Monday 29th of June 2026 10:49:49 PM
Home Blog Page 398

किसान बिल के खिलाफ 10 अक्तूबर को कांग्रेस का किसान सम्मेलन

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची। संसदीय परंपराओं और नियमों की अनदेखी कर संसद में पारित तीन कृषि बिल के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 10 अक्टूबर को देश भर में किसान सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची में मोराबादी स्थित संगम गार्डन में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित की गई है।   

सम्मेलन की सफलता के लिए रणनीति तय करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 10 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों से किसानों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे और अपने विचार रखेंगे।डा उराँव ने कहा पार्टी की ओर से 2 अक्टूबर को सत्याग्रह का कार्यक्रम किया गया और 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किसानों की भावनाओं से राष्ट्रपति को एआईसीसी के माध्यम से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा  जाएगा।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है, कांग्रेस का जन्म ही किसानों के लिए हुआ है,कई किसान आंदोलन हुए ,गांधी जी के नेतृत्व में चंपारण तो  सरदार पटेल के नेतृत्व मेंखेड़ा, वर्दोली का किसान आन्दोलन। आजाद हिंदुस्तान में पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से किसानों को और कृषि को महत्व दिया गया जबकि केन्द्र सरकार इस पूरी व्यवस्था को खत्म करना चाहती है,किसान जो हरियाली का फसल काट रही है उसको तबाह करने पर केंद्र की सरकार पड़ी हुई है इसे लेकर हमारा संघर्ष और आंदोलन जारी रहेगा ।

आज की बैठक में विधायक अम्बा प्रसाद,कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान, केशव महतो कमलेश, मोहन शर्मा,अमूल्य नीरज खलखो,राकेश किरण महतो,केदार पासवान,सन्नी टोप्पो,बेलस तिर्की,सतीश पाल मुंजीनि,गोपाल पाण्डेय,उज्वल प्रकाश तिवारी,शशांक तिर्की को सम्मेलन की तैयारी हेतू अलग अलग जिम्मेदारी दी गई।

महागठबंन की सरकार में अपराध और कमीशनखोरी का विकास हुआ

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बेरमो एवं दुमका उपचुनाव को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य प्रसाद साहू उपस्थित हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि राज्य में पूर्व की रघुवर दास सरकार के क‌ई उपलब्धियां किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए समर्पित थी‌। वहीं उग्रवाद भी समाप्ति की ओर था राज्य में विधि व्यवस्था दुरुस्त थी। परंतु वर्तमान कि हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है अपराधी बेलगाम है महिलाएं सुरक्षित नहीं है राज्य के नौजवान सरकार से त्रस्त हैं। बेरमो एवं दुमका की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है उपचुनाव की दोनों सीटें भाजपा के खाते में जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से हलधर नारायण शाह, ईश्वर चंद्र प्रजापति, प्रदीप केसरी, विनय महतो धीरज, दिलीप स्वर्णकार, वीरेंद्र यादव, मुन्ना सोनी, बलराम प्रसाद, सुधीर यादव, अजय शर्मा,डॉ सुभाष साहू, घनश्याम आनंद, गोपाल जायसवाल, सतीश साहु,मिथलेश कुमार, रामजी कुशवाहा, पंकज सोनी, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।

लालू की कितनी मेहमानवाजी झामुमो के काम न आई

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि तथाकथित महागठबंधन आज फिर से ठग बंधन साबित हुआ। आदित्य साहू बिहार में राजद गठबंधन से झामुमो के अलग होने पर प्रतिक्रिया दी।

लालू यादव के हाथों झारखंड के स्वाभिमान को गिरवी रखा 

उन्होंने कहा कि झामुमो ने सत्ता के लिये जिसप्रकार राजद के आगे घुटने टेके उसके परिणाम सामने आने लगे है। चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद केलिये केली बंगला की मेहमान बाजी काम न आई। कहा कि जितनी ताकत हेमंत सरकार ने लालू जी के सेवा सुश्रुषा में लगाई उतना अगर राज्य के विकास केलिये सोचती तो राज्य का कुछ भला होता। परंतु जनता जानती है कि हेमंत सरकार एक छलावा है,यह सिर्फ सत्ता सुख केलिये बनी है,इसका विकास से कुछ भी लेना देना नही है।

