Tuesday 30th of June 2026 06:05:12 PM
Home Blog Page 380

अमिताभ चौधरी जैसे बाहरी को जेपीएससी अध्यक्ष बनाकर हेेमंत सोरेन ने दिया धोखा

0

रांची ।  हेमंत सरकार द्वारा जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को नियुक्त किये जाने के विरोध में आदिवासी- मूलवासी छात्र मोर्चा ने परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया! मोर्चा के प्रधान महासचिव रंजीत तिर्की ने सरकार का कामकाजों को आडे़  हांथो लेते हुए कहा कि यह सरकार वादाखिलाफी कर रही है । चुनाव पूर्व आदिवासी- मुलवासियों के हित में नारा लगाकर  तथा रैलियां कर हम सब झारखंडीयों के दिल में घुसा जिसके कारण पुरे झारखंड में आदिवासी और मुलवासियों ने एकमत होकर वोट देकर हेमंत सोरेन का सरकार बनाया! परंतु जैसे ही हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के कुर्सी में बैठे वैसे ही सभी वादे भूल गयें! सरकार बनने के बाद जो भी नियुक्तियां हो रही है सब में बाहरी को बैठाया जा रहा है! 

मोर्चा के महासचिव मनोज महतो ने कहा जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी बाहरी है उन्होनें सरकार पर सवाल खडा़ करते हुए कहा कि क्या कोई झारखंडी शिक्षाविद या अन्य क्षेत्र से पढे़ लिखे व्यक्ति नही हैं जो इस पद पर काबिज हों सके? मोर्चा का मानना है कि कई ऐसे झारखंडी शिक्षाविद हैं जो इस पद के लायक हैं परंतु सरकार आदिवासी-मूलवासी विरोधी है! सरकार भ्रष्टाचार में लीन है मोटी रकम लेकर सरकार इस पद को बेच दिया है! मोर्चा के सचिव साहिल आलम ने कहा कि सरकार अविलंब जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के नियुक्ति के फैसले को वापस ले अन्यथा मोर्चा सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी! सरकार से मोर्चा प्रश्न करती है कि क्या झारखंडी लोग सिर्फ वोट देंगे और सभी पद बाहरी को नियुक्ति दी जाएगी? अगर यही होता रहे तो मोर्चा राज्यव्यापी जोरदार आंदोलन करेगी और सरकार गिरा देगी! 

मोर्चा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर 5 नवंबर को एकदिवसीय धरना मोराबादी स्थित महात्मा गांधी पार्क के समीप देगी!

भोजपुरी फ़िल्म एगो कहानी किसान के का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में हुआ वायरल

0

पटना/राँची। ब्लू वर्ज फ़िल्मस के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म एगो कहानी किसान के का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हैं।इस फ़िल्म में बतौर मुख्य नायक दी राइजिंग रिबेल स्टार अभिनेता राहुल सिंह हैं।जिनका उग्र रूप पोस्टर पर साफ-साफ देखा जा सकता हैं।जैसा कि राहुल सिंह ने बताया कि यह किसानों के जीवन से प्रेरित एक पारिवारिक सामाजिक मनोरंजक और संदेशात्मक भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसमें दर्शकों को किसान के जीवन का सुख दुःख और मेहनत देखने को मिलेगी।आज के समय में भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी एक से बढ़ कर एक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण हो रहा हैं।जबकि,आज भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता विश्व स्तर पर हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग बिहार झारखण्ड के खूबसूरत और मनोरम लोकेशन पर की जायेगी।इससे पहले भी राहुल की कई फिल्में झारखण्ड बिहार में शूट हो चुकी हैं।राहुल को बिहार झारखण्ड का लोकेशन बहुत पसंद हैं।इस कारण वे अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग बिहार झारखण्ड में ही करते हैं।

राहुल सिंह के अतिरिक्त इस फ़िल्म में रेशमा शेख,उदय श्रीवास्तव,बालेश्वर सिंह,अनीता आदि कलाकार अभिनय करेंगे।फ़िल्म की शूटिंग नए साल में 15 फ़रवरी से शुरू की जायेगी।जो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रिलीज होगी।

इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,सह निर्माता कृष्णा पंडित,निर्देशक बिरेन,संगीतकार सावन कुमार व गीतकार मुकेश सावन हैं।जबकि,फ़िल्म के प्रचारक कुमार युडी हैं।राहुल सिंह की रिलीज होने वाली फिल्में छैला सन्दू और बस्ती का शेर व आने वाली फ़िल्में वीरगति,आँचल,युद्धम,ओढ़निया कमाल कर गईल,जौनपुर के सजना आदि हैं।

सरदार पटेल की जयंती को कांग्रेस ने किसान अधिकार दिवस के रुप में मनाया

0

रांची । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानून का व्यापक रूप से विरोध करने का संकल्प लिया। राजधानी रांची सहित कोल्हान के चाईबासा, सरायकेला खरसावां, एवं जमशेदपुर में सत्याग्रह किया गया । चाईबासा सत्याग्रह में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि काले कानून से आज पूरा देश परेशान और तबाह हो रहा है,अपने पूंजीपति मित्रों को पुरस्कृत करने के लिए कृषि कानून में संशोधन देश के हित में नहीं है।

वहीं संथाल परगना के जिले पाकुड़,साहेबगंज, गोड्डा, देवघर में सत्याग्रह किया गया जहां गोड्डा समाहरणालय के समक्ष विधायक प्रदीप यादव ने सत्याग्रह में शामिल हुए एवं काले कानून का विरोध किया। पलामू प्रमण्डल के लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा में कांग्रेस जन सत्याग्रह पर बैठे, जबकि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, गिरीडीह में भी सत्याग्रह का आयोजन किया गया। 
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि चुनाव के उपरांत कृषि कानून और श्रमिक कानून के खिलाफ व्यापक आंदोलन किए जाएंगे, जिसके तहत 1 से 10 नवंबर के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रैक्टर रैली के माध्यम से खेत बचाओ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी आरपीएन सिंह जी उपस्थित रहेंगे।
 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से 10 नवंबर तक 25 लाख हस्ताक्षर प्रभारी आरपीएनसिंह के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्षा को भेजा जाएगा और 14 नवंबर को दो करोड़ किसान एवं खेत मजदूरों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि 14 नवंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू नेहरू के 131वीं जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा जबकि पूर्व संध्या पर 13 नवंबर को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर नेहरू विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

झारखंड के साथ केंद्र सरकार के भेदभाव से गुस्से में है जनता, बेरमो

0

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्र की जनता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड जैसे आदिवासी बहुल एवं पिछड़े राज्य के साथ किये जा रहे पक्षपातपूर्ण के खिलाफ वोट करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में पिछले सात-आठ महीने के दौरान राज्य सरकार द्वारा हर गरीब एवं जरुरतमंद परिवार को उपलब्ध कराये गये अनाज,  प्रवासी कामगारों को ट्रेन, हवाईजहाज और अन्य वाहनों के माध्यम से घर वापसी, प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की गांव-घर में ही रोजगार उपलब्ध कराने तथा संकट के समय में स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुद्दे पर लोग उपचुनाव में वोट करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव आज बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड के कई गांवों में महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अनूप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. उरांव ने कहा भाजपा झूठ की पार्टी है भाजपा के रघुवर दास ने झारखंड के खजाने को खाली करने का काम किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार आम जनों के हित में कार्य कर रही है,जबकि पिछले पांच वर्षां में भाजपा की सरकार ने 11 लाख गरीबों के  राशन कार्ड को डिलीट करने का काम किया।वहीं हेमंत सरकार में 14 लाख गरीबों के राशन कार्ड बनवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपील की कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करीब मतदाता 3 तारीख को महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर  हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत करें ताकि झारखंड की चौमुखी विकास हो सके।चुनावी सभा को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी,जमील अख्तर ने संबोधित किया।सभा का संचालन जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल ने की।

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तीन दिवसीय बेरमो दौरे पर गये है, पहले दिन उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया और संगठन तथा सहयोगी दलों के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।जबकि अगले दो दिनों तक प्रदेश अध्यक्ष बेरमो में ही कैंप करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपचुनाव को लेकर 1 नवंबर को चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के पहले वे वापस रांची लौट आएंगे।

बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल सिंह पर संपत्ति के संबंध में गलत सूचना देने का आरोप

0

भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

उज्ज्वल दुनिया /रांची । उपचुनाव में महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी बेरमो से कांग्रेस के जयमंगल सिंह एवं दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन द्वारा नामांकन पत्र में दी गई गलत एवम भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ भाजपा लगातार आक्रामक है।

भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से शिकायत दर्ज कर जयमंगल सिंह की घोषित संपत्ति की जांच कराने एवम भ्रामक और गलत जानकारी देने के कारण नामांकन रद्द करने की मांग की।सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि  उपर्युक्त शिकायत की प्रति मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय, नई दिल्ली,आब्जर्वर बेरमो विधानसभा क्षेत्र,मुख्य आयकर आयुक्त झारखंड, उपायुक्त बोकारो एवम आरओ बेरमो को भी प्रेषित किया गया है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जयमंगल  सिंह ने इतिहास रच दिया है।पूर्व वित्त मंत्री के पुत्र ने पहले ही आनेवाले वित्तीय वर्ष के रिटर्न्स भरने की जानकारी नामांकन पत्र में दिया है। इन्होंने अपनी धर्मपत्नी के संबंध में भी ऐसी ही जानकारी दी है। इसके अलावा विगत 5 वर्षों की आयकर रिटर्न की जानकारी देने में इन्होंने वर्ष 2017-18 एवम 2016-17की कोई जानकारी नही दी है। सुधीर ने बताया कि यह बिल्कुल समझ से परे है कि इनके बैंक एकाउंट में एक रुपया भी जमा नही है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इन्होंने अपने नाम पर कोई  ऋण,वाहन, गैर कृषि योग्य भूमि,पिस्टल, बंदूक,या अन्य संपत्ति का उल्लेख शपथपत्र में नही किया है। सोना चांदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने केवल मूल्य ही बताए हैं परंतु वह मूल्य कितने वजन केलिये है इसका जिक्र नही है।जो आयोग के नियमानुसारआवश्यक है। इससे स्पष्ट होता है कि उन्होने जानकारियां छिपाई है।
उन्होंने कहा कि जयमंगल सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित पफॉर्म 26 के पेज 5 से लेकर 10 तक के सभी  कॉलम में अनुसूची शब्द का उल्लेख किया है जो बिल्कुल ही असंगत है। सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने इन बातों की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग से जांच कराकर करवाई की मांग की है।

दुमका और बेरमो उप चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, शाम से थम जाएगा शोर

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी व झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 10-दुमका विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा का संचालन दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया।

इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने दुमका के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है। कोरोना संकट एवं केन्द्र सरकार के उदासीनता रवैये के कारण वर्तमान हेमंत सरकार को विकास कार्यों को शुरू करने में विलंब हो रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से संकल्पित हैं, झारखंडी भाईयों, किसानों, मजदूरों, युवाओं को बेहतर बनाने के लिए।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड का विकास तीब्र गति से होगी। झारखंड सरकार अपनी मिटटी को पवित्र बनाये रखने एवं झारखंडी भाईयों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कोई कसर नहीं छोडेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस विपदा में भी झारखंड वासियों को बीमारी,  भूखमरी से बचाये रखने एवं  मजदूरों को मनरेगा में रोजगार देने का कार्य की है।

सभा को विधायक भूषण बाड़ा, नसीम अख्तर, अजमेर अली, सगीर अंसारी, एकराम अंसारी, सराफत अंसारी, अफरोज अंसारी एवं दुमका जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जमाल उदीन ने भी संबोधित किया और मतदाताओं से वोट की अपील की।

गुजरात : देश का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’

0

पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भारत में ताजमहल सहित अन्य सभी स्मारकों से बहुत आगे 

न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से 50 फीसद अधिक हुआ आकर्षक, कोरोना अवधि के दौरान 7 महीने तक बंद रहा -खुलने के बाद 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 10 हजार पर्यटक आए

