Monday 6th of July 2026 09:47:36 PM
Home Blog Page 152

बिगड़ती कानून

0
इस सरकार में आम जन तो क्या जज, वकील और पुलिस भी सुरक्षित नहीं- दीपक प्रकाश
इस सरकार में आम जन तो क्या जज, वकील और पुलिस भी सुरक्षित नहीं- दीपक प्रकाश

खनिज संपदाओं का अवैध खनन, ट्रांसफर-पोस्टिंग और शराब माफिया को प्रोत्साहन ही सरकार की उपलब्धि- दीपक प्रकाश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हेमंत सरकार में खनिज सम्पदाओं की लूट मची है । ट्रांसफर – पोस्टिंग उद्योग का रूप ले चुका है। राज्य की विधि व्यवस्था चौपट हो चुकी है। राज्य के हालात ऐसे कि आम जन क्या न्यायाधीश, अधिवक्ता एवं पुलिस भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खनिज सम्पदा एवं शराब के निविदाओं के निष्पादन में अनियमितता कर, सरकारी राजस्व को चुना लगा रही है।

मिशनरियों के इशारे पर आदिवासियों का नरसंहार करवा रही है सरकार- बाबूलाल

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार बनते ही चाईबासा में 11 आदिवासियों की सिर काटकर नृशंस हत्या हुई । शहीद सिदो-कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की भी हत्या हुई . इसके अलावा आदिवासियों की हत्या की लगभग एक दर्जन वारदातें हुए, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन मौन रहा। उन्होने कहा कि आदिवासी युवती रुपा तिर्की की मौत में तो सीधे सीएम हेमंत सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा का नाम आ रहा है।

मिशनरियों की पोषक और सरना आदिवासियों की भक्षक है हेमन्त सरकार- बाबूलाल
मिशनरियों की पोषक और सरना आदिवासियों की भक्षक है हेमन्त सरकार- बाबूलाल

रोजगार मांगने पर नौजवानों पर लाठियां बरसा रही है सरकार- आदित्य साहू

प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कांके में कहा कि इस सरकार में नौजवान जब रोजगार मांगते हैं तो सरकार उन्मांहें लाठियों से पिटवाती है  सत्ता के संरक्षण में जामताड़ा में दलितों के घर तोड़े गए । उनकी जमीनों पर पंकज मिश्रा जैसे माफिया अवैध कब्जा कर रहे हैं। दलित भूखल घासी एवं अन्य परिवार की मौत पर राज्य सरकार मौन रही। सरकार के संरक्षण में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार चरम पर, 19 महीनों में 2711 बलात्कार की घटनायें हुई, जिसमें आदिवासी, दलित बहन-बेटियां सर्वाधिक शिकार हुई। भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजना 1 रू. में 50 लाख की सम्पत्ति की रजिस्ट्री को भी बंद कर दिया।

कुख्यात पंकज मिश्रा के आतंक से संथाल परगना में जंगल राज – प्रदीप वर्मा

अनगड़ा में मानव श्रृंखला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखण्ड की आदिवासी बेटी दरोगा रूपा तिर्की की हत्या पर सरकार लीपापोती कर रही है। मुख्यमंत्री के चहेते कुख्यात पंकज मिश्रा के आतंक से संथालपरगना में जंगल राज की स्थिति उतपन्न हो चुका है। राज्य में विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। मुख्यमंत्री का मिशनरी प्रेम सामने जगजाहिर है। उन्होंने देशद्रोही आरोपी कैथोलिक पादरी फादर स्टेन स्वामी की तुलना भगवान बिरसा मुंडा से की। यह सरकार विरोधियों पर फर्जी मुकदमें करा रही है ।

बरहीः हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा आईटी सेल के प्रभारी ने की आत्महत्या

0
जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद ने अपने ही घर में शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद ने अपने ही घर में शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

उज्जवल दुनिया संवाददाता

बरही। भाजपा युवा मोर्चा के जिला आईटी सेल प्रभारी शिवम आनंद ने अपने ही घर में शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने हजारीबाग के बरही में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुआ था। फिर बरही धनबाद रोड स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पंकज वर्णवाल का बेटा था।

घर के कमरे में उन्हें फांसी पर झूलता देख परिजन अवाक रह गए। फिर परिजन आनन-फानन में उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने का कारण अब तक किसी को पता नहीं चला है।

