Tuesday 30th of June 2026 03:02:47 AM
Home Blog Page 394

नीतीश ने जारी किया सात निश्चय पार्ट

0

लोगों की सेवा करना हमारा धर्म, आपके सहयोग से सक्षम और स्वावलंबी बिहार बनायेंगेः नीतीश कुमार

– अगले पांच साल के दौरान बिहार के विकास के लिए सात प्रमुख कार्यक्रमों का खाका तैयार

पटना, 11 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र सात निश्चय पार्ट-2 जारी किया। इस विजन डक्यूमेंट में अगले पांच साल के दौरान बिहार के विकास के लिए जो सात प्रमुख कार्यक्रम चलाए जाएंगे, उसका पूरा खाका है। इस विजन डक्यूमेंट में युवा शक्ति को पहले स्थान पर रखा गया है, जबकि वैश्विक महामारी कोराना के संक्रमण से जूझते बिहार में स्वास्थ्य को 7वें नंबर पर रखा गया है।

अपनी महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय पत्र-2 को अपने ट्विटर हैंडल से जारी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। आप सभी को धन्यवाद कि मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से 7 निश्चय भाग-2 को क्रियान्वित कर हम राज्य को विकास की और ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए सक्षम एवं स्वावलंबी बिहार बनायेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव 2015 में भी जदयू ने सात निश्चय की घोषणा की थी। उसी तर्ज पर उसे आगे बढ़ाते हुए इस बार भी विधानसभा चुनाव से पहले सात निश्चय पार्ट-2 का का ऐलान किया है। 

युवा शक्ति-बिहार की प्रगति

सात निश्चय पार्ट-2 में नीतीश कुमार ने पहली प्राथमिकता युवा शक्ति-बिहार की प्रगति को दी है। इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, संवाद कौशल और व्यवहार कौशल का वादा किया गया है। साथ ही प्रत्येक आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है।

सशक्त महिला-सक्षम महिला

सात निश्चय पार्ट-2 में दूसरा महत्व सशक्त महिला-सक्षम महिला को दिया गया है। इसके तहत महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने की योजना है। महिलाओं में उद्यमिता बढ़ाने के लिए विशेष योजना लायी जाएगी। परियोजना लागत के 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिये जाएंगे। साथ ही उच्चतर शिक्षा के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से इंटर पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।  

हर खेत तक सिंचाई का पानी

अपनी मत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय पार्ट-2 में नीतीश कुमार ने तीसरा स्थान खेती और सिंचाई को दिया गया है। इसके तहत वादा किया गया है कि अगले पांच सालों में हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराये जाएंगे।

स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव

चौथे नंबर पर स्वच्छ गांव और समृद्ध गांव का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अलावा पशु और मत्स्य संसाधनों के विकास की योजना है। इसके साथ ही हर घर नल का जल योजना को आगे भी जारी रखा जाएगा।

स्वच्छ शहर-विकसित शहर

सात निश्चय पार्ट-2 में 5वें नंबर पर स्वच्छ शहर-विकसित शहर की योजना है। इसके अंतर्गत वृद्धों के लिए आश्रय स्थल, शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिले आवास के अलावा स्वच्छता के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, विद्युत शवदाह गृह और मोक्ष धाम का निर्माण शामिल है।

सुलभ सम्पर्कता

सात निश्चय पार्ट-2 में छठे नंबर पर सुलभ संपर्कता का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत लोगों की सुविधा के लिए गांवों को प्रमुख सड़कों से जोड़ने, बाइपास रोड और फ्लाईओवर निर्माण की योजना है।

सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा

7वें निश्चय में सभी के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा की योजना है। इसके तहत गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आधारभूत व्यवस्था तैयार करने की योजना है। इसमें कॉल सेंटर और मोबाइल एप की सहायता से डोर स्टेप सेवा का वादा किया गया है। इसके अलावा टेलीमेडिसीन के जरिये पीएचसी, सीएचसी के साथ ही अनुमंडल और जिला अस्पतालों को जोड़ने की बात कही गई है। साथ ही मौजूद अस्पतालों की सुविआयों को बेहतर बनाने और उसके विस्तार का वादा किया गया है।  

