उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/सिमरिया। चतरा एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली पर्चा फेंक दहशत फैलाने के फिराक में जुटा एरिया कमांडर रवि उर्फ रोहित उर्फ नेताजी का समर्थक विजय भारती गिरफ्तार। एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रतापपुर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार। सात हस्तलिखित टीएसपीसी नक्सली पर्चा, बजाज डिस्कवर बाईक और मोबाईल फोन जप्त किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की पुष्टि।
दुमका और बेरमो उप चुनाव के लिए मतदान आज, बिहार और अमेरिका में भी चुनाव
उज्ज्वल दुनिया/ रांची । अमेरिका में राष्ट्रपति और बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के साथ-साथ झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मंगलवार (3 नवंबर, 2020) को अमेरिका अपना राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट करेगा, तो बिहार विधानसभा के दूसरे चरण की वोटिंग होगी. वहीं, झारखंड में रिक्त पड़े दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे. बिहार और झारखंड में रविवार की शाम को ही प्रचार का शोर थम गया.
झारखंड की दुमका सुरक्षित एवं बेरमो विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव का शोर थमने से पहले प्रचार के दौरान मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कीं. नुक्कड़ सभाएं कीं और जनसंपर्क अभियान भी चलाया. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मराण्डी, रघुवर दास तथा अर्जुन मुंडा के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद निशिकांत दूबे सहित अनेक नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी.
दूसरी ओर, राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन की जीत के लिए स्वयं उनके बड़े भाई तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा प्रमुख रूप से मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता के अलावा रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय यादव व अन्य ने प्रचार कि
दुमका विधानसभा
इस विधानसभा सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,26,210 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,24,510 है. रक्षा सेनाओं में कार्यरत मतदाता 274 हैं, जो भाजपा, झामुमो सहित कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका से स्वयं हेमंत सोरेन चुनाव लड़े थे. उन्होंने 81,007 मत प्राप्त करके अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की डॉ लुईस मरांडी को पराजित किया था, जो उस वक्त राज्य की कल्याण मंत्री थीं. डॉ लुईस मरांडी को कुल 67,818 मत मिले थे. उस समय मैदान में कुल 14 प्रत्याशी थे.
बेरमो विधानसभा
इसी प्रकार बोकारो जिला में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए भी चुनाव प्रचार रविवार की शाम पांच बजे थम गया. चुनाव प्रचार थमने के पूर्व झामुमो की अगुवाई वाले यूपीए गठबंधन के कार्यकर्ता एवं भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में जमकर प्रचार किया. यहां भी तीन नवंबर को मदान होगा. यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच है. यहां 3,12,212 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदाताओं में 148017 महिलाएं, 1,64,194 पुरुष और 01 अन्य हैं.
बेरमो विधानसभा सीट पर 4,887 दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, तो 80 साल से अधिक उम्र के 2,620 वोटर भी मत डालने के अधिकारी हैं. पूरे विधानसभा को एक क्लस्टर में रखा गया है और इसे 51 सेक्टर में बांटा गया है. कुल 100 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, तो 255 केंद्रों को संवेदनशील और 113 बूथ को सामान्य घोषित किया गया है. पोस्टल बैलट से मतदान करने वाले 2,343 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं
चुनाव के बाद भाजपा के बडे नेता मुंह छुपाते फिरेंगे
उज्ज्वल दुनिया/रांची: जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्ष मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगा । सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव के बाद जनता बीजेपी को लुप्त कर देगी । उन्होंने कहा कि 9 जिलों में बीजेपी का नाम लेने वाला कोई नहीं है । सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ कर आये हैं ।
अवैध शराब माफिया ने किया उत्पाद विभाग टीम पर हमला
एसआई समेत कॉन्स्टेबल घायल, दो आरोपी गिरफ्तार
उज्ज्वल दुनिया/कोडरमा। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला होने की सूचना मिली है। बताया जाता हैं कि शराब माफियाओं के हमले में उत्पाद विभाग के एसआई ओमप्रकाश और कांस्टेबल रंजीत सिंह घायल हो गए। जहां घायलों को जयनगर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद, बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दरअसल जयनगर में पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब व्यापार पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। थाना क्षेत्र में अलग अलग ठिकानों पर पुलिस व उत्पाद विभाग छापेमारी करने निकली थी। उत्पाद विभाग तेतरौंन चौक के समीप पाण्डु के एक होटल में छापेमारी की जिसमे 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया। इसी के बाद आरोपी वीरेंद्र यादव और कन्हैया यादव ने छापेमारी टीम पर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद विभाग के दो लोग घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर ली है। वहीं पुलिस टीम द्वारा शर्मा टांड में दो दुकानों में छापेमारी की गई,जिसमे 14 बोतल अंग्रेजी शराब,15 बोतल बियर,3 केन बियर और10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी संजीव सिंह और थाना प्रभारी श्यामलाल यादव कर रहे थे।
काबुल यूनिवर्सिटी पर आतंकी हमले में 25 की मौत, 200 के करीब घायल
उज्ज्वल दुनिया/काबुल। अफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए आतंकी हमले में 25 लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबतक 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है यहां पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पूरे कैंपस को सेना ने घेर लिया है।
विश्वविद्यालय के कैंपस में गोलीबारी
रिपोर्ट के अनुसार, काबुल विश्वविद्यालय के नजदीक गोलाबारी तब हुई है जब अफगान और ईरानी अधिकारी विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का उद्धाटन कर रहे थे। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने सोमवार की दोपहर काबुल विश्वविद्यालय के कैंपस में गोलीबारी की है।
रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक करा
हमले के बाद अफगान स्पेशल फोर्स और विदेशी कमांडों की टीम भी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी हैं। बीते पांच घंटों से हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। विश्वविद्यालय जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक करा गया है।
छात्रों पर गोली बरसानी शुरू कर दी
एक चश्मदीद के अनुसार हमलावरों ने काबुल विश्वविद्यालय में एक क्लास में प्रवेश किया। इस बाद छात्रों पर गोली बरसानी शुरू कर दी। इसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मारे गए। इनमें से कई घायल भी हुए। पूरे कैंपस को सुरक्षाबलों ने खाली करा लिया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में सेना के जवान तैनात हुए हैं।
लालू प्रसाद यादव को एक और मामले में जमानत
उज्ज्वल दुनिया/पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सोमवार को एमपीएमएलए की विशेष कोर्ट पटना में ऑनलाइन पेशी हुई. जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद को नियमित जमानत दे दी है. सोमवार को लालू यादव की पेशी एक मानहानि के चल रहे एक मुकदमे में हुई है ।
विशेष कोर्ट ने इस मामले में उनकी पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया था. इस मामले में उनकी उपस्थित होने पर लालू प्रसाद की ओर से नियमित जमानत अर्जी दायर की गई. इस जमानत अर्जी पर सुनवाई करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद को नियमित जमानत दे दी.
लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि दुमका कोषागार मामले में दाखिल जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए अर्जेंट मेंशन कर दिया गया है. उन्होंने संभावना जताई है कि यह मामला ६ नवंबर को सुनवाई के लिए निर्धारित हो भी सकता है. हाई कोर्ट ने लालू की बीमारी व जेल में मिले लोगों की रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख निर्धारित की है. उसी दिन लालू की जमानत पर भी सुनवाई करने का आग्रह किया गया है.
