Tuesday 30th of June 2026 11:14:39 AM
Home Blog Page 386

सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल का शुभारंभ

0

लखनऊ । नवरात्रि के सीजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को एक नए कैंसर हॉस्पिटल की सौगात दी है। लखनऊ में स्थापित यह आधुनिक कैंसर संस्थान मुम्बई के प्रसिद्ध टाटा मेमोरियल सेंटर की तर्ज पर टाटा ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित है।

मंगलवार को रक्षामंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीजी सिटी, सुल्तानपुर रोड पर स्थापित इस नवीन कैंसर इंस्टीट्यूट के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी एवं अन्त रोगी सेवाओं का शुभारंभ किया, साथ ही ओ.पी.डी. ब्लॉक की भी शुरूआत की। इसके अलावा इसके आवासीय परिसर का शिलान्यास भी किया गया। रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री ने लखनऊ वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने वाले दो फ्लाईओवर का तोहफे भी दिए। 133 करोड़ की लागत से 1528 मीटर लम्बे हुसैनगंज चैराहा-बासमंडी चैराहा-नाका हिन्डोला चैराहा डी.ए.वी. कॉलेज के मध्य तीन लेन फ्लाईओवर और 64.47 करोड़ रुपये की लागत से 908 मीटर लंबे हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी से पूर्व तक निर्मित दो लेन नवलोकर्पित फ्लाईओवर राजधानी लखनऊ की ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए बड़ा हल सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड काल का सबसे बड़ा सबक चिकित्सकीय सुविधाओं की बेहतरी की जरूरत है। टाटा ट्रस्ट के सहयोग के लखनऊ में स्थापित यह कैंसर संस्थान पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सुविधा देने वाला होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “अभी शुरूआत में कैंसर हॉस्पिटल की क्षमता 54 बेड की है, इसे शीघ्र ही 750 की क्षमता में उच्चीकृत कर दिया जाएगा। अगले चरण में 1250 बेड की क्षमता तक ले जाने का लक्ष्य है। इससे पहले काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से एक कैंसर हॉस्पिटल की शुरूआत हो चुकी है।”

बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना जैसे प्रयासों ने उच्च गुणवत्तापरक मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने के संकल्प को सिद्ध करने में सहायता दी है। यह क्रम सतत जारी रहेगा।”

दो नए फ्लाईओवर को लखनऊवासियों के लिए त्योहारी तोहफा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, “लखनऊ राजधानी है। इसे इसके गौरव के अनुरुप सुसज्जित शहर का स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। दोनों आरओबी लखनऊ की करीब 20 लाख आबादी के लिए बड़ी सुविधा देने वाला सिद्ध होगा।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न इस लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली से प्रतिभाग कर रहे थे। लखनऊ के सांसद के तौर पर नवलोकर्पित कैंसर इंस्टिट्यूट और दो नए उपरिगामी सेतुओं के लिए लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को बधाई देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की, “लखनऊ को मेट्रोपोलिटन शहर के रूप में विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्च र विकास की बड़ी आवश्यकता है। पिछले तीन वर्षों में जिस तरह कई नए फ्लाईओवर तैयार हुए हैं, उनसे शहर के विकास को तेजी मिली है।”

राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्मार्ट सिटी से सम्बंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही भरोसा दिया कि केंद्र सरकार के स्तर से आवश्यक मदद मुहैया कराने के लिए उनकी ओर से प्रयासों में कोई कमी नहीं होगी।

कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य में संचालित सेतु व सड़क परियोजनाओं को समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने के लिए सभी को भरोसा दिलाया। इस अवसर पर क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया और नवलोकर्पित कैंसर हॉस्पिटल के बीच एक एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। मुख्यमंत्री आवास पर वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, उपस्थित रहे।

सपा के लखनऊ में बनाए ‘सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल’ के लोकार्पण पर जनता को बधाई

0

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की राजधानी में सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के लोकार्पण को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्विटर के माध्यम अपनी एक कैंसर अस्पताल के सामने तस्वीर पोस्ट की है। इसके बाद लिखा कि सपा के लखनऊ में बनाए ‘सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल’ के लोकार्पण पर जनता को बधाई। उप्र की जनता के लिए किए गए सपा के जनहितकारी कामों में ये भी एक मील का पत्थर है। लगता है उप्र की भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है। सपा का काम जनता के नाम।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड काल का सबसे बड़ा सबक चिकित्सकीय सुविधाओं का बेहतरी की जरूरत है। टाटा ट्रस्ट के सहयोग के लखनऊ में स्थापित यह कैंसर संस्थान पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सुविधा देने वाला होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभी शुरुआत में कैंसर हॉस्पिटल की क्षमता 54 बेड की है, इसे शीघ्र ही 750 की क्षमता में उच्चीकृत कर दिया जाएगा। अगले चरण में 1250 बेड की क्षमता तक ले जाने का लक्ष्य है।

सीएए

0

कोलकाता : अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बंगाल की रैली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में सीएए को लागू किया जाएगा। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। तृणमूल सांसद और लोकसभा में पार्टी की आवाज मुखरता से रखने वाली महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर जेपी नड्डा को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जेपी नड्डा कह रहे हैं कि राज्य में जल्द सीएए लागू किया जाएगा। भाजपा सुन ले, हम आपको कागज दिखाने से पहले ही दरवाजा दिखा देंगे।’

बता दें कि संसद में जब इस विधेयक पर चर्चा की गई थी तब तृणमूल की तरफ से महुआ मोइत्रा ने मुखरता से अपनी बात रखी थी। मोइत्रा की गिनती मौजूदा संसद में सबसे आक्रामक वक्ताओं के तौर पर होती है। वहीं भाजपा को इस बार बंगाल में सरकार बनाने की उम्मीद है। पार्टी ने अभी से यहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

टेक्सटाइल सेक्टर में लगभग आठ हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा

0

राज्य में आने के लिए इच्छुक उद्योगों और कंपनियों को सरकार के द्वारा किया जाएगा पूरा सहयोग

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  राज्य में खनन के अलावा अन्य क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष जोर है. इसके लिए अलग-अलग माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दने के लिए चरणबद्ध तरीके से सरकार आगे बढ़ रही है. सीएम हेमन्त सोरेन ने तमिलनाडु से मुक्त कराई गई झारखंड की 22 लड़कियों को टेक्सटाइल्स उद्योग से जुड़े मेसर्स किशोर एक्सोर्ट्स, कुल्ही इंडस्ट्रियल एरिया,  ओरमांझी (रांची) में नियोजन को लेकर नियुक्ति पत्र सौंपने के दरम्यान कही. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कपड़ा उद्योग में व्यापक संभावनाएं है. आनेवाले कुछ दिनों में इस सेक्टर में लगभग आठ हजार लोगों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है. 

 *कोरोना संकट से पता चला कि यहां के लाखों मजदूर दूसरे राज्यों में काम करते  हैं* 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड से लाखों की संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों का रूख करते हैं, यह सरकार को मालूम नहीं था, लेकिन कोरोना संकट और लॉकडाउन से डरे और भयभीत मजदूर मजबूर होकर वापस अपने राज्य लौटे तो उनके आंकड़े सरकार को प्राप्त हुए. इसके बाद ही सरकार ने निर्णय लिया कि प्रवासी मजदूरों को अपने ही राज्य मे रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई और अगले दो माह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न सेक्टरों में नियोजित किया जाएगा. 

 *रोजगार सृजन के लिए लागू की गई कई योजनाएं* 

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संकट में भी ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन का काम सरकार के स्तर पर किया जा रहा है. इसके तहत मनरेगा के तहत तीन बड़ी योजनाओं के अलावा शहरी मजदूरों  के लिए मुख्यमंत्री शहरी श्रमिक योजना शुरू की गई है. इन योजनाओं के माध्यम से लाखों मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

 *राज्य में भी वस्त्र उद्योग में रोजगार की व्यापक संभावनाएं* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मजदूर बहुल राज्य है. यहां का लाखों मजदूर दूसरे राज्यों में काम करते हैं. यहां के करीब एक लाख मजदूरों को वस्त्र क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव है. ऐसे में राज्य में भी वस्त्र उद्योग में व्यापक संभावनाएं हें. अगर इसमें हम कामयाब होते हैं तो लगभग दो लाख लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार मिल पाएगा. राज्य में कपड़ा उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों को सरकार हर तरह से मदद करने को तैयार है. 

 *अरविंद मिल्स देगी एक लाख एन-95 मास्क* 

इस कार्यक्रम में अरविंद ग्रुप ऑफ कंपनीज ने एक लाख  एन-95 मास्क उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा. मुख्यमंत्री ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में आपका यह सहयोग सराहनीय है. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना को मात देने में हम कामयाब होंगे ।

लोकनीति

0

आजतक और सीएसडीएस का ओपीनियन पोल
एनडीए- 133-143
महागठबंधन- 88-98
लोजपा- 02- 06
अन्य- 06-10

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । लोकनीति और सीएसडीएस के सर्वे में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है । एनडीए को 133-143 सीट मिलने का अनुमान है । वहीं महागठबंधन को 88-98 सीट, एलजेपी को 2-6 सीट और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है । वहीं, सीएम के रूप में लोगों की पहली पसंद नीतीश कुमार हैं । 31 फीसदी लोगों की पसंद के साथ वो पहले नंबर पर हैं तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव 27 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं ।

एनडीए को 133-143 सीट मिलने का अनुमान

सर्वे में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है । एनडीए को 133-143 सीट मिलने का अनुमान है । वहीं महागठबंधन को 88-98 सीट, एलजेपी को 2-6 सीट और अन्य को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है ।

सर्वे में एनडीए पर 38 फीसदी लोगों ने जताया भरोसा

सर्वे में बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है । 38 फीसदी लोगों ने एनडीए पर फिर से भरोसा जताया है । तो वहीं 32 फीसदी लोग चाहते हैं कि महागठबंधन की सरकार बने । वहीं 6 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य में एलजेपी की सरकार बननी चाहिए ।

29 फीसदी लोगों ने माना विकास हो चुनावी मुद्दा

सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई कि बिहार में चुनावी मुद्दा क्या होना चाहिए. लोगों को विकास, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और शिक्षा का विकल्प दिया गया, जिसमें से 29 फीसदी लोगों ने माना कि विकास चुनावी मुद्दा होना चाहिए. जबकि 20 फीसदी बेरोजगारी, 11 फीसदी महंगाई, 6 फीसदी गरीबी और 7 फीसदी लोगों ने शिक्षा को चुनावी मुद्दा माना.

भाजपा विधायक इमरती देवी को ‘आयटम’ बोलकर बुरी तरह फंसे कमलनाथ

0

उज्ज्वल दुनिया/भोपाल । बीजेपी की महिला मंत्री और उपचुनाव में डाबरा से प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुरी तरह घिर गए हैं। एक तरफ पार्टी नेतृत्व ने उनके खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की है तो दूसरी तरफ वह कानूनी शिकंजा भी कसता नजर आ रहा है। 

एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

अनुसूचित जाति से आने वाली महिला नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग ने डीजीपी से रिपोर्ट मांग ली है। अनुसूचित जाति के लिए बने राष्ट्रीय आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी करके पूछा है कि बीजेपी नेता इमरती देवी के खिलाफ कमलनाथ के बयान को लेकर क्या कार्रवाई की गई है? आयोग ने दोनों अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा कराने को कहा है। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था।

राहुल ने जताई नाराजगी

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंगलवार को कमलनाथ के बयान पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। राहुल ने केरल के वायनाड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह इस तरह की भाषा को पसंद नहीं करते हैं, जिसका कमलनाथ ने इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि, कमलनाथ के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं और उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की राय है। कमलनाथ ने एक बार फिर कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे।

