Tuesday 30th of June 2026 09:11:50 PM
Home Blog Page 377

हाई कोर्ट ने भाजपा कार्यकर्ता के शव का दोबारा पोस्टमार्टम का दिया निर्देश

0

कोलकाता। बंगाल में कथित तौर पर पुलिस की प्रताड़ना के चलते मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मदन गोराई का पार्थिव शरीर पिछले 20 दिनों से कोलकाता के आरजी कर अस्तपाल में पड़ा है। भाजपा मृत कार्यकर्ता का फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग कर रही है और इसको लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में मामला दायर किया गया था।

मंगलवार को हाई कोर्ट के न्यायाधीश अरिजीत बनर्जी और संजीव बनर्जी की खंडपीठ ने राज्य सरकार को मृतक का 5 नवंबर तक दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया है और 10 नवंबर तक इस मामले की रिपोर्ट जमा करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

भाजपा का आरोप है कि पुलिस हिरासत में मदन गोराई की मौत हो गई थी। इसके खिलाफ भाजपा ने धरना भी दिया था और सीबीआइ जांच की मांग की थी। प्रदेश भाजपा के सचिव शंकुदेव पांडा ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर, 2020 को मदन गोराई को पुलिस बुलाकर ले गई और हिरासत में पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया। इससे उनकी मौत हो गई।

मृतक का पोस्टमार्टम किया गया था, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने चुनौती दी और कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल पीठ में मामला दायर किया। एकल पीठ ने दोबारा पोस्टमार्टम का निर्देश दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने

खंडपीठ में इसको चुनौती दे दी।अब खंडपीठ ने राज्य सरकार को फिर से शव को दोबारा पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया है।

धर्मगुरूओं का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही

0

वाराणसी । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों काशी दौरे के दौरान साधु-संतों व धर्मगुरूओं पर हमले व दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेने का स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया। उन्होंने ऐसी घटनाओं का संज्ञान मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का भी प्रशासन को आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री के इस निर्देश से प्रदेश का संत समाज व सभी धर्मों के गुरू स्वागत करा रहे हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में साधुओं, पुजारियों की हत्या अथवा उन पर हमला की लगातार घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री की संत समाज के प्रति चिंता अतुलनीय है। किसी भी राज्य में ऐसी घटनाओं के घटित होने के बाद भी प्रशासन को इतने कड़े शब्दों में निर्देशित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने जिस प्रकार सभी धर्मों के प्रति अपना आदर भाव व धर्मगुरूओं व संत समाज के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है, यह स्वागत योग्य है।

श्री काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी स्वयं संत हैं। संत ही संतों की पीड़ा समझ सकता है। सभी धर्मों के संतों व धर्मगुरूओं के प्रति उनकी चिंता सराहनीय है। अन्य किसी राज्य में भी यदि संत के हाथ सत्ता की बागडोर होती तो वह हमारी पीड़ा समझ पाता। हम उन्हें इसके लिए साधुवाद देते हैं।

मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन ने कहा कि साधु-संतों, धर्मगुरूओं के जान-माल की हिफाजत शासन-प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है जिसमें कोई कोताही न बरती जाये। हम धर्मगुरूओं के प्रति उनके आदर भाव व चिंता का तहेदिल से स्वागत करते हैं।

वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा साधु-संतों व धर्मगुरूओं की सुरक्षा की बाबत दिया गया आदेश सराहनीय है ।

गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा के मुख्यग्रंथि सुखदेव सिंह कहा की सद्भावना का प्रचार करने में धर्मगुरुओं की अहम भूमिका चली आई है, लेक़िन कभी–कभी कतिपय लोग इन पर हमला या इनसे दुर्व्यवहार कर अपमानित करने का काम करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सराहनीय है।

एसपी सिटी वाराणसी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया की धर्मगुरूओं की सुरक्षा और उनकी भावनाओं का आदर अहम है, यदि कोई भी सूचना मिलती है तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी ।