गोविंदपुर के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
उज्ज्वल दुनिया /धनबाद । धनबाद में सोमवार सुबह पूर्वी टुंडी के गोविंदपुर साहेबगंज मुख्य सड़क पर पगलामोड़ के पास सड़क दुघर्टना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में सिर्फ कार चालक की जान बची है। उसे गंभीर हालत में धनबाद के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी लोग पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ले के एक ही परिवार के थे।
बताया जाता है कि पाकुड़ के सुवेश मिश्रा अपने बेटे बेटे रंजीत मिश्रा, रंजीत की पत्नी मीरा मिश्रा और उनके दो बच्चों के साथ गया से लौट रहे थे। सभी गया में रंजीत मिश्रा की साली के शादी के सिलसिले में गए थे। सोमवार की सुबह धनबाद से जामताड़ा की ओर जाते समय पागलामोड़ के पास सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक को पीछे से उनकी कार ने टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग मलबे में फंस गए। टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया। जबकि कार में सवार अन्य सुवेश मिश्रा समेत परिवार के पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसे शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद भी लेनी पड़ी। मोहल्लेवासियों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गया जिले के मूल निवासी थे। करीब 6 साल पूर्व ही ये लोग पाकुड़ आकर बसे थे।
सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही राज्य सरकार
प्रदेश अध्यक्ष देशद्रोही हैं तो टास्क फोर्स बनाकर गिरफ्तार करे सरकार
उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश के ऊपर राजनीतिक बयान केलिये देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना हास्यास्पद है।
उन्होंने कहा कि राज्य का पुलिस प्रशासन सरकारी एजेंट का काम कर रहा है। जिन लोगों की सत्ता है वो धारा,दफा भी लिखकर दे रहे और पुलिस उसी को दर्ज कर रही।
उन्होंने कहा कि आज राज्य का प्रशासन कठपुतली बना हुआ है जो लोकतंत्र केलिये घातक है।कहा कि जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश देश द्रोही है ,उनसे देश को बड़ा खतरा है तो उन्हें बिना विलंब किये गिरफ्तार किया जाना चाहिये, सरकार टास्क फोर्स बनाकर उन्हें गिरफ्तार करे,फिर उनके हाथ पांव क्यों फूल रहे।
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राजनीतिक बयान यदि देश द्रोह है तो मैने भी कई बार सभाओं में कहा है कि दुमका,बेरमो उपचुनाव के बाद राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी,तो फिर हमें भी सरकार केस दर्ज कर गिरफ्तार करे।हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि भाजपा विपक्ष के लायक भी नही रहेगी।
उन्होंने कहा सरकार मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। मुझे पता चला है कि यह सरकार अखबार में रिपोर्टिंग करने वाले को ब्यूरो को भी लिखित नोटिस भेज रही है।अब तो जिसनेअखबार पढ़ा है उसे भी नोटिस भेजा जाएगा
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकारी पदाधिकारी एजेंट के रूप में काम कर रहे। कांट्रेक्टर शीलू सिंह, माइनिंग,पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग के पदाधिकारियों को पैसा और वोट दोनों का टारगेट दिया गया है। पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही। कल मसलिया थाना के सुगा पहाड़ी में सत्या कंस्ट्रक्शन की गाड़ी पकड़ाई जो फुटबॉल,जर्सी,बांट रहे थे,जिन्हें गांव वालों ने पकड़कर बाहर किया।
उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र का मजाक बना रखा है राज्य सरकार ने। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर्स को बुलाकर बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इन बातों को संज्ञान में लेकर अविलंब कार्रवाई करनी चाहिये ताकि दोनों क्षेत्रों में निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है इसलिये सत्ता पक्ष गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया।
दुमका और बेरमो उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत का आधार बताते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लुइस मरांडी माटी की प्रत्याशी हैं,दुमका की बेटी हैं,बहु हैं,मतदाता है उनका कुल खानदान दुमका में है जबकि यूपीए प्रत्याशी बसंत सोरेन न खुद वहाँ के वोटर है न उनके परिवार के कोई सदस्य।इसलिये जनता स्वाभाविक रूप से अपने बीच के घर के उम्मीदवार को ही जीताना चाहती है।