घटना की जानकारी मिलने बाद बरही अनुमंडलीय अस्पताल में काफी संख्या में लोग जुट गए। इस घटना से सभी की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक भाजयुमो नेता शिवम आनंद के दादा सुरेंद्र वर्णवाल, पिता पंकज वर्णवाल, मां पूर्व वार्ड सदस्या माधुरी गोयल सहित सभी का रो- रो कर बुरा हाल था। बरही अस्पताल में पूर्व विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार यादव, झामुमो के केंद्रीय सदस्य विनोद विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, ओबीसी प्रमंडलीय प्रभारी किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि विनोद यादव, बरही सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, समाजसेवी डॉ संजय वर्णवाल, मुखिया छोटन ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमित सिंह समेत काफी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

जातिगत जनगणना कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है मोदी सरकार

0

ओबीसी राजनीति की जमीन तलाश रही मोदी की भाजपा जातिगत जनगणना का समर्थन कर सकती है। भाजपा से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मोदी सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रधानमंत्री मोदी को सलाह दे चुके हैं कि जातिगत जनगणना से पार्टी को फायदा ही होगा । इसके अलावा नीतीश कुमार जैसे सहयोगी भी लगातार जातिगत जनगणना कराने के लिए एनडीए के भीतर दबाव बनाए हुए हैं ।

भाजपा हिंदुत्व और मंडल, दोनों की राजनीति करेगी
भाजपा हिंदुत्व और मंडल, दोनों की राजनीति करेगी

बीजेपी को मिलेगा समाजवादी और दलित पार्टियों का साथ

पार्टी के रणनीतिकार और अब केन्द्रीय मंत्री रहे भूपेन्द्र यादव ने इस विषय को कुछ दिनों पहले ही अमित शाह के समझ उठाया था। दोनों नेताओं के बीच सहमति बनी कि भाजपा के भी ब्राह्मण-बनिया की पार्टी की छवि से बाहर निकलकर काम करने की जरुरत है। अगर पार्टी जातिगत जनगणना का विरोध करती है तो ओबीसी समाज में गलत संदेश जाएगा। इसके बाद पार्टी के स्टेट यूनिट से इस बारे में फिडबैक लेने पर सहमति बनी ।

कई राज्यों ने जातिगत जनगणना के पक्ष में राय दी

बिहार, यूपी, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं ने पार्टी को भेजे अपने फिडबैक में जातिगत जनगणना के पक्ष में अपनी बात रखी। इसी मुद्दे पर बिहार भाजपा तो खुलकर नीतीश कुमार का समर्थन कर रही है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा भाजपा भी जातिगत जनगणना के पक्ष में बयान दे चुकी है।

जातिगत आरक्षण का मुद्दा समाजवादियों को नहीं देना चाहती भाजपा
जातिगत आरक्षण का मुद्दा समाजवादियों को नहीं देना चाहती भाजपा

पीएम के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

किसी भी कीमत पर भाजपा खुद की छवि ओबीसी विरोधी की नहीं बनने देना चाहती । नीतीश कुमार 10 दलों के प्रतिनिधिओं के साथ जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में बिहार भाजपा के विजय राम भी मौजूद रहेंगे । इस बैठक के बाद भाजपा की ओर से जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा एलान हो सकता है।

जल बिन मछली की तरह छटपटा रही कांग्रेस: जफर इस्लाम

0
पेट्रोलियम पदार्थों पर जल्द मिलेगा राहत, मंहगाई दर पहुंचा औसत से नीचे
पेट्रोलियम पदार्थों पर जल्द मिलेगा राहत, मंहगाई दर पहुंचा औसत से नीचे

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के सदस्यों द्वारा सदन में सिटी बजाते हुए, डांस करते हुए, गला दबाने की कोशिश करते हुए, महिलाओं के साथ बदसलूकी व हताहत करते हुए, विधेयक को फाड़ते हुए देखा गया। यह शर्मनाक दृश्य आजाद भारत में पहली बार सदन में देखा गया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जनता को मुद्दे से लेना देना नहीं बल्कि परिवारवाद बढ़ाने की चिंता है।  कांग्रेस जल बिन मछली की तरह सत्ता के लिए तड़प रही है। यही कारण है कि सोनिया गांधी के घर पर हुए बैठक में जनता के मुद्दे पर बात करने के बजाए सत्ता में कैसे वापसी हो सिर्फ इसपर चर्चा हुई।

