Monday 29th of June 2026 03:19:29 AM
Home Blog Page 415

युवतियों को स्वावलंबी औऱ आत्मनिर्भऱ बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है

0

रांची ।  आज के इस दौर में युवा वर्ग का हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है । इसलिए सरकार ने राज्य के युवक-युवतियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर अपने पैरों पर खड़ा करने का संकल्प लिया है । युवतियों को स्वावलंबी औऱ आत्मनिर्भऱ बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है । सीएम हेमन्त सोरेन ने दुमका प्रखंड के हरिपुर पंचायत भवन में स्वंय सहायता समूहों (SHG) सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कही. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां कोरोना महामारी के कारण बंद शगुन सुतम सिलाई सेंटर को पुन संचालित करने के कार्य का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत के हिसाब से इस तरह के और भी सेंटरों को प्रारंभ किया जाएगा.
 

सेंटरों को सहयोग करेगी सरकार


मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास के लिए संचालित होनेवाले केंद्रों को सरकार पूरा सहयोग करेगी, उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चियों के कौशल को निखारने के लिए कृत संकल्पित है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप में हुनर होगा तो किसी का मोहताज होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसी  सोच के साथ ही बच्चियों के  कौशल विकास के साथ सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से आत्मनिर्भर बनाने का काम  सरकार कर रही है.
 

शगुन सुतम सिलाई केंद्र से 600 महिलाओं को मिलेगा रोजगार


मुख्यमंत्री ने हरिपुर पंचायत भवन में सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया. यहां तीस सिलाई मशीनें फिलहाल लगाई गई हैं, जहां युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि इस सिलाई केंद्र के जरिए छह सौ महिलाओं को रोजगार मिलेगा. यहां से कोरोना पीरिएड में लगभग 80 हजार मास्क तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया  जा चुका है, जबकि फिलहाल हजारों स्कूली विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म तैयार करने का काम चल रहा है, सिलाई केंद्र में कार्य कर रही महिलाओं  से मुख्यमंत्री ने इस संबध में पूरी जानकारी भी  ली. 

लाभुकों के बीच 51.50 लाख की राशि का वितरण


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 11 लाभुकों के बीच  51.50 लाख रुपए की राशि का वितरण किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, जेएसपीएलएस की क्रेडिट लिंकेज योजना, केसीसी लोन योजना के कुछ लाभुकों को सांकेतिक रुप से  लाभ प्रदान किया. इसके  अलावा उन्होंने प्रतीक के रुप में कुछ लाभुकों को नए राशन कार्ड भी दिए.
 इस कार्यक्रम में विधायक स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, डीआईजी , उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा और विभिन्न सखी मंडलों की सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं ।

विफल सरकार लोकतंत्र की कर रही है अवहेलना: दीपक प्रकाश

0

विधायक दल की बैठक में भाजपा दल के नेता को नहीं बुलाना दुर्भाग्यजनक

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  आगामी मानसून सत्र की दृष्टि से विधानसभा में हुए विधायक दल के नेताओं की बैठक में भाजपा को बुलावा नहीं दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता को बुलावा नहीं देना लोकतंत्र की हत्या है। पार्टी द्वारा वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी को विधिवत विधायक दल का नेता चुना गया है।  जिसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दे दी गयी है। सब कुछ विधानसभा अध्यक्ष के संज्ञान में है। बावजूद इसके बैठक में पार्टी के किसी  अन्य सदस्य को बुलाना सरकार की मंशा को उजागर करता है।

भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा इसका फैसला सरकार नहीं कर सकती 

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा विधायक दल का नेता कौन होगा यह भी अब सरकार के इशारे पर तय किया जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। कहा सरकार अपने हिसाब से सदन को भी चलाना चाह रही है और विपक्ष को भी चलाना चाह रही है। 

सवालों से बचने के लिए तीन दिन का छोटा सत्र 

  वहीं तीन दिन के सदन पर सवाल उठाते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार जनता के सवाल से भाग रही है। सरकार अपने असफलता से भाग रही है। कोरोना काल होने के बावजूद लोकसभा और राज्यसभा सुचारू रूप से चल रही है। जनता के सवालों पर चर्चा हो रही है। किंतु झारखंड विधानसभा का सत्र सिर्फ तीन दिनों का होना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है। छोटा सत्र होने से आम जनता की परेशानियां सदन तक नहीं लाया जा सकेगा जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जनता की रक्षा करने वाले जवान आज खुले आसमान के नीचे आंदोलन करने को विवश हैं और सरकार दमनकारी बनी हुई है। 

लैंड म्यूटेशन बिल पर बोले रघुवर दास, कहा

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल 2020 के संबंध में रघुवर दास ने कहा कि मंत्रिमंडल का काम है नीतियां बनाना और ब्यूरोक्रेसी का काम है, उसे लागू कराना। लेकिन इस सरकार में उल्टा हो रहा है। ब्यूरोक्रेट्स नीतियां बना रहे हैं और मंत्रिमंडल उसको लागू कर रहा है। 

कैसे लोग हैं जिनसे अधिकारी बिना जानकारी दिए हस्ताक्षर करवा लेते हैं? 

वर्तमान सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री कहते हैं कि उन्होंने कैबिनेट में आया संलेख पढ़ा ही नहीं और यह पास हो गया। इसी तरह जब हेमंत सोरेन जी पिछली बार मुख्यमंत्री बने थे और सीसैट को समाप्त किया था, तब भी उन्होंने विधानसभा में माना था कि अधिकारियों ने उनसे हस्ताक्षर करवा लिए थे। 

झामुमो के बड़े नेता आदिवासी जमीन के सबसे बड़े लुटेरे, उनको बचाने के लिए लाया गया बिल

रघुवर दास ने कहा कि यह बिल मेरे समय में भी राजस्व विभाग के द्वारा आया था, लेकिन इसमें आदिवासी मूलवासियों की जमीन लूटने का डर था, इस कारण दो-दो बार इसे वापस लौटा दिया गया था। झामुमो के बड़े-बड़े नेता, बिल्डर आदि ने गरीब आदिवासियों को जमीन को लूटने का काम किया था, अब अपनी जमीन को बचाने के लिए उस अधिकारी पर कोई कार्यवाही ना हो, यह बिल लाया गया है।

सहायक पुलिसकर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है हेमंत सरकार – रघुवर दास

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी-मूलवासी युवक-युवतियों को नक्सलियों के चंगुल से बचाने के लिए हमारी सरकार ने अनुबंध पर सहायक पुलिस की नियुक्ति शुरू की थी। तीन साल के अनुबंध के बाद नियमित बहाली करने का लक्ष्य था। इसके लिए समुचित प्रावधान भी किये गये। आदिवासी-मूलवासियों की हितैषी होने का दावा करनेवाली वर्तमान सरकार इन पर अत्याचार कर रही है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहीं। वे मोरहाबादी मैदान में आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने पहुंचे। 

नक्सलवाद को काबू करने में सहायक पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही 

रघुवर दास ने कहा कि कुछ वर्ष पहले लगातार खबरें आती थीं कि गरीबी से त्रस्त नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को डरा कर या बरगलाकर नक्सली अपने दस्ते में शामिल करते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला किया कि इन क्षेत्रों के युवाओं को अनुबंध के आधार पर सहायक पुलिस में भर्ती किया जायेगा। तीन साल के बाद इनकी नियुक्ति नियमित रूप में कर ली जायेगी। इनकी नियुक्ति से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को लगाम लगाने में काफी मदद मिली। इन्होंने काफी ईमानदारी से काम किया। कोरोना के दौरान भी इनका कार्य सराहनीय रहा। अब हेमंत सोरेन की सरकार ने इनकी नियुक्ति पर रोक लगा कर इनके साथ अन्याय किया है। यह अमानवीय व्यवहार है। सरकार को संवदेनशील होकर इनकी जायज मांगे माननी चाहिए। 

हर साल पांच लाख लोगों को नौकरी देने के वादे का क्या हुआ? 

