Tuesday 30th of June 2026 08:59:53 AM
Home Blog Page 388

योगी ने नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर को दी करोड़ की सौगात

0

बलरामपुर । शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवीपाटन की पुण्यभूमि पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को सवा पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी। जिले की पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 67 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें बलरामपुर नगरपालिका परिषद में 124 करोड़ रुपये की लागत से सीवरलाइन बिछाने की योजना सबसे महत्वपूर्ण है।

शनिवार को बलरामपुर में लोकार्पित महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तीन राजकीय उच्चीकृत माध्यमिक विद्यालय क्रमश: धर्मपुर, बिराहिमपुर व रमनगरा में, उतरौला स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में 60 शैय्या वाले छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रजवापुर विकास खंड, तुलसीपुर, पचपेड़वा में मिनी स्टेडियम, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर शामिल है।

इसके साथ ही सेफ सिटी परियोजना के प्रथम चरण में वीमेन पॉवर लाइन 1090 और यूपी 112 का एकीकरण, 25 पिंक बूथ निर्माण, 80 टर्मिनल काल सेंटर एवं डाटा विश्लेषिकी केंद्र का भी उद्घाटन हुआ।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन 52 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें नगरपालिका परिषद बलरामपुर में 124 करोड़ रुपये के खर्च से सीवरलाइन बिछाने का काम, घुग्घुलपुर बलरामपुर में 121 करोड़ की लागत से 220 किलोवॉट का विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, 16 करोड़ की लागत से पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण, रेहरा ब्लॉक के ग्राम देउरी में महिलाओं के लिए आईटीआई की स्थापना, 12 करोड़ के खर्च से राजकीय महाविद्यालय गैसड़ी के भवन निर्माण कार्य जैसे बहुआयामी, जनहितकारी कार्य शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जनपद बलरामपुर में किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय, लखनऊ के सेटेलाइट सेंटर ‘अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सा परिसर’ के अंतर्गत 300 शैय्यायुक्त चिकित्सालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।

विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ हमारे लिए महज नारा नहीं मिशन है। विकास की दृष्टि से पिछड़ा बलरामपुर जनपद आकांक्षात्मक जनपद की श्रेणी में है। इसके विकास के लिए वर्तमान राज्य सरकार मनोयोग से कार्य कर रही है। अब बलरामपुर भी विकास की दौड़ में विकसित जिलों से होड़ लेगा।

ब्रायन ने कहा

0

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में कानून-व्यवस्था पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पहले भाजपा शासित उत्तर प्रदेश को देखना चाहिए, जहां कानून का शासन ‘समाप्त हो गया’ है।

तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने बंगाल में विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं की हत्या के संबंध में शाह के बयान पर कहा, ‘राजनीतिक हत्याएं ऐसा विषय है, जिसके बारे में वह अच्छे से जानते हैं।’ तृणमूल के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘पहली बात यह है कि अमित शाह जी के स्वास्थ्य को लेकर कई प्रकार की अटकलें लग रही हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जहां तक राजनीतिक हत्याओं पर उनके विचारों की बात है, तो मृतक संख्या बढ़ाने के लिए भाजपा अब टीबी या कैंसर से हुई मौत को भी ‘राजनीतिक हत्या’ बताने की कोशिश कर रही है।’ ओ ब्रायन ने कहा, ‘वह पहले अपनी बंगाल इकाई में बड़े टकराव से क्यों नहीं निपटते? उन्हें यह समझने के लिए माकपा के शासन में बंगाल के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए कि राज्य कितना आगे आ गया है।’

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में योगी ने की देवी की उपासना

0

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर श्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से देवी दुर्गा की उपासना कर लोक मंगल की कामना की। मुख्यमंत्री बनने के बाद अति व्यस्ततम कार्यक्रमों के बावजूद योगी जी गोरक्षपीठ की लोक मंगलकारी आनुष्ठानिक परम्परा को गति देना नहीं भूलते हैं।

देवीपाटन शक्तिपीठ में आराधना व बलरामपुर में मिशन शक्ति की लांचिंग के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में करीब 1:30 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरक्षनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष पूजा अर्चना की। शाम करीब पांच बजे मंदिर परिसर स्थित पावन भीम सरोवर से मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाली गई। कलश की स्थापना मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में हुई। इस दौरान वेद पाठी छात्रों के मंगलाचरण के बीच मुख्यमंत्री ने शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की विशेष आराधना की। मुख्यमंत्री बनने से पूर्व तक योगी जी इसी शक्तिपीठ में नौ दिन तक उपासना रत रहते थे और पूर्णाहुति के बाद ही मंदिर से बाहर निकलते थे। अब इस धार्मिक उपक्रम का निर्वहन मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ करते हैं।

कलश स्थापना पूजन में मुख्यमंत्री के शामिल होने के पूर्व बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष भानु पांडेय व मंत्री अनुराग दुबे ने उनसे मुलाकात की। दिवंगत शिक्षाविद डॉ टीपी शाही के परिजन भी मुख्यमंत्री से मिले। मिलने पहुंचे एसएसपी और एसपी सिटी को सीएम ने मिशन शक्ति और त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

20 अक्टूबर 2020 को राज्यभर में सरना धर्मकोड महारैली अभूतपूर्व होगी

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । प्रेस क्लब रांची में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर समस्त सरना आदिवासी समाज एवं आदिवासी संस्कृति सरना धर्म रक्षा अभियान के तत्वाधान में 32 से अधिक शीर्ष सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की ओर से आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में निम्नांकित मांग, कार्यक्रम एवं रणनीति की घोषणा की गयी।

20 अक्टूबर 2020 को हमें सिर्फ सरना धर्म कोड चाहिए की मांग को लेकर राज्य भर में महारैली का आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है और यह महारैली अभूतपूर्व होगी।

महारैली का स्वरूप सभी प्रखंड, अनुमंडल जिला एवं राज्य स्तर पर राजधानी रांची में होगी। रैली की सकल में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं उपायुक्त को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के पदनाम से सौपी जायेगी।

राजधानी रांची में रैली हरमू मैदान और पिसका मोड़ से रातु रोड होते हुए कचहरी चौक होकर मोराबादी मैदान स्थित गांधी मूर्ति पहुंचेगी।

इधर तेतर टोली,सरना स्थल  बरियातू से गांधी मूर्ति मोराबादी मैदान पहुंचेगी और वहीं समाप्त होगी । रांची में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को रैली का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन सौंपेगा।

राज्य सरकार से मांग की गई है कि झारखंड सरकार ,झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सिर्फ सरना धर्म संबंधी प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजे ताकि  केंद्र सरकार जनगणना परिपत्र 2021 में सरना धर्मकोड अधिसूचित कर सके। सरना धर्म कोड से धर्मांतरण रुकेगा और आदिवासियों का जीवन तत्व, जीवनदर्शन,  जीवनशैली,सामाजिक एवं सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का व्यापक स्वरूप को आयाम प्राप्त होगा। इसमें धर्मकोट संजीवनी का काम करेगा ।

हमें सिर्फ और सिर्फ सरना धर्म कोड चाहिए चूंकि प्रकृति पूजक, जीववाद एवं जड़ वाद के आध्यात्मिक जीवन का तत्व एवं दर्शन का आधार स्तंभ के रूप में सरना धर्म है और यही देश की अधिकांश आदिवासी आबादी को स्वीकार्य है ।

दिव्यांगो को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बंद करने के खिलाफ मंत्री जोबा मांझी से मिला प्रतिनिधिमंडल

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी समाज कल्याण विभाग झारखंड सरकार से मुलाकात कर वर्तमान समय में दिव्यांग जनों  को हो रही समस्याओं  से अवगत कराते हुए कहां की दिव्यांग जनों के लिए सरकार के द्वारा दी जाने वाली स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन राशि कई प्रमाण पत्रों के अभाव में बंद कर दी गई हैं । दिव्यांग जनों को  आय प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र की मांग अंचल कार्यालय की ओर से की जा रही है । साथ ही साथ आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगता परिभाषित की गई है ।  इसके बावजूद सिर्फ छह प्रकार की दिव्यांगता आधारित प्रमाण पत्र सिविल सर्जन के द्वारा तैयार की जा रही है । 

संपूर्ण राज्य में राज्य सरकार के द्वारा 12 भवन समाज कल्याण विभाग के द्वारा बनाकर तैयार किया गया है ।  इन भवनों में मुक बधिर एवं दृष्टि बाधित बच्चों के लिए विशेष विद्यालय राज्य सरकार के द्वारा संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है । परंतु बौद्धिक निशक्त बच्चों के लिए किसी भी विद्यालय का प्रस्ताव सरकार की ओर से तैयार नहीं किया गया है । 
 

संघ ने माननीय मंत्री से मांग की है बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष विद्यालय एवं विशेष शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली बनाने की प्रक्रिया सरकार के स्तर से शुरू किया जाए माननीय मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही पेंशन से संबंधित समस्याओं का निदान करते हुए आय प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र की बाध्यता को खत्म किया जाएगा ।

कांग्रेस ने 100 साल पहले भी महंगाई व चरमराई अर्थव्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया

0

उज्ज्वल दुनिया 
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कांग्रेस की श्रृंखला धरोहर की उन्नीसवीं वीडियो को जारी करते हुए कहा कि आज से ठीक 100 साल पहले आज ही की तरह देश में विकट समस्या थी, महंगाई चरम पर थी, जनता पर अनावश्यक टैक्स का बोझ लाद दिया गया था, महामारी से हजारों लोगों की जानें चली गई थी, अहंकारी ब्रिटिश हुकूमत रोलेट कानून जैसे हथकंडो से देश की आवाज दबा रही थी । 1919 के मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड जैसे सुधारों के नाम पर मताधिकार सीमित कर दिया गया ,प्रांतों की शक्तियां कम कर दी गई ।  कुल मिलाकर ब्रिटिश हुकूमत का मकसद जनता का शोषण करना था। इसी बीच फरवरी 1920 में गांधी ने पंजाब में ब्रिटिश कृत्यों की निंदा करते हुए जालियांवाला बाग नरसंहार के लिए ब्रिटिश हुकूमत को माफी मांगने के लिए कहा अन्यथा असहयोग आंदोलन की चेतावनी दे डाली । 31 अगस्त 1920 को आंदोलन शुरू होना तय हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश 1 अगस्त को बाल गंगाधर तिलक का निधन हो गया ।  लिहाजा सितंबर 1920 में कोलकाता में कांग्रेस का विशेष अधिवेशन बुलाया गया। इस अधिवेशन में स्वराज्य की स्थापना होने तक असहयोग कार्यक्रम चलाने की सहमति बनी। 

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि असहयोग आंदोलन के संघर्ष की कहानी को करीब से समझने की आवश्यकता है । आज से 100 साल पहले महामारी,कर वसूली एवं ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा जनता के ऊपर अनैतिक निर्कांग्रेस पार्टी ने संघर्ष के जरिए लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है । 

झारखंड सरकार में कांग्रेस मंत्री बादल पत्रलेख एवं बन्ना गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के नेतृत्व में चलाया जाने वाला यह प्रथम जन आंदोलन था । इसमें असहयोग और व्यास काल की नीति अपनाई गई। इस आंदोलन का व्यापक जनाधार था, शहरी क्षेत्र से मध्यम वर्ग तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों और आदिवासियों का इसे व्यापक समर्थन मिला। इसमें श्रमिक वर्ग की भी भागीदारी थी इस प्रकार यह प्रथम जन आंदोलन बन गया।

निवेदन और प्रार्थना है कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें आवश्यक एहतियात अवश्य बरतेंः