छह माह बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले कामाख्या धाम के कपाट

0

मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई देने लगी

गुवाहाटी । राजधानी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ कामाख्या मंदिरा कपाट रविवार को अंततः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मां का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह 08 बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंचना आरंभ कर दिया। कोरोना के चलते गत 20 मार्च से मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था। रविवार को मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई देने लगी।

कामाख्या मंदिर के दोलोई कवींद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर की परिक्रमा कर 15 मिनट के भीतर मंदिर परिसर से प्रस्थान करना पड़ेगा। श्रद्धालु मंदिर परिक्रमा कर सकते हैं लेकिन गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति श्रद्धालुओं को नहीं दी गयी है। गर्भगृह को बंद रखा गया। शर्मा ने बताया कि मंदिर परिक्रमा करने के लिए छोटे-छोटे ग्रुप में लोगों को परिक्रमा करने की अनुमति दी गयी है।

लंबे समय बाद कामाख्या मंदिर के खुलने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 08 जून को राज्य सरकार ने कुछ मठ-मंदिरों को खोलने की अनुमति दी थी लेकिन कोरोना को देखते हुए कामाख्या मंदिर प्रबंधन ने मंदिर को बंद रखा था। मंदिर खुलने के बाद कामाख्या मंदिर से जुड़े सभी लोग जैसे दुकानदार, गाड़ी चलाने वाले आदि सभी ने चैन की सांस ले रहे हैं। देवालय प्रबंधन और जिला प्रशासन के साथ बैठक के बाद ही सरकारी नियमों का पालन कर कोविड प्रोटोकॉल को मानकर मंदिर को खोला गया है। श्रद्धालुओं और दूसरे लोगों को मंदिर प्रशासन द्वारा जारी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। आज से प्रतिदिन सुबह आठ बजे से सूर्यास्त तक मंदिर खुला रहेगा। रविवार को श्रद्धालु मां की आशीर्वाद लेने के साथ-साथ कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की है।

तीन महीने से ज्यादा स्टोर रीडिंग तो बिलिंग एजेंसी से वसूलें बिल

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाना है। अगर किसी भी उपभोक्ता की तीन माह से ज्यादा की स्टोर रीडिंग हुई, तो उसके बिल की वसूली एजेंसी से की जाए। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को उपभोक्ता सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ता के हितों के संरक्षण के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं है। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी भी जताई है। कहा कि अगर किसी भी उपभोक्ता की तीन माह से ज्यादा की स्टोर रीडिंग हुई तो उसके बिल की वसूली एजेंसी से कराएं।

ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग एजेंसियों से हुए करार के तहत आवश्यक कार्यो को कराये जाने में निष्क्रियता पर प्रबंधन से अपनी नाराजगी भी जताई। कहा कि शहरी क्षेत्रों में जनवरी 2019 व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलाई 2019 तक 97 प्रतिशत डाउनलोडेबल बिलिंग की जानी थी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर, उनके मीटर नंबर और मीटर की जीपीएस लोकेशन भी बिलिंग एजेंसी के माध्यम से एकत्र किये जाने थे। इसके बाद भी इसका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। उन्होंने इस संबंध में यूपीपीसीएल को आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि यदि उनके यहां मीटर रीडर रीडिंग लेने नहीं आ रहा है, मीटर से सम्बन्धित या बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत 1912 पर जरूर करें।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर पथराव

0

कोलकाता, बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में काले झंडे दिखाए गए और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा कथित रूप से उनके काफिले पर पथराव किया गया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया है। यह घटना उस समय हुई, जब घोष किसानों से नए कृषि कानूनों के बारे में बातचीत के लिए जमालपुर क्षेत्र पहुंचे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए, जिसके चलते हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घोष ने कहा, ”जैसे ही मेरा काफिला जमालपुर पहुंचा, मुझे काले झंडे दिखाए गए और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेरे काफिले पर पथराव किया, जो अपनी पार्टी के झंडे लिए हुए थे। तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र में भरोसा नहीं करती और यह इसका प्रतिबिंब भर है।

