Saturday 27th of June 2026 05:00:55 PM
Home Blog Page 421

बरियातु के तेतरटोली में सड़क किनारे बाल्टी में कटा हुआ हाथ मिला

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । बरियातू थाना इलाके के तेतर टोली में सड़क किनारे एक बाल्टी में कटा हाथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अस्पताल में मरीज का हाथ काटा गया था। जांच के लिए इसे लालपुर के जांच केंद्र भेजने की तैयारी थी। हाथ यहां कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है।


कटा हुआ हाथ सचिन कुमार नाम के किसी युवक का है। कैंसर से पीड़ित होने के बाद उसे 18 अगस्त को रिम्स में भर्ती कराया गया था। जांच में इस बात की भी जानकारी मिली कि रिम्स में ही सचिन के एक हाथ को काटा गया था और जांच के लिए लालपुर स्थित एक जांच केंद्र में भेजने की तैयारी थी।


बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार का दिन होने की वजह से संबंधित डॉक्टर रिम्स नहीं पहुंचे। यही वजह है कि अब तक उनसे मामले में पूछताछ नहीं की जा सकी है। बरियातू थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने कटे हुए हाथ को जब्त कर रिम्स को सौंप दिया है।

शिबू सोरेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, फिलहाल दिल्ली में ही करेंगे आराम

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। श्री सोरेन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज उन्हें गुरुग्राम मेदांता से छुट्टी मिल गयी, हालांकि अभी वे अभी दिल्ली में ही रहेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन को बेहतर इलाज के लिए मेदांता रांची से विगत 26 अगस्त को गुरुग्राम मेदांता में शिफ्ट किया गया था, जहां कोरोना जांच के अलावा उनकी अन्य नियमित स्वास्थ्य जांच भी की गयी।

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि श्री सोरेन आगामी संसद सत्र में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे और मॉनसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते है।

पिछले दिनों शिबू सोरेन के अलावा उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। लेकिन रूपी सोरेन घर पर ही चिकित्सकों की देखरेख में रहीं। इससे पहले झारखंड के तीन मंत्री यानी मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख भी कोरोना से संक्रमित हुए थे, लेकिन ज्यादा उम्र के कारण शिबू सोरेन को लेकर पार्टी समर्थक चिंता में थे। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए उनके समर्थक पूजा-अर्चना भी कर रहे थे, अब गुरुजी पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह रांची कब तक लौटेंगे।

गुजरात में फंसी 30 झारखंडी लड़कियां हुई मुक्त

0

रांची: झारखंड से सिलाई काम सिखाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लड़कियों को मानव तस्करों के द्वारा गुजरात के सूरत स्थित पलसाणा क्षेत्र की झींगा फैक्ट्री में काम कराने का मामला प्रकाश में आया है। सूरत पुलिस ने नवसारी पुलिस के साथ मिलकर मानव तस्करी का पर्दाफाश कर पलसाणा क्षेत्र की झिंगा फैक्ट्री से 6 नाबालिग समेत 30 लड़कियों को मुक्त कराया। मानव तस्करी के मामले में मंजूबेन नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खबरों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरत के पलसाणा के पास माखीनगा गांव की झिंगा फैक्ट्री में झारखंड से लड़कियों को लाकर काम कराया जिसमें नाबालिग भी शामिल हैं। सूचना के आधार पर नवसारी और सूरत पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारकर 6 नाबालिग 24 वयस्क युवतियों समेत कुल 30 लड़कियों को मुक्त करवाया और सूरत महिला सुरक्षा केन्द्र में भेज दिया।
पुलिसिया जांच में खुलासा हुआ कि एक महीने पहले मंजूबेन नामक महिला झारखंड से लड़कियों को सिलाई काम सिखाने के लिए पलसाणा के माखीनगा गांव की झिंगा फैक्ट्री में लाई थी।
रूपल सोलंकी (डीवायएसपी-बारडोली) ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पलसाणा में लायी गयी 30 युवतियों को ह्युमन ट्राफिकिंग के तहत लाये जाने की शिकायत झारखंड के पुलिस थाने में दर्ज हुई।

बताया जाता है कि सिलाई काम सिखाने के बहाने इन सभी युवतियों को सूरत के पलसाणा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में चल रहे माखिंगा झींगा फैक्टरी में काम करने के लिए ले आए।
झारखंड के रांची पुलिस थाने में मंजुदेवी नामक महिला के खिलाफ इन युवतियों को ले जाने की शिकायत दर्ज हुयी होने की सूचना गुजरात स्टेट कंट्रोल रुम को मिली थी। स्टेट कंट्रोल की सूचना के आधार पर सूरत और नवसारी पुलिस ने झींगा फेकटरी में छापा मारकर सभी 30 युवतियों को छुड़ाकर नारी सुरक्षा गृह सूरत में रखा गया है। इन युवतियों के साथ धोखाधड़ी करनेवाली मंजुबेन को गिरफ्तार किया गया।

खबरों के अनुसार वहां जाने वाली कई बच्चियां बीमार भी हो गई थीं । मामले की जानकारी स्थानीय मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रांची के सांसद संजय सेठ और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई करने एवं लड़कियों को बरामद करके वापसलाने का आग्रह किया था। इसी आलोक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग,प्रशासन के साथ कुछ स्वयंसेवी संस्था एवं मीडिया के सहयोग से सभी लड़कियों कोबरामद किया गया। बरामद लड़कियों में छह नाबालिक है। अनगड़ा की तीस लड़कियांसूरत के पास के एक झींगा फैक्ट्री में काम कर रही थीं। उनकी बरामदगी के बाद अब यहजानना शेष है कि अनगड़ा की इन तीस लड़कियों को विभिन्न गांवों से एकत्रित कर कौन उन्हें यहां से कौन ले गया था और दिल्ली जाने के नाम पर वे गुजरात कैसे चली गयी थीं। कोरोना काल में इस किस्म की यात्रा कोई आसान काम भी नहीं है।

अनगड़ा की तीस लड़कियों का मामला आरती कुजूर ने उठाया था लड़कियों की सकुशल बरामदगी के बाद आरती कुजूर ने राज्य सरकार स्वयंसेवी संस्था मीडिया व सांसद संजय सेठ का आभार जताया है। उन्होंने राज्य सरकार से बहला-फुसलाकर बाहर ले जाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ हीसाथ इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाने मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के साथ प्रशिक्षण देने की मांग भी उठाई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां रोजगार की तलाश में मानव तस्करों के चंगुल से बची रहें।

आदिवासी जमीन को जनरल जमीन बनाया, पुराना रजिस्टर गायब करवाया

0

अफसरों की टीम ने रची साजिश, पकड़े जाने पर छोटे कर्मचारियों को बनाया बली का बकरा 

उज्ज्वल दुनिया /रांची: रांची में एक बड़े जमीन घोटाले की पूरी कहानी लिख दी गई है । घोटाला हुआ भी , मामला उलझता देख कोतवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई लेकिन हद तो तब हो गई जब बड़ी गड़बड़ी के लिए मामूली कर्मचारियों को आरोपी बना दिया गया ।

कोतवाली थाना में कांड संख्या 150 /17 को एक बार जरूर देखिए


2017 में राची के कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज हुआ था ।  पूरा मामला आदिवासी जमीन से जुड़ा है । इसमें कई बड़े अधिकारी शामिल हैं । कोतवाली थाना में कांड संख्या 150 /17 दर्ज किया गया है जो निबंधन कार्यालय से जमीन से जुड़े रजिस्टर के गायब होने से संबंधित है । यह मामला पूर्व जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौधरी ने दर्ज करा रखा है जिसमें रात्रि प्रहरी साकिब और अनुसेवक महेंद्र उरांव व रोकना उरांव को अभियुक्त बनाया गया था ।


अब रांची पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करती उससे पहले ही इस पूरे मामले के अनुसंधान की दिशा ही बदल दी गई । कई वर्षों से चले आ रहे मामले  पर 2017 में  उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है । पूरी फाइल बंद कर दी गई ।

क्या है पूरा मामला ?


रांची के आदिवासियों की जमीन को सामान्य जमीन घोषित करने के लिए अफसरों की एक टोली ने बड़ी साजिश रची । जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण रजिस्टर को गायब करवा दिया गया । निबंधन कार्यालय से वैसे तीन रजिस्टर गायब कराए गए जिनमें आदिवासियों के नाम दर्ज थे । साथ ही आदिवासियों की जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई । अधिकांश रिंग रोड काठीटांड , पुन्दाग, सिमरिया इलाके की जमीन में गड़बड़ी की गई जो रजिस्टर 1946 में जमीन की अद्यतन स्थिति से संबंधित थे ।

क्या रजिस्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी रात्रि प्रहरी और अनुसेवक की है  ?


अवर निबंधक के लिखित बयान पर कांड संख्या 150/17 दर्ज किया गया. 19 जून 2017 को दर्ज इस मामले में धारा 420, 467, 468, 481, 474, 167 और 34 लगाया गया । इसमें रात्रि प्रहरी और अनुसेवक नामजद अभियुक्त बनाए गए ।  जबकि रजिस्टर की सुरक्षा की जवाबदेही इनकी है ही नहीं ।  रजिस्टर चोरी करने या गायब करने का आरोप इन पर लगा कर जेल भेज दिया गया । पुलिस ने इस मामले को रफा-दफा कर दिया ।

 200- 300 एकड़ जमीन में गड़बड़ी का आरोप 


सरकार बदलने के साथ ही अब नये सिरे से इस मामले की जांच की जा रही है ।  सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में निबंधन कार्यालय ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है ।

नये सिरे से जांच की तैयारी!

आदिवासियों की जमीन को गड़बड़ी करने की नियत से गायब कराए गए महत्वपूर्ण रजिस्टर के मामले में दर्ज एफ. आई. आर.  के तहत नए सिरे से यदि अनुसंधान हुआ तो कई बड़े अफसर बेनकाब होंगे ।  बड़ा सवाल,  क्या रिंग रोड से सटे काठीटांड , पुन्दाग, सिमरिया के आदिवासियों को इंसाफ मिलेगा?

मोदी के 6 साल के शासन में 12 करोड़ भारतीय बेरोजगार हो गए

0

नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया 

उज्ज्वल दुनिया /रांची । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया साइड पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वीडियो श्रृंखला कड़ी में आज तीसरा वीडियो  राष्ट्र के नाम जारी किया गया। राहुल गांधी ने स्पीक ऑन इकोनामी के तहत प्रधानमंत्री द्वारा नोटबंदी, गलत जीएसटी एवं लोक डाउन के मद्देनजर लगातार गिरती अर्थव्यवस्था एवं असंगठित कामगारों पर हो रहे हमले को लेकर बेबाक देश की जनता के सामने आज फिर अपनी राय रखी है।   

जीएसटी असंगठित क्षेत्र पर मोदी सरकार का हमला था

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जीएसटी असंगठित अर्थव्यवस्था पर एक बड़ा हमला था ।  एनडीए की जीएसटी का नतीजा क्या है  ? आज हिंदुस्तान की सरकार राज्यों को जीएसटी का पैसा नहीं दे पा रही है।केन्द्र सरकार प्रदेश के कर्मचारियों को ,शिक्षकों को पैसा नहीं दे पा रही है ।  जीएसटी बिल्कुल फेल है ।  यह सिर्फ फेल नहीं है यह एक आक्रमण है गरीबों पर लघु मध्यम व्यापारियों पर । 

अब तो सरकारी नौकरियों पर बैन लगाया जा रहा है- आलमगीर आलम 


 कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि स्थितियां यह है कि नौकरियां व नए पदों पर बैन हो गए हैं । युवाओं के लिए वर्तमान में भी और भविष्य में भी नौकरी नहीं है, युवाओं के भविष्य पर कुंडली मारे बैठी हुई है केंद्र की सरकार ।नए रोजगारों का रास्ता बंद है, पुराने रोजगार के ऊपर ताला बंद है, नौकरी पेशा व मध्यम वर्गीय परिवार रोज मर रहे हैं वही गरीब और प्रतिदिन कमाने वाले लोगों के ऊपर जीवन जीने का संकट बन कर सामने मुंह बाए खड़ी है।

लॉकडाउन पूरी तरह फेल हो गया – बादल पत्रलेख 


 झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी वीडियो जारी करते हुए कहा कि चार घंटे के अंदर देश में किए गए लॉकडाउन का नतीजा यह है कि हम पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर खड़े हैं और केंद्र की सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर दुनिया को और देश को गुमराह करने पर तुली हुई है । 

5 ट्रिलियन का सपना दिखाकर 12 करोड़ लोगों की नौकरी छीन ली


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपनी सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी की वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के अपने कार्यकाल में 12 करोड़ रोजगार गायब हो गए ,5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब हो गई है, केंद्र सरकार की विकास की ताजा रिपोर्ट आईएलओ के मुताबिक 40 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर हैं। प्रवक्ताओं ने कहा की स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार की आई हुई टीम से संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा एवं व्यापक सहयोग की मांग करेगा।

कौन-कौन रहे मौजूद 


 प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर श्री गजेंद्र प्रसाद सिंह के सहयोग से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधायक गणों ने ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, और प्रमुख पदाधिकारियों में सर्वश्री अमूल्य नीरज खलखो,शकील अख्तर अंसारी, निरंजन पासवान,बेलस तिर्की,सुखेर भगत,सन्नी टोप्पो,सतीश पाल मुंजीनि,फिरोज रिजवी मुन्ना,परवेज आलम,केदार पासवान आदि मौजूद थे । 

आदिवासी जमीन को जनरल जमीन बनाया, पुराना रजिस्टर गायब करवाया

0

अफसरों की टीम ने रची साजिश, पकड़े जाने पर छोटे कर्मचारियों को बनाया बली का बकरा 

रांची: रांची में एक बड़े जमीन घोटाले की पूरी कहानी लिख दी गई है । घोटाला हुआ भी , मामला उलझता देख कोतवाली थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई लेकिन हद तो तब हो गई जब बड़ी गड़बड़ी के लिए मामूली कर्मचारियों को आरोपी बना दिया गया ।

कोतवाली थाना में कांड संख्या 150 /17 को एक बार जरूर देखिए

2017 में राची के कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज हुआ था ।  पूरा मामला आदिवासी जमीन से जुड़ा है । इसमें कई बड़े अधिकारी शामिल हैं । कोतवाली थाना में कांड संख्या 150 /17 दर्ज किया गया है जो निबंधन कार्यालय से जमीन से जुड़े रजिस्टर के गायब होने से संबंधित है । यह मामला पूर्व जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौधरी ने दर्ज करा रखा है जिसमें रात्रि प्रहरी साकिब और अनुसेवक महेंद्र उरांव व रोकना उरांव को अभियुक्त बनाया गया था ।

अब रांची पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करती उससे पहले ही इस पूरे मामले के अनुसंधान की दिशा ही बदल दी गई । कई वर्षों से चले आ रहे मामले  पर 2017 में  उनकी गिरफ्तारी भी हो गई है । पूरी फाइल बंद कर दी गई ।

क्या है पूरा मामला ?

रांची के आदिवासियों की जमीन को सामान्य जमीन घोषित करने के लिए अफसरों की एक टोली ने बड़ी साजिश रची । जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण रजिस्टर को गायब करवा दिया गया । निबंधन कार्यालय से वैसे तीन रजिस्टर गायब कराए गए जिनमें आदिवासियों के नाम दर्ज थे । साथ ही आदिवासियों की जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी गई । अधिकांश रिंग रोड काठीटांड , पुन्दाग, सिमरिया इलाके की जमीन में गड़बड़ी की गई जो रजिस्टर 1946 में जमीन की अद्यतन स्थिति से संबंधित थे ।

क्या रजिस्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी रात्रि प्रहरी और अनुसेवक की है  ?

अवर निबंधक के लिखित बयान पर कांड संख्या 150/17 दर्ज किया गया. 19 जून 2017 को दर्ज इस मामले में धारा 420, 467, 468, 481, 474, 167 और 34 लगाया गया । इसमें रात्रि प्रहरी और अनुसेवक नामजद अभियुक्त बनाए गए ।  जबकि रजिस्टर की सुरक्षा की जवाबदेही इनकी है ही नहीं ।  रजिस्टर चोरी करने या गायब करने का आरोप इन पर लगा कर जेल भेज दिया गया । पुलिस ने इस मामले को रफा-दफा कर दिया ।

 200- 300 एकड़ जमीन में गड़बड़ी का आरोप 

सरकार बदलने के साथ ही अब नये सिरे से इस मामले की जांच की जा रही है ।  सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में निबंधन कार्यालय ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है । 
नये सिरे से जांच की तैयारी!

आदिवासियों की जमीन को गड़बड़ी करने की नियत से गायब कराए गए महत्वपूर्ण रजिस्टर के मामले में दर्ज एफ. आई. आर.  के तहत नए सिरे से यदि अनुसंधान हुआ तो कई बड़े अफसर बेनकाब होंगे ।  बड़ा सवाल,  क्या रिंग रोड से सटे काठीटांड , पुन्दाग, सिमरिया के आदिवासियों को इंसाफ मिलेगा?

पंचमुखी हनुमान मंदिर बनाने का था सपना.. आज हुआ पूरा

0

हुनमान जी वफादारी और ईमानदारी के प्रतीक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में किया आमंत्रण

राजनीति में जात पात का जहर घोलना बंद करे भाजपा-इरफान अंसारी

जात-पात से ऊपर उठकर सैकड़ों मंदिर का निर्माण अब तक करा चुका हूं


आज माननीय विधायक डॉ इरफान अंसारी सतसाल पहुंच कर उनके द्वारा बनाया जा रहा भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर का ढलाई कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर विधायक जी ने खुद ढलाई के लिए कंक्रीट दिया और काफी देर रुक कर काम का जायजा लिया।

जैसा कि मालूम हो की विधायक जी भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। कुछ दिन पहले विधायक जी ने ही मंदिर की नींव रखी थी और आज मंदिर के ढलाई में भी भाग लिया।

मौके पर विधायक जी ने कहा यह जामताड़ा जिला के लिए गर्व की बात है की इतना भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।बजरंगबली भगवान राम जी के परम भक्त एवं भगवान राम के रुद्र के अवतार थे।रुद्र के अवतार हनुमान जी ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। इसकी आराधना से बल, कीर्ति, आरोग्य और निर्भीकता बढती है।पंचमुखी मंदिर पूरा जिला ही नहीं बल्कि हम सबके लिए भी ऐतिहासिक होगा। मैं पूरी कमेटी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने रात दिन मेहनत कर इतनी तेजी से काम कराया जिसका नतीजा है कि आज हम लोग ढलाई कार्यक्रम में आए हैं।अब जल्द ही यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

आगे विधायक जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी पर भी प्रहार करते हुए कहा की वे मंदिर के उद्घाटन में जरूर आएं और देखें कि हम जामताड़ा वासी कैसे एक साथ मिलकर चलते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि जात पात को राजनीति में ना शामिल करें। मेरे चुनाव के समय वह खुद जामताड़ा आकर यहां का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए थे और कहा था कि अगर इरफान अंसारी जीतेगा तो क्या अयोध्या में मंदिर बनेगा। तो मैं कहना चाहता हूं इरफान अंसारी के जितने से अयोध्या में भी मंदिर बनेगा और जामताड़ा में तो सैकड़ों मंदिर का निर्माण अब तक हो चुका है। योगी जी को इन सब से सीख लेनी चाहिए और जात पात को राजनीति से दूर रखनी चाहिए।

इस अवसर पर कार्तिक महत्व कालीचरण महतो जयंत महतो भरत महत्त्व अमित यादव दिवाकर महतो सीबू महतो विवेक महतो नईम अंसारी मथुरा महतो श्याम महतो सुंदर महतो सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एनटीपीसी के सेफ्टी मैनेजर चढ़ा सीबीआई के हत्थे

0

हजारीबाग में भी हुई पांच घंटे छानबीन

अजय निराला/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के सेफ्टी मैनेजर सागर मीणा को सीबीआई ने शनिवार को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया।सूत्रों के अनुसार रांची के एक बड़े होटल में किसी कंपनी से एक करोड़ घुस लेते समय हुई सागर मीणा की गिरफ्तारी । गिरफ्तार सागर मीणा से सीबीआई पुछताछ कर रही है। फिर सीबीआई की विशेष टीम उसे साथ लेकर बड़कागांव स्थित एनटीपीसी कार्यालय और शहर के नवाबगंज आवास पहुंचीं। सीबीआई की टीम ने सागर मीणा के कार्यालय और आवास में लगभग चार-पांच घंटे तक जांच पड़ताल और छानबीन किया। सूत्रों की मानें तो सागर मीणा का कई  मामलों में नाम जुड़ रहा है। इस कड़ी में कई  सफेदपोश नेताओं के भी नाम सामने आने की बात कही जा रही है।सीबीआई की टीम इस संबंध में प्रेस को कुछ भी बताने से बचती रही। फिर सीबीआई की टीम सेफ्टी मैनेजर को अपने साथ रांची लेकर गई है। इधर एनटीपीसी के पकरीबरावांडीह के कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। फिलहाल सीबीआई की टीम आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, कोरोना संक्रमित पुरुष की जगह भेजा संक्रमित महिला का शव, बवाल

0

उज्ज्वल दुनिया/जमशेदपुर। एक ओर जहां झारखंड में लगातार कोरोना संक्रामण अपना पांव तेजी से फैला रहा है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। विभाग की लापरवाही का आलम इस कदर है कि राजधानी रांची स्थित अस्क्लेपिउस अस्पताल में इलाजरत्त शहर के मानगो थानांतर्गत आजादनगर निवासी कोरोना संक्रमित एक पुरुष मरीज की मौत हो जाती है। जिसके बाद उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए जमशेदपुर लाया गया। जिसके बाद मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए जमशेदपुर के साकची स्थित कब्रिस्तान सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक लेकर आई। वहीं अंतिम समय में जब मृतक के परिजनों ने अंतिम दर्शन के जिद्द के बाद शव को खोला गया, जिसके बाद मामला सामने आया कि शव किसी महिला का है जिसके बाद सबके होस उड़ गए।

ज्ञात हो कि शहर के वर्षिय़ व्यक्ति को निमोनिया की शिकायत के बाद बीते 1 सितंबर को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी बीते गुरुवार 4 सितंबर को मौत हो गई। वहीं मृतक के जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद आज उसे दफनाने के लिए सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया। यहां लोग साकची कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए जुटे थे। शव का चेहरा हटते ही सभी दंग रह गए। पुरुष की जगह महिला का शव पाया गया। उक्त मामले में मृतक के परिजनों ने रांची के अस्पताल प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाया। इतनी बड़ी लापरवाही अस्पताल प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़ी करती है।

अस्पताल के इस बड़ी लापरवाही पर मृतक के बड़े भाई अब्दुल हमीद ने बताया अस्पताल में कोरोना के ईलाज के नाम पर मरीजों को लूट रही है। वहीं अस्पताल प्रबंधन के इस लापरवाही की शिकायत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से करते हुए उक्त अस्पताल के पंजीयन को रद्द करने की मांग करेंगे। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि मृतक समीद अंसारी का शव जमशेदपुर भेजा जाएगा।

योजना के प्रचार को लगी सरकारी होर्डिंग से सांसद विद्युत महतो की तस्वीर गायब, भाजपा ने पूछा किसके इशारे पर हो रहा जनप्रतिनिधियों का अपमान

0

● सांसद की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, यह जनमत का अपमान : दिनेश कुमार
● होर्डिंग में जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें क्यों नहीं स्पष्ट करे प्रशासन : दिनेश कुमार

जमशेदपुर : स्ट्रीट वेंडर्स के सुविधार्थ केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी भवन में लगी होर्डिंग से स्थानीय सांसद और मंत्री की तस्वीरें नदारद है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है। सबसे पहले यह मामला तब प्रकाश में आया जब जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को ट्वीट कर जिला प्रशासन से सांसद विद्युत वरण महतो की तस्वीर होर्डिंग से गायब होने का कारण पूछा। इसके बाद होर्डिंग को लेकर विवाद बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे जनप्रतिनिधियों के अपमान का मामला बताते हुए विरोध जताया है। साकची स्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के दफ़्तर में लगे भव्य होर्डिंग में केंद्र सरकार की योजना पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के प्रचार के लिए होर्डिंग लगाई गई है। यह योजना लगभग पचास लाख रेहड़ी वालों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने लागू किया है। यह योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक माइक्रो क्रेडिट स्कीम है। अब सवाल उठता है कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना से स्थानीय सांसद की तस्वीर ग़ायब रखने के पीछे क्या मंशा है। भाजपा ने इस मामले में विरोध जताते हुए तस्वीर गायब करने के पीछे की मनोवृत्ति स्पष्ट करने की माँग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मामले पर राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा की यह निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अपमान का मामला है और भाजपा इसपर चुप नहीं बैठेगी। कहा कि सरकार की मानसिकता इतनी संकीर्ण हो चुकी है कि अब होर्डिंग पर भी सियासत की जा रही है। सांसद विद्युत वरण महतो की तस्वीरें सरकारी विज्ञापन से ग़ायब होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि निर्वाचित सांसद और विधायक की उपेक्षा कर जिला प्रशासन और राज्य सरकार जनमत का अपमान कर रही है। भाजपा ने जिला उपायुक्त से माँग किया है कि इस विषय पर अविलंब स्पष्टीकरण जारी हो, और यह स्पष्ट हो कि तस्वीरें गायब होना महज़ मानवीय भूल है अथवा किसी मंशा से प्रेरित होकर की गई कार्रवाई है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि 24 घँटों के भीतर उक्त होर्डिंग में ससम्मान स्थानीय सांसद विद्युत वरण महतो सहित अन्य की तस्वीरें अंकित करते हुए जरूरी सुधार हो।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया है कार्मिक ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार माडा के सचिव अनंत कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो के पद पर पदस्थापित किया गया है अनुमंडल पदाधिकारी गुमला के पद पर पदस्थापित जितेंद्र कुमार देव को अनुमंडल पदाधिकारी महागामा बनाया गया है चंदवा के अंचल अधिकारी मोहम्मद मुमताज अंसारी को चतरा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है । 

सरायकेला खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार को धनबाद का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है राज्य शहरी विकास अभिकरण के सहायक निदेशक रामकृष्ण कुमार को सरायकेला का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है खूंटी के कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यवीर रजक को घाटशिला का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के अवर सचिव जियाउल अंसारी को गढ़वा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है बगोदर के कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार लिंडा को रंग काका अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुमला के पद पर पदस्थापित अरविंद कुमार लाल को लोहरदगा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है ।

महागामा के अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित को राजमहल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है पूर्वी सिंहभूम के अंचल अधिकारी रंजीत लोहरा को चांडिल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है रंग का के अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे को जामताड़ा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है टुंडी के अंचल अधिकारी जयवर्धन कुमार को बंशीधर नगर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है गुमला के उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार को हजारीबाग का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है सिमडेगा के बीडीओ शशि नंद्र कुमार बढ़ई को चाईबासा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है ।

पालकोट के प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकर एकता को जगन्नाथपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है गुड्डा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार को लातेहार का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है भंडारा के अंचल अधिकारी महेंद्र कुमार को सिमडेगा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुजूर को बसिया का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है देवघर के जिला कल्याण पदाधिकारी अजय सिंह बढ़ाई को मेदिनीनगर सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है

सरायकेला में नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर, समानांतर कमेटी बनाने का ऐलान

0

गुलाम रब्बानी/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/सरायकेला। सरायकेला जिला बीजेपी कमेटी की घोषणा होते ही नवगठित कमेटी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कई कार्यकर्ता इस बार जिला कमेटी में स्थान नहीं मिलने से नाराज हैं। इन कार्यकर्ताओं ने अब ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के नेतृत्व में समानांतर जिला कमेटी चलाने का निर्णय लिया है। नवगठित बीजेपी जिला कमेटी में विद्रोह अब खुलकर सामने आने लगा है। कमेटी में स्थान नहीं मिलने से उपेक्षित कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज तैयार हो रही है, जो अब समानांतर कमेटी का गठन करेगी।

जिप अध्यक्ष शकुंतला महाली के बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अगले दिन उपेक्षित कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने खुलकर पार्टी में चल रही गुटबाजी को उजागर किया। ईचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो ने प्रेस वार्ता कर नवगठित जिला कमेटी को पॉकेट कमेटी करार दिया है  उन्होंने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है, जबकि जिला कमेटी गठन से पहले कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर कई नामों पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के रायशुमारी को दरकिनार करते हुए पॉकेट कमेटी में चुनिंदा लोगों को दायित्व सौंपा गया है, जो पार्टी के हित में नहीं है, यदि ऐसा ही चलता रहा तो 2024 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

*केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की छवि धूमिल करने की कोशिश*

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने साधु चरण महतो के नेतृत्व में समानांतर कमेटी गठित किए जाने का निर्णय लिया है। साधु चरण महतो ने बताया कि नई कमेटी के गठन का उद्देश्य केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के छवि को धूमिल करना है, जो बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता किसी भी हाल में होने नहीं देंगे। उन्होंने पार्टी आलाकमान से एक बार फिर गुहार लगाई है कि जिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में संगठन विरोधी काम किए हैं उन्हें पद मुक्त किया जाए।

*बीजेपी में विलय के बाद जेवीएम कार्यकर्ता के साथ सौतेला व्यवहार*

वहीं जेवीएम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू मंडल ने कहा कि बीजेपी में कमेटी विस्तार किए जाने के बाद जेवीएम के एक भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को कमेटी में शामिल नहीं किया गया है, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है और जेवीएम कार्यकर्ताओं के साथ भी सौतेला व्यवहार किया गया है, ऐसे में जेवीएम कार्यकर्ताओं को तरजीह ना दिए जाने से संगठन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री गणेश महाली, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा आदि मौजूद थे।

चीन

0

उज्ज्वल दुनिया नई दिल्ली, 04 सितम्बर (हि.स.)। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन सीमा की स्थिति का फायदा उठाते हुए किसी भी तरह के दुस्साहस का प्रयास कर सकता है लेकिन हम इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। साथ ही भारत के खिलाफ चीन की आक्रामक गतिविधियों को देखा जा रहा है लेकिन हम इन सबसे उपयुक्त तरीके से निपटने में सक्षम हैं।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत गुरुवार को अमेरिका-भारत रणनीतिक और साझेदारी फोरम के तीसरे वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस वेबिनार में कोहेन समूह के अध्यक्ष और सीईओ विलियम एस. कोहेन भी शामिल हुए। वह यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड के सदस्य भी हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना अमेरिका-भारत द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग फ्रंटलाइन पर तैनात हैं, हमारे विमानों को उड़ा रहे हैं, समुद्र में हमारे जहाजों पर तैनात हैं, उनमें से कोई भी अब तक कोरोना से प्रभावित नहीं है।

लद्दाख में ‘ग्राउंड जीरो’ पर पहुंचे सेनाध्यक्ष ​नरवणे

0

-जनरल नरवणे को सेना के शीर्ष कमांडर्स ने ​मौजूदा ​स्थिति के बारे में दी जानकारी

दक्षिण पैंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लेकर दिए चौकसी बढ़ाने के निर्देश 

