Tuesday 30th of June 2026 01:46:51 AM
Home Blog Page 395

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, सोनिया

0

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 30 नेताओं को जगह दी गई है। सूची में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से स्पष्ट है कि वो बिहार चुनाव को लेकर कितनी संजीदा है। इस सूची में शायद ही पार्टी का कोई बड़ा या कद्दावर नेता छूटा है। हालांकि स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम शामिल होना चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल से इलाज कराकर वो घर लौटी है। वहीं खराब स्वास्थ्य की वजह से वह संसद के मॉनसून सत्र में शामिल भी नहीं हो सकी थीं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से सूची जारी करते हुए कहा गया है कि आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले पहले फेज के चुनाव में 30 नेता चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। स्टार प्रचारकों की इस सूची को वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया है। वैसे प्रचार कार्यक्रम को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से नेता वर्चुअल माध्यम से जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कौन रैलियां निकालेंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नाम-

कांग्रेस के प्रचारकों की सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेश वघेल, तारिक अनवर, रणदीप सिंह सुरजेवाला, शकील अहमद, शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, सचिन पायलट, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मोहम्मद जावेद, राज बब्बर, कीर्ति आजाद, संजय निरूपम, उदित राज, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रेम चंद मिश्रा, अनिल शर्मा, अजय कपूर और विरेंद्र सिंह राठौर के नाम शामिल हैं।

बंगाल में भाजपा का नबान्न मार्च हुआ हिंसक

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को राज्य सचिवालय नबान्न के सामने आयोजित विरोध मार्च ने बाद में हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बम फेंके और कोलकाता में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी छोड़े। ये आंदोलनकारी नबान्न बिल्डिंग की ओर जा रहे थे, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यालय है। यह बिल्डिंग हालांकि सैनिटाइजेशन के लिए बंद थी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने हावड़ा मैदान से एक रैली का नेतृत्व किया। सूर्या ने इसे राज्य की राजनीति का काला दिन करार देते हुए कहा, “यह एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च था। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के साथ मिली पुलिस ने राजनीतिक कार्यक्रम को विफल करने की कोशिश की। रैली के दौरान 1,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं और 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्या बंगाल में इसे लोकतंत्र कहा जाएगा?

झड़प में राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी लाठीचार्ज में घायल हो गए। पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए टायरों में आग लगा दी।

कैलाश विजयवर्गीय, अर्जुन सिंह, लॉकेट चटर्जी और मुकुल रॉय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विरोध मार्च में शामिल थे।

माफियाओं को संरक्षण नहीं

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों पर काबिज कर महल खड़े कर लिए। पर अब यह सब नहीं चलेगा। यह नया यूपी है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर मल्हनी (जौनपुर) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, “विकास का कोई विकल्प नहीं। कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन, चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज, विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण, देश और दुनिया को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए जेवर, कुशीनगर, अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के साथ अन्य जगहों पर एयरपोर्ट का निर्माण इसका सबूत है।

योगी ने कहा कि, “कुछ लोग जिनकी सोच में ही विकास नहीं है। जिनकी सोच जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है। जो पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसदी पैसे का बंदरबाट हो जाता था, उनको बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शीता के साथ हो रहे विकास के कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह समाज को बांटने का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। पर अब ऐसे लोगों की दाल गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है। लगातार उनको बता भी रही है। उपचुनाव में भी बताएगी।

जो लोग गरीबों को सुविधा मुहैया नहीं करा सके, आज वो खुन्नस निकाल रहे हैं

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के गले को घोटने वाली सोच, भाई-भतीजे के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छीन-भिन करने वाली सोच, इस सोच के लोग जब प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे ज़्यादा परेशानी इन्हीं को होती है। यही लोग षड्यंत्र रच रहें, हमें इनके षड्यंत्र से डरना नहीं है।

हमारा कार्य न जाति, न क्षेत्र, न भाषा, न मजहब के अधार पर है। हमारा कार्य शासन की योजना ‘सबका साथ सबका विकास’ के आधार पर समाज़ के सभी लोगों को लाभ पहुंचाना है और इसको ही हम अपना लक्ष्य मानकर चल रहे हैं। जो लोग पिछले 50 वर्षों में गरीबों को बिजली, घर, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं करा सके, आज वे लोग साज़िश रचकर अपनी खुन्नस निकाल रहे हैं। हमें इनसे सावधान होना होगा।

झारखंड के सरकारी स्कूलों के सिलेबस में होगी 40 प्रतिशत की कटौती, सीएम ने दी मंजूरी

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । राज्य के सरकारी स्कूलों का संशोधित सिलेबस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद जारी होगा। सिलेबस कटौती के प्रस्ताव पर सरकार का अप्रूवल होना जरूरी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग 40 फ़ीसदी सिलेबस कटौती का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजेगा। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। 

हाई-प्लस टू स्कूल के साथ-साथ आठवीं तक के सिलेबस में भी 40 फ़ीसदी की कटौती की गई है। कमेटी ने सितंबर के पहले सप्ताह में ही अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी थी। पिछले एक महीने से झारखंड एकेडमिक काउंसिल से लेकर विभाग स्तर पर मंथन हुआ। 40 फ़ीसदी सिलेबस कटौती के प्रस्ताव पर  विभाग स्तर पर अंतिम सहमति बन गई है। सरकार की मंजूरी के साथ इसे जारी किया जाएगा। 

बोर्ड के छात्रों को हो रही परेशानी 

फरवरी 2021 में  मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी है। परीक्षार्थियों के पास चार महीने से भी कम का समय बच गया है। संशोधित सिलेबस जारी नहीं होने से उन्हें अब तक यह नहीं पता है कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। संशोधित सिलेबस के आधार पर ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल मॉडल प्रश्न पत्र जारी करेगा। 

सिलेबस के साथ जारी होगा वेटेज ऑफ मार्क्स  

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए  संशोधित सिलेबस के साथ वेटेज ऑफ मार्क्स जारी किया जाएगा। सीबीएसई की तर्ज पर वेटेज ऑफ मार्क्स जारी होगा। इससे छात्र छात्राओं को पहले से पता होगा कि किस विषय में किस टॉपिक से कितने सवाल आएंगे और वह कितने अंक के होंगे। संशोधित सिलेबस में मैट्रिक में वैसे चैप्टर जो छात्र 9वी में पड़ चुके हैं या 11वीं में पढ़ने वाले हैं, उसे हटाया गया है। साथ ही व्हाट्सएप और दूरदर्शन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए डिजिटल कंटेंट को पाठ्यक्रम में रखा गया है। 

हर छात्र तक जानकारी पहुंचाने की चुनौती 

संशोधित सिलेबस की जानकारी छात्र-छात्रा तक उपलब्ध कराने की बड़ी चुनौती शिक्षा विभाग के सामने होगी। स्कूल फिलहाल बंद हैं। सभी छात्र छात्राओं के  पास मोबाइल नहीं है। ऐसे में  व्हाट्सएप ग्रुप, जैक, शिक्षा विभाग, जेईपीसी, जेसीईआरटी और जिलों के वेबसाइट में संशोधित सिलेबस अपलोड करने के साथ-साथ स्कूल स्तर पर भी  नए संशोधित सिलेबस की जानकारी देनी होगी।

भारत ने बनाई पहली ​एंटी

0

– ​देश के मिसाइल जखीरे में और इजाफा, सुखोई​ लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण 

– अब वायुसेना को दुश्मन के ​सिग्नल और रेडिएशन को नष्ट करने में होगी आसानी 

उज्ज्वल दुनिया/​नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)​​।​ ​​भारत ने​ स्वदेशी ​मिसाइलों के ताबड़तोड़ ​​सफल परीक्षणों के क्रम में शुक्रवार को एंटी रेडिएशन मिसाइल ​’​रुद्रम​’​ का ​​पूर्वी तट से दूर सु​​खोई-30 लड़ाकू विमान से ​परीक्षण किया​ जो पूरी तरह सफल रहा​​​।​ ​​इसकी मारक क्षमता 200 किमी. दूर तक और इसकी लॉन्च गति मैक 0.6 यानी ध्वनि की गति से दोगुनी है। भारत में बनाई गई ये ऐसी पहली मिसाइल है, जो किसी भी ऊंचाई से दागी जा सकती है​। ​यह मिसाइल किसी भी तरह के ​​सिग्नल और रेडिएशन को पकड़​कर अपनी रडार में लाकर नष्ट कर सकती है​​।​ ​रक्षा​​ मंत्री राजनाथ सिंह ने परीक्षण की सफलता के लिए डीआरडीओ ​को ​बधाई ​दी है।  ​ 