उन्होंने कहा, ”मैं ऐसी घटनाओं का आदि हूं लेकिन राज्य की जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।” वहीं, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोपों को खाारिज करते हुए कहा कि किसानों ने ”कृषि कानूनों का विरोध किया, जो उनके हितों के खिलाफ है।

योगी सरकार के मंत्रियों ने राहुल, प्रियंका से पूछा, करौली जाएंगे?

0

लखनऊ। राजस्थान में करौली जिले के बूकना गांव में दबंगों द्वारा मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने को लेकर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि क्या राहुल या प्रियंका गांधी करौली भी जाएंगे? हाथरस कांड के बाद हाथरस पहुंचे राहुल-प्रियंका को लेकर मंत्रियों ने तंज कसा और कहा कि क्या राहुल या प्रियंका गांधी करौली भी जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक ट्वीट में लिखा- “राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा करौली (राजस्थान) जा रहे हैं? किसी ने सुना तो जरूर बताना।”

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीति करने हाथरस आ गए थे। वे कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में साधु-संतों की हत्या पर खामोश क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के अन्य नेता किसी साधु-संत की हत्या या उनके साथ हो रही लगातार क्रूर घटनाओं पर उनके घर नहीं जाते। किसी को खरोंच भी आ जाए और पता चल जाए कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति है तो पूरी कांग्रेस पार्टी ही उसके घर पहुंच जाती है।

मोहसिन रजा ने अन्य विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी को साधु-संतों के खिलाफ हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते।

हाथरस केस में पीड़िता की भाभी बनकर प्रियंका गांधी को गले लगाने वाली महिला निकली जबलपुर की डॉक्टर

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । हाथरस कथित बलात्कार मामले में जिस महिला को पीड़िता की भाभी समझकर प्रियंका गांधी ने गले लगाया दरअसल वो जबलपुर की डॉक्टर राजकुमारी बंसल निकली । इस महिला पर नक्सलियों से संबंध रखने का भी आरोप है । हैरानी की बात है कि राजकुमारीबंसल नाम की इस महिला ने आजतक की चित्रा त्रिपाठी और एबीपी न्यूज़ की प्रतिमा मिश्रा को इंटरव्यू भी दिया । यूपी एसआईटी के खुलासे के बाद महिला फरार है । 

राजकुमारी बंसल ने हाथरस में रहने की बात स्वीकारी

कथित रूप से पीड़िता की भाभी बनकर रहने वाली राजकुमारी बंसल ने हाथरस में चार दिन पीड़िता के घर पर रहने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वो एक डॉक्टर हैं और फोरेंसिक विशेषज्ञ की हैसियत से पीड़ित परिवार की मदद करने गई थी । 

पीड़िता के परिवार को सीखा रही थी राजकुमारी बंसल- आरोप 

मीडिया रिपोर्ट्स में इस महिला के बारे में दावा किया जा रहा था कि वह पीड़ित परिवारवालों के घर में मृतका की फेक भाभी बन कर रह रही थी। यह भी माना जा रहा है कि यह महिला मीडिया और पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे राजनीतिक दलों से क्या और कैसे कहना है, इस बारे में परिजनों को सीखाने का काम करती थी। हाथरस में पीड़िता के घर में ‘नकली भाभी’ बनकर रहने की आरोपित डॉ राजकुमारी बंसल अब लगातार अपने बयान भी बदल रही हैं और पीड़िता की भाभी या बहन होने से भी इंकार कर रही हैं। 