देश की अर्थव्यवस्था है बेहतर, विपक्ष कर रहा है गुमराह

जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलें जनता को गुमराह करने में लगी है।  दुनिया भर में मोदी जी के प्रति बढ़ते विश्वास से विपक्ष घबराया हुआ है। इससे पहले यह सम्मान कभी नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि 34 लाख करोड़ रूपये के बजट में 29 लाख करोड़ आत्मनिर्भर भारत पैकेज, आयुष्मान, राशन, वैक्सीन आदि में सर्वाधिक खर्च हो रहा है।

हेमन्त सरकार बयानबाजी के बजाए काम पर ध्यान दे

जफर इस्लाम ने हेमन्त सरकार को जनविरोधी सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्य को ठप कर दिया है। कोरोना काल में हेमन्त सरकार ने टीकाकरण पर जोर देने के बजाए वैक्सीन का उपहास उड़ाया। सर्वाधिक टीका वेस्टेज का रिकार्ड बनाया। बीमारी से लड़ने की तैयारी न काफी दिखी है। वैक्सिनेशन के नाम पर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार को ब्यबनबाजी से फुर्सत निकालकर जनता के कार्यों में समय लगाना चाहिए।

कृषि मंत्री काम से ज्यादा करते हैं राजनीति: दीपक प्रकाश

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार, कृषि मंत्री और विभाग की सुस्ती ने किसानों को आहत किया है। यूरिया की कालाबजारी हुई है। चंद मुनाफाखोर को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। धान क्रय के पैसे भी अब तक किसानों को नहीं दिया गया है। कृषि मंत्री काम कम और राजनीति ज्यादा करते हैं।

जन आशीर्वाद यात्रा में उड़ाई गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

0
क्या प्रशासन ने शहर के भीड-भाड़ वाले इलाकों से जन आशीर्वाद यात्रा की अनुमति दी थी ?
क्या प्रशासन ने शहर के भीड-भाड़ वाले इलाकों से जन आशीर्वाद यात्रा की अनुमति दी थी ?

गिरिडीह ।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा निकाले गए जन आशीर्वाद यात्रा खिलाफ हमला बोला।  उन्होने पूछा कि भाजपा के जन आशीर्वाद यात्रा में जनता के लिए क्या था ? संजय सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का मकसद अन्नपूर्णा देवी के महिमामंडन के अलावा और कुछ नहीं था। संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या भाजपा अन्नपूर्णा देवी को सीएम कैंडिडेट के रुप में प्रोजेक्ट कर रही है ? अगर हां, तो उसे खुलकर सामने आना चाहिए ।

पीएम मोदी की पार्टी खुद उनके सुझाव को नहीं मानती

शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी रोज टीवी पर आकर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे हैं, दूसरी ओर उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होने पूछा कि क्या कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भाजपा कार्रवाई करेगी ? कोरोना नियमों का उल्लघंन कर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का क्या मकसद था, वह भी मुहर्रम और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के समय ?

झामुमो अध्यक्ष स्थानीय प्रशासन को साधुवाद देते हुए कहा कि बेहद सावधानी के साथ प्रशासन ने जन आशीर्वाद यात्रा का भ्रमण शहर में होने दिया । लेकिन झामुमो अब प्रशासन से पूरी जानकारी लेगी कि आशीर्वाद यात्रा को सहमति मिली था या नहीं? मौके पर पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद, अजीत कुमार पप्पू, अभय चंद्रवंशी सहित कई जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे ।

ट्विटर के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने हटाया राहुल गांधी का पोस्ट

0
NCPCR ने फेसबुक को भेजा था नोटिस
NCPCR ने विवादित पोस्ट हटाने में देरी को लेकर फेसबुक को भेजा था नोटिस

ट्विटर के बाद अब फेसबुक ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित पोस्ट हटा दिया है । फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दिल्ली की उस नाबालिग लड़की पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्ट को हटा दिया है, जिसके साथ इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और हत्या कर दी गई थी ।

बाल अधिकार संरक्षण अधिकार ने फेसबुक को भेजा था नोटिस

फेसबुक ने राहुल गांधी के पोस्ट को अपनी नीतियों का उल्लंघन करार देते हुए यह कदम उठाया है । फेसबुक ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को सूचित किया, जिसने इस संबंध में राहुल गांधी के पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया था । अब फेसबुक और इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी के पोस्ट को हटा दिया है और एनसीपीसीआर को सूचित कर दिया है । बता दें कि इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाली इकाई है । कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि वे इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट हटाएं ।

