Monday 29th of June 2026 05:14:44 PM
Home Blog Page 403

पूर्व नियोजित साजिश नहीं था बाबरी ढांचे का गिरना, सभी आरोपी बरी

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था । 28 साल बाद इस केस में सीबीआई की विशेष अदालत का फैसला आया जिसमें कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं । लिहाजा सभी 32 आरोपियों को बरी किया जाता है । इस केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत कल्याण सिंह जैसे कई लोग अभियुक्त बनाए गए थे ।

फैसला सुनाने के बाद रिटायर हो गए जस्टिस सुरेन्द्र कुमार यादव 

बुधवार को लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के जज सुरेंद्र कुमार यादव ने अपना फैसला सुनाते कहा कि ये घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि अचानक हुई । साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि भीड़ ने ढांचा गिराया था, जबकि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया उन्होंने तो ढांचा गिराने से रोकने की कोशिश की थी । कोर्ट ने इस केस में पेश किए गए सबूतों को पर्याप्त नहीं माना है । 

बाबरी विध्वंस में विश्व हिंदू परिषद् का हाथ नहीं 

2300 पन्नों के फैसले में कोर्ट ने कहा है कि ढांचा गिराने में विश्व हिंदू परिषद का कोई रोल नहीं था, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पीछे से पत्थरबाजी की थी और ढांचा गिराने में कुछ शरारती तत्वों का हाथ था । कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी सबूत आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं था । बता दें कि इस मामले में जो भी आरोपी थे उन पर साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप थे ।  लेकिन कोर्ट ने कहा है कि जो सबूत पेश किए गए उनसे यह साबित नहीं होता है और विध्वंस की घटना अचानक हुई थी, वो कोई साजिश नहीं थी  

जिन्हें आरोपी बनाया उन्होंने ढांचा बचाने की कोशिश की थी

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कई अहम टिप्पणियां भी कीं. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई और फोटो, वीडियो या फोटोकॉपी को जिस तरह से साबित किया गया वह सबूत के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया, उन्होंने बाबरी के ढांचे को बचाने की कोशिश की थी क्योंकि भीड़ वहां पर अचानक से आई और भीड़ ने ही ढांचे को गिरा दिया. 

गौरतलब है कि इस केस में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर आरोपी बनाए गए थे. 

बांग्लादेशी आतंकवादियों को 7 वर्ष के सश्रम कारावास सजा

0

बांग्ला टीम (एबीटी) आतंकी समूह से जुड़े दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के लिए मंगलवार को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

बांग्लादेश के जेसोर जिले के रहने वाले सहादत हुसैन (26) और ढाका के रहने वाले उमर फारूकी (27) को भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की विभिन्न धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दोषी ठहराया। इन दोनों को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। अदालत ने हुसैन पर 26 हजार रुपये का जुर्माना और फारूकी पर 33 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इन दोनों को नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया था।

पहले यह मामला 21 नवंबर को विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा कोलकाता में दर्ज किया गया था। एबीटी बांग्लादेश में एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। यह मामला कोलकाता में एबीटी के पांच सदस्यों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। एबीटी के गिरफ्तार किये गये चार सदस्य बांग्लादेशी नागरिक हैं जबकि एक भारतीय है। एनआइए ने एक मार्च, 2018 को इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजन को सौंपा जाएगा शव

0

कोलकाता, । बंगाल में अब कोविड-19 संक्रमित शख्स की मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा जा सकेगा। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने ऐसा करने का फैसला किया है। इसके साथ ही अंतिम संस्कार के लिए परिवार के 6 सदस्यों को श्मशान या कब्रिस्तान में ले जाने की अनुमति भी मिल गई है।

हाई कोर्ट ने 16 सितंबर को कहा कि कोविड मरीजों को अंतिम संस्कार की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि यह उनका मौलिक अधिकार है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से पालन होना चाहिए। राज्य की अपील पर हाई कोर्ट ने 21 सितंबर को आदेश में संशोधन कर लिया, जिसके अनुसार प्राधिकरण के निर्देशित स्थान पर परिवार के केवल 6 सदस्यों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत होगी।

UP और MP में अकेले और बिहार में गठबंधन करेगी बसपा : मायावती

0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में खाली हुईं विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर बसपा अकेली चुनाव लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा के बाद पत्रकारों को बताया कि वह उप्र और मध्यप्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में खाली आठ में से सात सीटों पर बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उतरने की बसपा प्रमुख मायावती ने तैयारी की है।

बिहार चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि जनता को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सुखद परिवर्तन की जरूरत है। इसके मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी ने उपेंद्र की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

बसपा मुखिया ने कहा कि बिहार की जनता का आशीर्वाद इस गठबंधन को मिलता है तो उपेंद्र कुशवाहा ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मायावती ने केंद्र और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद केंद्र और बिहार सरकार ने योजनाओं की घोषणाएं शुरू कर दी हैं। पांच साल ये कुंभकर्ण की नींद सोते रहे, पर जैसे ही चुनाव नजदीक आया तो घोषणाओं की झड़ी इन्होंने लगा दी।

बाबरी मस्जिद विध्वंस फैसलाआज

0

लखनऊ। स्पेशल सीबीआई कोर्ट आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। अदालत ने सभी 32 आरोपियों को अदालत में उपस्थित रहने को कहा है। सुनवाई से पहले अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई।

नौकरशाही के इशारे पर नहीं, जनता की आवाज पर चलेगी सरकार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार नौकरशाही के इशारे पर नहीं चलेगी, बल्कि झारखंड की जनता की आवाज पर चलेगी।

उद्योगों के नाम पर ली गई जमीन रैयतों को वापस होगी

आरपीएन सिंह मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी बात की है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड में भी वैसी जमीन को रैयतों को वापस दिलाया जाए, जिस जमीन को उद्योग धंधे के नाम पर लिया गया था, लेकिन पांच वर्षों में भी उस जमीन पर न तो कोई उद्योग धंधा लगा और न ही लोगों को रोजगार मिला। इसलिए ऐसे जमीन को रैयतों को वापस करने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

केंद्रीय नेतृव ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान

0

झारखंड से दिये तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी

रांची ।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का आभारी है जिन्होंने झारखंडसे तीन अनुभवी एवम समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं अन्नपूर्णा देवी के पास लंबे सांगठनिक एवम प्रशासनिक अनुभव है वही,समीर उरांव जी एक समर्पित कार्यकर्ता , गुदड़ी के लाल हैं। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां हीरा रुपी कार्यकर्ताओं की परख  है।यह पार्टी परिवार और वंशवाद से नही चलती।  दीपक प्रकाश प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने  जो जिम्मेवारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्मवाद व अंत्योदय के सपने को पूरा करने ला कार्य करूंगी। जिसके तहत अंतिम व्यक्ति सेवा करने का लक्ष्य को पूरा करूंगी । 

अनुसूचित जनजाति मोर्चाके राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रास सांसद समीर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़े दायित्व देकर बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है। यह मेरे लिए एक चुनौती है कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, तिलकामांझी, रानी दुर्गावती, के सपनों को भी पूरा करने का काम करूंगा।

विधायक अम्बा प्रसाद ने एनटीपीसी के खिलाफ सीएम से की शिकायत

0

लोकतंत्र में कोई भी जनता के हितों के खिलाफ नही जा सकता: अम्बा प्रसाद

एनटीपीसी या किसी भी कंपनी को झारखण्ड की जनता के हित में ही काम करना है : सीएम

उज्ज्वल दुनिया/रांची : कोरोना से जंग जीतने के बाद विधायक अम्बा प्रसाद बड़कागांव में एनटीपीसी के खिलाफ विस्थापित प्रभावित अधिकार सत्याग्रह आंदोलन की मांगों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमिटी की रिपोर्ट, किसान-रैयतों की मांगों और एनटीपीसी द्वारा जनता के अधिकार के खिलाफ दावपेंच अपनाने की सारी जानकारी विस्तार से रखी। 

विधायक अम्बा प्रसाद ने सीएम हेमंत सोरेन को बताया कि जब जनता के अधिकार और हितों की बात आती है तो कैसे एनटीपीसी सरकार और जनता को उलझाने का प्रयास करती है और नियम-कानून को ताक में रखकर, जनता को फर्जी मुकदमों में फंसाकर काम करती है। विधायक अम्बा ने कहा लोकतंत्र में कोई भी जनता के हितों के खिलाफ नही जा सकता। एनटीपीसी द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर जनता के अधिकार को कुचलने के प्रयास किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत   पर बर्दाश्त नही किया जा सकता है।