दूसरा उन्होंने कहा कि झामुमो और मुख्यमंत्री भी मदद कर रहे।बरहेट झामुमो का परंपरागत सीट है,वहाँ से अबतक झामुमो ही जीतता रहा है ,परंतु एक सुरक्षित सीट के जगह मुख्यमंत्री ने दुमका को खाली किया।
तीसरा आधार बताते हुए कहा कि बसंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन जो जामा से विधायक हैं,वो भी प्रचार नही कर रही,झामुमो के अन्य नेता नलिन सोरेन,स्टीफन मरांडी भी प्रचार नही कर रहे जबकि इनका एक जनाधार है।
कुसुमगढ़ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां इसलिये गए क्योंकि वहाँ भाजपा मजबूत है।वर्ष 1991 में भी वहां के लोगों ने शिबू सोरेन को खदेड़ा था।क्योंकि इन्होंने कभी काम नही किया। और बेरमो उपचुनाव में जयमंगल को जीताकर कोई अमंगल नही चाहता।सारे ट्रेड यूनियन और बेरमो की जनता चाहती है कि बेरमो ठीक ठाक रहे।
चुनाव में व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप पर बोलते हुए श्री मरांडी ने कहा कि ये यूपीय के लोग ही कर रहे।मेरे ऊपर थाईलैंड और विदेश घूमने की बात कही गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया मैं बचपन से घूमने फिरने वाला व्यक्ति हूँ। कोई तहकीकात करनी हो तो कभी भी पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य को भेज दें,अपना पूरा पासपोर्ट दिखा दूंगा।
मसानजोर डैम के पानी को मसलिया लाने संबंधी हेमंत सोरेन के बयान पर उन्होंने कहा कि वे पहले भी मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी होगी वे ऐसा करेंगे तो परंतु ये सरकार चुनाव के समय ही घोषणा और बयानबाजी करती है।
साहिबगंज के लकीपुर गांव की घटना में पुलिस की भूमिका संदिग्ध
उज्ज्वल दुनिया /रांची । पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले के लखीमपुर में एक तेरह वर्षीया आदिवासी नाबालिग बच्ची की हत्या की घटना में पुलिस की भूमिका की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि हत्या के साथ गैंगरेप की भी बात सामने आ रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पुलिस इस मामले को कवर अप करने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा की पीड़िता की मां ने थाने जाकर इस पूरे मामले की शिकायत की थी। लेकिन रंगा थाने के थानेदार ने उन्हें इस मामले को गांव में ही सलटाने की बात कहकर लौटा दिया था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उसके बाद निराश परिजनों ने पीड़िता को दफना दिया। उन्होंने कहा कि मैंने आज 12:00 बजे एसपी साहबगंज से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें भी घटना की जानकारी कल ही मिली है।स्थानीय डीएसपी ने भी इस घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही।
अब पीड़िता की माता का वीडियो स्टेटमेंट सामने आ गया है कि वह थाने गई थी और थानेदार ने मामले को लेने से इनकार किया था।ऐसे में पुलिस की भूमिका बहुत निंदनीय हो जाती है।जिस तरीके से एक नाबालिग की हत्या के बाद न्याय मांगने थाना गई माता को पुलिस ने भगा दिया यह पूरे सिस्टम की वास्तविकता को दिखाता है। श्री बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि अविलम्ब दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करके पूरे घटना की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। क्योंकि वहाँ की पुलिस खुद इस मामले में कार्रवाई न करने को लेकर कठघरे में है ।
आज पुलिस की मौजूदगी में दफनाए गए बच्ची के शव को फिर से निकाला गया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं और इस सरकार के कार्यकाल में बलात्कार की रिकॉर्ड संख्या में घटनाएं हुई हैं। यह घटना मुख्यमंत्री के विधानसभा इलाक़े में हुई है।जब मुख्यमंत्री के विधानसभा इलाक़े में यह स्थिति है तो पूरे प्रदेश की स्थिति का आकलन किया जा सकता है।
हेमंत सोरेन में हिम्मत है तो दीपक प्रकाश को गिरफ्तार करके दिखाएं
उज्ज्वल दुनिया /रांची । भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश पर दुमका में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज़ होने पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर षड्यंत्र पूर्वक कांड दर्ज़ करना सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग है। उन्होंने इस कृत्य को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा अस्वस्थ्य परंपरा की शुरुआत की गई है।