मथुरा

0

मथुरा। उत्तर प्रदेश के गोवर्धन की ईदगाह में मंगलवार को चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा का पाठ जब वायरल हुआ, तो पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। गोवर्धन निवासी सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर ने ईदगाह में जाकर हनुमान चालीस पाठ किया और इसका वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने पोस्ट वायरल होने के बाद गोवर्धन कस्बे से ही करीब एक बजे चारों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इस मामले में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ़ गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने का कार्य करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चारों युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए शहरवासियों से अपील की है। कोई व्यक्ति माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उधर, हिरासत में नंबरदार ने बताया, “हमने ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया है। जब मुस्लिम नंद भवन में नमाज अदा कर सकते हैं तो हम भी ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे मेडिका, अनगड़ा जिला परिषद् एवं झामुमो नेता रंथू महली के स्वास्थ्य का जाना हाल

0

रांची ।  झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री  मेडिका अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अन्नगड़ा जिला परिषद एवं झामुमो नेता रंथू महली  के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली । रंथू महली रविवार से मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं । इन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है । इनका इलाज डॉक्टर संजय की देखरेख में हो रहा है। 
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने डॉक्टर संजय से इनके सेहत को लेकर बातचीत की, डॉक्टर ने जानकारी दी है कि रंथू महली के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार अपना काम कर रही है। बादल पत्रलेख ने मेडिका प्रबंधन से कहा है कि इनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए उनका समुचित उपचार किया जाए।

बेटी से किया था वादा, पिता को लेकर खुद आऊंगा

मेडिका अस्पताल में भर्ती झामुमो नेता संजय राय को अपनी गाड़ी में लेकर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख खुद देवघर जिले के सारवा निकले । श्री बादल ने कहा कि मैंने संजय जी की बेटी को वचन दिया था कि वह ठीक से खाना खाए मैं उनके पिताजी को लेकर खुद घर पहुंच आऊंगा।  हमारे लिए खुशी की बात है कि संजय राय स्वस्थ हैं और मैं खुद इन्हें लेकर इनके घर जा रहा हूं।

दुमका और बेरमो उप चुनाव में भारी मतों से महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता छोटू एवं निरंजन पासवान ने बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है । उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम महज एक औपचारिकता है ।

चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में राज्य सरकार के कामकाज पर उठाने वाले प्रदेश भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने जनता के हित के लिए क्या काम किया,पहले उन्हें यह बताना चाहिए। बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास समेत अन्य भाजपा नेता जहां पूरे लॉकडाउन में अपने घर में बंद रहे और उपचुनाव में बाहर निकल कर गाली-गलौज तथा असंसदीय भाषा का प्रयोग करना छोड़ कर कोई दूसरा काम नहीं किया । 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि उपचुनाव में दुमका और बेरमो की जनता ने अपने घरों से निकल कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है, पार्टी इसके लिए तमाम मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करती है। किशोर शाहदेव ने तीनों पूर्व मुख्यमंत्री नकारे जाने के बाद जनता के बीच किस मुंह से जायेंगे यह भी सुनिश्चित कर लें।

साधु समाज के स्वामी दिव्यज्ञान जी महाराज ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

