Friday 26th of June 2026 07:27:16 PM
Home Blog Page 437

हेमंत सोरेन के राज में भू

0

रांची । भू-माफिया द्वारा देवघर में ट्रस्ट की अरबों की जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। ये बातें कही जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने।

दरअसल, देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा मोहल्ले में अंत्योदय आश्रम परिवार परार्मश केंद्र ट्रस्ट की जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा और उस जमीन पर अपार्टमेंट निर्माण को लेकर जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला और खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

पत्रकारों से बात करते हुए जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है और अब भू-माफियाओं का दाल यहां नहीं गलने वाला। उन्होंने कहा कि भू-माफिया द्वारा देवघर में ट्रस्ट की अरबो की जमीन पर अवैध तरीके से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत में होने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देवघर में भू-माफिया की दबंगई काफी बढ़ गई है। जिस प्रकार भू-माफिया ने देवघर के पूरनदाहा मोहल्ले में स्थित परिवार परामर्श केंद्र, अंत्योदय आश्रम ट्रस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है, और अपार्टमेंट बनाना चाह रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ट्रस्ट की जमीन को किसी भी सूरत में भू माफिया को लूटने या हड़पने नहीं दिया जायेगा।

बातचीत फेल होने के बाद चीन ने दी धमकी, किसी भी बुरी घटना के लिए तैयार रहे भारत

0

किसी भी चीनी दुस्साहस के जवाब में आक्रामक रुख बरकरार रखने के निर्देश

उज्ज्वल दुनिया  नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)। भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की छठवें दौर की वार्ता भारी कड़वाहट के साथ नाकाम हो गई । भारत की तरफ से वार्ता कर रहे कमांडर ने साफ कहा कि डेप्सांग से चीन को अपने सैनिक वापस बुलाने होंगे । इस पर चीन ने धमकी देते हुए कहा कि भारत को किसी भी घटना के लिए तैयार रहना चाहिए ।  पूर्वी लद्दाख में एलएसी के कुछ विवादित क्षेत्रों से चीनी सेना पीछे हटी है मगर डेप्सांग और पैंगॉन्ग झील के फिंगर एरिया से हटने को तैयार नहीं है। 

अग्रिम मोर्चों पर तैनात सेना के सभी वरिष्ठ कमांडरों को किया गया हाई अलर्ट

सेना को ‘खुली छूट’ देने के बाद रक्षा मंत्री भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दे चुके हैं । सेना के अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी कमांडरों को चीन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा गया है । भारत ने चीन से डेप्सांग और दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सेक्टर में तैनात अपने सैनिकों को वापस बुलाने और निर्माण गतिविधियां रोकने के लिए कहा। इस इलाके में चीन ने हजारों सैनिकों के साथ-साथ टैंक और आर्टिलरी गन तैनात कर रखे हैं।

वायुसेना ने अक्साई चीन पर रात की चौकसी बढ़ाई

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । अक्‍साई चिन से महज 7 किमी. दूर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के पास चीन के करीब 50 हजार सैनिकों की तैनाती के बाद वायुसेना ने अपनी रात की चौकसी बढ़ा दी है। वायुसेना के हेलीकाप्टर चिनूक रात भर दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) पर उड़कर निगरानी कर रहे हैं। डीबीओ में ही शनिवार को भारत और चीन के बीच छठे दौर की सैन्य वार्ता हुई जो नाकाम रही है। इस बैठक में भी भारत ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वह एलएसी के किसी भी हिस्से में गश्त के अधिकारों से पीछे नहीं हटने वाला है।   

पूर्वी लद्दाख की सीमा एलएसी पर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के पास चीन ने करीब 50 हजार सैनिकों की तैनाती की है। यहां से चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन महज 7 किमी. दूर है। दरअसल यहां चीन अपनी सेना की तैनाती करके एक साथ डेप्सांग घाटी, अक्साई चिन और दौलत बेग ओल्डी पर नजर रख रहा है। चीन ने पहले ही डेप्सांग घाटी में नए शिविर और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए हैं, जिसकी पुष्टि सेटेलाइट की तस्वीरों और जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी हुई है। 

0

देवघर में सेप्टिक टैंक के अंदर उतरे 6 लोग, सभी की रहस्यमयी मौत

उज्ज्वल दुनिया देवघर, 10 अगस्त (हि.स.)। देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में रविवार को सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने पर रहस्यमय परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई। देवीपुर चौक के समीप एक मकान में टंकी का निर्माण हुआ था, आज ठेकेदार और परिजन दोनों मिलकर उसका सेटरिंग का लकड़ी खोलने के लिए टंकी में उतरे थे लेकिन अचानक गैस रिसाव से देखते ही देखते 6 लोगों की जान चली गई। 

उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि इस हादसे में ठेकेदार सहित चार कर्मचारियों और घर के दो सदस्यों की मौत हुई है। मरने वाले लोगों में  देवीपुर बाजार निवासी ब्रजेश चंद्र बरनवाल, मिथलेश चंद्र बरनवाल, गोबिंद मांझी, बबलू मांझी, लालू मांझी शामिल हैं। 

देवघर डीसी ने कहा कि फिलहाल घटना के संबंध में यही जानकारी मिली है कि यह सभी टंकी के अंदर लकड़ी खोलने के लिए गए थे और इसी क्रम में यह हादसा हुआ है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल में रखा गया है।उपायुक्त के निर्देश पर जांच शुरू की गयी है। 

फुटबॉल मैच के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

0

उज्ज्वल दुनिया/गुमला । कामडारा थाना क्षेत्र के गांव मुरुमकेला स्थित इंद डांड़ मे चल रहे फुटबॉल खेल के दौरान मे अज्ञात अपराधियों ने मुरुमकेला निवासी सतेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी । 

 घटना रविवार की शाम लगभग पांच बजे के आसपास की है। बताया जा रहा कि मृतक सतेश्वर सिंह ऑटो  चलाने का काम करता था जो  अनुमंडल ऑटो  यूनियन के कोर कमेटी का सदस्य भी था। वह रविवार की शाम में फुटबॉल मैच देख रहा था उसी दौरान दो अज्ञात अपराधी आ धमके और थैला से पिस्तौल निकालक सिर मे सटाकर गोली मार दी। उसके बाद सभी अपराधी पैदल ही गांव लापा की ओर चलते बने।

इस घटना के बाद खेल मैदान मे अफरा-तफरी मची गई और सभी लोग खेल मैदान से भाग खड़े हुये। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही कामडारा के थाना प्रभारी अशोक कुमार व बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन मे जुट गये हैं।

बोकारो का ईनामी नक्सली छोटू मांझी की निशानदेही पर दुमका से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद

0


गिरफ्तार नक्सली छोटू मांझी बोकारो और दुमका में 45 घटनाओं को दे चुका है अंजाम

कार्तिक कुमार, बोकारो/दुमका/ पाकुड़। मोस्ट वांटेड इनामी नक्सली छोटू मांझी उर्फ सहदेव की बोकारो में हुई गिरफ्तारी के बाद उसके निशानदेही पर बोकारो और दुमका पुलिस ने मसलिया और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में संयुक्त छापामारी कर भारी मात्रा में हथियार, गोली व डेटोनेटर बरामद किया है। हथियार बरामदगी के बाद रविवार को बोकारो एसपी चन्दन झा और दुमका एसपी अंबर लकड़ा ने दुमका स्थित एसपी कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि अनेकों नक्सली घटना में संलिप्त वांछित के साथ इनामी नक्सली छोटू मांझी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर 8 अगस्त को उसके गांव टूटी झरना थाना जागेश्वर बिहार बोकारो से गिरफ्तार हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू अपने गांव आया है और वहां छुपा हुआ है। इस खबर पर बोकारो एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए योजना तैयार की। इस अभियान में बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ 26 वीं वाहिनी को शामिल कर जंगल में स्थित टूटी झरना गांव में रात को उसके भाई के घर से गिरफ्तार किया गया। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद छोटू मांझी को थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह बोकारो जिला में एरिया कमांडर और सब जोनल कमांडर के तौर पर सक्रिय रहा है। घटनाओं में संतोष महतो, दुर्योधन महतो के दस्ते में रहकर घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्त रहा है। पुलिस को उसने बताया कि संथाल परगना में वह निशिकांत के नाम से जोनल कमांडर की हैसियत से दुमका जिले मैं वह सक्रिय रहा है। उसने अपने साथियों और हथियार के बारे में भी पूछताछ में पुलिस को बताया की वह दुमका में कई जगहों पर हथियार छुपा के रखा है। वहां ले जाने पर हथियार की बरामदगी करवा सकता है। छोटू मांझी के द्वारा हथियार छुपाने के बात बताए जाने पर बोकारो पुलिस ने दुमका पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। 

गिरफ्तार नक्सली के साथ एसपी बोकारो ने एक टीम गठित कर दुमका भेजा। दुमका पहुंची बोकारो पुलिस और दुमका पुलिस की टीम अलग-अलग बनाकर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बोकारो, पुलिस निरीक्षक बोकारो, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक और जवान को शामिल कर छोटू मांझी को लेकर मसालिया थाना क्षेत्र पहुंचे वहां दुमका पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक अभियान दुमका एवं स्थानीय थाना प्रभारी के सहायता से एसएसबी के बल के साथ नक्सली द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान मसलिया थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में और उसके बाद शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में तलाशी की गई। निशानदेही पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, गोला और डेटोनेटर बरामद करने में कामयाबी मिली।

कौन-कौन हथियार हुई बरामद

बोकारो और दुमका पुलिस की संयुक्त छापामारी में मसलिया थाना क्षेत्र में पुलिस रेगुलर राइफल एसएलआर 1 पीस, पुलिस रेगुलर रायफल इंसास 1 पीस, पुलिस रेगुलर राइफल 303 एक पीस,  पुलिस रेगुलर कार्बाइन एक पीस, एसएलआर राइफल मैगजीन 3 पीस, इंसास राइफल का मैगजीन 4 पीस, 303 राइफल का मैगजीन 1 पीस, कार्बाइन का मैगजीन दो पीस, एसएलआर राइफल की जिंदा गोली 144 पीस, इंसास राइफल की गोली जिंदा 66 पीस, 303 राइफल की जिंदा 100 पीस, एसएलआर राइफल का चार्जर 13 पीस, 303 राइफल का चार्जर 25 पीस बरामद हुई फिर पुनः शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से  पुलिस रेगुलर राइफल इंसास दो पीस, इंसास राइफल का मैगजीन 4 पीस, इंसास राइफल की गोली 47 पीस, स्टील कंटेनर बड़ा एक, डेटोनेटर इलेक्ट्रिक कमर्शियल 1675 बरामद हुई।

छोटू मांझी बोकारो और दुमका में 47 घटनाओं को दे चुका है अंजाम

इनामी नक्सली छोटू मांझी उर्फ निशिकांत बोकारो और दुमका जिले में कुल 47 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। छोटू मांझी बोकारो जिले में 37 नक्सल घटनाओं से जुड़ी के केस दर्ज है, जबकि दुमका जिले के अलग-अलग थानों में 10 नक्सली घटना को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं।

जामताड़ा में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, बच्चे के फूफा ने मार कर घर के आंगन में गाड़ दिया शव

0

उज्ज्वल दुनिया/जामताड़ा । जामताड़ा में 4 साल के मासूम भतीजे की अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई और घटना के 3 दिन बाद पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। आरोपी फूफा ने बच्चे की हत्या कर उसे घर पर ही दफना दिया था । जामताड़ा पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व किया और दोषी फूफा को पकड़ लिया। 

इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

विधायक डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा के रामूडंगाल पहुंच कर अंथोनी शेख के परिवार वालों से मिले और दुख की घड़ी में सांत्वना दिया। मौके पर विधायक बच्चे की मौत से काफी दुखी दिखे एवं मायूसी चेहरे पर साफ झलक रही थी। मौके पर इरफान अंसारी ने कहा इस निर्मम हत्या कांड ने पूरे समाज को झकझोर के रख दिया। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगा। इरफान अंसारी ने थाना प्रभारी को भी बधाई दिया और कहा कि आपके सहयोग से ही इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो पाया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो वह कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकता। जो भी गलत करेगा उसे सजा मिलेगी

पीड़ित परिवार को 10 हजार की मदद

इरफान अंसारी ने परिवार वालों को ₹10000 का आर्थिक सहयोग दिया और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि इस दुख का कोई इलाज तो नहीं परंतु मैं भरोसा दिलाता हूं की आपके दुख का मैं भी एक भागीदार हूं और मुझसे जहां तक मदद होगा मैं इस परिवार के लिए करूंगा।

पिता की दूसरी शादी से डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत

0

उज्ज्वल दुनिया/ मुंबई । शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में संजय राऊत ने बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वे मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के डीजीपी पर आरोप लगाया कि वह बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सुशांत के पिता की दूसरी शादी करने और बाप-बेटे के आपसी संबंध अच्छे न होने की बात भी कही है।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि सुशांत का परिवार मतलब पिता पटना में रहते हैं। उनके पिता से उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिस सुशांत ने स्वीकार नहीं किया था। पिता से उसका भावनात्मक संबंध शेष नहीं बचा था। उसी पिता को बरगलाकर बिहार में एक एफआईआर दर्ज कराई गई व मुंबई में घटे गुनाह की जांच करने के लिए बिहार की पुलिस मुंबई आई। हालांकि, सुशांत के मामा आरसी सिंह ने संजय राउत के बयान को सरसर गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी जानते हैं कि सुशांत के पिता ने एक ही विवाह किया है ।

सीबीआई जांच की मांग महाराष्ट्र का अपमान

संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस पर आरोप लगाकर बिहार सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की मांग की। 24 घंटे के अंदर यह मांग मान भी ली गई। यह राज्य की स्वायत्ता पर सीधा हमला है। सुशांत का मामला कुछ और समय मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो आसमान नहीं टूट जाता लेकिन यह राजनीतिक निवेश और दबाव की राजनीति है। उन्होंने यहां तक कहा कि सुशांत प्रकरण की ‘पटकथा’ पहले ही लिखी गई थी।

मुंबई पुलिस दुनिया का सर्वोच्च जांच तंत्र

शिवसेना सांसद ने कहा कि मुंबई पुलिस दुनिया का सर्वोच्च जांच तंत्र है। मुंबई पुलिस दबाव का शिकार नहीं होती। यह पूरी तरह प्रफेशनल है। शीना बोरा हत्याकांड से लेकर 26/11 आतंकवादी हमले का जवाब मुंबई पुलिस ने ही दिया। सशक्त सबूत इकट्ठा करके कसाब को फांसी पर पहुंचाया। सुशांत जैसे मामले में केंद्र का हस्तक्षेप करना मुंबई पुलिस का अपमान है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह: डीसी एवं एसएसपी ने मोरहाबादी मैदान का किया मुआयना

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची । रांची डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वत्रंता दिवस समारोह के आयोजन हेतु रांची के मोरहाबादी मैदान का मुआयना किया। मुआयना करने के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने मैदान में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए करने को कहा। साथ ही उन्होंने फ्लैग मार्च के लिए चलने वाली वैन के चलने के रास्ते इत्यादि की जानकारी ली। 

मैदान के आस-पास सफाई का आदेश

मोरहाबादी ग्राउंड का मुआयना करने के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को पूरे मैदान एवं आस-पास के इलाकों की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। वहीं भवन प्रमण्डल के अधिकारियों को स्टेज एवं आस-पास के स्थानों पर जरूरी रंग रोगन इत्यादि ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

बिना मास्क के किसी को एंट्री नहीं 


उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात ही अतिथियों की संख्या पर फैसला लिया जाएगा। कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सोशल डिस्टेनसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बिना मास्क किसी को भी एंट्री की इजाज़त नहीं दी जाएगी । 

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कांग्रेस की तैयारियां पूरी

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  विश्व आदिवासी दिवस समारोह की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं । इस बाबत  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में डॉक्टर रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कार्यक्रम की सफलता को लेकर समीक्षा की गई एवं कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कल 9 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर क्रांति दिवस के अवसर पर महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन करना सुनिश्चित किया गया है। 

दल-बदल पर भाजपा को स्पीकर के फैसले का इंतजार करना चाहिए 

तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 9 अगस्त को पूरी दुनिया विश्व आदिवासी दिवस को समारोह के रूप में मनाती है इसका उद्देश्य है संघीय ढांचे में  सरकार आदिवासियों को संरक्षण देती है ,जहां राज्य सरकारें हैं वहां हम धूमधाम से मनाते हैं ,जल जंगल जमीन की रक्षा हेतु संविधान में व्यवस्थाएं निहीत हैं,आदिवासियों को आरक्षण का संपूर्ण सुविधा मिले उनकी हितों की अनदेखी न की जाए इन सभी विषयों पर कल चर्चा की जाएगी । एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा दल-बदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष को अपना संवैधानिक अधिकार है जिसका उपयोग स्पीकर कर रहे हैं ।  भाजपा को इतनी जल्दी बाजी नहीं करनी चाहिए  । राज्यपाल एक संवैधानिक संस्था है उन पर टिप्पणी करना अनुचित है,स्पीकर स्वतंत्र हैं ऐसे मामलों पर निर्णय करने के लिए।

समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,डॉ राजेश गुप्ता छोटू अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पाल मुंजनी,बेलस तिर्की,सेवियर खेस,फिरोज रिजवी मुन्ना, एसएम.मोईन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एयर एशिया के विमान में धमाके के साथ निकली आग, टला बड़ा हादसा

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एशिया का हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. निर्धारित समय पर जैसे ही विमान उड़ाई भरने  के लिए चली. बर्ड हिट के बाद विमान से चिंगारी निकलने लगी. जिसके बाद पायलट ने ईमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

बाद में विमान को पूरी सुरक्षा जांच के बाद उड़ान के लिए तैयार किया गया. मगर जैसे ही विमान दूबारा उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ी, विमान में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद पायलट ने फिर से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. विमान में 176 यात्री सवार थे. सभी यात्री बाल-बाल बच गये. धमाके की सूचना के बाद तुरंत ही मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाडि़या मौके पर पहुंच गई.

जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, 5 की हालत गंभीर

0

नितेश जायसवाल, उज्ज्वल दुनिया संवाददाता 
लातेहार ।  हेरहंज प्रखंड अंतर्गत तासु पंचायत के भड़गांव में विषाक्त खाना खाने से एक ही परिवार के महिला पुरुष बच्चे सहित 7 लोग बीमार पड़ गए।जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से बालूमाथ अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉ अशोक उड़िया एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में प्राथमिक इलाज के बाद परिवार के 5 लोगों  की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया ।

रात में चिकन-चावल खाकर सोया था परिवार 

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग शुक्रवार की देर रात घर में खाने में चावल और चिकन बनाए थे। रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह हुई तो बेहोशी की हालत में परिवार के सभी लोग अजीबोगरीब हरकत करने लगे ।जिसके बाद परिजनों ,ग्रामीणों व तासु पंचायत मुखिया अनिल उरांव के सहयोग से सभी को बालूमाथ अस्पताल लाया गया ।

