Saturday 27th of June 2026 05:01:50 AM
Home Blog Page 429

संगीत शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगायी जाए : बाबूलाल मरांडी

0

रांची ( हि.स.) भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधन सचिव को लिखे पत्र में कहा कि 10-15 वर्षों से नियुक्त संगीत शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया पर अविलम्ब रोक लगाई जाय । साथ ही प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद एवं प्राचीन कला केन्द्र, चंडीगढ़ द्वारा प्रदत्त डिग्री की मान्यता को बरकरार रखने संबंधी आदेश दिया जाय। 
 

मरांडी ने रविवार को विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रयाग संगीत समिति एवं प्राचीन कला केन्द्र चण्डीगढ़ द्वारा प्रदत्त डिग्रीधारी स्थायी शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने एवं इन दोनों संस्थानों द्वारा प्रदत्त डिग्री की मान्यता को रद्द करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। 
 

उन्होंने बताया कि राज्य के निर्माण के बाद वर्ष 2005 में संगीत शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में उक्त दोनों संस्थानों से प्राप्त डिग्रीधारी भाग लिए थे एवं परीक्षा में सफलता के उपरान्त शिक्षा विभाग द्वारा जाँचोपरान्त उक्त दोनों संस्थानों से पास डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की नियुक्ति निदेशालय स्तर पर की गई थी, जो पिछले 15 वर्षों से कार्यरत है। पुनः वर्ष 2014 एवं 2016 में भी सरकार द्वारा संगीत शिक्षकों की बहाली हुई जिसमें उक्त दोनों संस्थानों से उत्तीर्ण डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है एवं स्थायी शिक्षक के तौर पर राज्य के विभिन्न विद्यालयों में अपनी अटूट सेवा दे रहे हैं। 

लेकिन 28मई को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में संगीत शिक्षक नियुक्ति के लिए प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद एवं प्राचीन कला केन्द्र, चंडीगढ़ द्वारा प्रदत्त डिग्री की मान्यता नहीं देने का आदेश सभी उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा आदेश पत्र में लिखा गया है कि प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद एवं संगीत कला केन्द्र, चंडीगढ़ का नाम केन्द्र, राज्य अथवा यूजीसी के वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची में दर्ज नहीं है। निदेशालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है कि उक्त दोनों संस्थानों की डिग्री के आधार पर जिन जिलों में गलत नियुक्ति हुई है, उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त किया जाय।
 

मरांडी ने कहा कि निदेशालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में कई जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उन जिलों में कार्यरत संगीत शिक्षकों को 15 दिनों का नोटिस देकर सेवामुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरिडीह जिले में तीन संगीत शिक्षकों को सेवा से मुक्त भी कर दिया गया है और कई जिलों में ऐसा करने की कार्रवाई की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि विगत 10-15 वर्षों से राज्य के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत संगीत शिक्षक अपनी अटूट सेवा दे रहे हैं और अपना जीविकोपार्जन कर रहे हैं। जल्दबाजी में ऐसा आदेश जारी कर नौकरी से हटाने की कार्रवाई करना नैसर्गिक न्याय के प्रतिकुल होगा। उन्होंने कहा कि जब निदेशालय द्वारा इन संगीत शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी तब क्या निदेशालय द्वारा उक्त कथित संस्थानों द्वारा प्रदत्त डिग्री की मान्यता की जाँच हुई थी या नहीं ? उन्होंने कहा कि यदि विभाग द्वारा उक्त दोनों संस्थानों की मान्यता के विषय में कोई निर्देश जारी करती है तो यह आदेश तत्काल प्रभाव से (आदेश जारी करने की तिथि से) लागू होना चाहिए एवं पिछले कई वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के मामले में यह आदेश प्रभावी नहीं माना जाना चाहिए। 

खासकर सभी विभागों द्वारा जारी नए आदेश होने की तिथि से लागू होता है। निदेशालय द्वारा इस मामले में एकतरफा निर्णय बहुत ही गलत है। 

किसान परिवार में जन्मे रामदयाल मुंडा ने यूएनओ तक पहुंचाई आदिवासियों की आवाज

0

उज्ज्वल दुनिया \ रांची। शिक्षाविद, साहित्यकार और कलाकार पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्मे पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा को झारखंड ही नहीं देशभर में लोग गौरव से याद करते है। अपनी विद्वता के कारण उनकी पहचान बौद्धिक और सांस्कृतिक जगत में बनी और अदिवासी अधिकारों के लिए वे दिल्ली से लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक आवाज उठायी । 

रामेश्वर उरावं ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा ने सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भाषाविद, समाजशास्त्री और आदिवासी बुद्धिजीवी तथा साहित्यकार थे, बल्कि वे एक अप्रितम आदिवासी कलाकार थे। उन्होंने मुंडारी, नागपुरी, पंचपरगनिया, हिन्दी और अंग्रेजी में गीत-कविताओं के अलावा गद्य साहित्य रचा। उनकी कई रचनाएं काफी लोकप्रिय हुई और झारखंड की आदिवासी लोकनृत्य ‘पाइका नाच’ को वैश्विक पहचान दिलायी। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में दलित, आदिवासी और दबे-कुचले समाज के स्वाभिमान और विश्व आदिवासी दिवस मनाने की परंपरा शुरू करने में अहम योगदान दिया। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस भवन में आयोजित एक समारोह में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए डॉ. रामदयाल मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं जन्म जयंती पर याद किया।

तीन गांवों के लोग चमत्कारी वस्तु की उम्मीद में खोद रहे जमीन

0

उज्ज्वल दुनिया \राजगंज : कोयला के लिए दुनिया भर में मशहूर झारखंड के धनबाद जिला स्थित बाघमारा ब्लॉक के एक गांव में किसी चमत्कारी वस्तु की तलाश हो रही है. इसके लिए बाकायदा जमीन की खुदाई की जा रही है. टेंट लगाकर. जी हां, तीन गांव के आदिवासी समुदाय के लोग तीन दिन से इस विश्वास के साथ जमीन खोद रहे हैं कि यहां से जो चमत्कारी वस्तु निकलेगा, वह उनका जीवन बदल देगा.
चमत्कारी वस्तु की तलाश में राजगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर लिलोरी मंदिर के पास अवस्थित हथसूंढ़ा में एक खाली पड़ी जमीन की खुदाई में आदिवासी समुदाय के लोग जुटे हुए हैं.
गंगापुर, राजा बांसपहाड़ व गरीबडीह के लोग पिछले तीन दिनों से दिन-रात एक किये हुए हैं. इन लोगों का कहना है कि 15 फीट नीचे कोई बेशकीमती चीज है, जिसका मिलना चमत्कारी साबित होगा. इस स्थान पर करीब 10-12 फुट गहरा व लगभग इतने ही चौड़े गड्ढे की खुदाई की जा चुकी है. अभी तक लोगों को कुछ हाथ नहीं लगा है ।

जहां गड्ढा खोदा जा रहा है, वहां चट्टान निकल गया है. इस कारण खुदाई का काम काफी धीमा पड़ गया है. दिन में भीड़ के कारण लोग अब सिर्फ रात में ही खुदाई का काम कर रहे हैं. गंगापुर, चिरूबेड़ा, राजा बांसपहाड़, महतोटांड़, गरीबडीह, लक्ष्मणपुर, नीमटांड़, 12 नंबर सहित आसपास के ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि उस जगह कोई बड़ा खजाना गड़ा हुआ है.
कुछ लोग इसे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे हैं, तो कई लोग इसे अंधविश्वास भी बता रहे हैं. लेकिन, जिन लोगों ने जमीन की खुदाई का काम शुरू किया है, वे अपने काम में लगे हैं. उन्हें पूरा भरोसा है कि इस जमीन के नीचे से जो वस्तु निकलेगी, वह उनका जीवन बदल देगी.

कोई सिंडिकेट कर रहा है काम

बताया जाता है कि इसमें कोई सिंडिकेट काम कर रहा है. हालांकि, इस सिंडिकेट का मकसद क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसके तार कतरास, धनबाद से लेकर पश्चिम बंगाल तक जुड़े होने की चर्चा है. बताया जाता है कि कुछ माह पहले एक व्यक्ति यहां आया था और ग्रामीणों को उक्त स्थल पर किसी चमत्कारी वस्तु होने की बात बतायी थी. इसके बाद फोन पर कुछ ग्रामीणों से सिंडिकेट के लोगों की बात होने लगी. इधर, हाल के दिनों में एक महिला के यहां स्कॉर्पियो से आने और कुछ चुने हुए ग्रामीणों से मिलकर लौट जाने की भी चर्चा है. यह भी बताया जाता है कि उक्त सिंडिकेट ही खुदाई में जुटे लोगों को मजदूरी का भुगतान कर रहा है.

