मृतक का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में ही घण्टों पड़ा रहा
बोकारो: बेरमो के बोकारो झरिया ओपी थानांतर्गत घुटवे गांव के पास हीरक रोड पर हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीवीसी अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मण सोरेन के गाड़ी से यह हादसा हुआ है। उसके बाद ग्रमीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार बंद करके धरना पर बैठ गए है । मृतक युवक का नाम रवि केवट उम्र 27 दुगदा बस्ती निवासी बताया गया।
घटना को लेकर डीवीसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर संडक जाम कर के नारेबाज़ी आरम्भ कर डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा मृतक के परिजन को डीवीसी में नियोजन की मांग और मुआवजा की मांग कर रहें है। फिलहाल मृतक का शव अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में ही घण्टों पड़ा रहा।
घटना को लेकर बोकारो झरिया ओपी , दुगदा थाना , चंद्रपुरा थाना के पुलिस समेत बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर गजेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच कर लोगो को समझाने के प्रयास में लगे हुए है।
सेवा सदन सहित अपर बाजार के भवनों को तोड़ने के आदेश पर हाइकोर्ट ने लगाई रोक
रांची के सेवा सदन अस्पताल व अपर बाजार के मकानों को नगर निगम के नगर आयुक्त ने तोड़ने का आदेश पारित किया था, उन सभी पर अपीलीय प्राधिकार के गठन तक फिलहाल रोक लगा दी गयी है । एक हफ्ते में अपीलीय प्राधिकार को फंक्शनल करने का निर्देश दिया गया है ।
सेवा सदन अस्पताल की दलील
सेवा सदन प्रबंधन ने कहा था कि नगर आयुक्त का यह आदेश गलत है । इसे हाइकोर्ट में चुनौती दी जायेगी । प्रबंधन का कहना है कि सेवा सदन भवन का नक्शा 1980 में आरआडीए ने पास किया है । निगम के सामने इसे प्रस्तुत किया गया है, लेकिन नगर आयुक्त इसे नहीं मान रहे हैं ।
मरीज नहीं भर्ती करने का आदेश नगर आयुक्त नहीं दे सकते
अस्पताल प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरीजों को भर्ती नहीं करने का आदेश नगर आयुक्त नहीं दे सकते हैं । जो भी मरीज आयेगा, उसे जरूरी होने पर भर्ती किया जायेगा । अस्पताल किसी मरीज को लौटा नहीं सकता ।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों का अनुपालन न करने पर जिले के 13 क्रशर संचालकों का सीटीओ (संचालन की सहमति) रद कर दिया है। उन सभी क्रशर संचालकों को सात दिनों के अंदर अपना क्रशर प्लांट हटाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर प्रशासन की ओर से उन्हें ध्वस्त करा दिया जाएगा। खनन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सकरीगली के शांति सिंह व जयंतो गुहा, मिर्जाचौकी के राजकुमार महतो, विनय कुमार गुप्ता, राजीव सिंह, पंकज कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह तथा मंडरो के अवधेश कुमार, रविशंकर सिंह, विनोद चौधरी, रूपेश चौधरी व मोहम्मद आजाद का सीटीओ रद किया गया है। उधर, कुछ लोगों ने प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बरहड़वा, कोटालपोखर व पतना इलाके में मानकों का उल्लंघन कर कई क्रशरों का संचालन किया जा रहा है जिनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बिना लीज के ही कई जगह पर पत्थर का खनन किया जा रहा है। दर्जनों लोगों ने लीज के लिए आवेदन दे रखा है जिन्हें न तो स्वीकृत किया जा रहा है और न ही अस्वीकृत। इस वजह से जिले में अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है।
रांची: अपनी 24 सूत्री मांगों को लेकर 9 अगस्त से होने वाले हड़ताल पर अब बिजली कर्मी नहीं जाएंगे. उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दिया है. गुरुवार को सुनील दत्त खाखा (कार्मिक सह सामान्य प्रशासन, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिलटेड) और झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्ण सिंह से मुख्यालय में वार्ता हुई. वार्ता सफल होने पर 9 अगस्त से प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है. वार्ता के दौरान समीर मुंडू, उमेश प्रसाद सिंह, गौतम दास, दिलीप कुमार, प्रवीण शरण, सुरेश सिन्हा, केएन सिंह, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे.
इन मांगों पर हुई वार्ता रामकृष्ण सिंह ने बताया कि 6 प्रतिशत ऊर्जा भत्ता, पूजा के पहले आधिकाल भत्ता का भुगतान, संचरण वितरण के सभी पदों पर प्रोन्नति देने, सेवानिवृत कर्मियों को मुफ्त बिजली देने, चिकित्सा सेवा, एमएसीपी का लाभ देने, सभी स्नातक कर्मियों को लिपिक पद पर नियुक्ति सहित 24 सूत्री मांगों पर वार्ता हुई. वहीं, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार से भी 6 प्रतिशत ऊर्जा भत्ता पर वार्ता किया. जिस पर उन्होंने विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया.
रांची । झारखण्ड के कुल 13 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बोकारो रेंज आईजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आईजी ट्रेनिंग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है ।
हजारीबाग के नये एसपी मनोज रतन चौथे
मनोज रतन चौथे बनें हजारीबाग एसपी
राज्यपाल के परि सहाय मनोज रतन चौथे को हजारीबाग एसपी बनाया गया है । हजारीबाग एसपी के पद पर पदस्थापित कार्तिक एस एसपी सीआईडी बनाया गया है । पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित मणिलाल मंडल को एसीबी एसपी बनाया गया है ।
कुमार गौरव बनें कोडरमा के एसपी
सिटी एएसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित कुमार गौरव को कोडरमा एसपी बनाया गया है । कोडरमा एसपी के पद पर पदस्थापित एहतेशाम बकारीव को गुमला एसपी बनाया गया है । सीआईडी एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी कुमार झा को गढ़वा एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है । गढ़वा एसपी के पद पर पदस्थापित श्रीकांत सुरेश राव हो तेरे को एससीआरबी के पद पर पदस्थापित किया गया है ।
ऋषभ कुमार झा को रेल एसपी जमशेदपुर की कमान
लातेहार एसपी के पद पर पदस्थापित प्रशांत आनंद को एसपी एटीएस बनाया गया है । गुमला एसपी के पद पर पदस्थापित एचपी जनार्दन को पाकुड़ एसपी बनाया गया है । रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पदस्थापित अंजनी अंजनी को लातेहार एसपी बनाया गया है । चतरा एसपी के पद पर पदस्थापित ऋषभ कुमार झा को रेल जमशेदपुर एसपी बनाया गया है । एसडीपीओ सरायकेला के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को एसपी चतरा बनाया गया है ।
योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभाग के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों अपने लिए ज़्यादा कमीशन का मॉडल तय नहीं कर नहीं पा रहे है इसलिए हो रही है देरी
बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पंचायतों को दूसरी बार छह माह या अगले चुनाव तक एक्सटेंशन देने के लिए अध्यादेश की मंजूरी तो दी है, पर अब तक पंचायती राज व्यवस्था के संचालन की नियमावली पर कोई फैसला नहीं होने के कारण पंचायतों में असमंजस की स्थिति बरकरार है. पंचायती राज विभाग ने मंतव्य हेतु फ़ाईल विधि विभाग के पास भेजी है मगर वहाँ से अब तक कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिला है।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण राज्य की ग्राम पंचायतों में विकास योजनाएँ लटक गई हैं। स्पष्ट विभागीय आदेश के अभाव में 14वें वित्त आयोग की भी बड़ी राशि अभी तक उपयोग नहीं हो पाई है। राज्य में 4402 ग्राम पंचायतें हैं, जहां विकास योजनाओं के लिए केंद्र की ओर से प्राप्त राशि बैंक में पड़ी है. 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र से आवंटित राशि का भी उपयोग नहीं हो रहा है.
कुणाल षाडंगी ने आरोप लगाया कि मनरेगा के काम में प्रखंड विकास पदाधिकारी को राशि भुगतान के लिए हस्ताक्षरकर्ता का पावर दिया गया है लेकिन 14-15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं के लिए किसी पदाधिकारी के लिए कोई निर्देश नही मिला है। इस कारण 14वें वित्त आयोग की बची राशि भी से भी जो विकास योजनाएं ली जानी थीं वह भी नहीं हो पाया है। हर पंचायत में 15-20 लाख पड़े हुए हैं. केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग से पांच लाख-पांच लाख रुपये इस वित्तीय वर्ष में आवंटित किए हैं। सिर्फ़ उसी की 210 करोड़ रुपये की राशि भी वैसे ही पड़ी हुई है.
उन्होने कहा कि पंचायतों में कामकाज ठप होने की वजह से उपयोगिता प्रमाण पत्र भी केंद्र को नहीं भेजा जा रहा है. यही स्थिति बनी रही तो वहां से अगली किस्त राशि भी बिमुक्त नहीं होगी। पंचायतों की योजनाओं में सोलर लाइट खरीदना था और नलकूप,शौचालय के काम किए जाने थे। इससे जुड़ी सामग्रियों की खरीद सहित अन्य योजनाओं में भी सप्लायर को सामग्री मद का भुगतान नहीं हो पा रहा है.
जैक बोर्ड के फेल विद्यार्थियों के मसले पर सीएम से मुलाकात करते एनएसयूआई के इंद्रजीत सिंह
कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं प्रतिनिधिमंडल ने जैक बोर्ड के 10वी और 12वी की त्रुटिपूर्ण परिणामो को लेकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।
विदित हो कि जैक बोर्ड द्वारा लगभग 40 हजार विद्यार्थियों को बिना ठोस कारण के फेल कर दिया गया है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया जाए और एक नया परिणाम घोषित किया जाए।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस मामले पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ मिल कर जल्द ही छात्र हित मे फैसला लिया जाएगा। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, अमन यादव, आकाश, प्रणव, मौजूद थे।
स्थानीय भाषा और रहन-सहन का जानकार होने पर ही मिलेगी नौकरी
परीक्षा में एक पेपर स्थानीय जनजातीय भाषा का होगा
झारखंड से मैट्रिक और इंटर पास लोगों को नियुक्ति में प्राथमिकता
थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नौकरी सिर्फ स्थानीय को
पीटी और मेन्स की जगह अब सिर्फ एक परीक्षा
झारखंड में अब अब नए सिरे से बहाली प्रक्रिया शुरू होगी
रांची । झारखण्ड नियुक्ति नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट में इसके पास होते ही स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली मैट्रिक, इंटर एवं स्नातक स्तर की सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं में अब केवल मुख्य परीक्षा होगी । पीटी की व्यवस्था खत्म कर दी गयी है ।
स्थाानीय भाषा का एक पेपर, जिसमें पास होना जरुरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं में झारखंडी जनजातीय भाषाओं के जानकार और स्थानीय रीति रिवाज से परिचित अभ्यर्थियों को ही मौके मिलेंगे । इसके लिए एक पेपर स्थानीय एवं जनजातीय भाषा का रखा गया है। इसमें पास होना जरुरी है। हालांकि मेरिट लिस्ट तैयार होने में इस पेपर के अंक नहीं जुड़ेंगे, लेकिन अगर जनजातीय भाषा में न्यूनतम पास अंक नहीं ला सके तो आपका नाम मेरिट लिस्ट में आएगा ही नहीं ।
झारखंड राज्य चयन आयोग की परीक्षाओं का पैटर्न समझिए
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग नियुक्ति के लिए दो अलग-अलग परीक्षाओं (पीटी और मेन्स) का आयोजन नहीं कर, अब एक ही परीक्षा लेगा । पहला पेपर क्वालीफाइंग होगा इसमें 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे । वहीं पेपर दो जनजातीय क्षेत्रीय भाषा का होगा । राज्य स्तरीय नियुक्ति के लिए जो परीक्षा ली जाएगी उसमें जनजातीय क्षेत्रीय भाषा के लिए 12 भाषाएं निर्धारित की गई हैं जिसमें 30 फ़ीसदी अंक लाना होगा । वही पेपर 3 सामान्य ज्ञान का होगा, इसमें भी 30% अंक लाना होगा । यानी उम्मीदवारों को पेपर दो और पेपर 3 में अलग-अलग 30 फ़ीसदी अंक लाने होंगे, तभी वह पास होंगे । इन्हीं पेपर पेपर दो और पेपर 3 के अंक जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा ।
रांची: धुर्वा स्थिति निर्माणाधिन रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में जल्द ही एक सीएनजी स्टेशन और दो पीएनजी डीआर स्टेशन का निर्माण शुरु होगा । कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के लिए सीएनजी स्टेशन और पाइप्ड नेचुरल गैस के डोमेस्टिक सप्लाई के लिए दो पीएनजी डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन का निर्माण गैस ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाएगा ।
स्मार्ट सिटी में गेल इंडिया बनाएगा सीएनजी स्टेशन
स्मार्टसिटी में बन रहा है CNG गैस स्टेशन
गुरुवार दिनांक 5 अगस्त 2021 को इन तीन स्टेशन के निर्माण के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक (तकनीकि) राकेश कुमार नंदक्योलियार नें गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (सीजीडी) बीपी टोपो को स्मार्ट सिटी क्षेत्र में तीन प्लॉट का प्रोविजनल एलॉटमेंट लेटर दिया है । इस मौके पर रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने गेल के डीजीएम को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सीएनजी स्टेशन और डीआरएस का निर्माण त्वरित गति से होगा । उन्होंने कहा कि इन स्टेशन के निर्माण के बाद रांची स्मार्ट सिटी में रहनेवाले लोगों को तो इसका लाभ मिलेगा ही आसपास के उपभोक्ता भी लाभान्वित होंगे ।
डीआर स्टेशन से होगी आपूर्ति
गौरतलब है कि गेल इंडिया लिमिटेड इस जमीन के एवज में रिजर्व प्राइज के दर से जमीन की कीमत अदा करेगा। इसका निर्णय मुख्य सचिव, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में गठित राज्यस्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त उच्चस्तरीय कमिटी की ओर से लिया जा चुका है । गेल इंडिया लिमिटेड के डीजीएम (सीजीडी) बीपी टोपो ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि एक साल के अंदर सीएनजी स्टेशन और डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन बनकर तैयार हो जाये । यहां से हम डोमेस्टिक, कॉमर्सियल और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में गैस आपूर्ति कर सकेंगे ।
हटिया, धुर्वा और एचईसी क्षेत्र के घर-घर होगी आपूर्ति
सीएनजी स्टेशन से कॉमर्सियल और निजी वाहनों को सीएनजी मिल पाएगा । उन्होंने ये भी कहा कि केवल स्मार्ट सिटी हीं नहीं, पूरे हटिया, धुर्वा और एचईसी क्षेत्र के नागरिकों के घर तक पाइपलाइन से पहुंचनेवाले पीएनजी की आपूर्ति इन्हीं डीआर स्टेशन से होगी । इसीलिए स्मार्ट सिटी में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में प्लॉट्स चिन्हित किया गया है, यहां से कहीब 60 हजार से ज्यादा हाउसहोल्ड का डोमेस्टिक कनेक्शन जुड़ेगा ।
प्रोविजनल एलॉटमेंट प्रदान करने के वक्त रांची स्मार्ट सिटी की ओर से महाप्रबंधक के साथ-साथ मुख्य वित्त पदाधिकारी ज्योति पुष्प, कंपनी सेक्रेटरी बिपिन बिहारी साह, प्रोजेक्ट मैनेजर (कंस्ट्रक्शन) मदनगोपाल चौधरी, जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार व अन्य मौजूद रहें ।
अफगानिस्तान में कहर बरपा रहे तालिबान ने बुधवार को धमकी दी है कि अफगान सरकार के मंत्रियों पर अभी कई हमले किए जाएंगे। दरअसल मंगलवार रात तालिबान ने काबुल में अफगानी रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी पर बम और बंदूक से हमला किया था, लेकिन वह इससे बच निकले। जिसके बाद तिलमिलाकर तालिबान ने यह धमकी दी।
खबरों के मुताबिक, पहला बम काबुल शहर के बीचों-बीच गिरा और वहां धुंए का गुबार उठा। दो घंटे के अंदर, हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में दूसरा ब्लास्ट हुआ जिसके बाद कई छोटे धमाके और गनफायर किया गया। इस ग्रीन जोन में अमेरिका समेत कई देशों की एम्बैसी हैं।
हमलेमें 8 लोगोंकीजानगई रक्षा मंत्री के घर पर हमला करने से पहले आंतकियों ने एक कार को बम से उड़ा दिया। इसके बाद एक लॉमेकर के घर पर हमला किया। रक्षा मंत्री इस हमले में बच निकले और अफगान सेना ने हमलावरों से मुकाबला किया। लेकिन गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में 8 लोगों की जान गई और कई लोग जख्मी हुए।
विश्व के 20% वैज्ञानिकों की सूची में प्रोफेसर डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम
उज्ज्वल दुनिया संवाददाता हजारीबाग। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने अपने शहर, झारखंड समेत पूरे देश का मान दुनिया भर में बढ़ाया है। उनका नाम दुनिया के शीर्ष 20% वैज्ञानिकों की सूची में दर्ज किया गया है।
एडी साइंटिफिक इंडेक्स (एल्पर डोगर साइंटिफिक इंडेक्स) की ओर से जारी विश्व के 20% वैज्ञानिकों की सूची में प्रोफेसर डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम अंकित किया है। देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ मिश्र ने बीआईटी मेसरा, रांची गणित विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष और बिट्स पिलानी में एक संकाय सदस्य के रूप में भी काम किया है। प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनका 130 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुका है और उनके मार्गदर्शन में 24 पीएचडी पर्यवेक्षण हुआ है।
डेढ़ दशक से अधिक साइबर हमलों और रक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए उनके पास तीन पेटेंट हैं और उन्होंने यूएसए से प्रकाशित ‘साइबर खतरों और हमलों को समझना’ पर एक पुस्तक का संपादन भी किया है। उच्चतम शैक्षणिक डिग्री डॉक्टर ऑफ साइंस(डीएससी)प्राप्त डॉ बिमल कुमार मिश्र संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग के पूर्व छात्र रहे हैं।
