Tuesday 30th of June 2026 11:11:34 PM
Home Blog Page 375

केजरीवाल ने उमर खालिद के खिलाफ देशद्रोह और दंगे भड़काने के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी

0

उज्ज्वल दुनिया/नयी दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार ने उत्तरी पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नगर पुलिस को दे दी है. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया हमने पुलिस के पास दर्ज दिल्ली दंगों से जुड़े सभी मामलों में मुकदमा चलाने की अनुमति पुलिस को दे दी है. अब यह देखना अदालत का काम है कि आरोपी कौन है.

आतंकवाद-विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोपी खालिद के खिलाफ दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिल गयी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों से खालिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्राप्त हो गयी है. अधिकारी ने बताया कि खालिद के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति एक पखवाड़े पहले मिली है और अब पुलिस अपने पूरक आरोपपत्र में खालिद को नामजद कर सकती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर को जान से मारने की धमकी देने वाला झारखंड का जावेद अख्तर गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है । झारखंड के देवघर जिले के ग्राम खगड़ा के रहने वाले 28 साल के जावेद अख्तर (28) को क्राइम ब्रांच और पुलिस के साइबर सेल के दल ने ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है. 

फ्रांस में जारी विवादस्पद कार्टून के खिलाफ कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए प्रदर्शन का विरोध करने के बाद शर्मा को कथित धमकी मिली थी. बता देंं क‍ि   फ्रांस के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन का शर्मा द्वारा विरोध करने पर सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की कथित धमकी मिली थी, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने प्रोटेम स्पीकर के लिए सुरक्षा की मांग की थी. 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक,(भोपाल पुलिस रेंज) उपेंद्र जैन ने बताया, ”झारखंड के देवघर जिले के तहत ग्राम खगड़ा के निवासी जावेद अख्तर (28) को अपराध शाखा और पुलिस के साइबर सेल के दल ने संबलपुर, ओडिशा से गिरफ्तार किया है.” उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्पीकर को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी और वह संबलपुर में एक इस्पात कारखाने में काम करता है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर होगी 9 को होने वाली कोयला ब्लॉक की ई

0

उज्ज्वल दुनिया/ रांची । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड के पांच कोयला ब्लॉक सहित 37 कोयला ब्लॉकों की नौ नवंबर को होने वाली ई-नीलामी उसके आदेशों पर आधारित होगी। अदालत ने केंद्र से कहा है कि वह कोयला ब्लॉकों के लिए बोली लगाने वाले सभी पक्षों को सूचित कर दे कि इससे जुड़े तमाम लाभ उसके अंतिम आदेश पर आधारित होंगे।

मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायाधीश एएस बोपन्ना और न्यायाधीश वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने केंद्र को ये निर्देश दिए। वहीं, केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा। 

इससे पहले, चार नवंबर को शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह ऐसा आदेश पारित करना चाहती है कि झारखंड में वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए ईको-सेंसिटिव जोन के 50 किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रस्तावित खनन ब्लॉक की ई-नीलामी न की जाए। 

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह केवल यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जंगल नष्ट न हों। हालांकि, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह झारखंड में प्रस्तावित खनन स्थलों पास के क्षेत्र इको सेंसिटिव जोन हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए अदालत एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के बारे में विचार कर रही है। 

उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के पिता की मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर सीबीआई को नोटिस

0

नई दिल्ली, 06 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के पिता की हिरासत में मौत के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस विभू बाखरु की बेंच ने सीबीआई को जवाब देने का निर्देश दिया। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल  कैद की सजा सुनाई थी।

13 मार्च को तीस हजारी कोर्ट उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशंस जज धर्मेश शर्मा ने सेंगर पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। तीस हजारी कोर्ट ने कहा था कि जुर्माने की ये रकम पीड़ित को दी जाएगी। कोर्ट ने सेंगर समेत सभी सातों आरोपितों को भी 10 साल कैद और 10-10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर समेत सात दोषियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान सेंगर ने कहा था कि अगर उसने कुछ गलत किया है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाए और उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया जाए। पिछले 4 मार्च को कोर्ट ने कुलदीप सेंगर समेत सात लोगों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने इस मामले के चार आरोपितों को बरी कर दिया था।