हेमन्त सोरेन ने विधायक की पूरी बात को गौर से सुना और विधायक को आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर जनता के अधिकार का हनन नही होने दिया जाएगा। विस्थापन के नाम पर सरकार रैयतों को न्याय और अधिकार दिलाने को प्रतिबद्ध है। एनटीपीसी हो या कोई भी कंपनी उसे झारखंड की जनता के हित में ही काम करना है ।

दुमका

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । भारत निर्वाचन आयोग ने दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार नौ अक्टूबर को बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव संपन्न होंगे। 9 अक्टूबर को उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी और 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 19 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। 3 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी।

दुमका विधानसभा उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दुमका के अलावा साहेबगंज जिले के बरहेट विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में संवैधानिक बाध्यता के कारण उन्होंने दुमका सीट से त्यागपत्र दे दिया था।

वहीं बेरमो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण हो रहा है। लंबी बीमारी के कारण लॉकडाउन अवधि में उनका निधन हो गया था। दोनों ही सीटों पर यूपीए का कब्जा था, इसलिए यह उपचुनाव सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा है। वहीं मुख्य विपक्षी दल बीजेपी भी उपचुनाव के माध्यम से अपनी खोयी ताकत को प्राप्त करने की कोशिश करेगी।

सुकन्या समृद्धि योजना से गरीब और अनाथ बच्चियों को जोड़ने का काम कर रही है भाजपा महिला मोर्चा

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे भारतवर्ष में सुकन्या समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है ।  इसके तहत सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जरूरतमंद गरीब, दिव्यांग एवं अनाथ बच्चियां जो इस योजना के लाभ से वंचित है उन जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने का एक अभियान चलाया गया है l भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे देश में यह अभियान चला रखा है ताकि जरूरतमंद बच्चों को केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान से जोड़ा जा सके l 

इस टीम में  प्रदेश संयोजक  रेणु तिर्की,  सह संयोजक रंजीता सिंह,  दुमका प्रमंडल की  प्रभारी शीला हेम्ब्रम  एवं सोनी हेम्ब्रम,  पलामू प्रमंडल की प्रभारी रूपा सिंह एवं कल्याणी पांडे, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी अर्चना सिंह,  दक्षिणी छोटानागपुर की प्रभारी रेनू तिर्की, कोल्हान प्रमंडल की प्रभारी गीता बालमुचु एवं राजपति देवी को मनोनीत किया गया है l ये सभी प्रमंडल के प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में जिलाध्यक्ष के सहयोग से जरूरतमंद बच्चियों का खाता खोलने का काम करेंगे ताकि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत इन्हे योजना से जोड़ा जा सके । 

देश में 10 में से एक व्यक्ति कोरोना से हुआ संक्रमित

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली, 30 सितम्बर(हि.स.)। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के दूसरे सीरो सर्वे के मुताबिक देश में 10 में से एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो चुका है।  आईसीएमआर द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर देश में कराए गए दूसरे सीरो सर्वे के नतीजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं। सीरो सर्वे के रिपोर्ट के मुताबिक देश में 7 प्रतिशत लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हुए हैं। मंगलवार को प्रेस वार्ता में आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि देश में एक बड़ी आबादी कोरोना संक्रमण से अछूता है। इसलिए लोगों को अब ज्यादा सर्तक रहने की आवश्यकता है। 

बता दें कि 17 अगस्त से 22 सितम्बर तक 29,082 लोगों के बीच सर्वे किए गए सर्वे में पाया गया कि 6.6 प्रतिशत लोगों में कोरोना के संक्रमण के एंटीबॉडीज पाए गए। इस सर्वे में 10 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया था। आईसीएमआर के दूसरे सीरो सर्वे के नतीजों से पता चलता है कि शहरी स्लम बस्तियों में 15.6 प्रतिशत, गैर-स्लम बस्तियों में 8.2 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 4.4 प्रतिशत लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के प्रसार की संभावना कम है।

