Friday 14th of August 2026 06:54:52 PM
HomeBreaking Newsहजारीबाग के डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम विश्व के शीर्ष 20%...

हजारीबाग के डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम विश्व के शीर्ष 20% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

विश्व के 20% वैज्ञानिकों की सूची में प्रोफेसर डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम
विश्व के 20% वैज्ञानिकों की सूची में प्रोफेसर डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग के प्राचार्य डॉ बिमल कुमार मिश्र ने अपने शहर, झारखंड समेत पूरे देश का मान दुनिया भर में बढ़ाया है। उनका नाम दुनिया के शीर्ष 20% वैज्ञानिकों की सूची में दर्ज किया गया है।

एडी साइंटिफिक इंडेक्स (एल्पर डोगर साइंटिफिक इंडेक्स) की ओर से जारी विश्व के 20% वैज्ञानिकों की सूची में प्रोफेसर डॉ बिमल कुमार मिश्र का नाम अंकित किया है। देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ मिश्र ने बीआईटी मेसरा, रांची गणित विभाग के प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष और बिट्स पिलानी में एक संकाय सदस्य के रूप में भी काम किया है। प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में उनका 130 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुका है और उनके मार्गदर्शन में 24 पीएचडी पर्यवेक्षण हुआ है।

डेढ़ दशक से अधिक साइबर हमलों और रक्षा के क्षेत्र में काम करते हुए उनके पास तीन पेटेंट हैं और उन्होंने यूएसए से प्रकाशित ‘साइबर खतरों और हमलों को समझना’ पर एक पुस्तक का संपादन भी किया है। उच्चतम शैक्षणिक डिग्री डॉक्टर ऑफ साइंस(डीएससी)प्राप्त डॉ बिमल कुमार मिश्र संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग के पूर्व छात्र रहे हैं।

वे विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग पीजी गणित के विभागाध्यक्ष रह चुके प्रसिद्ध गणितज्ञ दिवंगत प्रोफेसर डॉ बीएन मिश्र के तीसरे सुपुत्र हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments