Monday 17th of August 2026 07:13:57 AM
HomeBreaking Newsझारखंड में तालिबानः दुमका में महिला को निर्वस्त्र कर, जूतों की माला...

झारखंड में तालिबानः दुमका में महिला को निर्वस्त्र कर, जूतों की माला पहनाकर घुमाया

दुमका जिले के रानीश्वर थानाक्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाने की शर्मनाक घटना हुई है। रानीश्वर के थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने घटना की पुष्टि करते हुए कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की बात बताई है।

शर्मनाक! महिला को नंगा कर और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया
शर्मनाक! महिला को नंगा कर और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

क्या है पूरा मामला ?

थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि मसानजोर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी रानीश्वर के एक गांव में माणिक मिर्धा से हुई थी । लेकिन विवाह के बाद भी लगभग 6 माह पूर्व माणिक और कुलुगू गांव की एक विवाहित महिला के बीच प्रेम हो गया । वह विवाहित महिला माणिक के साथ पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान चली गई । दोनों कुछ दिन वहीं रहे ।

माणिक की पत्नी और गांव वालों ने विवाहित महिला के साथ की शर्मनाक हरकत

बुधवार की शाम माणिक और वह विवाहित महिला वापस कदमा गांव लौटे । इस पर मणिक की पत्नी और घर के अन्य लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर पिटाई की । फिर उसके निर्वस्त्र कर गले में जूतों की माला पहनाकर उसे गांव में घुमाया ।

पकड़े गये सभी आरोपी माणिक के घरवाले

थाना प्रभारी ने बताया कि जिन 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वे सभी मणिक के घरवाले हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में तनाव है । जिस विवाहित महिला के साथ ये घटना घटी, उसके घरवाले बदला लेने की बात कह रहे हैं।  पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही बाकि के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments