Tuesday 30th of June 2026 05:10:20 AM
Home Blog Page 392

दीपिका पांडे सिंह और आदित्य विक्रम जायसवाल ने आंदोलनरत जेटेट अभ्यर्थियों से की मुलाकात

0

उज्ज्वल दुनिया 
रांची ।  कांग्रेस के महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह व प्रदेश प्रोफेशनल कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को मोरहाबादी, रांची में आंदोलनरत जेटेट एवं पंचायत सचिव के अभ्यार्थियों से मुलाकात कर मांगों से अवगत हुए तथा भरोसा दिलाया कि आपलोंगों की मांगों के प्रति हमसब गंभीर एवं संवेदनशील हैं।

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य के मौजूदा महागठबंधन हेमंत सरकार काफी संवेदनशील है। हम आपसभी के आंदोलन एवं मांगों को पार्टी फोरम एवं सरकार तक पहुंचाने के लिए आयें हैं। पूर्व के भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज बहुत सारी परेशानी खड़ी हो रही है। हेमंत सरकार आप लोगों की मांगों के प्रति जरूर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य एवं युवाओं के विकास के हमेशा प्रतिबद्ध रहती है। आपका आंदोलन व्यर्थ नहीं जाने देंगे, राज्य सरकार कुछ समाधान जरूर निकालेगी, यह हमारा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने जेटेट एवं पंचायत सचिव के मांगों की काॅपी लेते हुए कहा कि आपकी मांगों को सरकार के पास रखकर समाधान निकालने के लिए विशेष रूप से अनुरोध करूंगी।

प्रदेश प्रोफेशनल कंाग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आंदोलनरत अभ्यार्थियों की मांगों को सुनते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ गलत की है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में आंदोलन कर्मियों को पहले लाठी बरसाती थी आज आप सब शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे है और अपनी मांगों को मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचा पर रहे है। यही हेमंत सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आपलोंगों की मांगों के प्रति गंभीरता पूर्वक सोंचेगी और आप सबों की भविष्य उज्ज्वल बनायेगी।

एनोस एक्का के जब्त बंगले में खुलेगा ईडी का ऑफिस

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । पूर्व मंत्री एनोस एक्का के एयरपोर्ट रोड स्थित जब्त बंगले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपना कार्यालय खोल सकता है। ईडी के द्वारा मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किए जाने के बाद सितंबर 2018 में इस बंगले को जब्त कर सील किया गया था। तब से यह बंगला बंद है। बता दें कि राज्य में ईडी की ओर से कई मामलों की जांच की जा रही है। इसको देखते हुए ईडी ने बड़े दफ्तर की मांग राज्य सरकार से की थी। लेकिन, सरकार अभी तक ईडी को दफ्तर के लिए जगह नहीं दे पाई है। ऐसे में स्थानीय ईडी ने मुख्यालय को नया प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि एनोस एक्का के एयरपोर्ट रोड स्थित बंगले को ईडी के स्थानीय कार्यालय में तब्दील किया जाए। गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद अर्जित संपत्ति से एनोस एक्का ने अपनी पत्नी मेनन एक्का के नाम से जमीन लेकर करोड़ों खर्च कर यहां बंगला बनवाया था।

उप्ताद विभाग ने जगह देने से इनकार किया था 

राज्य सरकार ने उत्पाद विभाग के कांके रोड स्थित नए भवन में भी ईडी के कार्यालय के लिए जगह देने का आदेश जारी किया था, लेकिन उत्पाद विभाग ने विभागीय गोपनीयता की बात कहते हुए दफ्तर के लिए जगह देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में पीपी कंपाउंड स्थित काफी छोटे कमरे में ईडी का कार्यालय संचालित हो रहा है। 

हत्या और आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता हैं एनोस

राज्य सरकार के पूर्व मंत्री एनोस एक्का पारा टीचर मनोज कुमार हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। वहीं हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी दोषी पाते हुए सात साल की सजा सुनायी थी। वर्तमान में एनोस एक्का एक माह के पेरोल पर बेटी की शादी के लिए रिहा हुए हैं।

कोलकाता के बेलाघाट में जोरदार धमाका

0

कोलकाता के बेलाघाट इलाके में जोरदार धमाके की खबर है. बताया जा रहा है कि बेलाघाट गांधीधाम फ्रेंड्स सर्किल क्लब की छत के एक हिस्से में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी है. हालांकि धमाके की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. इस धमाके में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना अभी नहीं मिली है.