थानेदार ने रुकवाया काम

राजगंज थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि किसी धातु या कीमती वस्तु की खोज में जमीन की खुदाई की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई के काम को रोक दिया गया. थानेदार ने कहा कि लोग अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर यह कर रहे हैं. पुलिस मामले पर नजर रख रही है.

पीएम मोदी का मोर प्रेम आया सामने

0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रकृति प्रेमी होने के साथ साथ अब वे मोर के भी कायल हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मोर को दाना खिलाते वाला वीडियो ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ उन्होंने मोर पर कुछ पंक्तिंया भी लिखी। इस एक मिनट 47 मिनट के वीडियो में सितार और बांसुरी की धुनों पर उनका मोर प्रेम दिखाई दे रहा है। 

वीडियो में वे कभी मोर को दाना खिलाते नजर आते हैं, तो कभी उनके साथ सैर करते नजर आते हैं। कई जगह नांचते हुए मोर के संग वे भी सैर करते दिखाई देते हैं। इस वीडियो में पीएम मोदी ने अपने दिन की शुरुआत के बारे में बताया। वहीं, वे काम काज के वक्त भी मोर के साथ बैठे नजर आते हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने मोर पर अपने मन के भाव को कुछ यूं व्यक्त किया-भोर भयो, बिन शोर, मन मोर, भयो विभोर रग रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, मनमोहक, मोर निराला रंग है, पर राग नहीं, विराग का विश्वास यही न चाह, न वाह, न आह गूंजे घर घर आज भी गान, जिये तो मुरली के साथ, जाये तो मुरलीधर के ताज ।

संदिग्ध आतंकी के घर में जमीन के अंदर दबे थे विस्फोटक

0

नई दिल्ली (हि.स.)। द‍िल्‍ली पुल‍िस की स्‍पेशल सेल द्वारा शन‍िवार रात गिरफ्तार हुए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ के उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में घर पर स्पेशल सेल ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्पेशल सेल को सुसाइड बॉम्बर जैकेट सहित बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक, बॉल बेयरिंग समेत कई चीजें मिली हैं।

स्‍पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाह ने रविवार को बताया क‍ि संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ के बलरामपुर स्थित घर पर जब स्पेशल सेल ने छापेमारी की तो उसके घर से दो सुसाइड बॉम्बर जैकेट मिली। इन दोनों जैकेटों से करीब 7 पैकेट विस्फोटक बरामद हुए हैं। इसमें बम फिट करने के बाद इसे पहन कर वह कहीं भी अटैक कर सकता था। यह सारा सामान उसने अपने घर में जमीन के अंदर दबा कर रखा था। बरामद सामान को देखकर लगता है कि उसने हमला करने के लिए पूरी योजना बना रखी थी। स्पेशल सेल को छापेमारी के दौरान 8 से 9 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है, जिन्हें चार अलग-अलग पॉलिथीन में रखा गया था। इसके अलावा एक लेदर बेल्ट भी बरामद हुई है, जिस पर भी 3 किलो विस्फोटक बांधा गया था। इसके साथ ही स्पेशल सेल को संदिग्ध आतंकियों के घर से आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अब युसूफ के घर में छापेमारी के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को युसूफ उसकी पत्नी और 4 बच्चों के पासपोर्ट भी मिले हैं। स्पेशल सेल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर अबू हसन के पास विस्फोटक बनाने वाले सामान की खेप कहां से पहुंची।

शनिवार को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। संदिग्ध आतंकी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने उसके पिता सहित 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