नकली भाभी बनी महिला ने वीडियो जारी कर दी सफाई 

कॉन्ग्रेस समर्थक होने का खुलासा होने के बाद राजकुमारी बंसल का एक वीडियो सामने आया है। राजकुमारी बंसल नाम की इस महिला ने स्वीकार किया है कि वह हाथरस पीड़ित परिवार के बीच गई थी। उन्हें इस वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह फॉरेंसिक एक्सपर्ट हैं और इस सम्बन्ध में ही ‘कुछ मदद’ करने के लिए ही वो हाथरस गई थी।

पहले कहा था ‘बहन हूँ’, अब बदले बयान

राजुकमारी बंसल लगातार बयान भी बदल रही हैं। हाथरस में पीड़ित परिवार के साथ बैठकर एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में राजकुमारी बंसल ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि वह उनकी बहन हैं जबकि अब नए बयान में उन्होंने कहा है कि उन्होंने कभी भी खुद को परिवार का सदस्य नहीं बताया।

घटना के दो दिन बाद ही पीड़ित परिवार के साथ रहने आ गई थी महिला 

एक निजी चैनल ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि ये महिला सितम्बर 16 से 22 तारीख तक परिवार के साथ रही और इस दौरान अपने नक्सली आकाओं से भी संपर्क में थी ।  हालाँकि अन्य सूत्रों का कहना है कि वो काफी समय से पीड़ित परिवार के साथ रह रही थी। कहा जा रहा है कि वो घटना के दो दिन बाद ही पीड़ित परिवार के साथ रहने आ गई थी।

उपचुनाव में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ दिखेगा जनाक्रोश, जनता की होगी जीत: रघुवर दास

0

उज्ज्वल दुनिया/दुमका। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दावा किया कि दुमका और बेरमो में होने उपचुनाव में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जनाक्रोश दिखेगा और दोनों क्षेत्रों में जनता की जीत होगी। रघुवर दास शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी-मूलवासी युवाओं को रोजगार देने का काम किया, लेकिन राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार युवाओं की नौकरियां छीनने में जुटी है।

तीन दिवसीय दुमका दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दास ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सहायक पुलिस और शिक्षा में सुधार के लिए लंबे समय से खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की बहाली की गयी थी, लेकिन वर्तमान सरकार सहायक पुलिस कर्मियों पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में न्यायालय में सही तरीके से पक्ष नहीं रखकर उनकी रोटी छीनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार जनता से झूठे वादे और जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता में आयी है।

50 बेरोजगारों को भी नौकरी नहीं दे सकी हेमंत सरकार: रघुवर दास

उन्होंने कहा कि झामुमो ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को एक साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा कर सत्ता में आयी है लेकिन यह सरकार 50 बेरोजगारों को भी नौकरी नहीं दे सकी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने से जो युवा तमिलनाडु व दूसरे राज्यों से आकर यहां काम करने लगे थे लेकिन राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लगभग सभी उद्योग बंद हो गए, जिससे ऐसे युवा आज परेशान हो रहे हैं। 

उपचुनाव में दिखेगा सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश: रघुवर दास

रघुवर दास ने दावा करते हुए कहा कि दुमका व बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के नौ महीने के कार्यकाल में आम जनता सरकार के कार्यकलाप से त्रस्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि झामुमो, जब चुनाव आता है, तो सरकार की योजनाओं के लूटे हुए पैसे की तिजोरी को खोल देती है। लेकिन इस बार चुनाव में पार्टी की पैनी नजर इस पर रहेगी। पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तैदी से नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता का जनाक्रोश सरकार के खिलाफ है। वह इस चुनाव में दिखेगा।

दलालों को खुश करने में जुटी है सरकार, ट्रांसफर

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । भाजपा  विधायकदल नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला ।उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं पर एक उद्योग तेजी से फल फूल रहा है वह है तबादला उद्योग।

