Monday 29th of June 2026 04:31:23 AM
Home Blog Page 414

कोरोना को लेकर जागरूक दिखे विधायक और विधानसभा कर्मी

0


उज्ज्वल दुनिया 
रांची ।  कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कोरोना से सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। सबसे पहले विधानसभा परिसर में आने वाले सभी विधायकों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, पत्रकारों का 72 घंटा पहले कोविड-19 का टेस्ट करवाया गया। जिसके बाद जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें विधानसभा परिसर के अंदर आने की अनुमति दी गई।
मॉनसून सत्र के पहले द्विन विधानसभा आने वाले विधायकों को सेनेटाइज, हैंड ग्लव्स, फेस शील्ड दिया जा रहा है। उसके बाद ही उन्हें सत्र में भाग लेने दिया जा रहा है।

झारखंड में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने दिया धरना

0


उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड में बिजली की लचर व्यवस्था, बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा में धरना दिया।उनका कहना है कि पूरे राज्य में बिजली की व्यवस्था आंख मिचोली जैसी बनी हुई है। वहीं राज्य में विधि व्यवस्था भी बिगड़ती हुई नजर आ रही है। आए दिन राज्य में हत्या, लूट, नक्सलवाद, उग्रवाद जैसी घटनाएं हो रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार पिछले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को भी बंद करने का काम कर रही है। जिससे आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर मनीष जायसवाल के समर्थन में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, विधायक भानु प्रताप शाही ने भी समर्थन दिया।

दो दशक बाद फिर चालू हुआ तापिन साउथ का लोकल सेल

0

रैयत विस्थापितों की पूरी हुई आस, करना पड़ा लंबा संघर्ष


खुला रोजगार का अवसर,पहले फेज में मिलेगी 3500 लोगों को नौकरी 
लोकल सेल बंद होने से 10,000 मजदूर हो गए थे बेरोजगार……………


नंदन कुमार/फराज करीम/उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/चरही। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित तापिन साउथ कोलियरी में लोकल सेल शुक्रवार को शुरू हो गया। इसके साथ ही रैयत विस्थापितों के नौ साल से चले आ रहे संघर्ष पर विराम लग गया। वहीं रोजगार के नए अवसर की राह भी खुल गई। 
गौरतलब है कि करीब दो दशक पूर्व डंप संचालन समिति और विस्थापित संघर्ष में गहरे मतभेद की वजह से तापिन साउथ लोकल सेल में ताला लटक गया था। तब करीब 10,000 मजदूर बेरोजगार हो गए थे। शुक्रवार को तापिन साउथ परियोजना में लोकल सेल चालू होते ही स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त हो गया। लोगों की खुशी पुरुष-महिलाओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी। हो भी क्यों नहीं, रोजगार प्राप्त होने का सपना जो पूरा हो गया। पहले फेज में करीब 3500 लोगों को रोजगार मिलेगा। डंप के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस डंप से हमलोगों को बहुत उम्मीदें है। वहां अहलेे सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा था। धीरे-धीरे लोग तापिन साउथ कोलियरी में चेक पोस्ट के पास इकट्ठा हुए। सैकड़ों की संख्या में लोगों के हाथों मे नारियल, अगरबत्ती आदि देख कर लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। बस बारी थी नेतागण के आने की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमन्य नेता शिवलाल महतो, फ़ागु बेसरा, शंकर सिंह, महेश सिंह पहुंचे। इसके अलावा रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मू, सचिव मन्नू टूड्डू आदि सभी नेताओं का स्वागत स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से किया। लोगों का हुजूम उद्घाटन स्थल पर पहुंचा तथा सारी विधि के साथ नारियल फोड़ कर सेल का उद्घाटन किया गया। 