केवड़िया/अहमदाबाद । गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की लोकप्रियता विश्व के अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में कई गुना अधिक बढ़ गयी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैचू ऑफ लिबर्टी’ की तुलना में अधिक पर्यटक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में आ रहे हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में प्रतिदिन आने वाले 10,000 पर्यटकों की तुलना में मार्च 2020 (प्रति दिन कोरोना अवधि) से पहले ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में आने वाले पर्यटकों की संख्या 15,036 हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस को चिह्नित करने के लिए एकता परेड का आयोजन भी किया गया था।
गत 31 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण की गई सरदार पटेल की प्रतिमा को देखने के लिए आए एक नवम्बर, 2018 से 17 मार्च, 2020 तक, देश और विदेश के 43 लाख पर्यटक लिए आए, जिससे कुल राजस्व लगभग 120 करोड़ रुपये था। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण, 17 मार्च से 16 अक्टूबर, 2020 तक 7 महीने तक बंद रहने के बाद, यह 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक फिर से शुरू हुआ, जब लगभग 10,000 पर्यटक आए।
नर्मदा जिले के केवडिया कॉलोनी में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण एक खास विषय बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास कई अन्य परियोजनाओं को शुरू करने की घोषणा के बाद से पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है। 31 अक्टूबर, 2018 को प्रतिमा के अनावरण के बाद से एक वर्ष में 2.4 मिलियन से अधिक लोगों ने साइट का दौरा किया है। उस समय, प्रतिमा की वार्षिक आय 63.69 करोड़ थी। यह राजस्व देश के शीर्ष 5 स्मारकों की तुलना में बहुत अधिक है। इस प्रकार, 2019 में’स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देश में सबसे अधिक कमाई वाला स्मारक बन गया।
पिछली दिवाली पर 2,91,640 पर्यटक आए जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। 2019 में दिवाली की छुट्टियों के दौरान प्रति दिन पर्यटकों की औसत संख्या 22,434 थी जबकि 2018 की दिवाली की छुट्टियों के दौरान प्रति दिन औसत 14,918 पर्यटक थे। एक नवम्बर 2018 से 31 अक्टूबर 2019 तक कुल 27,17,468 पर्यटक आए। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास आए पर्यटक आकर्षण को जोड़कर सालाना पर्यटकों की संख्या में 50.4 फीसद की वृद्धि हुई है। देश में पहली बार केवडिया में नाइट टूरिज्म – रात में मुख्य सड़क और सभी परियोजनाएं रंगीन रंगीन रोशनी से जगमगाती हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) 2017-18 के अनुसार भारत में शीर्ष पांच स्मारकों का उच्चतम मूल्य में ताजमहल की वार्षिक आय 56.83 करोड़ रुपये थी। इस बीच 64.58 लाख लोगों ने ताजमहल का दौरा किया। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को 24.45 लाख लोगों ने एक वर्ष पूरा होने पर यानी 31 अक्टूबर 2018 से 31 अक्टूबर 2019 तक दौरा किया था और इसकी वार्षिक आय  63.69 करोड़ थी। अहमदाबाद और केवडिया के बीच सी-प्लेन सेवा आज से शुरू होने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने केवडिया से देश की पहली सी

0

अहमदाबाद/ केवडिया । सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में पहली सी प्लेन सेवा का उद्घाटन किया। गुजरात में दो स्थानों पर आज से सी प्लेन सेवा शुरू हुई है प्रधानमंत्री ने इससे पहले केवडिया में नर्मदा जल एयरोड्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद समुद्री विमान से अहमदाबाद पहुंचे और यहां साबरमती वाटर एरोड्रम का उद्घाटन किया। यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन केवडिया में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजिल दी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय एकता की परेड में शामिल हुए। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री ने सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 11.45 बजे नर्मदा जल एयरोड्रम का उद्घाटन किया। यहां केवडिया में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली सी प्लेन सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद  प्रधानमंत्री मोदी ने स्पाइस जेट के सी प्लेन से दोपहर 01 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। मोदी दोपहर 1:45 बजे अहमदाबाद साबरमती नदी पर उतरे। उन्होंने यहां साबरमती वाटर एरोड्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद वे कार से एरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी सी-प्लेन में यहां आए थे। अपने गृह राज्य गुजरात में समुद्री विमान सेवा शुरू करना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था।