ट्विटर ने कांग्रेस नेता का बंद कर दिया था अकाउंट

बता दें कि 4 अगस्त को एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था । इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद कर दिया था । हालांकि शनिवार को उनका अकाउंट बहाल कर दिया गया।

राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार की तस्वीर साझा की थी

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने हाल ही में बच्ची के माता-पिता की तस्वीर साझा की थी और परिवार के लिए न्याय की मांग में साथ खड़े रहने का ऐलान किया था । राहुल गांधी ने 4 अगस्त को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनसे मुलाकात की थी ।

“प्यार और गर्मी जब हद से ज्यादा बढ़ जाता है ना..तो सबसे पहले कपड़े ही उतरते हैं”

0
यौन शोषण प्रकरण के बहाने एक-दूसरे की इज्जत उछालने में जुटे हैं बाबूलाल और झामुमो
यौन शोषण प्रकरण के बहाने एक-दूसरे की इज्जत  उछालने में जुटे हैं बाबूलाल और झामुमो ?

के.कौशलेन्द्र

विगत् कुछ दिनों से सूबे झारखंड में सियासत ने जो राह पकड़ रखी है उसे देख बस इतना कहना ही काफी होगा कि-
ये जो हालात हैं, ये सब तो सुधर जायेंगे, पर कई बड़े लोग निगाहों से उतर जायेंगे ….
क्योंकि प्यार और गर्मी जब हद से ज्यादा बढ़ जाता है ना..तो सबसे पहले कपड़े ही उतरते हैं.
सत्ता से बेदखल हो सड़क की गर्मी से अकुलायी झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी की प्रेस वार्ता में मैंने उनसे पूछा- माननीय, प्रदेश में पाॅलिटीकल अनजिपींग की जो सियासत चल रही है क्या उसका दुष्प्रभाव राजनीतिक सुचिता पर नहीं पड़ रहा?
बाबूलाल मरांडी ने कहा- राजनीतिक सुचिता पर ही नहीं पूरे सूबे पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है.
मेरा प्रति प्रश्न था- शुरुआत तो आपने की?
चेहरे पर तिलमिलाहट थी, बावजूद इसके मरांडी जी ने संयत उत्तर दिया- सुनिल तिवारी पर लगे यौन शोषण मामले और मुख्यमंत्री पर लगे आरोप , दोनों की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी अथवा किसी न्यायधीश की पीठ से करा ली जाये.
इस बीच सत्तासीन झामुमो के प्रवक्ता और सत्ता की गर्मी से लबरेज सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने सलाहकार के बचाव में आये पूर्व मुख्यमंत्री को भी पाॅलिटीकल अनजिपींग के लपेटे में ले लिया और उनके अतीत के पन्नों को पलट डाला.
समस्त प्रकरण में कौन दोषी है और कौन निर्दोष ये तो फिलहाल अतीत के गर्भ में ही रहेगा. हां छिछालेदर की सियासत में सुर्खियां बनती रहेंगी और ये पंक्तियाँ चरितार्थ होती रहेंगी कि-
छींटाकशी करते करते
इंशा खुद को खो देता है,
और इसी कालखंड में
खुद विशाक्त वृक्ष बो देता है.
सूबे की वर्तमान सियासत पर गौर करता हूँ तो मुझे बाबूलाल मरांडी एक बार फिर राजनीतिक अखाड़े के हासिये पर जाते दिख रहे हैं. वजह स्पष्ट है. आप भी गौर करें. प्रदीप यादव और रिंकू झा प्रकरण. उस वक्त झाविमो में बाबूलाल मरांडी के अनन्य रहे प्रदीप यादव के दामन पर पड़े छींटे बाबूलाल मरांडी के लिये परेशानी का कारण बना ही था. बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव की राहें जुदा हुईं तो हालिया सलाहकार सुनिल तिवारी प्रकरण.
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व तक झारखंड में जारी सियासी छींटाकशी की खबरें बिलकुल पहुँच रही होंगी. क्या ऐसी सियासी आंच पर भाजपा नेतृत्व बाबूलाल मरांडी की हांडी चढ़ा सत्ता पुनर्वापसी का जोखिम उठायेगा?
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश तमाम छींटाकशी विवादों से परे कार्यकर्ताओं में उर्जा संचार के एकल अभियान में जुटे दिखाई दे रहे हैं. केन्द्र सरकार में विगत् दिनों राज्य मंत्री बनाईं गयीं अन्नपूर्णा देवी के स्वागत में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा और प्रखण्डवार मानव ऋंखला आदि कार्यक्रमों के सफल आयोजन के माध्यम से झारखंड भाजपा अध्यक्ष अपनी कार्यकर्ता उन्मुख रणनीति को स्थापित करते ही दिखे.
मीडिया का क्या है-
सभी एक जैसा ही लिखते हैं, बस मतलब बदल जाते हैं,
सरकारें वैसे ही चलती हैं, बस वजीर-ए-आजम बदल जाते हैं.
(लेखक वरीष्ठ स्तंभकार हैं । यहां लिखे गये तमान विचार उनके निजी हैं)