संदिग्ध आईएस आतंकी के घर से मिली फिदायीन जैकेट

0

पत्नी के समझाने के बावजूद नहीं माना और करता रहा फिदायीन हमले की तैयारी 

संदिग्ध आईएस आतंकी अबू यूसुफ दो वर्षों से घर पर जुटा रहा था बारूद 

बलरामपुर । दिल्ली में शनिवार को गिरफ्तार किये गए आईएस आतंकवादी अबू यूसुफ उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम के पैतृक घर से यूपी एटीएस ने विस्फोटक सामग्री के साथ ही फिदायीन हमले के लिए तैयार की गई जैकेट भी बरामद की है। वह दो वर्षों से बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री इकट्ठा कर रहा था। 
आतंकी की पत्नी आयशा ने यह स्वीकारा कि उसके पति ने घर पर बारूद और अन्य सामग्री इकट्ठा कर रखी थी। वह थोड़ा-थोड़ा करके सामान लाते और खाली बक्से में रखते थे। उसको इस बात की भी नहीं जानकारी है कि उसके पति ने इसकी ट्रेनिंग मोबाइल से ली या किसी और से और वो यह सब किसके लिए कर रहे थे। जब मैंने उनसे कहा कि उन्हे ऐसा काम नहीं करना चाहिए, तो मुझसे कहा कि मुझे इस काम के लिए नहीं रोकना चाहिए। पत्नी ने कहा कि उसके चार बच्चे हैं, मैं इन बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी तो उसने कहा कि सब अल्लाह मालिक है। इस तरह से हमारी बातों को टाल देते थे। 

घर में तलाशी, बरामद हुई सामग्री 

दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद एटीएस और पुलिस ने यूसुफ के घर की तलाशी ली। अबू यूसुफ के घर से भूरे रंग के रंग की जैकेट में 3 विस्फोटक पैकेट और नीले रंग की एक चेक जैकेट में 4 विस्फोटक पैकेट मिले, जिन्हें सुरक्षित रूप से हटा दिया गया। चमड़े की बेल्ट में 3 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक मिला है। इस दौरान 3 सिलेंड्रिकल मेटल बॉक्स, टारगेट प्रेक्टिस के लिए वुडन कार्ड, आईएस का एक झंडा, 30 से ज्यादा बॉल बियरिंग बरामद हुई है। 

जा चुका सऊदी अरब 

यूसुफ की पत्नी आयशा ने बताया कि बारूद, छर्रे, बेल्ट जैकेट, बैटरी और तार पुलिस बीती रात अपने साथ ले गई है। यह बारूद यूसुफ 2 साल से इकट्ठा कर रहा था। उससे सम्पर्क रखने वालों के घर पर भी तलाशी ली गयी है। यहां से कुछ दस्तावेज व कुछ लोगों के मोबाइल कब्जे में लिये गए हैं। पत्नी आयशा ने बताया कि मुस्तकीम कुछ वर्ष पहले मुंबई में पीओपी का काम कर रहा था। उसके बाद वह टूरिस्ट वीजा पर छह माह के लिए दुबई भी गया था। वर्ष 2006 में चार वर्ष के लिए सऊदी अरब गया था। पुलिस को तलाशी के दौरान पत्नी व बच्चों के नाम पासपोर्ट भी मिला है। 

बोले ​पिता, पता होता तो देता पुलिस को सूचना 

गिरफ्तार आतंकी मुस्तकीम के पिता मोहम्मद कफील अहमद ने बताया कि उसका अपना अलग कमरा था और उसी में ही रहते थे। हम तो अपनी खेती-बाड़ी के काम में लगे रहते थे, इसलिए कभी नहीं पता चल पाया कि वह इस काम में लगा है। हमें ऐसे लड़के की जरूरत नहीं। बहू ने भी कुछ नहीं बताया। अगर हमें कुछ पता होता तो सबसे पहले पुलिस को वह खुद सूचना करते। पिता ने यह भी बताया कि वह घर से यह बताकर निकला था कि लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल में मामा के लड़के का ऑपरेशन है, उसे देखने जाना है। पिता ने खुद के बुढ़ापे, बहू और उसके चार बच्चों का हवाला देकर पुलिस से उसे सुधारने और माफी की अपील की है। 

