Tuesday 30th of June 2026 03:34:27 PM
Home Blog Page 382

अमेरिका ​ने ​भारत ​को दी 11 हजार ‘कोल्ड वार किट’

0

भारत ने पहली बार अमेरिका से हुए ​लेमोआ समझौते का किया इस्तेमाल

अमेरिका से मिली युद्धक किट अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों को भेजी गई

नई दिल्ली ।​ ​​चीन के साथ सैन्य टकराव के बीच चरम सर्दियों में लद्दाख की 15 हजार फीट ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात सैनिकों के लिए अमेरिका ​ने भारत को 11 हजार ​’कोल्ड वार किट’ दी हैं​।​ ​​​​भारत ने यह खरीदारी अमेरिका से 2016 में हुए लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम (लेमोआ) समझौते के तहत की है।​​ चीन से वार्ताओं के सात दौर बीतने के बाद भारत अब भी एलएसी पर लम्बी तैनाती नहीं चाहता लेकिन अगर ऐसी स्थिति बन रही है तो उसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली है।

चीन के साथ तनाव जारी रहने के कारण सर्दियों ​में भी सीमा पर जमे रहने की संभावना ​के चलते​ ​सीमा की अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों की तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूरोपीय देशों से भी आपातकालीन खरीद की गई है। भारत ने तत्काल आधार पर सर्दियों के कपड़े और उच्च ऊंचाई वा​ली युद्धक किट खरीद​ने की मांग पिछले माह अमेरिका को भेजी थी।​ ​भारत ​के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत सहायता के लिए तत्काल अनुरोध किए जाने के बाद ​​विस्तारित ठंडे मौसम वस्त्र प्रणाली (ईसीडब्ल्यूसीएस) के 11​ हजार ​’कोल्ड वार किट’ ​अमेरिका ने दे दी है। ये सेट अमेरिकी सेना के स्टॉकहोल्डिंग से आए हैं और आगे के क्षेत्रों में भेज दिए गए हैं, जहां ​उच्च ऊंचाई पर सैनिक तैनात हैं​।  

अमेरिका के साथ 2016 में ​हुए लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (​​लेमोआ) ​का इस्तेमाल ​पहली बार ​सैनिकों की ​’कोल्ड वार किट’ ​लेने के लिए किया गया है। ​इस समझौते से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच युद्धपोतों, विमानों के लिए ईंधन, स्पेयर पार्ट्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सप्लाई और अन्य सेवाओं की सुविधा मिलती है। इनमें कपड़े, भोजन, स्पेयर पार्ट्स, अन्य आवश्यक वस्तुओं के बीच चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। ​भारत अब तक मुख्य रूप से यूरोप या चीन से अपने रक्षा बलों के लिए उच्च-ऊंचाई वाली किट बनवाता था लेकिन इस बार चीन से ही टकराव के चलते ​’कोल्ड वार किट’ ​​अमेरिका से खरीदी गई है। ​भारतीय सेना में दूसरी सबसे बड़ी रैंक के अधिकारी वाइस चीफ एसके सैनी अन्य आपातकालीन खरीद और निर्माण क्षमताओं पर चर्चा करने के लिए 17 अक्टूबर से तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर ​भी गए थे​। ​​

मई ​से चीन ​के​ साथ टकराव शुरू होने के बाद लद्दाख ​सीमा पर 50​ हजार से अधिक अतिरिक्त सैनिक हैं।​ अत्यधिक ऊंचाई और ​माइनस ​40 डिग्री तापमान पर सैनिकों को जीवित रखने के लिए ​​तत्काल आवश्यकता ​को देखते हुए ​​​अमेरिका से​ ​’कोल्ड वार किट’ ​का ​​हर संभव स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ​था। ​यही ​’कोल्ड वार किट’ अतीत में अमेरिकी सैनिकों को ​भी दी गई हैं। ​सूत्रों का कहना है कि ​विदेश में सभी भारतीय मिशनों को सेना ​की जरूरत वाले उपकरणों की एक​ ​सूची सौंपी गई है, जिसमें जूते, टेंट, स्लीपिंग बैग, सूट और मोजे शामिल हैं​ क्योंकि भारत ​में हजारों सैनिकों के लिए​ बड़ी मात्रा ​में सैन्य पैटर्न और रंगों में ​गर्म कपड़े ​​आसानी से उपलब्ध नहीं है। 

एयरपोर्ट के लिए अफसर करें जमीन का इंतजाम : योगी

0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि अधिकारियों को एयरपोर्ट के लिए जमीन तलाशने का भी निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यो को मुकम्मल एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री योगी यहां बुधवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य-विकास कार्य हो रहे हैं, उनको समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने एयरपोर्ट के जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अभी गोरखपुर का सिविल एयरपोर्ट वायुसेना की जमीन में है। सरकार की योजना इसे अन्यत्र कर विस्तारित करने की है।

योगी ने जंगल कौड़िया से मोहद्दीपुर फोरलेन, सोनौली नौतनवां, गोरखपुर-देवरिया फोरलेन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग की निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोरखपुर देवरिया मार्ग को 15 दिसम्बर 2020 तक पूर्ण करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जल निगम के द्वारा कराए जा रहे सिवरेज कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य समय से पूरा कराया जाए। सड़क निर्माण में जमीन अधिग्रहण का जो भी मुआवजा बाकी है, उसे शीघ्रता से वितरित कराएं।

मुख्यमंत्री योगी ने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद में बनने वाले विद्युत सब स्टेशनों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य को शीघ्र आरंभ कराया जाए। प्राणी उद्यान के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्युत के कार्यों को 30 नवंबर तक पूर्ण कराने का निर्देश दिए।

कपिल मिश्रा ने माफी मांगी, सत्येन्द्र जैन ने वापस लिया आपराधिक मामला

0

नई दिल्ली । दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन की ओर से भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दायर आपराधिक मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। आज कपिल मिश्रा ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहूजा के समक्ष अपने बयानों के लिए माफी मांगी। उसके बाद सत्येन्द्र जैन ने केस वापस ले लिया।

इस मामले में कोर्ट ने कपिल मिश्रा को 31 अक्टूबर 2017 को समन जारी किया था। कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार से बर्खास्त होने के बाद 4 मई 2017 को सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपए दिए थे। ये बयान कई अखबारों में छपे।

याचिका में कहा गया था कि कपिल मिश्रा यहीं तक नहीं रुके। कपिल मिश्रा ने अपने बयान में कहा था कि सत्येन्द्र जैन ने उनसे व्यक्तिगत रुप से कहा था कि केजरीवाल ने अपने रिश्तेदार के लिए पचास करोड़ रुपये जमीन की डील की थी। जब मिश्रा ने केजरीवाल से पूछा तो केजरीवाल ने कहा कि ये एक झूठ है। इसके बाद कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कहा कि जिस दिन सत्येन्द्र मिश्रा जेल जाएंगे, उस दिन सभी सच का खुलासा हो जाएगा।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

0

 भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट दिए थे सीबीआई जांच के आदेश 

नई दिल्ली । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कल यानी 27 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

मामला गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने कहा था कि आरोप गंभीर है। किसी भी तरह के संदेह दूर करने के लिए सीबीआई जांच ज़रूरी है। उत्तराखंड में एक पत्रकार उमेश कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। 

उमेश कुमार ने आरोप लगाया था कि जब त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा के झारखंड प्रभारी थे तो उन्होंने एक व्यक्ति को गौ सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर रिश्वत ली थी और यह रिश्वत की रकम अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई थी।

भारत​

0

संयुक्त उत्पादन और आपसी व्यापार के जरिए ​देंगे रक्षा निर्यात को बढ़ावा​​​​​

​नई दिल्ली । ​ ​संयु​​क्त उत्पादन और आपसी व्यापार के जरिए  रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने ​के लिए भारत और ​​संयुक्त अरब अमीरात (​​यूएई) ​​​सहमत हुए ​हैं, ​जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है।​ यूएई ​की ओर से कहा गया कि दोनों देशों के पास रक्षा सहयोग बढ़ाने और भविष्य में एक साथ और अधिक मजबूत होने का ​यह ​एक उपयुक्त समय है​​।​  ​ ​