5 लोगों की हालत गंभीर 

जहां सभी के इलाज के बाद 5 लोगो की गम्भीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर किया गया ।जिन्हें लोगों को  रिम्स रेफर किया गया उनमें बबलू कुमार भुइयां उम्र 20 वर्ष अंकित कुमार 6 साल, अमित कुमार 8वर्ष उपेंद्र भुइयां 17 वर्ष,कैलू भुइयां 55 वर्ष के नाम शामिल है ।

उमंग सिंघार का दौरा रद्द होने के बाद कांग्रेस के अंदर बयानबाज़ी तेज

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची: झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार रांची आए थे, पार्टी  के अंतर कलह को पाटने और विवाद को सुलझाने, लेकिन वह खुद सवाल बनकर बिना बैठक किए ही देर रात वापस दिल्ली वापस लौटे गए. दरअसल, कांग्रेस के सह प्रभारी के झारखंड आने के बाद नाराज गुट की सक्रियता बढ़ी हुई थी पर, बिना मीटिंग किए पहले ही कांग्रेस के सह प्रभारी के दिल्ली लौटने के कारण बैठक स्थगित कर दिया गया.

हमारे नेता को डीसी नहीं रोक सकते, बंद हो ड्रामेबाजी- ईरान अंसारी 

सिंघार के वापस लौटने को लेकर कोरोना और प्रशासन के आदेश का हवाला दिया गया. वहीं, उमंग सिंघार के दिल्ली लौटने की खबर जैसे ही मिली, कांग्रेस विधायक इरफान, जो नाराज गुट का नेतृत्व कर रहे थे, वह आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा, ‘सिंघार पार्टी के काम से रांची आए थे, पार्टी आलाकमान ने भेजा था, हमारे नेता को डीसी नहीं रोक सकते, सरकार हमारी है, क्वारंटाइन कुछ नहीं होता है. ये सब ड्रामेबाजी बन्द किया जाए, काम नहीं करेग आदमी, बैठक नहीं होगा क्या? सरकार हमारी है, डीसी की इतनी हिम्मत नहीं की हमारे प्रभारी को क्वारंटाइन कर दे.’

अंसारी ने आगे कहा, ‘वो आए थे तो परमिशन लेकर ही आए थे. हमारी सरकार यहां है, हमारे स्पोर्ट से सरकार चल रही है. कोविड है तो आना जाना नहीं होगा क्या, जांच होगी उसकी, एयरपोर्ट पर जांच करिए कोविड है या नहीं, अब तो 10 मिनट में रिजल्ट आता है. कोयला मंत्री आए थे हमलोगों ने कुछ कहा था क्या. झारखंड जो आ रहे वो हमारे अतिथि हैं, उनका हम सम्मान करें.’

अकेला और राजेश कच्छ ने क्या कहा? 

वहीं, कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि, उमंग हमारे प्रभारी हैं. उनको पार्टी का निर्देश हुआ तो, वो वापस चले गए, किसी के डर से नहीं लौटे हैं, पार्टी की बैठक करने आए थे, वो अब नहीं हो रही है. जबकि, नाराज गुट के ही विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि, कोई दूसरे राज्य से आता है तो, प्रक्रिया पूरा कर के ही आते है, पर लोग अगर इसको हौआ उड़ा रहे हैं, तो ये सरासर गलत है.

इधर, झारखंड कांग्रस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि, कौन क्या बोलता है, हम नहीं जानते. बोलने का अधिकार सबको है, प्रजातंत्र में कानून सबको मानना चाहिए. डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मना किया गया है, उसका पालन सबको करना है, हम सरकार में हैं, हम ही नहीं मानेंगे तो दिक्कत हो जाएगा.         

