[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-22-AUGUST.pdf” title=”Ujjwal Duniya 22 AUGUST”]
तेज प्रताप ने दी महाभारत की चेतावनी, कहा
तेज प्रताप यादव ने राजद के अंदर महाभारत की चेतावनी दी है। उन्होने रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मिरथी की पंक्तियां लेखकर इशारों-इशारों में अपनी बात रखी
हो न्याय अगर तो आधा दो, पर इसमें भी यदि बाधा हो
तो दे दो केवल पांच ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम
हम वहीं खुशी से खाएंगे, परिजन पर असि न उठाएंगे

तेज प्रताप द्वारा इन पंक्तियों को राजद में बंचवारे के उनके पैगाम की तरह देखा जा रहा है । इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने राजद के अंदर महाभारत की चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। अगर मेरी हत्या हो जाती है तो मेरे कार्यकर्ताओं को पता है कि इसके पीछे कौन लोग हैं, वे महाभारत के लिए तैयार बैठे हैं ।
परिवार में अकेले और अलग-थलग पड़े तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव अपने परिवार में बिल्कुल अलग-थलग पड़ चुके हैं। लालू प्रसाद यादव उनका फोन तक नहीं उठा रहे । मां राबड़ी देवी मिलने तक को तैयार नहीं। शनिवार और रविवार को तेज प्रताप अपनी मां से मिलने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। लालू तेज प्रताप की हरकतों को देख बुरी तरह से नाराज हो गए हैं। हाल ये हो गया है कि उन्होंने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का फोन ही उठाना बंद कर दिया है।
बहनों ने भी दी पार्टी और परिवार से निकालने की चेतावनी
तेज प्रताप को उनके परिवार के सदस्यों ने चेतावनी दी थी और अपनी सीमा में रहने के लिए कहा था। क्योंकि वो जिस तरह से अपनी ही पार्टी को बदनाम कर रहे थे और वरिष्ठों का अपमान कर रहे थे, उससे लालू बहुत नाराज थे। तेज प्रताप की बहनों ने भी उन्हें चेतावनी दी है, उनसे कहा गया है कि लालू जी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं और उन्हें पार्टी से बाहर भी कर सकते हैं।
दिल्ली जाने की तैयारी में फंस गया पेंच
सूत्रों ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने रविवार को रक्षाबंधन पर अपनी बहनों के पास जाने के लिए बाई रोड दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। हालांकि तेज ने शनिवार को बताआ कि उनके अंगरक्षक, जिन्हें उनके साथ दिल्ली जाना था, ने तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव के निर्देश पर अपने मोबाइल ही बंद कर दिए।
CM योगी कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे
लखनऊ, । भारतीय राजनीति के पुरोधाओं में से एक स्वर्गीय कल्याण सिंह अब अपने अंतिम सफर पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में निधन हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर लखनऊ से अलीगढ़ पहुंचे। अलीगढ़ में सोमवार शाम को राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह की पार्थिव देह की अंत्येष्टि की जाएगी। अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भाजपा कार्यालय से कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह तथा उनकी पत्नी भी थीं। यहां से पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पार्थिव देह एयर एंबुलेंस से शाम पांच बजे के करीब अलीगढ़ के धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर पहुंची। एयर एंबुलेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव देह को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम लाया गया है। यहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश से लेकर केंद्र तक कई बड़े नेता भी यहां पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी अलीगढ़ आए हैं।
अफगानिस्तान के राजदूत बोले, सहानुभूतिपूर्ण रवैये और अफगान लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन से ही मुसीबतों का अंत होगा।
नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजई ने कहा कि उनका देश एक कठिन समय से गुजर रहा है और केवल बेहतर नेतृत्व, सहानुभूतिपूर्ण रवैये और अफगान लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन से ही मुसीबतों का अंत होगा। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में अफगान लोगों की पीड़ा पर सभी भारतीय मित्रों और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों से मिले सहानुभूतिपूर्ण और समर्थन जाहिर करने वाले संदेशों की सराहना की। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत लगभग सभी महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों में कब्जा किए जाने के कुछ दिनों बाद उनका यह बयान आया है।
मामुंदजई ने की सहानुभूतिपूर्ण और समर्थन जाहिर करने वाले संदेशों की सराहना
मामुंदजई ने ट्विटर पर कहा, मैं पिछले कुछ हफ्तों में, विशेष रूप से पिछले सात से आठ दिनों में अफगानों की पीड़ा पर सभी भारतीय मित्रों और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों के सहानुभूतिपूर्ण और समर्थन दिखाने वाले संदेशों की सराहना करता हूं। अफगानिस्तान की समस्या मानव निर्मित और सभी सभ्य विचारों के परे है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान एक कठिन समय से गुजर रहा है। केवल अच्छा नेतृत्व, सहानुभूतिपूर्ण रवैये और अफगान लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन से ही इन दुखों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट बंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए, सभी भाइयों और बहनों के जीवन में सदा स्नेह बना रहे तथा वे अपने कर्तव्यों का पालन करते रहे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सभी के स्वस्थ, सकुशल और सुखी रहने की कामना परमेश्वर से की है।
24 अगस्त को सिकंदर बख्त की जयंती मनाएगी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजहर आलम ने कहा कि आगामी 24 अगस्त 2021 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय हरमू में अल्पसंख्यक मोर्चा के संस्थापक, पदम विभूषण, पूर्व केंद्रीय मंत्री, एवं पूर्व राज्यपाल केरल स्वर्गीय सिकंदर बख्त की जयंती मनाई जाएगी ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, शामिल होंगे यह कार्यक्रम पूर्वाहन 11:00 बजे झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू में आयोजन की गई है
मोहम्मद अजहर आलम ने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी पटना हटिया ट्रेन से आगामी 24/8/2021को सुबह 7:00 बजे रांची स्टेशन पहुंचेंगे, जिनका अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात और उनके पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा ।
कल्याण सिंह के अंतिम शब्द…”न कोई अफसोस, न गम…जयश्री राम”
रामभक्ति का सजीव उदाहरण, इस कदर निर्जीव हो जाएगा! शायद किसी ने ऐसा सोचा नहीं था । रामभक्ति के वशीभूत होकर, जिसने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया । जिसने राम के प्रति अपनी श्रद्धा के चलते, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया, वो थे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ।

यूपी में नकल रोकने के कानून ने बनाया “Bold Adminstrator”
कल्याण सिंह 1991 में यूपी में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे । मुख्यमंत्री भी ऐसे, जिन्होंने पहली बार परीक्षा में नकल को रोकने के लिए नकल अध्यादेश तक जारी किया । बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने वालों को जेल भेजने के इस कानून ने कल्याण सिंह को बोल्ड एडमिनिस्ट्रेटर बना दिया। यूपी में किताब रख के चीटिंग करने वालों के लिए ये कानून काल बन गया ।
राम मंदिर आंदोलन के लिए कभी अफसोस नहीं जताया, सदा गर्व करते रहे
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में, 425 में से 221 सीटें लेकर आने वाली कल्याण सिंह सरकार ने अपनी कुर्बानी दे दी । कल्याण सिंह ने अयोध्या में हुए दंगों की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया । इतना ही नहीं, उन्होंने इसके लिए सजा भी काटी और वो हिंदू हृदय सम्राट बन गए । वो दिन और आज का दिन, कल्याण सिंह आज तक बीजेपी पार्टी व पूरे देश में अपनी रामभक्ति के लिए जाने जाते हैं ।
राष्ट्र एवं श्रीराम के सेवक कल्याण सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया । कल्याण सिंह के निधन से पूरे भाजपा में शोक की लहर छा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महान इंसान बताते हुए दुख जताया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है।

पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा-
‘कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की।
राजनाथ सिंह ने कहा-
‘कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असंभव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह :
‘दुख की बात है कि आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। वे राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे। वे हमेशा दबे-कुचले और पिछड़ों की आवाज उठाते रहे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-
‘हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है।’
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-
कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है।
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
एक युग का अंत।
विचारधारा के सामने सभी चीजों को न्योछावर करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता, हम कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कल्याण सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
प्रभु राम अपने अनन्य भक्त को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शान्ति।
नाबालिग से दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज,आरोपी फरार

