Saturday 27th of June 2026 01:47:40 PM
Home Blog Page 423

सोनारी नदी के पास झाड़ियों में मिला 5 साल की बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका

0

जमशेदपुर: सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप से एक 5 वर्षीय बच्ची का नग्न हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची का एक हाथ काट कर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई है। बच्ची की पहचान सोनारी के ही कपाली भट्ठा की रहने वाली के रूप में हुई है।

शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के लापता होने की संबंध में जानकारी परिजनों ने 3 दिन पूर्व ही थाना में दे दी थी। बच्ची के मामा ने बताया की तलाश वे लोग अपने स्तर से भी कर रहे थे। आज उसकी लाश झाड़ियो में होने की जानकारी मिली। वे लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उधर शव देखते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बच्ची के शव मिलने की जानकारी मिलने पर बस्ती के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश देखा गया। हालांकि काफी समझाने के बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। साल की बच्ची के शव को देखकर साफ लग रहा है कि उसके साथ अमानवीय हरकत की गई थी। बच्ची का एक हाँथ काट हुआ है जो बरामद नहीं हो सका है। शरीर के कई हिस्सों में जलाकर दागने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच कर रही है।

लालू की चुनावी ब्रांड वैल्यू जीरो, 5 एमएसली और 7 एमएलए छोड़ा राजदः सुशील मोदी

0

उज्ज्वल दुनिया /पटना, 03 सितम्बर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने अभी तक बिहार विधानसभा का चुनाव कराने के बारे में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं किया है, लेकिन चुनाव टालने की दलील देने वाली पार्टियां और विपक्षी गठबंधन में भगदड़ है। लालू प्रसाद की चुनावी ब्रांड वैल्यू जीरो हो चुकी है। इसलिए पांच एमएलसी और सात विधायक राजद छोड़ चुके हैं। डिप्टी सीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि जीतन राम मांझी का विपक्षी गठबंधन छोड़ना साबित करता है कि जेल से चलने वाली पार्टी दलितों-पिछड़ों का भला नहीं कर सकती। मांझी का एनडीए में स्वागत है।

जेल से चलने वाली पार्टी दलितों-पिछड़ों का भला नहीं कर सकती

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जिस जेईई को विपक्ष मुद्दा बना रहा था और पूरा एक सत्र बर्बाद कराने पर अड़ा था, उसे छात्रों ने खारिज कर दिया। बिहार के 43 केंद्रों पर परीक्षार्थियों की 71 से 80 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। राज्य सरकार ने भी बसों और केंद्र ने 15 सितम्बर तक रेल की व्यवस्था की है। जिस समय हर क्षेत्र चुनौतियों को मात देकर उभर रहा हैए विपक्ष केवल मनोबल तोड़ने में लगा है। कोरोना और लाकडाउन के कारण आर्थिक.शैक्षणिक क्षेत्र की जो गतिविघियां ठप पड़ी थींए वे अनलाक-3 से पटरी पर आने लगीं। 

जेईई को विपक्ष मुद्दा बनाया, लेकिन परीक्षार्थियों ने उसकी हवा निकाल दी

वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में गिरावट के आंकड़े आने के एक दिन बाद ही अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेत मिलने लगे। वाहन कंपनियों ने पिछले साल अगस्त में हुई बिक्री को पीछे छोड़ दिया। एक वाहन कंपनी की बिक्री तो 154 फीसद तक बढ़ी। खरीफ की बुआई इस साल 7 फीसदी ज्यादा हुई।

अमेरिका के इशारे पर भारत कर रहा चीनी सीमा का अतिक्रमण

0

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- तिब्बत के लोग भारतीय फौज की वर्दी पहनकर कर रहे हमला 

झड़प में एक भी भारतीय फौजी की नहीं हुई मौत, झूठ बोल रहा अमेरिकी मीडिया

हम भारत के साथ सभी मुद्दे बातचीत से सुलझाने को तैयार 

भारत ने अगर हमारे इलाके को खाली नहीं किया तो 1962 से भी बुरा होगा अंजाम 

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता हुआ शुनयिंग ने कहा कि शनिवार को जो भी आमना-सामना हुआ, उसमें किसी भी भारतीय सेना के जवान की मौत नहीं हुई है ।  यहां दावा किया गया था कि अमेरिकी मीडिया ने एक भारतीय जवान के मारे जाने की बात कही थी ।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए का तिब्बत के लोगों से संबंध 

चीन ने सामने रखा अमेरिका और तिब्बत का कनेक्शनप्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सवाल पूछा गया कि क्या भारतीय सेना के जवानों के साथ तिब्बती लोग भी मदद के लिए आए थे ।  इसपर चीनी प्रवक्ता भड़क गईं और कहा कि ये आप भारत के लोगों से ही पूछिए । हमें सिर्फ इतना पता है कि तिब्बती लोगों और सीआइए के बीच में काफी संबंध रहे हैं । हम भारत समेत ऐसे किसी भी देश का विरोध करते हैं जो तिब्बतियों को अपने यहां शरण देते हैं ।

अमेरिका के झांसे में आकर पड़ोसी मुल्कों से संबंध खराब कर रहा है भारत 

चीन की ओर से कहा गया कि तिब्बत के मसले पर ध्यान देना होगा, इसमें अमेरिका की ओर से भी काफी रोल है. अब भारत और तिब्बत के सैनिकों के बीच क्या संबंध है, इसके बारे में हम जानने को उत्सुक हैं । इससे पहले भी चीन की ओर से कई बार भारत पर आरोप लगाया गया है कि वो अमेरिका के झांसे में आकर अपने पड़ोसी मुल्क से संबंध खराब कर रहा है ।

भारत पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि भारत लगातार खुद को सही साबित करने में लगा हुआ है, लेकिन हमारे यहां कहावत है कि जो दोषी होता है वही पहले विरोध जताना शुरू कर देता है. भारत ने ही बीते शनिवार को समझौते को तोड़ा और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की ।
आपको बता दें कि लद्दाख में भारतीय सेना की जिस विकास रेजिमेंट ने चीन को मात दी है । उसमें तिब्बती मूल के कुछ जवान भी शामिल थे । जिन्हें पहाड़ी इलाकों की काफी अच्छी जानकारी होती है । यही कारण है कि चीन बौखलाया हुआ है ।

जमीन विवाद में भाई और बहन के परिवार के बीच हिंसक झड़प, 7 घायल, एक हिरासत में उज्ज्वल दुनिया

0

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र झाबरी बस्ती में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद हिंसक रूप में बुधवार को तब्दील हो गया। इस दौरान भाई और बहन के बीच जमकर मारपीट होने की खबर है दोनों पक्षों की ओर से रोड़े बाजी की भी खबर है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और घायलों को इलाज हेतु एमजीएम भेजा।दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सुनारी थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने इस मामले में सोनू नामक युवक को हिरासत में ले लिया है।

खबरों के अनुसार इस मारपीट में पहले पक्ष की ओर से महेंद्र रजक, ध्रुव राज कुमार, श्वेता कुमारी और तुलसी कुमारी जबकि दूसरे पक्ष से लालमनी देवी, पिंकी देवी औऱ पूजा देवी घायल बताए जाते हैं।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

एक पक्ष की ओर से घायल तुलसी कुमारी का कहना है कि जमीन विवाद पूर्व से चला आ रहा है। बुधवार को लालमनी देवी, पिंकी देवी, पूजा देवी, सुनील रजक, अनील रजक, दीपक रजक और सोनू ने घर के बीच बन रहे दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर सभी ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। सोनू रजक ने रड से मारकर उसे घायल कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से घायल लालमनी देवी का कहना है कि उसने अपनी जमीन भाई महेंद्र रजक को रहने के लिए दी थी। महेंद्र अपनी जमीन के अलावा उसकी जमीन के हिस्से को कब्जा कर दीवार खड़ी कर रहा था। इसी बात को लेकर श्वेता कुमारी, महेंद्र रजक और तुलसी कुमारी ने मारपीट की।

पहले भी हो चुकी है मारपीट 

इधर पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है इसके पूर्व भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने कार्रवाई करने के साथ-साथ प्रशासन को भी इस दिशा में अवगत कराने की बात कह रही है।

नौकरशाही में सुधार के लिए “मिशन कर्मयोगी” योजना को केन्द्रीय कैबिनेट को मंजूरी

0

अब हर साल होगा नौकरशाहों के कामकाज का ऑडिट, सरकारी कर्मचारियों को स्किल डेवलपमेंट की दी जाएगी ट्रेनिंग 

दागी सरकारी अफसरों को परफोर्मेंस में सुधार का दिया जाएगा मौका, नहीं सुधरे तो जबरन रिटायरमेंट 

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सरकारी बाबुओं को प्रमोशन, दक्षता के हिसाब से नौकरशाहों की होगी पोस्टिंग 

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 03 सितम्बर (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने बुधवार को सिविल सेवा क्षमता निर्माण मिशन कर्मयोगी को मंजूरी दे दी।  इसका मकसद सिविल सेवकों को आज के समय के अनुसार कल्पनाशील और नवाचारी, सक्रिय एवं सरल, पेशेवर एवं प्रगतीशील, उर्जावान एवं समर्थकारी, पारदर्शी एवं तकनीकि से युक्त व रचनात्मक एवं सृजनात्मक बनाना है।

अफसरों के क्षमता निर्माण और कार्यशैली में सुधार के लिए नई नीति- प्रकाश जावड़ेकर

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कर्मयोगी मिशन जनअपेक्षा पर खरा उतरने वाले अफसरों को तैयार करने की योजना है। हाल ही में सरकार ने शिक्षा नीति की घोषणा की है और अब हम अगले चरण में अफसरों के क्षमता निर्माण के लिए नई नीति लेकर आए हैं।

सरकारी बाबुओं को कर्मयोगी बनाने का रोडमैप – जितेन्द्र सिंह 

केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मिशन कर्मयोगी का मकसद एक सिविल सेवक को एक आदर्श कर्मयोगी के तौर पर तैयार करना है। यह अधिकारियों को उनकी भूमिका के आधार पर उचित स्थान देगा और इस योजना से संस्थागत क्षमता विकास का काम होगा। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा का निर्माण सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान निहित नवभारत के सपनों के अनुरूप करने के लिए मिशन कर्मयोगी का गठन हुआ है। यह दक्षता आधारित क्षमता विकास पर बल देता है।

सिविल सेवकों के प्रदर्शन पर निरंतर नजर रखी जाएगी- चंद्रमौली

केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव सी चंद्रमौली ने बताया कि मिशन कर्मयोगी के तहत सिविल सेवा में क्षमता विकास के लिए एक नई राष्ट्रीय व्यवस्था तैयार की जाएगी।  
उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक मानव संसाधन परिषद का निर्माण किया जाएगा। यह परिषद सिविल सेवा क्षमता विकास योजनाओं का अनुमोदन व निगरानी करेगी। इसके अलावा एक क्षमता विकास आयोग तैयार किया जाएगा।  सिविल सेवकों के प्रदर्शन पर निरंतर नजर रखी जाएगी। सही दक्षता रखने वाले सिविल सेवकों को सही स्थान पर पहुंचाने से जुड़ा प्रबंधन किया जाएगा

पबजी समेत 118 चीनी एप पर प्रतिबंध

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली। भारत सरकार ने चीन के खिलाफ एक और डिजिटल स्ट्राइक की है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मोबाइल गेम पबजी समेत 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन के मोबाइल एप्स पर भारत की यह तीसरी डिजिटल स्ट्राइक है। इससे पहले जून अंत में भारत ने टिकटॉक समेत चीन के 47 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था और उसके बाद जुलाई अंत में 59 चीनी एप्स प्रतिबंधित किए थे। सरकार ने इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है।

मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि सरकार ने 118 मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं। मंत्रालय ने कहा कि उसे विभिन्न सूत्रों से कई शिकायतें मिली हैं और कई ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं जिनमें पता चला है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कई मोबाइल एप उपयोगकतार्ओं का डाटा चुरा रहे थे और भारत से बाहर लोकेशंस पर अव्यवस्थित तरीके से भेज रहे थे।

प्रतिबंधित एप्स की इस लिस्ट में कई लोकप्रिय एप्लीकेशन शामिल हैं। इनमें लोकप्रिय गेम पबजी मोबाइल, पबजी मोबाइल लाइट, बायडू, सुपर क्लीन, शायोमी का शेयरसेव, वीचैट वर्क, साइबर हंटर और इसका लाइट वर्जन, गेम आॅफ सुल्तान्स, गो एसएमएस प्रो, मार्वेल सुपर वार, लूडो वर्ल्ड-लूडो सुपरस्टार, राइज आॅफ किंगडम्स, गैलरी वॉल्ट, स्मार्ट एपलॉक (एप प्रोटेक्ट), डुअल स्पेस, क्लीनर-फोन बूस्टर, लैमोर, सिना न्यूज और टेंसेंट वाचलिस्ट आदि शामिल हैं । 

करोड़पति हीरा व्यवसायी की पुत्री को भाया पटना का विकलांग युवक

0
सोशल मीडिया पर #गुजरात की एक युवती को #पटना का एक विकलांग युवक से प्रेम हो गया ,पहले लड़की को यह बात पता नहीं था कि लड़का विकलांग है ,दोनों के बीच घंटों चैटिंग होती थी दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे लड़के ने इस बीच अपनी सच्चाई लड़की को बताया बावजूद इसके लड़की शादी करने को राजी थी और इसी बीच अपने घर से भागकर पटना पहुंची.
गुजरात के हीरा व्यावसायी के घर में सारी सुविधाओं के साथ पली युवती को हजारों किलोमीटर दूर #बिहार के #पटना में रहनेवाले विकलांग युवक से प्यार हो गया।
सोशल मीडिया के जरिए परवान चढ़ा यह प्यार इतना गहरा होता चला गया कि दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया और युवती अपने घर की सुविधाओं को छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली आई।
मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन वह प्यार ही क्या जिसे किसी बाधा का सामना न करना पड़े। यहां दुश्मन पुलिस और युवती के परिजन बन गए।
फिर जो ड्रामा हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी की तरह नजर आती है।
तान्या गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली है और किसी दोस्त के माध्यम से फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती #पटना के दोनों पैर से असक्षम (विकलांग) आकाश शंकर जमुआर नामक युवक से हो गई और इस बात की जानकारी आकाश ने तान्या को भी दे दी थी।
पिछले 27 अगस्त को तान्या #गुजरात से भागकर #पटना पहुंची और 30 अगस्त की रात को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के #एग्जीबिशन रोड के एक मंदिर में अपने विकलांग प्रेमी से शादी कर ली।
शादी के बाद प्रेमी जोड़ा जैसे ही मौके पर मौजूद लड़का पक्ष के परिजनों से आशीर्वाद लेते उससे पहले मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस और पटना पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ें को हिरासत में ले लिया प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेने के बाद #कदमकुंआ थाने पहुंची गुजरात पुलिस को इस पूरे केस को सुपुर्द करने की कवायद शुरू कर दी।
वहीं #मंदिर में चल रहे शादी के दौरान मौके पर अपने पिता के साथ गुजरात पुलिस और बिहार पुलिस को देख तान्या ने जमकर ड्रामा किया अपने #प्रेमी और अपने #ससुराल के साथ रहने की बातें कहती नजर आई।
वहीं तान्या के पिता जो गुजरात में हीरे का कारोबार करते हैं उनका कहना है कि उनकी बेटी तान्या अभी #नाबालिक है और #अमित ने इसे #बहला_फुसलाकर अपने झांसे में लेकर बिहार बुलाकर शादी कर लिया है।
फिलहाल पटना के कदम कुआं थाने मे इस पूरे ऑपरेशन के साथ रही गुजरात पुलिस की टीम पटना से बरामद हुए तान्या को गुजरात ले जाने की न्यायिक प्रक्रिया देर रात तक करते नजर आए।

प्रेमिका से चोरी

0

उज्ज्वल दुनिया/धनबाद । झारखंड में पश्चिमी टुंडी के घोर नक्सल प्रभावित जीतपुर गांव में प्रेमिका के घर संदेहास्पद स्थिति में पकड़े गए प्रेमी को गांववालों ने पीट-पीट कर मार डाला। जीतपुर के पारटांड़ टोला में रविवार की रात 12 बजे युवक को एक घर से पकड़ा गया था। मृतक राजेंद्र किस्कू (18 वर्ष) गिरिडीह जिले के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र खूंखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह स्थित मदनाडीह गांव का निवासी था। उसे ग्रामीणों ने पारटांड़ टोला में मिसिर हांसदा के घर से पकड़ा था। 

युवक की हत्या के बाद दो गांव के बीच तनाव 

राजेंद्र की हत्या के बाद सोमवार की सुबह मदनाडीह और पारटांड़ टोला के ग्रामीणों के बीच ठन गई। दोनों गांवों के बीच संघर्ष टालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जाता है की मनियाडीह थाना क्षेत्र से लगभग आठ किलोमीटर दूर जीतपुर गांव के पारटांड़ टोला में रात करीब 12 बजे के आसपास राजेंद्र किस्कू मिसिर हांसदा के घर घुसा था। उसे घर के अंदर किसी बच्चे ने देख लिया। बच्चे के शोर मचाने के बाद वहां भीड़ लग गई और लोगों ने राजेंद्र को घसीट कर घर से निकाला और उस पर हमला बोल दिया। सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पुलिस पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई

इसी बीच हरलाडीह मदानाडीह गांव से राजेंद्र किस्कू के परिजन व अन्य ग्रामीण पारटांड़ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम में ले जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे युवक की हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर पारटांड़ के ग्रामीणों का कहना था कि चोर समझ कर युवक पर भीड़ ने हमला किया था। सूचना पाकर दलबल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार और इंस्पेक्टर डीके वर्मा ने दो महिला सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया।

गांव के पंचायत में सुनवाई से पूर्व युवक ने तोड़ा दम

राजेंद्र किस्कू को पकड़ने के बाद रात में ही ग्रामीणों का जुटान हुआ था। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सोमवार को युवक के परिजन को बुला कर मामले की सुनवाई करने की बात कही गई थी। रात में उसे बांध कर एक कमरे में रख दिया गया था। सुबह जब राजेंद्र के घरवाले अपने गांव के लोगों के साथ पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पिटाई का दर्द वह नहीं झेल सका और उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में ही उसके साथ की गई बर्बरता से पर्दा उठेगा। पुलिस पता लगा रही है कि राजेंद्र किससे मिलने पहुंचा था। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़ कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

युवक के गांव वालों ने कमरे को घेरा

हरलाडीह मदनाडीह गांव के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली कि राजेंद्र की मौत हो चुकी है तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। जहां राजेंद्र का शव रखा था, उस कमरे को गांववालों ने घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई का भी गांव वालों ने डट कर विरोध किया। राजेंद्र के परिजन और गांववालों ने मौके पर पारटांड़ के तीन लोगों को पकड़ा और उन्हें भर दम पीट डाला। मुखिया सनोदी देवी ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस युवक की हत्या में लगन हांसदा, सूरजदेव मरांडी, रामेश्वर हांसदा को हिरासत में लेकर मनियाडीह थाना में पूछताछ कर रही है।

दुमका के मसानजोर में 40 लाख रुपये लूट का मामला निकला फर्जी, ड्राइवर ने रची थी साजिश

0

\रांची। दुमका के मसानजोर डैम के पास आलू कारोबारी केदार भगत के ट्रक चालक निशु बागडी से 50 लाख लूट मामले का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। दुमका पुलिस ने 9 घंटे के अंदर सारा पैसा बरामद कर लिया है। यह पैसा ट्रक चालक निशु के एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये जप्त किया है। ट्रक चालक ने पैसों के लालच में पूरी झूठी कहानी पुलिस के समक्ष रखा था। हालांकि, तीन घंटे देर से थाना पहुंचने पर ही ट्रक चालक शक के दायरे में आ गया था। मगर, दोपहर में आलू कारोबारी का भाई उत्तम भगत के आने पर और पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हो गया है। इधर, डीएसपी विजय कुमार से पूछने पर कहा कि जांच चल रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

मालूम हो कि ट्रक चालक निशु देवघर स्थित कृषि बाजार में अपने मालिक केदार भगत के दुकान से पैसा लेकर बंगाल, वीरभूम जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे बोलेरो सवार दो अपराधी ने हथियार के बल पर ट्रक चालक से 50 लाख लूटा था। सूचना मिलने के बाद दुमका एसपी, डीएसपी, मुफ्फसिल इंसपेक्टर, मसानजोर ओपी इंस्पेक्टर समेत कई पदाधिकारी जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे थे। चालक ने बताया था कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बंगाल की तरफ बोलेरो लेकर भागे।

देवघर बाजार समिति में है केदार भगत का आलू गोदाम


जानकारी के अनुसार आलू कारोबारी केदार भगत का देवघर बाजार समिति में गोदाम है। देवघर स्थित गोदाम को केदार भगत का भतीजा सोनू भगत संभालता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे सोनू ने ट्रक चालक निशु बागडी को पैसा दे दिया था। इसके बाद सोनू गोदाम से घर चला गया था। ट्रक चालक निशु ने पैसा गाड़ी में छिपा कर रख दिया था।

सीमेंट का बोरा और बैग में था लूटा हुआ 50 लाख


आलू कटोबारी केदार भगत का भतीजा सोनू भगत ने 50 लाख रुपये सीमेंट के बोरा और बैग में दिया था। सीमेंट के बोरा में आधा बोरा पैसों से भरा हुआ था। जबकि, बैग पूरा पैसों से भरा हुआ था। ट्रक चालक को रात में पैसा दिया तब। पैसा लेकर अहले सुबह 3 बजे ट्रक चालक वीरभूम के लिए देवघर से चला था। मगर, बीच रास्ते में मसानजोर के पास बोलेरो सवार दो अपराधी ने हथियार के बल पर पैसा लूट कर भाग गए।

