Friday 26th of June 2026 06:18:22 PM
Home Blog Page 438

बिरसा मुंडा जेल में बंद 73 कैदी कोरोना पाॅजिटिव

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची : रांची के बिरसा मुंडा जेल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. बिरसा मुंडा जेल में बंद 73 कैदी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जेल आईजी ने की पुष्टि की है. सभी कैदियों को जेल में ही आइसोलेट किया गया है. सभी कैदी को जेल के ही आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. कोविड 19 के मद्देनजर जेल आईजी ने कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं.

बता दें कि इससे पहले 4 अगस्‍त को भी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में कोरोना बलास्‍ट हुआ था. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो बड़े नेता समेत 40 कैदी और 14 स्‍टाफ समेत कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की थी.

राष्ट्रपति ने गिरीश चंद्र मुर्मू को कैग पद की शपथ दिलाई

0

उज्ज्वल दुनिया नई दिल्ली, 09 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को गिरीश चंद्र मुर्मू को नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में पद की शपथ दिलाई।  राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य मौजूद थे। इस दौरान कोरोना संकट के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन किया गया।

उल्लेखनीय है कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद ही देश का नया नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया था। उन्होंने राजीव महर्षि का स्थान लिया है।

मुर्मू ने बुधवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद से इस्‍तीफा दिया था। मुर्मू गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। 

डीजीपी का आदेश

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची  ।  राज्य के किसी भी जिले में अब पुलिसकर्मियों के छुट्टी के बाद लौटने पर 14 दिन क्वाॅरेंटाइन रहने की अवधि को अवकाश से नहीं काटा जाएगा । इससे संबंधित आदेश डीजीपी एमवी राव के द्वारा जारी किया गया है । डीजीपी ने सभी जिलों और शाखाओं के एसपी को यह आदेश दिया है ।

डीजीपी राव ने आदेश में कहा है कि अवकाश से लौटने वाले पुलिसकर्मी और पदाधिकारी को कोविड- 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए नियमानुसार क्वॉरेंटाइन किया जाता है. क्वॉरेंटाइन की अवधि को ड्यूटी पर ही माना जाएगा. इस अवधि के लिए किसी भी प्रकार के अवकाश की आवश्यकता नहीं है.

इस नियम के विपरीत किसी भी स्तर पर अगर कोई आदेश निर्गत हुआ तो उसे संशोधित कर नियमानुसार आदेश निर्गत करें. डीजीपी ने कहा कि इस आदेश का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे.

616 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में

झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. झारखंड पुलिस के कर्मी भी इसकी चपेट से दूर नहीं हैं. पुलिसकर्मी भी तेजी से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. सैकड़ों पुलिसकर्मी अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. शायद ही कोई जिला बचा हो जहां पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाये गये हैं. अब तक राज्य में 1616 से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

पुलिसकर्मियों का नहीं हुआ 50 लाख का जीवन बीमा

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों के लिए 50 लाख के जीवन बीमा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सरकार को पत्र लिखा था. मुख्यालय ने सरकार को पत्र लिखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की तरह ही झारखंड के पुलिसकर्मियों को भी 50 लाख का जीवन बीमा लाभ देने का अनुरोध किया था. इसके बाद भी अब तक पुलिसकर्मियों का 50 लाख का बीमा नहीं किया गया है.

उमंग सिंघार के दौरे को रद्द किए जाने पर कांग्रेस आगबबूला

0

झामुमो को गठबंधन धर्म पालन करने की दी सलाह

उज्ज्वल दुनिया/रांची । ” क्वारेन्टाइन-फ्वारेन्टाइन कुछ नहीं होता है । ये सब नौटंकी बंद किजिए । आदमी काम नहीं करेगा? नेता-विधायक लोग बैठक नहीं करेगा? ” – इरफान अंसारी

ये सच है कि झामुमो झारखंड में बड़े भाई की भूमिका में है । लेकिन उमर सिंघार जी प्रशासन की मंजूरी लेकर आए थे । जिस तरह हड़बड़ी में प्रशासन के सहयोग से उनका दौरा रद्द किया गया, वो बेहद अफसोस जनक है – दीपिका पांडे सिंह