दोनों देशों के बीच ​’​सहयोगात्मक साझेदारी के लि​​ए भारतीय रक्षा उद्योग की वैश्विक पहुंच: भारत-यूएई रक्षा सहयोग​’​ विषय पर ​एक ​​​वेबिनार एवं प्रदर्शनी ​में यह सहमति बनी। सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चर्स, एसआईडीएम के माध्यम से ​​रक्षा मंत्रालय​ के ​रक्षा उत्पादन विभाग​ द्वारा इस​ ​​वेबिनार​ का आयोजन किया गया।​ ​​यह वेबिनार उस वेबिनार श्रृंखला का हिस्सा ​था, जो रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने और अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर का रक्षा निर्यात लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से मित्र देशों के साथ आयोजित ​की जा रही हैं।​ ​दोनों देशों के राजदूतों और रक्षा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने वेबिनार में भाग लिया और भारत-यूएई के गहरे संबंधों की बात की। दोनों पक्ष संयुक्त उत्पादन और आपसी व्यापार के जरिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ​

रक्षा उद्योग उत्पादन​ के संयुक्त सचिव ​संजय जाजू​​​ ने कहा कि ​’​आत्मनिर्भर भारत​’​ अभियान के तहत हम संरक्षणवाद की वकालत नहीं कर रहे हैं। इसके उलट, हम खुलेपन और अंतर-संपर्क पर जोर दे रहे हैं ताकि हमारी कंपनियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बन सकें और विदेशी कंपनियां भारतीय रक्षा विनिर्माण तंत्र में एक भूमिका निभा सकें।​ ​​वेबिनार में विभिन्न भारतीय कंपनियों जैसे एलएंडटी डिफेंस, जीआरएसई, ओएफबी, एमकेयू, भारत फोर्ज और अशोक लीलैंड ने आर्टिलरी सिस्टम, रडार, प्रोटेक्टेड व्हीकल, तटीय निगरानी प्रणाली, आकाश मिसाइल प्रणाली और गोला बारूद आदि जैसे प्रमुख मंचों/ उपकरणों पर कंपनी और उत्पाद संबंधी प्रस्तुतियां दीं। 

यूएई की ओर से स्ट्रेट ग्रुप, रॉकफोर्ड जैलरी, एज, तवाजुन और मराकेब टेक्नोलॉजीज ने प्रस्तुतियां दीं।​ ​वेबिनार में 180 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और प्रदर्शनी में 100 से ज्यादा आभासी प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए।​ ​​भारत में ​​संयुक्त अरब अमीरात​ ​के राजदूत ​डॉ​. अहमद ​अल्बन्ना ने कहा कि ​दोनों देशों के पास रक्षा सहयोग बढ़ाने और भविष्य में एक साथ और अधिक मजबूत होने का ​यह ​एक उपयुक्त समय है​​।​

बिहारः पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर 53.54 फीसदी मतदान

0

बक्सर में मतदानकर्मियों ने पीपीई किट पहनकर मतदान कराया

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर वोट डाले गये। इसमें 35 सीटें नक्सल प्रभावित थीं। शाम 6 बजे तक करीब 53.54% मतदान हुआ। जमुई में हुई सबसे अधिक 57.41 प्रतिशत वोट डाले गये।

 इन 71 सीटों पर 2015 विधानसभा चुनाव में 54.94% वोट पड़े थे। 2010 के विधानसभा चुनाव में इन पर 50.67% वोटिंग हुई थी। कुछ जगह शुरुआत में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में दिक्कत हुई लेकिन बाद में फिर वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम तीन बजे से पांच बजे तक वोटिंग हुई। बाकी के 36 विधानसभा शाम के 6 बजे तक वोट डाले गए। हालांकि, जमुई के 12 बूथों पर मतदान का समय 4 बजे से बढ़ाकर 7 बजे कर दिया गया। लगभग दो घंटे तक ईवीएम में खराबी के कारण इन बूथों पर देर से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के अंतिम घंटे में कोरोना मरीजों को मौका दिया गया। पहले चरण में आज 1,066 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया। इन उम्मीदवारों में आठ मंत्री भी हैं।

वोटिंग के दौरान भोजपुर में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में बूथ कैप्चरिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में खूनी झड़प हुई। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। चुनाव के दौरान गया के टिकारी क्षेत्र में महागठबंधन क्षेत्र के उम्मीदवार भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के छीने गांव में राजद प्रत्याशी व विधायक सरोज यादव पर हमला किया गया। उनके वाहन पर ईंट-पत्थर चलाए गये। हमले में विधायक को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पालीगंज, लखीसराय के बालगुदर और भोजपुर के तरारी में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। यहां के वोटर अपने इलाके में सड़क और स्कूल नहीं बनने से नाराज हैं। 