0

झारखण्ड राज्य में कोई भी गरीब या मजदूर पैसे के अभाव में कष्ट न सहेंः-हेमंत सोरेन

हमारी सरकार का लक्ष्य झारखण्ड का हर युवा हो हुनरमंदः-हेमन्त सोरेन

उज्ज्वल दुनिया / देवघर ।  हेमंत सोरेन द्वारा 21.12 करोड़ की लागत से बने नव निर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन कर भवन का निरीक्षण कर पूर्ण हो चुके कार्यों से अवगत हुए। साथ हीं मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जाॅब कार्ड का वितरण और पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण का वितरण लाभुकों के बीच माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इसके अलावे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी का जोहार करते हुए कहा कि बहुत दिनांे के बाद आज इस कोरोन संक्रमण काल में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने का मौका मिला है। आज का दिन देवघर वासियों के लिए कई मायनों में खास है। आप सभी की सुविधा के लिए भव्य नगर निगम कार्यालय का उद्घाटन करने का मौका मिला है। साथ हीं बाबा नगरी के लिए देवघर शहरी जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास भी किया गया है। देवघर शहर झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी है। ऐसे में देवघर शहर में पहले से चल रहे आंशिक जलापूर्ति को सुधार कर सभी 36 वार्डों के शतप्रतिशत घरों में जलापूर्ति योजना हेतु व्यापक योजना तैयार की गयी है। आने वाले समय में हमारे सरकार ने 2022 तक झारखण्ड के हर गांवों को पेयजल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्र के श्रमिक को बनाया जायेगा सशक्तः-हेमंत सोरेन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में रोजगार के अभाव व दिहारी मजदूरों के सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की शुरूआत की गयी है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को लेकर जो तनाव था, उसे काफी हद तक सरकार ने कम करने का प्रयास किया है। ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों मानव दिवस सृजित करने में सरकार सफल भी रही है। शहरी क्षेत्रों में भी कार्य के अभाव को देखते हुए योजना का शुभारंभ रांची से किया गया था। इस योजना से शहरी जनसंख्या लोग, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें लाभान्वित करने का लक्ष्य है। योजना से पांच लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। साथ हीं श्रमिकों द्वारा आवेदन करने के पश्चात उन्हें 15 दिनों के भीतर रोजगार मिलने की गारंटी है। उद्देश्य स्पष्ट है कि झारखण्ड राज्य में कोई भी गरीब या मजदूर पैसे के अभाव में कष्ट न सहंे। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का क्रियान्वयन झारखण्ड राज्य के सभी 51 नगर निकायों में किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब परिवारों को गारंटीयुक्त 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

अपने संबोधन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन से पूर्व किसी को इस बात का अनुमान नहीं था कि राज्य से कितने लोग विभिन्न राज्यों में कार्य करने जाते हैं। इसकी जानकारी लॉकडाउन के दौरान ही हुई। करीब दस लाख लोग रोजगार के लिए विभिन्न राज्यों में जाया करते थे। झारखण्ड के श्रमिकों को ट्रेन व एअरलिफ्ट करा कर वापस अपने घर लाने वाला पहला राज्य झारखंड बना। श्रमिकों के लिए लगातार राहत कार्य में सरकार जुटी रही। करीब 25 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से श्रमिक भाइयों के खाते में भेजी गई ताकि लॉकडाउन में भी उनका जीवन यापन हो सके। राज्य में भी इस आपदा की घड़ी में भूख से किसी की मृत्यु नहीं हुई ये हम सभी के लिए सुखद है। लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई दीदी किचन, मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लाखों लोगों को भोजन प्राप्त हुआ और इसका श्रेय हमारे जेएसएलपीएस के दीदियों को जाता है, जिन्होंने अपनी जान की प्रवाह किये बगैर लोगों को निःस्वार्थ भाव से सेवा की है।

कोरोना संक्रमण के इस जंग में आप सभी सरकार का सहयोग करें, ताकि इस बीमारी से हम जीत सकेंः- हेमंत सोरेन….

अपने संबोधन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन  ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए  हम सभी को सतर्क, सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है।

झारखण्ड सरकार किसानों के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध:-बादल पत्रलेख…

इसके अलावे मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहाकारिता विभाग बादल पत्रलेख ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्र के पहले दिन हेमंत सोरेन द्वारा देवघर की जनता को कई सौगात दी गयी है। आज हमारी सरकार ने कोरोना काल में आप सभी के सहयोग से बेहतर कार्य किया है। वहीं किसानों की बेहतरी के लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता के क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। आज हमारी सरकार कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि किसानों को सुदृढ़ किया जा सके। कृषि के क्षेत्र में जो भी समस्याएं आ रही है उन सभी को शीघ्र दूर किया जायेगा और विकास योजनाएं पूर्ण रूप से धरातल पर दिखेंगी। किसानों के लिए परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनिकों की सुविधा के साथ मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन के अलावा विभिन्न योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें सशक्त करने का प्रयास कर रही है। 

झारखण्ड के अन्य निकायों में भी बनाये जायेंगे निगम के भवनः-विनय चौबे….

कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय चौबे ने कहा कि आज कलस्थापना के अवसर पर बाबा नगरी देवघर में माननीय श्री हेमंत सोरेन द्वारा 21.12 करोड़ लागत से बने नगर निगम भवन का उद्घाटन किया गया है जल्द हीं झारखण्ड के अन्य निकायों में भी नगर निगम भवन बनाये जायंेगे। इसके अलावे हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से देवघर शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया, ताकि देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्ड को शुद्ध पेयजल के कनेक्शन से जोड़ा जा सके।

कोलकाता की बहुमंजिला इमारत में आग, एक बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत

0

कोलकाता, 17 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में शहर के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 वर्षीय एक लडक़े और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग आग से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और इमारत में रहने वाले बाकी के लोग सुरक्षित हैं।
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है।अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि लडक़े ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो लोग भी झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी थी, जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गई। खबर मिलते ही इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए दमकल की 12 गाडिय़ों और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग मिलकर मामले की जांच करेंगे।

सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

0

अनतंनाग । जिले के लारनु इलाके में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के शव के साथ ही एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। माना जा रहा है कि अभी और आतंकी सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे हुए हैं, जिन्हें पकडऩे का अभियान जारी है।

दरअसल, अनतंनाग जिले के लारनु इलाके में सुरक्षाबलों को कुछेक आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। उसी के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अन्य आतंकियों से खबर लिखने तक सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी थी।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर केस दर्ज करने का आदेश

0

मुंबई । मुंबई स्थित बांद्रा सेशन कोर्ट ने शनिवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली के विरुद्ध दंगा भड़काने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश मोहम्मद साहिल अशरफ सैयद की याचिका की सुनवाई के दौरान दिया है। 

रनौत की ओर से ट्विटर पर बार-बार भड़काऊ पोस्ट के आधार पर मोहम्मद अशरफ सैयद ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन बांद्रा पुलिस ने कंगना पर मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने सेशन कोर्ट में कंगना पर मामला दर्ज किए जाने के लिए याचिका दायर की थी।याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि कंगना सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं। 

शनिवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कंगना व उसकी बहन पर दंगा भड़काने का मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करेगी। इस मामले की गहन जांच की जाएगी और सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

राहुल गांधी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को जाएंगे वायनाड, कोरोना स्थिति की करेंगे समीक्षा

0

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार अपना प्रभाव छोड़ रहा है। वहीं केरल में भी कोविड-19 संक्रमण के नये मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केरल यात्रा की करने वाले हैं। वो आगामी 19 अक्टूबर से अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर राहुल के निर्धारित यात्रा की जानकारी दी है।

केरल में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति समीक्षा करने को लेकर वह वायनाड का दौरा करने वाले हैं। राहुल 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राहुल गांधी 19 अक्टूबर को दिल्ली से केरल के लिए विशेष उड़ान भरेंगे।

अपने तीन दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी पहले दिन 19 अक्टूबर को सड़क मार्ग से कोझीकोड हवाईअड्डे से मलप्पुरम कलेक्ट्रेट का दौरा करेंगे और वहां कोरोना संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। जबकि दूसरे दिन 20 अक्टूबर को वह वायनाड कलेक्ट्रेट में कोविड-19 पर समीक्षा बैठक करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम दिन 21 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद जिला अस्पताल मंथनवाड़ी जाएंगे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके बाद वह कन्नूर हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए विशेष उड़ान भरेंगे।

उल्लेखनीय है कि केरल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां बीते दिन शुक्रवार को 7,283 नये मामले मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 95 हजार के पार पहुंच गई है। राहत की बात है कि यहां अबतक 02 लाख 28 हजार 998 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जेपी नड्‌डा ने किया भाजपा कार्यालय का शिलान्यास

0

कहा-आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तीन मंजिला भाजपा कार्यालय

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को कहा है कि देहरादून में बनने वाला भाजपा का नया तीन मंजिला प्रदेश कार्यालय आधुनिकतम सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने यह बात नई दिल्ली से इस कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कही। यह कार्यालय आउटर रिंग रोड पर बनना है। इस अवसर पर शिलान्यास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक अनिल गोयल, सांसद मालाराज लक्ष्मी शाह, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद तीरथ सिंह रावत समेत तमाम प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही साथ भारी संख्या में सरकार के मंत्री, दायित्वधारी, विधायक तथा अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। 