उज्ज्वल दुनिया नई दिल्ली, 04 सितम्बर (हि.स.)। पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सैनिकों द्वारा ऊंचाई की कई पहाड़ियों पर कब्जा करने के बाद चीन के साथ बढ़े सैन्य तनाव के बीच नवीनतम परिचालन स्थिति की समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम ​नरवणे दो दिन की यात्रा पर गुरुवार को सुबह लद्दाख पहुंच गए हैं। उन्होंने दक्षिण पैंगोंग और अन्य जगहों पर हालात का जायजा लिया है। 

सेना प्रमुख मनोज मुकुंद ​नरवणे अपने दो दिन की इस यात्रा के दौरान पूर्वी लद्दाख में मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आगे के क्षेत्र का दौरा करेंगे। सेना कमांडर ने उन्हें चीन की घुसपैठ नाकाम होने के बाद के हालातों की जानकारी दी है। ​

पैंगॉन्ग​ के दक्षिणी छोर पर 29/30 अगस्त की रात हुए ताजा घटनाक्रम के बाद ​से ​भारत और चीन के बीच सीमा पर विवाद बढ़ा है जिसके बाद अब सेना प्रमुख ने लद्दाख में हालात का जायजा लिया है। यहां नरवणे ने सेना के परिचालन मुद्दों और जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। तनाव के बीच पहुंचे सेना प्रमुख की यह यात्रा एलएसी पर मौजूद जवानों का मनोबल बढ़ाने का भी काम करेगी।

अधिकारियों और बिचौलियो के मिलीभगत से जेसीबी से हो रहा है मनरेगा का काम

0

नितेश जायसवाल / उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/लातेहार । हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चिरु पंचायत में मनरेगा योजना में रात को जेसीबी मशीन लगा कर कार्य कराया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बीडीओ,बीपीओ,पंचायत सेवक,मुखिया व रोजगार सेवक को बंधी बंधाई रकम दी जाती है ।

जीओ टैकिंग कर मनरेगा के तहत पेमेंट

मनरेगा योजना कार्यो में जेसीवी मशीन से कार्य कर बाद में जीओ टैकिंग कर मनरेगा के तहत पेमेंट किया जाता है। अगर किसी प्रकार जेसीबी का नाम आने पर कहा जाता है की उस योजना का तो जीओ टैकिंग हीं नही किया गया है। इस तरह से सभी के मिलीभगत से मनरेगा कार्यो का पैसे की सभी लोग मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं। बहुत हीं कम ऐसी योजना हैं जिसका नियम के तहत कार्य किया जाता है जिसको लाभुक को भुगतान करने के लिए कई कई बार उनको जी हुजूरी करनी पड़ती है फिर भी पैसा कुछ काट दिया जाता है।

शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनरेगा से कुँए के कार्य मे वेंडर द्वारा मनमानी तरीके से पेमेंट किया जाता हैं ।लेकिन अब तक इस पर कोई करवाई नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण लोगो को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं जिसके चलते मजदूर पलायन करने को विवश हैं। लगातार सूत्रों से जानकारी मिलती थी ।लेकिन पुख्ता सबूत नही होने के कारण खबर को नहीं लगाया गया था।

इसी तरह का मामला चिरु पंचायत में सोमवार को रात्रि में  जेसीबी मशीन योगेंद्र साव के डोभा निर्माण में लगा हुआ था। इस बाबत में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास से पूछे जाने पर उन्होंने  बाइट देने से किया इनकार।

क्या कहती हैं बीपीओ रतन कुमारी? 

वही बीपीओ रतन कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि स्थल निरीक्षण करने के बाद ही इस बारे में बताएंगे।इससे यह तो बता चल गया कि सभी मिलकर इस मामला की लीपापोती करने की कोशिश जारी हैं।

पूर्व में भी मिल चुकी हैं शिकायतें

बताते चले कि पूर्व से भी हेरहंज प्रखण्ड में मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन  कार्य हो जाने के बाद योजना का जियो टेकिंग किया जाता हैं।क्योंकि अगर किसी तरह का कोई मामला आता हैं तो कह देंगे कि अभी तो जिओ टेकिंग हुआ ही नहीं हैं और इस तरह का योजना अभी नहीं चल रहा हैं। ऐसा कह कर प्रखण्ड क्षेत्र में मनरेगा का कार्य किया जा रहा हैं। जिसके कारण लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा हैं। सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा हैं।