इस कोल सेल में विस्थापितों की  हिस्सेदारी 55 फीसदी और प्रभावितों की हिस्सेदारी 45 फीसदी रहेगी। यहां पर लगभग ढाई से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।रैयत विस्थापित मोर्चा के सचिव मन्नू टूडू बताते हैं कि इस लोकल सेल के चालू होने से ढाई से तीन हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। आगे वो कहते हैं के इस रोजगार को पाने के लिए लोगों ने बहुत सारी कठिनाइयों का सामना किया है। अत: जो आज लोगो को रोजगार प्राप्त हुआ है यह इनलोगों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने पूरे क्षेत्र के लोगो को इस अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इसके अलावा नेता शिवलाल महतो ने कहा कि इस लोकल सेल के खुल जाने से लोगों को रोजगार का एक विशाल अवसर प्राप्त हुआ है। साथ ही हम सब लोगों को मिलजुल कर इस रोजगार अवसर को सदुपयोग करना है। 
इस  रोज़गार प्राप्ति के अवसर पर  शिवलाल महतो, महेश सिंह, फागु बेसरा, शंकर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता, देवकी महतो, मुरारी सिंह, जिपसदस्य, अग्नेशिया सांडि पूर्ति, चुरचू प्रमुख अनुक्षि देवी, उपप्रमुख् चोलेश्वर महतो, रैय्यत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामकिशोर मुर्मु सचिव मन्नू टूडू, इनके अलावा जगदीश मांझी, विनोद मांझी, जीवलाल मांझी, राजेश हंसदा, लखीराम मांझी, मो आशिक, मो रियाज़, बौबी करीम, इकबाल करीम, बाबर करीम, मो सिकंदर, मो मासूम, गुलाबी किस्कू, शांति देवी, संगीता देवी, लालमुनि बेसरा, मरियम निशा, शाहिदुन निशा, काज़मा खातून, सायदा जमाल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्कूल खोलने के मुद्दे पर ममता सरकार व केंद्र आमने

0

कोलकाता,  पूर्ण लॉकडाउन के मुद्दे पर तकरार के बाद अब स्कूल खोलने को लेकर बंगाल व केंद्र सरकार के बीच टकराव शुरू हो गया है। अनलॉक- 4.0 के तहत केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की सशर्त अनुमति दी है, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र का निर्देश मानने से इनकार कर दिया है।

बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साफ कह दिया है कि जिस दर से कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है, सितंबर में राज्य में स्कूल खोलना संभव नहीं है। बकौल पार्थ, ‘राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 30 सितंबर तक बंद रखने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। इसके बाद अब केंद्र का नया दिशा-निर्देश आया है, लेकिन जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है तो इस स्थिति में स्कूल कैसे खुलेंगे?’

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में बैंक ने वापस डाले 6 लाख रुपए, जालसाजी से निकाली गई थी रकम

0

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से बीते दिनों जालसाजी कर निकाले गए छह लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक ने सोमवार को ट्रस्ट को वापस कर दिए। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को दी है। ट्रस्ट की ओर से दी गयी सूचना के अनुसार, फर्जी चेक व फ र्जी हस्ताक्षर द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते से ट्रांसफर करवाई गई 6 लाख रुपये की राशि भारतीय स्टेट बैंक ने वापस श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में जमा करवा दी है। त्वरित करवाई के लिए बैंक प्रशासन का हार्दिक आभार।

बैंक खाते का संचालन करने में भूमिका निभाने वाले ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के खाते से निकली पूरी रकम वापस आ गई है। अनिल मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट के तीन खाते एसबीआई में हैं। दान करने वाले रामभक्त बैंक के चालू व बचत खाते में दान की राशि जमा कर सकेंगे। तीसरा खाता भुगतान का है। इसमें धनराशि तभी जमा की जाएगी जब ट्रस्ट को भुगतान करना होगा। सुरक्षा कारणों से भुगतान अब चेक से नहीं, बल्कि आरटीजीएस से होगा।

अभी भारतीय स्टेट बैंक को पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा से धनराशि मिलनी शेष है। एसबीआई ने इन दोनों ही बैंक के उच्चाधिकारियों को धनराशि वापस करने के लिए पत्र भी लिखा है। ये रकम गत नौ सितंबर को लखनऊ के पंजाब नेशनल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा से जालसाज ने फ र्जी चेक से ट्रस्ट के खाते से निकाली थी। जब तीसरी बार खाते से नौ लाख 86 हजार रुपये निकालने का प्रयास हुआ तो एसबीआई की सतर्कता से मामला पकड़ा गया। मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सस्ता न्याय देने के लिए जारी की बेवसाइट

