Tuesday 30th of June 2026 04:48:13 PM
Home Blog Page 381

प्रधानमंत्री मोदी ने केवडिया में जंगल सफारी सहित बच्चों के पोषण पार्क व स्वास्थ्य वन का किया उद्घाटन

0

केवड़िया / अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात में हैं। केवडिया में आज मोदी ने जंगल सफारी, 17 एकड़ में बने स्वास्थ्य वन, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया। मोदी ने तब उनके साथ मुख्यमंत्री विजय रूपानी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल हुए। कल मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। कल ही प्रधानमंत्री सी प्लेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्वाह्न 11:30 बजे गांधीनगर से सीधे केवडिया पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर 12:10 से 12:50 बजे के बीच स्वास्थ्य वन और स्वास्थ्य कॉटेज का उद्घाटन किया। इसके बाद दोपहर 1 बजे एकता मॉल का उद्घाटन किया। इसके बाद बच्चों के पोषण पार्क का उद्घाटन किया। शाम को प्रधानमंत्री ने जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया। अभी कई अन्य विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास के साथ ही जेटी और एकता क्रूज का अनावरण भी करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार शाम 7.20 बजे वेबसाइट और एक मोबाइल एप को लॉन्च करेंगे। इसके बाद एकता वे 7:25 से 7:35 तक ग्लो गार्डन का भ्रमण करेंगे। देर शाम को एक कैक्टस गार्डन का भी उद्घाटन करेंगे।
बताया गया कि 375 एकड़ में फैले जंगल सफारी में 1500 देशी और विदेशी जानवर हैं। इसकी टिकट दो सौ रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा एकता मॉल में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प और विशेष कारीगरों, महिलाओं के संगठनों और राज्य की पहचान जाने वाली वस्तुओं का संग्रह है। बच्चों का पोषण पार्क पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बच्चों के पार्क में जाने वाले बच्चे को पौष्टिक बात पता चल जाएगी। इस मौके पर ग्लो गार्डन, नारियल गार्डन, ग्लो गार्डन लाइट, वर्ल्ड वन सहित परियोजनाओं में प्रकाश व्यवस्था की गई है। आज उद्घाटन होने वाला यह देश का पहला कैक्टस, जिसमें देश और विदेश के कांटेदार रंगीन पौधे हैं। एकता नर्सरी में पर्यटकों के लिए बिक्री के लिए 10,000 से अधिक पौधे तैयार हैं।

प्रधानमंत्री कल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। फेरी बोट (क्रूज) का शुभांरभ होगा। बोट में 202 पर्यटक आनंद ले सकेंगे। प्रति पर्यटक क्रूज किराया रु 430 रखा गया है। शनिवार को ही मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंच कर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सी प्लेन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। बाद में सी प्लेन से मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज केवडिया में रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके चलते केवडिया को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। 

दिलीप घोष ने कहा

0

राज्य: बंगाल में जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी वैसे ही राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह सब वापस लिया जाएगा। यह बात गुरुवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही। उन्होंने राज्य में हिंसा की राजनीति को लेकर ममता सरकार के साथ-साथ तृणमूल के चुनावी  रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा।

राजारहाट गोपालपुर के बटतला इलाके में घोष चाय पर चर्चा कार्यक्रम में यह बातें कही। कोरोना को हरा कर स्वस्थ हुए दिलीप घोष गुरुवार को जब वह चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बागुईआटी के जर्दाबागान से घोड़ा गाड़ी पर बैठकर बैंड पार्टी के साथ शोभा यात्रा के जरिये पहुंचे।

विजया सम्मेलन के लिए सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनके बीच लड्डू बांटा गया। राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भाजपा के तीन से चार कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है।

पर्यटकों के लिए खोलेगी दुधवा नेशनल पार्क

0

लखनऊ । यूपी सरकार 1 नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोलने जा रही है । कोविड की चुनौती के बीच यूपी के सबसे बड़े वन पर्यटन क्षेत्र को खोलने के फैसले को योगी सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है ।