पुलिस गांव में डाले है डेरा 

आतंकी गतिविधियों में संलिप्त युसुफ के गांव में एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीमें डेरा डाले हुए हैं। मामले में और साक्ष्य को जुटाने के लिए टीमें जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। अबु यूसुफ से काफी देर तक पूछताछ के बाद यूपी एटीएस ने देर रात उतरौला से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस दौरान तीन लोगों को छोड़ने जाने की भी बात कही जा रही है। 

यूरिया मिलने की सूचना पर उमड़ा हुजूम, रांची

0

उज्ज्वल दुनिया /मांडर :  थानाक्षेत्र के मांडर बाजारटांड़ में यूरिया की मारामारी को लेकर शनिवार को लगभग आधे घण्टे तक रांची-डाल्टनगंज मुख्य पथ जाम रहा। यूरिया मिलने की सूचना के बाद वहाँ इतना भीड जमा हो गया की सड़क पर जाम की स्थिति बन गई । मांडर पुलिस को जैसे ही मुख्य पथ के जाम होने की जानकारी मिली, तब पुलिस ने यहां पहुंचकर एनएच पर आवागमन सुचारू रूप से चलाया। इसके बाद वहां पुलिस की उपस्थिति मे यूरिया बांटा गया । मिली जानकारी के अनुसार बाजारटांड़ मांडर स्थित किसान सेवा केंद्र में शनिवार को यूरिया मिलने की जैसे ही लोगों को सूचना मिली प्रखंड के कोने-कोने से लोग यहां जमा हो गए। दिन के लगभग बारहे बजे दुकान के बाहर लोगों की इतनी भीड़ जमा हो गयी कि मुख्य पथ ही जाम हो गया। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस वहां पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। 

एक आधार पर एक बोरी यूरिया बनी भीड़ की वजह : 

किसानों को एक आधार कार्ड पर एक ही बोरा यूरिया दिया जा रहा है। एक बोरा यूरिया महज सत्तर से अस्सी डिशमील जगह के लिए काफी होता है। ऐसे में जिन किसानों ने अधिक जमीन पर धान लगाई है उनके सामने अपने आदमियों को अलग-अलग आधार कार्ड लेकर जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। और यही वजह है कि किसी भी केंद्र में यूरिया मिलने की सूचना मात्र से ही लोगों की भीड़ उमड़ जा रही है।चान्हो मांडर मे इनदिनो यूरिया को लेकर खाद दुकान मे काफी भीड उमड रही है।

भाजपा बताए कि झारखंड आंदोलन के दौरान उसके कितने लोग शहीद हुए

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची । शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि बीजेपी झारखंड की अगर हिमायती रही है, तो वह अपनी पार्टी की किसी नेता- सपूत का नाम बताए, जिसने झारखंड आंदोलन में जान गंवाई हो.

जबकि झामुमो में पंचायत स्तर पर शहीद और क्रांतिवीर सपूत मिल जाएंगे, जिन्होंने अलग झारखण्ड राज्य के आंदोलन में अपनी जान गंवाई है. 

धनबाद स्थित पाटलिपुत्रा मेडिकल कॉलेज के नाम बदलने को लेकर उपजे राजनीतिक विवाद के बीच जेएमएम के मंत्री ने झारखंड प्रदेश बीजेपी पर सीधा हमला बोला है.

दरअसल पंद्रह अगस्त को मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच का नाम झारखंड आंदोलन के प्रणेता शहीद निर्मल महतो के नाम पर रखने की घोषणा की है. 

धनबाद के बीजेपी सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने मुख्यमंत्री से इस घोषणा पर पुनर्विचार करने को कहा है. बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने अस्पताल का नाम नहीं बदलने का आग्रह किया है

झारखंड के तीन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए झारखंड से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका व एक शिक्षक तथा सीआइएससीई स्कूल की एक शिक्षिका शामिल हैं। सरकारी स्कूलों के कोटे से बोकारो जिले के चास स्थित रामरूद्र प्लस टू स्कूल की शिक्षिका डॉ. निरूपमा कुमारी तथा सिमडेगा जिले के बानो स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी शामिल हैं।

बता दें कि सरकारी कोटे से झारखंड के लिए तीन शिक्षकों की अनुशंसा पुरस्कार के लिए की गई थी, लेकिन इसमें एसएस प्लस टू हाई स्कूल, अनगड़ा के शिक्षक अवनिंद्र सिंह का चयन नहीं हो सका।