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी राज्य सरकार

0

लव जेहाद रोकने के लिए नया और सख्त कानून लाएगी योगी सरकार

 देवरिया और मल्हनी की जनसभा से मुख्यमंत्री योगी का विपक्षियों पर बड़ा हमला
 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं से खाली कराई जा रही जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया की जनसभा से गरीबों के लिए ये बड़ा ऐलान किया। देवरिया और मल्हनी विधानसभा क्षेत्रों की जनसभाओं के मंच से योगी ने सपा और बसपा पर भी जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे और अराजकता कराने के लिए गुंडों की नई श्रृंखला तैयार कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दंगे की साजिश रचने वालों को जेल भेजेंगे। गुंडों और दंगाइयों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। योगी ने जनसभा के मंच से लव जेहाद पर भी चेतावनी दी। शादी के लिए धर्म बदलने का गलत ठहराने के हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जेहाद नहीं चलने देंगे। लव जेहाद पर सरकार बहुत जल्द नया और प्रभावी कानून बनाने जा रही है। छद्म नाम और वेश बदल कर बेटियों के साथ छल करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।    
योगी ने कहा कि अवैध तरीके से जुटाई गई माफियाओं की हर संपत्ति सरकार जब्त करेगी। व्यापारियों और उद्यमियों की जिन जमीनों पर पिछली सरकारों के समर्थन से गुंडों ने कब्जा कर लिया था उसे मुक्त कराने के बाद व्यापारियों व उद्यमियों को वापस किया जाएगा। गुंडों के कब्जे से मुक्त कराई जा रही शेष जमीनों पर सरकार उन गरीबों के लिए आवास बनाएगी, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है।

 उन्होंने कहा कि देश में जातिवाद और वंशवाद की राजनीति खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की जमीन से जोड़ा है। हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार और पार्टी ही देश और समाज है। कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने जनता की सेवा की। दूसरे राज्यों में संघर्ष कर रहे मजदूरों को घर तक पहुंचाने का काम किया। उनके भोजन की व्यवस्था की। सभी वर्गों को भरण पोषण भत्ता दिया गया।

योगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब, किसान, नवजवान और महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन, तुष्टिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है। गरीबों को रसोई गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन समेत तमाम योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमने 30 लाख लोगों को अलग अलग क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने का काम किया है। साढ़े तीन लाख युवाओं को नौकरियां दीं। ग्रामीण महिलाओं को बैंक शखी योजना के जरिये रोजगार दिया। प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया। अब बड़ी संख्या में कंपनियां आ रही हैं लोगों को रोजगार और व्यापार मिल रहा है।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा अपने लिए जी रहे थे। सपा की सहानुभूति माफियाओं के साथ है और हमारी सहानुभूति जनता से। इसी लिए, हम गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा रहे हैं । योगी ने भीड़ से पूछा माफियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है आपको कैसा लग रहा है, भीड़ ने हाथ उठा कर बहुत अच्छा .., बहुत अच्छा.., का नारा लगाया। योगी ने कहा कि अपराधियों से सहानुभूति रखने वाली पार्टियों को समर्थन नहीं मिलना चाहिए। सपा गुंडों की नई श्रृंखला बना रही है ताकि दंगे कराए जा सकें, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। योगी ने कहा कि राज्य सरकार मिशन शक्ति के जरिये बेटियों के अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही उनके पोस्टर चौराहों पर लगा रही है। लव जेहाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि लव जेहाद नहीं चलने देंगे। लव जेहाद पर बहुत तेजी से सख्ती करने जा रही है सरकार। योगी ने कहा कि चीनी मिलें बेच कर किसानों,नौजवानों को बेरोजगार करने वाले सपा,बसपा के लोग किस मुंह से जनता के बीच जा रहे हैं । 

विकास की ताली दोनों हाथों से बजती है, इसलिए बिहार में भी चाहिए एनडीए की सरकार : सतपाल महाराज

0

दीघा विस क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजीव चौरसिया के पक्ष में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री ने की सभा

– कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नये-नये आयाम स्थापित किये जा रहे

– बिहार में पहले गड्ढ़ों में सड़कें थीं, अब फोर लेन पर सरपट दौड़ रहीं गाड़ियां, प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा विकास