दुधवा आने वाले पर्यटकों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के पालन ,मास्‍क पहनने और सेनिटाइजेशन के निर्देश खास तौर पर जारी किए गए हैं । 10 साल से कम उम्र के बच्‍चों को जंगल सफारी की सैर करने की अनुमति नहीं होगी । रुकने,खाने और घूमने के नियमों में कोरोना को देखते हुए कई तरह के बदलाव किए गए हैं । एक कमरे में दो से अधिक पर्यटकों के रुकने की अनुमति नहीं होगी । कैंटीन में एक साथ कई लोग खाना नहीं खा सकेंगे। निश्‍चित संख्‍या में ही कैंटीन में एक बार में प्रवेश दिया जाएगा । पर्यटक इस बार हाथी की सवारी भी नहीं कर सकेंगे । सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियम को देखते हुए हाथी की सवारी पर रोक लगाई गई है। हाथी की सवारी न होने से पर्यटक गैंडा सफारी भी नहीं जा सकेंगे। पर्यटकों को सठियाना, सोनारीपुर, किशनपुर समेत बांके ताल तक सैलानियों को सैर करने की अनुमति होगी । नेशनल पार्क खोलने से पहले कच्‍चे मार्गों को दुरुस्‍त करने के साथ ही साफ सफाई और रास्‍तों से अवरोध हटाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। योगी सरकार दुधवा में पर्यटन शुरू करने के साथ जहां आर्थिक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश कर रही है वहीं स्‍थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की योजना पर भी काम कर रही है।

विपक्षी दलों पर निशाना,समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का तंबू उखड़ गया है

0

बांगरमऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का तंबू उखड़ गया है। जिन्होंने गड़बड़ी की, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई। बांगरमऊ के संडीला रोड पर आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को गरीबों की पार्टी बताया और विपक्षी दलों से सावधान रहने की अपील की। कहा कि समाज को बांटकर राजनीति करने वालों का तंबू उखड़ गया है। जिन्होंने गड़बड़ी की, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे में धांधली की गई है। गांवों को नहीं जोड़ा गया। जबकि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेसवे के ढाई सौ गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा।

मौर्य ने कहा कि बसपा, सपा, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में ही देश व प्रदेश का लाभ है। ये पार्टियां भ्रष्टाचार और कुशासन के प्रतीक हैं। सपा सरकार में अपराधियों का राज था, भाजपा सरकार में अपराधी भयभीत हैं। भाजपा जातिवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास पर काम करती है। विपक्षी दलों को गरीबों, किसानों की खुशी बर्दाश्त नहीं होती।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिनके बाप, दादाओं ने किसान को कभी 600 रुपये नहीं दिए, वो जब मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये दे रही है तो इस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सपा, बसपा, कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है। हम चाहते हैं कि सपा, बसपा, कांग्रेस सब समाप्त हो जाए और सब भाजपा हो जाए

आतंकी गतिविधियों की मदद करने वाले दर्जनों एनजीओ पर एन. आई. ए. की छापामारी

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के अंदर और बाहर संचालित हो रहे पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की जांच की कड़ी में बृहस्पतिवार को कुछ और संगठनों पर छापे मारे. दरअसल, इन संगठनों का इस्तेमाल कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने वाले माध्यम के रूप में किया जा रहा है. जांच एजेंसी ने अलगाववादी संगठनों को धन मुहैया करने वाले माध्यमों को बंद करने के बाद यह कार्रवाई की है. 

