Saturday 27th of June 2026 07:40:20 AM
Home Blog Page 427

कोरोना की जांच और अस्पतालों में ईलाज के लिए सरकार ने तय की दरें

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड मरीजों के इलाज में निजी अस्पतालों की मनमानी पर नकेल कस दिया है. विभाग ने कैपिंग दर निर्धारित कर दिया है. जिसके तहत अब झारखंड के सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें भी एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल और नॉन एनएबीएच अस्पतालों के लिए अलग-अलग दर तय की गयी है. जिसके तहत अब कोई भी अस्पताल कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम चार हजार से अधिकतम 18 हजार रुपये प्रतिदिन से अधिक नहीं ले सकेंगे. यह दर निर्धारित करने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने निजी हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत की थी. स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही निर्देश दे रखा है कि जो भी कोविड मरीज आयुष्मान भारत के तहत आते हैं, उनका इलाज उसी के तहत करना है.

राज्य के सभी जिलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है
कैटेगरी- ए
इसमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो हैं.
कैटेगरी- बी
इसमें हजारीबाग, पलामू, देवघर, सराकेला, रामगढ़ और गिरिडीह हैं.
कैटेगरी- सी
इसमें चतरा, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम हैं.
सभी जिला के अस्पतालों को दो कैटेगरी में बांटा गया है. पहली कैटेगरी एनएबीएच और दूसरी नॉन एनएबीएच है.
ग्रुप ए जिला (एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 6000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसोलेशन बेड 10000 (ऑक्सीजन के साथ)
आइसीयू नॉन वेंटिलेटर 15000 (पीपीइ किट के साथ)
आइसीयू वेंटिलेटर के साथ 18000.
ग्रुप ए (नॉन एनएबीएच)
बिना लक्षण के मरीज के लिए 5500 (पीपीइ किट के साथ)

जांच की भी दर निर्धारित


स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ प्रकार की जांच की भी दर तय की गयी है. जिसमें एबीजी जांच के लिए 400 रुपये, ब्लड सुगर लेबल के लिए 100 रुपये,  डी-डीमर्स लेबल के लिए 800 रुपये, ह्यूमोग्लोबिन के लिए 150 रुपये, सीटी चेस्ट के लिए 3500 रुपये, एक्स रे चेस्ट के लिए 500 रुपये और इसीजी के लिए 300 रुपये लगेंगे.

दुनिया की सबसे ऊंची ‘अटल टनल’ तैयार

0

नई दिल्ली (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे के करीब बनाई गई 9 किलोमीटर लंबी रणनीतिक अटल सुरंग अब उद्घाटन के लिए तैयार है। निर्माण शुरू होने पर इसकी डिजाइन 8.8 किलोमीटर लंबी सुरंग के रूप में बनाई गई थी लेकिन निर्माण पूरा होने पर जब जीपीएस रीडिंग ली गई तो सुरंग की लम्बाई 9 किमी. निकली। ऊंचाई के लिहाज से यह ​​दुनिया की पहली सुरंग होगी क्योंकि इसे लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। इसके शुरू होने पर मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह सुरंग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पाकिस्तान-चीन बॉर्डर पर भारत की ताकत बढ़ जाएगी।   

अटल सुरंग की विशेषताएं

इसमें ​एक आपातकालीन एस्केप सुरंग भी शामिल है जिसे मुख्य सुरंग के नीचे बनाया गया है। यह किसी भी अप्रिय घटना के मामले में एक आपातकालीन निकास प्रदान करेगा, जो मुख्य सुरंग को अनुपयोगी बना सकता है।​ ​सुरंग में हर 150 मीटर पर एक टेलीफोन, हर 60 मीटर पर अग्नि हाइड्रेंट, हर 500 मीटर पर आपातकालीन निकास, हर 2.2 किमी में गुफा, हर एक किमी​.​ पर हवा की गुणवत्ता की निगरानी प्रणाली, हर 250 मीटर पर सीसीटीवी कैमरों के साथ प्रसारण प्रणाली और घटना का पता लगाने वाली स्वचालित प्रणाली लगाई गई है।​ ​सुरंग में 80 किमी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से ​वाहन चल सकेंगे और​ प्रतिदिन 500​0 वाहन इससे गुजर सकेंगे। ​यह सुरंग​ ​लेह और लद्दाख के आगे के क्षेत्रों के लिए सभी मौसम ​के अनुकूल होगी​।​ 