बच्ची खरीदने गई चॉकलेट, दुकानदार ने थमा दी नशे का पैके

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ बरही।  बरही के गया रोड स्थित नजम मार्केट के अंदर एक जेनरल समान विक्रेता की दुकान में दस वर्षीय बच्ची शाम 7 बजे चॉकलेट लेने पहुंची। उक्त दुकानदार के मालिक नेजाम ने बच्ची को चॉकलेट के बदले नशीली भरा रॉकेट का भरा पैकेट दे दिया। बच्ची ने रॉकेट का पैकेट  लेकर अपने घर पहुंची। उसके बाद उक्त रॉकेट को बच्ची की मां ने चॉकलेट समझ कर खा ली । उपरांत बच्ची की माँ नशे में चूर होकर लगातार हंसने लगी। जब उनके पति अनिल केशरी फेरी कर अपने घर आया तो अपनी पत्नी की दशा देख हैरान हो गए।  रातभर परेशान हालत मे उनका गुजारा। सुबह होते ही इस बात की सूचना अपने परिजन को दिया। उसके बाद सुबह नौ बजे अनिल केशरी ने भूत प्रेत समझ कर पत्नी को झाड़ फूंक करवाने ले गए। अपने घर वापस आने के बाद देखा कि घर के बाहर सामने रॉकेट का पैकेट फेका है। इस बाबत अनिल केशरी ने अपने हित संबंधी को बुलाकर मामले की जानकारी लेने के बाद सभी उक्त दुकानदार के पास गए। साथ ही अपने बच्चे समेत बच्चे की मां को भी साथ ले पहुंचे। रॉकेट के नशे की हालत में उक्त महिला हंस हंस कर लोटपोट हो रही थी, वहीं उसके पति अनिल केशरी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। इस बाबत नजम मार्केट के सामने लोगों की काफी भीड़ जमा हो गया। वहीं जमा भीड़ में लोगों के बीच अनिल केशरी अपना दुखड़ा रो रो कर सुना रहे थे। मामले को नजाकत समझते हुए उक्त दुकानदार नेजाम अपनी दुकान बंद कर भाग गए। 

वहीं मौके पर पहुंचे उक्त दुकानदार नजाम के रिस्तेदार मामले को शांत करने की कोशिश में लगे रहे और स्थानीय डॉ इबरार के पास ले गए। डॉ साहेब ने महिला के परिजनों को कहा की नशा उतरेगा तो सब ठीक हो जाएगा। वैसे दुकानदार का भी बड़ा लापरवाही है। इधर उक्त मामले की जानकारी बरही थाना को दूरभाष से सूचना दी गई थी। उक्त मामला तूल नहीं पकड़े, दुकानदार के रिश्तेदार मैनेज करने की बात कर रहे थे। भुक्तभोगी अनिल केशरी का कहना है कि नाश का रॉकेट(भांग की गोली) खाने से मेरी पत्नी का हालात दयनीय हो गई है। मेरे छोटे छोटे तीन बच्चे हैं और मैं डेली मजदूरी करने वाला घर का सिंगल गरीब व्यक्ति हूँ। वहीं उक्त दुकानदार से पूछे जाने पर बताया कि फिलहाल ईलाज के लिए आनिल केशरी अपनी पत्नी को स्वयं खर्च से अपने ससुराल भेजा है। यदि ईलाज के दौरान किसी तरह रुपए पैसे की कमी होगी तो सहयोग राशि दी जाएगी। इधर राज्य सरकार का निर्देश है कि नशीली पदार्थ बिक्री पर प्रतिबंध लगा रही है। लेकिन दुकानदार बच्चों को नशीली पदार्थ देने पर बाज नहीं आ रहे हैं।

चेपा कला के ग्रामीणों ने अपने 12 सूत्री मांग को लेकर दीया धरना

0

बड़कागांव–प्रखंड के चेपा कला के स्थानीय ग्रामीणों ने अपने 12 सूत्री मांग को लेकर किया आंदोलन शुरू। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में त्रिवेणी सैनिक माइनिंग कंपनी कोयला खनन का कार्य कर रही है और उसके अधिग्रहन क्षेत्र के ब्लास्टिंग धूल एवं प्रदूषित वातावरण से ग्रसित हमारे ग्रामीण हैं। और हम सभी ग्रामवासी बेरोजगार हैं। जिसको लेकर कंपनी के द्वारा पिछले डेढ़ साल से हम लोगों को रोजगार से जोड़ने की बात की जा रहा था। जिसको लेकर पिछले 3 जुलाई से ट्रांसपोर्टिंग सड़क को जाम किये थे। जिस को संज्ञान में लेते हुए झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के द्वारा 4 सदस्य टीम गठित कर ग्रामीणों के हक में काम करने की बात कही थी जो आज तक पूरा नहीं हो पाया इसलिए हम सभी चेपाकला के ग्रामीण पुनः अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर ट्रांसपोर्टिंग सड़क चेपा कला में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना पर बैठे हैं। उपेंद्र कुमार, अवेश कुमार,शंकर कुमार, सिकंदर कुमार, इंद्रनारायण राणा,रामकृपाल राणा, बालेश्वर तूरी, विजय महतो, देवेंद्र ठाकुर, रतन शर्मा,बालेश्वर विश्वकर्मा,होरिल ठाकुर, राजेंद्र महतो सहित अन्य धरने पर बैठे हैं।

मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस

0

हमने केन्द्र से झारखंड का बकाया मांगा तो वे कहते हैं कि आरबीआई से कर्ज ले लो, तबाह अर्थव्यवस्था को संभालने में लग जाएंगे 10 साल

कोरोना तो बहाना है, उससे पहले से ही जीडीपी कम हो रही थी, यूपीए ने देश का विकास दर साढ़े 8 फीसदी छोड़ा था, ये 2 फीसदी पर लेकर आ गए

कोरोना काल में तो देश की अर्थव्यवस्था-23 फीसदी तक पहुंच चुकी है 

उज्ज्वल दुनिया/रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त एवं खाद्य आपूर्ति डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देश की आर्थिक बदहाली के लिए नोटबंदी, गलत जीएसटी और बिना सोचे समझे देशव्यापी लॉकडाउन लागू करना है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट का दौर नोटबंदी से ही शुरू हो चुका था और बाद में गलत जीएसटी लागू करने से स्थिति और खराब हुई ,अब बिना सोचे-समझे लॉकडाउन लागू कर देने से अर्थव्यवस्था स्वतंत्र भारत के सबसे खराब दौर में पहुंच गया है । 

कोई भी सेक्टर बता दें जहां से अच्छी खबर हो

रामेश्वर उरावं ने कहा कि आज देश की हालात इतनी खराब हो गयी है कि जीडीपी माइनस 23.9प्रतिशत पर पहुंच गया है । वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर का भी ग्रोथ -51.4प्रतिशत है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ -39.3प्रतिशत, माइंनिंग सेक्टर का ग्रोथ -41.3प्रतिशत, ट्रेड, होटल व ट्रांसपोर्ट ग्रोथ -47.4प्रतिशत है।  उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट हैै ।

नौकरी और रोजगार देने में विफल सरकार धर्म और राष्ट्रवाद से ध्यान हटाने की कोशिश में 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह फेल मोदी सरकार सांप्रदायिक घृणा के सहारे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है । नौजवान जब काम और रोटी मांगते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी नारे लगाने को कहा जाता है । मोदी तो विषय से भटकाने में माहिर हैं । 

पुनः आंदोलन शुरू कर, कर्णपुरा विस्थापित रैयत समिति सिंदुवारी के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

0

बड़कागांव–कर्णपुरा विस्थापित रैयत समिति सिंदुवारी बड़कागांव के द्वारा 1 सितंबर दिन मंगलवार स्थान निमिया डैम के समीप धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।जिसको लेकर सिंदुवारी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री झारखंड , विधायिका महोदया, प्रमंडलीय आयुक्त ,उपायुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस अधीक्षक ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बड़कागांव, थाना प्रभारी बड़कागांव, थाना प्रभारी डाड़ीकला एवं कार्यकारी निदेशक पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना एनटीपीसी लिमिटेड को ज्ञापन देते हुए कहा है कि एनटीपीसी एवं उसके सहयोगी कंपनियों का कार्य संपूर्ण रूप से बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन को चालू किया जायेगा। उक्त धरना को लेकरकर्णपुरा विस्थापित रैयत समिति ने कहा कि बीते 1 माह पूर्व धरना प्रदर्शन किया गया था।जिसमें हम सभी ग्रामीणों को 11 सूत्री मांग को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा एक माह के अंदर मांग को पूरा करने हेतु आश्वासन दिया गया था। लेकिन उच्च स्तरीय समिति के द्वारा विनिर्धारित समयावधि में संबंधित मामले का कोई भी निराकरण नहीं हुआ। अंततः ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन को पूर्ण ना होता देख ग्रामीणों ने फिर से धरना देने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 1 सितंबर 2020 से धरना प्रदर्शन के लिए हम लोगों को बाध्य होना पड़ा ।इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो ,सचिव प्रमोद कुमार दास ,कोषाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुमार वर्मा ,सुधीर कुमार पांडे , विक्रम कुमार पांडे, जुगेश्वर भूइया, रियाजुल अंसारी ,आकुब अंसारी, अब्दुल वाहिद, आशीष कुमार मिश्रा, अजय कुमार कुशवाहा, गौतम चौरसिया, भोला भुइयां, अशोक प्रसाद, मोहम्मद मासूक अंसारी, एवं अन्य सदस्यगण थे।

विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह का आज दूसरे दिन आंदोलन जारी

0

बड़कागांव– प्रखंड के विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन को लेकर सोमवार से शुरू किया गया। जिसमें समिति के लोग पकरी बरवाडीह स्तिथ ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना पर बैठे रहे। मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी कंपनी के खिलाप या रैयतों के खिलाफ जो भी रिपोर्ट आया है उसे सार्वजनिक किया जाए। इसके अलावा कंपनी के सारे कार्य बंद किए जाए।अन्यथा आंदोलनकारी शांतिपूर्वक कंपनी में जाकर सारे कार्य बंद कराने का काम करेगी। मौके पर मुख्य रूप से धनु प्रसाद निराला, पिंटू कुमार,बबलू कुमार,गणेश साव,महेंद्र प्रसाद, निर्मल साव, रामचंद्र साव, सोनू कुमार, विनोद कुमार, संतोष साव,शशी राणा सहित दर्जनों ग्रामीण आंदोलन पर बैठे है।

पुष्पम प्रिया चौधरी की नेतृत्व वाली पार्टी प्लूरल्स सभी 243 सीटों पर लड़ेगी विस चुनाव : अनुपम कुमार सुमन

0

■ प्लूरल्स पार्टी के महासचिव हैं  अनुपम कुमार सुमन

पटना, 02 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त व प्लूरल्स पार्टी के महासचिव अनुपम कुमार सुमन ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। आज पहली बार वो मीडिया के सामने आए और नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाया था, लेकिन अब हम प्लूरल्स पार्टी की सरकार बनाकर बताएंगे कि नेतृत्व कैसे किया जाता है। पुष्पम प्रिया चौधरी की नेतृत्व वाली पार्टी प्लूरल्स पार्टी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोग नेतृत्व परिवर्तन की आशा के साथ देख रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पार्टी को खड़ा करने का काम जोरों पर है। पंचायत स्तर तक संगठन खड़ा किया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक जिले के प्रभारियों की नियुक्त की जा चुकी है।  

नीतीश को तो ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम में अंतर भी नहीं पता   

अनुपम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तो यह भी नहीं पता कि सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम में क्या अंतर है। नीतीश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए अनुपम ने कहा कि 2019 में जब पटना में जलजमाव की स्थिति थी उस समय मैं पटना नगर निगम में आयुक्त के पद पर नहीं था। इसलिए सरकार ने जो आरोप लगाए हैं वह अतार्किक, भ्रामक और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिनियुक्ति 22 अगस्त 2019 को खत्म हो गई थी और पटना में जल जमाव की स्थिति सितंबर के अंतिम सप्ताह आई। जब मैं उस समय पद पर था ही नहीं तो मैं किस प्रकार इसके लिए जिम्मेदार हूं। 

नरक निगम है पटना का नगर निगम, कोई अधिकारी नहीं चाहता

पूर्व नगर आयुक्त अनुपम ने कहा कि पटना नगर निगम नरक निगम है। मैं आईएएस पैसा कमाने के लिए नहीं बना था। पटना नगर निगम के हालत इतने खराब हैं कि कोई अधिकारी यहां आना नहीं चाहता। अनुपम ने कहा कि मुझ पर संवादहीनता का आरोप लगाया जाता रहा है, पर यह आरोप सही नहीं है। सरकार में संवाद का सबसे बेहतर तरीका पत्राचार होता है। मंत्री का मौखिक आदेश नहीं मानना किस तरह की संवादहीनता की श्रेणी में आता है, यह मेरे समझ से परे है।
22 अगस्त 2019 को पटना नगर निगम के आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव और पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अनुपम कुमार की गिनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास अधिकारियों में होती थी। अनुपम गुजरात कैडर के राजस्व सेवा के अधिकारी (आईआरएस) थे। नीतीश कुमार की पहल पर वह बिहार सेवा में आए। 2004 बैच के आईआरएस अधिकारी अनुपम कुमार सुमन वे मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव के साथ ही पटना नगर निगम के नगर आयुक्त का पद भी संभाल रहे थे। इस्तीफा देने के बाद नगर आयुक्त ने नगर निगम के कर्मियों के नाम एक पत्र भी लिखा था। उसमें अनुपम ने कहा था कि मेरे प्रिय सहकर्मियों, आज मैं आप सब से विदा ले रहा हूं। मैंने सरकारी सेवा का परित्याग कर दिया है और सिर्फ जीवन में ईश्वर की सेवा करना चाहता हूं।