एनआईए की विभिन्न टीमों ने एक महानिरीक्षक और एक उप महानिरीक्षक की निगरानी में लगातार दूसरे दिन नौ स्थानों पर तलाशी ली, जिनमें राष्ट्रीय राजधानी में भी एक जगह शामिल है, जहां दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान के नेतृत्व वाले एनजीओ ‘चैरिटी एलायंस’ पर छापा मारा गया.अधिकारियों ने बताया कि जिन नौ परिसरों में छापेमारी की गई, उनमें अनंतनाग में संचालित शबीर अहमद बाबा के नेतृत्व वाला ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन,जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामिया की अनुषंगी फलाह-ए-आम ट्रस्ट, जेके यतीम फांउडेशन, साल्वेशन मूवमेंट और जेके वॉइस ऑफ विक्टिम्स शामिल हैं. इनमें से कुछ संगठनों का नेतृत्व हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के जाफर अकबर सहित कट्टरपंथी अलगाववादी कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि इन गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और ट्रस्ट के खिलाफ विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद आठ अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता और गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ये संगठन तथाकथित दान और कारोबारी योगदान के माध्यम से देश और विदेश से चंदा एकत्र करते हैं और उसका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के वित्तपोषण में करते हैं. एनआईए ने बुधवार को इसी मामले में कश्मीर और बेंगलुरु के कुछ ठिकानों की तलाशी ली थी और दावा किया था कि इस दौरान उसने दोष साबित करने वाले कई दस्तावेज जब्त किए हैं.

जिन लोगों के परिसरों में छापेमारी की गई थी, उनमें खुर्रम परवेज (जम्मू कश्मीर कोअलिशन ऑफ सिविल सोसाइटी के समन्वयक), उनके सहयोगी परवेज अहमद बुखारी, परवेज अहमद मत्ता और बेंगलुरु में रहने वाली उनकी सहयोगी स्वाति शेषाद्रि तथा परवीना अहंगर, ‘एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स ऑफ डिसैपियर्ड पर्सन्स’ (एपीडीपी) शामिल हैं. एनजीओ अथरौट और जी के ट्रस्ट के कार्यालयों में भी छापे मारे गये थे.

एपीडीपी ने एक बयान जारी कर कहा कि एनआईए की टीम ने कई दस्तावेज और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं. अहंगर के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये गये. बयान में आरोप लगाया गया कि एनआईए की टीम ने जो दस्तावेज और उपकरण जब्त किये हैं, उनमें सुरक्षा बलों द्वारा किये गये मानवाधिकार हनन की घटनाओं में निशाना बनाये गये लोगों के नाम, पहचान के ब्योरे हैं. 

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत फ्रांस के साथ

0

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । फ्रांस के शहर नीस में बृहस्पतिवार को एक गिरिजाघर में हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा है कि नीस में बृहस्पतिवार को एक हमले में तीन लोगों की मौत के बाद देश में खतरे के स्तर को बढ़ाकर अधिकतम किया जाएगा. उन्होंने देश में कोरोना वायरस पर काबू के लिए दूसरी बार लॉकडाउन लागू किए जाने से कुछ घंटे पहले यह घोषणा की. इसके बाद भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल में फ्रांस में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट में लिखा- ‘आज मैं नीस के एक चर्च में हुए नृशंस हमले से साथ फ्रांस में हाल में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं. हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों और फ्रांस की जनता के साथ हैं. भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ खड़ा है.’

आपको बता दें कि इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि भूमध्यसागरीय शहर नीस में बृहस्पतिवार को एक गिरिजाघर में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई. पिछले दो महीनों में पेरिस में यह तीसरा हमला है. एक पत्रिका में पैगंबर साहब पर कार्टून के पुन: प्रकाशन के बाद पैदा हुए आक्रोश के बीच यह घटना हुई है. नोट्रेड्रम चर्च (गिरिजाघर)में हमले को अंजाम देने वाला हमलावर पुलिस द्वारा पकड़े जाने के दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस वारदात स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर वर्ष 2016 में बास्तील डे परेड के दौरान एक हमलावर ने ट्रक को भीड़ में घुसा दिया था, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी. दो पुलिस अधिकारियों ने नाम का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार की वारदात को हमलावर ने अकेले अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि इसलिए पुलिस अन्य हमलावरों की खोज नहीं कर रही है. नीस के मेयर क्रिस्चियन एस्त्रोसी ने कहा,“वह(हमलावर) घायल होने के बाद भी बार-बार ‘अल्लाह अकबर’ चिल्ला रहा था.