कांग्रेस और राजद ने झामुमो को उसकी हैसियत बताई

आदित्य साहू ने कहा कि मेरी लाश पर राज्य गठन की बात करने वाले का वास्तविक चेहरा उजागर हुआ है।उन्होंने कहा कि नेचर में परिवर्तन नही हो सकता।  झामुमो ने कांग्रेस के आगे भी घुटने टेक दिए है ।  राज्य के आंदोलन का मोल भाव करने वाले भी अपनी डफली अपना राग अलाप रहे।नियम कानून की धज्जियां सरकार के मंत्री उड़ा रहे और मुख्यमंत्री मूक दर्शक बने रहते हैं।

दल बल और बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ

0

फुटकर दुकानदारों का विरोध और सड़क पर फुटकर दुकानदारों के साथ विधायक बैठे सड़क पर, बैरंग लौटे सीओ

बरही  : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरही चौक के समीपवर्ती हजारीबाग रोड स्थित एनएच 33 का सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार को बरही सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव दल बल और बुलडोजर के साथ पहुंचे। मौके पर सीओ सर्विस रोड के किनारे स्थित फुटकर दुकानदारों को हटाना शुरू ही किया था कि इसका जमकर विरोध होना शुरू हुआ। बरही प्रखंड मुख्यालय गेट के पास स्थित स्वपोषित वित्त योजना के तहत अर्ध निर्मित दुकानों में किसी प्रकार दुकान चला रहे दुकानदार व फुटकर दुकानदारों ने विरोध किया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एवं इन फुटकर दुकानदारों का विरोध की सूचना मिलते ही बरही विधायक उमाशंकर अकेला स्थल पर पहुंचे। इन फुटकर दुकानदारों ने अपनी पीड़ा को विधायक के समक्ष रखते हुए बताया कि सीओ  उनके साथ अन्याय कर रहे हैं, सर्विस रोड को अतिक्रमण नहीं कर रहे हैं बल्कि सर्विस रोड को छोड़ कर अपनी दुकानों को संचालित कर अपना पेट पालते हैं। इसलिए अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें परेशान नहीं किया जाए। विधायक ने मौके पर मौजूद सीओ से वार्ता किया कहा कि इस संबंध में वे  फुटकर दुकानदारों के साथ बैठक करेंगे एवं वरीय पदाधिकारियों से बात करेंगे फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को स्थगित करने को कहा। किंतु सीओ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को जारी रखा। उसके बाद विधायक फुटकर दुकानदारों के साथ करीब आधा घंटा तक सर्विस रोड पर धरना पर बैठ गए। उसके बाद सीओ करवाई को स्थगित कर बैरंग लौट गए। उसके बाद विधायक संपूर्ण सर्विस रोड का पैदल निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि फुटकर दुकानदारों की मांग जायज है किसी को भी बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक फुटकर दुकानदारों साथ किया बैठक

बरही (हजारीबाग) : बरही पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार संध्या समय हजारीबाग रोड के फुटकर दुकानदारों के साथ बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने बैठक किया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को बिंदुवार रखा रखा। दुकानदारों ने बताया कि वे लोग सर्विस रोड का अतिक्रमण नहीं करते हैं बल्कि उसके बगल में छोटे-छोटे दुकान लगाकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। मछली दुकानदारों ने भी अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि अगर उन्हें पीएचइडी गली में मछली दुकान लगाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा किया जाएगा तो वे लोग वहां दुकान लगाएंगे। उपस्थित फुटकर दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन हमारी समस्या को नहीं सुनती है किंतु प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि किसी को भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोजगार से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। वे अति शीघ्र ही डीसी एवं सरकार के मुख्य सचिव से बात करेंगे। फिलहाल किसी के भी दुकान पर अतिक्रमण के नाम पर  बुलडोजर नहीं चलने देंगे। बैठक की अध्यक्षता फुटकर दुकानदार सुनील कुमार चन्द्रवंशी व संचालन बरही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया बैठक में विनोद यादव, उप प्रमुख सिकंदर राणा, बरही व्यवसाई संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, बरही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि देवनंदन यादव, अब्दुल मनान वारसी, सुनील चंद्रवंशी, मोती सिंह ,अर्जुन प्रजापति, जीतू ठाकुर, बासुदेव यादव, आशीष केशरी, नरेस सिंह, अनिल केशरी,  मासूम अली,  राजेश केशरी, मनोज कुमार, संतोष गुप्ता, धीरज कुमार, मंटू कुमार, संतोष निषाद, सुरेंद्र निषाद, अफसर खान, मो शहजादा, अमरनाथ साहू, नरेश प्रसाद, विशेश्वर मिस्त्री, इन्द्रदेव प्रसाद केशरी, विकास कुमार, बिनोद केशरी, संतोष सहित कई फुटकर दुकानदार मौजूद थे।

रोजगार के नाम पर ठगा महसूस कर रहे लोग…..