ये चंद विचार हैं कांग्रेस के विधायकों के उमर सिंघार का दौरा रद्द होने को लेकर । इससे आगे बढ़कर कांग्रेस के कुछ नेता तो इसे हेमंत सोरेन के प्रशासन के हाथों कांग्रेस सह-प्रभारी का अपमान बता रहे हैं ।

धनबाद के झरिया से विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि

” उमंग सिंघार जी का दौरा अचानक नहीं था । प्रशासन को इसकी सूचना पहले से थी । प्रशासन चाहता तो पहले ही सूचना दे सकता था । लेकिन पुलिस ने उमंग सिंघार जी को धनबाद की सीमा तक आने का इंतजार किया । इसके बाद बेहद अपमानजनक तरीके से उन्हें दौरा रद्द करने को कहा । “

खिजरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि

“जब भी कोई नेता आता है तो वो पूरी सरकारी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही आता है । इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना”

कांग्रेस विधायकों के बयानबाज़ी पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं ने कहा कि

“कौन-क्या बोल रहा है इससे मुझे मतलब नहीं । लोकतंत्र में बोलने का अधिकार सबको है । हम सरकार में हैं । जब हम ही सरकार के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो दूसरे क्या करेंगे? “

फर्ज़ी पत्रकारों के खिलाफ पूरे देश में होगी एफआईआर..

0

नई दिल्ली- भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय जाली पत्रकारों एवं फर्ज़ी चैनलों पर शिकंजा कसने को तैयार है जो लोग वगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सूचना एवं प्रसारणमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आई○डी○कार्ड लेकर घुम रहे हैं या फर्ज़ी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी । इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आगे मंत्री जी ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि खराब हो रही है, एवं उनके कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है । आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में कुछ पैसा लेकर जाली प्रेस आई○डी○ बांटने एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिसपर अंकुश लगाना अति आवश्यक है । इस संबंध में सभी राज्यों के प्रेस सूचना मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया गया है । आगे उन्होंने बताया कि जो अखबार/पत्रिका भारत सरकार के आर○एन○आई○ द्वारा रजिस्टर्ड हो या जो टीवी/रेडियो सूचना प्रसारण मंत्रालय से रजिस्टर्ड हो उसी के द्वारा पत्रकार/संवाददाता की नियुक्ति हो सकती है व केवल उसका सम्पादक ही प्रेस कार्ड जारी कर सकता है । जब न्यूज पोर्टल के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान सूचना प्रसारण मंत्रालय में नहीं है एवं कोई भी न्यूज पोर्टल एवं केबल (डिस ) टीवी पर चल रहे समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है। और न ही प्रेस आई○डी○ जारी कर सकता है यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह अवैध है एवं उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी सुनिश्चित है

“अगर कोई वगैर RNI के पोर्टल या अखबार चलाते मिला तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी और ऐसे व्यक्ति को हरगिज़ माफ नहीं किया जायेगा।” — सूचना एवं प्रसारणमंत्री भारत सरकार

4 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

0

उज्ज्वल दुनिया /जामताड़ा ।  शहर के नामुपाड़ा मोहल्ला से 4 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण। मोहल्ले के ही 2 युवक क्रमशः सुभाष शेख तथा इब्राहिम शेख पर अपहरण करने का आरोप लगा है। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। परंतु अभी तक बच्चे का सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है ।वही मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से कहा है कि अगर जल्द बच्चा का पता नहीं चलता और सकुशल  बरामदगी  नहीं हुई तो शनिवार सुबह सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर देंगे।

केरल में विमान लैंडिंग के साथ ही रन वे से फिसलकर खाई में गिरा, दोनों पायलट की मौत, 191 यात्री थे सवार

0

उज्ज्वल दुनिया/केरल में कोझीकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान फिसल गया जिसके बाद एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिल रही है। यह विमान दुबई से आ रहा था और इसमें 191 यात्री सवार थे।