एस्त्रोसी ने ही बीएफएम टेलीविजन को बताया कि हमले में दो लोगों की मौत हुई है, दो की गिरिजाघर में जबकि बुरी तरह से घायल तीसरे व्यक्ति ने वहां से भागने के दौरान दम तोड़ा. उल्लेखनीय है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब फ्रांस में आतंकवादी हमले को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है. वहीं, फ्रांसीसी संसद के निचले सदन ने कोरोना वायरस महामारी के चलते नयी पाबंदियों पर बहस को स्थगित करते हुए पीड़ितों के लिए कुछ देर मौन रखा. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो बाद में नीस के लिए रवाना हुए.

छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री पंडित श्यामा चरण पति का निधन

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। देश-दुनिया में छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री पंडित श्यामा चरण पति का रांची में निधन हो गया। पंडित श्यामा चरण पति अपने जीवन के अंतिम समय में वृद्धाआश्रम में रह रहे थे और बुधवार देर रात उन्होंने 7 डेज अस्पताल में अंतिम सांस ली।सरायकेला-खरसावां जैसे छोटे जिले को छऊ नृत्य के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पं. श्यामा चरण पति को वर्ष 2006 में पद्मश्री पुरस्तार से सम्मानित किया गया था।

मोराबादी के पास वृद्धाश्रम में रह रहे थे

कोरोना संक्रमणकाल में पिछले कई महीने से पंडित श्यामाचरण पति रांची के मोरहाबादी स्थित एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे, हालांकि उनके कई परिजन रांची में ही रहते थे, इसके बावजूद उनके वृद्धा आश्रम में रहने को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। पिता की निधन की सूचना मिलने पर बेंगलुरु में रहने वाले उनके पुत्र गुरुवार को रांची पहुंचे।

छऊ नृत्य को पाठ्यक्रम में शामिल काराना चाहते थे

छऊ नृत्य का सफर 250 साल पहले सरायकेला-खरसावां से शुरू हुआ था। तब सिर्फ राजा की छावनी में यह नृत्य होता था, इसलिए इसका नाम छऊ नृत्य पड़ा। समय के साथ धीरे-धीरे यह नृत्य देश से विदेश तक पहुंचा। पद्मश्री गुरू श्यामा चरण पति छऊ नृत्य को पाठ्यक्रम में शामिल कराना चाहते थे।

झामुमो को धमकी देना बंद करें भाजपा नेता, जवाब देना शुरू किया तो मुश्किल होगी

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने गुरुवार को खिजूरिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंडी अस्मिता पर प्रहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त में नहीं किया जाएगा। भाजपा पर हमलावर सुप्रीयो ने कहा कि झामुमो कोई गाजर-मूली नहीं जो उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झामुमो मुक्त संथाल परगना का दंभ भरने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जनता ने सत्ता से तो बेदखल कर ही दिया।

भट्टाचार्य ने कहा कि संथाल परगना के तीन जिले समेत कोल्हान के भी कई जिलों से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। 65 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को मात्र 25 सीटों पर जनता ने समेट दिया। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए सुप्रीयो ने कहा कि कल तक भाजपा का नाम लेते ही कहते थे कि कुतुबमीनार से कूद जाएंगे, लेकिन भाजपा नहीं जाएंगे। पता नहीं कब छलांग कर भाजपा में चले गए और अब नीति और सिद्धांत की बातें करते फिर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपाई अगर ओछी राजनीति व शब्दों की मर्यादा को लांघते हैं तो झामुमो और इसके सहयोगी दल भी खामोश नहीं रहने वाले हैं। निशिकांत दुबे पर हमलावर सुप्रीयो ने कहा कि फर्जी सर्टिफिकेट लेकर शेखी बघारने वाले भाजपा के ये सांसद हल्की बातें करते हैं। कहा कि जांच की धमकी देकर धमकाने की क्या जरूरत है। तमाम जांच एजेंसियां तो इनके पास है ही जांच करा लें। कहा कि जब मुख्यमंत्री रघुवर दास थे तब उन्होंने ने भी सोरेन परिवार की संपत्तियों की जांच करा रहे थे, लेकिन सबको मालूम है कि ऐसे प्रपंचों से घबड़ाने वाला नहीं है। सुप्रीयो ने कहा कि धमकी देने वाले ऐसे नेता झामुमो को दुबई व वहां की फोटो दिखाने पर विवश नहीं करें और न ही बसंत बिहार में दर्ज प्राथमिकी को सार्वजनिक करने के लिए बाध्य करें।