मोदी सरकार में हो रहा “लोकतंत्र का चीरहरण”

0

सोनिया गांधी द्वार आहूत विपक्षी दलों की वर्चुअल बैठक में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शरीक हुए । अपनी बारी आने पर हेमन्त सोरेन ने चुन-चुन के ऐसे शब्द केन्द्र की मोदी सरकार के लिए प्रयोग किए, जिसकी गूंज आने वाले दिनों तक सुनाई देगी। हेमन्त सोरेन भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी दलों से भी अधिक आक्रमक नजर आए । इससे ये भी झलक मिली की वर्तमान भाजपा और हेमन्त सोरेन के बीच कड़वाहट किस कदर बढ़ चुकी है।

दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक हमारी ओर आशा से देख रहे हैं- हेमन्त सोरेन
दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक हमारी ओर आशा से देख रहे हैं- हेमन्त सोरेन

केंद्र सरकार को घेरने की जरूरत है – हेमंत

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मोदी सरकार में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सरकार सौलेता व्यवहार कर रही है। वे स्वयं केंद्र सरकार के सौतेला व्यवहार से दुखी है। ऐसे में विपक्ष को ज्वलंत मुद्दों के साथ केंद्र सरकार को घेरने की जरूरत है।

पेगासस जैसे मुद्दे से देश की जनता को मतलब नहीं

सोनिया गांधी के साथ बैठक के दौरान हेमन्त सोरेन ने कहा कि पेगासस मुद्दे से मजदूरों और किसानों को कोई लेना-देना नहीं है,बल्कि किसानों की किसान नीति, मजदूरों को रोजगार और नौजवानों को नौकरी तथा स्वरोजगार जैसे मुद्दों के साथ विपक्ष को एक होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस महामारी में जितने लोगों की जानें गई हैं, उन्हें मुआवजा देने का काम केंद्र सरकार करें. जो लोग जीवन बचाने के लिए जमीन-जायदाद, गहने इत्यादि बेचकर इलाज कराया है, उनके पास जीवन यापन के लिए अब कुछ भी नहीं बचा है।

देश की जनता को गुमराह कर रही है केन्द्र की मोदी सरकार

हेमन्त सोरेन ने आगे कहा कि केंद्र सरकार देश में लोकतंत्र का चीरहरण कर रही है। केंद्र सरकार देश की जनता को गुमराह करने पर लगी है। सत्र में सांसदों की बातों को नजरअंदाज करना लोकतंत्र के लिए घातक है। हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष के एकता को और ज्यादा ताकतवर बनाने की जरूरत है। देश के अंदर और देश के बाहर कई ऐसे मुद्दे हैं, जिससे केंद्र सरकार को मजबूती के साथ घेरा जा सकता है। विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है।

महंगाई और बेरोजगारी पर फोकस करे विपक्ष

18 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि सोनिया गांधी की बैठक में हुए शामिल
18 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि सोनिया गांधी की बैठक में हुए शामिल

बीजेपी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जो घटना घटी, वह काफी निंदनीय है। देश में गरीब, मजदूर, किसान एवं अल्पसंख्यक वर्ग विपक्ष की तरफ आशा भरी निगाहों से हमारी तरफ देख रहे हैं। ऐसे कमजोर वर्गों को उनका वाजिब हक दिलाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे वर्गों के लोगों को एकत्रित करके रखना बहुत ही जरूरी है। महंगाई आसमान छू रही है लोगों के हाथों से नौकरियां जा रही हैं, इन मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाना चाहिए।

