Tuesday 30th of June 2026 07:14:27 PM
Home Blog Page 379

बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता दिलाने की सिफारिश करने वाले एआईएमआईएम विधायकों की हो गिरफ्तारी : भाजपा

0

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पुणे समेत कई शहरों में छिपकर रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय नागरिकता दिलाने की सिफारिश करने वाले एआईएमआईएम के दो विधायकों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 

भातखलकर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि साकीनाका पुलिस ने बांगलादेशी नागरिकों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एआईएमआईएम विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल अब्दुल खलील और शेख आसिफ शेख रसीद के लेटरहेड बरामद किये हैं। दोनों विधायकों ने बांगलादेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता दिलाने की सिफारिश की थी, साथ ही अपना कोरा लेटरहेड भी दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों का यह कृत्य राजद्रोह है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस मामले में इन दोनों विधायकों की गिरफ्तारी का आदेश जारी करना चाहिए। भातखलकर ने बताया कि एआईएमआईएम के इन दोनों विधायकों ने मुंबई, नागपुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद में छिपकर रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों को अपना लेटरहेड दिया था। साकीनाका पुलिस स्टेशन की ओर से हो रही जांच में पुलिस ने इन दोनों विधायकों के सिफारिश पत्र सहित 7 कोरे लेटरहेड भी बरामद किए हैं। इन दोनों विधायकों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उप्र के दिल्ली से सटे जनपदों में पॉजिटिविटी दर बढ़ी, त्योहार में संक्रमण बढ़ने का खतरा

0

राज्य में कोरोना के 23,035 सक्रिय मामले, बीते चौबीस घंटें में 25 मरीजों की मौत

लखनऊ । प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब घटकर 23,035 हो गई है। ये 17 सितम्बर को आए अभी तक के उच्चतम स्तर 68,235 से 45,200 कम है। वर्तमान में प्रदेश में होम आइसोलेशन में 10,177 मरीज हैं। 

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि बीते चौबीस घंटें में संक्रमण के बाद 25 मरीजों की मौत हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 7,076 है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,34,064 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,54,16,145 सैम्पल की जांच की गयी है।

हालांकि कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आने के बावजूद यह समय बेहद संवेदनशील है। कई देशों एवं राज्यों में कोविड की ‘सेकण्ड वेव’ देखने को मिली है। वहीं दिल्ली में भी ऐसी स्थिति के मद्देनजर उससे सटे प्रदेश के जनपदों में असर देखने को मिल रहा है। 

प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य के मुताबिक प्रदेश की कुल पॉजिटिविटी दर 1.5 प्रतिशत है, जो काफी कम है। वहीं अगर ​अलग-अलग जनपदों के हिसाब से देखें तो दिल्ली से सटे होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पॉजिटिविटी दर अन्य जनपदों की अपेक्षा ज्यादा है।  

इसलिए आवश्यक है कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के सभी उपायों को अपनाते हुए सावधानी बरतें। त्योहारों का मौसम होने के कारण इस दौरान लोगों का मिलना-जुलना ज्यादा होता है और वह एक दूसरे के सम्पर्क में ज्यादा आते हैं। इसलिए इस समय संक्रमण फैलने की सम्भावना बेहद ज्यादा है। इसके लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, जिससे कोरोना संक्रमण की गिरती दर पुनः न बढ़े।

उन्होंने बताया कि वहीं राज्या में फोकस सैम्पलिंग का अभियान जारी है, जिसमें ऐसे लोगों के बीच जाकर उनके कोरोना नमूने लिए जा रहे हैं, जो ज्यादा लोगों के सम्पर्क में रहते हैं। इनमें जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें तत्काल आइसोलेट किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोगों को भीड़ से हटाकर समूह में संक्रमण मिलने से रोका जा सके।

बिना धर्म बदले दो धर्मों को मानने वाले कर सकते शादी

0

प्रयागराज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि बालिग युवक-युवती अपनी मर्जी व पसंद के किसी भी व्यक्ति के साथ रह सकते हैं। उनके जीवन में किसी को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। हालांकि संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद का धर्म अपनाने का अधिकार देता है। लेकिन, महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत बिना धर्म बदले दो धर्मों को मानने वाले शादी करके वैवाहिक जीवन बिता सकते हैं। यह कानून सभी धर्म पर लागू है। इसके बावजूद लोग शादी करने के लिएधर्म परिवर्तन कर रहे हैं, जो सही नहीं है। कोर्ट ने अलग-अलग धर्म मानने वाले याचियों को अपनी मर्जी से कहीं भी किसी के साथ रहने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने सहारनपुर की पूजा उर्फ जोया व शावेज की याचिका पर दिया है।

पूजा ने घर वालों की मर्जी के बगैर बिना बताए शावेज से शादी कर ली। जब परिवार को पता चला तो उसे पकड़ कर घर में नजरबंद कर दिया। इस पर यह याचिका दाखिल की गयी। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में 18 साल की लड़की को पेश करने का निर्देश दिया था। लेकिन, पिता द्वारा लड़की को पेश नहीं किया गया।

दुर्गापुर बांध का गेट क्षतिग्रस्त, बंगाल के गांवों में बाढ़ को लेकर दहशत

0

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर बांध के लॉक गेट का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद पश्चिम बर्धमान जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आने के डर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

राज्य के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुर्गापुर बांध के लॉक गेट नंबर 31 को भारी नुकसान पहुंचा और अब वह काम नहीं कर रहा है। इसके कारण यह पानी के प्रवाह की जांच नहीं हो पा रही है और यहां से भारी मात्रा में पानी लगातार निकल रही है।

सूत्रों ने कहा कि सिंचाई विभाग के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं लेकिन स्थिति अभी भी ‘नियंत्रण में नहीं’ है। लॉक गेटों को देख-रेख करने वाले कर्मचारियों ने देखा कि मेटल लॉक गेट आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था और पानी अनियंत्रित होकर बह रहा था। तत्काल इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई।

692 मीटर लंबा दुर्गापुर बांध 1955 में दामोदर नदी पर बनाया गया था। इसमें 34 गेट हैं और 2 नीचे से पानी निकालने वाले गेट भी हैं। यह 12 मीटर ऊंचा बांध है। एक अधिकारी ने कहा, “मरम्मत का काम अभी चल रहा है।”

इसका पानी पीने के अलावा दुर्गापुर-आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी यूनिट्स को भी सप्लाई किया जाता है।

महिलाओं का पीछा करने पर यूपी में जालौन के जिला कांग्रेस प्रमुख की पिटाई

0

जालौन । जालौन में महिलाओं का पीछा करने और परेशान करने पर 2 महिलाओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पिटाई कर दी। कांग्रेस नेता को महिलाओं द्वारा चप्पलों से पिटाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही आरोपी अनुज मिश्रा की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की तस्वीर भी वायरल हुई। यह घटना शनिवार को ओरई में स्टेशन रोड पर हुई।

माया और वर्षा नाम की 2 महिलाओं ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस नेता अक्सर उन्हें फोन करके परेशान करता था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यूपीसीसी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

महिलाओं ने कहा, “हमने पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। हमने मिश्रा को यहां बुलाया और सार्वजनिक रूप से उनकी पिटाई की। हम इसके अलावा और क्या कर सकते थे।

इस घटना को लेकर संपर्क करने पर उप्र कांग्रेस के नेताओं ने अनभिज्ञता जाहिर की।

राज्य सरकार को अस्थिर करने की रची जा रही साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे

0

दुमका और बेरमो सीट पर हमारी जीत तय है , अपनी हार देखकर बीजेपी कर रही है अनर्गल बयानबाजी
 राज्य में स्थापित उद्योगों  में 80%  नौकरी स्थानीय युवाओं को मिले,  इसके लिए सरकार बनाएगी नीति
राज्य को कोरोना संक्रमण से बाहर निकालकर जीवन को सामान्य बनाना सरकार का लक्ष्य

उज्ज्वल दुनिया/दुमका । हमारा दिल बहुत बड़ा है । भारतीय जनता पार्टी और  अन्य विरोधी दलों द्वारा हमारे खिलाफ की जा रही  छोटी मोटी  आलोचनाओं को हम ध्यान नहीं देते हैं,  लेकिन जब सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जाएगी तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । भाजपा को इसका हम माकूल जवाब देंगे । हेमंत सोरेन  ने दुमका में  संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा  कि भाजपा का क्रियाकलाप देश और लोकतंत्र के लिए खतरा है ।राज्यों की सरकारों को अस्थिर करना उसकी परंपरा रही है, लेकिन वह इसकी लाख कोशिश कर ले, झारखंड की जनता उसे करारा जवाब देगी।

 *दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे* 

 मुख्यमंत्री ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि दुमका और बेरमो सीट पर हमारी जीत  तय है । भारतीय जनता पार्टी चाहे जितनी ताकत लगा ले ,उसे दोनों ही सीटों पर करारी शिकस्त मिलेगी । अपनी हार को देखकर ही बीजेपी अनर्गल बयानबाजी कर रही है,  लेकिन 3 नवंबर को जनता  अपने  वोटों  से उसे सबक सिखा देगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि  झारखंड मुक्ति मोर्चा को संथाल परगना की जनता का प्यार पहले से मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा ।

 *कमजोर हो रहे हैं केंद्र राज्य संबंध* 

 मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर  निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी नीतियों  को जबरन जनता पर थोप  रहे हैं जिसका असर केंद्र राज्य संबंध पर पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि झारखंड के हिस्से के पैसे को काटा जा रहा है । जीएसटी में जो राज्यों की हिस्सेदारी होती है , उसे नहीं दिया जा रहा है । इतना ही नहीं, राज्य के खजाने से भी पैसे निकाल लिए गए । यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अच्छा नहीं है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार  आउटसोर्सिंग, सरकारी  कंपनियों का विलय,  सरकारी कंपनियों का निजीकरण और सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है  । इससे रोजगार के मौके कम होंगे, वही आदिवासी , दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को भी नुकसान पहुंचेगा । सरकार अपने क्रियाकलापों से संविधान के मूल भाव को भी दरकिनार करने का काम कर रही है ।  सरकार ने जो नया किसान बिल पारित किया है ,उससे पिछड़े राज्यों के किसानों को भविष्य में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा ।

 *भाजपा के श्री दीपक प्रकाश पर मुकदमा वापस नहीं होगा* 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश  द्वारा दिया गया बयान कोई नया नहीं है । यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है कि वह राज्यों की स्थिर सरकारों को अस्थिर करे । भाजपा शुरू से ही  हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देती रही है और झारखंड में भी अब यही कोशिश कर रही है ।लेकिन,  उसका यह मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा ।  उन्होंने कहा कि 2 माह के अंदर राज्य में सरकार बनाने को लेकर दीपक प्रकाश ने जो बयान दिया है और उनके खिलाफ  जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसे वापस नहीं लिया जाएगा ।  इस मुकदमे  को लेकर आगे जांच होगी ।

 *कोरोना काल में अपने कर्तव्यों का किया निर्वहन* 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने अपने कर्तव्यों का पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन किया है । चाहे प्रवासी मजदूरों को वापस घर लाने की बात हो या फिर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना । सरकार की ओर से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई । झारखंड  देश का पहला राज्य  था जिसने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज और ट्रैन से उन्हें वापस लाने का काम किया । उन्होंने कहा कि राज्य को संक्रमण से बाहर निकाल कर जीवन को सामान्य बनाना सरकार का पहला लक्ष्य है और इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है ।

 *ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन  प्राथमिकता* 

 मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार  कृष संकल्प है ।  रोजगार सृजन को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई है । अब हमारी कोशिश यही है कि राज्य में स्थापित निजी उद्योगों में 80% स्थानीय लोगों को  नौकरी मिले इसके लिए सरकार जल्द ही एक नीति बनाएगी ।

 *व्यवसाय और उद्योगों को बढ़ावा दे रही सरकार* 

 झारखंड में रोजगार तभी  बढ़ेंगे , जब यहां उद्योग धंधे लगेंगे । व्यवसाय और  उद्योग धंधों  को बढ़ावा देने के लिए सरकार की कोशिशें लगातार जारी है ।उन्होंने कहा कि उद्योगों को लगाने के लिए जमीन चाहिए और जमीन कैसे उन्हें उपलब्ध कराई जाए,  इस पर व्यापक सहमति बनानी जरूरी है ।  मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर ग्राम सभाओं से कहा कि वे इस पर  व्यापक विचार-विमर्श कर सरकार को सुझाव दें ताकि उद्योगों को भी जमीन मिल सके  और रैयतों को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो । इसके माध्यम से हम अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करा सकेंगे ।

