Friday 26th of June 2026 11:03:53 PM
Home Blog Page 434

प्रधानमंत्री ने फेसलेस एसेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर जैसे बड़े सुधार का किया ऐलान

0

नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईमानदार करदाताओं को प्रोत्‍साहित करने और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विशेष टैक्‍सेशन प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में चल रहा संरचनात्मक सुधारों का सिलसिला एक नए पड़ाव पर पहुंचा है।

प्रधानमंत्री ने डायरेक्‍ट टैक्‍स रिफॉर्म्‍स के अगले चरण की शुरुआत करते हुए कहा कि फेसलेस एसेसमेंट और टैक्सपेयर चार्टर जैसे बड़े सुधार आज से लागू हो गए है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की इस नई व्यवस्था का आज लोकार्पण किया गया है। मोदी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म में फेसलेस असेसमेंट, फेसलेस अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बड़े रिफॉर्म्स शामिल हैं। 

मोदी ने कहा कि फेसलेस असेसमेंट और टैक्सपेयर्स चार्टर आज से लागू हो गए हैं। उन्‍होंने कहा कि फेसलेस अपील की सुविधा 25 सितंबर यानी दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन से पूरे देशभर में नागरिकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कर प्रणाली भले ही फेसलेस हो रही है लेकिन करदाताओं को ये न्याय और निर्भयता का विश्वास देने वाला है।

प्रधानमंत्री ने पिछले 6 साल के दौरान अपनी सरकार के कामकाज की दिशा को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते छह वर्षों में हमारा फोकस रहा है, जिसमें बैंकिंग द अनबैंक्ड, सिक्योरिंग द अनसिक्योर्ड और फंडिंग द अनफंडेड। इसके अलावा आज एक तरह से एक नई यात्रा शुरू हो रही है।

मोदी ने कहा कि आज से शुरू हो रही नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं, मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती हैं। ये देशवासियों के जीवन से सरकार को, सरकार के दखल को कम करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि आज हर नियम-कानून को हर पॉलिसी को प्रक्रिया और पावर सेंट्रिक अप्रोच से बाहर निकालकर उसको लोगों पर केंद्रित और लोगों के लिए सुगम बनाने पर बल दिया जा रहा है। ये नए भारत के नए गवर्नेंस मॉडल का प्रयोग है और इसके सुखद परिणाम भी देश को मिल रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भारत के टैक्स सिस्टम में बुनियादी और संरचनात्मक सुधारों की जरूरत इसलिए थी क्योंकि हमारा आज का ये सिस्टम गुलामी के कालखंड में बना और फिर धीरे-धीरे विकसित हुआ। आजादी के बाद इसमें यहां वहां थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए लेकिन मुख्य रूप से सिस्टम का कैरेक्टर वहीं रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारे लिए सुधार का मतलब है कि वह नीति आधारित हो टुकड़ों में नहीं हो, समग्र हो और एक सुधार, दूसरे सुधार का आधार बने, नए सुधार का मार्ग बनाए। और ऐसा भी नहीं है कि एक बार सुधार करके रुक गए। ये निरंतर और चलने वाली प्रक्रिया है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दौर था जब हमारे यहां सुधारों की बहुत बातें होती थीं। कभी मजबूरी में कुछ फैसले लिए जाते थे, कभी दबाव में कुछ फैसले हो जाते थे, तो उन्हें सुधार कह दिया जाता था। इस कारण इच्छित परिणाम नहीं मिलते थे। अब ये सोच और अप्रोच, दोनों बदल गई है।

तीन मासूम संग महिला ट्रेन के आगे कूदी

0

● माँ बेटे की मौके पर हुई मौत, 2 घायल

पलामू: विश्रामपुर स्थित रेहला थाना क्षेत्र के सगौना गांव में बुधवार को एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ चलती मालगाड़ी के आगे कूद गई। घटना में महिला और उसके एक सात साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दूधमुहा बच्चा व पांच साल की लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों बच्चों को रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