आजसू सुप्रीमो पर भी किया कटाक्ष

सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे को लोकलाज नहीं है। झामुमो बिलो द बेल्ट किए जा रहे हमले को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सौदेबाजी करने वाली पार्टी का कोई वजूद नहीं है। कहा कि दुमका झामुमो की विरासत है और इसे संभालने व संवारने की पूरी जिम्मेवारी झामुमो की है।

दुमका को राज्य का मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा

भट्टाचार्य ने कहा कि दुमका को राज्य का मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसलिए भाजपा यह कहना बंद कर दे कि झामुमो को दुमका से लगाव नहीं है। मौके पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य सरकार के कामकाज में अड़चन पैदा कर यहां की जनता को परेशान कर रही है। कहा कि दुमका और बेरमो के उपचुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और एक बार फिर से भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

सवालों को दे झामुमो जवाब : निशिकांत

उधर, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन पर बसंत बिहार में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। झामुमो अगर साबित कर दे तो वे फिर से कहते हैं कि राजनीति से सन्यास ले लेंगे। निशिकांत ने कहा कि झामुमो को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए न की इधर-उधर की बातें कर जनता को दिग्भ्रमित करना चाहिए।

झारखंड में जिम, बार एक नवंबर से खुलेंगे, आठ नवंबर से इंटर स्टेट बस सर्विस भी शुरू, स्कूल भी खुलेंगे

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  झारखंड में कुछ अन्य सेवाओं को भी एक नवंबर से शुरू करने की इजाजत दे दी गयी है. पूर्व में दी गयी रियायतों के साथ साथ अब जिम, बार और इंटर स्टेट बस सर्विस को भी शुरू करने की मंजूरी सरकार ने दे दी है. सूबे में एक नवंबर से जिम और बार को खोलने की इजाजत दे दी गयी है. उधर आठ नवंबर से राज्य में अंतर राज्य बस सर्विस भी शुरू करने की इजाजत दे दी गयी है. अब झारखंड से अन्य राज्यों के लिए बस शुरू की जा सकेंगी. हालांकि बसों को फिलहाल 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ ही चलाने की मंजूरी मिली है. बसों को सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य होगा.

*स्कूल जा सकेंगे छात्र, सिनेमा हॉल अभी बंद ही रहेगा* :

झारखंड में विभिन्न बोर्ड परीक्षाओ के निबंधन के लिए अब छात्र अपने स्कूल जा सकेंगे. हालांकि स्कूलों में पठन पाठन फिलहाल स्थगित रहेगा. राज्य में मार्च से बंद पड़े सिनेमा हॉल्स को अभी नहीं खोला गया है.

ReplyForward

जगरनाथपुर रथ मेला परिसर में किए जा रहे अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

0

रांची । जगन्नथपुर मंदिर रथयात्रा मेला परिसर में महाराना प्रताप सिंह के नाम से स्मारक निर्माण के बहाने किये जा रहे अतिक्रमण को एचईसी के सुरक्षा दस्ता और लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया । इस मौके पर लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने कहा कि ऐसे व्यक्ति महाराणा प्रताप सिंह के भक्त नहीं दुश्मन है और महान महापुरुषों को अपमानित करने वाले लोग हैं । इन लोगाें का हम कडे शब्दों में निन्दा करते हैं । एच ई सी प्रशासन को आभार और इस अभियान में सहयोग के लिए एच ई सी विस्थापित परिवार के सदस्य मुख्तार अंसारी को धन्यवाद । अब एक कारगर रणनीति के तहत जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा मेला परिसर के सुरक्षा और किये जा रहे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।