 *लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं* 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की परेशानियों को दूर करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है । इस सिलसिले में ट्विटर के माध्यम से जो समस्याएं आ रही है  उसके निदान के लिए तुरंत निर्देश दिए जा रहे हैं , लेकिन यह बात भी सही है कि हर कोई ट्विटर पर अपनी समस्या नहीं बता

चिराग पासवान का दावा, चुनाव बाद एनडीए छोड़ देंगे नीतीश कुमार

0

उज्ज्वल दुनिया/पटना । लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी से नाता तोड़कर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को चुनौती देने की एक और कोशिश करेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अकेले लड़ने का फैसला करने वाले चिराग पासवान को इस चुनाव के बाद नीतीश मुख्यमंत्री के तौर पर स्वीकार्य नहीं हैं और वह मौजूदा विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी का समर्थन करने का दावा करते रहे हैं।

नीतीश कुमार फिर मार सकते हैं पलटी

उन्होंने रविवार को दावा किया कि नीतीश कुमार जो बार-बार पल्टी मारने के कारण ‘पलटूराम’ के तौर पर जाने जाते हैं, इस चुनाव के बाद फिर पलटी मार सकते हैं। वह आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के साथ लंबी राजनीतिक लड़ाई के बाद बिहार में सत्ता में आए थे। कुछ साल बाद उन्होंने पुराने सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ लिया और अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी के साथ गठबंधन कर लिया।

दो साल में लालू प्रसाद को नीतीश ने छोड़ा

चिराग ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश द्वारा विरोध किए जाने को याद करते हुए आरोप लगाया, ‘राष्ट्रीय स्तर पर खुद को प्रधानमंत्री को संभावित चुनौती देने वाले के तौर पर पेश करने के लिए नीतीश ने पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ कितना जहर उगला था। दो साल में लालू प्रसाद को छोड़ दिए और एनडीए में वापस लौट आए।

चुनाव प्रचार में लालू के प्रति सजग हैं नीतीश

चिराग पासवास के दिवंगत पिता और एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल हुए थे। जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा, ‘मेरी बात को याद रखें कि नीतीश अपने चुनाव प्रचार के दौरान लालू प्रसाद के प्रति बहुत सजग हैं और एक बार फिर से महागठबंधन के साथ अगली सरकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। यहां तक कि 2024 में खुद को मोदी के एक विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर सकते हैं।

राजेंद्र सिंह को लोजपा में मिलेगी बडी जिम्मेवारी 

इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि दिनारा से लोजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को बड़ी ज़िम्मेवारी देगी। उन्होंने दावा किया कि दिनारा से लोजपा की जीत हो चुकी है और जेडीयू के उम्मीदवार की ज़मानत ज़ब्त हो गई है। चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के बाद बिहार में लोजपा और भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ कर दिया है ।

पंद्रह चोटियों पर काबिज हुआ भारत, चीन किंकर्तव्यविमूढ़ : भट्ट

0

नैनीताल । लोकसभा की रक्षा समिति के सदस्य और स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि भारतीय सेना साजो सामान के साथ 15 चोटियों पर काबिज हो गई है। भारत की ऐसी मजबूत स्थिति को देखकर चीन हक्का-बक्का है। वह किंकर्तव्यविमूढ़ सा हो गया है। उन्होंने यह टिप्पणी  रविवार को यहां पत्रकारों से भारत-चीन सीमा पर सामरिक स्थिति पर की।  भाजपा नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि भट्ट ने  कहा कि  चीन को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि उनके कार्यकाल में चीन ने भारत के 97 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन, देश प्रथम, पार्टी द्वितीय एवं परिवार अंतिम का जिक्र करते हुए भट्ट से पार्टी के एक विधायक पर लग रहे बलात्कार जैसे आरोप एवं एक काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत के आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने के बयानों पर पूछा गया। इस पर सांसद भट्ट ने कहा कि भाजपा में आम  कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर लगने वाले आरोपों पर आंतरिक जांच करने, एवं पार्टी के जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों पर कार्रवाई के लिए प्रावधान हैं। जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी मामलों में भी पार्टी आंतरिक जांच करती है, और कानूनी तौर पर आरोप साबित होने के बाद ही आंतरिक जांच के निर्णय सार्वजनिक किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही इकलौती पार्टी है जहां कार्यकर्ता प्रशिक्षित करके तैयार किए जाते हैं। अगले 50 वर्षों के लिए भी युवा मोर्चा आदि इकाइयों से भविष्य के नेता तैयार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि   1951 में जनसंघ के रूप में गठन एवं 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से पार्टी का एक भी विभाजन नहीं हुआ है। प्रदेश भर में चल रहे प्रशिक्षण वर्गों में पार्टी के गठन से लेकर अब तक के इतिहास, पार्टी की सरकारों के कार्यों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर पार्टी नेता गोपाल रावत, भानु पंत, कुंदन बिष्ट, मोहित साह आदि  मौजूद रहे।