पति के साथ झगड़ा हुआ था

बताया जा रहा है कि महिला का उसके पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था और मंगलवार की रात भी दोनों में काफी विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने सारे बच्चों के साथ आत्महत्या की योजना बना डाली।महिला की पहचान सगौना गांव निवासी नागेंद्र राम की पत्नी 30 वर्षीय प्रियंका देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नागेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से नजायज रिश्ता है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। गांव में कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी। सुलह होता और फिर दोनों में विवाद शुरू हो जाता। मंगलवार की रात भी नागेंद्र और प्रियंका देवी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।बुधवार सुबह होते ही प्रियंका अपने डेढ़ साल के दूधमुहे बेटे, सात साल का पुत्र आकाश व पांच साल की बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक की ओर निकल गई। घर में इसकी किसी को कुछ भनक भी नहीं लगी। 

महिला तीनों बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर आने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी। जैसे ही मालगाड़ी आई तीनों बच्चों को लेकर प्रियंका ट्रेन के आगे कूद गई। हादसे में मौके पर ही प्रियंका देवी और और उसके 7 साल के बेटे आकाश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 

डॉ. राकेश किरण बनें रांची विश्वविद्यालय कमिटी के अध्यक्ष

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची ।  झारखंड असिस्टेंट प्रोफेसर अनुबंध संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरंजन महतो की अध्यक्षता में मोराबादी रांची में रांची विश्वविद्यालय इकाई की अतिआवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें रांची विश्वविद्यालय कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी गण एवं विभिन्न महाविद्यालयों के सक्रिय सदस्य गण उपस्थित हुए।

इस बैठक में सर्वसम्मति से रांची विश्वविद्यालय कमिटि का अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण को बनाया गया।  इन्होंने अध्यक्ष पद को स्वीकार करते हुए कहा कि अपने पद की गरिमा को बनाये रखूंगा और संघ को हक अधिकार दिलाने के लिए हर समय तत्पर रहूंगा।

बैठक में अनुबंध सहायक प्राध्यापकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। साथ ही अनुबंध प्राध्यापकों के निश्चित मासिक मानदेय और पूर्ण समायोजन पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया गया।

 संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.निरंजन महतो ने रांची विश्वविद्यालय इकाई के नए अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश कमिटी के संगठन सचिव डॉ. जे.डी. राम, उप कोषाध्यक्ष डॉ. संगीता कुजूर और रांची विश्वविद्यालय कमिटि के उपाध्यक्ष डॉ. रिझु नायक, महासचिव श्री किशोर सुरीन, सचिव डॉ. रामप्रवेश कुमार,उप सचिव श्री बिरेंद्र उरांव, उप कोषाध्यक्ष श्री रवि कुमार, डॉ. शंकर मुंडा के अलावे विभिन्न महाविद्यालयों के सक्रिय सदस्य  शामिल थे।

सुशांत सिंह प्रकरण की सीबीआई जांच का विरोध नहीं: शरद पवार

0

उज्ज्वल दुनिया मुंबई, 13 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। वैसे इस प्रकरण की जांच करने में महाराष्ट्र सरकार सक्षम है। 

शरद पवार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वह पिछले 50 साल से मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस को देख रहे हैं। मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र पुलिस हर स्तर पर सक्षम है, इसमें शक की गुंजाइश ही नहीं है। सुशांत एक अच्छा कलाकार था, उसकी मौत से दुख हुआ है लेकिन उसकी मौत की जिस तरह से चर्चा की जा रही है, वह और दुखद है। सुशांत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पुलिस सक्षम है लेकिन अगर कोई इसकी सीबीआई जांच की मांग करता है तो इसका विरोध भी नहीं होना चाहिए। शरद पवार ने कहा कि अगर इस मामले की सीबीआई जांच होती है तो उनका हस्तक्षेप नहीं रहेगा। 

रिया ने कहा

0

– रिया, सौविक व इंद्रजीत का मोबाइल फोन ईडी ने किया जब्त

उज्ज्वल दुनिया मुंबई, 13 अगस्त (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह मामले की गहन जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को भी कर रहा है। पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया है कि इटली के होटल में गोया नामक चित्रकार की पेंटिंग देखकर सुशांत की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद सुशांत का हर स्तर पर इलाज करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी तबियत खराब हो गई थी। इतना कहते-कहते रिया ईडी के समक्ष रोने लगी। फिलहाल इस मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती, सौविक व इंद्रजीत चक्रवर्ती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ जारी है। मंगलवार को ईडी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया है। 

सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया कि अक्टूबर 2019 में वह सुशांत व भाई सौविक के साथ इटली गई थीं। वह लोग वहां के फ्लोरेंस शहर में 600 वर्ष पुराने होटल में ठहरे थे। रिया ने बताया कि वह व उसका भाई एक कमरे में ठहरे थे और सुशांत अलग कमरे में ठहरा था। सुशांत के कमरे में चित्रकार गोया की पेंटिंग लगी हुई थी। इस पेंटिंग में राक्षस एक बच्चे को खा रहा है। रिया ने बताया कि इसी पेंटिंग को देखने के बाद सुशांत की तबियत खराब हो गई थी और वह रुद्राक्ष की माला लेकर जाप करने लगा था। इसके बाद टूर आधे पर छोडक़र सभी लोग मुंबई लौट आए थे। इसके बाद उसने सुशांत का कई जगह इलाज करवाया लेकिन सुशांत का स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया था।

चलते टेलर में लगी आग, लाखों की क्षति

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/हजारीबाग। जिले के ईचाक थाना क्षेत्र स्थित नेशनल पार्क गेट के समीप बुधवार की देर शाम चलती टेलर में आग लग गई है। घटना देर शाम 7:00 बजे की है। हजारीबाग की ओर से बरही की ओर जा रहे टेलर में अचानक आग लग गई। टेलर में आग लगने की सूचना अग्निशामक को दी गई।  जब तक दमकल धटना स्थल पर पहुंचती, इससे पहले टेलर धू धू कर जल गया। घटना की सूचना पाकर ईचाक और पदमा  थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देगी हेमंत सरकार

0

15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे घोषणा 

उज्ज्वल दुनिया/रांची । 15 अगस्त झारखंड के किसानों और मजदूरों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है । इस दिन तिरंगा फहराने के बाद सीएम हेमंत सोरेन किसानों के लिए कर्ज माफी और बेरोजगार के लिए कम से कम 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना की घोषणा हो सकती है । अगर बेरोजगारों को कम से कम 100 दिन का काम नहीं मिला तो उन्हें झारखंड सरकार बेरोजगारी भत्ता देगी ।

18 लाख किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ

झामुमो ने अपने चुनावी घाेषणापत्र में कहा था कि किसानाें व खेतिहर मजदूराें का कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं कांग्रेस ने भी वादा है कि दाे लाख रुपए तक के कृषि ऋण तुरंत माफ करेंगे।  फिलहाल 19 लाख किसानों ने अलग-अलग बैंकों से कृषि लोन ले रखे हैं. करीब 10 हजार करोड़ की राशि लोन के रूप में वितरित की जा चुकी है. सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने इस मसले पर कहा कि वे किसानों कर्जमाफी करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, विभाग इसपर काम कर रहा है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी कहा कि उनकी पार्टी का कर्जमाफी का चुनावी वायदा जल्द पूरा होगा. साथ ही यह भी कहा की किसानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. कोरोना की वजह से थोड़ी दिक्कत हुई है ।

100 दिन काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देगी सरकार 

शहरी बेरोजगारों को साल भर में कम से कम 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इस योजना का प्रस्ताव नगर विकास विभाग ने तैयार किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार प्रस्तावित योजना अकुशल शहरी श्रमिकों के लिए है। इसका संचालन मनरेगा की तर्ज पर होगा। लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना पर जोर दिया था। यह रोजगार की गारंटी भी देगा। काम नहीं मिलने की स्थिति से वे बेरोजगारी भत्ता के हकदार होंगे।

स्वदेशी उत्पादों के प्रति अविश्वास देश को आत्मनिर्भर बनाने में बाधक: मोहन भागवत

0

उज्ज्वल दुनिया नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सामान्य जनमानस में स्वदेशी उत्पादों के प्रति अविश्वास की प्रवृत्ति को देश को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी बाधा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के उत्पादों को बिना उचित परीक्षण के दोयम दर्जे का मानना अनुचित है।  सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बतौर मुख्य अतिथि बुधवार को मैकग्रा हिल द्वारा कोविड-19 महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव विषय पर आयोजित कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान राजेंद्र गुप्ता की दो पुस्तकों ‘योर डिग्री इज नॉट एनफ- एजुकेशन फॉर जेननेक्सट’ और ‘टॉप चॉइस एंड हार्ड डिसीजन रीबिल्डिंग इंडिया’ का विमोचन किया। 

