उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने चर्च के द्वारा स्टेन स्वामी के मुद्दे में सामने आने पर कड़ा प्रतिकार किया। उन्होंने कहा कि चर्च को अपने धार्मिक कार्य की सीमा तक रहना चाहिए और अदालती करवाई में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। स्टेन स्वामी के पक्ष में बयान देकर चर्च ऐसा दिखा रहा है जैसे कि उसे भारत की संविधान और अदालती कार्रवाई पर आस्था नहीं है।प्रतुल ने कहा की एनआईए ने बहुत गंभीर आरोपों पर स्टेन स्वामी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है।उसके बाद भी उनके पक्ष में मानव श्रृंखला बनाना और समर्थन करना अदालत की अवमानना है।
प्रतुल ने कहा कि जब बरहेट में एक आदिवासी बच्ची का गैंगरेप हुआ तो चर्च चुप रह। गुदड़ी में आदिवासियों का नरसंहार हुआ था तब भी चर्च ने मौन रखा था। गुमला में भी एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर चर्च ने आंखें मूंद ली थी। लेकिन चार्जशीटेड स्टेन स्वामी के पक्ष में सामने आकर चर्च ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। और यह दिखा दिया है वह सीधे तौर पर राजनीतिक मुद्दों और अदालत की कार्रवाई में हस्तक्षेप कर रहा है। चर्च के द्वारा राजनीतिक हस्तक्षेप की बातें लंबे सामने से सामने आती रही है।आर्च बिशप ने भी इस सरकार को क्रिसमस गिफ्ट बताया था।इस प्रकरण से झारखंड में चर्च का असली एजेंडा उजागर हो गया है।
स्टेन स्वामी के मुद्दे पर बयानबाज़ी से बाज आए चर्च
एन.एस.यू.आईं ने डीएवी स्कूल के समक्ष दिया धरना
उज्ज्वल दुनिया /रांची । कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड प्रदेश एन. एस. यू. आई. के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के डीएवी स्कूल धुर्वा में एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने तत्वाधान में आज पूर्वाहन 11 बजे से डीएवी स्कूल सेक्टर 3 के चतुुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को निकाले जाने को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया।
कांग्रेस का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक द्वारा मनमानी की जा ही। स्कूल के शिक्षकों को या अन्य जो भी कर्मचारी कार्यरत है उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। अपनी मर्जी से सबको निकाल दिया जाता है। मनमानी फीस वसूल करते है। स्कूल के पैसों से जमीन, घर और गाड़ी खरीदी जाती है। शोषण किया जाता है। स्कूल की प्रिंसिपल से जब प्रतिनिधि मंडल मिलने गया तो प्रिंसिपल बोलती है जो करना है करंगे हम अपने मालिक है। जिसे हटाना है हटाएंगे। एन एस यू आई ने आरोप लगाया है कि न्यूतम पेमेंट 8000 है लेकिन 5000 में काम करवाया जाता है। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि इतने में काम करना है करो वरना निकलो।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि स्कूलों की मनमानी तानाशाही नही चलेगी। कर्मचारियों का हक़ दिला के रहंगे। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह ने कहा कि सालों से स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा। अब समय आ गया है इनके विनाश का। शिक्षा मंत्री से मिल कर स्कूल की मान्यता रद्द करवायंगे। जितने लोगो को काम से निकाला गया है उन सभी को वापस न्यूनतम पेमेंट पे रखे अन्यथा स्कूल में अब ताला बंद किया जाएगा।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जोगिंदर सिंह, रण विजय सिंह, पी.के चौधरी, बिंदु सिंह, मोहन महतो, आरुषि वंदनां, मनोज कुमार,जगरनाथ महतो,रानू महतो, बबली कुमारी, सोभा देवी, रिंटू, आकाश रजवार, आकाश बाबा, अभिषेक, गोपाल, अमन यादव मौजूद थे।
थानों और पदाधिकारियों की बोली लगेगी तो दुष्कर्म की घटनाएं कैसे रुकेगी
उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में महिलाओं, बेटियों पर बढ़ते अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो कांग्रेस की सरकार में 9 महीने में ही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में अप्रत्याशित बृद्धि हुई है। राज्य सरकार का औसत आंकड़ा बोल रहा कि राज्य के प्रतिदन 5 से ज्यादा बलात्कार और फिर हत्या की घटनाएं घटित हो रही।उन्होंने कहा कि वास्तविक आंकड़ा तो कही इससे भी ज्यादा होगा।
दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार में अधिकारियों एवं थानों की बोली लगेगी वहां अपराध को नियंत्रित नही किया जा सकता। आज थाने बिक रहे हैं इसलिये अपराधी बेखौफ हैं, बेलगाम हैं।
दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी बरहेट की घटना का पटाक्षेप भी नही हुआ कि दुमका के रामगढ़ में 5वी की नाबालिग छात्रा दरिंदगी की शिकार हो गई,जिसकी हत्या भी हो गई। कहा कि दोनों घटनाएं मुख्यमंत्री के पूर्व और वर्तमान विधानसभा क्षेत्र की है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के बाकी ज़िलों की क्या स्थिति होगी।
आज गुमला में डायन के नाम पर एक महिला की हत्या का मामला भी उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार गठन के साथ ही अपराधियों के दबाव में चल रही।इस सरकार में अपराधी सरगनाओं को सरंक्षण प्राप्त है इसलिये हत्या,लूट,बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है।
झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार
उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव नेकेंद्र सरकार के निर्देश पर आरबीआई द्वारा डीवीसी की बकाये का एक किस्त 1417 करोड़ रुपये राज्य सरकार के खाते से काट लिये जाने की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत और नाजायज बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ सौतेलापूर्ण व्यवहार करार दिया है।
डॉ. उरांव ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में जब झारखंड जैसा आदिवासी बहुल्य और पिछड़ा राज्य राजस्व संकट से जूझ रहा है,ऐसे संकट के समय सहायता देने की जगह राशि काट लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में केंद्र सरकार की ओर से झारखंड को बकाया जीएसटी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है, वहीं झारखंड के लोगों को परेशान करने के लिए राशि काट लिया जाना दुःखद है।
वित्तमंत्री ने बताया कि यह त्रिपक्षीय समझौता पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के समय हुआ था, उस वक्त केंद्र सरकार की ओर से कभी राशि नहीं काटी गयी, जबकि पिछले पांच वर्षां में 5514.99 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है, उस वक्त डबल इंजन की सरकार थी, केंद्र औराज्य में भाजपा की सरकार थी, उसी वक्त सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी।
डॉ. उरांव ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार गठन के गठन के तुरंत बाद 741.77 करोड़ रुपये का भुगतान डीवीसी को किया भी किया गया। लेकिन पिछले महीने ऊर्जा मंत्रालय की ओर राज्य सरकार को पत्र मिला था और राशि काटने की बात कही गयी थी। उस वक्त भी राज्य सरकार की ओर से यह भरोसा दिलाया गया था कि इस तरह से राशि नहीं काटे।
डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार बकाया जीएसटी भुगतान देने में असमर्थता जताते हुए कहती है कि अभी भुगतान करने में वह असमर्थ है और कर्ज लेने की बात कही है, वहीं झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्यों के खाते से इतनी बड़ी राशि काट ली जाती है। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्य, विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति और रोजगार सृजन के काम में भी बाधा उत्पन्न होगी।
वित्तमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का कोरोना काल में राजस्व संग्रहण कम हुआ है,वहीं एक ओर जीएसटी का बकाया भुगतान केंद्र की ओर से नहीं किया जा रहा है,जबकि मनमाने तरीके से 1417करोड़ रुपये की राशि भी काट ली गयी है, इससे झारखंड का विकास कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ बैठक के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विजयवर्गीय ने साधा निशाना: बांग्लादेश से शूटर्स मंगवा कर हत्या करवा रही है ममता
कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए करीब छह माह का वक्त है, लेकिन इससे पहले ही राज्य में सियासी वार-पलटवार शुरू हो है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा काफी आक्रामक हो गई है। भाजपा ने ममता सरकार पर बांग्लादेश से शूटर मंगवाकर कार्यकर्ताओं की हत्या करवाने का बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा ने इस मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग की है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के केंद्रीय भारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब बांग्लादेश से शूटर को बुलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर बांग्लादेश से तस्करी का भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से तृणमूल के काफी अच्छे संबंध है। क्योंकि वह घुसपैठियों के समर्थक हैं और उनके साथ तृणमूल के लोग तस्करी में हिस्सा लेते हैं।