दरअसल बर्फ़बारी के दिनों में यह इलाका अप्रैल से नवम्बर तक देश के बाकी हिस्सों से लगभग छह महीने ​के लिए कट जाता है​​।​ बर्फ़बारी के दिनों में​ भी ​इस सुरंग से पाकिस्तान और चीन सीमा तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा क्योंकि लेह-मनाली राजमार्ग दोनों देशों की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में रणनीतिक क्षेत्र लद्दाख में भारत की पकड़ और मजबूत होगी।​ ​इसलिए इस सुरंग के शुरू होने पर ​इसी के जरिये लद्दाख सीमा तक सैन्य​ वाहनों की सुरक्षित आवाजाही हो सकेगी और सैनिकों को रसद ​पहुंचाने में दिक्कत नहीं आएगी।​ ​​​इस सुरंग से भारतीय सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों की चौकसी, मुस्तैदी और ताकत काफी बढ़ जाएगी। 

टनल तक पहुंच मार्ग पर स्नो गैलरियां भी बनाई गईं 

​रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ)​ ने अपनी पहचान के मुताबिक इस मुश्किल कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने 21 अगस्त को सुरंग का दौरा करने के बाद बताया कि सभी तरह के निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। सुरंग बनाये जाने के दौरान अवशेष के रूप में अंदर बहुत अधिक धूल है। इसी गंदगी को साफ किये जाने जैसे मामूली काम इस समय किए जा रहे हैं जो लगभग 15 दिन में पूरे हो जायेंगे। सुरंग के उत्तर में लाहौल स्पीति की ओर और दक्षिणी छोर के लिए पुलों को भी पूरा कर लिया गया है। ऑल वेदर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए मनाली की तरफ से टनल तक पहुंच मार्ग पर स्नो गैलरियां भी बनाई गई हैं। ​रोहतांग टनल के खुलने से दिल्ली से लेह-लद्दाख और हिमाचल के ​लाहौल-स्पीति घाटी तक सफ़र आसान हो जाएगा। इस सुरंग को आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। ​
​​

मनाली​-लेह की दूरी 46 किलोमीटर कम​ होगी 

​​​हिमालय की पीर पांज पर्वत श्रेणी में बनी यह सुरंग जमीन से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर है।​ ​इस सुरंग ​के चालू होने पर ​​​मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी। ​यह ​रोहतांग दर्रा​ तक पहुंचने ​के लिए वैकल्पिक मार्ग ​भी होगा जो 13​ हजार ​50 फीट की ऊंचाई पर स्थित है​।​ अभी मनाली घाटी से ​लाहौल और स्पीति घाटी तक की यात्रा ​​में आमतौर पर पांच घंटे से अधिक समय लगता है जो अब 10 मिनट से कम समय में पूरा हो जाएगा।​ 2010 में ​इस सुरंग का निर्माण शुरू हुआ था जिसे 2019 तक पूरा करना था लेकिन ​कोवि​ड-19 महामारी ​की वजह से ​​श्रमिक और सामग्री उपलब्ध न​ हो पाने के कारण ​परियोजना को ​पूरी करने में ​थोड़ी देरी ​हुई है लेकिन अब यह उद्घाटन के लिए तैयार है। ​इसे बनाने में लगभग 3,000 संविदा कर्मचारियों और 650 नियमित कर्मचारियों ने 24 घंटे ​कई ​पारियों में काम किया। ​हालांकि ​​हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय​​ राम ठाकुर ने पहले कहा था कि ​यह ​सुरंग इस वर्ष ​सितम्बर के अंत तक प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। ​अभी इस सुरंग के उद्घाटन की अंतिम तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन ​​बारिश बंद​ होने के बाद ​25 ​सितम्बर ​​के बाद कभी भी ​उद्घाटन की तारीख तय हो सकती है।​

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की पूछताछ छठवें दिन भी जारी

0

मुंबई (हि.स.)। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की पूछताछ बुधवार को लगातार छठवें दिन केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पूरी मुस्तैदी से कर रही है। बुधवार को सुबह 10 बजे से सीबीआई सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी व कुक नीरज सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एमए सईद ने कुपर अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती के टैलेंट मैनेजर जया शाह को समन जारी किया है। संभावना जताई जा रही है ईडी आज जया शाह से रिया व उसके भाई सौविक के ड्रग संबंधित पूछताछ करने वाली है। 

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सीबीआई ने रात साढ़े बजे तक नीरज सिंह व सिद्धार्थ पिठानी से लगातार 11 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद आज सुबह 10 बजे नीरज व सिद्धार्थ दोनों डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर पहुंचे और सीबीआई ने लगातार छठवें दिन दोनों से पूछताछ शुरू कर दिया है। इन दोनों के अलावा सीबीआई, सुशांत के नौकर दीपेश सावंत, केशव, रजत मेवाती से भी पूछताछ कर रही है। सीबीआई को इन सभी के बयान में विरोधाभास मिल रहा है, इसी वजह से कभी अकेले व कभी सबको एकसाथ बिठाकर पूछताछ हो रही है। सीबीआई इन सबसे रिया -सुशांत संबंध, वाद विवाद, रिया के परिवार का सुशांत के साथ संबंध, सुशांत के एकाउंट, खर्च आदि सवाल पूछ रही है। 

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती कुपर अस्पताल के शवगृह में जाकर सुशांत का शव देखा था। इसलिए राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एमए सईद ने कुपर अस्पताल व मुंबई पुलिस को नोटिस जारी किया है। सईद ने जानना चाहा है कि किस नियम के तहत पुलिस ने शवगृह में रिया को जाने की अनुमति दी थी। इसी प्रकार कुपर अस्पताल ने किस नियम के तहत रिया को सुशांत का शव दिखाया था। इस मामले में निर्माता संदीप सिंह का भी नाम सामने आ रहा है। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने सुशांत की मौत के बाद 14 जून को एंबुलेंस के चालक को 4 बार फोन किया था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीबीआई इस मामले में संदीप सिंह से भी पूछताछ के लिए समन जारी कर सकती है। 

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज टैलेंट मैनेजर जयाशाह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिया व सौविक का मोबाइल पूछताछ के बाद ईडी ने बरामद कर लिया था। इन मोबाइलों के व्हाट्सऐप चैटिंग हिस्ट्री से पता चला है कि सौविक व रिया ने कई बार ड्रग डीलरों से चैट किया था। इसी आधार पर ईडी आज टैलेंट मैनेजर जया शाह से पूछताछ करने वाला है। 

कांग्रेस शासित राज्यों एवं ममता बनर्जी के साथ सोनिया गांधी की बैठक, जेईई

0

नई दिल्ली (हि.स.)। जीएसटी भुगतान एवं जेईई-नीट परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई कांग्रेस शासित सात प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक चल रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पुडुचेरी के सीएम नारायणसामी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हैं।

बैठक की शुरुआत करते हुए सोनिया गांधी ने सबसे पहले जीएसटी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को जीएसटी का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी का पैसा एक बड़ा मुद्दा है और भुगतान न होने से राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हो रही है।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि बीते 11 अगस्त को वित्त की स्थायी समिति की बैठक में वित्त सचिव ने कहा केंद्र सरकार इस वर्ष 14 प्रतिशत जीएसटी मुआवजे का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। यह इंकार मोदी सरकार की ओर से विश्वासघात से कम नहीं।

वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी घोषणाओं से हम सच में चिंतित हैं, क्योंकि यह वाकई बड़ा झटका है। विद्यार्थियों और परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं पर भी बहुत लापरवाही भरा रवैया सामने आ रहा है।

इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीट-जेईई परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लाखों की संख्या में छात्र हैं लेकिन लॉकडाउन की वजह से ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रभावित है। ममता ने बताया कि परीक्षा स्थगित करने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कई पत्र लिखे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रिव्यू की मांग कर सकती है। उन्होंने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर हमें एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए और स्थित सुधरने तक परीक्षा टालने की मांग करनी चाहिए।

वहीं जीएसटी बकाए के मसले पर ममता बनर्जी ने कहा कि इस कोरोना काल में राज्य सरकार पूरा खर्च उठा रही है। लोगों के भोजन एवं अन्य जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ फ्री चिकित्सा सेवा भी देने में लगी हैं। ऐसे में अगर केंद्र सरकार से समय पर मदद का नहीं मिलना काफी दुखद है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष एकजुट होकर सही तरीके से आवाज उठाने में विफल है। अलग-अलग मुद्दों पर मंचों पर विरोध जताने से विपक्ष की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। उन्होंने जीएसटी के मुद्दे पर कहा कि केंद्र सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। वो अपनी पार्टी के शासित राज्यों को तो आर्थिक मदद कर रही है लेकिन अन्य राज्यों की उसे परवाह तक नहीं है।

केरल का पद्मनाभ स्वामी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया

0

तिरुवनंतपुरम (हि. स.)। भगवान पद्मनाभ स्वामी मंदिर को बुधवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मंदिर में 21 मार्च से पूजा करने वालों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी थी। 

मंदिर के भक्तों के लिए खोल देने के बाद आज सुबह अनेक भक्तों ने पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा कोरोना के चलते उन सभी नियमों का प्रोटोकॉल के तहत पालन किया जा रहा है जिसमें भक्तों द्वारा मास्क पहनकर आना, सामाजिक दूरी बनाए रखना आदि शामिल हैं। मंदिर में 60 साल से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश वर्जित किया गया है। दर्शन के लिए समय सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 बजे से 6:45 बजे तक है। दीपदान शाम 6:45 बजे के बाद शुरू होगा मंदिर में पूजा करने के इच्छुक भक्तों को मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से एक दिन पहले स्लॉट बुक करना होता है। उन्हें मंदिर की यात्रा के दौरान उसकी हार्ड कॉपी रखनी होगी और अपना आधार कार्ड भी साथ ले जाना होगा। भक्तों को आधार कार्ड के सत्यापन के बाद स्पॉट बुकिंग के माध्यम से प्रवेश करने की अनुमति है।

राजद नेता की हत्या से सनसनी, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

0

गिरिडीह /अमित सहाय । गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड इन दिनों सुर्खियों में है। एक सप्ताह के भीतर इलाके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे एक युवक ने स्वयं फांसी के फंदे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर लिया है। जबकि गिरिडीह कॉलेज में अध्ययनरत एक छात्र की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से जंगल मे एक पेड़ से झूला दिया गया। जबकि तीसरी घटना राजद के कद्दावर नेताओं में एक रहे कैलाश यादव की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। लगातार घटित हो रही घटनाओं से बेंगाबाद प्रखण्ड क्षेत्र के लोग हतप्रभ है।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा स्थित चमारटोली में बीती रात एकाएक हमला कर राजद नेता कैलाश यादव की हत्या कर दी गई। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि इंद्रलाल वर्मा गंभीर रूप से घायल है।

विदित हो कि बीती रात कैलाश यादव व इंद्रलाल वर्मा बेंगाबाद थाना से होकर एक ही बाइक में सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनपर हमला बोल दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं निवर्तमान मुखिया प्रतिनिधि को धनबाद रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना पाकर गांडेय विधायक सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर सभी ने घटना की निंदा करते हुए अविलंब पुलिस से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर घटना से लोगों में आक्रोश है। कैलाश यादव को देखने सदर अस्पताल पहुंचे लोग टॉवर चौक पहुंच कर घटना पर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इस दौरान पुलिस/ प्रशासन के विरुद्ध नारेबाज़ी कर लोग बेंगाबाद थाना प्रभारी को बर्खास्त करने एवं शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

माओवादियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर मिक्सचर मशीन और जेसीबी को किया आग के हवाले

0

एक बार फिर माओवादियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम



उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/हजारीबाग। गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कल्हावार में मंगलवार की संध्या भाकपा माओवादी ने डिग्री कॉलेज निर्माण में लगे एक जेसीबी मशीन एवं एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया।घटना के संबंध में (जेसीबी चालक) बसंत कुमार ने बताया कि नक्सलियों द्वारा मचाया गया उत्पात के बाद गांव एवं निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूर में दहशत का माहौल है।माओवादियों ने घटना के क्रम में एक मजदूर की पिटाई भी की है। 15 की संख्या में हथियारों से लैस भाकपा माओवादियों ने डिग्री कॉलेज परिसर पहुंच निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से मांगा डीजल वहीं कुछ देर बाद माओवादियों ने मिस्त्री राजधनवार निवासी रामदेव यादव के साथ मारपीट की उसके बाद माओवादियों ने डीजल डालकर खड़ी जेसीबी मशीन व मिक्सर मशीन में आग लगाकर सभी माओवादी वहां से चले गए। कार्य कर रहे मजदूरों ने कहा कि सभी माओवादी वर्दी में थे।बतादें कि यह डिग्री कॉलेज निर्माण का कार्य अभी शुरूआती दौर पर ही है।सभी माओवादी वहां से चले गए।

पुरनाडीह में खदान में गिरा शक्तिमान, दो लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

0

वाहन के ऊपर गिरे वाहन


उज्ज्वल दुनिया\कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित एक खदान में शक्तिमान ट्रक गिरनें से चालक की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में मौत की सूचना है। घटना करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। मृतक चालक की पहचान नकुल मेहता, उम्र-45 वर्ष, पिता-काशीनाथ मेहता, नावाडीह(बेहराडीह) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक भुना दास, फुलवरिया का बताया जा रहा है। हालांकि यह भी बाद में उसकी भी मौत हो गयी। 

बताया जाता है कि खदान से पत्थर लोड कर शक्तिमान चढ़ रहा था, उसी दौरान अनियंत्रित होकर सीधे  खादान में गिर गई। नीचे खड़े शक्तिमान के ऊपर उक्त वाहन गिरी। जिससे दोनों शक्तिमान वाहन के परखच्चे उड़ गए है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। वहीं बताया जाता है कि घायल को उक्त स्थल से हटा दिया गया और प्राथमिक ईलाज कराया गया। वही आनन फानन में शव को वहां से निकाला गया। 

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद समेत थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जा में लेकर जाने लगे, तभी मृतक के गांव वालों ने खदान मालिक से मुआवजा की मांग को लेकर शव को नही जाने दिया। एसडीपीओ के आश्वाशन के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे बढ़ी। लेकिन पुरनाडीह में कोडरमा-गिरिडीह रोड को ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था और शव को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा जा सका था। खदान का मालिक ईश्वर साव,चंद्रदेव यादव समेत अन्य का बताया जा रहा है। उक्त स्थल पर मां दुर्गा स्टोन चिप्स का बोर्ड लगा है।

राजीव अरूण एक्का को गृह सचिव का प्रभार, अधिसूचना जारी

0

लगभग चार महीने में ही एल खियांग्ते की गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से छुट्टी कर दी गई है

उज्ज्वल दुनिया \रांची ।  गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। लगभग चार महीने में ही एल खियांग्ते की गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से छुट्टी कर दी गई है।गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार उन्हें 18 अप्रैल 2020 को दी गयी थी। खियांग्ते की मूल पोस्टिंग एटीआई के महानिदेशक पद पर है। इसके अलावा वह ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और झारखंड राज्य ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। राजीव अरूण एक्का सूचना एवं जनसंपर्क सचिव, श्रम सचिव और जेबीवीएनएल के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