पटना (हि.स.)। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विपक्षी गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि हम बड़ी आसानी से कह देते हैं कि इतनी नौकरियां देंगे, जबकि नौकरी के लिए पहले पद सृजित करने पड़ते हैं। बजट लाना पड़ता है। जितनी लाख नौकरियां देंगे, उतने लाख का बजट भी चाहिए। अगर बजट नहीं है तो नौकरियां कहां से मिलेंगी। इसलिए बजट के लिए हमें केंद्र सरकार की तरफ देखना होगा। जिस तरह ताली दोनों हाथों से बजती है उसी तरह विकास की ताली भी दोनों हाथों से ही बजेगी। केंद्र में एनडीए की सरकार है और आगे जब आपके बिहार में भी एनडीए की सरकार होगी और तो निश्चित रूप में विकास की ताली बजेगी। वे शनिवार को पटना स्थित गर्दनीबाग के संजय गांधी स्टेडियम में दीघा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी डॉ. संजीव चौरसिया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में विकास के नये-नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। देश रोज नये मुकाम हासिल कर रहा है। पहले जब हम बिहार में आते थे तो सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देते थे। पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। आज यहां सड़कों पर सरपट गाड़ियां दौड़ रही हैं। चार लेन सड़कें बनाई जा रही हैं। विकास प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। इसलिए बिहार में फिर से एनडीए की सरकार जरूरी है। सतपाल महाराज ने कहा कि मेरा सपना था कि उत्तराखंड के पहाड़ में रेल पहुंचाई जाए। उस सपने को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। आज ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के लिए रेल लाइन का कार्य बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है। 

महाराज जी के सद्प्रयास से इस बार भी बिहार में एनडीए की ही सरकारः रविशंकर प्रसाद

दीघा विधानसभा क्षेत्र की इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री व पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सतपाल महाराज का पटना की धरती पर अभिनंदन और स्वागत करता हूं। चुनावी व्यस्तता के चलते सभा में आने में हुए विलम्ब के लिए क्षमा मांगते हुए उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले कोरोना होने वालों में सतपाल महाराज भी परेशान हुए। लेकिन जिस संयम का परिचय उन्होंने दिया, पूरे देश के लिए वह एक मिसाल है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराज ने अपनी चिंता न करते हुए परिवार की चिंता की और देश के सामने संदेश दिया कि अंदर से हिम्मत हो, संकल्प हो तो कोरोना पर विजय प्राप्त हो सकती है। हमें विश्वास है कि महाराज जी की प्रेरणा और सभी के सद्प्रयासों से इस बार भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

भाजपा की बिजनेस समिट, तृणमूल कांग्रेस ने बताया चुनावी नौटंकी

0

कोलकाता- अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले अब भाजपा एक और बड़ा दांव चलने नहीं जा रही है। प्रदेश भाजपा इकाई राज्य में निवेश को आकर्षित करने और अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए कोलकाता में एक व्यापार सम्मेलन  का आयोजन करेगी। पार्टी के राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने शुक्रवार देर शाम एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजना 20 दिसंबर या 21 जनवरी को यह समिट आयोजित करने की है।

  इधर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के इस कदम को “चुनावी नौटंकी” करार देते हुए खिल्ली उड़ाई है। वहीं, भाजपा सांसद दासगुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा, ‘हमने राज्य में निवेश के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए कोलकाता में एक व्यावसायिक बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। कोविड-19 की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद यह तय किया जाएगा कि यह वर्चुअल या वास्तविक शिखर सम्मेलन होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम इसमें प्रमुख कारोबारियों, उद्यमियों और स्टार्ट-अप कंपनियों को आमंत्रित करेंगे और उनसे बात करेंगे कि वे क्या चाहते हैं और तदनुसार एक निवेशक-अनुकूल वातावरण तैयार करेंगे।’ उन्होंने पिछले 9 वर्ष से ज्यादा के शासनकाल में राज्य में निवेश लाने में विफल रहने के लिए ममता बनर्जी सरकार की

औद्योगिक नीति की कड़ी आलोचना भी की।भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित व्यावसायिक शिखर सम्मेलन तृणमूल सरकार की औद्योगिक नीति में खामियों को खोजने का एक प्रयास है, जो पिछले साढ़े नौ वर्षों में राज्य में किसी भी निवेश को आकर्षित करने में विफल रही है।

केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन मान्य नहीं : हाईकोर्ट

0

प्रयागराज- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाले युगल की याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने याचियों को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने की छूट दी है। याची ने परिवार वालों को उनके शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने मुजफ्फरनगर जिले की प्रियांशी उर्फ समरीन व अन्य की याचिका पर दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया है।

जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश

0

लखनऊ-दाल और सब्जियों की बेलगाम कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसानों और आम जनता का हित सर्वोपरि है। यह सुनिश्चित कराएं कि किसान को उपज का उचित मूल्य मिले और आमजन को आवश्यक खाद्य सामग्री सही कीमत पर उपलब्ध हो।

शुक्रवार को अपने आवास पर आहूत उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता को उचित मूल्य पर दाल एवं सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं। आवश्यक खाद्य सामग्री की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ जरूरी है कानून: आलोक कुमार

0

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने दी निकिता के परिजनों को सांत्वना

फरीदाबाद । बल्लभगढ़ के अग्रवाल कालेज की बीकॉम ऑनर्स की छात्रा निकिता तोमर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने शुक्रवार को अपना घर सोसायटी पहुंचकर निकिता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने निकिता के पिता मूलचंद तोमर को न्याय की दिलासा दी।

आलोक कुमार ने कहा कि इस्लामिक जिहाद के खिलाफ फ्रांस और भारत की एक जैसी लड़ाई है। मेवात में पिछले एक हफ्ते में छह घटनाएं ऐसी सामने आई हैं, जो लव जिहाद से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ कानून जरूरी है। विश्व हिंदू परिषद लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने को संघर्ष जारी रखेगा।

आलोक कुमार ने कहा कि एक प्रतिभावान और आसमान छूने की उमंग रखने वाली लड़की इस्लामिक जिहादियों के हाथों मार दी गई। इस पर धैर्य करना कठिन ही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लामो-फासिस्ट जिहादियों की कार्रवाई से विश्वभर में सभ्य समाज की अभिव्यक्ति की आजादी, मानव की गरिमा और जीवन संकट में आ रहे हैं। हम सभी को इसका मिलकर मुकाबला करना होगा।

छत्तीसगढ़: 5 लाख की इनामी नक्सली महिला दशरी उर्फ समीता गिरफ्तार

0

कांकेर । जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशोकोड़ी गट्टाकाल से डीआरजी, फॉल्कान टीम जिला बल और 04वीं वाहिनी बीएसएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 05 लाख की इनामी नक्सली महिला दशरी उर्फ समीता को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने परिवार से मिलने आई थी, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार गस्त सर्चिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गट्टाकाल की पांच लाख की इनामी नक्सली महिला दशरी उर्फ समीता पति तीजू कोरसा शुक्रवार को परिवार से मिलने आएगी। दशरी वर्तमान में नक्सली संगठन किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। दशरी वर्ष 2007 से सक्रिय रूप से नक्सली संगठन में रहकर पानीडोबिर एलओएस, मिलिट्री कम्पनी नम्बर 05, कुएमारी एलओएस में काम किया है। इसके अलावा वर्तमान में किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के पद पर कुऐमारी क्षेत्र में कार्य कर रही थी।

वर्ष 2008 में थाना कोयली बेड़ा क्षेत्रा अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल निवासी बृजलाल पुत्र सीताराम तेता (45) को दशरी ने कहा था कि वह अपने दोनों लड़कियों एंव लड़के को दलम में दे दे। जब बृजलाल ने दशरी की बात नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में दशरी पूरी तरह शामिल थी। इसके अलावा वर्ष 2015 में थाना कोरर क्षेत्रांतर्गत बरबसपुर लौह आयस्क खदान (काइन डोंगरी माइन्स) की मशीनों और वाहनों में आग लगाने की घटना में भी शामिल थी।

पुलिस के अनुसार दशरी उर्फ समीता कोरर एवं कोतवाली थाने में पुलिस पार्टी पर हमला एवं आगजनी के मामले में भी वांछित थी। इसके अलावा जिला कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिले में किए अपराध के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।