हजारीबाग के छात्र कुमार प्रियांशु राज ने लहराया अमेरिका में परचम

0

सैट और टाफेल की परीक्षा पास कर कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में दी दस्तक

आर्थिक अभाव के कारण नामांकन में हो रही पढ़ाई, सरकार और लोगों से मदद की गुहार

हजारीबाग। हजारीबाग की प्रतिभा का डंका अमेरिका में बजा है। उत्तरी शिवपुरी निवासी धीरज भगत और अल्पना भगत के होनहार सुपुत्र कुमार प्रियांशु राज ने सैट (स्कालिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट) और टाफेल (टेस्ट आफ इंग्लिश एज फारेन लेंग्वेज) की परीक्षा पास कर कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी आफ अमेरिका में दस्तक दी है। यह पूरे झारखंड और देश के लिए भी गौरव का क्षण है। प्रियांशु के पिता प्राइवेट सेक्टर सेल्स में काम करते हैं। उनकी आंखों में बेटे के उज्ज्वल भविष्य के सुनहरे ख्वाब तैर रहे हैं। लेकिन आर्थिक अभाव की एक बड़ी अड़चन उनके सामने आ रही है। ऐसे में बेटे के करियर को उस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ लोगों से भी आगे बढ़कर आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। प्रियांशु के दादा राजेंद्र भगत कहते हैं कि प्रियांशु सिर्फ भगत परिवार नहीं, बल्कि शहर, समाज, राज्य और देश का बेटा है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी बेटे के करियर को चार चांद लगाने में आरंभ से ही बतौर करियर गाइडर की भूमिका निभाई है वर्ल्ड वाइड प्रोगेसिव एजुकेशन (डब्ल्यूडब्ल्यूपीई) के चेयरपर्सन रवि शंकर प्रताप और डायरेक्टर स्नेहलता शंकर ने। उनके गाइडेंस में बचपन से ही प्रियांशु रहा और फर्स्ट अटैंप्ट में ही कामयाबी की बड़ी लकीर खींच दी। उसे कंप्यूटर साइंस में चयनित किया गया है। रविशंकर ने बताया कि कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी आफ अमेरिका विश्व के बड़े संस्थानों में एक है। वहां सेलेक्ट होना आम बात नहीं है। वह भी प्रियांशु के नामांकन के लिए उसे आर्थिक मदद दिलाने के प्रयास में जुटे हैं।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के सभी रिक्त पदों को भरने का दिया आदेश

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की लंबित नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश विश्वविद्यालयों और झारखंड लोक सेवा आयोग काे दिए हैं। साथ ही शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया का शीघ्र निष्पादन करने को कहा है। उन्होंने इसके लिए  विश्विद्यालयों और झारखंड लोक सेवा आयोग को तत्परता एवं सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक करने के क्रम में ये निर्देश दिए।उन्होंने कोरोना की गंभीर परिस्थितियों का हवाला देते हुए कॉलेजों में कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों को एक निर्धारित सम्मानजनक मानदेय देने के प्रावधान करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित तकनीकी संस्थानों के रिक्त पदों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता बताई। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में नियमित पदों पर शीघ्र नियुक्ति हेतु रोस्टर क्लियरेंस कर शीघ्र नियुक्ति की अधियाचना झारखंड लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में कुलपति, कुलसचिव तथा अन्य पदों के सृजन की भी चर्चा की गई। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर की समीक्षा करते हुए सभी कुलपतियों से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक ही पाठयक्रम, एक समय में परीक्षा, एक समय में परीक्षा परिणाम की पद्धति लागू करने पर सुझाव प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग द्वारा संचालित विषयों की जानकारी और शिक्षा की स्थिति के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से इन्फारमेंशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क के उपयोग पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट की। राज्यपाल  ने सेवानिवृत्त शिक्षकों/कर्मियों के सेवानिवृत्ति लाभ औऱ पेंशन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी को ससमय सेवानिवृत्ति लाभ और पेंशन मिले, इसके लिए सभी विश्वविद्यालय तत्परता से कार्य करें। राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को महालेखाकार कार्यालय द्वारा वित्तीय अंकेक्षण शीघ्र ही अद्यतन कराने के भी निर्देश दिए।