सासाराम के काराकाट विधानसभा के उदयपुर गांव में एक अधेड़ मतदाता की मौत मतदान केंद्र पर हो गई जबकि नवादा के एक मतदान केंद्र पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की हार्टअटैक से मौत हो गई है। बोधगया विधानसभा क्षेत्र के 85 वर्षीय बालचंद यादव की भी वोट देकर घर लौटने पर मृत्यु हो गई। 

मतदान से पहले औरंगाबाद जिले के ढिबरा इलाके से सुरक्षाबलों ने दो आईईडी और गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से दो केन बम बरामद किये। बांका अमरपुर पुलिस ने बल्लिकित्ता गांव से निर्दलीय प्रत्याशी अंजनी कुमार को हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। गया के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी गठबंधन क्षेत्र के उम्मीदवार सुमंत कुमार पर हमला हुआ। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गये। उम्मीदवार का आरोप है कि हमलावरों ने दो राउंड फ़ायरिंग भी की है। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के हथियावा गांव के बूथ 191 पर तैनात पीठासीन पदाधिकारी उमाकांत मिश्र और धनकुल के बूथ नंबर 117 के मतदान कर्मी अमरजीत प्रसाद मराठा बेहोश गये। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गया शहरी विधानसभा क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड स्थित बूथ पर महिलाओं ने एक पार्टी विशेष के पक्ष में वोट डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मतदानकर्मियों से उलझ पड़ीं।

बिहार के लोगों ने सभी निर्देशों का पालन किया और वोटिंग कीः सुनील अरोड़ा

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार स्थिति एकदम अलग है। हम सुरक्षित चुनाव कराना चाहते हैं। मैं बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सभी निर्देशों का पालन किया और वोटिंग की। बिहार प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कोविड को देखते हुए इतना विस्तृत इंतजाम किया। कोरोना संकट काल में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 71 सीटों पर 6 बजे तक हुई 53.54% वोटिंग हुई, जबकि शाम 5 बजे तक 51.68% मतदान हुआ था। हालांकि इस बार स्थिति एकदम अलग है। 

औरंगाबाद में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, छह महिला जवान और चालक घायल

मतदान के दौरान औरंगाबाद में हादसा हो गया। चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग के दौरान सीआरपीएफ के रिजर्व पार्टी की गाड़ी केराप के धावा नदी पुल के पास पलट गई। हादसे में ड्राइवर एवं सीआरपीएफ की छह महिला जवान घायल हो गईं हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंत्री प्रेम कुमार पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

बिहार भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री  प्रेम कुमार पर आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल गया टाउन के विधायक प्रेम कुमार कमल निशान वाला मास्क पहनकर बूथ में वोट डालने गए थे। विपक्षी दलों नेताओं ने उन पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए थे।

वारिसलीगंज में पीपीई किट पहनकर आया काेरोना पॉजिटिव

शाम पांच बजे के बाद नवादा के वारिसलीगंज में पीपीई किट पहनकर वोट देने एक कारोना पॉजिटिव मरीज पहुंचा। वहीं बक्सर जिले में भी चुनाव आयोग की जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी मतदानकर्मियों ने पीपीई किट पहनकर मतदान कराया।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबी दो नौकाएं, पांच की मौत

0

कोलकाता- बंगाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में घटी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात बेलडांगा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा था। यहां की सबसे पुरानी हाजरा बाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था, तभी यह घटना घटी।

बताया जाता है कि दो नौकाओं के जरिए विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था तथा दोनों ही पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक दोनों नौकाओं का संतुलन बिगड़ गया तथा देखते ही देखते वह नदी में धीरे-धीरे समा गई।

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

0

लखनऊ । यूपी की दस सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठों प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मंगलवार को ही नामांकन का अंतिम दिन भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी से प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी से रामजी गौतम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, रिटायर्ड डीजीपी बृजलाल, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी समाज कल्याण निर्माण निगम के अध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री हरिद्वार दुबे व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी के साथ औरैया की जुझारू नेता गीता शाक्य ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा ने आठ उम्मीदवार उतारकर मतदान की जंग में सीधे नहीं उतरने का इरादा जाहिर कर दिया है।

यूपी में दस सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है, जिसमें भाजपा विधायकों की संख्या आठ प्रत्याशी जिताने की है। सपा तथा बसपा के मैदान में एक-एक उम्मीदवार उतारने के बाद अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में होंगे। ऐसे में कोई और उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है तो निर्विरोध निर्वाचन होगा।