भारत में कोविड-19 महामारी से अन्य देशों के मुकाबले कम जनहानि का श्रेय जनता को देते हुए सरसंघचालक ने कहा कि सरकार द्वारा समय पर कदम उठाए जाने के साथ-साथ आम जनमानस द्वारा नियमों के पालन के प्रति सजगता दिखाने के कारण यह संभव हुआ है।असल में हम लोग कम साधनों के बावजूद सावधानी पूरी रखते हैं लेकिन डरते नहीं हैं, यही आत्मनिर्भर भारत का आत्मभाव है।

उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वतंत्रता के बाद जो आर्थिक नीति बननी चाहिए थी वह नहीं बनी। उन्होंने रूस से पंचवर्षीय योजना का विचार लेने का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमने अब तक अन्य देशों का केवल अनुकरण किया लेकिन उसका उचित परिणाम नहीं निकला। भागवत ने कहा कि अब सरकार ने पहल की है जो स्वागत योग्य है। हालांकि इसका कार्यान्वयन नीति और नेतृत्व के साथ ही सामान्य समाज के संकल्प पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम विदेशी विचारों के विरोधी हैं बल्कि हम उसमें से उपयुक्त विचार लेकर उन्हें अपने रंग में रंगने के पक्षधर हैं और यही सही मायने में वास्तविक समृद्धि है। 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने देश में नई शिक्षा नीति को लागू करने को लेकर चल रही चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति केवल ड्राफ्ट मात्र नहीं है बल्कि सरकार इसे पूरी इच्छाशक्ति के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नीति को लागू करने के लिए पूरी तैयारी की गई है। असल में इस नीति का कितने चरणों में क्रियान्वयन होगा, यह सब तय किया जा चुका है।

उन्होंने कोरोना वायरस के समय में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा को जारी रखने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ सरकार दूर छोर पर साधन विहीन विद्यार्थियों तक स्वयंप्रभा और दूरदर्शन के माध्यम से पहुंचने के लिए प्रयासरत है। 

कार्यक्रम में नीति आयोग के चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा कि कोरोना की आपदा को अवसर में बदलने के लिए विकास को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने जल्द ही अर्थव्यवस्था में सुधार का विश्वास जताते हुए कहा कि सितम्बर माह के बाद अर्थव्यवस्था का ग्राफ ऊपर की ओर जाना तय है। 

उन्होंने कोरोना वायरस के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाउसिंग सेक्टर और देश को स्लम मुक्त बनाने के साथ ही सड़क, रेल, बिजली, पानी और निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। राजीव ने कहा कि केंद्र, राज्य, निगम और पंचायत को एकजुट होकर एक समझ के साथ आगे बढ़ना होगा। 

विधायक दीपिका पांडेय और उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  झारखंड में कोरोना का कहर जारी है लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है । सरकारी कर्मचारी पुलिसकर्मी डॉक्‍टर-नर्स के अलावे अब राज्‍य के मंत्री विधायक भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं । पहले राज्‍य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक मथुरा महतो, विधायक सीपी सिंह,  विधायक लंबोदर महतो और अब महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है ।  

विधायक दीपिका पांडेय ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है । विधायक के साथ उनके परिवार के कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं । विधायक ने संपर्क में आये लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है । दीपिका पांडेय ने ट्वीट कर लिखा है मेरा और मेरे परिवार का कोविड19 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है । हाल के दिनों में मैं कई लोगों से मिली हूं । डॉक्टर ने मुझे घर में आइसलोइशन में रखने का फ़ैसला किया है । आप में से जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे निवेदन है कि आप सब सावधानी बरतें । सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है ।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन अपूरणीय क्षति

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। डॉ. उरांव ने अपने शोक संदेश में कहा कि कम उम्र की राजीव त्यागी के असामयिक निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचाराधारा को मीडिया के माध्यम से प्रखर वक्ता के रूप जनता के बीच रखते थे, दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राजीव त्यागी ने पार्टी की विचारधारा को मीडिया में रखने के साथ ही अपनी विनम्रता, शालीनता और बौद्धिक तर्कशक्ति के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनायी थी, उनके निधन की खबर पार्टी और उनके लिए व्यक्तिगत तकलीफदेह खबर है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि राजीव त्यागी का निधन अपूरणीय क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति। कम समय में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई, बेबाक अपनी बातों को मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने में के लिए वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

