मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 22 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं और कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। कुछ मंत्रियों को संगठन में भी भेजा जा सकता है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से एक ब्राह्मण और एक दलित मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं बिहार से सुशील मोदी को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है ।
जेडीयू कोटे से आरसीपी सिंह और पशुपतिनाथ पारस को जगह
सहयोगी दलों में अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यू) के आरसीपी सिंह और लोजपा पारस गुट के पशुपति पारस के नाम की भी चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्री बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए वहां से तीन-चार मंत्री बन सकते हैं, जिनमें एक ब्राह्मण औ एक दलित मंत्री होंगे । ब्राह्मण मंत्री में रमापति राम त्रिपाठी या रीता बहुगुणा जोशी को नाम लिया जा रहा है, जबकि दलित चेहरे के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया का नाम लिया जा रहा है।
क्या राहुल गांधी नीतीश के “ऑपरेशन कांग्रेस” को फेल कर देंगे ?
राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। इससे पहले उन्होने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास से लंबी बातचीत की। कहा जा रहा है कि बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट से पहले खबर लीक हो गई। इसके बाद आनन-फानन में कांग्रेस आलाकमान डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में जुट गया है।
नीतीश कुमार का ऑपरेशन कांग्रेस लीक
बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। दल-बदल कानून के तहत कम से कम 13 विधायक बागी होंगे तभी टूट को मान्यता मिलेगी। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से नीतीश कुमार ने बसपा और लोजपा जैसी पार्टियों को तोड़ने में सफलता प्राप्त की है। अब उनका निशाना कांग्रेस है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि बिहार कांग्रेस के कम से कम दो दर्जन नेता पार्टी से नाराज है। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के एक सांसद और मंत्री को ऑपरेशन कांग्रेस की कमान दी है। लेकिन इसकी फनक कांग्रेस आलाकमान को लग चुकी है।
विरोधी पार्टियों में नीतीश क्यों कर रहे हैं सेंधमारी
इस बार नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत नहीं मिला है। बस किसी तरह बहुमत का आंकड़ा छूकर एनडीए ने सरकार बनाया। नीतीश कुमार को पता है कि अगर गलती से भी 8-10 विधायकों ने पाला बदला तो उनकी सरकार खतरे में आ जाएगी। दूसरा, नीतीश को मदन सहनी और जीतनराम मांझी जैसे क्षणभंगुर नेताओं पर भरोसा नहीं हैं। ये लोग बदली परिस्थितियों में पाला बदल सकते हैं। तीसरा, नीतीश कुमार स्वतंत्र होकर सरकार चलाने के आदी रहे हैं, वे दबाव की राजनीति नहीं चाहते , इसलिए उनकी कोशिश है कि अपने बहुमत के आंकड़े को बढ़ाया जाय, ताकि सहनी और मांझी जैसे नेता दबाव न बना सकें ।
‘ऑपरेशन कांग्रेस’ में कहां फंसा पेंच? बिहार कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं तो जेडीयू के ऑफर को नहीं मान रहे हैं। वो टूटने को तैयार नहीं हैं। इनमें अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विधायक, पुराने कांग्रेसी परिवार से जुड़े एमएलए और नए विधायक जेडीयू के ‘ऑपरेशन कांग्रेस’ के रास्ते के रोड़ा बने हुए हैं। इस मिशन में एक जेडीयू के सांसद को भी लगाया गया है, जो अपनी जाति के विधायकों को आगे होनेवाले फायदों के बारे में बता रहे हैं। हालांकि आगे क्या होगा, इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
‘कांग्रेस विधायक पूरी ताकत के साथ एकजुट’ दरअसल हाल के दिनों में बीजेपी के सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और जदयू के सहयोगी जीतन राम मांझी के तेवर को देखते हुए कांग्रेस में सेंधमारी की कोशिश हो सकती है। लेकिन, कांग्रेस इससे सीधा इंकार करती है। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज भी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। उसे तोड़ने का सपना देखने वालों का सपना पूरा नहीं होगा। विधायक कांग्रेस के साथ पूरी ताकत के साथ एकजुट हैं।
RJD के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव
राजद की स्थापना के 25 साल बीतने पर लालू प्रसाद यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । उन्होने कहा कि हाल ही में विधानसबा चुनाव हुआ । हम जेल में थे। हमें पता था कि हमारे लोगों को मेरी जरुरत है। लेकिन हम तड़पते रह गये, उनलोगों ने जमानत नहीं दी। जब हम अकेले में दुखी होते थे तो तेजस्वी यादव हिम्मत बढ़ाते थे, कहते थे कि- “पापा, आप दुखी मत हों, सब ठीक होगा” ।
नीतीश शुरुआत से मंत्री पद के भूखे
लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को मैं बहुत पहले से जानता हूं । वे जवानी के दिनों से ही पद के लालची थे। सबसे पहले हमने ही उन्हें विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार में कृषि राज्यमंत्री बनाया था। ये नीतीश के जीवन में उनको मिला पहला मंत्रीपद था। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने हमेशा समाज के शोषित, वंचित और सताये हुए लोगों की लड़ाई लड़ी लेकिन कभी किसी के सामने पद के लिए पैरवी नहीं की।
लालू ने नंगे पैर गांव-गांव घूमकर दलितों-पिछड़ों को अधिकार दिलाया
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 90 के दशक से पहले बिहार के गांवों में दलित वर्ग के लोगों को खटिया या कुर्सी पर बैठने नहीं दिया जाता था। बस की सीट पर अगर कोई दलित बैठ गये तो बाबू लोग उसे डांटकर पीछे भगा देते थे। हमने ऐसे लोगों को आवाज दी, उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी। यही मेरे जीवन भर की पूंजी है।
साजिश कर मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित किया गया
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उन्होने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी बनाई थी। हमने तीन-चार लोगों को प्रधानमंत्री बनने में सहयोग किया । लेकिन गरीबों के लिए लड़ने के बदले हमें क्या मिला। मुझे और मेरे परिवार को फंसाया गया। हमने कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाया। हमें भारत की न्याय व्यवस्था में पूरा यकीन है। हमने कभी अपने राजनीतिक विरोधियों के परिवार और बाल-बच्चों को नहीं लपेटा, लेकिन उनलोगों ने मेरी बेटी, बेटे और दामाद को भी राजनीति में फंसाने की साजिश रची। बिहार का गरीब-पिछड़ा समाज सब देख रहा है, वो सब समझता है।
आतंकवाद की धारा लगने वाले सबसे बुजुर्ग शख्स थे स्टेन स्वामी, अंत में जेल में ही हुई मौत
एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वाम़ी का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल थी और उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। दोपहर करीब 1.30 बजे बांबे हाई कोर्ट को उनकी मौत की सूचना दी गई। फादर स्टेन स्वामी भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार हुए थे। उन्हें तलोजा सेंट्रल जेल में रखा गया था। यहां स्वामी और एल्गार परिषद केस मे उनके साथी बंदी लगातार खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद ही 29 मई को बांबे हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्हें होली फैमिली हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।
स्वास्थ्य को लेकर जमानत की अपील भी की थी
स्वामी स्टेन ने हाल ही में कोविड—19 को मात दी थी। लेकिन इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब ही रही। होली फैमिली हॉस्पिटल में भी उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते ही स्वामी ने हाई कोर्ट में एक अपील दाखिल की थी। इसमें उन्होंने यूएपीए के सेक्शन 43डी—5 को चैलेंज किया था। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिका आयोग ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार को एक नोटिस भी इश्यू किया था। इसमें स्वामी के खराब स्वास्थ्य हालात को लेकर शिकायत की गई थी।
भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में थे गिरफ्तार
गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था। 31 दिसंबर 2017 को पुणे के एलगार परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने भाषण दिया था। इन्हीं को आधार बनाते हुए स्टेन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के एक दिन बाद ही भीमा कोरेगांव में जबर्दस्त हिंसा हुई थी और कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