0

कहा- साधु समाज से सीएम का नहीं मिलना, क्या दर्शाता है ?
……उज्ज्वल दुनिया संवाददाता……
रांची। प्रेस क्लब में साधु समाज के स्वामी दिव्यज्ञान जी महाराज  द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता आहूत की गई। इसमें लव जिहाद और धर्मान्तरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कई बिन्दुओं पर सवाल उठाया। इनमें1.अफसोस होता है अपने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुरु माता गुरु बाबा, साफा होड़, पाहन,  पुजार, बैगा, संत, साधु किसी से नहीं मिले। अगर संविधान धर्मनिरपेक्ष है किसी भी धर्मावलंबियों  से नहीं मिलते कार्डिनल से मिलें  क्या प्रदर्शित करता है सरकार की मंशा?2. जब डायसिस सीएनआई मैं झगड़ा होता है तो सरकार किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करती और जैसे ही ड्यूडी  मंदिर में पाहन और पुरोहित मैं थोड़ा सा विवाद होता है मंदिर का सरकारी करण की ओर और ध्यान चला जाता है.. शुरुआती दौर में तो बड़े अच्छे तरीके से काम होगा आमदनी बढ़ने लगेगी वह सारा सरकारी करण उसका कर दिया जाएगा जैसे विभिन्न मंदिरों का किया गया है भारतवर्ष में यह हिंदुओं आदिवासियों के धार्मिक संस्थान के साथ ही क्यों??3. जब नियोगी कमीशन में वस्तुत वर्णित एक संख्या तभी चर्च खोला जा सकता है उसका का उपयोग क्यों नहीं पूरा आदिवासी क्षेत्र में जो चर्च बन रहा है उस मामले में।4. पूरे झारखंड में विद्यालय है अधिकतर पर ईसाइयों का कब्जा है वहां  विद्यार्थी जाते हैं या रहते हैं अधिकतर गैर ईसाई है सभी को मरियम और जीसस क्राइस्ट का चित्र या मूर्ति दिखाई जाती है… यह पूर्णता धर्मांतरण करने का एक माध्यम बनता जा रहा है…  चर्च को छोड़कर.. जीतने विद्यालय है मरियम और जीसस क्राइस्ट की मूर्ति के साथ वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों का ध्यान रखते हुए जो बहुसंख्यक विद्यार्थी हैं उनके मुताबिक गणेश भगवान,  दुर्गा माता, मनसा माता, सरस्वती माता, वह सब देवी देवता सरना समाज के आराध्या का भी आज स्थान हो कि सभी लोग अपने अपने धर्म के प्रति आस्था प्रकट कर सके5. हम लोग आरक्षण के विरुद्ध बिल्कुल नहीं हैं। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है। वह हो लेकिन 1950 में जिन्हें आरक्षण मिला था आरक्षण मिले बाकी लोगों को नहीं।6. जो धर्म वाले लोग कहते हैं कि हमारे यहां कोई जाति भेद नहीं है, जहाँ उच्च वर्ग और निम्न वर्ग है ही नहीं तो फिर वहाँ उस धर्म के लोगों आरक्षण क्यों मिले??  मान लीजिये की पास्कल तिवारी और जॉनसन  भुंइया समान है तो वहाँ आरक्षण किसको?निकिता परमार को न्याय मिले और लव जिहाद पर प्रकाश डाला। लव जिहाद के विरुद्ध कड़े क़ानून की माँग  राज्य सरकार से करी एक अन्य माँग मे उन्होंने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना लागू होने के बाद कितने लोगों का कितनी गति से धर्मांतरण हुआ है इसके अध्ययन के लिए भी सरकार एक कमेटी बनाएं।इस प्रेस-वार्ता में स्वामी दिव्यज्ञान जी महाराज, साधु-संत समाज, सच्जिदानंद मिश्रा ग्राम विकास प्रमुख आर.एस.एस, रवी मुण्डा आदिवासी समाज के नेता, विजय कुमार, वकिल, झारखंड हाईकोर्ट, अटल पाण्डेय, युवा नेता, सिंडिकेट सदस्य, रांची विश्वविद्यालय, कुसाग्र कुणाल, धर्म जागरण प्रमुख, रांची आदि मौजूद थे।

दुमका और बेरमो दोनों उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की होगी भारी जीत

0

मतदाताओं ने किया राज्य सरकार के खिलाफ मतदान

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र दुमका और बेरमो में सम्पन्न उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे। आदित्य साहू ने क्षेत्र के मतदाताओं का लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने केलिये मतदाताओं का प्रदेश भाजपा की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने केलिये चुनाव आयोग एवम प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

आदित्य साहू ने कहा कि दोनों उपचुनाव में एक तरफ सरकार  तो दूसरी ओर जनता चुनाव लड़ रही थी। कहा कि जनता ने राज्य सरकार की वादा खिलाफी,विकास विरोधी,युवा विरोधी,महिला विरोधी ,किसान विरोधी सरकार के खिलाफ खुलकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। बहन बेटियों के साथ बढ़ते बलात्कार,और हत्या पर चुप रहने वाली सरकार ने जिसप्रकार से राष्ट्रवादी सोच वाले राजनीतिक कार्यकर्ता ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश जी पर देश द्रोह का मुकदमा किया उससे जनता में बड़ा आक्रोश है।