भारत में बनाई गई ये अपने आप की पहली मिसाइल है जिसे किसी भी ऊंचाई से दागा जा सकता है। मिसाइल किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़ने में सक्षम है। साथ ही अपनी रडार में लाकर ये मिसाइल नष्ट कर सकती है। फिलहाल मिसाइल डेवलेपमेंट ट्रायल में जारी है।​ ​ट्रायल पूरा होने के बाद जल्द ही इन्हें सुखोई और स्वदेशी विमान तेजस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। ​​डीआरडीओ​ ने अपने बयान में कहा है कि इसके साथ​​ ​ही ​देश ने दुश्मन के रडार, संचार साइटों और अन्य आरएफ उत्सर्जक लक्ष्यों को बेअसर करने के लिए लंबी दूरी की हवा से प्रक्षेपित ​​एंटी-रेडिएशन मिसाइल विकसित करने की स्वदेशी क्षमता ​हासिल कर ली है।​ इससे ​भारतीय वायु सेना​ को ​लड़ाकू विमा​नों के लिए सामरिक क्षमता​ मिलेगी​।   

कुमार जयमंगल उर्फ अनूप होंगे बेरमो से कांग्रेस उम्मीदवार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । बेरमो विधानसभा सीट से महागठबंधन की ओर से दिवंगत राजेंद्र सिंह के बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार को अनूप सिंह के नाम पर सोनिया गांधी ने मुहर लगा दी है। बता दें कि राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो विधानसभा सीट खाली हुई है। शुक्रवार को ही उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद आज से प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे।

पिछले 20 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। वह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह अब पिता की विरासत को संभालेंगे। बोकारो कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रमुखता के साथ उनके नाम की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति से की थी। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की सहमति के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड से एक एवं उत्तर प्रदेश में हो रहे 5 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी सहमति दी। कांग्रेस द्वारा इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सभी विधायक और सांसदों को खड़े होकर सम्मान दें अधिकारी

0

उज्ज्वल दुनिया/जयपुर । राजस्थान सरकार ने अपने अधिकारियों को फरमान दिया है कि वे उनके कार्यालयों में दौरे पर आने वाले विधायकों और सांसदों का खड़े होकर सम्मान दें। इस बारे में मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने सभी विभागों को एक विस्तृत सर्कुलर जारी करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि न सिर्फ विधायकों और सांसदों के आने पर खड़े हो जाएं बल्कि जब वे जा रहे हों तब भी परिसरों में खड़े हो जाएं।

इसके साथ ही, विधायकों और सांसदों की तरफ से भेजे जा रहे पत्रों के बारे में भी सीनियर अधिकारियों ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।

सांसदों और विधायकों की तरफ से किसी मामले को उठाए जाने पर अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर लिखित जवाब देकर उसका निपटारा करना होगा। अगर उन्हें फोन पर मैसेज भेजा गया हो तो भी उन्हें गंभीरतापूर्वक लेना होगा।

मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर पुजारी को जिंदा जलाया

0

उज्ज्वल दुनिया/करौली (राजस्थान) ।  राजस्थान के करौली जिले में राधा गोविन्द मंदिर के 50 वर्षीय पुजारी बाबूलाल वैष्णव को एक भू-माफिया और उसके साथियों ने बृहस्पतिवार (अक्टूबर 08, 2020) को जिन्दा जला दिया। पुजारी को इस घटना के बाद जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ शुक्रवार सुबह ही उनकी मौत हो गई।

भू-माफियाओं ने जिस्म पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सपोटरा तहसील में मंदिर के पुजारी को 6 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। दरअसल, पुजारी ने भू-माफियाओं को मंदिर की इस जमीन पर अतिक्रमण करने से रोकने का प्रयास किया था, जिसके बदले पुजारी को अपनी जान गँवानी पड़ी ।

फादर स्टेन स्वामी पर भाकपा माओवादियों के लिए फंड जुटाने का आरोप, 23 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में

0

माओवादियों से रिश्ते रखने के आरोप में फादर स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी
भीमा कोरेगांव मामले की एनआईए कर रही है जांच
83 साल के फादर स्टेन स्वामी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उज्ज्वल दुनिया/रांची । एल्गार परिषद में माओवादियों से रिश्ते के मामले में गिरफ्तार 83 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिये शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

स्टेन स्वामी पर यूएपीए की धाराएं लगाई गई 

स्वामी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार शाम रांची स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था । उन्हें शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश किया गया । अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया । जांच एजेंसी ने उनकी हिरासत नहीं मांगी । स्वामी से पुणे पुलिस और एनआईए पहले दो बार पूछताछ कर चुकी है । एनआईए अधिकारियों के मुताबिक स्वामी के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से कथित संबंधों को लेकर गिरफ्तार किया गया । इस मामले में गिरफ्तार किये गये वह 16वें व्यक्ति हैं । आरोपियों पर आईपीसी और यूएपीए के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