दुकान के नाम पर 2005 में रोजगार के नए अवसर को लेकर प्रखंड स्तर पर गठित समिति की देख रेख में स्ववित्त पोषित योजनान्तर्गत आवेदन लिया गया। इसमें आवेदन शुल्क 2500 से 50000 रुपये देने थे। इसमें कार्य प्रराम्भ में 10,000 रुपए और धीरे-धीरे पूरी किस्त जमा करना था। इसमें  अशोक सिंह को संवेदक बनाया गया था। अशोक सिंह प्लिंथ लेवल बनाकर सारा काम छोड़ दिया और पगड़ी लेनेवालों को पैसे भी नहीं लौटाए। उसके बाद जिस पब्लिक को मन किया अपना शटर लगा कर दुकान में घुस गया। इसमें 40 प्रतिशत वे लोग थे जिसने आवेदन किया था और 60 प्रतिशत बिना आवेदन वाले। अगर मामले की निष्पत्क्षता से जांच हो, तो इसका पर्दाफाश हो जाने की बात कही जा रही है। इसमें ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने पांच-पांच दुकानों को अपने कब्जे में रखा है या तो वह गोदाम बनाये हुए है या फिर भाड़े पर दिए हुए है। परंतु जो लोग आवेदन देकर अभी तक दुकान नहीं ले पाए हैं, उन्हें न दुकान मिल रहा है न ही पैसा।

लोकतंत्र का गला घोंट रही है केंद्र की मोदी सरकार

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि एक ओर देश में दुष्कर्म की घटना बढ़ी है, वहीं लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने देश के लिए सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र को भी पूंजीवाद के हवाले कर दिया है और भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। डॉ. रामेश्वर उरांव मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा हाथरस की घटना के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले ‘‘आओ बहनों हाथ से हाथ मिलाओ’’ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से यह साफ कहा गया है कि सत्ता में आते ही कृषि क्षेत्र से संबंधित पारित तीन विधेयकों को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के समय पूरी दुनिया में मंदी आयी थी, लेकिन उन्होंने इससे देश को प्रभावित नहीं होने दिया, लेकिन आज पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है, नोटबंदी लागू होने के वक्त ही पी.चिदबरम ने कहा था कि जीडीपी में 2 प्रतिशत की गिरावट आएगी, यह सही साबित हुआ। केंद्र सरकार ने बिना सोचे-समझे और बगैर कोई तैयारी के पूरे देश में जीएसटी को लागू कर दिया, लेकिन अब राज्यों को 14 प्रतिशत क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड का केंद्र के पास 3300 करोड़ रुपये बकाया है।  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि हाथरस की घटना को लेकर पूरा देश आक्रोशित है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा जिस तरह से दुर्व्यवहार किया गया, उसे देखकर यह साबित होता है कि सबकुछ केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर हुआ, आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से चलाये जा रहे देशव्यापी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी नीली सिन्हा,मधु चौहान,रेखा राय,महिमा देवी ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

डा रामेश्वर उराँव एवौ गुंजन सिंह ने महिला नेत्री को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, खेल विभाग के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, महिला कांग्रेस कमेटी की पिंकी सिंह,कंचन कुमारी ,संगीता टोप्पो ,अंकिता बर्मा, सीमा साहू ,कंचन चौधरी, महिमा देवी, रेशमा देवी ,ललिता तिर्की, देवंती देवी, रिंकू कुमारी ,आशा सिंह ,छोटू सिंह,सीमा लता,सीता राम चौधरी, इम्तियाज अली, अनु विश्वकर्मा, पार्वती सिंह, नीली सिन्हा ,पारो देवी, दिनेश लाल सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गैंगस्टर अमन साहू फरारी प्रकरण में एसडीपीओ अनिल सिंह ने थानेदार मुकेश को कहा था…*केस करो न जी, हम हैं न..*

0

फरारी के बाद मुकेश को दोषी बता दिया था एसडीपीओ अनिल सिंह, एसपी ने किया था सस्पेंड
अमन फरारी मामले में चौकीदार और थानेदार ने खोली पूरी पोल