शिवराज ने कहा- ईमानदारी से मांगें माफी

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को माफी मांगने की सलाह देते हुए कहा, ”कभी आप कहते हैं कि आपकी टिप्पणी में अपमानजनक कुछ भी नहीं है और आइटम शब्द का अर्थ प्रदेश की जनता को समझाने लगत हैं। कहीं आप अपनी टिप्पणी पर खेद भी व्यक्त कर रहे हैं। मेरे विचार से आपको ईमानदारी से एक गरीब और अनुसूचित जाति की बेटी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

सरना धर्मकोड नहीं मिला तो वोट नहीं देगा आदिवासी समाज

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची: जनगणना 2021 में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को लेकर आज सरना धर्मावलंबियों द्वारा राज्यभर में रैली-प्रदर्शन कर रहे है। राजधानी रांची में भी सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा और डॉ. करमा उरांव के नेतृत्व में मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं अन्य आदिवासी संगठनों के द्वारा राजधानी रांची में मानव श्रृंखला बनाई गई और रैली निकाली गई।

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि भारत के जनगणना प्रपत्र में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब के लिए अलग-अलग कोलम है मगर भारत में काफी संख्या में रहने वाले आदिवासी धर्मावलंबियों के लिए कोई कोलम नहीं है जिससे आदिवासियों की कोई अलग पहचान नहीं बन पाती है ।

इधर, आदिवासी संगठनों की ओर से रैली भी निकाली गयी पिस्का मोड़ से रैली निकाला गया। रैली रातू रोड, हरमू रोड व कचहरी चौक होती हुई मोरहाबादी मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मेन रोड सर्जना चौक से राजभवन तक मानव शृंखला बनायी गई है। दोपहर 2.30 बजे राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

इससे पहले सुबह आदिवासी समाज के लोगों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मानव श्रृंखला भी बनाया। इस दौरान अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी धर्मकोड की मांग लेकर हम आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलोगों की पिछले 40 साल से मांग है कि हमारी अलग से जनगणना हो। जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की होती है, वैसे ही प्रकृति पूजा करने वालों के लिए अलग धर्मकोड बने। हमलोगों की जनगणना अलग से नहीं होती है जिससे कुछ हिंदु में चले जाते हैं तो कुछ ईसाई में चले जाते हैं। इसलिए हम इस बार आंदोलन कर रहे हैं। आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंपेंगे। अगर जनगणना से पहले अलग धर्मकोड नहीं मिला तो पूरा आदिवासी समाज वोट नहीं देगा।

नागरिकता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा :नड्डा

0

सिलीगुड़ी। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला।नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार पश्चिम बंगाल में बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है।वहीं बीजेपी सभी के विकास के लिए काम करती है। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा 10 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की व्यवस्था की गई। ममता सरकार ने बंगाल में इसे लागू नहीं होने दिया, आपको वंचित रखा। अब आपका ज़िम्मा बनता है कि अप्रैल में भाजपा को लाओ, 1 महीने में हम इसे लागू करके देंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। नड्डा उत्तर बंगाल के सोशल ग्रुप से बातचीत कर रहे थे।कोविड महामारी के कारण इसको लागू होने में देरी हुई। पर अब धीरे-धीरे हालात सुधर रहे हैं। अब नागरिकता कानून पर काम शुरू हो गया है और नियम बनाए जा रहे हैं। यह जल्द ही लागू किया जाएगा।

भाजपा ने विधायक सुरेंद्र सिंह को दी चेतावनी

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह को चेतावनी दी है और उनसे विभिन्न मुद्दों पर बेवजह बयान नहीं देने के लिए कहा गया है। बलिया गोलीकांड मामले के आरोपियों का खुलेआम बचाव कर रहे विधायक सुरेन्द्र सिंह को रविवार शाम को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी के संगठन सचिव सुनील बंसल से मिलने के लिए राज्य की राजधानी बुलाया गया।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा बलिया की घटना में लखनऊ से मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद ऐसा किया गया।

हालांकि, सुरेन्द्र सिंह को पार्टी कार्यालय के बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों से मिलने की ‘अनुमति’ नहीं थी और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें कार तक ले गए लेकिन सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य के नेतृत्व द्वारा ‘चेतावनी’ दी गई है।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि अगर वह नहीं सुधरे और विवादित बयान देना बंद नहीं किया तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगी।”