0

प्रयागराज। मध्य आय वर्ग के लोगों को कानूनी सलाह समेत सुलभ न्याय देने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक पहल की है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड सोसाइटी नामक बेवसाइट लांच की है। मिडिल इनकम ग्रुप सोसाइटी मध्य आय वर्ग में आने वाले लोगों को निशुल्क या बेहद मामलू शुल्क पर विधिक सलाह, जानकारी और आवश्यकता पड़ने पर उनका मुकदमा लड़ने की व्यवस्था करेगा।

योजना के अनुसार, छह से 12 लाख रुपये तक वार्षिक आय के लोगों को मध्य आय वर्ग में माना जाएगा। ऐसे लोगों को ही विधिक सहायता दी जाएगी। इस मिडिल इनकम ग्रुप लीगल एड सोसाइटी का काम होगा कि वह जरूरतमंदों को विधिक सहायता, उनकी काउंसिंलग, विधिक उपचार व आवश्यकता होने पर कोर्ट में उनका प्रतिनिधित्व करे। इसके अलावा मध्यस्थता एवं समझौता केंद्र व आर्ब्रिटेशन के मामलों में भी लाभ मिलेगा।

इस सेवा की विशेषता यह है कि इसका लाभ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए यह सुविधा के हकदार लोगों को ई-मेल, वीडियो काल या सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। मकसद है कि लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने से बचाना। इसका लाभ वृद्ध, दिव्यांग व यात्रा के अयोग्य अन्य लोगों को भी मिलेगा। इस सुविधा का लाभ व राय मशविरा का कोई खर्च नहीं है।

केवल कोर्ट में केस का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक निर्धारित टोकेन राशि चार्ज होगा। इस सुविधा की ऑफिसियल वेबसाइट हिंदी व अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसका लाभ पाने के लिए हकदार लोगों को अपनी बात व परेशानी विस्तार से ऑफिसियल वेबसाइट पर भेजना होगा। भेजने के 15 दिन के भीतर उस अर्जी की स्वीकृति या अस्वीकृति संबंधी आदेश याची को मिल जाएगा। यदि भेजी गई अर्जी खारिज होती है तो उस व्यक्ति को एक पैनल का नामित अधिवक्ता खारिज होने के कारण से प्रार्थी को अवगत कराएगा।

मोदी कैबिनट में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए दिया इस्तीफा

0

नयी दिल्ली।  शिराेमणि अकाली दल (बादल) के नेता एवं केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किसानों के मुुद्दे को लेकर इस्तीफा दे दिया है। श्रीमती कौर ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काे भेज दिया है। उन्होंने ट्वीट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह किसान विरोधी अध्यादेशों का विरोध करते हुए केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप के खड़ी हैं।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा

0

कोलकाता: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी की सरकार पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल अपने लिए बैसाखी की तरह कर रही है। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस है। इस मौके पर हमें अब्राहम लिंकन के गेट्सबर्ग संभाषण को याद करना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों की सरकार लोगों के द्वारा चुनी जाती है और लोगों के लिए ही होनी चाहिए। इसे पुलिस के द्वारा नियंत्रित करने की कोशिश गलत है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की परीक्षा बिना पुलिस प्रशासन की बैसाखी के होनी जरूरी है। लोकतंत्र से हम समझौता नहीं कर सकते। यह स्वतंत्रता और मानवाधिकार के मूल्यों को महत्व देता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का हमारा विशेषाधिकार है।

ममता बनर्जी को पुलिस को राजनीतिक तटस्थता सिखानी होगी। उन्हें मानवाधिकारों के मूल्यों को समझना होगा और राजनीतिक प्रतिशोध और हत्याओं से खुद को मुक्त करना होगा।