सीएम हेमंत सोरेन ने फादर स्टेन स्वामी के निधन पर जताया दुख
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने फादर स्टेन स्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा फादर स्टेन स्वामी ने अपना जीवन आदिवासी अधिकारों के लिए काम करते हुए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
रांची । कृषि क्षेत्र में महिला समूहों की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। इस पहल के तहत महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के बीच मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर के वितरण की शुरूआत हुई है। बीते दिनों विभिन्न जिलों के एसएचजी को मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर प्रदान किया गया। सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तो है ही साथ ही साथ यह कदम कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हो रहा है। अब झारखण्ड की महिलाएं भी खेतों में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रहीं हैं।
लक्ष्य है निर्धारित, हो रहा वितरण
सरकार की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए राज्य के 24 जिलों में कुल 380 मिनी ट्रैक्टर और 94 पावर ट्रेलर वितरण के लिए स्वीकृत हैं। अभी तक सात जिलों में 57 मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर वितरित किए जा चुके हैं। धनबाद 04, गिरिडीह 06, गुमला 16 खूंटी 04, लोहरदगा 10, रामगढ़ 08, रांची 09 मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया जा चुका है।
महिलाओं को दिया जा रहा ट्रैक्टर चलाने का प्रशिक्षण
ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी
महिला समूहों के बीच मिनी ट्रैक्टर के अलावा पावर ट्रेलर भी वितरित किया गया है। खास बात यह है कि महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर और पावर ट्रेलर चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। सरकार इन कृषि यंत्रों पर 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है। 10 प्रतिशत की राशि स्वयं सहायता समूहों को वहन करना होगा। सरकार जल्दी ही लक्ष्य के अनुरूप बाकी कृषि यंत्रों का भी वितरण करेगी। इससे झारखण्ड के अन्नदाताओं और कृषि को फायदा होगा।
राज्य सरकार कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना पर भी जोर दिया जा रहा है। राज्य की महिला कृषकों की समृद्धि और उनके आर्थिक स्वावलंबन पर सरकार का ध्यान है।
चंदनकियारी । चंदनकियारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान दो साल के बच्ची की मौत हो गई। जहां मौत होने के बाद बच्ची के माता – पिता समेत सभी परिजनों ने जमकर बवाल किया। चिकित्सक प्रभारी डाक्टर श्रीनाथ ने चंदनकियारी थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही चंदनकियारी थाना पुलिस बल के साथ चंदनकियारी सीएचसी पहुंचकर मामला को शान्त कराया। जहां परिजनों को समझा बूझाकर बच्ची के शव देकर घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बताया गया कि धनबाद जिले के परसियाबाद के राजेन्द्र हेम्ब्रम के पत्नी व उनके बच्ची रचना कुमारी चंदनकियारी के कुमीरडोभा पंचायत के सुदामडीह गांव अपने मामा घर आए थें। मामा घर आने के बाद सोमवार को अचानक बच्ची को बुखार ,सर्दी व दस्त हो रही थी। बेहतर इलाज के लिए चंदनकियारी सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर मंजु दास ने जांच कर दवा दिया। दावा खाने के दो से ढाई घंटे के बाद बच्ची की सांस फूलने से मौत हो गई।
मौत होते ही परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बच्ची के पिता ने राजेन्द्र हेम्ब्रम ने आरोप लगाया हैं की डाक्टर मंजूदास ने मेरे बेटी की इलाज में लापरवाही की हैं। बेटी की सांस फुल रहे थें। लेकिन बेटी को आक्सीजन नहीं लगाया और दूसरे हॉस्पिटल रेफर भी नहीं किया। इस संबंध में डाक्टर श्रीनाथ ने कहा कि बच्ची रचना कुमारी दिन की लगभग 11.30 सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। डाक्टर मंजु दास ने जांच कर जरूरत के अनुसार दवा दिया। अचानक दो घंटे के बाद बच्ची की सांस फूलने लगी। जबतक डाक्टर समझ कर आक्सीजन लगाते तबतक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं डाक्टर मंजूदास ने कहा कि हमने जांच कर दवा दी थी। अचानक बच्ची की मौत हो गई। इसमें सीएचसी के पूरे परिवार को खेद है।