करीबी सतीश सिंह की हत्या के बाद विधायक राज सिन्हा की जान को खतरा

0

उज्ज्वल दुनिया 
धनबाद ।  पिछले 1 सप्ताह पूर्व धनबाद के विधायक राज सिन्हा के करीबी सतीश सिंह की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हो पाया है कि अब धनबाद विधायक राज सिन्हा को एक कथित महिला का गुमनामी पत्र मिलने की खबर है। जिसमें उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।पत्र में यह भी कहा गया है कि उन्हें मारने के लिए कुछ अपराधियों को सुपारी भी दे दी गई है। जो उनकी रेकी कर रहे हैं। इनके पास अत्याधुनिक हथियार जैसे आटोमेटिक पिस्टल, एक एके-47 और रिवाल्वर है।

यह पत्र मिलने के बाद राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इस आशय की शिकायत विधायक के द्वारा सरायढेला थाने में किए जाने की खबर है। साथ ही विधायक ने पुलिस के आला अधिकारियों को भी संदर्भ में अवगत कराया है। वहीं खबर यह है कि पिछले दिनों उनके करीबी की हत्या होने के बाद प्रशासन और पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है।

सूत्रों के अनुसार विधायक ने इस गुमनाम पत्र की शिकायत सोमवार को सरायढेला थाना में की है। उन्होंने पत्र का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

खबरों के अनुसार पत्र में साजिशकर्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है लेकिन लिफाफे पर लगी मुहर से पता चला है कि चिट्ठी हजारीबाग जिले से पोस्ट की गई थी। इस पत्र में आठ वाहनों के नंबर और छह मोबाइल नंबरों का जिक्र है। बताया गया है कि यही फोन नंबर वाले अपराधी उनकी रेकी में जुटे हैं। उनकी रेकी में इस्तेमाल गाड़ियों के नंबर यही हैं।

इधर खबरों के अनुसार पुलिस पत्र का सत्यापन करने के साथ-साथ गाड़ी और मोबाइल नंबर का कनेक्शन पता लगाने में जुट गई है।

पत्र में विधायक को आगाह करते हुए कहा गया कि अपराधी विधायक के घर पर या फिर रोड पर हमला कर सकते हैं। रेकी करने वाले आपके घर के आसपास ही घूम रहे हैं। राज सिन्हा को सावधान रहने की नसीहत देते हुए बताया गया है कि उनकी हत्या में लगे अपराधियों के पास ऑटोमेटिक पिस्टल, रिवॉल्वर और एके-47 जैसे आधुनिक हथियार हैं।

इधर दूसरी ओर इस मामले में सरायकेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की का कहना है कि पुलिस पत्र का सत्यापन में लग गई है और मामले के हर पहलू में जांच हो रही है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।

हदारी सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पथराव

0

सड़क जाम हटाने गए इचाक थाना के कई पुलिसकर्मी जख्मी 

पुलिस और धक्का मारनेवाले वाहन को भीड़ ने किया क्षतिग्रस्त
मुआवजे के आश्वासन के बाद हटा जाम

मो. दानिश/उज्ज्वल दुनिया संवाददाता…..इचाक (हजारीबाग)। जिले के इचाक थाना स्थित हदारी पंचायत के चपरख चौक पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने महिला मीना देवी(32) और  ग्रामीण सुनील यादव (45) को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां मीना देवी की मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 5.30 बजे की है। मीना देवी की मौत से गुस्साए लोगों ने उसके शव को सड़क पर रखकर हदारी चौक को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इचाक पुलिस जाम को हटाने आयी, तो भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला और पथराव कर दिया। साथ ही धक्का मारनेवाले महिंद्रा कंपनी की बोलेरो (जेएच 05 बीएम 5667) और इचाक पुलिस वाहन (जेएच 01 एवाई 4416) को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। बताया जाता है कि पथराव और हंगामा के दौरान इचाक थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नंदकिशोर दास पर लाठी से प्रहार कर दिया। वहीं हवलदार के सिर पर गहरे जख्म पहुंचे हैं। आरक्षी अभिषेक कुमार सिंह भी चोटिल हुए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों को भी हलकी चोट लगी है। पथराव में कुछ ग्रामीणों को भी चोट लगने की बात कही गई है। जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसपर सवार चालक समेत दोनों लोग फरार हो गए। वाहन पूर्वी सिंहभूम निवासी मुकुल मिश्रा का बताया जा रहा है।