उत्तर प्रदेश से दस राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने जा रहा है। इन नेताओं में भाजपा के अरुण सिंह, नीरज शेखर, हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, राम गोपाल यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा, बसपा के राजाराम, वीर सिंह, कांग्रेस के पीएल पुनिया शामिल हैं।

पिछली सरकारों में गुंडों का होता था सम्मान, अब जा रहे जेल : योगी

0

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकारों में गुंडों का सम्मान हुआ करता था। भाजपा सरकार गुंडों को जेल भेज रही है। मुख्यमंत्री योगी बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की जनसभा में कहा कि पूर्व की सरकारों में जो जितना बड़ा अपराधी होता था, उसे उतना बड़ा पद और सम्मान मिलता था। भाजपा के शासनकाल में अराजकता करने वालों के यहां बुलडोजर चल रहा है। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं। पिछली सरकारों में गुंडों का सम्मान होता था, अब वह जेल भेजे जा रहे हैं। उनके कार्यकाल में किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हुआ भी तो दंगा करने वालों से ही नुकसान की भरपाई कराई गई है।

उन्होंने कहा कि पहले 100 रुपये में 90 रुपये चाटुकार व बिचौलिए खा जाते थे, जबकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा पैसा गरीब के खातों में पहुंच रहा है। “हमने नौकरी देते समय जाति, मजहब देखकर नहीं देखा। यूपी की जनता ही हमारा परिवार है।”

योगी ने कहा कि गोकशी करने वालों को भी जेल जाना पड़ेगा। हम गो माता की रक्षा के प्रति कटिबद्ध हैं। गो संरक्षण के लिए आश्रयस्थल खोले गए हैं। इसके लिए सरकार पैसा दे रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की उपलब्धियां बताईं। 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों की बोली लगती थी।

उनकी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में किसी भी भर्ती में कोई घूस नहीं चली। कोई भी भर्ती पर अंगुली नहीं उठा सकता है। सरकार ने प्रतिभा के अनुसार युवाओं को नौकरी दी है। अन्य पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। पार्टी के हर पद व जनप्रतिनिधि तक में परिवार के ही लोग कब्जा किए हैं। इसी कारण इन पार्टियों में बेईमानी, भ्रष्टाचार चरम पर है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमे बूथ कार्यकर्ता अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक बन सकता है।

मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर, एक ने किया आत्मसमर्पण

0

श्रीनगर । श्रीनगर के गुलशनपोरा इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों के समक्ष एक आतंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुरक्षाबलों के समक्ष एक स्थानीय निवासी आतंकी ने आत्मसमर्पण किया है। 
अवंतीपोरा जिले के त्राल के नूरपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार शाम को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलाें ने एक आतंकी को मार गिराया था। सुरक्षाबलों को त्राल के नूरपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था जबकि एक अन्य आतंकी ने अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल अन्य सामग्री बरामद की गई है।

नए कृषि कानून को पूरे देश में लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज

0

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने नए कृषि कानून को पूरे देश में लागू करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने ऐसा कोई उदाहरण नहीं दिया कि कानून कहां लागू नहीं हुआ है और इसकी वजह से क्या नुकसान हो गया है।

याचिका हिंदू धर्म परिषद ने दायर किया था। याचिका में कृषि कानून के खिलाफ सभी प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानून के खिलाफ दायर दो याचिकाओं को दूसरी याचिकाओं के साथ टैग कर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। एक याचिका मध्य प्रदेश के किसान डीके धाकड़ और दूसरी याचिका भारतीय किसान पार्टी ने दायर किया है।

सुनवाई के दौरान धाकड़ की ओर से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने कहा कि कृषि कानून मध्य प्रदेश के कृषि कानूनों के विपरीत है। गौरतलब है कि पिछले 12 अक्टूबर को कोर्ट ने कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा ट्रायल कोर्ट 31 मार्च तक सुनवाई पूरी करेः सुप्रीम कोर्ट

0

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गोवा के ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया है कि वो पत्रकार और तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले पर 31 मार्च तक सुनवाई पूरी करे। पहले यह मियाद इस साल 31 दिसम्बर तक थी। तेजपाल पर 2013 में जूनियर सहकर्मी के शोषण का आरोप है।

6 दिसम्बर, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि यौन शोषण मामले में तरुण तेजपाल के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई गोवा की निचली अदालत में जारी रहेगी। गौरतलब है कि तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट में अपने एक महिला सहकर्मी का यौन शोषण करने का केस चल रहा है।