उपायुक्त ने आमजनों से की अपील, लैब छोड़ने से पहले ले लें एसआरएफ आईडी

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सभी रांची वासियों से अपील की है कि बिना एसआरएफ आईडी लिए कोविड 19 सैंपल जमा न करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी लैब संचालकों से भी अपील की है कि एसआरएफ आईडी जारी किए बिना किसी भी व्यक्ति का ना सैंपल लिया जाए ना ही उनका कोविड टेस्ट रिपोर्ट जारी किया जाए। 

आमज़नों से अपील अपने साथ रखें अपनी एसआरएफ आईडी

उपायुक्त छवि रंजन ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी आप कोविड टेस्ट के लिए किसी लैब में पहुंचें तो सैंपल देते समय अपनी एसआरएफ आईडी की जांच अवश्य कर लें। बिना एसआरएफ आईडी लिए लैब छोड़ कर न जाएं। अगर किसी लैब में बिना एसआरएफ आईडी दिए आपको सैंपल देने के लिए बाध्य किया जाता है तो इसकी जानकारी तुरंत ही जिला प्रशासन को दें। 

सभी लैब संचालकों को हिदायत

आमजनों को अपील करने के साथ-साथ उपायुक्त छवि रंजन ने रांची के सभी लैब संचालकों (जहां कोविड टेस्ट किया जाता हो) को भी नसीहत दी है कि अगर कोई व्यक्ति आपके लैब पर जांच कराने के लिए पहुंचता है तो उक्त व्यक्ति से संबंधित जानकारी आरटीपीसीआर एप पर अपडेट करते हुए तुरंत ही एसआरएफ आईडी जेनरेट करवा कर उपलब्ध करवाएं।  अगर किसी भी जगह से ऐसी जानकारी/शिकायत मिलती है कि एसआरएफ आईडी बताए बिना कोविड टेस्ट रिपोर्ट जारी किया गया है तो संबंधित लैब के खिलाफ पैंडेमिक एक्ट एवं आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी । 

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली ।  कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का आज निधन हो गया है। उन्होंने शाम 5 बजे एक टीवी डिबेट किया। कुछ देर बाद उनके निधन की खबर आई। राजीव त्यागी की तबीयत खराब होने पर गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। सूचना पाकर बीजेपी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है।

शाम तक ठीक थे राजीव त्यागी

राजीव त्यागी के ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो वह आज शाम तक बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने शाम के 3 बजकर 41 मिनट पर ट्वीट कर कहा था कि आज शाम 5 बजे एक चैनल के डिबेट में शामिल रहूंगा।

बीजेपी प्रवक्ता के साथ डिबेट में थे शामिल

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं रहे। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में डिबेट भी किया। जीवन बहुत ही अनिश्चित है।…अभी भी शब्द नहीं मिल रहें। हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना।

जमीन विवाद में बच्ची को धारदार हथियार से जानलेवा हमला

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  तमाड़ थाना क्षेत्र के राबो गांव में जमीन विवाद के मामले में एक युवक ने नाबालिग बच्ची पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। उधर, स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए अड़की अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जानकारी के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल बच्ची का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

आरोपी सोमा मुंडा ने बच्ची के पिता को भी जमकर पीटा

घायल बच्ची की पहचान 14 साल की चामी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद के मामले में आरोपी 20 साल का सोमा मुंडा नाबालिग के घर पहुंचा और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद 14 साल की चामी कुमारी ने बीच बचाव की नियत से दोनों को छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान सोमा मुंडा ने चामी कुमारी के गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी 

घटना के संबंध में तमाड़ थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सूचना के बाद वे अड़की अस्पताल पहुंचे और बच्ची का बयान लिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झारखंड दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर

0

जन्माष्टमी पर मेधा डेयरी का खीर मिक्स उत्पाद लांचउज्ज्वल दुनिया 
रांची। राज्य के कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता मंत्री बादल ने जन्माष्टमी के मौके पर रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी कार्यालय में आज संजीवनी हर्बल वाटिका और  ‘मेधा खीर मिक्स’ लांच किया।  इस मौके पर महगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू,  दुमका जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह,राँची महानगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कृषिमंत्री ने कहा कि देश में श्वेत क्रांति का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जाता है, वे उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड पूर्व में सिर्फ खनिज संपदा के लिए जाना जाता था, लेकिन अब दुग्ध उत्पादन में झारखंड आत्मनिर्भर बन रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांव के किसानों और युवाओं के विकास का जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है।  