अजय निराला/  उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। बड़कागांव थाना से गैंगस्टर अमन साहू के फरारी प्रकरण में सीआईडी ने जांच पूरी कर लिया है। जांच पूरी कर जिम्मेवार अधिकारियों को भी चिन्हित कर लिया है। बड़कागांव थाना से 27 सितंबर को नाटकीय ढंग से गैंगस्टर अमन साहू भाग गया था। उसके भागने के बाद से ही घटना को संदेहास्पद मान पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में रही है।

संदेहास्पद घटना के कारण सीआईडी ने जांच शुरू किया। सीआईडी जांच में अमन साहू फरारी प्रकरण में दर्ज बड़कागांव थाना कांड संख्या 169/19 के सूचक भुवनेश्वर पासवान ने अपने बयान में फर्जी कहानी बना केस किए जाने की जानकारी दे चौंका दिया। भुवनेश्वर पासवान ने सीआईडी को बताया कि अमन हाजत से शौच के बहाने बाहर निकल हमला कर नहीं,  बल्कि गेस्ट हाउस से भाग गया था ।इसके बाद तत्कालीन थानेदार मुकेश यादव ने सीआईडी के सामने सभी राज उगल दिया। मुकेश कुमार ने उस ऑडियो को सीआईडी को सौंप दिया। इसमें उस प्रकरण के सभी डिटेल्स मौजूद है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुकेश यादव को बड़कागांव थाना में रखने से लेकर अमन के भागने के बाद तक केस करने को तैयार नहीं था। एसडीपीओ अनिल सिंह के कहने और दबाव देने पर अमन को बड़कागांव थाना के गेस्ट हाउस में रखा गया और अमन के भागने के बाद  एसडीपीओ अनिल सिंह ने मुकेश को यह कहा था कि “केस करो न जी,हम हैं न, कुछ नहीं होगा”उसके बाद चौकीदार भुवनेश्वर पासवान के बयान पर बड़कागांव में फर्जी कहानी बना केस दर्ज किया गया था।एसडीपीओ-एसपी के कहने पर किया सब कुछ लेकिन बाद में एसडीपीओ-एसपी ने कर दिया थानेदार पर कार्रवाई

बड़कागांव थाना से 27 सितंबर को गैंगस्टर अमन साहू के फरार होने के बाद मामला सार्वजनिक होने के बाद तत्कालीन एसपी मयूर कन्हैया लाल पटेल ने एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया। एसडीपीओ अनिल सिंह ने जांच में फर्जी कहानी बना केस की बात छुपाते हुए तत्कालीन थानेदार मुकेश कुमार को दोषी बताते हुए कार्रवाई की अनुशंसा किया था। एसपी ने मुकेश कुमार की सस्पेंड कर मात्र एक सप्ताह में रिलीज कर दिया था।

सीआईडी ने गुनाहगार-पनाहगार पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को लिखा पत्रसीआईडी ने जांच पूरी कर पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर गैंगस्टर अमन साहू फरारी प्रकरण में उसके गुनाहगारों-पनाहगारों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है। सीआईडी ने दोषी अधिकारियों के साथ अमन को भगाने में मदद करने वाले जेल में बंद एक पूर्व उग्रवादी को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

चुन

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना ।  बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान बीजेपी ने अपने जिस एकमात्र विधायक का टिकट काटा था, उसे लोजपा ने सिंबल थमा दिया है. चिराग पासवान की इस जबरदस्त सेंधमारी से बीजेपी-जेडीयू में खलबली मची है.

बेटिकट बीजेपी विधायक को लोजपा का सहारा

दरअसल बीजेपी ने जेडीयू से सीट शेयरिंग के दौरान अपनी एक सीटिंग सीट जेडीयू को दे दी है. झाझा के विधायक रविंद्र रवींद्र यादव का टिकट काट कर बीजेपी ने उस सीट को जेडीयू को सौंप दिया है. जेडीयू ने वहां से नीतीश कुमार के बेहद खास रहे दामोदर रावत को टिकट दिया है.

रविन्द्र यादव को झाझा से टिकट

भाजपा से बेटिकट हुए विधायक रवींद्र यादव ने पहले तो पार्टी से ये जानने की कोशिश की कि किस गुनाह के कारण उन्हें बेटिकट किया गया है. लेकिन बीजेपी ने उन्हें कुछ नहीं कहा. विधायक के करीबियों ने बताया कि बीजेपी के बड़े नेता मिल कर बात करने को भी तैयार नहीं हुए. लिहाजा विधायक रवींद्र यादव ने लोजपा से संपर्क साधा.