रघुवर दास ने कहा कि झामुमो एक साल में पांच लाख नियुक्ति करने का वादा कर सत्ता में आयी। लेकिन अब उसे अपना वादा याद नहीं है। नयी नियुक्तियां तो दूर की बात है, हमारे समय रोजगार पाये लोग आज बेरोजगार हो रहे हैं। चाहे सहायक पुलिस हो या अन्य अनुबंधकर्मी। इसी प्रकार स्थानीय बच्चों को नौकरी देनेवाली कंपनियां झारखंड से अपना कारोबार समेट रही हैं। सरकार की नीतियों के कारण लोग बेरोजगार हो रहे है। मैं सरकार के मांग करता हूं कि इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करें। जबतक प्रक्रिया चलती है, तब तक इनका अनुबंध विस्तार करे। सहायक पुलिस कर्मियों को आंदोलन करते चार दिन हो गये हैं, लेकिन अब तक न तो कोई मंत्री न ही अधिकारी इनकी समस्या सुनने आया है। उलटे इनपर एफआइआर की जा रही है, इनकी परिवार वालों को धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र में इस प्रकार का दमन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिस सरकार ने आंदोलनकारी का चोला पहनकर जनता के सामने भाजपा सरकार की बदनामी की और सत्ता हासिल की। वही सरकार मुंह छिपाये घुम रही है। इन सहायक पुलिसकर्मियों के दर्द को दरकिनार कर अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है सरकार। ये तपती धुप और कोरोना महामारी के बीच अपने घर से दूर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य हैं। राज्य सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करे, वरना भाजपा आंदोलन करने को बाध्य होगी। श्री दास ने कहा कि बिहार से लौटने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों के साथ वे भी एक दिन का सांकेतिक आंदोलन करेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष केके गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ आरएसएस के गुरु दक्षिणा पर्व में होंगे शामिल

0

गोरखपुर, । मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार के गुरु दक्षिणा पर्व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्‍यमंत्री भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर में दिव्‍यांगों को कृत्रिम उपकरण देंगे। आरएसएस के कार्यक्रम के लिए मंगलवार देर रात तक दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय के दीक्षा भवन में तैयारियां चलती रहीं। हालांकि देर रात तक प्रशासन की ओर से मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोई प्रोटोकाल नहीं जारी हुआ था।

नौ IAS अफसरों के तबादले, रंजन कुमार लखनऊ के कमिश्नर बने

0

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का क्रम जारी है। मंगलवार देर रात नौ आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। लखनऊ और कानपुर मंडलों में नए कमिश्नर और महोबा में नए जिलाधिकारी तैनात किये गए हैं। शासन स्तर पर भी फेरबदल हुए हैं। इससे पहले सरकार ने डीएम के पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए आठ आइएएस अफसरों को भी तैनाती दे दी है।

जारी तबादला सूची के अनुसार सचिव लोक निर्माण विभाग रंजन कुमार अब लखनऊ मंडल के कमिश्नर होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर कानपुर मंडल के कमिश्नर बनाये गए हैं। लखनऊ मंडल के कमिश्नर मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति का पद सौंपा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे मोहम्मद मुस्तफा को श्रमायुक्त, कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। श्रमायुक्त के साथ कानपुर मंडल के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर महादेव बोबड़े को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद मुख्यालय लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

महोबा के डीएम अवधेश कुमार तिवारी को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा तैनात किया गया है और उनकी जगह सत्येंद्र कुमार को जिले का नया डीएम बनाया गया है। सत्येंद्र अभी बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव थे। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, उप्र पुनर्गठन समन्वय, भाषा, संस्कृति, प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग, राष्ट्रीय एकीकरण, पर्यटन तथा निदेशक प्रशासनिक सुधार जितेंद्र कुमार से प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति की जिम्मेदारी हटाते हुए उनकी बाकी जिम्मेदारियां बरकरार रखी गई हैं। परिवहन आयुक्त धीरज साहू को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कोलकाता के स्कूलों की कमेटी तय करेगी फीस में मिलने वाली छूट

0

कोलकाता: स्कूलों की फीस में कितनी छूट दी जाएगी इसे प्रत्येक स्कूल के लिए बनायी जाने वाली कमेटी तय करेगी। इसमें हेडमास्टर/ प्रिंसिपल के अलावा तीन वरिष्ठ अध्यापक और अभिभावकों के तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। विनीत रुइयां की तरफ से स्कूलों की फीस के बाबत दायर पीआइएल पर सुनवायी करने के बाद हाई कोर्ट के जस्टिस संजीव बनर्जी के डिविजन बेंच ने यह आदेश दिया।

इस मामले में पैरवी कर रही एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि सीएनआइ ने अपने स्कूलों को इस आदेश की परिधि से बाहर रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही काफी रियायत दी है। इसके साथ ही एक भी छात्र-छात्रा को फीस नहीं दे पाने के कारण वंचित नहीं किया गया है।

जस्टिस बनर्जी ने कहा कि 145 स्कूल हैं और सभी के मामले में एक सामूहिक आदेश नहीं दिया जा सकता है। प्रत्येक स्कूल की परिस्थिति पर गौर करना पड़ेगा। सीएनआइ के स्कूल भी बाकी स्कूलों की तरह कमेटी बना कर सुझाव दे कि क्या कोई छूट दी जा सकती है। एडवोकेट अग्रवाल ने कहा कि बहुत सारे स्कूलों ने दलील दी कि यह सुविधा सिर्फ उन्हें दी जाए जो पैनडेमिक के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

जस्टिस बनर्जी ने कहा कि अगर इसे मान लेते हैं तो पूरी प्रक्रिया ही निरंकुश बन जाएगी। ये कमेटियां एक प्रतिशत निर्धारित करेंगी, जिसके आधार पर स्कूल की फीस में छूट दी जाएगी। इसके बाद तय फीस सभी छात्र-छात्राओं को देना पड़ेगा। एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि जस्टिस बनर्जी ने अनुरोध किया है कि जो देने में सक्षम हैं वे दें, ताकि जरूरतमंदों की और अधिक मदद की जा सके।

खागरागढ़ विस्फोट कांड में दो और लोगों को सात

0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की विशेष अदालत ने खागरागढ़ विस्फोट कांड में दो और लोगों को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों के नाम मुस्तफीजुर रहमान उर्फ साकिब उर्फ तुहीन और कदर काजी उर्फ कादर हैं। मुस्तफीजुर को 26 दिसंबर,2018 और कदर काजी को 28 जनवरी, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही इस कांड में सजा पाने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के चार आतंकियों को कैद

गौरतलब है कि इससे पहले गुनाह कबूल करने वाले जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकियों को एनआइए की विशेष अदालत ने सात-सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। उनके नाम मोहम्मद यूनुस, मतिउर रहमान, जियाउल हक और जाहिरुल शेख हैं।

केरेडारी में नक्सली संगठन टीपीसी के सदस्य की गोली मार कर हत्या, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/केरेडारी । केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग स्थित झुमरी टांड़ तीन मुहान जंगल के समीप अज्ञात अपराधियों ने नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्य नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गयी है।घटना को सरेआम अंजाम देकर अपराधी भाग निकलें।घटना मंगलवार दोपहर 2.45 बजे की है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमबम कुमार दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में किया। घटनास्थल से 9 एमएम के 7 जिंदा कारतूस एवं 10 खोखा पुलिस ने बरामद किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 2 बाईक पर सवार 4 लोग पगार क्षेत्र होते हुए जोरदाग झुमरी टांड़ तीन मुहान जंगल के पास पहुंचे थे।तीन मुहाना के समीप सभी युवकों ने टीपीसी सदस्य नरेंद्र सिंह को उतार कर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. युवक पर 10 राउंड फायरिंग किया गया, जिसमें 7 गोली युवक के सर, कनपट्टी एवं शरीर के अन्य हिस्से में लगा, जबकि अन्य 3 गोली जमीन में लगा. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकलें।

सरेआम गोली मार कर टीपीसी सदस्य नरेंद्र सिंह की हत्या की जानकारी मिलते ही केरेडारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक नरेंद्र सिंह उर्फ दारा सिंह पिता स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ग्राम सरजामातू थाना पिपराटांड पांकी विधानसभा का रहने वाला है।मृतक पहले टीपीसी का सदस्य था, लेकिन वर्तमान में घर में रह रहा था। मृतक के पास से ढ़ाई हजार रुपये, एक बैग और 3 मोबाइल पुलिस की हाथ लगी है.।केरेडारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज कर जांच में जुट गयी है.

केरेडारी पुलिस सरेआम इस गोलीबारी की घटना को कई एंगल से जोड़ कर जांच में जुट गयी है.। केरेड़ारी पुलिस घटना स्थल के पास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।इधर, अपराधियों के सरेआम घटना को अंजाम देने से जोरदाग एवं पगार के ग्रामीणों में दशहत का माहौल है।

बड़कागांव: जनप्रतिनिधि की शह पर नजदीकी रिश्तेदार चला रहे अवैध बालू का सिंडिकेट

0

ट्विटर पर डीजीपी ने दिया एसपी हज़ारीबाग़ को कार्रवाई का आदेश ।

अजय निराला /  उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में कोयला के साथ बालू तस्करी का गोरखधंंधा नहीं थम रहा है। इस मामले में डीजीपी ने जिले के डीसी-एसपी को ट्वीट कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस पर इन दिनों एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है।  इसमें सफेदपोश, पुलिस और माइनिंग विभाग की गठजोड़ की बात कही जा रही है। नियम, कानून और जनहित की बात करनेवाले एक सफेदपोश का बड़कागांव में बालू तस्करी पर  चुप रहना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि उनके एक करीबी रिश्तेदार बालू सिंडिकेट चला रहे हैं। जिले में बालू तस्करी का मुख्य क्षेत्र बड़कागांव है। वहां से प्रतिदिन करीब सौ से ऊपर ट्रैक्टर-हाइवा द्वारा विभिन्न नदियों से बालू उठाव कर आसपास और शहर के कई हिस्सों के अलावा रांची ले जाकर महंगे दामों में बेचा जा रहा है। 

डंपिंग यार्ड की आड़ में फल-फूल रहा है धंधा

सोमवार को बड़कागांव के सांढ़ नदी से बालू उठाव करते फोटो लगाकर सुंदर कुमार के ट्वीट पर डीजीपी ने हजारीबाग डीसी-एसपी को कार्रवाई का आदेश दिया है। डंपिंग यार्ड की आड़ में जारी बालू तस्करीऔर खनन पर रोक के बावजूद तस्करों द्वारा डंपिंग यार्ड के नाम पर बालू तस्करी बेरोकटोक किया जा रहा है। खनन विभाग से डंपिंग यार्ड का आदेश लेकर उसी चालान पर सीधे नदियों से बालू उठाया जाता है। नदियों से ट्रैक्टर और हाइवा में बालू लोड किया जाता है और वहां से रातोंरात गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। इसी बीच अचानक हुई किसी प्रशासनिक कार्रवाई में गाड़ी पकड़े जाने पर डंपिंग यार्ड का चालान दिखा दिया जाता है। 