8 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है । धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज को चाईबासा भेज दिया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार को धनबाद एसएसपी बनाया गया है। उसी तरह संजय लाठकर को पुलिस महानिदेशक (अभियान) बनाया गया है। नरेन्द्र कुमार सिंह को हजारीबाग का पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया गया है। राजीव रंजन सिंह रांची के उप-महानिरीक्षक होंगे तो शैलेन्द्र कुमार सिंह को पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है। पूरी लिस्ट इस प्रकार है।
08 आइपीएस अधिकारियों का तबादला
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पलामू के पद पर पदस्थापित शेखर जमुआर को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव , गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है । संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित अनिलसन लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया जाता है ।
अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुपुर, देवघर के पद पर पदस्थापित योगेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अपने वेतनमान में सहायक निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है । उप निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित विशालदीप खलखो की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, राँची से वापस लेते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया जाता है ।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के केंद्रीय सदस्य तथा पूर्वी भारत के चेयरमैन का अभिनंदन समारोह
बोकारो । प्रज्ञा भारती बोकारो जिले के बैनर तले लोक नायक सभागार में आयोजित एक समारोह में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के सदस्य तथा पूर्वी भारत के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह का अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि ना केवल भारत बल्कि दुनिया के देशों में नौकरी के अवसर समाप्त हो रहे हैं तथा कृषि स्वरोजगार एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं । जबकि दुनिया के कई देश इस दिशा में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार द्वारा ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 25 से 35% तक का अनुदान के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दे रही है । इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा एवं इसका लाभ लेना होगा। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अपनी नौकरी के साथ-साथ लोगों को नौकरी देने के लिए कृषि एवं ग्रामोद्योग से जोड़ने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने काम के साथ-साथ समाज एवं देश हित में भी काम करने की जरूरत है तथा परिणाम की चिंता किए बिना निस्वार्थ भाव से काम करने की जरूरत है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेश कुमार वर्मा अशोक कुमार सिन्हा ने किया तथा संचालन कौशल किशोर ने किया इस अवसर पर स्वागत करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव सिद्धेश नारायण दास ने कहा कि मनोज कुमार सिंह बाल्यावस्था से ही स्वयंसेवक हैं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वदेशी जागरण मंच भारतीय विपणन बोर्ड, भारतीय जनता पार्टी समेत कई संगठनों की जिम्मेवारी उन्हें दी गई जिस का निर्वाह उन्होंने सफलतापूर्वक किया । वे सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं ।
इस अवसर पर प्रगति सेवा आश्रम के प्रगति शंकर महिला जन शक्ति की सुमन कुमारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रह्लाद बरनवाल, सुरेंद्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि राजीव कंठ, एके वर्मा, भाजपा नेता नीरज कुमार, राम सुमेर सिंह, वीरभद्र प्रसाद सिंह, विद्यार्थी परिषद के मुक्तेश्वर अचार्य, शंकर स्वर्णकार, स्वदेशी जागरण मंच के प्रकाश चंद्र राय आदि ने शाल ओढ़ाकर श्री सिंह का स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुरूप किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत कुमार सुशील कुमार हशीमुद्दीन राय केवी कुमार दीपक कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा
बिहार की जनता चिराग पासवान, लालू यादव, राबड़ी देवी के साथ- सुरेन्द्र यादव
गया: राष्ट्रीय जनता दल के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने शहर के एपी कॉलोनी स्थित सुरेंद्र प्रसाद यादव कॉलेज के प्रांगण में केक काटकर खुशी जताई। इस दौरान राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, गुरुआ विधायक विनय यादव, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक समता देवी, मगध युवा राजद के प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद यादव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजद के 25 साल पूरे होने पर केक कटा
इस मौके पर बेलागंज विधानसभा के राजद विधायक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज हमलोग पार्टी का 25वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। लंबे अंतराल के बाद वर्चुअल माध्यम से लालू प्रसाद यादव को सुनकर सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हुए हैं। वहीं उन्होंने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया, फिर भी वे जबरदस्ती सत्ता पर काबिज है। अगर नीतीश कुमार वर्तमान समय में भी चुनाव करवा ले तो उन्हें उनकी औकात समझ में आ जाएगी।
लंबे अंतराल के बाद लालू यादव को सुनकर कार्यकर्ता हुए उत्साहित
वहीं चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा पर उन्होंने कहा कि बिहार एवं बिहार की जनता चिराग पासवान, लालू यादव, राबड़ी देवी के साथ है। चिराग पासवान ने जो आशीर्वाद यात्रा शुरू की है वह सही है। हम अपनी पार्टी के तरफ से उनका समर्थन करते हैं। आशीर्वाद यात्रा के दौरान अगर चिराग पासवान गया आते हैं, तो पार्टी की तरफ से हमलोग उनका भव्य स्वागत करेंगे।
पशुपति प्रसाद पारस के सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘अभी बरसात आने वाला है, थोड़ा इंतजार कीजिए, बहुत लोगों का नकाब उतरने वाला है।
कोडरमा/मरकच्चो। वैश्विक महामारी कोरोना संकट से गुजर रहे आम से लेकर खास लोगों तक को एक तरफ घायलों या मरीजों को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाने के लिए समय पर एंबुलेंस के लिए एड़ियां रगडनी पड़ती है।वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एम्बुलेंस नम्बर जेएच 01सीजे 4400 से सीमेंट ढुलवाया जा रहा है। उक्त एंबुलेंस पर ग्रिड कारपोरेशन आंफ इंडिया के सौजन्य से आपात सेवा हेतू स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है। इस बाबत जब सीमेंट लदे एंबुलेंस चालक से स्थानीय पत्रकारों के अलावा की पंचायत प्रतिनिधियों ने जानना चाहा कि आखिर किसके अनुमति से आपात काल में घायलों या गंभीर रुप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने हेतु तैयार रहने छोड़कर एंबुलेंस से सीमेंट ले जाया जा रहा है। तो पत्रकारों के अलावा आसपास के लोग भी एंबुलेंस चालक का जवाब सुनकर अचंभित रह गए। एंबुलेंस चालक ने बताया कि देवीपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में मरम्मति का मरकच्चो में कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विपिन कुमार के देख रेख में कराया जा रहा है। और मरम्मति कार्य हेतु वहां सीमेंट की आवश्यकता थी। चिकित्सा पदाधिकारी ने मुझे निर्देश दिया कि दुकान से सीमेंट के बोरे को एम्बुलेंस पर लोड कर देवीपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा दें। मैंने तो चिकित्सा पदाधिकारी का आदेश का पालन किया है।
जमशेदपुर: एमजीएम थाना अन्तर्गत बड़ाबाँकी पुलिया के पास NH 33 पर लोहरदगा से मछली खाली करके बहरागोड़ा लौट रहे पिकअप वैन लूट करने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में सिदगोड़ा बाबुडीह निवासी सूरज गिरि और सिदगोड़ा भुइयांडीह ग्वाला बस्ती का रहने वाला धनंजय सिंह शामिल है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई पिकअप वैन और दो मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है।पुरे मामले का उद्भेदन करते हुए डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 31 मई की रात्रि 08:30 बजे से 09:00 बजे के बीच उक्त अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा चाकू दिखाकर गाड़ी को रोका एवं ड्राइवर खलासी के साथ मारपीट कर ड्राइवर एवं खलासी का मोबाईल एवं मछली बिक्री का पैसा करीब 90 हजार रुपया और गाड़ी सहित लूट लिया गया था।