लोजपा सूत्रों के मुताबिक विधायक रवींद्र यादव को पार्टी ने झाझा से टिकट दिया है. लोजपा दावा कर रही है कि जेडीयू के खिलाफ बीजेपी में भारी नाराजगी है. विधायक रवींद्र यादव आम कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं. लोजपा ने दावा किया है कि रवीद्र यादव की जीत तय है.

नई टीम के पदाधिकारियों संग नड्डा ने की बैठक

0

उज्ज्वल दुनिया 
नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवगठित कार्यकारिणी के साथ आज पहली बैठक की। इस बैठक में संगठन के भावी कार्यक्रमों और तैयारियों पर चर्चा की गई। 

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को नड्डा ने अपनी नई टीम के साथ बैठक की। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद यह पहली बैठक है। नई टीम घोषित होने के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाने की परंपरा है। इसी के मद्देनजर इस बैठक को बुलाया गया। 

सूत्रों के मुताबिक नड्डा ने अपने संबोधन में नई टीम के सदस्यों को सरकार के कामकाज, कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को प्रमुखता से अपने कार्यक्रमों के जरिये प्रचारित प्रसारित करने की सलाह दी। इसके साथ ही इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा के साथ ही भावी कार्यक्रमों और उनकी रूपरेखा पर चर्चा की गई। 

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले नड्डा ने गत सोमवार को नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक कर पार्टी से जुड़े विभिन्न मु्द्दों पर विचार-विमर्श किया था। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोजपा में शामिल

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना । बिहार चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद से बिहार की सियासत में उठापटक तेज हो गई है। सोमवार को बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ज्वॉइन कर ली है। चिराग पासवान ने राजेंद्र सिंह को एलजेपी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि राजेंद्र सिंह अब दिनारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

एलजेपी में शामिल होने के बाद राजेंद्र सिंह ने कहा कि दिनारा सीट की जनता के दबाव में मैं इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहा हूं। लोगों के बेशुमार प्यार को दरकिनार नहीं कर सकता हूं। मैंने हर हाल में इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इस बारे में एलजेपी से बात भी हो गई है। बता दें कि दिनारा सीट जेडीयू के खाते में गई है। यहां से नीतीश कुमार ने मंत्री जय कुमार सिंह को टिकट दिया है।

भाजपा नेता मनीष शुक्ला के हत्या

0

कोलकता, भाजपा नेता मनीष शुक्ला के हत्यारे को कड़ी सजा देने तथा घटना की जांच सीबीआइ से कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को बंगाल के हुगली ज़िले के विभिन्न नगरपालिकाओं के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरना दिया। हुगली के रिसड़ा वलिग्टन जूट मिल गेट के समक्ष से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। इस प्रतिवाद जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

जुलूस जीटी रोड होते हुए रिसड़ा नगरपालिका कार्यालय के पास पहुंची। यहां पहुंचने के पहले प्रदर्शनकारियों ने नगरपालिका के पास लगाए गए पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए आगे आए। इस बीच पुलिस एवं भाजपा कर्मियों के बीच घक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी कार्यालय के पास घरना पर बैठ गए। इस मौके पर रिसड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे, श्रीरामपुर जिला संगठनिक भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि सिंह, भाजपा नेता कमल साव, मनोज सिंह, विजय उपाध्याय आदि के साथ कई नेता उपस्थित थे।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के भतीजे के लापता होने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

0

कानपुर । उन्नाव में पिछले साल ऊंची जाति के लोगों द्वारा आग लगाए जाने के बाद मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़िता के छह वर्षीय भतीजे के लापता होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया। मामले की जांच करने शनिवार को उन्नाव गईं इंस्पेक्टर जनरल (लखनऊ रेंज) लक्ष्मी सिंह ने गनर नरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार और महिला कांस्टेबल अनुज को निलंबित करने का आदेश दिया है।

यह घटना शुक्रवार देर रात हुई, जिसके बाद परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चे का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान जारी है।

उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किए 4 प्रत्याशी

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सोमवार को चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। राज्य में अभी 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। सपा कब्जे वाली जौनपुर की मल्हनी सीट से लकी यादव को मैदान में उतारा है। यह सीट पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। अमरोहा की नौगावां सादात सीट से सैयद जावेद अब्बास पार्टी के प्रत्याशी होंगे। यह सीट कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान के दिवंगत होंने से रिक्त हुई है। कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट से पार्टी से इंद्रजीत कोरी को मैदान में उतारा है। यह सीट कैबिनेट मंत्री कमलरानी कोरी के निधन से खाली हुई है। फिरोजाबाद की टूंडला से महाराज सिंह धनगर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। यहां के विधायक एसपी सिंह बघेल अब सांसद बन गए हैं।