सत्ता के दलालों को खुश करने में जुटी है सरकार 

उन्होंने कहा कि आज गरीबों,मजदुरो,रोज कमाने खाने वाले,ठेला खोमचा लगाकर परिवार चलाने वाले दयनीय हालत में है। शिक्षित बेरोजगार नवयुवक रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है,कोरोना संक्रमण में अपने घर लौटे मजदूर फिर से लाखों की संख्या बाहर जाने को विवश है ,अस्पताल में मरीज इलाज के बिना दम तोड़ रहे।राज्य सरकार को इनकी स्थिति कैसे सुधरे,इसकी चिंता नही है । सरकार को चिंता इसकी है कि कैसे सत्ता के दलालों को खुश किया जाय।

ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए लग रही बोली 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिये एक उद्योग खोल रखी है वह है तबादला उद्योग। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की बोली लगाई जा रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जैसे हत्या,लूट,बलात्कार ,उग्रवाद,भूख से मौत आदि के क्षेत्र में राज्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उसी प्रकार तबादला के क्षेत्र में भी नए नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे। शायद ही कोई सप्ताह होगा जिसमें इस सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग नही किये होंगे। 

एक ही दिन में ट्रांसफर की अधिसूचना जारी हुई और उसी दिन सारे आदेश रद्द भी हो गए

उन्होंने कहा कि हद तो तब होती है जब ट्रांसफर की अधिसूचना जारी होती है और महज़ तीन घंटे में पूरी अधिसूचना रद्द हो जाती है। 30 सितंबर को छ: पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला और उसी दिन सारे आदेश रद्द कर दिया जाना इसका ताज़ा उदाहरण है।  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसा करने कराने के पीछे आखिर कौन सी ताकत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के भी नियम कायदे निर्धारित हैं परंतु इस निकम्मी सरकार को नियमो से कुछ भी लेना देना नही है।

पिता को मुखाग्नि देते वक्त बेहोश हुए चिराग पासवान, जमीन पर गिर पड़े

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जर्नादन घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी. लेकिन इस दौरान वह बेहोश हो गए. चिराग पासवान कभी गंगा घाट पर मां को संभाल रहे थे तो कभी पिता के याद कर गमगीन हो जा रहे थे. जैसे ही मुखाग्नि दी की वह बेहोश होकर गिर गए । इस दौरान मौजूद लोगों ने चिराग को उठाया।

सीएम समेत कई नेता मौजूद

रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, महेश्वर हजारी समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे.

कई नेताओं ने गंगा घाट पर दी श्रद्धांजलि

जनार्दन घाट पर सीएम नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, मंगल पांडेय समेत कई नेताओं ने गंगा घाट पर अंतिम संस्कार से पहले श्रद्धांजलि दी. रामविलास पासवान का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सेना के जवान ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जनार्दन घाट पर पहुंची हुई थी. बिहार के कई जिलों से एलजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. भीड़ कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग किया गया था, लेकिन लोग अपने नेता को करीब से देखना चाहते थे. इस दौरान बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़ गए. मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को कंट्रोल किया.

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली शायरा बानो भाजपा में शामिल

0

उज्ज्वल दुनियादेहरादून, 11 अक्टूबर (हि.स.)। तीन तलाक प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर भगत ने आशा व्यक्त की कि शायरा बानो ने जिस दृढ़ता के साथ तीन तलाक मामले की सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक लड़ाई लड़ी, उसी प्रकार वे भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के कार्य करेंगी,  खासतौर पर अल्प संख्यक समुदाय में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भसीन, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक शेखर वर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार उपस्थित थे।

रामकृपाल यादव को देखते ही फफक कर रो पड़े चिराग, रामकृपाल भी नहीं रोक सके आंसू

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना ।  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान ने गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया । शुक्रवार देर शाम रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विशेष विमान से पटना पहुंचा ।

शनिवार सुबह रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना के एसके पुरी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया । रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने रामकृपाल यादव सहित कई बड़े नेता पहुंचे । 

इस दौरान चिराग पासवान बेहद भावुक दिखे और रामकृपाल यादव को देखते ही वो फफक-फफक कर रो पड़े । रामकृपाल भी इस दौरान अपने आंसू नहीं रोक पाए ।  यह देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई । किसी तरह वहां लोगों ने चिराग पासवान और रामकृपाल यादव को संभाला ।