आदित्य साहू ने कहा कि लाठी डंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ने की बात करने वाले को आगामी 10 नवंबर को पता चल जाएगा कि जनता में  अपने मताधिकार का प्रयोग कर किसे खदेड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के कोई कार्य 10 महीनों में नही किया। बजट का 20 प्रतिशत खर्च करने वाले जन समस्याओं पर पैसे का बहाना बनाते रहे क्योंकि इनकी नियत में जनता का विकास है ही नही।यह ठगबंधन केवल जनता को धोखा देने और ठगने केलिये बनाया गया गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पदाधिकारियों का भी जमकर दुरुपयोग किया है।सरकार आती है जाती है परंतु संवैधानिक मर्यादाएं नही टूटनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अपनी हार को सुनिश्चित होता देख सत्तापक्ष ने पावर,पैसा और पद का भरपूर दुरुपयोग किया है जो लोकतंत्र केलिये ठीक नही है। परंतु जनता काफी समझदार हो चुकी है। जनता के लोकतंत्र की मजबूती केलिये परिवार वाद एवम  जनविरोधी हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ मतदान किया है।
प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

मतदान के दिन चुनाव आयोग में भाजपा ने पांच शिकायत दर्ज कराई

0

उज्ज्वल दुनिया /रांची । भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने पांच अलग अलग मामलों में चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें मुख्य रुप से बेरमो के कुरपनिया थाना क्षेत्र में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण महतो को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रड से  मारकर घायल किया था उससे सांप्रदायिक घटना होते होते बची, मारने वालों में जुबेर ,जमील, अब्बास एवं मुजम्मिल थे दूसरा मामला  अमरीश सिंह नामक बीएसएफ में पदस्थापित व्यक्ति ने अपना पोस्टल बैलट कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमांगल के पक्ष में मतदान करते  फोटो  वायरल कर दिया पोस्टल बैलट में मतदान करने के बाद अमरीश  सिंह के रिश्तेदार रिंकू सिंह ने उक्त फोटो को वायरल किया इस संदर्भ में श्रीवास्तव ने रक्षा मंत्रालय को शिकायत कर मांग किया है कि यह सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है उनके खिलाफ कार्रवाई हो ,तीसरा मामला बेरमो से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बेरमो में जिस वाहन से पैसा बांटा जा रहा था उस वाहनों का नंबर  सहित शिकायत की गई,।चौथा मामला है दुमका से जे एम एम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद सुरक्षाकर्मी सहित कुल पचास लोगों के साथ चौक चौराहों पर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे वो न सिर्फ आचार संहिता का उल्लंघन था बल्कि कोरॉना काल में चुनाव आयोग ने पांच आदमी से ज्यादा लोगो के साथ प्रचार करना पर पाबंदी थी।पांचवा मामला भी दुमका से था जिसमें चुनाव के दिन जिस तरह बसंत सोरेन ने बारह वाहनों का काफिला लेकर बूथ बूथ जाकर मतदाताओं को डरा धमका रहे थे उससे भगदड़ की स्थिति हो गई थी।बहुत से मतदाता बिना मत दिए वापस चले गए । इन सब शिकायतों की प्रतिलिपी मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली,आब्जर्वर,दोनों जिलों के उपायुक्त एवं आर ओ को दिया गया है।

लोगों ने जंगलराज और डबल युवराजों को नकारा, बिहार में फिर बनने जा रही एनडीए की सरकारः मोदी

0

कहा: गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं

अररिया/पटना । बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अररिया के फारबिसगंज में एनडीए के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बिहार अब उन लोगों को पहचान चुका है जिनका एकमात्र सपना है कि किसी तरह लोगों को डराकर, अफवाह फैलाकर, लोगों को बांटकर किसी भी तरह से सत्ता हथिया लेना है। कुछ लोग सिर्फ गरीब-गरीब नाम की माला जपते हैं और अपना महल बनाते हैं। कुछ लोग सिर्फ अपने कुनबे के लिए करते हैं। ये लोग आपका दर्द नहीं समझ सकते लेकिन बिहार के लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। जंगलराज और डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया है। पहले चरण के मतदान के बाद एक बात साफ है कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर संदेश दे दिया है, बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बार बंपर वोटिंग हो रही है। आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं पूरे विश्व को संदेश दिया है। कोरोना के संकटकाल में बिहार के लोग अपने घरों से निकलकर इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। लोकतंत्र की इतनी बड़ी ताकत, लोकतंत्र के प्रति हर बिहारी का इतना बड़ा समर्पण ये पूरे विश्व के लिए एक भरोसा जगाने वाली घटना है। बिहार की पवित्र भूमि ने ठान लिया है कि इस नए दशक में बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे।  