इस मामले में एमजीएम थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में उक्त कांड को अंजाम देने वाले अप्राथमिकी अभियुक्त सूरज गिरि को पुलिस ने पकड़ा। पुछताछ में उक्त अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल कुछ अन्य अपराध कर्मियों की भी संलिप्ता के बारे में जानकारी दी गयी तथा बाते गया कि लूटे गये ड्राइवर का मोबाईल एवं पिकअप गाड़ी को धनंजय सिंह के मदद से भोजपुर जिला बिहार में अपने संबंधी के पास छिपा के रखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने वाहन को बरामद कर लिया।
झारखंड के 100 गांव को आदर्श ग्राम बनाना था, एक भी नहीं बना
रांची । केंद्र सरकार ने झारखंड के 100 गांवों का चयन आदर्श ग्राम बनाने के लिए किया था । साल 2014-15 में इस योजना की शुरुआत हुई थी । इसके तहत लक्ष्य रखा गया था कि 15 अगस्त 2022 तक झारखंड के 100 गांवों की तस्वीर बदल दी जाएगी । उन गांवों का कायाकल्प होगा । योजना के अंतर्गत 100 अनुसूचित जाति बहुल गांवों का चयन हुआ था । पर आज सात साल बीत जाने के बाद भी राज्य में एक भी आदर्श ग्राम बनकर तैयार नहीं हुआ है ।
केन्द्रीय गृहसचिव ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी
कार्य में प्रगति नहीं होता देख केंद्रीय सचिव ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होने जल्द ही कार्य को पूरा करने के लिए कहा है । झारखंड में जिन भी गांवों का चयन आदर्श ग्राम के लिए हुआ है, वहां जमीनी कोई भी कार्य नहीं हुआ है । जबकि इनमें वो गांव भी शामिल हैं जिनका चयन फेज एक के दौरान 2014-15 में हुआ था ।
रघुवर सरकार के दौरान नहीं हुआ कोई काम
2014 से लेकर 2019 तक केंद्र और झारखंड में दोनों ही जगहों पर भाजपा की सरकार रही । इसके बावजूद राज्य में केंद्र की आदर्श ग्राम योजना को लेकर काम नहीं हुआ । इससे तो यही पता चलता है कि राज्य में रघुवर दास की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार में भी योजना पर काम नहीं हुआ । अब पिछले डेढ़ साल से राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है । ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कैसे 15 अगस्त 2022 को इन गांवों को आदर्श ग्राम के तौर पर सम्मानित किया जाएगा ।
गांव को विकास के लिए 20 से 21 करोड़ रुपये दिये गये थे
हर गांव के विकास के लिए दिए गये थे 20-20 करोड़ रुपये
प्रत्येक चयनित गांव को विकास के लिए 20 से 21 करोड़ रुपये दिये गये थे । इसके अलावा राज्य सरकार की तऱफ से भी पांच करोड़ रुपये की राशि दी गयी थी । इन गांवों में मनरेगा, पीएम आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल आपूर्ति समेत अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर करना था । इन कार्यों के जरिए इन गांवों में रोजगार सृजन करने का भी लक्ष्य रखा गया था । झारंखड में धीमी गति से हो रहे कार्य पर केंद्र ने नाराजगी जतायी है । इसके बाद केंद्रीय सचिव आर सुब्रह्मन्यम ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है ।
राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर पटना के आरजेडी कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रजत जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद हर वर्ग की पार्टी है। यह शोषित, वंचित, कमजोर और सिस्टम के सताये हुए लोगों को न्याय दिलाने वाली पार्टी है। राजद को किसी जाति या व्रग के बंधन में बांधना ठीक नहीं। यह समाजवादी आंदोलन के सिपाहियों की पार्टी है।
रजत जयंती समारोह की पूर्व संध्या पर सज-धज कर तैयार राजद का दफ्तर
तीन सालों के लंबे इंतजार के बाद सुनने को मिलेगा लालूजी का संबोधन
समारोह का उद्घाटन वर्चुअल रूप से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे । तीन वर्षों के इंतजार के बाद बिहार के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को लालू प्रसाद यादव का संबोधन सुनने को मिलेगा। लालू यादव जेल की सजा के दौरान रांची के रिम्स में अपनी बीमारियों का इलाज कराते रहे। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया। जमानत मिलने के बाद भी लालू यादव गुड़गांव में अपनी बेटी और दामाद के यहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। राजद कार्यकर्ता लंबे वक्त से उनकी आवाज सुनने को लालायित हैं। लालू प्रसाद यादव के समर्थक उनके भाषण की बेसब्री से प्रतिक्षा कर रहे हैं।