बंगाल में 3227 नए मामले आए और 59 मरे, संक्रमितों का आंकड़ा 2.09 लाख के पार

0

कोलकाता : बंगाल में मंगलवार को कोरोना के 3227 नए मामले आए और 59 लोगों की मौत भी हुई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,09,146 हो गया है जिनमें 23,942 एक्टिव केस है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 59 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 4062 हो गई है।

24 घंटे में 2919 मरीजों को छुट्टी दी

दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में 2919 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1 लाख 81 हजार 142 हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर 86.61 फीसद हो गया है, जो एक दिन पहले 86.55 फीसद था।

राज्य में 24 घंटे में 59 मौतें हुई हैं  

वहीं, पिछले 24 घंटे में जो 59 मौतें हुई है उनमें उत्तर 24 परगना में सर्वाधिक 15, उत्तर 24 परगना में 11, हावड़ा में 6 एवं अलीपुरद्वार जिले में 4 मरीजों की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है एवं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाना जरूरी: जयाप्रदा

0
लखनऊ:पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा ने युवाओं को ड्रग्स से बचाने के भाजपा सांसद रवि किशन के कथन का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की युवा पीढ़ी को ड्रग्स के चंगुल से बचाया जाना जरूरी है। इस मामले में किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मैं रवि किशन की युवाओं के लिए अच्छी सोच का सम्मान और आदर करती हूं। युवा ही हमारे देश के भविष्य का निर्माण करते हैं।

बुधवार को जारी बयान में जयाप्रदा ने कहा है कि मैं राज्यसभा सांसद जया बच्चन की भावनाओं का सम्मान करती हूं, लेकिन उनकी भावनाओं में सिर्फ राजनीति दिखाई देती है।

जिन अमर सिंह ने बच्चन परिवार का मुसीबत के समय साथ दिया था, जब वो सिंगापुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे तो जया बच्चन ने उस समय अपनी भावनाएं नहीं दिखाई थीं।

जयाप्रदा ने कहा है कि सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। चिंता की बात है कि पंजाब से लेकर नेपाल तक ड्रग्स की तस्करी हो रही है और देश की युवा पीढ़ी इससे बर्बाद हो रही है।

ड्रग्स का इस्तेमाल चाहे फिल्म इंडस्ट्री में हो रहा हो या समाज के किसी भी वर्ग में, उसको रोकना बहुत जरूरी है। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई ड्रग्स नहीं लेता है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री को बर्बाद होने से बचाना भी जरूरी है।

बाबरी मस्जिद वा राम जन्मभूमि मामले के सभी मुकदमों को समाप्त किया जाए: इकबाल अंसारी

0
लखनऊ: बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि यह मसला सुप्रीम कोर्ट में रहा और सुप्रीम कोर्ट से फैसला भी आ गया है। फैसला मंदिर के हक में आया। बाबरी विध्वंस के मुकदमे में बहुत से लोगों की सुनवाई हो चुकी है और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं। 

जो लोग बचे हैं वे भी बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। हम यह चाहते हैं कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जितने भी मुकदमे हैं उन को समाप्त कर देना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान मंदिर और मस्जिद के नाम पर कोई भी ऐसा काम न करें जो देश की तरक्की में बाधा बने।

बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि यह मसला सुप्रीम कोर्ट में रहा और सुप्रीम कोर्ट से फैसला भी आ गया है। फैसला मंदिर के हक में आया। बाबरी विध्वंस के मुकदमे में बहुत से लोगों की सुनवाई हो चुकी है और बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस दुनिया में नहीं हैं। 

जो लोग बचे हैं वे भी बहुत बुजुर्ग हो चुके हैं। हम यह चाहते हैं कि बाबरी मस्जिद के नाम पर जितने भी मुकदमे हैं उन को समाप्त कर देना चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि हिंदू और मुसलमान मंदिर और मस्जिद के नाम पर कोई भी ऐसा काम न करें जो देश की तरक्की में बाधा बने।