एनआईए का आरोप, स्वामी को माओवादी एजेंडा बढ़ाने के लिए धन मिला

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि स्वामी ने एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिये एक सहयोगी के मार्फत धन भी प्राप्त किया था । अधिकारियों ने दावा किया कि इसके अलावा वह भाकपा (माओवादी) के मुखौटा संगठन ‘परसेक्युटेड प्रीजनर्स सोलीडैरिटी कमेटी’ (पीपीएससी) के संयोजक भी हैं ।  उन्होंने बताया कि स्वामी के पास से भाकपा (माओवादी) से जुड़े साहित्य, दुष्प्रचार सामग्री तथा संचार से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे जो समूह के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिये थे ।

पुणे के कोरेगांव भीमा में भड़की थी हिंसा

पुणे के पास कोरेगांव भीमा में एक युद्ध स्मारक के पास एक जनवरी 2018 को हिंसा भड़क गई थी । इसके एक दिन पहले ही पुणे शहर में हुए एल्गार परिषद सम्मेलन के दौरान कथित तौर पर उकसाने वाले भाषण दिये गये थे । एनआईए अधिकारियों ने कहा है कि जांच में यह स्थापित हुआ है कि स्वामी माओवादी गतिविधियों में संलिप्त थे । एनआईए ने आरोप लगाया है कि वह समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, अरुण फरेरा, वर्णन गोंजाल्वेस, हनी बाबू, शोमा सेन, महेश राउत, वरवर राव, सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा और आनंद तेलतुम्बदे के संपर्क में थे । इन पर पहले से आरोप हैं ।

शेड्यूल एरिया में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर सरकार बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेगी : बादल पत्रलेख

0

उज्ज्वल दुनिया /रजरप्पा । झारखंड हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति-2016 को  असंवैधानिक बताकर शेड्यूल एरिया में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने के फैसले को सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने गलत करार दिया है । 

शेड्यूल एरिया में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति रद्द मामले पर कृषि मंत्री ने कहा कि जरूरत हुई तो राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट भी जा सकती है।इससे पूर्व, रजरप्पा पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने कृषि मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, सरकार के पिछली गलतियों का खामियाजा राज्य की जतना भुगत रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसे पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों का ख्याल रख रही है, यह गारंटी है। 

गिरीश सिखों के बीच बीच फसल बीज का वितरण

पूजा अर्चना कर लौटने के बाद स्थानीय वीआईपी गेस्ट हाउस में किसानों के बीच फसल बीच का वितरण किया गया। कृषि मंत्री ने दर्जनों किसानों को फसल बीज सौंपा।

झारखंड कांग्रेस ने रामविलास पासवान को दी श्रंद्धांजलि

0

उज्ज्वल दुनिया 

रांची। केंद्रीय मंत्री और पांच दशकों तक संसदीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामविलास पासवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रामविलास पासवान के निधन से पूरे देश एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है,उनका निधन पूरे दलित समाज के साथ-साथ देश की क्षति है, और खासकर उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है,राजनीति में आने से पूर्व से ही रामविलास जी से व्यक्तिगत संबंध थे, उनके निधन से मुझे  गहरा दुख पहुंचा है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और परिजनों को दुख सहने की शक्ति।
 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने अपने श्रद्धांजलि में कहा कि भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ का निधन हो गया है,उनका यूं चले जाना समाज के लिए काफी दुखद है, कई मौकों पर उनसे मिलने का अवसर मिला हर बार उनसे मिलकर आत्मीय संबंध महसूस हुआ ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति।
 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले कई दिनों से काफी बीमार चल रहे थे, देश में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है,राजनीति के मौसम वैज्ञानिक के रुप में उनकी विशिष्टता था। उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है , शून्य से शिखर तक की उनकी राजनीतिक यात्रा अपने आप में अद्भुत है,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि उनकी सादगी और लोकप्रियता के कारण उनके प्रतिद्वंदी भी काफी सम्मान करते थे अपने जीवन काल में बिना किसी से भेदभाव कीएवं  हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहे।