पीएम मोदी ने कहा कि आज एनडीए के विरोध में जो खड़े हैं वो इतना कुछ खाने के बाद फिर बिहार को लालच की नजरों से देख रहे हैं। लेकिन बिहार के लोगों को पता है कि कौन राज्य का विकास करेगा और कौन परिवार का विकास करेगा। गरीब के हक की लूट होती थी। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटकर सत्ता हथियाना चाहते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोगों को परेशानी है कि मोदी चुनाव क्यों जीतता है। आज बिहार की महिलाएं कह रही हैं कि घर वाले जो चाहे कहें, लेकिन मैं तो मोदी के साथ चलूंगी। बिहार की हर मां, बिहार की हर बेटी आज हम सबको आशीर्वाद दे रही है। मोदी माताओं-बहनों की सेवा कर रहा है, इसलिए उसे स्नेह मिलता है, यही तो लोकतंत्र की ताकत है। अगर बिहार में पहले जैसे ही हालात होते, तो सच मानिए, गरीब मां का ये बेटा कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाता, आपका प्रधान सेवक नहीं बन पाता। बिहार में आज बिना किसी भेदभाव के लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सरकार ने गैस सिलेंडर, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी मदद गरीबों को दी है। सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के लिए हर साल 5-5 लाख रुपये तक का खर्चा खुद उठा रही है। बिहार को जब फिर इस बार डबल इंजन की ताकत मिलेगी, तो यहां का विकास पहले से भी तेज गति से होगा। पिछले एक दशक में नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार विकास की ओर आगे बढ़ा है, आने वाला दशक बिहार की आकांक्षाओं को पूरा करने का वक्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक समय था जब बिहार की पहचान बहुत सी नकारात्मक बातों से होने लगी थी। इस पहचान के जिम्मेदार कौन थे, मुझसे ज्यादा पहले के हालातों को बिहार से लोग जानते हैं। बिहार का बच्चा-बच्चा दुनिया में कहीं पर भी हो, इन बातों को भलीभांति जानता है। आज बिहार की पहचान बदल रही है। कुछ दिनों पहले ही बिहार के हर गांव को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ने के अभियान की शुरुआत हुई है। इससे बिहार के युवा घर बैठे ही देश और दुनिया में अच्छी पढ़ाई और बिजनेस के अवसरों से जुड़ पाएंगे।

तब मतदान नहीं होता था, मत छीन लिया जाता था:

मोदी ने कहा, आज बिहार में अहंकार हार रहा है, परिश्रम फिर जीत रहा है। आज बिहार में घोटाला हार रहा है, लोगों का हक़ फिर जीत रहा है। आज बिहार में गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं। घोटाला हार रहा है, लोगों का हक़ फिर जीत रहा है। बिहार वो दिन भूल नहीं सकता, जब चुनाव को इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया था। इनके लिए चुनाव का मतलब था- चारों तरफ हिंसा, हत्याएं, बूथ कैप्चरिंग। बिहार के गरीबों से इन लोगों ने वोट देने तक का अधिकार छीन रखा था। तब मतदान नहीं होता था, मत छीन लिया जाता था, वोट की लूट होती थी, गरीब के हक की लूट होती थी। बिहार में गरीब को सही मायनों में मतदान का अधिकार एनडीए ने दिया है।

कांग्रेस को झूठे वादों की जनता ने दी सजा, आज 100 सांसद भी नहीं:

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर देश को सपना दिखाया था, कांग्रेस वाले पहले बोलते थे कि गरीबी हटाएंगे, किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस ने बातें बहुत की लेकिन एक भी काम नहीं किया। आज कांग्रेस की हालत ऐसी है कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों को मिला दें तो कांग्रेस के पास 100 सांसद भी नहीं हैं। कई राज्यों में तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। यूपी-बिहार में कांग्रेस चौथे-पांचवें नंबर पर है और किसी का कुर्ता पकड़कर बचने की कोशिश में है।