खीर मिक्स 120 ग्राम के पैक में मेधा के सभी मिल्क बूथ और अन्य दुकानों में उपलब्ध होगा। उपभोक्ताओं के लिए इसकी कीमत 30रुपये निर्धारित की गयी है। मेधा खीर मिक्स रेडी टू इट खाने वाला उत्पाद है,जिसे बनाना बेहद सरल है। पैकेट की संपूर्ण सामग्री को 400 एमएल गर्म पानी में डालने के बाद उसे 1-2 मिनट तक चम्मच से अच्छा से मिलना है और अपनी इच्छानुसान गर्म अथवा ठंडा परोसा जा सकता है। इसे उपभोक्ता दूध के साथ भी पका सकते है और अपनी सुविधानुसान इसमें सूखे मेवे भी डाल कर परोसा जा सकता है।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री बादल पत्रलेख ने मेधा संजीवनी हर्बल वाटिका का भी उद्घाटन किया,जिसमें कई प्रकार के औषधि पौधे लगाए गये हैं जिनसे किसान गाय के इलाज के इस्तेमाल में लाए जाते हैं।

डीजीपी एमवी राव मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची। झारखंड में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को दाखिल याचिका पर सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएस बोपन्नना और वी रामसुब्रमणियम की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रह्लाद नारायण सिंह ने एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसले के खिलाफ बताते हुए याचिका दायर की थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूछा कि किन परिस्थितियों में केएन चौबे को हटाया गया 

वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले यूपीएससी ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को पत्र लिखकर पूर्व के डीजीपी केएन चौबे को हटाने की वजह पूछी है। वहीं राज्य सरकार के द्वारा डीजीपी की बहाली के लिए पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम के पैनल पर किसी भी तरह की सुनवाई से इंकार कर दिया है। 

यूपीएससी ने लिखा है कि केएन चौबे के दो साल का टर्म पूरा नहीं हुआ, ऐसे में उन्हें क्यों हटाया गया। जब तक हटाए जाने की वजह स्पष्ट नहीं होगी, यूपीएससी ने पैनल पर विचार करने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 16 मार्च 2020 को अचानक ही केएन चौबे को महज नौ माह के कार्याकाल के बाद हटाकर दिल्ली में आधुनिकीकरण का ओएसडी बना दिया था, वहीं एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बना दिया गया था।

यूपीएससी ने लिखा दो साल के भीतर डीजीपी को हटाना गलत

यूपीएससी ने डीजीपी के पैनल लिस्ट के लिए भेजे गए पत्र के बाद राज्य सरकार को जो पत्र भेजा है, उसमें सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरूद्ध बताया गया है। यूपीएससी ने लिखा है कि 31 मई 2019 को राज्य सरकार ने केएन चौबे का नोटिफिकेशन बतौर डीजीपी निकाला था। यूपीएससी के इंपैनलमेंट कमेटी मीटिंग में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अंतर्गत भेजे गए नामों के आधार यह चयन दो सालों के लिए हुआ था। यूपीएससी ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि यूपीएससी के द्वारा राज्य के तीन वरीय अफसरों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। अफसरों के बेहतर सर्विस रिकॉर्ड, सेवा की अवधि व पुलिस विभाग में अनुभवों के आधार पर इन तीन वरीय अफसरों में एक को राज्य सरकार को डीजीपी के पद पर दो सालों के लिए चुनना होगा। दो साल के भीतर इन पुलिस अधिकारियों को तब ही हटाया जा सकता है, जब इन्हें ऑल इंडिया सर्विस रूल्स में दोषी पाया गया हो, किसी मामले में न्यायालय के द्वारा सजा दी गई हो या शारीरिक वजहों से वह काम करने में अक्षम हों।

सरकार को बतानी होगी केएन चौबे को हटाने की वजह

यूपीएससी ने राज्य सरकार से केएन चौबे को हटाने की वजह पूछी है। पूछा गया है कि उन्हें किन वजहों से डीजीपी के पद से हटाया गया। क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में आने वाली किसी वजह से उन्हें हटाया गया है। राज्य सरकार को यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि बगैर वजह बताए सरकार के द्वारा नए डीजीपी की प्रतिनियुक्ति संबंधी पैनल भेजने पर विचार नहीं किया जा सकता।