50 फीट गहरी थी खाई

यह विमान दुबई से आ रहा था और इसमें 191 यात्री सवार थे। डीजीसीए ने कोझिकोड में एयर इंडिया के विमान हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए।
एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां कोझीकोड हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया।

191 लोगों में 10 बच्चे भी शामिल

नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे। कई लोगों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं।

लैंड होते ही रन वे से फिसलकर खाई में गिरा

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। यात्रियों में 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं। विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईपट्टी पर उतरा। विमानन कंपनी के एक प्रव्कात ने कहा कि विमान संभवत: हवाईपट्टी से फिसल गया। बचाव अभियान जारी है। हादसे के वक्त वहां भारी बारिश हो रही थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पुलिस और दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान के लिये सभी कदम उठाने को कहा गया है।

पीओके की लेपाघाटी में भारत का मिसाइल अटैक, कई चौकियां तबाह

0

– पाकिस्तानी सेना के मेजर समेत 4 सैनिक मारे गए, 12 से अधिक घायल 
– पीओके के लांचिंग पैड्स पर करीब 300 आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में थे

 ​​उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.)। तंगधार सेक्टर में शुक्रवार सुबह पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में 6 भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पीओके की लेपाघाटी में मिसाइल अटैक किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 4 सैनिक मारे गए। उनमें एक मेजर भी है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में 12 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने लेपाघाटी में पाक सेना की कई चौकियों को मिसाइल से निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसके अलावा गाइडेड तोपखाने के गोले और मोर्टार के साथ दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान ने पीएम मोदी को मुजफ्फराबाद में रैली करने की दी थी चुनौती

​​पाकिस्तान ने पीओके के जिस इलाके मुजफ्फराबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रैली करने की चुनौती दी है, उसी इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब इस वक्त करीब 300 आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं।  अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी, सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एलओसी का दौरा किया है।

भारतीय सेना ने पहली बार की मिसाइल का इस्तेमाल

भारतीय सेना ने पीओके की लेपाघाटी में पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों पर मिसाइल से अटैक किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के एक मेजर समेत 4 सैनिक मारे गए हैं। भारत की इस जवाबी कार्रवाई में 12 से अधिक सहित पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए हैं। भारतीय सेना ने लेपाघाटी में पाक सेना की कई चौकियों को मिसाइल से निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इसके अलावा गाइडेड तोपखाने के गोले और मोर्टार के साथ दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।

सांसद निशिकांत दूबे का पलटवार, कहा

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । सीएम हेमंत सोरेन द्वारा अपने खिलाफ रांची की अदालत में केस दर्ज करवाने पर जवाब देते हुए गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने चोरी चुपके केस दर्ज कराया है । उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि ऐसे केस से मेरी भी मानहानि हुई है । जल्द ही मैं भी एक केस करुँगा । मैं उस महिला को भी पार्टी बनाऊंगा जिसने सीएम पर रेप का इल्जाम लगाकर 10 दिनों के अंदर केस वापस ले लिया । 

सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ दर्ज कराया केस

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन के बीच पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया ट्विटर पर चल रही बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप की जंग अब न्यायालय तक पहुंच गई है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में एक कंप्लेंट केस दर्ज कराया है। इस शिकायत वाद में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के अलावा, ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भी पार्टी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने 4 अगस्त को सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया है उसका फाइलिंग नंबर 392/2020 है।केस का पंजीकृत नंबर 151/2020 है।बताया जाता है कि इस मामले की सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

कांग्रेस ने आदिवासियों को नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण दिलवाया

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरावं ने दावा किया है कि जितना काम कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए किया है, किसी दूसरे दल ने नहीं । उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने के बाद संविधान निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया, इस संविधान के माध्यम से ही आदिवासियों के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था करायी गयी। जिसके बाद से आदिवासियों का सर्वांगीण विकास हो पाया। डॉ. उरांव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों के कल्याण जो कार्य किये, वह किसी से छिपा नहीं है, यही नहीं पार्टी ने जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा को लेकर भी कई कानून बना कर लोगों के अधिकार को समृद्ध और मजबूत करने का प्रयास किया। 