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,95580 हुई

0

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई है। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 947 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 295580 हो गई है। इसमें से 274273 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 3179 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 19441 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1674 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 336 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 206351 है। जबकि 196051 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1386 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 9367 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 930 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। 

 त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 54 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 30714 है। जबकि 28855 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 141 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1493 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 343 मरीजों की मौत हुई हैं।

 मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 230 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 18502 है। जबकि 14862 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1057 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3472 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 168 मरीजों की मौत हुई है।

 अरुणाचल प्रदेश में 100 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 14852 हो गई है और 12959 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1856 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 37 मरीज की मौत हो चुकी है।

 मेघालय में 70 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9452 हो गई है, वहीं 8345 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 220 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1016 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 88 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 102 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9047 हो गई है, वहीं 7375 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 146 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1552 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 39 मरीज की मौत हो चुकी है।

 सिक्किम में 27 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3940 हो गई है, वहीं 3535 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 255 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 68 मरीज की मौत हो चुकी है।

 मिजोरम में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2722 हो गई है और 2291 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 430 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 01 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को आदिवासियों को बांटने के काम पर लगाया है

0

उज्ज्वल दुनिया/दुमका । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मसलिया प्रखंड क्षेत्र के मक्रमपुर मैदान में शनिवार को झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में लोगों से मतदान करने को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को आदिवासियों को बांटने में लगाया है। इसलिए आप सभी सतर्क रहें। वह आदिवासियों को बरगला कर आदिवासी एकता को कमजोर करना चाहते हैं, जिससे कि भाजपा वाले यहां के खनिज संपदा को गुजरात के व्यापारी के माध्यम से लूटकर दिल्ली ले जा सके। दो वर्ष पहले रघुवर सरकार ने एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट के छेड़छाड़ कर यहां के जमीन को हथियाना चाहा था। पर हमलोगों के विरोध करने पर छेड़छाड़ नहीं कर पाए। जब तक राज्य में अबुआ शासन रहेगा, तब तक राज्य का विकास संभव है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि 5 वर्ष पहले मेरी सरकार द्वारा 10 रुपए में गरीबों के लिए धोती, साड़ी, लुंगी का वितरण किया गया था। इसे भाजपा ने बंद कर दिया। भाजपा वाले ने राज्य में 11 लाख 500 गरीबों का राशन कार्ड बंद कर दिया था। मेरी सरकार आते ही 15 लाख 500 नए राशन कार्ड बनाया गया। अबुआ सरकार को मजबूत करने के लिए बसंत सोरेन को मतदान कर जिताए। नहीं ताे गुजरात, महाराष्ट्र के लोग आकर यहां लूट मचाएंगे। भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण आज आलू 40 रुपए किलो, प्याज 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को घर-घर नल की पानी एवं सिचाई के लिए पानी की व्यवस्था के लिए मसानजोर डैम से नहर की व्यवस्था की जाएगी। पिछली सरकार द्वारा गोड्डा में बिजली उत्पादन कर बांग्लादेश को बेचने काम किया जा रहा है। इससे झारखंड के निवासी को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने अनुबंध कर्मियों के लिए एक कमिटी बनाई है। समीक्षा करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