शाम को सुखदेव नगर पुलिस उठाकर ले गई थाने, घर लौटकर युवक ने लगाई फांसी

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में संजीत कुमार (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. जानकारी के मुताबिक, मृतक मजदूरी का काम किया करता था और हाल के दिनों में काम नहीं मिलने की वजह से वह काफी परेशान था । इसके साथ ही, काम न मिलने की वजह से वो इन दिनों नशे का आदी हो गया था ।

 जानकारी के अनुसार युवक संजीत कुमार ने शुक्रवार शाम अपने घर वालों से नशा करने के लिए कुछ पैसे मांगे और परिवार वालों की तरफ से मना करने के बाद, उसने खूब हंगामा किया ।  इसके बाद परिवार वालों द्वारा इसकी शिकायत बगल के सुखदेव नगर थाने में कर दी गई । मारपीट और हंगामा की शिकायत के बाद सुखदेव नगर की पुलिस युवक संजीत कुमार को थाने ले गई । लेकिन फिर देर शाम उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया । 

वहीं शनिवार सुबह परिवार वालों ने देखा कि संजीत कुमार फांसी के फंदे से झूल रहा है और उसने आत्महत्या कर ली है । इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी । इधर घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

राज्य की नियोजन नीति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड राज्य की नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद  झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सरकार की नियोजन नीति में अनुसूचित जिलों में गैर अनुसूचित जिलों के लोगों को नौकरी के अयोग्य माना गया है। जबकि अनुसूचित जिलों के लोग गैर अनुसूचित जिले में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
सोनी कुमारी एवं अन्य ने सरकार के इस नीति को असंवैधानिक बताते हुई हाईकोर्ट से नीति को निरस्त करने का आग्रह किया है। पूर्व में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को जस्टिस एचसी मिश्र,जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। 

याचिका में कहा गया है कि प्रार्थी गैर अनुसूचित जिले की रहने वाली है। उसने दूसरे जिले में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उनका आवेदन यह कहते हुए रद्द कर दिया गया कि वह गैर अनुसूचित जिले की हैं। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

हाईकोर्ट को बताया गया कि सरकार की यह नीति असंवैधानिक है। सरकार की इस नीति से झारखंड के लोग अपने ही राज्य में नौकरी के हकदार नहीं है। इस नीति से सभी पद किसी एक जिले के लोगों के लिए ही आरक्षित कर दिए गए हैं। इस कारण यह शत-प्रतिशत आरक्षण भी हो गया है, जबकि संविधान में शत- प्रतिशत आरक्षण को उचित नहीं बताया गया है। इस कारण सरकार की इस नीति को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर देना चाहिए। 

जबकि सरकार और बचाव पक्ष के  अधिवक्ताओं ने राज्य की नियोजन नीति को सही ठहराते हुए अदालत में कहा कि झारखंड में कई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही यह नीति बनायी गयी है। करीब डेढ़ घंटे तक सुनवाई करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। 

प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन प्रावधानों के उल्लंघन के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस लेने संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी

0

 पूरे राज्य में दर्ज की गई 30 प्राथमिकी में 204 प्रवासी मजदूरों को बनाया गया है आरोपी

उज्ज्वल दुनिया /रांची । कोरोना महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान राज्य में प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध  लॉकडाउन प्रावधानों के उल्लंघन के  विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी,/ अभियोजन को वापस लेने  संबंधी मंत्री परिषद हेतु संलेख एवं  अधिसूचना प्रारूप को सीएम हेमंत सोरेन ने अनुमोदित कर दिया है l   सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश के आलोक में  प्रवासी मजदूरों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन  को लेकर दर्ज प्राथमिकी अभियोजन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है
 

किस जिले में कितनी  प्राथमिकी है दर्ज

 पूरे राज्य में प्रवासी मजदूरों द्वारा लॉकडाउन  उल्लंघन  की कुल 30 प्राथमिकी दर्ज की गई है l जिसमें 204 मजदूरों को आरोपी बनाया गया हैl  इसमें रांची के सिल्ली  थाना में 32 मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हैl  वही,  लोहरदगा  जिले के   विभिन्न थानों में 15 प्राथमिकी,  सिमडेगा जिले में दो प्राथमिकी,  जमशेदपुर में एक प्राथमिकी, चाईबासा में 5 प्राथमिकी, दुमका में एक प्राथमिकी, साहिबगंज जिले में 4 प्राथमिकी और पाकुड़ जिले में एक प्राथमिकी थाने में दर्ज है l