झारखंड: दुमका में दोपहर तक 49.96 और बेरमो में 46.07 प्रतिशत मतदान

0

रांची । झारखंड में दुमका (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) और बेरमो विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव में पहले चार घंटे में 46 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार बेरमो सीट पर अपराह्न एक बजे तक 46.07 प्रतिशत और दुमका में 46.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। दुमका में शाम पांच बजे तक मतदान होगा और बेरमो में चार बजे समाप्त हो जाएगा।

मंगलवार की सुबह सात बजे दुमका और बेरमो विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कोरोना एसओपी के साथ जारी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कोविड-19 को देखते हुए इस बार मतदान को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिए हैं।

दुमका विधानसभा उप चुनाव के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह 7.00 बजे मतदान शुरू हो गया। लेकिन यहां इससे पहले ही अनेक मतदाता मतदान केंद्रों पर कतार लगाकर खड़े देखे गए। इनमें महिला-पुरुष दोनों शामिल थे। ये लोग पहले मतदान-फिर जलपान के नारे को सार्थक करते देखे गये।

झारखंड में कोरोना काल में पहली बार मतदान हो रहा है। लिहाजा संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्रों पर एहतियात के बड़े इंतजाम किये गये हैं। सभी मतदान केंद पर मतदाताओं के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए दो-दो फीट की दूरी पर गोल घेरे बनाये गये हैं। साथ ही सेनिटाइजर और स्कैनर की भी व्यवस्था की गयी है। मतदाताओें को बूथ के अंदर जाने देने से पहले उन्हें सेनिटाइजर दिया जा रहा है और उनका तापमान भी मापा जा रहा है। प्रत्याशी भी मतदान केंद्रों पर घूम-घूमकर निष्पक्षता की निगरानी कर रहे हैं।

दुमका विधानसभा क्षेत्र में कुल 368 मतदान केंद्रों पर इस वक्त वोटिंग चल रही है। चुनाव में 2 लाख 50 हजार 720 मतदाता कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। इनमें झामुमो के बसंत सोरेन और भाजपा की लुइस मरांडी शामिल हैं।

बेरमो सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के योगेश्वर महतो और कांग्रेस के अनूप सिंह के बीच है। इस विधानसभा में कुल 03,12,212 मतदाता है जो 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में 148017 महिलाएं, 1,64,194 पुरुष और एक अन्य हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन कारण इस सीट पर उप चुनाव कराया जा रहा है।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बांद्रा पुलिस ने जारी किया समन

0

मुंबई । बांद्रा पुलिस स्टेशन ने मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली को दूसरी बार समन जारी किया है। दोनों बहनों को 10 नवम्बर को दिन में 11 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बांद्रा के ही निवासी साहिल अशरफ ने कंगना रनौत की ओर से ट्वीट के माध्यम से मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से किए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कंगना और उनकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो साहिल अशरफ ने बांद्रा मेट्रो पोलिटन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद बांद्रा पुलिस ने कंगना रनौत और रंगोली को समन जारी कर पुलिस स्टेशन में हाजिर होने काे कहा।

लेकिन कंगना रनौत हाजिर नहीं हुईं। उन्होंने 15 नवम्बर तक का समय मांगा था। आज फिर कंगना और उनकी बहन को बांद्रा पुलिस स्टेशन ने समन जारी कर 10 नवम्बर को दिन में 11 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

गुजरात उपचुनाव : मोरबी में कई खराब ईवीएम को बदला गया, कई वीडियो वायरल होने से माहौल गरमाया