‘टू प्लस टू’: भारत को सैन्य और साइबर युद्ध मोर्चों पर मिली बढ़त

0

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए मंगलवार को ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बीईसीए) पर हस्ताक्षर किए जिससे अब भारत को सीमा क्षेत्रों के बारे में उपग्रह और अन्य दूर संवेदी डाटा मिल सकेगा। भारत पड़ोसी देशों की किसी भी सैन्य गतिविधि पर निगरानी रख सकेगा तथा साइबर रक्षा क्षेत्र में दबदबा कायम कर सकेगा।

भारत और अमेरिका के बीच विगत वर्षो के दौरान होने वाला यह चौथा महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग समझौता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समझौते से देश की रक्षा क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।

भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ वार्ता प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नई दिल्ली में हुई तीसरी बैठक में बीईसीए के अलावा चार अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए। इस ‘टू प्लस टू’ बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया जबकि भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें शामिल हुए।

अमेरिका में अगले सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले प्रशासन बदलाव की संभावना के बावजूद बैठक के आयोजन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीईसीए पर भारत की ओर से रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और अमेरिका के नेश्नल जीओ स्पेशियल इंटेलिजेंस एजेंसी के अधिकारी ने हस्ताक्षर किए।

रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार इस समझौते से भारत को संभावित युद्ध या साइबर युद्ध में पड़ोसी देशों पर निर्णायक बढ़त हासिल होगी। शत्रु सेना और मिसाइलों सहित सैन्य साजो-सामान की तैनाती के बारे में निश्चित सूचना हासिल होगी तथा शत्रु देश की इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को निष्क्रिय किया जा सकेगा।

बैठक के बाद दोनों देशों के मंत्रियों ने एक साझा प्रेस वार्ता में अपने वक्तव्य पढ़े और कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए।

माइक पॉम्पियो और मार्क एस्पर ने इस बैठक को एशिया में चीन की बढ़ती हुई आक्रामक गतिविधियां के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया जबकि पूर्वी लद्दाख में सैन्य तनाव के हालात के बावजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन का उल्लेख नहीं किया। रक्षा मंत्री ने अपने वक्तव्य में केवल भारत की रक्षा क्षमता में बढ़ोतरी की बात कही।

दोनों देशों के बीच मंगलवार की बैठक को एशिया में चार देशों के चतुर्गुट के औपचारिक रूप लेने की ओर एक कदम माना जा रहा है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के चतुर्गुट को सैन्य शक्ल देने के लिए अमेरिका जोर डाल रहा है। कुछ ही दिन पहले भारत ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले मालाबार नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया को शामिल होने का निमंत्रण दिया था। अब तक केवल भारत अमेरिका और जापान की नौसेना ही मालाबार अभ्यास में शामिल होती थी।

अमेरिकी मंत्रियों ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए एशिया में चीन और उसकी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की आक्रामक गतिविधियां की चर्चा की तथा इस पर काबू पाने के लिए आपसी सहयोग की वकालत की।

इसके अलावा टू प्लस टू में भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन के बीच पृथ्वी अवलोकन और पृथ्वी विज्ञान में तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन हुआ। ग्लोबल सेंटर फॉर न्यूक्लियर एनर्जी पार्टनरशिप, भारत के साथ सहयोग के विषय में भारत और अमेरिका की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन के विस्तार पर सहमति बनी। डाक परिचालकों (भारत पोस्ट और संयुक्त राज्य अमेरिका डाक सेवा) के बीच सीमा शुल्क डेटा के इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज के लिए समझौता हुआ। आयुर्वेद और कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों ने मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

परमाणु सहयोग पर ​भारत

0

भारतीय उपमहाद्वीप में सुरक्षा की स्थिति पर हुई विस्तार से चर्चा

बीईसीए ​पर हस्ताक्षर होना दोनों देशों की महत्वपूर्ण उपलब्धि

​नई दिल्ली ​​(हि.स.)।​ अमेरिका के अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो​ और ​अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर के साथ ​’टू प्लस टू’​ वार्ता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​कहा कि बैठक के दौरान हमने अपने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। ​​दोनों देशों ने परमाणु सहयोग बढ़ाने को लेकर ​​कदम बढ़ाए हैं, साथ ही ​​भारतीय उपमहाद्वीप में सुरक्षा की स्थिति को लेकर विस्तार से बात की है​​​।​​ ​​