नये आइएएस अफसरों से पीएम मोदी ने कहा, दिखास और छपास रोग से दूर रहें

0

उज्ज्वल दुनिया/केवड़िया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा के क्षेत्र में जा रहे नए अफसरों को सलाह दी है कि वे दिखास और छपास के रोग से दूर रहें । पीएम ने कहा कि अगर ये रोग लग गया तो वे लक्ष्य हासिल करने में सफल नहीं हो पाएंगे । 

फाइल से ज्यादा फिल्ड को महत्व दें 

केवड़िया से पीएम ने अफसरों को संबोधित करते हुए कहा कि अफसरों को सरदार साहब की सलाह थी कि देश के नागरिकों की सेवा अब आपका सर्वोच्च कर्तव्य है ।  मेरा भी यही आग्रह है कि सिविल सर्वेंट जो भी निर्णय लें, वो राष्ट्रीय संदर्भ में हो ।  देश की एकता अखंडता को मजबूत करने वाले हों । 

सोशल मीडिया से दूर रहें 

मसूरी से आईएएस अफसरों से वर्चुअल संवाद स्थापित करते हुए पीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने सिविल सर्वेंट को देश का स्टील फ्रेम कहा था । स्टील फ्रेम का काम सिर्फ आधार देना या सिर्फ चली आ रही व्यवस्थाओं को संभालना ही नहीं होता ।  स्टील फ्रेम का काम देश को ये विश्वास दिलाना भी होता है कि बड़े से बड़ा संकट हो या फिर बड़े से बड़ा बदलाव, आप एक ताकत बनकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे । 

20 हजार आदिवासी परिवारों को वन पट्टा देगी सरकार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  झारखंड के 20 हजार से अधिक भूमिहीन आदिवासियों को हेमंत सोरेन की सरकार वन पट्टा देगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल्याण विभाग को इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दे दिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में भूमिहीन आदिवासियों को वन पट्टा देने का ऐलान भी किया है। 

सूत्रों के अनुसार इससे संबंधित प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद 29 दिसंबर को हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर वन पट्टा दिया जाएगा। हालांकि कोशिश की जा रही है कि राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर से ही इसकी शुरुआत कर दी जाए। 

लंबित 20400 आवेदन प्रस्ताव का आधार 

राज्य भर से वन पट्टा के लिए अब तक आए 20400 आवेदनों को आधार बनाकर कल्याण विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार लंबित आवेदनों को वन पट्टा देने के बाद नए सिरे से समानांतर आवेदन किया जा सके। इसका प्रावधान संबंधित प्रस्ताव में किया जा रहा है।

दो तरह का वन पट्टा 

लोगों को दो तरह का वन पट्टा मिलेगा। व्यक्तिगत वन पट्टा और सामुदायिक वन पट्टा। आगे चलकर इनके लिए चेक डैम, कुआं, पशुपालन आदि में सरकार मदद कर इनके जीवन स्तर को बेहतर करने की व्यवस्था करेगी।

जिला स्तरीय कमेटी की मुहर से मिलेगा वन पट्टा 

ग्राम पंचायत स्तर पर वन अधिकार समिति प्राप्त आवेदनों का दस्तावेजीकरण करती है। इसके बाद आवेदन को ग्राम सभा में रखती है। यहां आवेदन प्रमाणित होने के बाद सब डिविजनल कमेटी (एसडीएलसी) में आवेदन रखा जाता है। सीओ और अमीन के माध्यम से आवेदन का सत्यापन करने के बाद वन पट्टा का दावा सृजित करने योग्य होने पर जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष अंतिम निर्णय के लिए रखा जाता है। इस कमेटी में जिला कल्याण पदाधिकारी और प्रमंडलीय वन अधिकारी भी रहते हैं। राज्य स्तरीय कमेटी की ओर से दिशा-निर्देश और समीक्षा की जाती है।

पूर्व में 28107 आवेदन किए गए थे रद्द 

वन पट्टा के लिए पूर्व में राज्य भर से प्राप्त 28107 आवेदन रद्द किए गए। अब सरकार आवेदन रद्द करने पर अपील के प्रावधान को पहले से अधिक पारदर्शी बना रही है।