चाहे जितना षड्यंत्र रचो, कृष्ण

0

राष्ट्रीय जनता दल में मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि “चाहे जितना षड्यंत्र रचो कृष्ण – अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे” । इस ट्वीट को तेज प्रताप यादव के बैकफुट पर जाने की तरह देखा जा रहा है। वर्तमान लड़ाई में तेज प्रताप यादव बड़ी तेजी से राजद की राजनीति के हाशिए पर जाते दिख रहे थे। जगदानंद सिंह, संजय यादव और यहां तक की तेजस्वी यादव भी उनके क्रियाकलापों और बयानबाजी से बेहद नाराज बताए जाते हैं । अब ऐसे में तेज प्रताप ने भाई को रिश्ते की दुहाई दी है।

तेजस्वी का सलाहकार संजय यादव को नागपुरिया पार्टी का स्लीपर सेल बताया था

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर तंज कसते हुए लिका था कि तेज प्रताप यादव योद्धा है जो लालूवादी सिद्धांतों के लिए लड़ता है, वहीं तूम नागपुरिया पार्टी के स्लीपर सेल हो। संजय यादव के बारे में तेज प्रताप ने यहां तक लिखा था कि जिस प्रवासी सलाहकार के इशारो पे पार्टी चल रही वो हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता । वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा ।वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है । आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव हरियाणा के रहने वाले हैं।

गलत का साथ नहीं दूंगा चाहे बगावत ही क्यों न करनी पड़े

तेज प्रताप यादव ने कहा कि छात्र राजद के अध्यक्ष को हटाया जाना पार्टी के संविधान के विरुद्ध है। लालू के बेटे ने कहा कि अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो वह इस मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि अगर जगदानंद सिंह को छात्र राजद के अध्यक्ष को हटाना ही था तो वह एक बार मुझसे बात भी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं गलत का साथ नहीं दूंगा चाहे बगावत ही क्यों ना करनी पड़े। तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्या जगदानंद सिंह यह नहीं जानते कि मैं भी लालू प्रसाद यादव का बेटा हूं। उन्होने कहा कि प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने मैं अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और राजद का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते ..आज जो हुआ वो राजद के संविधान के खिलाफ हुआ ।

21 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-21-AUGUST.pdf” title=”Ujjwal Duniya 21 AUGUST”]

पतरातुः पैसों की कमी के कारण दवा भी नहीं ले पा रहा है धीरजु प्रजापति

0
दुर्गा ट्रांसपोर्ट की गैर जिम्मेदाराना हरकत बार बार आ रही है सामने
दुर्गा ट्रांसपोर्ट की गैर जिम्मेदाराना हरकत बार बार आ रही है सामने
पतरातू। दुर्गा ट्रांसपोर्ट में कार्यरत सांकुल निवासी धीरजु प्रजापति आज इलाज और दवाई के कमी के कारण बदहाली की जिंदगी जीने पर मजबूर और लाचार हैं।धीरजू के पास दवाइयां खत्म हो गई जिस कारण वह 3 दिन से दवा नहीं खाया है और वह दर्द से कराह रहा है। इधर पीवीयूएनएल का किसी तरह का सकारात्मक रवैया नजर नहीं आ रहा।
धीरजू प्रजापति अपनी बूढ़ी मां बाप के साथ अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अपने आवास में रह रहे है। बताते चलें कि पीवीयूएनएल के 84 एकड़ साइड में दिनांक 26/06/ 2021 को भयानक दुर्घटना हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो व्यक्तियों को चोट लगी थी जिसमें धीरजू प्रजापति का पांव दुर्घटना में पूरी तरह जख्मी हो गया था। दुर्घटना के बाद दुर्गा ट्रांसपोर्ट ने आश्वासन दिया था की धीरजू का इलाज और परिवारिक भरण पोषण का खर्च दुर्गा ट्रांसपोर्ट  वहन करेगी। लेकिन दुर्गा ट्रांसपोर्ट शुरू से धीरजू प्रजापति के साथ गलत व्यवहार कर रही है लगभग दुर्घटना हुये 2 महीना बीत गई है लेकिन धीरजु प्रजापति के पांव की स्थिति ज्यों का त्यों बनी है क्योंकि इसका सही से इलाज नहीं हो रहा।
अगर दुर्गा ट्रांसपोर्ट सही से ईलाज करवाती तो धीरजू प्रजापति अभी तक चलने फिरने के लायक रहता लेकिन वह खटिया और कुर्सी के सहारे है ग्रामीणों ने बीच में धरना प्रदर्शन करते हुए दुर्गा ट्रांसपोर्ट को हिदायत दी थी कि वे जल्द से जल्द धीरजु प्रजापति का सही इलाज करवाएँ। लेकिन कुछ दिन इलाज करवाने के बाद फिर वही कंडीशन पैसे के लेकर खड़ा कर देता है।इधर धीरजू के मां-बाप और पत्नी का रो रो रोकर बुरा हाल है। क्योंकि परिवार में धीरजू इकलौता कमाने वाला सदस्य है और अगर धीरजू प्रजापति जल्दी से ठीक नहीं हुआ तो परिवार वालों की स्थिति बहुत ही खराब हो जाएगी तथा धीरजू प्रजापति के परिवार वालों ने लोगों से गुहार लगाकर उचित न्याय की मांग की है।