ANI

@ANI

West Bengal: Explosion reported in Kolkata’s Beleghata area. Powerful blast blew off part of the roof of Beleghata Gandhimath Friends Circle Club. Cause of the blast is yet to be ascertained. No casualties or injuries reported

केरल की तरह बंगाल में भी एक का बदला चार से लेंगे

0

कोलकाता। बंगाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ विश्वप्रिय रायचौधरी ने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या और राजनीतिक हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए सोमवार को विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा है कि केरल में भी इसी तरह से वामपंथी पार्टियां आरएसएस के स्वयंसेवकों की हत्या कर रही थी। वहां एक का बदला चार से लिया गया, तो हत्याएं बंद हो गयीं।

उन्होंने कहा कि केरल की तरह बंगाल में भी बदला लिया जाएगा। डॉ रायचौधरी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजमाता विजया राजे सिंधिया की 101वीं जयंती पर विशेष स्मारक सिक्का जारी करने के अवसर वर्चुअल संवाद में शामिल होने के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा हिंसा में विश्वास नहीं करती, लेकिन भाजपा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी है।

चंद्रशेखर ने कहा

0

सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्‍थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर ने डा. राजकुमारी बंसल के बारे में कहा है कि यदि, उनका भीम आर्मी से कोई जुड़ाव है भी तो इसमें गलत क्‍या है। हाथरस के चर्चित प्रकरण में पीड़ित परिवार के घर दो दिन बिताने वाली जबलपुर की डा. राजकुमारी बंसल के भीम आर्मी से जुड़ाव की चर्चा के बीच चंद्रशेखर ने सोमवार देर रात टेलीफोन पर बताया कि डा. राजकुमारी सबके सामने हैं, जांच चल रही है, और जिन्‍हें पूछताछ करनी हो कर सकता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि पहली बात तो यह कि राजकुमारी का भीम आर्मी से कोई जुड़ाव नहीं है। दूसरा यह कि अगर, राजकुमारी भीम आर्मी से जुड़ी हैं भी

तो इसमें गलत क्या है। कोई व्यक्ति अगर किसी का दुख बांटने कहीं जा रहा है, तो इसमें क्या गलत है। हम भी कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं, यही हमारी राजनीति है।

महिला अपराध से जुड़े अभियान ‘मिशन शक्ति’ की हर दिन होगी समीक्षा

0

लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संजीदा है। सीएम योगी ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र तक चलाए जाने वाले ‘मिशन शक्ति’ अभियान की अब प्रतिदिन समीक्षा किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस अभियान का विस्तार वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाए। साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह व डीजीपी इसकी मानीटरिंग करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े मामलों की जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक समीक्षा की जाए। उन्होंने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना तथा एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता को और बढ़ाने के भी कड़े निर्देश दिए।

देश के सभी संस्थाओं को बर्बाद करने वाले किस मुंह से मांग रहे काम का हिसाब

0

उज्ज्वल दुनिया /दुमका । भाजपा का काम सिर्फ झारखंड को बदनाम करना और झारखंडियो को जाति-धर्म के नाम पर लड़ाई लगाना रह गया है । उनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो झारखंड को बदनाम करना शुरू कर दिया है । ऐसे लोगों को झारखंड की जनता सबक सिखायेगी । ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने खजूरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कही । 

बोरो प्लेयर के सहारे सदन चलाने का सपना देख रहा विपक्ष 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष बोरो प्लेयर के भरोसे सदन चलाना चाहती है भाजपा को विपक्ष के लिए कोई नेता नहीं मिल रहा है। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी दुमका में कैंप कर रहे हैं,  तो इसके जवाब में हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ दिन उन लोगों को घूमने दिजिए,  खाना खाएंगे और चले जाएंगे । 

हमें गुरुजी, कांग्रेस और राजद का आशीर्वाद 

मौके पर बसंत एवं बेरमो प्रत्याशी जयमंगल सिंह पत्रकारवार्ता में मौजूद थे। उन्होंनें कहा कि महागठबंधन के साथ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और कांग्रेस और राजद का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि दुमका में पार्टी एक बार फिर से रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंनें कहा कि भाजपा के रग-रग और नस-नस से वाकिफ हैं। चुनाव मैदान सजने दीजिए विपक्ष के हरेक एक गेंद पर छक्का लगेगा।