0

अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कोरोना संकट के चलते दिशानिर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। मोरबी में भाजपा उम्मीदवार बृजेश मेरजा ने चमनपार के हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना वोट डाला। मोरबी में कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत पर उन्हें बदल दिया गया। 
इसी मतदान के दौरान कांग्रेस और भाजपा के पक्ष में एक के बाद बाद कई विवादित वीडियो जारी किए जा रहे हैं।  मंगलवार को मतदान के बीच मोरबी में भी एक वीडियो वायरल हुआ है। एक वीडियो आने के बाद कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री विजय रूपानी की पत्नी अंजलिबेन रुपाणी ने मोरबी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पक्ष में वोट देने का प्रचार किया। 
मोरबी में मतदान केंद्रों के पास भाजपा के पक्ष की एक पत्रिका भी वितरित करने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉयज हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर मतदान रुकवा दिया लेकिन कुछ ही समय बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मतदान फिर से शुरू कराया। इसी बीच मोरबी में बॉयज हाईस्कूल के पास मतदाताओं को समझाने वाला भाजपा विधायक का एक और वीडियो वायरल हुआ है।  गढडा विधानसभा क्षेत्र के एमएम हाईस्कूल में ईवीएम खराब होने की शिकायतें आने पर तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत कर दिया गया। मोरबी-मलिया सीट पर लगभग 20 स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली हैं। सभी जगह ईवीएम बदलकर वोटिंग चालू कर दी गई है। मोरबी के न्यू नवलखी में मतदान का बहिष्कार किया गया है।
इस उपचुनाव में मोरबी में पांच महिला सखी बूथ स्थापित किए गए हैं, जिसमें अधिकारियों से लेकर चपरासी तक के कर्मचारी केवल महिलाएं हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए यह अनूठी पहल की गई है। इस पोलिंग बूथ को ‘शक्ति बूथ’ नाम दिया गया है। पोलिंग बूथ भी महिलाओं द्वारा चलाए जाते हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3957 नए मामले आए और 57 मरे

0

राज्य: बंगाल में  सोमवार को लगातार सातवें दिन कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 3957 नए मामले सामने आए जबकि 57 लोगों की मौत हुई है। दरअसल, दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद जिस तरह राज्य में बड़ी संख्या में नए मामले सामने आने की आशंका जताई जा रही थी ऐसे में नए मामलों में कमी राहत की बात है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 81 हजार 608 हो गई, जिसमें 36,576 एक्टिव केस है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,957 हो गई है।

पूर्व सांसद अन्नू टंडन सपा में शामिल

0

लखनऊ । उन्नाव से कांग्रेस की सांसद रहीं अन्नू टंडन ने सोमवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि सपा इस समय अकेले ही भाजपा के साथ बसपा का भी मुकाबला कर रही है। ये दोनों आपस में मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज ही बसपा की मुखिया ने इस बारे में सफाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि, पूर्व कांग्रेस सांसद अनु टंडन के सपा में शामिल होने पर मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं और अभिनंदन करता हूं। इनके साथ बड़ी संख्या में आए साथी सहयोगियों का भी मैं स्वागत करता हूं। समाजवादी पार्टी का प्रदेश में कोई विकल्प नहीं है। पार्टी भाजपा के साथ बसपा का भी मुकाबला कर रही है। यह दोनों आपस में मिले हैं।

जब अन्नू टंडन से कांग्रेस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब वह समाजवादी पार्टी में हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने का अधिक मौका नहीं मिला। वह तो पार्टी में दो वर्ष पहले ही आई हैं, इसलिए उनके बारे में अधिक नहीं बता सकती हूं।

उन्होंने कहा कि मेरे सपा में शामिल होने का कारण अखिलेश यादव खुद हैं। उन्होंने अपनी सरकार में जितना काम किया उससे ज्यादा करना संभव नहीं था। अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें यही मेरा मकसद है।

कांग्रेस छोड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने करीब 15 वर्ष कांग्रेस में गुजारे हैं और मुझे राहुल गांधी व सोनिया गांधी से भरपूर स्नेह मिला है, लेकिन मैं 2019 के बाद से निराश थी जिसके बाद मैंने तय किया कि अब जनता के लिए काम करना है तो कांग्रेस छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस का संगठन अभी इतना मजबूत नहीं है कि भाजपा का सामना कर सके।

राज्यसभा चुनाव

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर काफी उठा-पटक के बाद भी पर्चा दाखिल करने वाले 11 में से दस सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। दस में से आठ भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि एक-एक सदस्य समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के हैं।

भाजपा के आठ प्रत्याशियों के निर्वाचित होने से उच्च सदन में पार्टी की ताकत भी बढ़ेगी। बहुजन समाज पार्टी से रामजी गौतम तथा समाजवादी पार्टी से प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी राज्यसभा में पहुंचे हैं। इनमें भाजपा के बृजलाल, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी तथा बीएल वर्मा पहली बार सदन में पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह तथा नीरज शेखर को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है।