महिलाओं के साथ अपराध के बढ़ते मामले पर गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया परामर्श

0

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर कहा है कि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध मामले में पुलिस थाने की कार्रवाई अनिवार्य कर दी जाए। मंत्रालय द्वारा जारी नए परामर्श में कहा गया है कि अगर महिला के साथ किसी तरह का अपराध थाने के अधिकार क्षेत्र के बाहर हुआ है तो भी उस स्थिति में ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज की जाए जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के हाथरस और राजस्थान में हुए बलात्कार की घटना के बाद महिला सुरक्षा पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुख्य सचिवों को नया परामर्श जारी कर कहा कि नियमों का पालन नहीं करना न्याय दिलाने के लिहाज उचित नहीं होगा। परामर्श में कहा गया है कि अगर थाने के स्टॉफकर्मी या किसी अधिकारी के द्वारा महिला के साथ हुए अपराध मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाने की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कानून में इसके लिए सजा का प्रावधान भी है।

मंत्रालय द्वारा जारी परामर्श में यह भी कहा गया है कि बलात्कार के मामले में पूरी जांच दो महीने के अंदर पूरी हो जानी चाहिए और इसकी रिपोर्ट सरकार की ओर से बनाये गये पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाना चाहिए। इस ऑनलाइन पोर्टल का नाम ‘इंवेस्टिगेशन ट्रेकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंसेज (आईटीएसएसओ)’ है। मंत्रालय इस पोर्टल के जरिए हर मामले की निगरानी कर सकेगा।

इसके साथ परामर्श में यह भी कहा गया है कि बलात्कार या यौन शोषण के मामले में पीड़िता की सहमति से एक रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर 24 घंटे के अंदर मेडिकल जांच करेगा और फॉरेंसिक साइंस सर्विसेज डायरेक्ट्रेट ने यौन शोषण के मामले में फॉरेंसिक सबूत एकत्र करने और उसे स्टोर करने की जो गाइडलाइन बनाई है, उसका पालन होना चाहिए। नए परामर्श में यह भी कहा गया है कि संज्ञेय अपराध की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य है।

महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गयी

0

रांची । महेंद्र सिंह धोनी के रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया  पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी है। धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है । सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी पहले से ज्यादा करने का वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया हैं। आदेश के बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को धोनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा भी लिया।

इसके अलावा धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली है। अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने चेतावनी दी  और कहा गया है कि जल्दी ऐसा कमेंट करने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर धोनी के फॉर्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे पटना

0

नई दिल्ली । बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को राज्य के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नड्डा रविवार सुबह दस बजे पटना हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात जेपी आवास, कदमकुआं (पटना) में जय प्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात् वे गया के लिए रवाना होंगे।

भाजपा अध्यक्ष दोपहर एक बजे गया पहुंचेंगे और दो बजे वहां के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आहूत बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, सांसद, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा संयोजक, विधान सभा विस्तारक और विधान सभा के प्रभारी उपस्थित रहेंगे।

नड्डा  बिहार चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

धनगर समाज के आरक्षण को लेकर सकारात्मक कदम उठाएगी सरकार : उद्धव ठाकरे

0

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि धनगर समाज के आरक्षण व आर्थिक विकास को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही धनगर समाज के आरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

धनगर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आरक्षण और विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनगर समाज के आरक्षण की मांग बहुत पुरानी है। इस मुद्दे को हल करने के लिए जो संभव होगा वह प्रयास किया जाएगा। आरक्षण के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कानूनी विशेषज्ञों और विभिन्न घटकों के साथ परामर्श किया जाएगा।  राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि धनगर समाज के आरक्षण की मांगों के बारे में विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार, परिवहन मंत्री अनिल परब, जल संरक्षण राज्य मंत्री दत्तात्रेय भरणे, सांसद अनिल देसाई के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवरा आदि उपस्थित थे।