बिहार

0

 

हजारीबाग पुलिस बहुत बड़ी कामयाबी लगी हाथ, झारखंड के 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस बहुत बड़ी कामयाबी लगी हाथ, झारखंड के 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
हजारीबाग। बिहार-झारखंड का इनामी माओवादी प्रदुम्न शर्मा को हजारीबाग पुलिस ने चौपारण से गिरफ्तार कर लिया है। भाकपा माओवादी का वरीय कमांडर प्रदुम्न शर्मा (एएससी) अपने दस्ते के साथ चौपारण में भ्रमण कर रहा था। इसकी सूचना एसपी मनोज रतन चोथे को मिली। उन्होंने एएसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
इस संबंध में शुक्रवार को एसपी ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि इसमें 22 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा अजीत कुमार, दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, एसडीपीओ बरही नाजीर अख्तर, इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, थाना प्रभारी चौपारण विनोद तिर्की, सहदेव मुंडा और एसपी हेडक्वार्टर की टीम के सशस्त्र बल आदि शामिल थे।
सर्च अभियान में टीम जब कोठोडुमर पहाड़ के नीचे उतर रही थी, तभी नाले की ओर से बेवराटांड़ पहाड़ी की ओर से दो लोगों को आते देखा गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इसी क्रम में एक व्यक्ति को पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। उसने कबूल किया कि वह प्रदुम्न शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ साकेत उर्फ लूल्हा, पिता : स्व. ठाकुर आनंद शर्मा उर्फ आनंदी सिंह, ग्राम रूस्तमपुर, थाना : हुलासगंज, जिला जहानाबाद बिहार का निवासी है। एसपी ने बताया कि प्रदुम्न शर्मा बीजेएसएसी (बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी) का प्रमुख और मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है। साथ ही ईस्टर्न रिजन ब्यूरो के शीर्ष नेतृत्व से हमेशा संपर्क में रहा है।
बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सम्मेलन में यह सक्रिय रूप से शामिल रहा है। मगध जोन के विभिन्न कांडों में भी यह संलिप्त रहा है। प्रदुम्न शर्मा वर्ष 1996 से माओवादी के सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ा रहा है। उसने बिहार-झारखंड में करीब 90 से अधिक उग्रवादी कांडों को अंजाम दिया है और उन सभी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने प्रदुम्न शर्मा पर 25 लाख और बिहार सरकार ने 50 हजार का इनाम रखा है। इसकी गिरफ्तारी मगध जोन बिहार-झारखंड के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
एसपी ने कहा कि प्रदुम्न शर्मा की गिरफ्तारी से उग्रवादियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। संगठन का आर्थिक तंत्र भी कमजोर हुआ है। इसकी गिरफ्तारी से संगठन के विस्तार को भी धक्का लगा है। साथ ही मगध जोन से भाकपा माओवादियों का सफाया भी तय है। इसके विरुद्ध हजारीबाग जिले में तीन महत्वपूर्ण कांड चौपारण थाने में दर्ज हैं।
30 जून 2016, वर्ष 2018, 2019 और 2020 में लगातार उसने हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में घटना को अंजाम दिया है। चौपारण के बक्सा डैम और अंबातरी में घर में विस्फोट करने और वाहन जाने का वह आरोपी रहा है। वर्ष 2018 में चौपारण के अंबातरी में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ का नेतृत्व भी यही कर रहा था। साथ ही कोडरमा के सतगांवा और चतरा के राजपुर थाना कांड का भी यह वांछित आरोपी रहा है।

 सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता , छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार, एक कार जब्त