9 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय पर सरना झंडा 

डॉ उराँव ने कहा कि यूं तो 9 अगस्त को आदिवासी दिवस पूरे देश में मनाया जाता है, झारखंड में भी मनाया जाता रहा है लेकिन वर्ष 2018 में झारखंड के कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम रांची के कांग्रेस भवन में शुरुआत की और झारखंड के सभी जिला कांग्रेस मुख्यालय व प्रखंड कांग्रेस मुख्यालयों में आयोजित होने लगा । मैं आरपीएन सिंह जी को धन्यवाद देता हूं और उसी परंपरा को निभाते हुए 9 अगस्त 2020 में भी झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी सामाजिक दूरी बनाते हुए मुख्य समारोह आयोजित करेगी और सरना झंडा भी लगाएगी।

पीएम मोदी का लॉकडाउन फेल

 एक प्रश्न के जवाब में डॉ. उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार देश में लॉकडाउन लागू किया गया था, उस वक्त देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या मात्र 500 थी, लेकिन आज यह बढ़कर लगभग 20 लाख के आसपास हो चुकी है, इसलिए भाजपा के नेताओं को यह प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि इससे निपटने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाये गये। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में  नमस्ते ट्रंप आयोजित कर गुजरात , महाराष्ट्र और फिर दिल्ली को कोरोना के मकड़जाल में धकेल दिया गया और इन तीनों राज्यों से पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण का फैलाव हो गया। 

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार करें बाबूलाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर पार्टी नेताओं के एक शिष्टमंडल द्वारा आज राज्यपाल से मिलने संबंधी सवाल पर कहा कि यह मसला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लंबित है, उन्हें इंतजार करना चाहिए, स्पीकर सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखकर फैसला लेंगे, इसे लेकर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के विपरीत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश को 14 दिनों के होम क्वारंटाइन  किए जाने जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस कानून को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने ही बनाया है, कानून के तहत उन्हें होम क्वारंटाइन पर भेजा गया था।

रामेश्वर उरावं ने कहा 

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए कानून बनाया 
9 अगस्त को कांग्रेस के सभी दफ्तरोंपर लगेगा सरना झंडा 
सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता भी लगाएंगे सरना झंडा 
पीएम मोदी ने जब लॉकडाउन की घोषणा की तो देश में 500 लोग संक्रमित थे 
लॉकडाउन के तीन महीने बाद संक्रमितो की संख्या 20 लाख के करीब  
लॉकडाउन की असफलता पर पीएम मोदी से सवाल क्यों नहीं? 
बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनने की हड़बड़ी क्यों? 
स्पीकर के फैसले का इंतजार क्यों नहीं करना चाहते भाजपा नेता? 

प्रोजेक्ट बिल्डिंग समेत सचिवालय के सभी बिल्डिंगों को एक कैंपस में लाने की तैयारी

0

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ किया विचार-विमर्श

उज्ज्वल दुनिया/रांची । सीएम हेमन्त सोरेन ने एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क और पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया l  उन्होंने कहा कि नेहरू पार्क  का सौंदर्यीकरण किया जाए l मेंटेनेंस के अभाव में पार्क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है l यहां झाड़ियां और घास फूस उग आए हैं , जिसे साफ किया जाए ताकि आम लोग इसका इस्तेमाल कर सके l हेमंत सोरेन ने कहा कि इस पार्क की पहचान एचईसी  प्लांट के निर्माण के साथ जुड़ी है l ऐसे में इसकी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण  की दिशा में  कदम उठाए जाएं l

