Monday 29th of June 2026 09:39:53 PM
Home Blog Page 399

हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस का कैंडल मार्च

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  हाथरस घटना में मृतक मनीषा के लिए कैंडल जुलूस निकाला गया तथा योगी आदित्यनाथ को बर्खास्त करने की मांग को लेकर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांक 5 अगस्त को संध्या छ: बजे हरमू चौंक पर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में मानवता की सारी हदें पार कर दी, परिजनों के मांग को नजरअंदाज किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से असफल साबित हुए,ऐसे अकर्मण्य मुख्यमंत्री को अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए।
  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता  लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि  विपक्ष की आवाज लाठियों के बल पर दबाने का काम हो रहा है, न्याय मिलने तक कांग्रेस जनों का संघर्ष जारी रहेगा ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू बनर्जी, सत्यम राय, रिशु सिंह ,शाकिर खान, साजिद खान, दिवाकर मिश्रा ,वीरू भंडार, विपुल सिंह, विवेक राज, आर्यन कुमार, जितेंद्र यादव, रिंकू यादव, ऋषभ सिंह ,बाबू दत्ता, दिलीप सिंह ,मनोज सिंह ,लोहा सिंह, प्रवीण सिंह, शशि राय, सुनील सिंह, अशोक प्रसाद ,संतोष शर्मा ,नीरज सिंह, रितेश सिंह, नईम खान, आरिफ भी उपस्थित थे । 

मुख्यमंत्री ने उफनती नदी में फंसे विल्सन को रेस्क्यू करवाया

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । सीएम हेमन्त सोरेन के आदेश पर उफनती कोयल नदी के बीच स्थित टापू पर विगत 15 घंटे से जिंदगी और मौत से जूझ रहे सिमडेगा के बानो प्रखंड निवासी विल्सन मकडी को रेस्क्यू कर लिया गया। मुख्यमंत्री को उपायुक्त सिमडेगा ने बताया कि विल्सन सुरक्षित है और उसका स्वास्थ्य भी सामान्य है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने विल्सन को सुरक्षित टापू से निकालने का निदेश दिया था।

15 घंटे से टापू पर फंसा था

सीएम हेमंत सोरेन से वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि विल्सन नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण रविवार रात से टापू में फंसा है। जल्द उसकी मदद की जाये। मामले की जानकारी के बाद सीएम ने उपरोक्त निर्देश दिया ।

मंत्री के बयान से कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर

0

छत्तीसगढ़ की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया


उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने कहा कि हाथरस की घटना पर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रही परंतु इन्हें अपने शाषित राज्यों की घटनाओं पर शर्म नही आ रही।

मिस्फीका हसन ने कहा कि अपने प्रदेश की घटना छत्तीसगढ़ के श्रममंत्री शिवकुमार डहरिया को छोटी घटना लगती है जबकि भाजपा शासित राज्यो की घटनाएं  विकराल लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कांग्रेस पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़,राजस्थान ,झारखंड सभी राज्यों में महिला प्रताड़ना,दुष्कर्म की अनेक घटनाएं रोज घट रही है।

झारखंड सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए सुश्री मिस्फीका ने कहा कि झारखंड की बहन,बेटियां पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र बरहेट हो या फिर राज्य की राजधानी रांची सर्वत्र भय का वातावरण है। माता पिता बेटियों को बाहर भेजने से डर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में धार्मिक आश्रम हो या पुलिस गेस्ट हाउस कही भी बेटियां सुरक्षित नही हैं। कहा कि 9 महीने की सरकार में 1200 बलात्कार की घटनाएं पुलिस की रिकॉर्ड में दर्ज हुए है,इसी से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सफल रहा सुपरसोनिक टारपीडो (स्मार्ट) मिसाइल परीक्षण

0

यह ​तकनीक पनडुब्बियों को मार गिराने में भारत की क्षमता बढ़ाएगी​
– स्मार्ट मिसाइल को मुख्य रूप से लड़ाकू जहाजों पर तैनात किया जाएगा 