रांची से हावड़ा, दिल्ली, जयनगर, पटना और दुमका के लिए खुलने वाली है ट्रेनें

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  कोरोना वायरस की वजह से जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान आने वाले त्योहारों के मद्देनजर राजधानी रांची से कई शहरो के लिए एक साथ ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं. जी हां, रांची से कोलकाता, नयी दिल्ली, जयनगर, पटना और दुमका के लिए जल्दी ही ट्रेन सेवाएं शुरू कर दी जायेंगी.
सूत्रों की मानें, तो हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस, रांची-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन जल्दी ही शुरू होने जा रहा है. 
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने महत्वपूर्ण 10 जोड़ी ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेल मुख्यालय को पिछले सप्ताह ही भेज दिया था. खबर है कि इन 10 जोड़ी ट्रेनों को एक साथ नहीं चलाया जायेगा. हालांकि, दो चरणों में इन ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है. इसकी तैयारी भी चल रही है.
रांची रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि त्योहारों में झारखंड से हजारों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची रेल मंडल ने ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी की है. दो चरणों में पांच-पांच जोड़ी ट्रेनें चलाने के लिए सूची मुख्यालय को भेजी गयी है. उम्मीद है कि जल्दी ही ट्रेनों के परिचालन की तिथि घोषित कर दी जायेगी.
सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में कोलकाता, दिल्ली, मधुबनी एवं जयनगर, पटना और झारखंड की उप-राजधानी दुमका के बीच चलने वाली ट्रेनों को बहाल किया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण में धनबाद, लोहरदगा, गोरखपुर, अगरतला और भागलपुर के बीच ट्रेन सेवाएं बहाल की जायेंगी.
दूसरे चरण में रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-लोहरदगा पैसेंजर, रांची-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस, रांची-अगरतला एक्सप्रेस और रांची-वनांचल एक्सप्रेस को चलाया जायेगा, ताकि लोग अपने घर तक की यात्रा आराम से कर सकें.
पहले चरण में चलेंगी ये ट्रेनें :
– रांची-जयनगर एक्सप्रेस
– रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
– रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस
– रांची-दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
– हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस
दूसरे चरण में चलने वाली ट्रेनें :
– रांची-वनांचल एक्सप्रेस
– रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
– रांची-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस
– रांची-अगरतला एक्सप्रेस
– रांची-लोहरदगा पैसेंजर
100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलायेगा रेलवे :
दूसरी तरफ, त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है. कोरोनावायरस महामारी के कारण पिछले कई महीनों से रेलवे की सीमित सेवाएं शुरू हुई हैं. कुछ रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. कहा जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अभी भी रेलवे पूर्ण रूप से सेवाएं बहाल करने के पक्ष में नहीं है ।

उपेन्द्र कुशवाहा ने बसपा और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ बनाया मोर्चा, खुद बनें सीएम उम्मीदवार

0

उज्ज्वलदुनिया/पटना ।  रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की सीटों के मुद्दे को लेकर महागठबंधन के बाद एनडीए से भी बात नहीं बन पाई। मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने बीएसपी और जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के साथ मिलकर नया मोर्चा बनाया।

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी और नीतीश सरकार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, इसलिए बिहार की जनता को अब एक नए विकल्प की आवश्यकता है। उपेंद्र ने कहा कि पिछले 30 सालों से बिहार में जंगलराज कायम है।

कुशवाहा ने कहा कि 15 साल पहले और आज के 15 साल वाले दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कुशवाहा ने इशारों-इशारों में तेजस्वी पर बड़ा अटैक किया है। कुशवाहा ने कहा है कि महागठबंधन में भी भाजपा का दखल है। कुशवाहा का कहना है कि ऐसी चर्चा है कि किसी न किसी रूप में भाजपा महागठबंधन में भी अपनी पकड़ रखती है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल पहले की चर्चा करते हैं, अपने काम का नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि लालू राज से तुलना कर फिर से सत्ता में आना चाहते हैं नीतीश कुमार। कुशवाहा ने महागठबंधन को फेल बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार फेल स्टूडेंट से प्रतियोगिता करना चाहते हैं।