कोडरमा :- कोडरमा जिला के कोडरमा थाना क्षेत्र के छत्ररबर पंचायत में एक 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक 45 वर्षीय अधेड़ ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर उसी गाँव के मो० रिजवान पिता मो० रमजान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार मो.रिजवान डोमचांच के नावाडीह का स्थायी निवासी है व कई वर्ष पूर्व से छतरबर में घर बनाकर रहा रहा था। बताया यह भी जा रहा है कि अधेड़ उम्र का मो.रिजवान नाबालिग युवती को गंदी-गंदी वीडियो दिखाता था। इससे पूर्व में भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। मो रिजवान पेशे से ड्राइवर है।मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था। घटना की भनक कोडरमा पुलिस को लगी,सूचना पा कर घटना की जानकारी लेने पहुची पुलिस ने शनिवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही आरोपी फिलहाल पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है।
एफआइआर के बाद भी बरहड़वा का बारूद माफिया खुलेआम घुम रहा है
पारा शिक्षक की नौकरी छोड़ बना बारूद माफिया
जिलो मे संचालित वैध अवैध पत्थर खनन मे नेटवर्क से करता है बारूद की आपूर्ति
संथाल ब्यूरो/ साहिबगंज
पश्चिम बंगाल के वीरभुम से पाकुड़ और साहेबगंज जिले में वर्षो से कर रहा है दिलीप का सीडिंकेट बारूद खपाने का काम शासन प्रशासन में बैठे लोगो में पैसे की भुख के कारण अवैध कारोबार करने वाले माफिया फलते और फुलते है। इतना ही नही भ्रष्ट अधिकारियो के संरक्षण मिलने के कारण खुद तो करोड़ो कमाते और सरकार को राजस्व का चुना लगाने के साथ ही देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी पैदा करते है। ऐसे ही माफियाओ में एक नाम इन दिनों चर्चा में है वह है अवैध विस्फोटक कारोबार से जुड़ा साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड का दिलीप कुमार साहा। जिस दिलीप कुमार साहा के खिलाफ हाल में ही हिरणपुर थाने में अवैध विस्फोटक के अलावे अवैध तरीके से पत्थरो का उत्खनन कर सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाने के आरोप के तहत अलग अलग एफआइआर दर्ज हुए वह साहेबगंज जिले के बरहरवा टाइल्स और मोटरसाइकिल का शोरूम का भी संचालन कर करोड़ो रूपये का कारोबार कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार साहा साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के ढाठापाड़ा में बतौर पारा शिक्षक के रूप में कभी अपनी सेवा दिया करता था। बच्चों में शिक्षा की भुख जगाने के दौरान ही वह पश्चिम बंगाल के वीरभुम के अवैध विस्फोटक कारोबारियो के सम्पर्क में आया और पैसे कमाने की भुख ने उसे पारा शिक्षक की नौकरी छोड़ने पर मजबुर कर दिया। पारा टीचर की नौकरी छोड़ने के बाद दिलीप साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले में अवैध विस्फोटक का कारोबार शुरू किया। दिलीप के अवैध विस्फोटक कारोबार के सिंडीकेट में अनवर, धीरज और अविनाश नामक व्यक्ति की भी चर्चा इन दिनों जोरो पर है। सीडिंकेट में शामिल इन लोगो की चर्चा इसलिए हो रही है कि साहेबगंज एवं पाकुड़ जिले के कुछ सिविल एवं पुलिस पदाधिकारी इन्हे संरक्षण देने का काम करते है। चर्चा तो यह भी है यदि कुछ अफसरो के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले गये तो भ्रष्ट अधिकारियो और बारूद कारोबार के सीडिंकेट में शामिल माफियाओ का गठजोर का खुलासा भी होगा। घुसखोर अफसरो का संरक्षण मिलने के बाद महज आठ साल के दौरान ही दिलीप ने साहेबगंज जिले के बरहरवा में अपनी हैसियत रसुखदार के रूप में बना ली। दिलीप के कई साथियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पारा टीचर के पद पर बहाल होने के पहले वह पतना चौक में दारू बेचने का काम करता था। आज अवैध विस्फोटक का यह कारोबारी टाइल्स, मार्बल एवं मोटरसाइकिल शोरूम का मालिक भी है। सुत्रो के मुताबिक करोड़ो रूपये की चल अचल संपति अवैध विस्फोटक का यह कारोबारी अवैध तरीके से बारूद बेचकर अर्जित भी किया है। फिलवक्त अवैध विस्फोटक एवं अवैध तरीके से पत्थरो का उत्खनन कर करोड़ो रूपये अर्जित करने वाला दिलीप पुलिस की आंखो से छुपता फिर रहा है। इसके खिलाफ हाल में ही हिरणपुर थाने में अवैध विस्फोटक एवं अवैध पत्थर उत्खनन और प्रेषण को लेकर थाना कांड संख्या 61/21 एवं 62/21 दर्ज किये गये है। इसके पहले भी हिरणपुर थाने में अवैध विस्फोटक को लेकर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था। बहरहाल दिलीप पुलिस की आंखो में धुल झोंककर भागता फिर रहा है और पुलिस उसे अपने शिकंजे में लेने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। यहां उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य के अंतिम छोर में बसा न केवल पाकुड़ बल्कि संथाल परगना प्रमंडल का दुमका, गोड्डा जिला आदि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। निकटवर्ती पश्चिम बंगाल और बंगलादेश से भी आंतकवादी गतिविधियो में शामिल लोगो के संरक्षण लेने का एक शरणस्थली के रूप में पाकुड़ पहले से चर्चित है। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है कि कही अवैध विस्फोटक का यह कारोबारी नक्सलियो और आतंकवादी एवं देशविरोधी गतिविधियो में शामिल लोगो को भी तो बारूद की आपूर्ति नही करता था