धर्म के नाम पर यदि कोई भी विवाद रहता है तो इससे देश कमजोर होता है। मैं यह चाहता हूं कि हमारे देश में बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के मामले पर जो भी मुकदमे हैं वह जल्दी से जल्दी समाप्त किए जाएं।

धर्म के नाम पर यदि कोई भी विवाद रहता है तो इससे देश कमजोर होता है। मैं यह चाहता हूं कि हमारे देश में बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि के मामले पर जो भी मुकदमे हैं वह जल्दी से जल्दी समाप्त किए जाएं।

ACB की जांच में गोपालजी तिवारी दोषी करार

0

एसीबी की पीई जांच में सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व ओएसडी गोपालजी तिवारी दोषी पाए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी ने गोपालजी तिवारी को पीई जांच में दोषी पाया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर एसीबी ने गोपालजी तिवारी पर मामला दर्ज करने की अनुशंसा की है. इसको लेकर एसीबी ने मंत्रिमंडल, निगरानी और सचिवालय विभाग से अनुमति मांगी है.

29 जुलाई को एसीबी ने गोपलाजी तिवारी खिलाफ पीई दर्ज किया था

पद का दुरुपयोग कर गलत तरीके से रुपये कमाने व आय से अधिक संपत्ति के मामले में गोपालजी तिवारी के खिलाफ एसीबी ने बीते 29 जुलाई को पीई दर्ज की थी. अधिवक्ता राजीव कुमार के बयान पर दर्ज पीई में गोपालजी तिवारी पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने और करीब 21.55 करोड़ रुपये के निवेश करने का आरोप है. उनपर जमीन व फ्लैट में बड़ी राशि निवेश करने और अनाधिकृत रूप से विदेश यात्रा का आरोप है.

सीएम ने एसीबी से जांच कराने का आदेश दिया था

सीएम हेमंत सोरेन ने बीते 24 जुलाई को ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में गोपालजी तिवारी के खिलाफ एसीबी से जांच कराने का आदेश दिया था. यह पहला मामला है, जब मुख्यमंत्री ने अपने ही ओएसडी के खिलाफ एसीबी को जांच का आदेश दिया.

अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपने शिकायत पत्र में गोपाल जी तिवारी के बेटे के नाम पर निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मुख्यमंत्री को सौंपा था. जिसमें यह आरोप लगाया था कि मेसर्स किग्सले डेवलपर नामक एक कंपनी बनाई गई है, जिसमें गोपाल जी तिवारी का बेटा भी पार्टनर है. इस कंपनी का कार्यालय अशोक नगर रोड नंबर चार में है.

कंपनी का दूसरा पार्टनर डोरंडा के नाथ ऑफिस पाड़ा निवासी जयदेव चटर्जी, तीसरा पार्टनर मोरहाबादी आशाश्री गार्डन निवासी निलभ है. जिसके पिता का नाम जी तिवारी बताया गया है. शिकायत में बताया गया है कि जी तिवारी ही गोपाल जी तिवारी हैं, क्योंकि गोपाल जी तिवारी का जो पता है, निलभ का भी वही पता है

ओपन कास्ट माइंस में तैनात सुरक्षा गार्ड की हत्या कर अपराधियों ने शव को घर के बाहर फेंका , जांच में जुटी पुलिस

0

गिरिडीह बनियाडीह कोलियरी के ओपन कास्ट माइंस में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात पंचानंद महतो की हत्या कर अपराधियों ने शव को घर के बाहर फेंक दिया । घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक जवान पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ मगहियाटोला के रहने वाले थे। बताया गया कि मोटरसाइकिल में इन्हें लादकर लाए और इनके घर के दरवाजे पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद परिजन आनन फानन में इन्हें सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया कि मृतक पंचानंद का पैर किसी धारदार हथियार से वार कर काट दिया गया है। यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कुछ कारण है इसकी पड़ताल फिलहाल पुलिस कर रही है।

माइका फैक्ट्री में काम कर रहे मिस्त्री की करंट से मौत

0

गिरिडीह। औधोगिक क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर स्थित दीपशिखा माइका फैक्ट्री में रंग रोगन का काम कर रहे मिस्त्री की मौत करंट लगने से हो गई। घटना बुधवार की शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान देवरी थाना के बिलोटांड़ निवासी अक्षय तिवारी (23) के रूप में हुई है।

फैक्ट्री में कर रहा था रंग रोगन का काम


घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा को ले फैक्ट्री के मालिक सचिन गुप्ता फैक्ट्री में रंग रोगन का काम करवा रहे थे। इसी दौरान अक्षय तिवारी को करंट का तेज झटका लगा और वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरही विधायक के समर्थकों ने इंजीनियर्स को पीटा सड़क बनाने में अनियमितता का लगाया आरोप

0



अपने समर्थकों के साथ जांच करते विधायक उमाशंकर अकेला

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। भारतीय अनुसंधान संस्थान गौरियाकरमा में बन रहे प्रशासनिक भवन, हॉस्टल भवन सहित सड़क निर्माण की जांच करने के लिए विधायक उमाशंकर अकेला अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बुधवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महावीर निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाए जा रहे प्रशासनिक भवन का जायजा लिया। वहां उन्होंने निर्माण कार्य में लगाए जा रहे सामग्री की जानकारी वहां मौजूद साइट जेई विश्वजीत कुमार से ली। जेई विश्वजीत का आरोप है कि बिना उनकी बात सुने विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने समर्थकों से कहा कि पहले इसे मारो। तब सही-सही बताएगा। इतना सुनते हुए विनोद कुमार यादव ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।

क्या है जूनियर इंजीनियर का आरोप


जेई का आरोप है कि विधायक को सब कुछ सही सही बताया गया। बावजूद उनके साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य सीपीडब्लू के देख रेख किया जा रहा है। विधायक उमाशंकर अकेला ने महावीर निर्माण कंपनी द्वारा बनाए जा रहे प्रशासनिक भवन का काम अनियमितता का आरोप लगाकर बंद करवा दिया। इसके साथ मॉडर्न कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे हॉस्टल भवन के जेई श्यामल प्रसाद के साथ भी विधायक समर्थकों ने मारपीट की।

विधायक और उनके समर्थकों का है कहना


विधायक एवं उनके समर्थकों का तर्क है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में बन रहे प्रशासनिक भवन सहित अन्य भवन तथा रोड निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है। रोड की ढलाई मात्र एक इंच तो कहीं सबा इंच की जा रही है। घटिया ईंट और बालू लगाया जा रहा है। घटिया क्वालिटी का सीमेंट लगाया जा रहा है। अपनी कमी एवं अनियमितता छिपाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे है। विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके क्षेत्र में बन रहे हर आधारभूत संरचना की गुणवत्ता की जांच एवं देखभाल करना उनकी ड्यूटी है। विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि मारपीट किया तो सबूत दे इंजीनियर।घाटिया काम करने का लगाया आरोप। उन्होंने कहा कि बंगाल, पाकुड़, गोड्डा के मजदूरों से करवा रहे हैं काम। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दे रहा है।इतना ही नहीं एक भी सुपरवाइजर को नहीं रखा। स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही।

मारपीट की शिकायत करेंगे


भारतीय अनुसंधान संस्थान परिसर में निर्माण कराने वाले एजेंसियों में महावीर निर्माण कंपनी के एके दुबे का कहा कि सारे निर्माण का कार्य केंद्र सरकार की निर्माण एजेंसी सीपीडब्लू के द्वारा किया जा रहा है। उनके इंजीनियर्स की निगरानी में ही सारे निर्माण कार्य हो रहे हैं। गुणवत्ता की जांच हर सप्ताह उच्च अधिकारियों के द्वारा होता रहता है। ऐसे में विधायक एवं उनके समर्थक के द्वारा अनियमितता की बात पूरी तरह गलत है। यदि अनियमितता थी तो विधायक एवं उनके समर्थकों को उचित फोरम में शिकायत करनी चाहिए। लेकिन, उनके जेई एवं अन्य स्टाफ के साथ मारपीट करना सही नहीं है। इसकी शिकायत उचित फोरम में की जाएगी।