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 इधर आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर इचाक मोड़ वाया बरकट्ठा रोड को घंटों जाम  किए हुए थे। भीड़ को काबू में लेने के लिए जिला से अतिरिक्त बल को बुलाया गया। बल का नेतृत्व  डीएसपी विवेकानंद ठाकुर एवं सुनीता लकड़ा साथ में थाना प्रभारी नंद किशोर दास कर रहे थे। मृतक के परिवार को फिलहाल 20 हजार रुपए क्रिया कर्म के लिए दिया गया। अन्य पारिवारिक लाभ के आश्वासन पर जाम हटा। मौके पर प्रमुख सरिता देवी, समाजसेवी कैलाश मेहता, आजसू नेता प्रदीप मेहता, चंद्रदेव राम, संजय राणा समेत सैकड़ों ग्रामीण मामले को शांत कराने में जुटे थे। 

पत्थरबाजों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा : एसपी

इस संबंध में एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पत्थरबाजों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें चिह्नित कर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। अभी पत्थर से लगने से एक हवलदार संजय राम घायल बताया जा रहा है। यह दु:खद और अप्रिय घटना है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इस मामले पर पुलिस गंभीर है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

पुलिसकर्मी समेत 5 की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली समेत 7 गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची: खूंटी ट्राईजंक्शन पर सक्रिय माओवादी दस्ता के खिलाफ झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 5 लाख के इनामी माओवादी समेत 7 माओवादी को गिरफ्तार किया है। तीन जिलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। उक्त जानकारी खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को दी। 

खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि विशेष टीम ने रंगरोम जंगल से योजना बनाते माओवादियों को पकड़ा गया है। इनलोगों के निशानदेही पर पुलिस में हथियार, गोली, बम, माओवादी का पर्चा, माओवादी का बैनर समेत अन्य सामान मिला है। 

आशुतोष शेखर ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में जीतराय मुंडा(जोनल कमिटी मेंबर, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, भाकपा माओवादी), जोगन पुर्ती उर्फ सुखराम उर्फ सनिका, मागो पाहन, दुखन मुंडा, मनय मुंडा, मंगल सिंह और शोभ शिष्य पाहन उर्फ भीम शामिल है। माओवादी जीतराय मुंडा सरायकेला जिला के कुकडु हाट में जून 2016 की शाम पुलिस पार्टी पर हमला किया था।  Attachments area

निजी अस्पतालों को आपदा में अवसर की इजाजत नहीं दी जा सकती

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर आपदा में भी बेहिसाब मुनाफा कमाने की छूट निजी अस्पतालों को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों की मनमानी पर पूरी तरह से अंकुश लगना चाहिए । कोरोना समेत अन्य जांच के लिए शुल्क निर्धारित होनी चाहिए और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के सख्ती होनी चाहिए। यदि कोई निजी अस्पताल प्रबंधन यदि इन गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो  उसका लाईसेंस रद्द किया जाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जाना चाहिए। 

प्राइवेट स्कूल और अस्पतालों के कारण हो रही सरकार की बदनामी 

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी के कारण लोगों की सेवा में जुटे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की भी बदनामी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे एवं डा राजेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में आर्थिक तंगी से भी लोग परेशान है, देशभर में बेरोजगारी के कारण लोग परेशान है, प्रतिदिन आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है। केंद्र सरकार द्वारा बिना सोचे-समझे फैसला लेने से पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है।

महामारी के दौरान जनता को लूट रहे हैं निजी अस्पताल

0

राज्य सरकार कोरोना के ईलाज के लिए दर निर्धारित करे

उज्ज्वल दुनिया \रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड सरकार से मांग की है की वह अविलम्ब निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की दरों को तय करने संबंधी आदेश निर्गत करें। प्रतुल ने कहा की पूरे प्रदेश से प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतें आ रही हैं कि कुछ निजी अस्पताल प्रबंधन इस महामारी में भी मरीजों को लूट रहे हैं। यह बहुत आश्चर्य की बात है कि जब झारखण्ड के सभी पड़ोसी राज्यों ने दरों को तय कर दिया है फिर भी झारखंड सरकार इस अति गंभीर मुद्दे पर हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