भाजपा प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार के अंदर व्याप्त अंतर्विरोधों को उज़ागर किया था जो कि सत्तारूढ़ दल की विधायक सीता सोरेन लगातार करतीं आ रही है जबकि उनकी बातों को अनसुना किया जाता रहा है। कांग्रेस के विधायकों में भी असंतोष और राज्य सरकार संग समन्वय का अभाव है। आंतरिक विरोध और अंतर्द्वंद्व के प्रतिफ़ल में वर्तमान सरकार स्वतः गिर जाये तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। कुणाल षड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश में मज़बूत नहीं मज़बूर सरकार चल रही है। कुणाल षड़ंगी ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत हो तो 24 घंटों के भीतर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो।
पारस एचईसी हाॅस्पिटल में दो नवम्बर से गैर कोविड मरीजों का इलाज शुरू
उज्ज्वल दुनिया /रांची । झारखंड में कोविड मरीजों का ग्राफ नीचे गिरने के बाद सरकार ने पारस एचईसी हाॅस्पिटल को कोविड हाॅस्पिटल से मुक्त कर दिया है। इसके लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। अब दो नवम्बर 2020 से इस हाॅस्पिटल में गैर कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।
हाॅस्पिटल को पूरी तरह से सेनिटाइज कर दिया गया है। हाॅस्पिटल के सभी उपकरणों, फर्निचरों तथा सतह की अच्छे ढंग से बार-बार सफाई की गई। कई बार पूरे हाॅस्पिटल को कीटों से मुक्त करने के लिए सफाई की गई। हाॅस्पिटल की सभी दीवारों के सतह की पेंटिंग की गई। सतह की पीरियोडिक सफाई की गई तथा हाथ को सेनिटाइज भी किया जा रहा है।
इस हाॅस्पिटल में हर तरह के मरीज के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें, उपकरण, सुविधाएं और विशेषज्ञ डाॅक्टरों के अलावा ट्रेंड नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी यहां 50 बेड का हाॅस्पिटल है, दो साल में इसे 300 बेड का बनाया जायेगा।
बीजीएच सफाई मित्रों की आज से शुरू होने वाली हड़ताल स्थगित
बोकारो। बोकारो जनरल अस्पताल में कटेगरी एबीएम डब्लू, लाउन्ड्री एवं आउटसोर्सिंग में कार्यरत अस्थायी मजदूरों का 42 महीना का बोनस, 16 महिनों का ईएल, 4 महीना का ईएसआई एवं पीएफ भी जमा नहीं करने के साथ-साथ 11 सुत्री मांगों को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज ने बोकारो जनरल अस्पताल प्रबंधन को 3 नवम्बर के प्रथम पाली से 5 नवंबर के प्रातः 6 बजे तक हड़ताल की नोटिस दी थी। जिसपर 31 अक्टूबर को आई आर कान्फ्रेंस हॉल में जीएम मनीष जलोटा, प्रभाकर कुमार, डाक्टर बीके शर्मा, जीएम बिनोद कुमार के साथ महामंत्री बीके चौधरी के साथ-साथ मजदूर बीपी मेहता, संजय कुमार डोम, अनवर खान, बिक्की डोम का लंबी बार्ता हुई जो असफल होने के बाद पुनः संध्या में अस्पताल में डायरेक्टर इंचार्य डाक्टर एके सिंह, डाक्टर बीके शर्मा, डाक्टर एके मिश्रा के साथ हुए वार्ता भी विफल रही। आज सहायक श्रमायुक (केन्द्रीय) धनबाद में चले लंबी वार्ता हुई जिसमें प्रबंधन ने सभी मांगो को मानते हुए 2 दिसम्बर तक का समय मांगा जिसपर श्रमायुक महोदय ने स्वीकार करते हुए महामंत्री बीके चौधरी को समय देने का निर्देश दिया। वार्ता में बीके चौधरी के साथ मजदूर बीपी मेहता एवं अनवर खान थे, जबकि प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक अस्पताल बिनोद कुमार एवं आईआर महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार थे। दोनों पक्षों के हस्ताक्षर उपरान्त बोकारो जनरल अस्पताल में कार्यरत अस्थायी मजदूरों को संबोधित करते हुए महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि अगर 2 दिसम्बर तक सभी मांगो को पूरा नहीं करने पर 3 दिसम्बर से हड़ताल करने के लिए सहायक श्रमायुक ने स्वीकृति प्रदान किया है। इसलिए कल से होने वाली हड़ताल को स्थगित किया जाता है। जिसे उपस्थित सभी मजदूरों ने ध्वनि मत से स्वीकार किया।
मंदिर खोलने की मांग को लेकर 5 नवंबर को प्रदर्शन करेगी भाजपा
मुंबई । महाराष्ट्र में लाॅकडाउन के कारण बंद किये गए मठ-मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग पिछले कई दिनों से लगातार उठ रही है। भाजपा का आध्यात्मिक मोर्चा मठ-मंदिरों को खोलने को लेकर राज्य सरकार से कई बार मांग कर चुका है, लेकिन राज्य सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि वह अभी इसके पक्ष में नहीं है।भाजपा के आध्यात्मिक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुषार भोसले ने कहा कि राज्य में मंदिर खोलने की मांग को लेकर 5 नवंबर को तुलजापुर में प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी धर्म और संप्रदाय के धर्म गुरु शामिल होंगे।
भाजपा आध्यात्मिक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मेघना आंबेकर ने सोमवार को बताया कि राज्य में सब कुछ धीरे-धीरे अनलॉक हो गया है, सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने का नाम नहीं ले रही है। इसलिए राज्य में सभी धार्मिक स्थलों के रखरखाव में दिक्कत आ रही है।
मेघना ने बताया कि भाजपा आध्यात्मिक संगठन का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलकर मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल खोलने के लिए मिला था। राज्यपाल ने इस संदर्भ में राज्य सरकार को निर्देश दिया था। इसके बावजूद सूबे में मंदिर खोले नहीं गए हैं।
उन्होंने कहा कि सोलापुर जिले का तुलजापुर धार्मिक शहर के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से यहां 5 नवंबर को राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उस दिन सूबे के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों में स्थानीय संत, महंत और धार्मिक गुरु अपने स्तर पर आंदोलन करेंगे।
अयोध्या में विवादास्पद ढांचा गिराने के केस का फैसला सुनाने वाले रिटायर्ड जज को सुरक्षा जारी रखने से शीर्ष कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के मामले में फैसला देने वाले लखनऊ के रिटायर्ड स्पेशल जज एसके यादव को मिली सुरक्षा को जारी रखने से इनकार कर दिया है। पूर्व जज ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाने का आग्रह किया था।सुप्रीम कोर्ट मुकदमे के तेज निपटारे के लिए 2017 से मॉनिटरिंग कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने ही फैसला देने की समय सीमा तय की थी। पिछले 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी विध्वंस केस में लखनऊ की स्पेशल कोर्ट को 30 सितम्बर तक सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था।
19 अप्रैल, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने 1992 में अयोध्या में विवादास्पद ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई को सभी 14 आरोपितों के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट के आपराधिक साजिश रचने की धाराओं को हटाने के आदेश को निरस्त करते हुए आपराधिक साजिश रचने की धाराओं को फिर से लगाने की अनुमति दी थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इन नेताओं के खिलाफ रायबरेली की कोर्ट में चल रहे सभी मामले लखनऊ ट्रांसफर करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लखनऊ में जिस सीबीआई कोर्ट का गठन किया था, उसके जज एसके यादव थे।
बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर हमले के मुद्दे पर अधीर रंजन ने भारत सरकार से की हस्तक्षेप की मांग
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार जल्द से जल्द बांग्लादेश सरकार के सामने इस मुद्दे को रखे और इस प्रकार की घटनाएं रोके जाने का प्रबंध किया जाए।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लादेश में हिन्दू परिवार के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं को लेकर सोमवार को ट्वीट कर सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “बांग्लादेश में हिंदू परिवारों को कट्टरपंथी ताकतों द्वारा निशाना बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आगजनी और अन्य हिंसा हमारे सरकार द्वारा उठाए गए स्टैंड की प्रतिशोध के रूप में हुई है। भारतीय सरकार को जल्द से जल्द बांग्लादेश सरकार के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए ताकि इन घटनाओं को आगे बढ़ने से रोका जा सके।”
उल्लेखनीय है कि फ्रांस के साथ एकजुटता दर्शाने और फेसबुक पर टिप्पणियों को लेकर बांग्लादेश में हिंदू परिवारों को कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया है। यहां एक कट्टरपंथी मुस्लिम समूह ने कोमिला जिले में मुरादनगर उपजिला के अंतर्गत आने वाले कोरबनपुर गांव में 10 से ज्यादा हिंदू परिवारों पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक हिंदू परिवारों के घर और दुकानों में तोड़फोड़ की गई और बाद में उन्हें आग के हवाले भी किया गया।