0
सिमडेगा: पुलिस को एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ बडी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने छह अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को भारी मात्रा में गांजा के साथ धर दबोचा है।
स्विफ्ट कार में छुपाकर ले जाया जा रहा था 50 किलो गांजा और 25 लाख रुपये
स्विफ्ट कार में छुपाकर ले जाया जा रहा था 50 किलो गांजा और 25 लाख रुपये
ज्ञात हो कि ओडिशा से नेपाल जाते 50 किलो गांजा हुआ जब्त। सिमडेगा के ओडिसा से सटे गिरदा ओपी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नशे तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। एसपी ने बताए कि जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय स्तर पर की जा रही अवैध गाँजा की तस्करी में शामिल छः शातिर गाँजा तस्करों को गिरदा ओ०पी० पुलिस टीम ने धर दबोचा। जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में अनुमानित मूल्य करीब 25 लाख रूपये के 50 किलो गाँजा, जिसे स्विफ्ट कार में छुपाकर ले जाया जा रहा था, के साथ धर दबोचा।
अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट पर जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण वाहन चेकिंग के दौरान उडीशा की ओर से एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गाँजा लाये जाने की गुप्त सूचना पर गिरदा ओ०पी० पुलिस टीम के द्वारा हुरदा बाजार के समीप मुख्य सड़क पर स वाहन जाँच के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर OD-14V-8064  वहाँ पहुंची, जिसे रुकने का इशारा करने पर कार के चालक ने कार को रोककर रोड के किनारे खड़ी करके कार में सवार 5-6 लोग उतरकर भागने लगे। जिसे गिरदा ओ०पी० पुलिस टीम ने खदेड़कर धर-दबोचा।
कार की डिक्की में पारदर्शी रंग के प्लास्टिक में सीलबन्द किया हुआ भारी मात्रा में गाँजा लोड है। उसके द्वारा यह भी बताया गया कि वे लोग उडीशा राज्य के गजपति जिला के आखुबेड़ा गाँव के अलग-अलग घरों से गाँजा खरीद कर इसे सीलबन्द करते हुए बस के द्वारा पहले राऊरकेला लाये फिर भाड़े की गाड़ी में गाँजा कोडरमा ले जा रहे थे, जहाँ से बिहार होते इसे नेपाल पहुँचाना था, परन्तु इसी क्रम में हुरदा बाजार के समीप पकड़े गये कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की से पारदर्शी रंग के प्लास्टिक रैपर में सुरक्षित रखा भारी मात्रा में गाँजा बरामद किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी का बरियाडीह मरकच्चो एवं नवलशाही चौक पर किया गया स्वागत

0

पवन राणा
मरकच्चो :- जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियाडीह मरकच्चो एवं नवलशाही चौक पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी का कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, डोमचांच जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया,भाजपा जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी एवं मरकच्चो के प्रमुख कार्यकर्तओं के द्वारा ढोल- बैड के साथ पुष्प माला व पुष्प गुच्छे दे भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सह जिला परिषद सदस्य राजकुमार यादव, जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि कैलास यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव, प्रखंड प्रधान सावित्री देवी, महिला मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह, सांसद प्रतिनिधि सकलदेव सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता बेदु साव,मीडिया प्रभारी युमना यादव,संभु सिंह,रविंद्र पांडे, प्रयाग महतो, रामलाल यादव, आनेश्वर सिंह, रामचंद्र राणा, बासुदेव यादव, महेश यादव, हीरालाल यादव,इन्द्रेव वर्मा, हरि प्रसाद यादव, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष भाजपा मोहन ठाकुर,ओबीसी नवलशाही मंडल अध्यक्ष पंकु साव, नवलशाही मंडल उपाध्यक्ष किशोर यादव, राजू मोदी,डॉ भुनेश्वर विश्वकर्मा,मीडिया प्रभारी पंकज राणा,रामकृपाल सिंह,सुभाष यादव,समाजसेवी अजय यादव,महेश यादव,राजेश यादव इत्यादि लोगो ने भव्य स्वागत किया।

जमशेदपुर बिग बाजार के पास ट्रेलर ने युवक को रौंदा

0
खराब हाईवे ने ले ली युवक की जान
खराब हाईवे ने ले ली युवक की जान

जमशेदपुर : शहर के एनएच 33 हाईवे स्थित बिग बाजार के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार टेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना लोगो ने थाना प्रभारी को दी, मानगो थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे टेलर को जप्त किया, वहीं घटना के बाद ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया, हालांकि मृतक युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही टेलर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है, वहीं युवक की पहचान कर उनके परिवार वालों को जानकारी दी जाएगी ।