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इसके लिए उत्तराखंड भाजपा को बधाई भी दी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर पार्टी की कार्यक्षमता को बढ़ायेगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि यह कार्यालय पार्टी की सांगठनिक क्षमता को और मजबूत करेगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना था पार्टी का हर जिले में और हर प्रदेश में अपना एक भव्य कार्यालय होना चाहिए। नवरात्र के प्रथम दिन उनका वह सपना पूरा होने जा रहा है।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए जितना आवश्यक कार्यकर्ताओं का होना है उतना ही आवश्यक उनके सुविधायुक्त कार्यालय का होना है। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा तथा इस कार्यालय में उन्हें वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो एक आधुनिक कार्यालय में होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि यह कार्यालय हमारा मंदिर है। इसका विशिष्ट होना कार्यकर्ताओं को विशिष्ट बनाएगा। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कार्यालय निर्माण के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि लेने का भी आग्रह किया तथा कहा कि यह कार्यालय हम सबके सहयोग से जल्द पूरा होगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, सांसद, अजय टम्टा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने कार्यालय के भूमि पूजन समारोह में सहभागिता की।

कोटिबनाल शैली:  आउटर रिंग रोड पर तीन एकड़ जमीन पर तीन मंजिला बनने वाला यह भवन पूरी तरह पहाड़ के कोटिबनाल शैली में बनेगा। पार्टी का लक्ष्य है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले यह बनकर तैयार हो जाए ताकि अगले चुनाव का संचालन वहीं से किया जाए। तीन मंजिला बनने वाले इस भवन में  प्रथम तल पर 500 कार्यकर्ताओं के बैठने की क्षमता वाला एक प्रेक्षागृह होगा। पत्रकार वार्ता कक्ष, जलपान गृह तथा वर्चुअल कक्ष भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ प्रथम तल पर कार्यालय सचिव व कार्यालय प्रभारी का कार्यालय होगा जबकि दूसरे तल पर प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के कक्ष तथा मोर्चों के कार्यालय होंगे। तीसरे तल पर अधिकारियों तथा अतिथियों के रुकने के लिए अतिथि कक्ष का निर्माण होगा। भारतीय जनता पार्टी अगले तीस वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए इस मुख्यालय का निर्माण करवा रही है। भाजपा ने  सभी 14 जनपदों में अपने कार्यालय बनाने के लक्ष्य तय किया है। 11 जनपदों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय बन चुके हैं जबकि तीन जनपदों में कार्य प्रगति पर है। 

बाराबंकी

0

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में हाथरस में दलित युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि बाराबंकी में इस तरह की एक और घटना सामने आयी है। यहां के सतरिख थाना क्षेत्र में धान काटने गई 18 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों की तलाश जारी है। बराबंकी प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर.के. गौतम ने बताया कि बाराबंकी के थाना सतरिख में एक युवती का शव धान के खेत पर मिला था। मृतका के पिता की तहरीर के अनुसार, उसकी उम्र 18 वर्ष की थी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सतरिख में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पोस्टमार्टम र्पिोट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा 376 भी लगा दिया गया है। मृतका के परिजनों पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अहम सुराग जुटा लिए गये हैं। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

बाराबंकी के थाना सतरिख की ग्राम पंचायत सेठमऊ की अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के मामले में देर रात उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद गांव में फिलहाल एहतियातन पुलिस बल तैनात है। आइजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारजन के बयान को दर्ज कराया है।

मनीष शुक्ला हत्याकांड के खिलाफ भाजपा ने निकाली हल्ला बोल रैली

0

कोलकाता : भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से शुक्रवार शाम में उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में हल्ला बोल रैली निकाली गई। टीटागढ़ थाने से चिड़िया मोड़ तक निकाली गई हल्ला बोल रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अर्जुन सिंह व लॉकेट चटर्जी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस रैली के जरिए भाजपा नेताओं ने अपने पार्टी नेता की हत्या के खिलाफ आक्रोश जताया और न्याय की मांग की।

अखिलेश ने कसा तंज, रोमियो स्क्वॉड लापता, मिशन शक्ति का यही होगा हश्र

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के मिशन शक्ति पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि रोमियो स्क्वाड लापता है। ऐसा ही हश्र मिशन शक्ति का भी होना है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना दुश्वार है। आए दिन उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। मुख्यमंत्री ने जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, उनके अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा एक बड़े जीरो में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वॉड लापता है, अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री रोल मॉडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो-निर्देशों-आदेशों का होता रहा है।