दुमका और बेरमो महागठबंधन की परंपरागत सीट है: आलमगीर आलम

मौके पर मौजूद मंत्री व कांग्रेसी नेता आलमगीर आलम ने कहा कि दुमका और बेरमो महागठबंधन की परंपरागत सीट है। इन सीटों पर झामुमो और कांग्रेस का कब्जा रहा है इसलिए उपचुनाव में भी भाजपा की हार तय है। राजद कोटे से मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन एकजुट है और पूरी ताकत से विरोधी प्रत्याशियों को धूल चटाएगी। मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख, झामुमो विधायक नलीन सोरेन, कांग्रेस के डॉ.इरफान अंसारी, प्रदीप यादव, सरफराज अहमद, ममता कुमारी, बेरमो के कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह एवं दुमका के बसंत सोरेन मौजूद थे।

केंद्र की तरह नहीं है झारखंड की सरकार

केंद्र की भाजपा सरकार पर बरसते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गलत आंकड़ों के सहारे राजनीति करने वाली केंद्र की सरकार की तरह झारखंड की सरकार नहीं है। कोविड-19 की आड़ में जिस तरह से केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को पिछले दरवाजे से इंट्री दी है वह किसी भी छुपा नहीं है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अनर्गल प्रलाप कर रहे हें। उनके पाप का घड़ा भर चुका था इसलिए जनता ने उन्हें गद्दी से उतार दिया। इस सवाल पर कि उपचुनाव में आजसू फैक्टर कितना प्रभावी होगा के जवाब में कहा कि आजसू कोई फैक्टर ही नहीं है।

राजद ने दिया बिहार तेजस्वी भवः का नारा

0

पार्टी कार्यालय में सांसद मनोज झा ने लॉन्च किया कैंपेन सांग

उज्ज्वल दुनिया /पटना, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानासभा चुनाव का प्रचार रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने पार्टी कार्यालय में राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) का कैंपेन सांग लांच किया। इसके साथ ही तेजस्‍वी भवः बिहार का नारा भी दिया। इस मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद थे।

कैंपेन सांग में नीतीश सरकार की कार्यशैली और 15 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए गये हैं। सरकार को जनता को राहत देने में नाकाम बताया गया है। साथ ही बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना की गई है, जबकि लालटेन से बिहार को रोशन होते हुए दिखाया गया है। इसी तर्ज पर चुनावी अभियान का नारा तेजस्वी भवः बिहार दिया गया है। इस नारे के साथ तेजस्वी यादव को बिहार को रोशन करने वाले नेता के रूप में दिखाया गया है।

साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री खुशबू भाजपा में शामिल

0

उज्ज्वल दुनिया /चेन्नई  (हि.स.)।  सिने अभिनेत्री से राजनीति में उतरी खुशबू सुंदर ने कांग्रेस को अलविदा कह अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी नई सियासी पारी शुरू की है। उन्होंने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। खुशबू के भाजपा में शामिल होने के साथ ही पार्टी को तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक स्टार प्रचारक मिल गया है।
भाजपा मुख्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष एल. मुरुगन की मौजूदगी में खुशबू ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के बड़े नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं लेकिन उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया।

खुशबू ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति व रीति में विश्वास रखती हैं। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह काम कर रहे हैं उससे प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 10 हजार रुपये का फेस्टिवल एडवांस

0

राज्य सरकारों को मिलेगा 12 हजार करोड़ रुपये का स्‍पेशल इंट्रेस्ट फ्री लोन

उज्ज्वल दुनिया 

नई दिल्‍ली, 13 अक्‍टूबर (हि.स.)। कोविड-19 का अर्थव्‍यवस्‍था पर असर को देखते हुए मांग बढ़ाने के लिए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई सारे ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ने सोमवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। सीतारमण ने कहा कि मांग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार उपभोक्ता खर्च और पूंजीगत व्यय बढ़ाने के लिए उपाय कर रही है। इसी के तहत सरकार एलटीसी कैश वाउचर्स स्‍कीम और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आई है। 

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एलटीसी कैश वाउचर्स स्‍कीम लेकर आई

वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने अर्थव्‍यवस्‍था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। उन्‍होंने अर्थव्‍यवस्‍था में मांग बढ़ाने के लिए कुल चार घोषणाएं किए हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों के एलटीसी के बदले कैश वाउचर्स, केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये देना, राज्य सरकारों को 50 साल तक के लिए बिना ब्याज के कर्ज मुहैया कराना और बजट में तय पूंजीगत व्यय के अलावा केंद्र द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास आदि पर 25 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करना शामिल है। 

रामेश्वर चौरसिया, राजेन्द्र सिंह समेत 9 नेताओं को भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाला

0

उज्ज्वल दुनिया /पटना । भाजपा ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपने 9 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है । पार्टी से निकाले गये नेताओं में राजेंद्र सिंह से लेकर रामेश्वर चौरसिया जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं ।

कौन-कौन हुए भाजपा से निष्कासित 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा जारी पत्र के मुताबिक पार्टी ने राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, डॉ उषा विद्यार्थी, विधायक रवीन्द्र यादव, श्वेता सिंह, इंदु कश्यप, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है । 

एनडीए की छवि धूमिल करने का आरोप 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पत्र में कहा गया है कि ये सभी लोग एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं । इससे पार्टी और एनडीए की छवि धूमिल हो रही है । लिहाजा उन्हें पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया है । गौरतलब है कि ये तमाम नेता लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं । 

बिचौलिए चला रहे हैं झारखंड की सत्ता: बाबूलाल मरांडी

0

दुमका में 13 को नामांकन, बेरमो में 14 को नामांकन

दुमका ।  बेरमो उपचुनाव को लेकर एनडीए के संयुक्त अभियान की शुरुवात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों सीट एनडीए मिलकर लड़ेगी और जीतेगी भी। राज्य की हालात बद से बद्दतर है। मुख्यमंत्री बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए खुद ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है। हद तब हो जाती है जब मुख्यमंत्री जिस दिन स्थानांतरण करते हैं उसी दिन उसे रद्द भी करते हैं। इसका सीधा मतलब है कि बिचौलिए सत्ता चला रहे हैं। कोयला, पत्थर, बालू की लूट मची है। इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेकने की शुरुवात उपचुनाव में दोनों सीट जीत कर करेंगे।

दिशाविहीन नेतृत्व और वादाखिलाफी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव: सुदेश महतो

इस दौरान उपस्थित आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस झामुमो का इतिहास रहा है जनता को ठगना। वोट की राजनीति में जनता को झूठा सब्जबाग दिखला कर जनता को ठगने का काम किया है। यह उपचुनाव दिशाविहीन नेतृत्व और वादा खिलाफी के खिलाफ लड़ा जाएगा। दोनों सीटें जिताने में आजसू अपना पूरा ताकत झोंक देगी। यह सीट एनडीए के खाते में जायेगा। 

सत्ता उखाड़ फेंकने के लिए गठबंधन का चलेगा संघर्ष: दीपक प्रकाश

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड आंदोलन से लेकर अब तक जब – जब आजसू भाजपा साथ लड़ी है, जीत सुनिश्चित हुआ है। राज्य का विकास हुआ है। जबकि कांग्रेस झामुमो ने आंदोलन बेचने का कार्य किया है। यह उपचुनाव परिवारवाद बनाम लोकतंत्र, गिरता कानून स्तर, अपराध में बेतहाशा वृद्धि, हत्या, बलात्कार के बढ़ते मामलों के खिलाफ, आदिवासी, किसान और विकास विरोधी सरकार के खिलाफ लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस गठबंधन के तहत भाजपा, आजसू, लोजपा, जदयू और झामुमो उलगुलान एक साथ मिलकर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। 
प्रेसवार्ता में आजसू के वरिष्ठ नेता एवम गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवम आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत भी उपस्थित थे।

राजमाता विजयाराजे की जीवनी से सिखने की आवश्यकता: दीपक प्रकाश

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष के समापन दिवस समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100वीं जयंती पर 100 रुपये के सिक्के का अनावरण किया। इस वर्चुवली कार्यक्रम में जुड़े झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राजमाता स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारतीय राजनीति की कुशल नेता रहीं। राष्ट्रसेवा व नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। 

वहीं इस वर्चुवल कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्होंने सशक्त और समृध्द भारत की कल्पना किया था जिसे पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित साह व भाजपा की पूरी टीम लगी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे ने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया था जो अब पूरा होने को है।