इनको मिलेगा वन पट्टा 

अनुसूचित जनजाति के जो लोग वन भूमि पर रह रहे हैं या वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भूमि से अपनी आजीविका चला रहे हैं। ये दिसंबर 2005 के पहले से रह रहे हों। या वैसे लोग जो अनुसूचित जनजाति के नहीं हों, लेकिन उनकी तीन पीढ़ी करीब 75 वर्षों से वन में रहती आ रही है। इन्हें पंचायत द्वारा मान्यता दी गई हो। नए सिरे से बन रहे प्रस्ताव में पात्रता को और स्पष्ट किया जा सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

0

उज्ज्वल दुनिया/दुमका । झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ षडयंत्र रचकर सरकार को अस्थिर करने का एफ. आई. आर. दर्ज कराई गई है । ये एफ आई आर कांग्रेस नेता श्यामल किशोर सिंह ने दर्ज कराया है ।  श्यामल किशोर सिंह ने आरोप लगाया है कि दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को दुमका में प्रेस कांफ्रेंस करके लोकतंत्र की हत्या की धमकी दी है । साथ ही कहा है कि दो महीने में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी । लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के खिलाफ दीपक प्रकाश षड़यंत्र कर रहे हैं । कांग्रेस नेता की शिकायत पर दुमका नगर थाना ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर उमेश कश्यप को दी गई है । 

दीपक प्रकाश के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई 

दीपक प्रकाश के खिलाफ कांड संख्या 298/2020 में आईपीसी की धारा 504, 506, 120 बी और 124 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । आईपीसी की धारा 124 ए यह इंगित करती है कि अगर कोई भी व्यक्ति सरकार विरोधी सामग्री लिखता या बोलता है, ऐसी सामग्री का समर्थन करता है या राष्ट्रीय चिन्हों का अपमान करने के साथ संविधान को नीचा दिखाने की कोशिश करता है, अपने लिखित या फिर मौखिक शब्‍दों, या फिर चिन्हों या फिर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नफरत फैलाने या फिर असंतोष जाहिर करता है,  तो उसे आजीवन कारावास या तीन साल की सजा हो सकती है. या जुर्माना से दंडित किया जा सकता है । राजद्रोह का कानून अंग्रेजो द्वारा 1860 में बनाया गया, जो भारतीय लोगों द्वारा अंग्रेजों के विरुद्ध में बोलने अथवा लिखने पर लगाया जाता था । राजद्रोह के कानून को 1870 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में शामिल किया गया.जबकि आईपीसी की धारा 120 बी किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ षड़यंत्र करने को इंगित करती है. प्रेस कांफ्रेस में क्या कहा था । 

प्रेस कान्फ्रेंस में दीपक प्रकाश ने क्या कहा था? 

गौरतलब है शुक्रवार को दुमका में पत्रकारों से बातचीत मे दीपक प्रकाश ने दावा किया था कि बेरमो और दुमका दोनो उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी । इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दो महीने बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी. उपचुनाव में सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में काम कर रहे अधिकारियों की हमलोग पहचान कर रहे हैं. भाजपा के सत्ता में आने के बाद उन्हें कालापानी में भेजंगे । जब पत्रकारों ने दीपक प्रकाश से पूछा कि दो महीने बाद भाजपा की सरकार बनेगी, यह दावा किस आधार पर कर रहे हैं, इस सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश का कहना था कि राजनीितक बिसात शतरंज के खेल की तरह होती है । बाजी पहले बता देगा तो शतरंज में हार जाएगा । अभी कुछ खुलासा नहीं करेंगे । आगे आपलोग देखते जाइए । 

सत्ता का बेजा इस्तेमाल कर रहे हेमंत सोरेन- दीपक प्रकाश 

दीपक प्रकाश ने कह है कि लोकतंत्र की हत्या की धमकी हमने कब दी है या राजद्रोह की धारा से जुड़ी बातें कब कही है । मुकदमा दर्ज कराने वाली कांग्रेस और करने वाले इतना भर बता दें । यह मुकदमा सत्ता का बेजा इस्तेमाल है । साथ ही सच यह है कि सरकार घबराई हुई है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने भाई की हार होता देख घबरा गए हैं । सत्तारूढ़ दल चुनाव लड़ने से पहले हार चुके हैं ।  दीपक प्रकाश ने माना कि पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा है कि दो महीने में बीजेपी की सरकार बनेगी । बीजेपी सांसद का कहना है कि इसमें गलत और सरकार विरोधी कुछ भी नहीं है । राजनीति में संभावनाएं और रणनीति दोनों काम करती हैं ।

बेरमो और दुमका में कांग्रेस गठबंधन जीत रही है

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड उपचुनाव की दोनों सीटें कांग्रेस गठबंधन जीत रही है। भाजपा के पास न तो नीति है और न ही नियत‌।जब से मोदी जी केंद्र की सत्ता में बैठे हैं आम आदमी के दैनिक जरुरत की चीजों पर महंगाई की बुरी नजर लगी हुई है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आती है गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना दुश्वार हो जाता है। भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों के फायदों को ध्यान में रखकर कानून बनाती है। भाजपा का शासन अंग्रेजों के शासन की याद दिलाती है जिसमें न खाता होता है और न बही होता है जो मोदी जी कहते हैं वही सही होता है।

अजय नाथ शाहदेव कहते हैं कि राज्य के आम चुनाव में रघुवर दास के अहम को जनता ने करारा जवाब दिया था उसी तरह अभी बेरमो और दुमका के उपचुनाव में भाजपा की लुटिया डूबोने को वहां की जनता तैयार बैठी है।

पेट्रोल महंगा, डीजल महंगा,रसोई गैस महंगी, सब्जियां महंगी और तो और गरीबों के भोजन का अटुट हिस्सा आलु को भी उनके पहुंच से कोसों दूर कर दिया है केंद्र की भाजपा सरकार ने। प्याज की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी का आंसू निकाल दिया है। उपचुनाव में इन्ही आंसुओं का बदला जनता वोट स्वरुप जवाब देकर भाजपा के आला नेताओं का निकालेगी।

अजय नाथ शाहदेव ने आगे कहा है कि भाजपा हिन्दूओं का रखवाला होने का ढोंग कर केंद्र में सत्तासीन हुई है पड़ोसी राज्य बिहार में भाजपा जदयू की सरकार है फिर क्यों दुर्गा विसर्जन में भक्तों पर बेहरमी से गोलियां और लाठी बरसाई गई? इतनी बड़ी घटना हुई न तो मोदी जी ने अफसोस जताया और न ही अमित शाह ने, आखिर क्यों ?

बोकारो जनरल अस्पताल में प्रस्तावित हड़ताल पर वार्ता विफल

0

बोकारो। बोकारो जनरल अस्पताल में कटेगरी ए, बीएम डब्लू, आउटसोर्सिंग एवं लाउन्ड्री में कार्यरत अस्थायी मजदूरों के संवैधानिक मांगों को लेकर 3 नवम्बर के प्रथम पाली से 5 नवम्बर के प्रातः 6 बजे तक का प्रस्तावित हड़ताल को लेकर आज इस्पात भवन में आई आर कान्फ्रेंस हाॅल में महाप्रबंधक मनीष जलोटा (कार्मिक गैर संकार्य) के अध्यक्षता में जय झारखंड मजदूर समाज द्वारा दिए गए मांगों पर लम्बी बहस के बाद बार्ता विफल रहा।

वार्ता में अस्पताल प्रशासन के प्रमुख डा0 बीके शर्मा, महाप्रबंधक बिनोद कुमार, संतोष कुमार एवं अस्पताल कार्मिक विभाग के बाउरी सहाव के साथ आई आर के महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार के साथ आरिफ सहाव तथा युनियन की ओर से जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चैधरी ,अस्थायी मजदूरों में बी पी मेहता, संजय कुमार डोम, बिक्की कुमार डोम, नाथू मिर्धा एवं सत्येंद्र कुमार ने बैठक में उपस्थित थे। बीके चैधरी ने कहा कि अगली बैठक धनबाद में सहायक श्रमायुक (केन्द्रीय) ने 2 नवम्बर को प्रातः 11 बजे त्रिपक्षीय बार्ता के लिए बुलाये हैं। अगर अस्पताल प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है और ठेकेदार का पक्ष छोड़कर मजदूरों का वाजिब माँगो के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई तथा माँगो पर टाल मटोल जारी रखा तो प्रस्तावित हड़ताल शत प्रतिशत सफल होगा जिसकी सारी जबाबदेही अस्पताल प्रशासन का होगा।