महंगी कीमत पर सैकड़ों गाड़ी से होती है तस्करी

बड़कागांव व आसपास के विभिन्न नदियों से चरही, कटकमदाग, उरीमारी थाना क्षेत्रों से गुजरकर प्रतिदिन सैकड़ोंः ट्रैक्टर-हाइवा वाहनों से बालू हजारीबाग, रामगढ़ और रांची आदि इलाकों में बिक्री होती है।  जिस थाना क्षेत्र से गाड़ी गुजरता है। उनका प्रति वाहन फिक्स दर तय रहता है। खुलेआम दिन में नदियों में बालू लोड किया जाता है और रात के  अंधेरे में गंतव्य तक बालू पहुंचा दिया जाता है। पूरी प्रक्रिया के दौरान थाना से लेकर बालू तस्करी के सिंडिकेट के लोग अलर्ट रहते हैं।  बड़कागांव से उठाया बालू ट्रैक्टर-हाइवा से शहरों में प्रति टैक्टर चार हजार और प्रति हाइवा 25 हजार रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है ।

अज्ञात अपराधियों ने युवक पर ताबड़तोड़ 10 गोलियां बरसा उतारा मौत के घाट

0

केरेडारी के जोरदाग स्थित झुमरीटांड़ के तीनमुहान जंगल में वारदात को दिया अंजाम

मारे गए युवक की नहीं हो पाई है पहचान, जांच में जुटी केरेडारी पुलिस

बाइक से अगवा कर ले गए तीन युवकों के घटना में हाथ होने की आशंका, तलाश जारी

शमशाद अंसारी/उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/केरेडारी । हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित जोरदाग  झुमरीटांड़ तीन मुहान जंगल के पास अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ 10 गोलियां बरसाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। गोली चलने की सूचना केरेडारी थाना प्रभारी बमबम सिंह को मिलते ही तुरंत दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।   घटनास्थल पर सात बुलेट और नौ मिमी का 10 खोखा पुलिस ने बरामद किया। बताया जाता है कि पगार होकर दो बाइक से चार युवक सवार होकर आए। चारों युवक जोरदाग झुमरीटांड़ तीन मुहान जंगल के पास रूके। इसमें तीन युवकों ने एक युवक को उतारा और जल्दबाजी में धड़ल्ले से 10 राउंड फायरिंग की। सभी गोली युवक के माथे पर ही लगी। फिर तीनों युवक दोनों बाइक लेकर नवाखाप की ओर फरार हो गए। बताते चले कि पुलिस के हाथों मृतक के पास से लगभग तीन हजार रुपए,  एक बैग और तीन मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगी है। केरेडारी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज कर जांच में जुट गई है।

लेनदेन या प्रेमप्रसंग का हो सकता है मामला

जिस आक्रोश से युवक की हत्या की गई है, इसमें प्रेमप्रसंग या लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अपने तरीके से दुश्मनी समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 मृतक की हुई पहचान

मृत्तक नरेंद्र सिंह उर्फ दारा सिंह पिता स्व. राजेन्द्र सिंह ग्राम सरजामातू, थाना पिपराटांड पांकी विधानसभा का रहने वाला हैं। पहले टीपीसी का सदस्य था, वर्तमान में घर में रह रहा था। उक्त जानकारी केरेडारी थाना प्रभारी बमबम कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस हत्या में संगठन से जुड़े अपराधियों के हाथ होने की बात सामने आ रही है।

60 साल की उम्र से अधिक सभी लोगों को मिलेगा पेंशन का लाभ

0

उज्ज्वल दुनिया/दुमका । सीएम हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि राज्य के 60 साल से अधिक की उम्र के सभी लोगों को पेंशन का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए नये लाभुक चिन्हित किये जा रहे हैं। हेमंत सोरेन ने अपने तीन दिवसीय दुमका दौरे के क्रम में मंगलवार दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आम‌लोगों से सीधा संवाद किया और लाभुकों के बीच परिसंपत्तयों का वितरण किया। इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के बीच भी राज्य के गरीबों, किसानों और जरूरतमंदिं के बीच विभिन्न योजनाओं का निरंतर लाभ पहुंचा रही है।

