Thursday 13th of August 2026 01:29:55 PM
HomeBreaking Newsबोकारो स्टील प्रबंधन ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

बोकारो स्टील प्रबंधन ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित

बोकारो स्टील प्लांट के अधीन होगें सेल के खदान
हड़ताल में शामिल बोकारो स्टील प्लांट के 4 कर्मचारी निलंबित

बोकारो । बोकारो स्टील प्रबंधन ने हड़ताल को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कि अभियान की शुरुआत कर दी है । धवन भट्टी के 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। तथा कर्मचारियों को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है जिन पर आने वाले दिनों मैं कार्रवाई की जाएगी ।

हड़ताल के कारण बोकारो स्टील के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है । सेल मुख्यालय इससे काफी नाराज है एवं अधिकारियों को हड़ताल में विशेष योगदान देने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही है।  जिसके तहत कार्रवाई शुरू हो गई है।  धमन भट्टी के 4 कर्मचारी को निलंबन का पत्र थमा दिया गया है। जिनमें राकेश कुमार गिरी,  भावेश कुमार सिंह तथा राजीव कुमार समेत अन्य शामिल है बोकारो के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन के इस कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments