Monday 29th of June 2026 08:36:00 PM
Home Blog Page 400

तृणमूल कांग्रेस का पैदल मार्च

0

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार शाम कोलकाता में पैदल मार्च निकाला। यह मार्च शाम 4 बजे बिरला तारामंडल से शुरू हुआ और करीब 2 किलोमीटर दूर गांधी प्रतिमा के सामने खत्म हुआ, जिसका ममता ने नेतृत्व किया।

केंद्र पर तीखा हमला, भगवा पार्टी सबसे बड़ी महामारी

मार्च के समाप्त होने पर ममता ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी सबसे बड़ी महामारी है जो सबसे ज्यादा दलितों को प्रताड़ित करती है।

DM पर भी कार्रवाई चाहता है पीड़ित परिवार : राहुल गांधी

0

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की दिवंगत पीड़िता के घर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने पहुंचकर उसके परिवार से मुलाकात की। राहुल ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, “पीड़िता के परिवार की आवाज दुनिया की कोई भी ताकत दबा नहीं सकती। जहां-जहां अन्याय होगा, हम जाएंगे, हमें जाने से कोई भी सरकार नहीं रोक सकती। परिवार न्यायिक जांच के साथ सुरक्षा और डीएम पर कार्रवाई चाहता है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, हम अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे, बेटी के साथ गलत बर्ताव हुआ, परिवार के साथ लगातार खड़ा रहूंगा। पीड़ित परिवार की रक्षा करना यूपी सरकार की जिम्मेदारी है।”

परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा “जहां-जहां अन्याय होगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। पीड़िता का परिवार बच्ची का चेहरा तक नहीं देख पाया, यह बहुत दुखद है। यह अन्याय है। परिवार की कुछ मांगें हैं। परिजन ने डीएम को हटाने और न्यायिक जांच की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।”

हाथरस मामले की जांच CBI से

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और इससे जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर सीबीआई जांच कराने की जानकारी दी गई है। योगी सरकार की ओर से सीबीआई जांच का आदेश ऐसे वक्त आया, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा मृत पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने यहां पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत की।

हथरस केस की होगी सीबीआई जांच

0

उज्ज्वल दुनिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के मामले में शनिवार को बड़ी खबर सामने आई। मामले में पुलिसिया रवैये को लेकर लगातार आलोचनाओं में घिरी योगी सरकार ने केस की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। शनिवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खबर की पुष्टि की है। बता दें कि विपक्षी दलों की ओर से मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी।

प्रियंका और राहुल गांधी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात 

हालांकि, पीड़िता के परिवार ने सीबीआई जांच की कोई मांग नहीं रखी थी। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान पीड़िता के परिजन ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। इसके कुछ ही देर बाद सीएम ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश जारी कर दिया। मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के परिवार ने सीबीआई जांच पर संतोष जाहिर किया है।

जज की निगरानी में होती जांच तो ठीक थाः पीड़िता के परिजन

पीड़िता के भाई ने कहा कि हम चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में मामले की जांच की जाए लेकिन सीबीआई जांच भी ठीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल जांच से संतुष्टि नहीं है। उन्हें उनके सवालों का जवाब दिया जाए। उन्होंने सवाल दोहराते हुए कहा कि वह जानना चाहते हैं कि जिसकी बॉडी जलाई गई थी वह किसकी थी? अगर वह उनकी बहन का शव था तो उसे इस तरीके से क्यों जलाया गया? डीएम ने उनके साथ बदसलूकी क्यों की?

राहुल गांधी ने परिवार को सौंपा चेक

पीड़िता के भाई ने कहा कि वह चाहते थे कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में या फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की जांच की जाए। उन्होंने डीएम हाथरस को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने राहुल से भी मांग की थी कि उन्हें जल्द से जल्द हटवाया जाए। पीड़िता के भाई ने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ खड़े हैं और वह अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने पीड़िता के परिवार को सहायता राशि का चेक भी सौंपा है।

छोटे भाई गौरव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को जय मंगल उर्फ अनूप ने बताया विरोधियों की साजिश

0

उज्ज्वल दुनिया/बेरमो । बेरमो विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राजनीति तेज हो गई है। यहां कांग्रेस विधायक और इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। 

इस बीच राजनीतिक हलकों में अनूप के छोटे भाई कुमार गाैरव की महत्वाकांक्षा को लेकर भी जोरदार चर्चा है। कुमार गाैरव एनसीपी विधायक कमलेश सिंह के दामाद हैं। सिंह की अंदरूनी इच्छा अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करने की है। इसे लेकर बेरमो में तरह-तरह की चर्चा है। इस चर्चा को अनूप सिंह ने विरोधियों का दुष्प्रचार करार दिया है। 

बेरमो को बताया राजेंद्र प्रसाद सिंह की बगिया  

राजेंद्र प्रसाद सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्कोंने कहा कि अब बेरमो विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।  बेरमो विधानसभा क्षेत्र दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की बगिया है, जिसे उन्होंने अपने खून-पसीना से सींचा है। इस बगिया को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी अब मेरे कंधे पर है।

हम दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं : अनूप

अनूप ने कहा कि हम दोनों भाइयों में कोई मतभेद नहीं है, विरोधी दल के लोग अफवाह फैला रहे हैं। हम दोनों भाइयों में पिता राजेंद्र बाबू का संस्कार है। मेरा भाई कुमार गौरव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कुछ विरोधी लोग राजनीतिक लाभ के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं, कि  अपने भाई से मेरी पटती नहीं है। अगर किसी को संदेह है तो वे मेरे भाई कुमार गौरव एवं मेरी मां रानी देवी से बात कर जानकारी ले सकते हैं। भाई से विवाद की अफवाह विरोधियों ने फैलाई है। 

बिहार: राजद 144, कांग्रेस 70 और 29 सीटों पर लड़ेंगी वामपंथी पार्टियां

0

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भड़के वीआईपी के मुकेश सहनी, कहा-पीठ में छुरा भोंका

उज्ज्वल दुनिया/पटना, 04 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में सीटों का बंटवारा तय हो गया। शनिवार की शाम पटना के मौर्या होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर वामपंथी पार्टियां चुनाव लड़ेगी। इसमें भाकपा माले को 19, सीपीआई को 6 और सीपीएम की 4 सीट शामिल है। इसके अलावा वीआईपी और जेएमएम को भी राजद अपने हिस्से की सीट देगा। इसके अलावा वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव कांग्रेस लड़ेगी और राजद साथ देगा। 

प्रेस कान्फ्रेंस बीच में छोड़ कर चले गए मुकेश सहनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों की घोषणा के बाद वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने साथ धोखा होने का दावा किया और खुद को विपक्षी गठबंधन से अलग होने की घोषणा भी कर दी। प्रेस कांन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव के साथ तेज प्रताप यादव, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी और मनोज कुमार झा भी मौजूद थे। कांग्रेस की तरफ से अविनाश पांडे, सीपीआई एमएल से दीपंकर भट्टाचार्य और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी सहित तमाम नेता इस मौके पर उपस्थित थे।  

जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगीः अविनाश पांडेय

इस मौके पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे ने कहा कि 2015 के चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने महागठबंधन को भारी बहुमत दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद नीतीश कुमार ने जनता की चुनी हुई सरकार को त्यागकर किसी और से हाथ मिला लिया। बिहार की जनता उन्हें इस बार माफ नहीं करने वाली है। 

हम ठेठ बिहारी, जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैः तेजस्वी यादव

राजद अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हम ठेठ बिहारी हैं। जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। हमारा डीएनए पूरी तरह शुद्ध है। हम बिहार को शुद्ध जल की तरह बढ़िया विकल्प देंगे। हम पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख स्थायी और सरकारी नौकरी देंगे। नौकरी के लिए आवेदन भरने की फीस भी नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ साथियों को एनडीए को हराने के लिए कुर्बानी देनी पड़ी है। हम उनकी कुर्बानी की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों ने मेरे नेतृत्व पर विश्वास किया है। मैं सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगा। 

रामविलास पासवान की तबियत बिगड़ी, बैठक छोड़ दिल्ली गए चिराग

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली। लंबे अर्से से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी है. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी की अहम बैठक टाल दी गयी. बैठक छोड़ कर चिराग पासवान आनन फानन में अस्पताल रवाना हो गये.

लोक जनशक्ति पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू होने वाली थी. तभी खबर आयी कि रामविलास पासवान की तबीयत ज्यादा बिगड़ी है. ऐसे में चिराग पासवान आनन फानन में अस्पताल रवाना हो गये. हालांकि पार्टी नेताओं को वहीं रहने को कहा गया है.

रामविलास पासवान लंबे अर्से से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें हर्ट में समस्या है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से लेकर देश के दूसरे बड़े नेता उनकी तबीयत का हाल ले चुके हैं. लंबे अर्से में अस्पताल के आईसीयू में एडमिट रामविलास पासवान की तबीयत सुधर नहीं रही थी. देश के जाने माने डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा था. इस बीच उनकी तबीयत ज्यादा बिगडने की खबर आयी है.

प्रोफेशनल कांग्रेसकी ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस एवं नर्व एण्ड माइंड के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक रोग से ग्रसित एवं तनाव की पीड़ा से गुजर रहे तथा हड्डी रोगियों के लिए नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन शिविर का आयोजन कर उसके उपचार की दिशा में चिकित्सकों की टीम ने महत्त्वपूर्ण सलाह दिया।
 

प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने संयुक्त रुप से ओरमांझी ओल्ड ऐज होम पालू में मानसिक मूल्यांकन शिविर का उद्घाटन किया।चिकित्सकों की टीम में डा सुयश सिन्हा,डा प्रकाश,कोमल कृति एवं  निशा मिश्रा शामिल थी जिन्होंने बुजुर्गों का इलाज किया एवं सुझाव दिया।प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने सभी मानसिक रोगियों के लिए नर्व एण्ड माइंड के सौजन्य से मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध कराया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि स्वस्थ झारखंड- समृद्ध झारखंड के तहत बहुत जल्द ही प्रोफेशन कांग्रेस के सौजन्य से पूरे झारखंड में स्वास्थ रैली का आयोजन कर झारखंड वासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सृजन किया जाएगा कोमल कृति ने बताया कि वृद्ध आश्रम में मानसिक तनाव और नींद नहीं आना अधिक स्तर पर देखा गया है जिसे संवेदनशीलता के साथ हैंडल करने की आवश्यकता है। डॉ सुयश सिन्हा ने कहा संगठन द्वारा लगातार कैंपों में मुफ्त में काउंसलिंग और दवाइयां दी जाती है ,बुजुर्ग आजीवन मुफ्त में इसका फायदा उठा सकते हैं,यह कैंप विशेषकर बुजुर्गों,गरीब वर्गों,महिलाओं और सलम क्षेत्रों के लिए समर्पित है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन के निधन से झामुमो में शोक की लहर

0

रांची। मधुपुर से जेएमएम विधायक और झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का रांची के मेदांता अस्पताल में शनिवार को दिन में निधन हो गया।वे राज्य हज कमेटी के भी चेयरमैन थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मेदांता में भर्ती हुए थे । हालांकि शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वे झारखंड सरकार में चार बार मंत्री रहे। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद करीबी थे।

73 वर्षीय हाजी हुसैन 23 सितम्बर को मेदांता में एडमिट हुए थे। 2002 में वे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे।  उनके हार्ट का आपरेशन हुआ था।1995,2000, 2010 और 2019 में मधुपुर से विधायक चुने गए थे। आज दिन में करीब साढ़े तीन बजे रांची के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसें लीं।

किसने क्या कहा?  

हाजी हुसैन अंसारी साहब का अलग झारखंड के संघर्ष में बड़ा योगदान  – हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ। हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे सरल स्वभाव वाले जन नेता थे। परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दे । 

हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन से मर्माहत हूँ – शिबू सोरेन 

स्व०हाजी हुसैन अंसारी सर्वसुलभ जन प्रिय नेता होने के साथ-साथ मेरे प्रिय साथी भी थे। संगठन एवं जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहने वाला झारखंड के सच्चा नेता आज हमारे बीच नहीं है। स्व०अंसारी का निधन हमारी पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है।  ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की उनके शोक संतप्त परिवार जनों, समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को सहनशक्ति प्राप्त हो तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो।

हाजी हुसैन अंसारी साहब का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति – सुप्रियो भट्टाचार्य

हाजी साहब का संपूर्ण जीवन सरल, सहज एवं सादा रहा है। वह पार्टी के अभिभावक एवं नेता होते हुए भी सबके लिए सहज उपलब्ध रहते थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने अपना अभिभावक खोया है और समाज ने सही मायने में एक सच्चा इंसान को खोया है। उनके निधन को सहने की शक्ति उनके परिवारजनों सहित उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को, ईश्वर प्रदान करें।

हमें हाजी साहब से राजनीतिक प्रेरणा मिलती रहेगी- विनोद पांडे 

हाजी हुसैन अंसारी जी की मृत्यु से शोक संतप्त हूँ। “सादा जीवन-उच्च विचार” के सिद्धांत पर चलने वाले स्व० हाजी हुसैन अंसारी का सम्पूर्ण जीवन आम जनों के लिए ही समर्पित रहा। स्व०हाजी हुसैन अंसारी पार्टी जी के लंबे राजनैतिक जीवन से हमे प्रेरणा मिलती रहेगी।ईश्वर स्व०हाजी हुसैन अंसारी जी के आत्मा की शांति एवं दुःख के इस घड़ी में उनके परिजनों, समर्थकों को सहन शक्ति प्राप्त करे।

ईश्वर परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे- अभिषेक प्रसाद 

मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन पर शोक प्रकट किया है। अभिषेक प्रसाद ने कहा कि उनका निधन सम्पूर्ण झारखण्ड के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार  दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

नए कृषि कानून की खूबियों से किसानों को अवगत कराए मोर्चा:दीपक प्रकाश

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सासंद दीपक प्रकाश ने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों की आय दुगुनी करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है।उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बिल की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। दीपक  प्रकाश ने कहा कि किसान जमीन का मालिक हैं और बने रहेंगे और उसे कोई छीन नहीं सकता।भाजपा उनके हित और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर इस कानून के खूबियां की जानकारी देने के लिए कहा।                      

बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु ने कहा कि कांग्रेस बिचौलियों के हित मे खडी है जबकि भाजपा किसानों का समग्र उन्नयन और आर्थिक मजबूती के लिए संकल्पित है।उन्होंने आगे कहा कि किसान मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश मे कृषि चौपाल और खाट सम्मेलन कर इस बिल की खुबियों से किसानों को अवगत कराया जायेगा और किसानों द्वारा मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया जायेगा ।उन्होंने कांग्रेस द्वारा टैक्टर  जलाए जाने की घटना की निंदा करते हुए इसे किसानों का अपमान बताया।      

इस अवसर पर मुख्य रुप से अजय तिवारी , पंकज शाहदेव ,राजेश महतो ,राजेश कुशवाहा ,संतोष साहु ,मनोज वाजपेयी ,रणविजय सिंह,राजेश सिंह , शैलेश मिश्रा ,सुरेंद्र नाथ ,अंचल तिवारी ,बिन्टु लाल ,जयकुमार कुशवाहा ,परम महतो इत्यादि उपस्थित रहे।

अंतराष्ट्रीय स्तर पर होगा किसान के फसलों का व्यापार: अर्जुन मुंडा

0

मोदी सरकार किसानों के विकास के  प्रति कटिबद्ध

उज्ज्वल दुनिया /रांची । केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान सुधार कानून को लेकर कहा कि किसानों की आय दोगुनी, फसल की पैदावार बढ़ाने और क्वालिटी प्रोडक्सन में यह कानून मिल का पत्थर साबित होगा। भारत की अर्थव्यवस्था सीधे किसान और गांव से जुड़ा है। किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होंगे तो देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। किसान होंगे आत्मनिर्भर तो देश भी आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस कानून के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत की इकोनॉमी 2 ट्रिलियन से 5 ट्रिलियन करने के लिए भारत के हर नागरिक और किसानों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 

किसानों की फसल दुनिया के बाजार तक पहुंच,  किसानों के हित और अर्थव्यवस्था में हिस्सेदार बनाने लिए यह कानून लाया गया है। इस कानून से बेहतर बाजार और किसानों की आय दोगुनी होगी। किसानों की स्वतंत्रता होगी कि वे अपना बाजार खुद तय कर पायेंगे। इस कानून में दो पक्ष पर ध्यान दिया गया है। बेहतर फसल और ज्यादा फसल। इस बिल के माध्यम से यह ध्यान में रखा गया है कि किसान चाहे तो मंडी में बेचे या खुले बाजार में बेचे या फिर किसी के साथ फसल का एग्रीमेंट कर फसल का एडवांस पैसे लेकर फसल तैयार कर सकते हैं। 

मछली उत्पादन का फसल के रूप में चयन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले छः वर्षों से किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए। अनाज की खरीदारी और कीमत में बढ़ोतरी किया गया। इस कृषि सुधार कानून में मछली उत्पादन को फसल का रूप दिया गया है। देश मे मछली उत्पादन की बड़ी संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि कानून किसानों को ई-ट्रेडिंग मंच उपलब्ध कराएगा। मंडियों के अतिरिक्त व्यापार क्षेत्र में फॉर्मगेट, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्रसंस्करण यूनिटों पर भी व्यापार की स्वतंत्रता होगी। एमसपी पर पहले की तरह खरीद जारी रहेगी। देश में 10 हजार कृषक उत्पादक समूह निर्मित किए जा रहे हैं। यह समूह (एफपीओ) छोटे किसानों को जोड़कर उनकी फसल को बाजार में उचित लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे। बुवाई से पूर्व किसान को मूल्य का आश्वासन मिलेगा। दाम बढ़ने पर न्यूनतम मूल्य के साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा, अनुबंध के बाद किसान को व्यापारियों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। खरीदार उपभोक्ता उसके खेत से ही उपज लेकर जा सकेगा। किसी भी विवाद की स्थिति में कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने की आवश्यक्ता नहीं होगी।उसका निपटारा 30 दिवस में स्थानीय स्तर पर करने की व्यवस्था की गई है। कृषि क्षेत्र में शोध एवं नई तकनीकी को बढ़ावा मिलेगा।

कांग्रेस कृषि कानून को लेकर फैला रहा है भ्रांति

अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के किसान इस बिल से खुश है। केन्द्र सरकार किसानों के हित में सोचने वाले दल की सरकार है। किन्तु इस कानून को लेकर कांग्रेस समेत कुछ दल भ्रम फैला रही है। जबकि कानून बनाए जाने से पूर्व किसानों से, कांग्रेस शासित राज्यों से भी सलाह लिया गया था। कांग्रेस अपने लगभग 50 साल के कार्यकाल में किसानों को ठगने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस बिल से सकते में है और इसे लेकर किसानों के बीच पुंजीपतियों के फायदे की बात कर रहे हैं। वैश्विक दृष्टीकोण से यह बिल किसानों के हित में है। खुले बाजार में किसान अपना फसल बिना किसी टैक्स के अब बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के किसान अब लाकिंग सिस्टम से निकलना चाहते है।

हाथरस की घटना एसएसपी निलंबित

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम शब्द, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना होने पर ममता को लगाऊंगा गले’ कहने वाले पूर्व सांसद हुए कोविड पॉजिटिव

0

कोलकाता : बंगाल में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने हाल विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर उन्हें कोरोना हुआ तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाएंगे। उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई। इस बीच, शुक्रवार को वह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अनुपम हाजरा ने सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को खुद जानकारी दी कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अनुपम हाजरा ने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में कुछ दिनों पहले कहा था कि अगर किसी दिन मैं कोरोना पॉजिटिव हो जाता हूं तो मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास जाऊंगा और उन्हें गले लगा लूंगा। तब वह उन लोगों का दर्द समझेंगी, जिन लोगों ने कोरोना महामारी के चलते अपनों को खोया है।

माताओं

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना में चल रहे बवाल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उप्र में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड दिया जाएगा, जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि, “उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्घ है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।”

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भी कोरोना पॉजिटिव

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भले कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी हो रही हो लेकिन इसकी जद नेता अभी बच नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कोरोना र्पिोट पॉजिटिव आई है। उपमुख्यमंत्री केशव ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवायें एवं कोविड नियमों का पालन करें।