भाजपा किसानों को भी आयकर के दायरे में लाना चाहती है: अखिलेश
लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार अब किसानों को भी आयकर के दायरे में लाना चाहती है।
अखिलेश यादव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि, “भाजपा सरकार अन्नदाता किसान के साथ कई तरह के छलकपट करने की रणनीति बनाने में व्यस्त है। किसानों के खेत छीनने की मंशा के साथ प्रधानमंत्री ने अब उसे उद्यमी बनाने की ओर प्रयास करने की साजिश की ओर भी इशारा कर दिया है। इसका सीधा अर्थ है कि भाजपा सरकार अब किसानों को भी आयकर के दायरे में भी लाना चाहती है। किसान को अभी तक मिलने वाले लाभों को शीघ्र ही समाप्त कर दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि, “किसान को अन्नदाता की श्रेणी में रहने दिया जाए। लेकिन कृषि को उद्योगों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। कृषि से सम्बन्धित तीनों कानून किसानों के हितों के विरूद्ध है। इसके खिलाफ किसानों में व्यापक आक्रोश है। उसकी योजना अन्नदाता को खेतिहर मजदूर बना देने की है। किसान की खेती कॉरपोरेट को सौंप दी जाएगी। उसकी फसल का सौदा भी अब बड़े एजेंटों, व्यापारियों की मर्जी पर होगा।”
तख्ती लटकाकर माफी मांगते फिरें या प्रदेश छोड़कर भाग जाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शोहदों और दुराचारियों के विरुद्ध महाभियान छेड़ने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि महिलाओं, बेटियों, नाबालिग बच्चों और अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध अपराध करने वालों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा जनपदीय अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।
योगी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए कि वह गले मे तख्ती लटकाकर माफी मांगते फिरें या प्रदेश छोड़कर भाग जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे मिशन शक्ति के पहले चरण में नौ दिनों तक हर थाने में ऐसे असामाजिक तत्वों की सूची बनाएं। इनकी गतिविधियों पर नजर रखें।
उन्होंने कहा, विजयादशमी के ठीक बाद इन पर कार्रवाई का अभियान शुरू करें। इनके परिजनों से इनकी कारस्तानी बताते हुए इनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें। ऐसी कार्रवाईयों की दैनिक रिपोर्टिग हो और शासन स्तर पर इसकी समीक्षा हो। घोषित दुराचारियों की चौराहों पर फोटो लगाएं।
नवरात्र, दशहरा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री गुरुवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति, धर्मगुरु या किसी जनप्रतिनिधि के साथ हुए अपराध की गंभीरता और संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी विशेष ध्यान दें। इसमें लापरवाही न हो।
कृषि और किसान की उन्नत्ति के लिए हर खेत में पहुंचाएंगे पानी: नीतीश कुमार
उज्ज्वल दुनिया/जमुई, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक बार फिर मौका मिला तो कृषि और किसान की उन्नति के लिए हर खेत में पानी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पशुपालन आदि को बढ़ावा दिया जायेगा। जिले के सोनो प्रखंड के पैरामटिहाना मिडिल स्कूल के मैदान में गुरुवार को आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने चकाई विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जदयू उम्मीदवार विधान पार्षद संजय प्रसाद सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने 15 वर्षों के शासन में बदहाल बिहार में कानून का राज्य स्थापित कर न्याय के साथ विकास किया। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सशक्त प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत राज्य सरकार की सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण,जीविका के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा लोगों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने,पोषक और सायकिल योजना लागू कर लड़कियों को स्कूली शिक्षा के प्रति आकर्षित किया गया।