मानवजीत सिंह ढिल्लो बने मुंगेर के नए एसपी, अर्चना पाटिल बनीं डीएम

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना । मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल को लेकर गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद बिहार चुनाव आयोग ने जिले के दो बड़े अफसरों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की. बिहार निर्वाचन आयोग ने मुंगेर की पुलिस कप्तान लिपि सिंह और जिलाधिकारी राजेश मीणा को तत्काल हटाने का निर्देश दिया. इन्हें हटाने के बाद सरकार ने जिले में नए अफसरों को नियुक्त कर दिया है.

आईपीएस अफसर मानवजीत सिंह ढिल्लो को मुंगेर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं आईएएस रचना पाटिल को मुंगेर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. बताया जा रहा है कि इन अफसरों की तैनाती को लेकर अभी सरकार की आधिकारिक अधिसूचना नहीं जारी की गई है हालांकि ये दोनों अफसर  पटना एयरपोर्ट से मुंगेर के लिए रवाना हो गए हैं. दोनों अधिकारी तत्‍काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करेंगे.

उधर मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने कमान संभाल लिया है. भारी संख्या में पुलिसबल के साथ मनु महाराज इलाके में कैंप कर रहे हैं. डीआईजी मनु महाराज ने कहा कि हम पहले भी अपील कर चुके हैं कि लोग शांति से रहें. जो भी स्थिति है, उसको नियंत्रण में किया जा रहा है. उपद्रवी तत्व बीच में नहीं आएं और क्षति न पहुंचाएं. जांच के बाद जो भी कार्रवाई होनी चाहिए, पुलिस कार्रवाई करेगी. कोई भी उपद्रवी तत्व न आएं और लोग भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनें. तीन-चार थानों के क्षतिग्रत होने की सूचना है. उसका आकलन अभी किया जा रहा है.

डीआईजी मनु महाराज ने आगे कहा कि निश्चित रूप से उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मीडिया फुटेज सामने आये हैं. इस तरह की घटनाएं बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.  गोली कांड मामले की जांच भागलपुर और गया के उच्च स्तरीय अधिकारी करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंगेर पुलिस बिगड़े हालात पर काबू पाने में अब तक असफल रही है. इस कारण पास के दूसरे जिलों की पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है. लखीसराय, जमुई और शेखपुरा से पुलिस फोर्स को जल्द ही मुंगेर बुलाया जा सकता है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा लगाए जाने की तैयार चल रही है.

आतंकी फंडिंग मामला: दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रमुख जफरुल इस्लाम खान के आवास पर एनआईए का छापा

0

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवादी फंडिंग मामले में आज भी दिल्ली और श्रीनगर में कई जगहों पर छापे मार रही है। इसमें छह नॉन-प्रॉफिट संगठन और 9 अन्य जगहें शामिल हैं। दिल्ली के ओखला में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान के दफ्तर को भी एनआईए ने गुरुवार को खंगाला। इसके अलावा उनके अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एनआईए असामाजिक कार्यों और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंड जुटाने वाले उन सभी एनजीओ और ट्रस्टों से जुड़े लोगों के ठिकानों को बुधवार से खंगाल रहा है, जो इनसे जुड़े हुए हैं। इसी कड़ी में आज एनआईए दिल्ली पहुंच गया। गुरुवार की सुबह दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रमुख जफरुल इस्लाम खान के आवास पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है। उनके उन ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही है, जिसका उनके एनजीओ और ट्रस्ट से वास्ता है। कुल मिलाकर एनआईए की दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में 9 ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