इस वर्चुवली कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रांची सांसद संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, प्रदेश मंत्री काजल प्रधान, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, मीडिया सह प्रभारी प्रेम मित्तल, राहुल अवस्थी, के के गुप्ता, आदि मौजूद थें। इस वर्चुअल समारोह के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने 100 रुपये के सिक्के को देश को समर्पित किया।

दुमका उपचुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार बसंत सोरेन ने पर्चा दाखिल किया

0

उज्ज्वल दुनिया /दुमका । झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बसंत सोरेन ने आज अपना नामांकन दाखिल किया । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन का मुकाबला बीजेपी की लुइस मरांडी से होगा ।  लुइस मरांडी 13 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगी ।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं 

बसंत सोरेन ने नामांकन से पहले दुमका स्थित मांझी थान में पूजा अर्चना की । रविवार को उन्होंने पार्टी का सिंबल लेने के बाद अपने पिता शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन का आशीर्वाद लिया था । इस बीच हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बसंत सोरेन को शुभकामनाएं दी है । हेमंत सोरेन सरकार में सहयोगी कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम और राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ दुमका पहुंचे हैं ।

मैं नहीं,  झारखंड की जनता लड़ रही है चुनाव- बसंत सोरेन 

नामांकन दाखिल करने के साथ ही बसंत सोरेन ने कहा है कि दुमका में झामुमो की जीत होगी । दुमका की जनता और झामुमो के कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं । 2019 की तरह झामुमो को जनता जीत दिलाएगी । यहां की जनता पर मुझे पूरा भरोसा है । नामांकन कराने पार्टी के विधायक नलिन सोरेन, केंद्रीय महासचिव विजय सिंह समेत कई नेता पहुंचे थे । कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत बसंत सोरेन ने पर्चा दाखिल किया । 

दुमका और बेरमो सीट पर हो रहा है चुनाव 

झारखंड की दो विधानसभा सीटें- दुमका और बेरमो में 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे । जबकि नतीजे दस नवंबर को आएंगे । उपचुनाव के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर है । वहीं 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं ।

सोनिया और राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस का स्पीक अप फोर वुमन सेफ्टी कैंपेन

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राज्य में पार्टी के सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जोरदार कैंपन स्पीक अप फॉर वूमन सेफ्टी कैंपेन चलाया ।  पार्टी नेताओं ने यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बलात्कारियों को बचाना बंद करो, बलात्कार पीड़िताओं को लज्जित करना बंद करो, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर  आवाज बुलंद किया। 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2020  का सबसे बड़ा अपराध एक दलित वर्ग के घर बेटी बनकर जन्म लेना अपराध हो गया है। सत्ताधारियों के सह पर बेफिक्र होकर हाथरस गैंगरेप के आरोपी घूम रहे है और यूपी सरकार चोरों की तरह तथा हिन्दू धर्म की मान्यताओं के खिलाफ रात के अंधेरे में पीड़िता के शव को जबरन जलाकर खुद ही मानवा अधिकारों की धज्जियां उड़ा रही है। 

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि इस दुनिया को सदा के लिए छोड़ने से पहले खुद पीड़िता ने अपने साथ गैंग रेप की बात कही, पर उत्तर प्रदेश सरकार इसे नकार रही है और इस घिनौने अपराध के आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है । 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार जनता का ध्यान हटाने के लिए जातिगत दंगों का डर दिखाने की बात कर रही है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी हैवानियत के खिलाफ सभी एकजुट होते है और ऐसे अपराधियों की कोई जाति-मजहब नहीं होती है।

राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पूरी पार्टी इस उपेक्षित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज को बुलंद कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी इस तरह के मामलों में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने लिए संघर्ष को जारी रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को विकास के रास्ते में ले जाने में महिलाओं की भूमिका भी पुरुषों के सामान है और संविधान में भी उन्हें समानता का अधिकार देता है, परंतु भाजपा शासित राज्यों में महिला सुरक्षा खतरे में पड़ गयी है । 

कांग्रेस नेता निरंजन पासवान ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां महिलाओं के हत्या बलात्कार जैसे घिनौने अपराध बहुत ज्यादा पैमाने पर बढ़ते गए हैं कल बिहार में बैंक में काम करने वाले महिला के साथ दष्क्रम करके नदी में फेंक दिया गया जो काफी शर्मनाक और चिंतनीय है।