नई दिल्ली । ​ चीन के साथ चल रहे गतिरोध के बीच भारत लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है।सोमवार को सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो (स्मार्ट) का सफल परीक्षण किया गया।​ यह ​तकनीक युद्ध के वक़्त विरोधी पनडुब्बियों को मार गिराने में भारत की क्षमता बढ़ाएगी​। ​​स्मार्ट मिसाइल मुख्य रूप से टॉरपीडो सिस्टम का हल्का रूप है, जिसे लड़ाकू जहाजों पर तैनात किया जाएगा। 

ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से आज किये गए परीक्षण के दौरान इसकी रेंज और ऊंचाई तक मिसाइल उड़ान, टॉरपीडो को छोड़ने की क्षमता और वेग न्यूनीकरण तंत्र (वीआरएम) पर स्थापित करने की क्षमता सहित सभी मिशन पूरी तरह से सफल रहे। इसीलिए रक्षा मंत्रालय ने इसे सफल परीक्षण करार दिया है। परीक्षण के समय ट्रैकिंग स्टेशन (रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सिस्टम) और डाउन रेंज जहाजों सहित टेलीमेट्री स्टेशनों ने सभी घटनाओं की निगरानी की। ​​स्मार्ट टॉरपीडो रेंज से परे एंटी-सबमरीन वारफेयर ऑपरेशन के लिए हल्के एंटी-सबमरीन टॉरपीडो सिस्टम की मिसाइल असिस्टेड रिलीज है। यह लॉन्च और प्रदर्शन एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्षमताओं को स्थापित करने में महत्वपूर्ण है।  

टारपीडो के सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ का प्रक्षेपण और प्रदर्शन पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता स्थापित करने में महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक तकनीकों का विकास रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), अनुसंधान केंद्र इमरत (आरसीआई) हैदराबाद, हवाई वितरण अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) आगरा और नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) विशाखापत्तनम ने किया है। 

इस स​फलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर बधाई देते हुए कहा “डीआरडीओ ने स​फलतापूर्वक सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज टॉरपीडो (​स्मार्ट​) का परीक्षण किया है​​​।​ ​​​ये तकनीक युद्ध के वक़्त विरोधी पनडुब्बियों को मार गिराने की हमारी क्षमता बढ़ाएगी​। ​​मैं डीआरडीओ और पूरी टीम को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं​।​​​​​” ​डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने कहा कि एसएमएआरटी एंटी-सबमरीन वारफेयर में एक गेम चेंजर प्रौद्योगिकी प्रदर्शन है।  ​​ ​

पिछले हफ्ते विस्तारित रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक ‘शौर्य मिसाइल’ के नए संस्करण का परीक्षण किया जा चुका है।

खुशहाली के रास्ते पर चल चुका है कृषक प्रधान हिंदुस्तानः नकवी

0

मुरादाबाद/नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कृषक प्रधान हिंदुस्तान खुशहाली के रास्ते पर चल पड़ा है, जहां किसानों के अन्न का भरपूर दाम, अन्नदाता का भरपूर सम्मान है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प ने बिचौलियों की परेशानी चौगुनी कर दी है।

नकवी ने मुरादाबाद को लोधीपुर गांव में  आयोजित ‘किसान चौपाल’ के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लाये गए कृषि सुधार कानून देश के करोड़ों किसानों की ‘आँखों में खुशी, जिंदगी में खुशहाली’ की गारंटी हैं। कृषि सुधार कानून दशकों से बिचौलियों के चंगुल में फंसे किसानों को आजादी दिला कर किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।

नकवी ने कहा कि सरकार का एकमात्र संकल्प किसानों की समृद्धि है। इन विधेयक से न तो एमएसपी और न ही मंडियां खत्म होंगी। कृषि बिल सही मायनों में क्रांतिकारी पहल है।

उन्होंने कहा कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषिसेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन)  विधेयक के पारित हो जाने से अब किसानों को अपने फसल के भंडारण और बिक्री की आजादी मिलेगी और बिचौलियों के चंगुल से उन्हें मुक्ति मिलेगी। किसान खरीददार से सीधे जुड़ सकेंगे, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की भरपूर कीमत मिल सकेगी।

किसानों की पहुंच अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उपकरण एवं उन्नत खाद-बीज तक होगी। किसानों को 3 दिन में भुगतान की गारंटी मिलेगी। किसान अपनी फसल का सौदा सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य के लाइसेंसी व्यापारियों के साथ भी कर सकते हैं, इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा होगी और किसानों को अपनी मेहनत के अच्छे दाम मिलेंगे। देशभर में किसानों को उपज बेचने के लिए  “वन नेशन वन मार्किट” की अवधारणा को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांव, गरीब, किसान के हितों को समर्पित हैं, और सरकार में किसानों के किसी भी हक को कमजोर नहीं होने दिया जायेगा। सरकार में केवल “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के तहत ही अब तक किसानों को  92,000  करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कह चुके हैं कि देशभर में एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, कई फसलों की एमएसपी भी बढ़ा दी गई है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 रुपये बढ़ाकर 1975 रुपये; जौ का 75 रुपये बढ़ाकर 1600 रुपये; चने का 225 रुपये बढ़ाकर 5100 रुपये; मसूर का 300 रुपये बढ़ाकर 5100 रुपये; सरसों का 225 रुपये बढ़ाकर 4650 रुपये; कुसुम का 112 रुपये बढ़ाकर 5327 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

0

कोलकाता, बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले में रविवार रात भाजपा नेता मनीष शुक्ला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के काफी करीबी बताए जा रहे थे। भाजपा सांसद ने कहा कि इस घटना को तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने अंजाम दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना की सीबीआइ जांच की मांग की है।

पार्टी बैठक और जुलूस में भाग लेने के बाद कार्यालय लौट रहे थे मनीष शुक्ला

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष ने कहा है कि यह भाजपा के आपसी संघर्ष का नतीजा है। वहीं पुलिस को अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं मिला है। इलाके में तनाव के कारण भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार सुबह बुलाया गया है, जिससे टीटागढ़ में पार्षद मनीष शुक्ला की नृशंस हत्या हो गई। 

चंद्रशेखर को भी CBI जांच का भरोसा नहीं, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज करें जांच

0

हाथरस- हाथरस के बूलगढ़ी गांव में दलित युवती की भीषण पिटाई से मौत के मामले में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक दलों ने मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं के बाद रविवार को भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने इनकी सुरक्षा की मांग करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से केस की जांच कराने की मांग की। यानी चंद्रशेखर को सीबीआइ जांच पर भरोसा नहीं है।

भीम आमी के मुखिया चंद्रशेखर ने बूलगढ़ी गांव में पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि परिवार काफी दहशत में है। इस परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा कि जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को सुरक्षा मिल सकती हैं, तो इस परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा क्यों नहीं मिल सकती। उन्होंने सरकार से मांग की पीडि़त परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गांव में अब चारों तरफ सवर्ण समाज के लोग पंचायत कर रहे है। जिसके कारण पीड़ित परिवार गांव में सुरक्षित नहीं है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि मैं परिवार के लिए मजबूत सुरक्षा की मांग करता हूं, अगर इनको अपेक्षित सुरक्षा नहीं मिलती है तो फिर मैं उन्हेंं अपने घर ले जाऊंगा। यह लोग यहां सुरक्षित नहीं हैं।

सीएम ने कहा

0

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद के दौरान बिना किसी पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे विकास को बाधित करने व राजनीतिक स्वार्थ साधने के लिए विपक्ष जातीय दंगे भड़काने की साजिश रच रहा है। जिसे सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर बेनकाब कर जनता को जागरूक करने का कार्य करें। विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से टोलियां बना कर घर-घर संपर्क करने का आह्वान किया। रविवार को अमरोहा जिले के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद में सीएम योगी ने सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बलरामपुर मामला

0

बलरामपुर । बलरामपुर में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद मामले को शांत कराने और पीड़िता के परिवार की मदद के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। 29 सितंबर को 22 वर्षीय महिला की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के कारण मौत हो गई। पीड़िता बी. कॉम सेकेंड वर्ष की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार को गांव के नजदीक स्थित अपने कॉलेज में फीस जमा करने गई थी। परिवार के मुताबिक महिला एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी करती थी।

रात को महिला एक रिक्शा से अर्ध-बेहोशी हालात में घर लौटी। जिसके बाद महिला की हालत देख घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस मामले में शाहिद और साहिल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस सत्ता में आते ही रद्द करेगी तीनों कृषि कानून: राहुल गांधी

0

– किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, निकाली ट्रैक्टर रैली 

– तीन दिन तक राहुल भी पंजाब में रहकर ट्रैक्टर से नापेंगे चार जिले

उज्ज्वल दुनिया चंडीगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ररिवार को ऐलान किया है कि जिस दिन कांग्रेस सत्ता में आई, उसी दिन तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दिया जाएगा। इन कानूनों को फाड़कर कूड़ेदान में फेंका जाएगा ताकि इस देश का किसान बच सके। 

राहुल गांधी पंजाब के मोगा जिला के गांव बधनी कलां में आयोजित खेती बचाओ, किसान बचाओ ट्रैक्टर यात्रा शुरू करने से पहले किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि किसान इस कानून से खुश है तो फिर देशभर में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो इन कानूनों को लागू करने की क्या जल्दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी भी किसान विरोधी फैसले नहीं लिए गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है और कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। राहुल गांधी ने पंजाब के कांग्रेस नेताओं को कहा कि वह एकजुट होकर किसानों की इस लड़ाई को तेज करें। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

हाथरस मामले के पीछे थी बड़ी साजिश, मिले सुराग

0

– जांच एजेंसियों के हाथ लगे कई ऑडियो टेप, वित्तीय फंडिंग भी की गई

– फोटोशाप्ड तस्वीरें वायरल करके की गई नफरत पैदा करने की कोशिश उज्ज्वल दुनिया लखनऊ/हाथरस, 05

अक्टूबर (हि.स.)। हाथरस कांड में जांच एजेंसियों को योगी सरकार के खिलाफ खतरनाक साजिश के अहम सुराग मिले हैं। हाथरस के बहाने योगी सरकार को बदनाम करने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। इस बावत कई ऑडियो टेप जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

जांच एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश में जातीय और सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की कोशिश थी। दंगे भड़काने के लिए अफवाहों और फर्जी सूचनाओं का सहारा लिया गया। इसके लिए सोशल मीडिया का भी दुरूपयोग किया गया। इस साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ प्रमाण मिलने पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज करने की भी खबर है। इस साजिश में पीएफआई, एसडीपाई और सरकार के निशाने पर रहे माफियाओं की मिलीभगत के ठोस सुराग जांच एजेंसी को मिले हैं। यह भी पता चला है कि उत्तर प्रदेश में अराजकता पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय फंडिंग की गई है।

हाथरस में बीते दिनों एक 19 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, बाद में इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में युवती की बीते मंगलवार को मौत हो गई थी। मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी और डीजीपी हितेष चंद्र अवस्‍थी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ शनिवार रात एक बैठक की। इस बैठक के बाद देर रात सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए गए।

सूत्र बताते हैं कि साजिश में सीएए के उपद्रव में शामिल रहे संगठनों की भूमिका के भी सबूत मिले हैं। उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने, उपद्रवियों से वसूली कराने और घरों की कुर्की कराये जाने की मुख्यमंत्री योगी की कार्रवाइयों से परेशान तत्वों ने यूपी में बड़ी साजिश रची थी। शासन का दावा है कि सरकार की सतर्कता ने यूपी को जातीय और सांप्रदायिक दंगे में झुलसने से बचा लिया है और एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी को बताया कि पीड़ित लड़की की जीभ काटे जाने, अंग-भंग करने और गैंगरेप से जुड़ी तमाम अफवाहें जानबूझकर उड़ाई गईं, ताकि प्रदेश में नफरत की आग भड़कायी जा सके। अफवाह फैलाने के लिए तमाम वैरिफाइड सोशल मीडिया एकाउंट का भी इस्तेमाल किया गया। फिलहाल जांच एजेसियां वैरिफाइड एकाउंट का ब्योरा तैयार करने में जुटीं हैं। अफवाहें फैलाने और नफरत पैदा करने के लिए चंडीगढ़ की एक मृतका की तस्वीरें हाथरस की बेटी बताकर वायरल की गई। दंगे भड़काने के लिए तमाम आपत्तिजनक और फोटोशाप्ड तस्वीरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। 

नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया यह भी पाया गया है कि दूसरे प्रांत की शवों की फोटोशाप्ड तस्वीरों को हाथरस की पीड़िता की तस्वीरें बताकर नफरत पैदा करने की कोशिश की गई है। इस मामले में अब तक यूपी साइबर सेल ने करीब एक दर्जन मामले दर्ज किए हैं और धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। यह बात भी सामने आयी है कि हाथरस के पीड़ित परिवार को सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश हुई। इस बावत सबूत के तौर पर अधिकारियों के हाथ कई ऑडियो टेप लगे हैं। जांच एजेंसियों ने ऑडियो टेप का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारियों का दावा है कि ऑडियो टेप में कुछ राजनीतिक दलों से सम्बद्ध लोग व कुछ पत्रकारों की भी आवाज है। इस रहस्य का भी खुलासा हुआ है​ कि पीड़ित परिवार को सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए ‘पचास लाख से लेकर एक करोड़’ तक का लालच दिया गया।

ऑडियो टेप से खुलासा हुआ है कि एक महिला पत्रकार ने सीएम से पीड़ित परिवार की बातचीत के तुरंत बाद परिवार को भड़काया, कहा ‘अगर सीएम की बात मान ली तो पुलिस उल्टे तुम्हें ही साबित कर देगी अपराधी’। इस बातचीत के बाद परिवार दहशत में आया है। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां ऑडियो टेप की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आते ही भड़काने वालों का पालीग्राफ और नार्को टेस्ट की तैयारी में हैं।

दिग्विजय सिंह की बेटी और पूर्व नेशनल शूटिंग चैम्पियन श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह पर आरजेडी का निशाना चूक गया । आरजेडी के खास दूत श्रेयसी सिंह और उनकी मां पुतुल सिंह को लालटेन की रोशनी में लाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे। कहा ये जा रहा था कि दोनों मां-बेटी का आरजेडी में शामिल होना तय है। लेकिन श्रेयसी सिंह बड़ी निशानेबाज निकली। वे आज बीजेपी में शामिल हो गयीं।

विधानसभा चुनाव लडेंगी श्रेयसी

श्रेयसी सिंह ने आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने नरेंद्र मोदी पर आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक वे विधानसभा चुनाव लडेंगी. पार्टी ने उनके चुनाव लड़ने की मंजूरी दे दी है.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत नाजुक, दो बार चढ़ाया गया प्लाज्मा

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची: राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति को डाक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके सेहत में अब भी कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। उनके शरीर में आक्सीजन सेचुरेशन का लेवल जस का तस बना हुआ है। उनका आक्सीजन सेचुरेशन लेवल सौ के निचे है। उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो आक्सीजन दिया जा रहा है।

चिकित्सकों का कहना है कि एक दो दिन के भीतर स्वास्थ्य में सुधार होगा। मेडिका के मेडिकल डायरेक्टर और क्रिटिकल केयर के हेड डॉ. विजय मिश्र ने बताया कि जब से शिक्षा मंत्री मेडिका आए हैं, उनकी स्थिति पहले जैसी ही है।

अब तक उन्हें दो बार प्लाज्मा चढ़ाया जा चुका है। एक बार रिम्स में प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। इसके बाद मेडिका में शिफ्ट करने के बाद भी प्लाज्मा दिया गया था। इसके बाद भी उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।

नुसरत जहां को मिली जान से मारने की धमकी

0

कोलकाता : लंदन में एक फिल्म की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री से राजनेता बनीं तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. इसके बाद अभिनेत्री-सांसद ने लंदन में भारतीय उच्चायोग से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है. यहां वह बांग्ला फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

अखिलेश भी हुए रेस, सरकार से की सस्पेंड अफसरों पर केस दर्ज करने की मांग

0

लखनऊ : हाथरस गैंगरेप मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पीड़िता परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकलने के बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सक्रियता बढ़ा दी है. उन्होंने हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर जनाक्रोश बढ़ने पर कुछ अधिकारियों को निलंबित किये जाने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज किये जाने की शनिवार को मांग की.

सपा अध्‍यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता को तब संतोष होगा, जब सुप्रीम कोर्ट के किसी वर्तमान न्यायाधीश से हाथरस घटना की निष्पक्ष कराई जाएगी. पूर्व मुख्‍यमंत्री कहा कि हाथरस गैंगरेप मामले में भाजपा सरकार की लीपापोती की नीति के विरुद्ध प्रदेश में जनाक्रोश थम नहीं रहा है.