केशुभाई का जाना मेरे लिए किसी पितातुल्य के जाने की तरह : मोदी

0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को पितातुल्य करार देते हुए कहा कि उनके निधन की कल्पना नहीं कर सकता। केशुभाई के निधन से दुखी और स्तब्ध मोदी ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को जारी एक भावुक वीडियो संदेश में कहा, ‘केशुभाई के लगभग छह दशक के सार्वजनिक जीवन का एकमात्र लक्ष्य राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र हित था। केशुभाई के साथ 45 साल लंबे जुड़ाव को याद करते हुए मोदी ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बहुत कुछ सिखाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मैं निरंतर उनके संपर्क में रहा। गुजरात प्रवास के दौरान अकसर उनका आशीर्वाद लेने भी गया।’

मोदी ने कहा, आज देश का, गुजरात की धरती का एक महान सपूत हम सभी से बहुत दूर चला गया है। हम सभी के प्रिय, श्रद्धेय केशुभाई पटेल जी के निधन से मैं दुखी हूं, स्तब्ध हूं। केशुभाई का जाना मेरे लिए किसी पितातुल्य के जाने की तरह है। उनका निधन मेरे लिए ऐसी क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी। करीब छह दशक का सार्वजनिक जीवन और अखंड रूप से एक ही लक्ष्य- राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रहित।

उन्होंने कहा कि केशुभाई एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे। एक तरफ व्यवहार में सौम्यता और दूसरी तरफ फैसले लेने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति उनकी बहुत बड़ी खासियत थी। उन्होंने अपने जीवन का प्रतिपल समाज के लिए, समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका हर कार्य गुजरात के विकास के लिए रहा, उनका हर फैसला प्रत्येक गुजराती को सशक्त करने के लिए रहा।

मोदी ने कहा कि एक बहुत ही साधारण किसान परिवार से उठकर निकलने वाले हमारे केशुभाई, किसान के, गरीब के दुख-तकलीफों को समझते थे। किसानों का कल्याण उनके लिए सर्वोपरि था। विधायक रहते हुए, सांसद रहते हुए, मंत्री या फिर मुख्यमंत्री रहते हुए केशुभाई ने अपनी योजनाओं में, अपने फैसलों में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। गांव, गरीब, किसान के जीवन को आसान बनाने के लिए उन्होंने जो काम किया है, राष्ट्रभक्ति और जनभक्ति के जिन आदर्शों को लेकर वो जीवन भर चले, वो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केशुभाई गुजरात के रंग-रंग और रग-रग से परिचित थे। उन्होंने जनसंघ और भाजपा को गुजरात के हर क्षेत्र में पहुंचाया, हर क्षेत्र में मजबूत किया। मुझे याद है, इमरजेंसी के दिनों में किस तरह केशुभाई ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने कहा कि केशुभाई ने मुझ जैसे अनेकों साधारण कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सिखाया, हमेशा मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मैं निरंतर उनके संपर्क में रहा। गुजरात जाने पर मुझे जब भी अवसर मिला, मैं उनका आशीर्वाद लेने भी गया।

उन्होंने कहा कि अभी कुछ सप्ताह पहले ही, सोमनाथ ट्रस्ट की वर्चुअल बैठक के दौरान भी मेरी उनके साथ बहुत देर तक बातचीत हुई थी और वो बहुत प्रसन्‍न नजर आ रहे थे। कोरोना के इस काल में मेरी फोन पर भी उनसे कई बार बातचीत हुई थी, मैं उनकी सेहत के बारे में पूछता रहता था। करीब 45 साल का निकट परिचय संगठन हो, संघर्ष हो, व्‍यवस्‍था का विषय हो, आज एक साथ अनेक घटनाएं मेरी स्‍मृति पटल पर आ रही हैं।

मोदी ने कहा कि आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरी तरह ही बहुत दुखी है। मेरी संवेदनाएं केशुभाई के परिवार के साथ हैं, उनके शुभचिंतकों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि केशुभाई को अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।