डायन बिसाही के शक में महिला की गला रेत कर हत्या

0

उज्ज्वल दुनिया /जसीडीह । जसीडीह के चपुरिया स्थित बीचकोड़ा गांव में डायन-बिसाही के शक में 60 वर्षीय महिला की बुधवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।  बीच-बचाव करने पर अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग पति पर जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव, थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और घायल को अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि बुधवार रात को शुक्ला मरांडी और उसकी पत्नी बड़की मरांडी खाना खाकर सोने गए थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने मिट्टी की चहारदीवारी गिराकर घर में प्रवेश किया। अपराधियों ने गमछा और चादर से दोनों का मुंह ढक दिया और धारदार हथियार से गला रेतकर वृद्धा की हत्या कर दी। पति द्वारा विरोध करने पर सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। अपराधी दोनों वृद्धों को मृत समझ भाग निकले। घायल बुजुर्ग ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दी। 
एसडीपीओ ने बताया कि पुरानी रंजिश व अंधविश्वास को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या में अपराधियों द्वारा धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे। 

चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को बेल, लेकिन अभी जेल में रहना होगा

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक और मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गई. हालांकि, एक अन्य मामले में बेल नहीं मिलने की वजह से फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा और उनकी रिहाई नहीं हो सकेगी. जानकारी के मुताबिक, अंतिम मामले में ज़मानत एक महीने बाद मिलेगी. सभी मामलों में ज़मानत इस आधार पर मिल रही है कि लालू यादव ने सजा का पचास प्रतिशत जेल में गुज़ारा है.

चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत मिल गई है. इसके साथ ही लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को बड़ी राहत मिली है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार मामले में लालू यादव को जमानत दे दी है. हालांकि, दुमका कोषागार मामला लंबित होने की वजह से उन्हें जेल में रहना होगा.

लालू प्रसाद के वकील ने कहा कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद को जमा करना है. 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं. दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल सकते हैं. 9 नवंवर को इसकी सुनवाई होने वाली है. उस दिन दुमका केस में भी लालू प्रसाद आधी सजा पूरी कर लेंगे. लालू प्रसाद की जमानत का सीबीआई के वकील ने विरोध किया था. लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी है.

झारखंड की बच्ची को रेप कर जिंदा जलाया, हाईकोर्ट ने टिप्पणी की, लेकिन झामुमो को सिर्फ हथरस दिखा : बाबूलाल मरांडी

0

राज्य में बढ़ते दुष्कर्म मामले में राज्य सरकार मांगे माफी: दीपक प्रकाश

पिछले सात महीने में 161 दहेज हत्या, 16 डायन हत्या व प्रत्येक दिन लगभग पांच महिलाओं से दुष्कर्म

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और गिरिडीह मामले  में हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की यूपीए गठबंधन हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार में चोरी, डकैती, अपराध, हत्या, उग्रवाद, व दुष्कर्म की घटना में भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकार गहरी निद्रा में सोई हुई है। गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार और ट्रांसफर पोस्टिंग में मदमस्त है। अपराधियों को सरकार का सह मिला हुआ है। अपराधी और अपराध बेकाबू है। 

गिरिडीह मामले में दरोगा, डीएसपी को सस्पेंड करते हुए एसआईटी से जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह मामले में हाईकोर्ट के तल्ख टिप्पणी पर कहा कि मामले में भाजपा के जांच की मांग को राज्य सरकार ने दरकिनार कर दिया था। अब हाईकोर्ट की टिपण्णी ने सरकार के मंसूबे पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। थानेदार, डीएसपी को निलंबित करते हुए एक समय सीमा तय कर एसआईटी की जांच हो। परिवार को सरकारी नॉकरी और सुरक्षा दिया जाए।

 मालूम हो कि 30 मार्च को गिरिडीह के राजधनवार थाना अंतर्गत 15 साल की नाबालिग को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। जबकि पुलिस ने न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि समय पर स्वाब जांच के लिए भी नहीं भेजा। जो दुर्भाग्य जनक है। महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार की कार्यशैली को दर्शाती है।

बढ़ते अपराध, बलात्कार पर राज्य के मुखिया जनता को जवाब दे

भजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। जनवरी से जुलाई तक सात महीने में 161 दहेज हत्या, 16 डायन हत्या, व प्रत्येक दिन औसतन 5 दुष्कर्म की घटना, बढ़ते अपराध, उग्रवाद पर राज्य के मुखिया जनता को जवाब दे। राज्य सरकार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

साथ ही उन्होंने नाबालिग को जिंदा जला देने के मामले में कहा कि पुलिसिया जांच संदेह के घेरे में है। राज्य सरकार की कार्यशैली, नीति और नियत खराब है। राज्य की महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। जबकि कांग्रेस झामुमो घटिया राजनीति के तहत यूपी मामले को तूल देने में लगी है। 

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवम मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।