एक कैंपस में सभी सरकारी दफ्तरों को लाने पर जोर

नेहरू पार्क का निरीक्षण करने के बाद हेमंत सोरेन ने पुलिस मुख्यालय परिसर का जायजा लिया l यहां अधिकारियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श में उन्होंने प्रोजेक्ट बिल्डिंग समेत सचिवालय के सभी  बिल्डिंगों को एक कैंपस में लाने पर जोर दिया l  इसके साथ ही  इस कैंपस का एक मेन गेट के साथ सभी  बिल्डिंगों के लिए कनेक्टिंग गेट भी होने चाहिए l सीएम हेमंत सोरेन ने एक कॉमन पार्किंग बनाने पर भी जोर दिया l उन्होंने अधिकारियों को  इससे संबंधित सभी विकल्पों पर बारीकी से विचार करने को कहा  ताकि योजनाबद्ध तरीके से इसे तैयार करने के लिए पहल की जा सके l

गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक का लिया जायजा

सीएम ने एचईसी परिसर स्थित गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक  जायजा लिया l उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट के पुख्ता इंतजाम किए जाएं l सीसीटीवी कैमरे  के माध्यम से पूरे परिसर की निगरानी की जाए l उन्होंने यह भी कहा कि रोड के दोनों ओर जहां-तहां होर्डिंग्स लगे हुए हैं उन्हें  हटाया जाए l इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए जगह चिन्हित किया जाए l  उन्होंने यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया l इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि जरूरत के हिसाब से सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा l

इस  मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार , स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी नवीन कुमार, आईजी प्रिया दुबे, आईजी साकेत कुमार सिंह, डीआईजी  विजयलक्ष्मी,  पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज और सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद मौजूद थे l

झामुमो नेत्री महुआ माजी कोरोना पाॅजिटिव

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची। झामुमो महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष महुआ माजी कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर साझा की । इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जांच करा लें।

पारा मेडिकलकर्मियों की हड़ताल समाप्त

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची ।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव के साथ प्रोजेक्ट भवन में हुए एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आंदोलनरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हुए वार्ता के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवार का एक सदस्‍य रूठ जाता है तो उसे मना लिया जाता है । उन्‍होंने कहा कि पारा मेडिकलकर्मियों ने सरकार के आग्रह पर हड़ताल को समाप्‍त कर लिया है, इसके लिए इनको धन्‍यवाद । उन्‍होंने कहा कि इनकी मांगों पर सकारात्‍मक पहल की जायेगी ।

रंग लाया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी कोरोना का समय है । कोरोना संक्रमण के बाद मिल जुलकर आपस में बैठक जो भी समस्‍याएं है उसे सुलझा लिया जायेगा। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता सुबह से ही इस हड़ताल को खत्म कराने के लिए प्रयासरत थे, सुबह स्वास्थ्य कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर मिला और अपनी बातों को रखा फिर स्वास्थ्य सचिव से वार्ता हुई। फिर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के पहल पर मुख्यमंत्री के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में इनके मांगों पर निर्णय लिया गया।

बाबूलाल मरांडी अविलंब नेता प्रतिपक्ष घोषित हों

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की एवम एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम डॉ प्रदीप वर्मा भी शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष की घोषणा न होना लोकतंत्र की हत्या 

प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की घोषणा को लेकर सरकार की मंशा ठीक नही है। सीएम  प्रतिपक्ष के नेता  के बिना ही विधानसभा का संचालन चाहते हैं। मुख्यमंत्री के बयानों में कई बार उनकी यह मंशा उजागर हो चुकी है।और ऐसा लगता है कि सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष भी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नही कर रहे।

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

 
दीपक प्रकाश ने राज्यपाल से इस संदर्भ में हस्तक्षेप की गुहार लगाते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली झारखंड विकास मोर्चा का 11 फरवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी में विधिवत विलय हो चुका है। 06 मार्च 2020 को चुनाव आयोग ने इस विलय की मान्यता प्रदान कर दी है। राज्य सभा चुनाव की वोटिंग में चुनाव आयोग ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक के रूप में मान्यता प्रदान की जबकि विलय के पूर्व जेवीएम से पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित दो विधायको श्री प्रदीप यादव एवम श्री बंधु तिर्की द्वारा  जेवीएम का कांग्रेस में विलय को चुनाव आयोग ने अमान्य कर दिया। पार्टी के कंघी सिंबल को भी फ्रिज कर दिया गया है।