मोदी ने रांची सहित देश के 6 शहरों में बन रहे Light House Project की समीक्षा की

0
प्रधानमंत्री ने रांची में बन रहे लाइटहाउस प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताया
प्रधानमंत्री ने रांची में बन रहे लाइटहाउस प्रोजेक्ट की प्रगति पर संतोष जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रांची के एचईसी में नवीनतम तकनीक से आधारित लाइट हाउस प्रोजेक्ट की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की. वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीएम लाइट हाउस परियोजना के आधुनिकतम सुविधा युक्त किफायती आवास की निर्माण प्रक्रिया, कार्य प्रगति के साथ-साथ क्रियान्वयन की रणनीति से अवगत हुए.

पीएम की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने एचईसी स्थित पंचमुखी मंदिर के पीछे बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया. सचिव ने काम पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने आस-पास के लोगों की मांग के अनुसार शादी-ब्याह आदि कार्य के लिए वहां पर 500 लोगों की क्षमता वाला सामुदायिक भवन बनाने, पार्क बनाने व फुटबॉल मैदान बनाने का निर्देश दिया.

जर्मन तकनिक से बन रहे आवास की लागत 13.29 लाख
इस परियोजना का निर्माण थ्री डी वाल्यूमेट्रिक प्री-कास्ट कंस्ट्रक्शन की नवीनतम तकनीक से किया जा रहा है. सात टावर्स के साथ-साथ 1008 फ्लैट बनेंगे. आवास की लागत 13.29 लाख है. इस लागत में केंद्र 5.5 लाख व राज्य सरकार एक लाख रुपये का अनुदान देगी. 6.79 लाख रुपये लाभुकों को वहन करना होगा. आवास लेने के लिए 5000 रुपये शुल्क देकर रांची नगर निगम में ऑनलाइन आवेदन देना होगा.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

आवासीय क्षेत्र में आंतरिक सड़क, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, सिवरेज-ड्रेनेज, पार्किंग, आस-पास के लोगों की मांग के अनुसार 500 लोगों की क्षमता वाला सामुदायिक भवन, फुटबॉल मैदान आदि बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी. पीएम आवास शहरी के गाइडलाइन के हिसाब से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों को ग्राउंड फ्लोर या फर्स्ट फ्लोर में आवास आवंटित किये जाने पर वरीयता दी जायेगी.

HEC के नयासराय-कुटे साइट पर काम कर रहे मजदूर और इंजीनियर
HEC के नयासराय-कुटे साइट पर काम कर रहे मजदूर और इंजीनियर

समीक्षा में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक नगरीय प्रशासन विजया जाधव, नगर आयुक्त मुकेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

खूंटी में बारिश के बीच वज्रपात से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
अपने खेत में मूंगफली बो रहे थे परिवार के सभी सदसस्य
अपने खेत में मूंगफली बो रहे थे परिवार के सभी लोग

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के लरता पंचायत के डहुटोली गांव में शनिवार की शाम हुई वज्रपात से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में मंगा मुंडा (55 वर्ष), पूना मुंडा (32 वर्ष), जिवंती मुंडाईन (45 वर्ष), जयमा मुंडाईन (30 वर्ष) और आयुस मुंडा (05 वर्ष) के नाम शामिल हैं। साल 2021 में वज्रपात से जिले में अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। इस परिवार में अब तीन सदस्य बचे हैं, जिसमें से एक दिल्ली में है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को परिवार के पांचों सदस्य अपने खेत में मूंगफली बो रहे थे। इसी क्रम में बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए सभी पास के एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी आसमानी बिजली गिरी, जिससे एक साथ पांचों झुलस गए और घटनास्थल पर ही सभी की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना के बाद बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी और थाना प्रभारी मुन्ना सिंह डहुटोली पहुंच चुके हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे गांव समेत जिले को शोकाकुल कर दिया है। इधर, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने इस घटना को लेकर गहरा शोक जताया है।

ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये देगी हेमंत सरकार

0
सीएम ने दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत, कोच पूर्णिमा महतो तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे से वर्चुअल बातचीत की
सीएम ने दीपिका कुमारी, पूर्णिमा महतो तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे से वर्चुअल बातचीत की

सीएम हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर राज्य के खिलाड़ियों को दो करोड़, सिल्वर पर एक करोड़ तथा ब्रोंज जीतने वाले 75 लाख रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने यह घोषणा शनिवार को खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान की। वह तीरंदाज दीपिका, कोमालिका एवं अंकिता भगत, कोच पूर्णिमा महतो और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे के साथ वर्चुअल माध्यम से बात कर रहे थे।

ओलिंपिक में सेलेक्ट होने वाले खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को ओलंपिक प्रतिभागी बनने पर पांच लाख दिए जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए झारखंड की निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को पांच-पांच लाख दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से बाहर खेलने वाले सभी खिलाड़ियों एवं कोच का 15 लाख का बीमा कराया जाएगा, जिसका प्रीमियम सरकार भरेगी।

तीरंदाज दीपिका को विश्वकप में गोल्ड के लिए 50 लाख
मुख्यमंत्री ने झारखंड की तीरंदाज बेटी दीपिका को विश्वकप में गोल्ड जीतने और टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए 50 लाख इनाम देने की घोषणा की। साथ ही विश्व कप तीरंदाजी में रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड जीतने के उपलक्ष्य में अंकिता भगत तथा कोमालिका बारी को 20-20 लाख इनाम देने का ऐलान किया। उन्होंने कोच पूर्णिमा महतो को भी 12 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपने प्रतिभा का परचम लहराया है। राज्य के होनहार खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है।