हर व्यक्ति को काम देने की योजना पर सरकार कर रही है काम 

उन्होंने कहा कि सरकार अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ायी जा रही है और विकास एवं कल्याण कार्यक्रमों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण का समय है और सरकार पूरी सतर्कता के साथ सभी लोगों तक राहत पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि समस्याओं की लंबी फेहरिस्त है और उनके समाधान की दिशा में काम चल रहा है। हर व्यक्ति को काम देने की योजना बनायी गयी है। इसी के तहत मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किये गये हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरी श्रमिक योजना भी शुरू की गयी है, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के लोगों को उनके घर के आसपास ही रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना से बड़े पैमाने पर लाभुकों को जोड़ेगी। साथ ही आंतरिक संसाधन से 15 लाख अतिरिक्त परिवारों को राशनकार्ड मुहैया कराया जा रहा है।

चीन के हाथों ​38​ हजार वर्ग किमी भूमि गंवाने वाले हमें कह रहे हैं कि हम चीन से डर गए: राजनाथ सिंह

0

– ​रक्षा मंत्री ​ने ​लोकसभा को दी ​​लद्दाख सीमा पर मौजूदा हालात की जानकारी 

उज्ज्वल दुनिया  नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)।​ ​​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ​ने ​मंगलवार को ​​लोकसभा में ​चीन मुद्दे पर बयान ​देकर​​ ​’लद्दाख में सीमा पर हालात’ के बारे में देश को अवगत करा​या। ​उन्होंने खुले तौर पर माना कि चीन ने लद्दाख में भारत की लगभग ​​38​ हजार वर्ग किमी भूमि ​पर अनधिकृत कब्जा किया है​​। इसके अलावा 1963 में एक तथाकथित सीमा-समझौते के तहत पाकिस्तान ने पीओके की 5180 वर्ग किमी भारतीय भूमि को अवैध रूप से ​चीन ​को सौंप ​दी है​। ​अपनी जमीन और सीमा की रक्षा करते हुए कर्नल संतोष बाबू और उनके 19 वीर साथियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।​​   

पाकिस्तान ने पीओके की 5180 वर्ग किमी भारतीय भूमि ​चीन ​को सौंपी

लद्दाख की पूर्वी सीमाओं पर हाल में हुई गतिविधियों से अवगत ​कराते हुए ​उन्होंने कहा कि इस सदन ने ​कल ही ​दो मिनट ​का ​मौन रखकर​ लद्दाख में शहीद हुए वीर जवानों को अपनी श्रद्धांज​लि अर्पित की है​।​​ मैंने भी लद्दाख जाकर अपने शूरवीरों के साथ कुछ समय बिताया है और मैं आपको यह बताना चाहता ​हूं कि मैंने उनके अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को महसूस किया है​। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ​भी ​हाल ही में लद्दाख का दौरा कर​के ​ बहादुर जवानों से मुलाकात ​करके उन्हें यह संदेश भी दिया था कि समस्त देशवासी अपने वीर जवानों के साथ खड़े हैं। ​रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा विवाद ​एक जटिल मुद्दा है, जिसके समाधान के लिए धैर्य की आवश्यकता है​​।​ ​यह भी बताना चाहता हूं कि अभी तक भारत-चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में आमतौर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (​​​​एलएसी) नहीं है और एलएसी को लेकर दोनों ​देशों ​की धारणा अलग-अलग है​​।  