पोस्टरों में लालू-राबड़ी के दिखने पर सुशील मोदी ने कसा तंज
बिहार आगे बढ़ चुका है, लालू से अब कोई फर्क नहीं पड़ता- सुशील मोदी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि राजद ने बिहार में अपने 15 साल के भ्रष्टाचार, अपहरण-फिरौती-पलायन वाले भयानक दौर को जनमानस की स्मृतियों से मिटा देने की नीयत से 2020 के विधानसभा चुनाव के समय लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीरें चुनावी पोस्टर-बैनर से हटा ली थीं। अतीत के गुनाह से पल्ला झाड़ने की यह कोशिश नाकाम रही। राजद की सीटें घट गईं, क्योंकि लोग अब भी वे दिन नहीं भूले हैं, जब शोरूम से गाड़ियां उठा ली जाती थीं और शाम ढलते दुकानें बंद हो जाया करती थीं।
उम्मीद है कि राजद लालू-राबड़ी के पोस्टर नहीं हटाएगी
यह प्रसन्नता की बात है कि राजद अपने आजीवन अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीरें पार्टी के बैनर-पोस्टर में वापस लाकर 25 वां स्थापना दिवस मना रहा है। उम्मीद की जाएगी कि पार्टी अगले चुनाव के समय लालटेन युग के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के चित्र पोस्टर से फिर नहीं हटाएगी। उन्होने कहा कि लालू प्रसाद अब जेल में रहें या जमानत पर,पार्टी के पोस्टर-बैनर से गायब किये जाएँ या उनकी सचित्र वापसी हो, बिहार की राजनीति पर इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। यह दिल बहलाने के लिए एक राजनीतिक दल की आंतरिक कसरत-भर है।
महाराष्ट्र की राजनीति ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। पहले संजय राउत और आशीष सैलार के बीच मुलाकात हुई, फिर देवेन्द्र फडनवीस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिवसेना हमारी दुश्मन नहीं थी। राजनीति में कोई अगर-मगर नहीं होता। जरुरत के हिसाब से फैसले लिए जाते हैं…और अब उद्धव ठाकरे ने विधानसभा सत्र से पहले सत्तारुढ़ दल की टी-पार्टी कैंसिल कर दी….
राजनीति में किंतु-परंतु नहीं होता, सही वक्त पर “उचित निर्णय” लिए जाते हैं – फडनवीस
देवेन्द्र फडनवीस ने क्या कहा ?
देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शिवसेना के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हम दुश्मन नही हैं । उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई अगर-मगर नहीं होता । दरअसल फडणवीस से पूर्व सहयोगी शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन को लेकर सवाल किया गया था । यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस ने कहा कि स्थिति के आधार पर ‘उचित निर्णय’ किया जाएगा ।
आशीष शैलार और संजय राउत के बीच मुलाकात
इससे पहले दिन में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के साथ बीजेपी नेता आशीष शैलार की मुलाकात हुई । दोनों के बीच मुलाकात के दौरान क्या बात हुई. ये सवाल पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि ‘‘हमारे बीच राजनीतिक और वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन अगर हम सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमने-सामने आते हैं तो अभिवादन जरूर करेंगे । मैं शेलार के साथ सबके सामने भी कॉफी पीता हूं । ’’
जेडीयू और शिवसेना को मोदी मंत्रीमंडल में जगह देने पर विचार
दरअसल बीजेपी बदले राजनीतिक माहौल में पुरानी एनडीए को फिर से जिंदा करना चाहती है। भाजपा के तीन प्रमुख सहयोगी अकाली दल, जेडीयू और शिवसेना एक-एक कर एनडीए से अलग हो गये थे। अब भाजपा के अंदर ये मंथन चल रहा है कि तीनों को कैसे वापस टीम में जोड़ा जाय। जेडीयू बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सत्ता चला रही है लेकिन मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं है। इस बार जेडीयू का मंत्रीमंडल में शामिल होना लगभग तय है। इसके बाद अमित शाह ने देवेन्द्र फडनवीस को दिल्ली तलब किया। उसके बाद शिवसेना के साथ पुराने संबंधों की दुहाई दी जा रही है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो किसान आंदोलन के बाद बदले माहौल में अकाली दल के लिए भाजपा के साथ जाना मुश्किल है। इसलिए इस मामले को चुनाव तक टाल दिया गया है। हां, इस बीच बीजेपी नेताओं को सख्त हिदायत है कि वे अकाली दल या बादल परिवार पर हमला करने से बचें ।