वे विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग पीजी गणित के विभागाध्यक्ष रह चुके प्रसिद्ध गणितज्ञ दिवंगत प्रोफेसर डॉ बीएन मिश्र के तीसरे सुपुत्र हैं।
कोच्चि। भारत में सबसे पहले स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसके बाद रूस की वैक्सीन भी देश में लगने लगी। हालांकि, कोविशील्ड व रूस स्पुतनिक वी को मान्यता मिल गई है, लेकिन भारत की स्वदेशी वैक्सीन अब भी मान्यता प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ रही है। इस बीच देश में एक मामला ऐसा आया है, जिसके बाद सरकार पर कई सवाल खड़े होने जा रहे हैं। केरल के एक शख्स ने केरल हाई कोर्ट में याचिका डाली है, जिसमें कहा गया है कि उसने कोवैक्सीन की दोनों डोज ले ली है और उसे सऊदी अरब काम के लिए जाना है, मगर वो नहीं जा सकता क्योंकि वहां कोवैक्सीन को मान्यता नहीं है।
हाई कोर्ट के समक्ष इस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा गया है। याचिकाकर्ता ने कहा, ‘भारतीय प्रवासी जिन्हें काम के लिए सऊदी अरब लौटना पड़ेगा, उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन के साथ फिरसे टीका लगाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि सऊदी में कोवैक्सीन को मान्यता नहीं है।’ याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने पहले ही कोवैक्सीन के दोनों टीके लगवा लिए हैं। अब इसपर केंद्र से जवाब मांगा गया है।
दशकों से चले आ रहे विवाद को प्रधानमंत्री मोदी ने सुलझाया
चंदनकियारी । कश्मीर से कन्याकुमारी तक “एक भारत” का सपना देखने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और सपने को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पूरा किया। प्रधानमंत्री ने न सिर्फ जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाया बल्कि दशकों से विवादित रहा श्री राम जन्म भूमि का मसला भी एक वर्ष पूर्व आज के दिन ही सुलझाया। प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि का भूमि पूजन कर देश के सनातन धर्म को उनकी धरोहर वापस की। उक्त बातें चंदनकियारी विधायक सह पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी में कहीं।
उन्होंने कहा कि जब से जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटा है तब से वहां किसी भी प्रकार की कोई घटना नही हुई है। जम्मू कश्मीर के युवा अब पत्थर छोड़ कलम पकड़ रहे है। जिन वादियों में पहले दहशतगर्दो का राज था वहां अब अमन चैन है।
उन्होंने कहा कि आज ही के दिन एक वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर जो हमारे भारत की सनातन धर्म की आधारशिला है उसका भूमि पूजन किया। राम मंदिर दशकों से राजनीतिक उदासीनता और वोट बैंक की राजनीति के कारण विवादों में रहा। लेकिन आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच से इसका समाधान निकाला।
चास(बोकारो): झारखंड में निकाय चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। इधर इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी में तेज हो गई है। इसी को लेकर बुधवार को चास नगर निगम के वार्ड नं.08 के निवर्तमान वार्ड पार्षद मो. कैशर अफरोज ने चास नगर निगम का डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बाबत उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैने बीते पांच सालों में वार्ड नं.08 के लोगो की सेवाएं की है। लेकिन, बहुत सारे बड़े जनप्रतिनिधि लोगो से वादा करके काम नही किये है, सिर्फ और सिर्फ झूठे घोषणाएं किए है। आज टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, मिस्त्री और रोजाना-कमाने खाने वोले मजदूरों का कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि चाहे मेयर हो, डिप्टी मेयर हो, विधायक हो या सांसद हो, किसी का इनलोगों पर नजर नही जाता है। वो लोग सिर्फ पूंजीपतियों का काम देखते है। आगे उन्होंने कहा कि मैं गरीबों के लिए लड़ूंगा, उनके हक के लिए लड़ूंगा, उनकी आवाज बनूंगा औऱ हमेशा उनकी आवाज बनकर रहूंगा। इसके लिए उन्होंने चास नगर निगम के लोगो से नगर निगम के चुनाव में मदद किए जाने की अपील किया है। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इसबार वार्ड नं.08 से वार्ड पार्षद का चुनाव उनकी धर्मपत्नी इसरत परवीन लड़ेगी।