सुप्रीम कोर्ट ने निजी अस्पतालों पर नकेल कसने को कहा है 

प्रतुल ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय ने 14 जुलाई के अपने आदेश में कोरोना इलाज के मुद्दे पर निजी अस्पतालों पर नकेल कसने का आदेश दिया था। चूंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय होता है इसीलिए इन दरों को तय करना पूर्णतः राज्य की ही जिम्मेवारी होती है। प्रतुल ने कहा की आज भी अधिकांश डॉक्टर और हॉस्पिटल कोरोना वारियर के रूप में मरीजों की सेवा कर रहे हैं।लेकिन कुछ निजी अस्पतालों के प्रबंधन के कारण सिस्टम बदनाम हो रहा है। 

60-80 लाख का बिल, नहीं देने पर बनाते हैं बंधक

प्रतुल ने कहा की आए दिन ऐसी खबरें आ रही है की बिल नहीं देने पर परिजनों को बंधक बनाया जा रहा है या  प्रतिदिन ₹60000 से लेकर ₹80000 तक का बिल बनाया जा रहा है।प्रतुल ने कहा कि पूरे देश में महामारी अधिनियम लागू है जिसके तहत राज्य सरकार और अधिकारियों को असीम शक्तियां होती हैं।फिर भी उनके नाक के नीचे यह लूट का खेल बदस्तूर जारी है।

आंदोलन को मजबूर होगी भाजपा 

प्रतुल ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अविलंब निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज की दरों को निर्धारित नहीं करती है तो भाजपा इस जनहित के बड़े मुद्दे पर सीधा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

घटिया राजनीति न करे भाजपा , हमें सबकी हकीकत पता है

0

उज्ज्वल दुनिया \रांची । भाजपा के आरोपों पर सफाई देते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि यह परंपरा रही है कि किसी योजना की धरातल पर वास्तविक रूप से होने के समय स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता है। मुझे स्थानीय विधायक के तौर पर इस योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों के द्वारा भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया गया। अतः ग्रामीणों के प्रति अपने दायित्व का पालन करते हुए में भूमि पूजन में शामिल हुई। 

प्रधानमंत्री के द्वारा योजना का शिलान्यास कराया गया था परन्तु काम पूर्व की राज्य सरकार में शुरू नहीं हुआ तो खबर में दुबारा भूमि पूजन की बात कैसे आ गई? एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करती हूं। जैसा कि खबर में प्रकाशित है प्रधानमंत्री के नाम के साथ किसी ने छेड़ छाड़ नहीं की है। शिलापट्ट के साथ यदि छेड़छाड़ की कोशिश हुई है तो मेरी उपस्थिति में नहीं हुई है। मेरी उपस्थिति में भूमि पूजन हुआ। 

शिलान्यास किया तो लंबे समय तक योजना शुरू क्यों नहीं हुई ?

पूर्व की सरकार के समय योजना का शिलान्यास तो हुआ परन्तु क्या योजना उस समय प्रारंभ हुई, क्या योजना में तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा आवंटन दिया गया या चुनाव के पहले सिर्फ नाम के लिए माननीय प्रधानमंत्री के नाम से शिलान्यास करा लिया गया? योजना के लिए आवंटन वर्तमान राज्य सरकार द्वारा दिया गया है, ना कि पूर्व की सरकार द्वारा और आज यदि योजना भूमि पूजन करके धरातल पर शुरू हो रही है तो क्या जन प्रतिनिधि होने के नाते वर्तमान विधायक भूमि पूजन में शामिल नहीं हो सकती?

इस मामले में विपक्षियों द्वारा मात्र राजनैतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। यह खेद जनक है कि खबर में राज्य के विधायकों के लिए अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया है।