​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा कि ​​आज की बैठक में हमने संभावित क्षमता निर्माण और तीसरे देशों की संयुक्त सहयोग गतिविधियों का पता लगाया, जिसमें हमारे पड़ो​सी और उससे आगे भी शामिल हैं​​। ​भारत और अमेरिका की दोस्ती लगातार मजबूत हुई है​​।​ ​​​’टू प्लस टू’​ वार्ता​ में भी दोनों देशों ने कई मसलों पर मंथन किया, जिसमें कोरोना संकट के बाद की स्थिति, दुनिया की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा के मसलों पर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बात की गई​​​।​

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुताबिक ​​दोनों देशों ने परमाणु सहयोग बढ़ाने को लेकर कदम बढ़ाए हैं, साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप में सुरक्षा की स्थिति को लेकर विस्तार से बात की है​​​। ​​रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा औद्योगिक क्षेत्र में ​भी ​दोनों पक्षों ने स्पष्ट और उपयोगी चर्चा की। उन्होंने कहा​ कि ​सैन्य सहयोग के लिए हमारी सेना बहुत अच्छी प्रगति कर रही है। भारतीय पक्षों ने रक्षा उद्योगों की अपनी क्षमताओं पर प्रकाश डाला।​ ​

बैठक में​ ​हमने इंडो पैसिफिक में सुरक्षा स्थिति का मूल्यांकन साझा किया। उस प्रक्रिया में हमने इस क्षेत्र में सभी देशों की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की। ​हमने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि नियमों पर आधारित ​अंतररा​ष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना, कानून के शासन का सम्मान करना और​ अंतर​रा​ष्ट्रीय समुद्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना आवश्यक है।​​ ​राजनाथ सिंह ने कहा कि ​अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से ​बहुत रचनात्मक बातचीत ​हुई है और ​​वे रक्षा, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में अपनी भागीदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा​ कि त्वरित आर्थिक सुधार और वृद्धि, महामारी की रोकथाम, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित मुद्दों के पुनर्निर्माण की आवश्यकता को चर्चाओं में प्राथमिकता मिली।

बैठक के दौरान​ ​द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर व्यापक चर्चा ​हुई है। ​उन्होंने कहा कि मैंने द्विपक्षीय रक्षा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ​सोमवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. एस्पर से मुलाकात की। हमने आज ​​’टू प्लस टू’​ वार्ता में अधिक बड़े क्षेत्रीय और वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर अपनी चर्चा जारी रखी। 2016 में ​लोजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ़ एग्रीमेंट और 2018 में ​​कम्युनिकेशन्स कम्पेटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के बाद आज ​बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (​​​​बीईसीए) ​पर हस्ताक्षर करना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ​​बीईसीए ​पर​ ​रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव जीवेश नंदन ने भारत की ओर से हस्ताक्षर ​किये।​

बतौर मेडिकल ऑफिसर चयनित हुए 41 एएमयू विद्यार्थी

0

आगरा । वैकल्पिक उपचारों और चिकित्सा के अन्य तरीकों में बढ़ती रुचि ने रोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं। साथ ही नए विकल्प लोगों के लिए दुनिया में मौजूदा निराशाजनक स्वास्थ्य परिदृश्य में आशा की एक नई किरण लेकर आए हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्रों ने यूनानी चिकित्सा में विशेष पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 41 एएमयू छात्रों का चयन यूनानी चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए किया गया है।

ये सभी हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज, यूनानी चिकित्सा संकाय, एएमयू से पास होकर निकले हैं।

बीते 13, 14, 15 और 16 अक्टूबर को हुए साक्षात्कार में शामिल हुए इन छात्रों को देशभर के 171 उम्मीदवारों में से चुना गया है।

छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए एएमयू के कुलपति व प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि यह समर्पित संकाय सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम था।

यूनानी मेडिसिन के फैकल्टी व डीन प्रोफेसर अब्दुल मन्नान ने कहा, “आशा है कि चयनित छात्रों से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।”

तिब्बिया कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सऊद अली खान ने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी सफलता का जश्न मनाएं, लेकिन बाद के चरणों में सफल होने को लेकर अपना ध्यान केंद्रित रखें, और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के तौर पर राष्ट्र की सेवा करते रहे।