चीन के साथ सीमा गतिरोध शांतिपूर्वक ढंग से हल करना चाहता है भारत  

रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन की तरफ से 29 और 30 अगस्त की रात को उत्तेजक सैनिक कार्रवाई की गई, जो पैंगोंग झील के साउथ किनारे में यथास्थिति को बदलने का प्रयास था लेकिन एक बार फिर हमारी सेना की समय से की गई कार्रवाई के कारण उनके ये प्रयास सफल नहीं हुए। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि चीन विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों की अवहेलना करता दिखता है। चीन द्वारा सैनिकों की भारी मात्रा में तैनाती करना भी 1993 और 1996 के समझौतों का उल्लंघन है जबकि हमारे सशस्त्र बल समझौते का पूरी तरह से पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चीनी पक्ष ने एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला-बारूद जुटा रखा है। पूर्वी लद्दाख में गोगरा और पैंगोंग झील का उत्तरी और दक्षिणी तट मुख्य रूप से विवादित क्षेत्र हैं। चीन की कार्रवाई के जवाब में हमारे सशस्त्र बलों ने भी इन क्षेत्रों में उपयुक्त जवाबी तैनाती की है ताकि भारत के सुरक्षा हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा जा सके। भारत सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा मुद्दों का हल, बातचीत और परामर्श के जरिए किए जाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

अजित डोभाल ने पाकिस्तान के फर्जी मानचित्र पर जताया विरोध, एससीओ बैठक से उठकर चल दिए

0

उज्ज्वल दुनिया / नई दिल्ली, 16 सितम्बर (हि.स.)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में पाकिस्तान ने अपनी बढ़ा-चढ़ा कर पेश की गई सीमाओं वाले मानचित्र का प्रदर्शन किया। इसका तीव्र विरोध करते हुए भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक से उठ कर चले गए।

मेजबान रुस ने पाकिस्तान को लगाई डांट,  कहा- ओछी हरकत से किसी का भला नहीं 

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की इस हरकत के बारे में जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जानबूझ कर अपने देश का फर्जी मानचित्र प्रदर्शित किया था। बैठक के मेजबान रूस ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी। पाकिस्तान को यह बताया गया था कि ऐसा करना इस तरह की बैठक के नियम कायदों के खिलाफ है।

पाकिस्तानी प्रतिनिधि की इस हरकत का विरोध करते हुए अजित डोभाल मेजबान रूस के प्रतिनिधि से बातचीत करने के बाद उस समय बैठक से उठकर चले गए। बाद में पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने बैठक में अपने देश का गुमराह करने वाला पक्ष रखा।

रूस पाकिस्तान की हरकतों का समर्थन नहीं करता- रुसी रक्षामंत्री 

इस विवाद के बाद रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव निकोलाई पत्रुशेव ने कहा कि रूस पाकिस्तान की इस हरकत का समर्थन नहीं करता। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पाकिस्तान के इस उकसाने वाले कृत्य के बावजूद भारत शंघाई सहयोग संगठन की ऐसी बैठकों में भाग लेता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने पिछले दिनों अपने देश का नया नक्शा जारी किया था, जिसमें कश्मीर, सियाचिन और गुजरात के जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। मंगलवार की बैठक के दौरान जिस कमरे में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठे थे, उसकी दीवार पर यही विवादास्पद मानचित्र टंगा हुआ था।

झारखंड लैंड म्यूटेशन आदिवासी

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची ।  झारखंड सरकार का प्रस्तावित झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल-2020 सरकार की जनविरोधी मंशा को जाहिर करता है। यह जमीन लूट और सरकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला खतरनाक कानून साबित होगा। यह आरोप जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने सोमवार को बयान जारी कर लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बिल आदिवासी-मूलवासी जनता की जमीन को हड़पने के लिए अफसरों को खुली छूट देने वाला साबित होगा। 

कानून बनाकर भ्रष्टाचारी अफसरों को बचाने का प्रयास 

जदयू नेता ने सवाल उठाया है कि जब कानून के समक्ष सभी बराबर हैं, तो आपराधिक कृत्य करने वाले को गलत कानून बनाकर कैसे बचाया जा सकता है? यह चोर दरवाजे से गुनाहगारों को बचाने का कुत्सित प्रयास है, दिनदहाड़े डकैती है। जदयू इसका विरोध करता है। मुर्मू ने कहा-  सुना था वर्तमान मुख्य सचिव इमानदार हैं। मगर उनके नाक के नीचे यह पहल दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल उठाया है कि नेता और अफसर अगर भ्रष्टाचारी हो जाएं तो गरीब जनता का क्या होगा?