चेपाकला कोयले की ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देने की जिद पर अड़े रहे भू

0

ग्रामीणों से वार्ता के लिए बड़कागांव पहुंचे थे डीसी, एसपी और एसडीओ
……मामला एनटीपीसी की जमा 6.5 लाख टन कोयला खनन का
…..
पिंटू सोनी/उज्ज्वल दुनिया
…..
बड़कागांव। चेपा कला में ग्रामीणों और डीसी के बीच एनटीपीसी की जमा 6.5 लाख टन कोयले को निकालने संबंधित एक आम बैठक की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा एनटीपीसी द्वारा खनन कर जमा किए गए कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करने को लेकर थी। सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य आनंद ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भूमि अधिग्रहण पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है । यह पाबंदी तब तक रहेगी, जब तक ग्रामीण भू-रैयतों की मांग पूरी ना हो जाए।
उपायुक्त द्वारा जब ग्रामीणों से कोयला निकालने संबंधित मत जानने की कोशिश की गई, तो ग्रामीणों ने कहा कि 2013 अधिनियम के तहत आधारित उच्च स्तरीय कमेटी के पेपर पर एनटीपीसी के ईडी ने हस्ताक्षर क्यों नहीं किया, तो उपायुक्त का जवाब था की 2013 के अधिनियम को अच्छी तरह से पढ़ा जाए। उसमें आपकी बहुत सारी मांगें दर्ज नहीं की गई हैं। इसलिए पहले 2013 अधिनियम को बढ़िया से अध्ययन करें। इसके अलावा डीसी द्वारा लोगों को ट्रांसपोर्टिंग को लेकर समझाने भरकस प्रयास किया गया, परंतु ग्रामीण नहीं माने।
एक स्वर में ग्रामीणों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक जमा कोयला किसी भी हालत में निकालने नहीं दिया जाएगा।
मौके पर उपायुक्त आदित्य आनंद , एसपी कार्तिक एस, एसडीओ विद्याभूषण एनटीपीसी कार्यकारी निदेशक प्रशांत कश्यप, बड़कागांव वीडियो प्रवेश कुमार ,सीओ वैभव कुमार सिंह, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत, बड़कागांव थाना प्रभारी ललित कुमार, दाढ़ी कला थाना प्रभारी महेंद्र बैठा, पंचायत के मुखिया साधना कुमारी, सरिता पल्लवी के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत में सुधार, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । कोरोना संक्रम‍ित झारखंड के श‍िक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्‍वास्‍थ्‍य में तेजी से सुधार हाे रहा है। उन्‍होंने स्‍वयं ट़वीट कर इसकी जानकारी शेयर करते हुए कहा क‍ि वे कल से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने क‍िसी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचने की अपील भी की है। प‍िछले द‍िनों कोरोना संक्रम‍ित पाए गए श‍िक्षा मंत्री का रांची के मेडि‍का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर लिखा- आप सभी के प्रार्थना , दुआओं व आशीर्वाद से, कल से ही मेरे स्वास्थ में बहुत सुधार हुआ है। मेडिका के चिकित्सकों के देख रेख में पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूँ। आप सभी के स्नेह एवं आशीष की शक्ति से बहुत जल्द मैं आप सभी के मध्य आऊँगा।

झारखंड में वकीलों की पेंशन सात हजार से बढ़कर 10 हजार हुई

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड के वकीलों की पेंशन की राशि सात हजार रुपए से बढ़ा कर दस हजार रुपए की जाएगी। इस योजना से सभी वकीलों को जोड़ा जाएगा। झारखंड बार कौंसिल की पेंशन कमेटी की रविवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। कौंसिल की आम सभा में इस प्रस्ताव को लाकर मंजूरी दिलायी जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा। 

राज्य बार कौंसिल के उपाध्यक्ष और पेंशन कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बैठक में बार कौंसिल की ओर से राज्य में वकीलों के लिए चलायी जा रही पेंशन योजना की समीक्षा की गयी और इसकी सफलता पर संतोष जताया गया। हर स्तर के बार एसोसिएशन में पेंशन सब कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।  बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित करने तथा शिविर आयोजित कर इस योजना में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया, ताकि इससे अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को लाभ मिल सके।