वो दिन बीत गया जब शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनता है
उज्ज्वल दुनिया/औरंगाबाद/रोहतास । चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आरजेडी वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं । उन्हें नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है । आरजेडी वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा । नीतीश कुमार की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया ।
56 इंच का सीना वाला ही गरीबों का करेगा सेवा
गरीबी की सेवा करना इतना आसान नहीं है । गरीबों की सेवा सिर्फ 56 इंच के सीना वाला पीएम मोदी ही कर सकते हैं । नड्डा ने कहा कि जब मैं बिहार आता हूं तो मुझे लगता है जैसे मैं अपने घर आया हूं । मैंने राजेन्द्र प्रसाद जी की अंत्येष्टि भी देखी है और जयप्रकाश नारायण जी के आंदोलन का साक्षी भी रहा हूं । मैं जब भी बिहार आता हूं तो प्रेरणा से ओत-प्रोत हो जाता हूं ।
राम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक़ जैसे मुद्दों को अटका कर राजनीति करती थी कांग्रेस
जेपी नड्डा ने कहा कि वर्षों से हम सभी की इच्छा थी कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो । कांग्रेस पार्टी इसको लटकाना, अटकाना, भटकाना करती थी । हम धन्यवादी हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया, नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया और अब भव्य राममंदिर का निर्माण होगा ।
झारखंड में दुष्कर्म के वारदातों पर उच्च न्यायालय गंभीर, लेकिन सरकार बेपरवाह : कुणाल षड़ंगी
स्टेन स्वामी जैसे अपराधी के लिए हेमंत सोरेन को होता है दर्द, दुष्कर्म पीड़िताओं पर बेशर्म खामोशी
उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड में बीते दस महीनों के अंतर्गत दुष्कर्म के वारदातों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को घोर निंदनीय और चिंता का विषय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर जबरदस्त जुबानी हमला बोला है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन से सवाल किया कि दुष्कर्म के जघन्य और शर्मनाक अपराधों पर भी आख़िर उनकी चुप्पी क्यों है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सार्वाधिक आदिवासी, दलित और वंचित वर्ग की बहनों और महिलाओं की अस्मिता लूटी गई है, किंतु मुख्यमंत्री के खून में ना तो उबाल आया और ना ही सरकार संवेदनशील हुई। भाजपा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में दुष्कर्म के वारदातों पर हो-हल्ला मचाने वाली कांग्रेस पार्टी आख़िर झारखंड में बेशर्मी से चुप क्यों है।
राहुल गांधी को तभी दर्द होता है जब पीड़िता दलित और आरोपी
कुणाल षाड़ंगी ने कांग्रेस के राहुल गांधी को भी लपेटे में लेते हुए पूछा कि उनकी संवेदना हाथरस तक ही सीमित क्यों है ? झारखंड के बरहेट, साहेबगंज या अन्य जिलों के दुष्कर्म के मामलों में आख़िर पीड़िताओं से कब मुलाकात करेंगे। कुणाल षड़ंगी ने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस दिन झारखंड की दुष्कर्म पीड़ित बहनों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे, उनकी अगुवानी करने वे स्वयं जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म राजनीति चमकाने के विषय ना बनें बल्कि इस कुकृत्य के विरुद्ध कारगर पहल होनी चाहिए।
स्टेन स्वामी पर हेमंत सोरेन को दर्द म, दुष्कर्म पर खामोश
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि स्टेन स्वामी जैसे लोग जिन्हें एनआईए ने आतंकवादियों के साथ संलिप्तता पाया है उसकी गिरफ़्तारी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दर्द होता है लेकिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले पर लीपापोती करती अपनी पुलिस पर कार्यवाही नहीं कर पाते हैं। भाजपा ने कहा कि अविलंब राज्य सरकार इन मामलों मे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे, अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरेगी और उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।