BSP विधायक की कंपनी पर CBI के छापे

0

लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को 754.25 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में चार स्थानों पर छापे मारे। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इन छापों में बहुजन समाज पार्टी के विधायक विनय शंकर तिवारी से जुड़ी एक कंपनी पर भी छापा शामिल है। सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि छापे नोएडा और लखनऊ के चार स्थानों पर मारे गए हैं।

उन्होंने कहा कि छापे गंगोत्री एंटरप्राइजेज, अजीत पांडे, विनय शंकर तिवारी, रितु तिवारी और रॉयल एम्पायर मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर केस दर्ज करने के बाद मारे गए हैं।

विनय शंकर तिवारी गोरखपुर के चिल्लूपार से विधायक हैं। वह गंगोत्री एंटरप्राइजेज के मालिक हैं।

वो राज्य के पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी के बेटे हैं।

जय झारखंड मजदूर समाज ने बीजीएच प्रबंधन को दी हड़ताल की नोटिस

0

सफाई मित्रों ने शोषण के खिलाफ किया प्रदर्शन

बोकारो। बीजीएच में ठेकेदार द्वारा सेकड़ों सफाई मित्रों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण के खिलाफ जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी के नेतृत्व प्रदर्शन किया गया। वहीं अस्पातल प्रबंधन को 3 से 5 नवंबर तक हड़ताल की नोटिस दी गई। मौके पर यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को ठिकेदार से गठजोड़ कर इनके मांगो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गिगत 8 वर्षों से जो मजदूर एस डब्लू में काम कर रहा है तथा इन्हें एस डब्लू का वेतन मिलता रहा है। इन्हें अगस्त में आये ठेकेदार द्वारा एस एस डब्लू का वेतन देकर प्रति माह लगभग 1800 रूपये का घपला कर वेतन भुगतान करना और प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं करना बहुत कुछ बयान कर रहा है। आधे अधूरे सफाई मित्रों के हस्ताक्षर पर ठेके का इन्जीनियर इन्चार्य मास्टर रोल को सर्टिफिकेट देकर हस्ताक्षर करना यह भी सी एल सी नियमों का घोर उलंघन है जिसपर निदेशक, प्रभारी (चि एवं स्वास्थ्य) इस ठेके का इन्जीनियर इन्चार्य पद को वापस ले लेना चाहिए ।साथ साथ कटेगरी ए में कार्यरत सेकड़ों सफाई मित्रों का लगभग एक साल पहले ठेका खत्म हो जाने और ठेकेदार के चले जाने के बाद भी ई एल, बोनस का भुगतान नहीं होना भी बहुत कुछ दर्शाता है ऐसा हीं कुछ बी एम डब्लू में काम कर रहे सेकड़ों मजदूरों के साथ भी हुआ है। साथ साथ सेकड़ों सफाई मित्रों का ई एस आई एवं पी एफ भी जमा नहीं करबाया गया है जवकि ठेकेदार काम खत्म कर जा चूका है। कितने ऐसे मजदूर है जिन्हें गंभीर बीमारी हो चूका है लेकिन ई एस आई में पैसा जमा नहीं करने के कारण इलाज भी नहीं हो पा रहा है। बीके चैधरी ने कहा कि ई एस आई जमा नहीं होने के कारण जिन मजदूरों का इलाज नहीं हो पा रहा है और उन्हें कुछ हुआ तो सारी जबाबदेही बी एस एल की होगी। इस हड़ताल नोटिस को देने में मुख्य रूप से कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, सचिव एसके सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य हसन इमाम, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कलाम अंसारी, मोहन राम, अभिमन्यु मांझी, आरपी दास, ओपी चैहान, बी पी मेहता, संजय कुमार डोम, अनवर खान, विक्की कुमार, बीरेंदर राम, अनवर खान, सतेन्द्र कुमार, राजू राम, अनिल राम, विजय राम, अजय राम, दिनेेश राम, शंकर राम, बब्लू राम, सोनू राम, सिकन्दर राम, विशाल राम, रंजीत कालेंडी, कमलेश राम, संतोष कालेेंदी, सगुन नायक, फूलचंद, कृष्णा राम, दीपक राम इत्यादि उपस्थित थे। यह जानकारी जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री आरबी चौधरी ने दी।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को बेहतर  इलाज के लिए आज शाम एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया । इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख भी मौजूद थे l मुख्यमंत्री ने कहा कि जगरनाथ महतो  का  रांची के मेडिका अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी l ऐसे में चेन्नई से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और राय मशविरा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए  चेन्नई ले जाने का निर्णय लिया गया ।

झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में झारखण्ड में रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक है। यह राष्ट्रीय औसत से काफी आगे है। मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत जो राष्ट्रीय औसत से आधा कुल टेस्टिंग के मामलों में देश के बड़े एवं विकसित राज्यों जैसे हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब से आगे एवं प्रति लाख जांच के मामले में देश के आठ अग्रणी राज्यों में झारखण्ड शामिल है।यह सब मुमकिन हुआ झारखण्ड वासियों के सहयोग से। झारखण्ड ने पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सुरक्षित रखने एवं कोरोना के खिलाफ इस सफलता के लिए सरकार को कुछ कड़े निर्णय लेने पड़े। लेकिन लोगों ने जिस तरह सरकार का साथ दिया उसके लिए राज्य सरकार यहां की जनता के प्रति आभार प्रकट करती है। परंतु खतरा अभी टला नहीं है। इस त्योहारी मौसम में मास्क पहनना ना भूलें । 

बिहार में बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले की आशंका, अलर्ट जारी

0

उज्ज्वल दुनिया / पटना, 20 अक्टूबर (हि.स.) बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हर दल का प्रचार अब पूरे सबाब पर है। इस बीच खुफिया रिपोर्ट में बड़े नेताओं की चुनावी सभाओं पर हमले की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी और सभी रेंज के आईजी-डीआईजी को हाई अलर्ट जारी किया है।

पुलिस मुख्‍यालय को बिहार चुनाव के दौरान आने वाले वीआईपी नेताओं पर हमले की आशंका है। पुलिस मुख्‍यालय के निर्देशानुसार सुरक्षा व्‍यवस्‍था की नये सिरे से समीक्षा की जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी, डिप्टी सीएम सुशील मोदी के रैली में कोई अनहोनी हो सकती है, इसलिए इन नेताओं की रैली में अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। इसके अलावा, सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव की रैली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैंः एडीजी मुख्यालय

सोमवार को एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रचार को लेकर कई राष्‍ट्रीय नेता आ रहे हैं। इस दौरान भीड़ होगी। इसे देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं होनी हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय सचेत है और खुफिया रिपोर्ट में हमले के संकेत के बाद अलर्ट जारी किया है। 

23 अक्टूबर को है मोदी और राहुल गांधी की सभा

चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में 12 और कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की भी छह रैलियां चुनावी रैलियां होने वाली हैं। दोनों की पहली रैली 23 अक्‍टूबर को है। पीएम मोदी की 23 अक्टूबर की पहली सभा सासाराम में है। उसके बाद वह गया और भागलपुर में सभा करेंगे। 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीसरी रैली करेंगे। एक नवम्बर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे। 3 नवम्बर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगी। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह तथा कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी बिहार आने वाले नेताओं में शामिल हैं। 

पटना के गांधी मैदान में मोदी की सभा में पहले भी हो चुका सीरियल ब्लास्ट

पटना के गांधी मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चुनावी रैली के दौरान पहले भी सीरियल ब्‍लास्‍ट हो चुका है। 27 अक्टूबर, 2013 को हुंकार रैली हुई थी। तब नरेन्द्र मोदी भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित हो चुके थे। उनके पटना आगमन के पहले ही पटना जंक्शन पर बम फटा था। जब वे पटना पहुंचे तो प्रशासन ने उनको रैली स्थल पर जाने से रोका परन्तु वह नहीं माने। गांधी मैदान में उनके भाषण के दौरान भी एक के बाद एक कई धमाके हुए थे।

अलग राज्य बनने के बाद पहली बार खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई

0

अब  खिलाड़ियों की भी होगी सीधी नियुक्ति, *खेल और खिलाड़ियों के बेहतर और सुनहरे भविष्य  को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार

खनिज संसाधनों की तरह ही खेलों के लिए भी झारखंड की अपनी अलग पहचान रही है


उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  झारखंड में जिस तरह खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है  । उसी तरह यहां खेल में भी असीम संभावनाएं हैं । खेल और प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है । खेलों में हमारा राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए खिलाड़ियों की मैपिंग जरूरी है । इसी मकसद से खिलाड़ियों का डेटाबेस पोर्टल तैयार किया गया है । इसमें खिलाड़ियों का पूरा ब्यौरा होगा ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उनके  भविष्य को बेहतर  बनाया जा सके ।

 झारखंड स्पोर्ट्सपर्सन्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए हेमन्त सोरेन ने ये बातें कही । उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है क्योंकि खिलाड़ियों के  लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत हो रही है  ।

 *खिलाड़ियों को उनका हक और सम्मान मिलेगा* 

हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई बड़ी योजना नहीं बनी थी, लेकिन हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को उनका उचित हक और सम्मान देने का निर्णय लिया है .श्री सोरेन ने कहा कि  हमारा राज्य खेलों के नाम से भी जाना जाय, इसके लिए खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं और मदद  उपलब्ध कराई जाएगी । 

मुख्यमंत्री ने  इस बात पर चिंता व्यक्त  करते हुए कहा कि  कई खिलाड़ियों में राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है ,लेकिन उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी . वे  तंगीहाल में है ,लेकिन अब खिलाड़ियों को ऐसी नौबत का सामना नहीं करना पड़ेगा . खिलाड़ियों को हर संभव सरकार की ओर से मदद उपलब्ध कराई जाएगी ।

 *खिलाड़ियों की होगी सीधी नियुक्ति* 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी . पहले चरण में एक माह के अंदर 32 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा . उन्होंने यह भी कहा कि अलग राज्य बनने के बाद जिला खेल पदाधिकारियों की पहली बार नियुक्ति की गई है .इन खेल पदाधिकारियों ने जिलों में योगदान दे दिया है और खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं . मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो खिलाड़ी  खेल प्रतियोगिताओं के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते हैं तो दुर्घटना के बाद से उनके स्वस्थ होने तक उनकी देखभाल का जिम्मा सरकार उठाएगी .इसके अलावा बीमार अथवा कोई और समस्या से खिलाड़ी जूझ रहे हैं तो उन्हें भी सरकार की ओर से मदद की जाएगी .

 *पंचायत स्तर पर बनाए जा रहे हैं खेल मैदान प्रखंड स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों की होगी पहचान* 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार सदैव तत्पर है . इस दिशा में करूंगा काल में भी शहीद पोटो हो योजना के तहत पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं  और प्रखंड स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

 *पोर्टल पर खिलाड़ी अपना पूरा ब्यौरा दें,  सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ* 

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे खेल निदेशालय की पोर्टल पर अपना पूरा ब्यौरा दे ताकि एक दस्तावेज के रूप में उनकी पूरी जानकारी सरकार के पास हो . उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से खिलाड़ियों को सरकार की विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी ताकि वे उनका फायदा उठा सकें .

  *खिलाड़ियों के डेटाबेस पोर्टल की खासियत* 

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा तैयार किए गए डेटाबेस पोर्टल में राज्य के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का पूरा ब्यौरा दर्ज है. इस डेटाबेस पोर्टल में  अब तक 736 खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं . इनमें एथलेटिक्स के 41 हॉकी के 79, फुटबॉल के 121,   आर्चरी के 114 और 381 अन्य खेलों से जुड़े हैं . इस  पोर्टल की खासियत है कि कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी इसमे  अपना निबंधन करवा सकता है ।  इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल और खेल निदेशक उपस्थित थेl