वहीं, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि, इरफान अंसारी लगातार संगठन और सरकार पर बयानबाजी कर रहे हैं. यह सरकार और संगठन के लिए उचित नहीं है. संगठन में हमारे वरिष्ठ नेता हैं, प्रभारी हैं उनसे अपनी तकलीफ रखें. सुर्खियों में बने रहने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. मौजदा सूरते हाल में इरफान संयम बरतें.

सात माह व दो वर्ष के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग

0

 उज्ज्वल दुनिया/जामताड़ा। कोविड-19 अस्पताल उदलबनी में  इलाज रत  7 माह एवं 2 वर्ष का बच्चा एवं उसकी मां ने कोरोना जंग को हरा कर जीत हासिल की। बता दें कि जामताड़ा बाजार के टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली हैं ।बगल के घर वाले को पूर्व में कोरोना संक्रमण पाया गया था। उन्हीं से बीमारी फैला । जिसमें  7 माह का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव हो गया , जामताड़ा जिले के कोविड 19 कि टीम के लिए चुनौती की बन गई थी और यह चुनौती जामताड़ा जिले के कोरोना विशेषज्ञ अजीत कुमार दुबे एवं कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी दुर्गेश झा ने ली ।और अपनी कड़ी मेहनत व लगन से समय समय पर विटामिन व बच्चे के लिए दूध ,उत्तम भोजन और लगातार  दोनों बच्चों एवं उसकी मां की देखरेख के कारण आज दोनों बच्चा कोरोना की जंग को जीत कर माँ सहित घर की ओर प्रस्थान किया ।सभी ने कोविड-19 की टीम को दिल से धन्यवाद दिया। 

डॉ दुर्गेश झा ने बताया कि हम लोगों के लिए 7 माह का बच्चा को ठीक करना चुनौतीपूर्ण बन गया था ।आज भगवान की कृपा से दोनों बच्चा स्वस्थ होकर घर जा रहा है। आगे दुर्गेश ने बताया कि 11 लोगों को आज छोड़ा गया। मौके पर जामताड़ा उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज एवं उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा कोविड-19 अस्पताल उदलबानी में दोनों बच्चों को विटामिन एवं पोस्टिक आहार देते हुए ताली बजाकर विदाई किया।उपायुक्त ने कहा कि 7 माह व दो साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पहली बार पाया गया । हमारे कोविड-19 के टीम ने अपने समझ बूझ के साथ, मेहनत करके इन बच्चे को स्वस्थ किया जो बहुत सराहनीय है । सभी बधाई के पात्र हैं।

जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, 5 की हालत गंभीर

0

नितेश जायसवाल, उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/लातेहार । हेरहंज प्रखंड अंतर्गत तासु पंचायत के भड़गांव में विषाक्त खाना खाने से एक ही परिवार के महिला पुरुष बच्चे सहित 7 लोग बीमार पड़ गए।जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से बालूमाथ अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉ अशोक उड़िया एवं डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार की देखरेख में प्राथमिक इलाज के बाद परिवार के 5 लोगों  की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया गया ।

रात में चिकन-चावल खाकर सोया था परिवार 

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी लोग शुक्रवार की देर रात घर में खाने में चावल और चिकन बनाए थे। रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए ।सुबह हुई तो बेहोशी की हालत में परिवार के सभी लोग अजीबोगरीब हरकत करने लगे ।जिसके बाद परिजनों ,ग्रामीणों व तासु पंचायत मुखिया अनिल उरांव के सहयोग से सभी को बालूमाथ अस्पताल लाया गया ।

5 लोगों की हालत गंभीर 

जहां सभी के इलाज के बाद 5 लोगो की गम्भीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर किया गया ।जिन्हें लोगों को  रिम्स रेफर किया गया उनमें बबलू कुमार भुइयां उम्र 20 वर्ष अंकित कुमार 6 साल, अमित कुमार 8वर्ष उपेंद्र भुइयां 17 वर्ष,कैलू भुइयां 55 वर्ष के नाम शामिल है