दिल्ली में पकड़ा गया आईएस का संदिग्ध आतंकी

0

उज्ज्वल दुनिया  / नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद धौला कुआं से आईएस के संदिग्ध आतंकी पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब आठ गोलियां चलीं। आतंकी के पास से आईईडी (विस्फोटक सामग्री) बरामद हुई है। स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर उसका मकसद जानने की कोशिश कर रही है। 

डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर हमले के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्पेशल सेल की टीम लगातार अलर्ट थी। टीम को आईएस के एक संदिग्ध आतंकी के बारे में सूचना मिली कि वह धौला कुआं के पास आएगा और यहां से वह करोल बाग की तरफ रिज रोड से जाएगा। इस पर स्पेशल सेल की टीम ने धौला कुआं के पास जाल बिछाया। पहले से तैनात पुलिस टीम ने जब संदिग्ध आतंकी को देखा तो उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई और इस दौरान पुलिस टीम उसे काबू करने में कामयाब रही। पकड़े गए आतंकी का नाम अब्दुल यूसुफ बताया जा रहा है। तलाशी में उसके पास से बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। आतंकी को लेकर स्पेशल सेल अपने दफ्तर आ गई है जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पंजाब के खेमकरण सेक्टर में 5 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

0

उज्ज्वल दुनिया चंडीगढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भारतीय सेना की मुस्तैदी बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने अब पंजाब के रास्ते घुसपैठ शुरू कर दी है। बीएसएफ ने शुक्रवार की रात पंजाब में तरनतारन के खेमकरण सेक्टर से पाकिस्तानी घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान अब पंजाब सीमा से भारत में घुसपैठ का प्रयास कर रहा है। 

पठानकोट सेक्टर में आतंकी हमला किए जाने के बाद शनिवार की सुबह पाक घुसपैठियों ने खेमकरण सेक्टर के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया। बीएसएफ के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च के चलते आज सुबह करीब चार बजे पाकिस्तानी सीमा की तरफ से पांच घुसपैठियों ने भारत में प्रवेश करने का प्रयास किया जिन्हें रोकने के लिए बीएसएफ ने फायरिंग की। दोनों तरफ हुई क्रास फायरिंग में बीएसएफ ने पांच घुसपैठियों को मार गिराया। इसके बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मारे गए घुसपैठियों तथा उनके भारतीय संबंधों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बंगले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से मिलने वालों की संख्या पर कड़ी नजर रखे सरकार

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं जिसमे बताया जा रहा है की चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से बंगले में लोग जेल मैनुअल के नियमों की धज्जियां उड़ा कर मिल रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि भाजपा ने शुरू से कहा था की यह बंगला हेमंत सोरेन सरकार का राजद को समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर रिटर्न गिफ्ट है। यह बंगला राजद का प्रधान चुनावी कार्यालय बनता जा रहा है।

प्रतुल ने राज्य सरकार, जेल आईजी और जिला प्रशासन से मांग की है की जिस बंगले में लालू प्रसाद रहते हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछा कर उसे ऑनलाइन किया जाए।बंगले के सभी प्रवेश और निकास द्वारों के अतिरिक्त उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जहां से आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा सके।इन कैमरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जेल आईजी और जिला नियंत्रण कक्ष से हो।

प्रतुल ने कहा की पहले तो अस्पताल में लालू प्रसाद से मिलने वालों की तस्वीरें भी मीडिया में छपती रहती थी ।लेकिन अब तो वह मीडिया की नजरों से दूर बंगले के भीतर से राजद के चुनावी अभियान का संचालन कर रहे हैं।अदालत ने उन्हें सजा मुकर्रर की है।लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उनके लिए रेड कारपेट बिछा कर रखा है।इस पर तुरंत लगाम लगे और जेल मैन्युअल के नियमों का पालन हो