अब झारखंड की महिलाएं सड़को पर हड़िया

0

उज्ज्वलदुनिया/रांची ।  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया-दारु बेचती नही दिखे यह राज्य सरकार का संकल्प है। कोई भी महिला हड़िया-दारु बनाने और बेचने का कार्य मजबूरी में ही करती हैं। हड़िया-दारु बनाने और बेचने वाली महिलाओं को अब आजीविका से जोड़कर तथा हर संभव मदद कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम सरकार करेगी। अभियान चलाकर इन महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार ने इसकी शुरुआत आज से कर दी है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हड़िया-दारु एक अभिशाप है। हड़िया-दारु समाज को कैंसर की तरह जकड़ रहा है। राज्य में कई जगहों पर महिलाओं ने अब हड़िया-दारु के उत्पादन का विरोध भी किया है। शराब बेचकर परिवार चलाने के लिए अब महिलाएं मजबूर न हों इस निमित्त आज तीन अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय के सभागार में आजीविका संवर्धन हुनर अभियान-आशा” एवं “फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान” का शुभारंभ तथा “पलाश-ब्रांड” का अनावरण करते हुए कहीं।

आजीविका संवर्धन हुनर अभियान (आशा)

•आजीविका संवर्धन हुनर अभियान के जरिए 17 लाख ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के सशक्त साधनों से जोड़ा जाएगा। 
•कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण में स्वरोजगार के अवसर भी ग्रामीण महिलाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे। 
• 4.71 लाख प्रवासियों में से करीब 3.6 लाख प्रवासियों के परिवार को आशा के तहत फायदा होगा। 

फुलो झानो आशीर्वाद योजना

•फुलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया-दारु के निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को चिन्हित कर सम्मानजनक आजीविका के साधनो से जोड़ा जाएगा। 
•राज्य की 15 हजार से ज्यादा हड़िया-दारु निर्माण एवं बिक्री से जुड़ी महिलाओं का सर्वेक्षण मिशन नवजीवन के तहत किया जा चुका है।
•चिन्हित महिलाओं को इच्छानुसार वैकल्पिक स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

पलाश – ग्रामीण महिलाओं की श्रमशक्ति का सम्मान

•ग्रामीण विकास विभाग ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को पलाश ब्राण्ड के तहत बाजार से जोड़ने की तैयारी की है। 
•राज्य की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को अच्छी पैकेजिंग, ब्राण्डिंग एवं मार्केटिंग की सुविधा इस पहल के जरिए दी जाएगी। 
•ग्रामीण महिलाओं को एक सफल उद्यमी के रुप में स्थापित करने में पलाश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 

किसान बिल के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन की रूपरेखा तय करने को लेकर बैठक

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  केन्द्र सरकार के द्वारा संघीय ढाचे का उल्लंघन कर जबरन किसान विरोधी तीन विधेयक संसद से पारित कराये जाने के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देशब्यायी चरणवद्ध कार्यक्रमों को प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर प्रभावी बनानें  एवं आगामी दस अक्टूबर को रॉची में होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को सफल बनानें हेतु जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन,दुमका में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आगामी 02.10.2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ति के अवसर पर जिला मुख्यालय में धरना एवं प्रदर्शन के कार्यक्रम को जोरदार बनाने हेतु रणनीति बनायी गयी। इसके साथ ही बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार किसान विरोधी विल के खिलाफ जिले के सभी प्रखण्डो में दिनांक 06.10.2020 को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित करनें तथा कार्यक्रम की सफलता के लिये जिले से सभी प्रखण्डो में पर्ववेक्षक भेजने का निर्णय लिया गया । 

प्रदेश कांग्रेस के निदेंशानुसार किसान विरोघी बिल के खिलाफ  दिनांक 02.10.2020 से दिनांक 31.10.2020 तक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। दो करोड़  हस्ताक्षर युक्त ज्ञापण महामहिम राष्ट्रपति को सौपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कहा की वर्तमान केन्द्र सरकार की किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन बील वापसी तक जारी रहेगा। कांग्रेसी किसानों को हक दिलाकर ही दम लेगे

बैठक में वारिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा मरांडी,संजीत सिंह,युगल किशोर सिंह गणेश, प्रेम साह,अरबिन्द कुमार,महबुब आलम,राजीव जायसवाल,मो कलाम,सनील हेम्ब्रम,अलीमाम टिंकु,श्यामसुन्दर मोदी,रोहित रंजन,कुन्दन पत्रलेख,बारिस मुर्मु,योगानंद सरकार,श्यामसुन्दर भगत,सुबोध मंडल,शाहरोज शेख,माजिद अंसारी,सुनील किस्कु,अमन कुमार साह,दशरथ मंडल,दीपु कुमार,अमित कुमार सहित अनेको कांग्रेसजन शामिल हुये।