दुष्कर्म पीड़ित के पिता की न्यायिक हिरासत में 9 अप्रैल, 2018 को मौत हो गई थी । 4 जून, 2017 को दुष्कर्म पीड़ित ने जब कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया तो उसके बाद कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह और उसके साथियों ने पीड़ित के पिता को बुरी तरह पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। दुष्कर्म पीड़ित के पिता को जेल में शिफ्ट करने के कुछ ही घंटों बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई थी।

20 दिसम्बर, 2019 को पीड़ित से दुष्कर्म के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उम्रकैद के अलावा 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माने की इस रकम में से 10 लाख रुपये पीड़ित को देने का आदेश दिया था।  तीस हजारी कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

अमित शाह ने दक्षिणेश्वर मंदिर में की बंगाल की भलाई के लिए प्रार्थना

0

कोलकाता । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिनों के बंगाल दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से की। इस दौरान उन्होंने मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल की भलाई के लिए मां काली से प्रार्थना की। 
शुक्रवार को शाह ने दक्षिणेश्वर मंदिर में मां काली का दर्शन किया। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा की। शाह ने कहा कि यहां से हमेशा उन्हें ऊर्जा और चेतना मिली है। उनकी इच्छा है कि बंगाल एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना की भूमि का गौरव हासिल करे। मां काली से उन्होंने प्रार्थना की कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरव प्राप्त करे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ठाकुर रामकृष्ण और विवेक की जमीन है लेकिन दुर्भाग्य से इस जमीन को तुष्टिकरण की राजनीति से कलंकित किया जा रहा है। 

एलएसी पर कोई बदलाव मंजूर नहीं : जनरल रावत

0

लद्दाख की पहाड़ियों को सेना ने तीन हिस्सों में बांटा 

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच ​शुक्रवार को सुबह ​साढ़े नौ बजे एलएसी के पास भारतीय क्षेत्र की तरफ चुशूल में ​8वें दौर की सैन्य वार्ता ​शुरू हुई। ​इस बीच सैन्य बलों के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पूर्वी लद्दाख ​के हालात तनावपूर्ण ​बताते हुए ​कहा​ कि ​हमारा रुख स्पष्ट है कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे।​ लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों में बर्फीली ठंड शुरू होने के बावजूद दोनों देशों के​​ ​सैनिक एलएसी पर तैनात हैं लेकिन इस ​बैठक में​ दोनों देशों के बीच रिश्तोंं पर जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद है। ​​ ​

सेना की ​​14वीं कोर के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ​​आठवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व​ ​कर​ रहे हैं। ​दोनों देशों के बीच 21 सितम्बर को ​हुई ​छठे दौर की वार्ता में​ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मॉस्को वार्ता में तय हुए पांच बिन्दुओं के आधार पर एक दूसरे से ‘रोडमैप’ मांगा गया​ था​।​​ 12 अक्टूबर को हुई सातवें दौर की सैन्य वार्ता ‘फिर मिलेंगे’ के वादे के साथ खत्म हुई थी। इसी बैठक में चीन और भारत ने एक दूसरे को टॉप सीक्रेट ‘रोडमैप’ सौं​पे थे, जिस पर दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने मंथन किया है।​ ​आठवें दौर की ​​सैन्य वार्ता में इसी पर फोकस किये जाने की संभावना है। ​​​

सीडीएस जनरल बिपिन रावत​ ​​के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में अब भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ​उन्होंने सैन्य वार्ता शुरू होने के बाद ​ शुक्रवार को कहा कि चीन ​ने ​कभी ​उम्‍मीद नहीं की थी​ कि उसके दुस्‍साहस ​का जवाब भारत की तरफ से इतनी सख्ती के साथ मिलेगा​।​ यही वजह है कि चीन की पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) लद्दाख में भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का सामना कर रही है। रावत ने कहा​ कि ​हमारा रुख स्पष्ट है कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे।​​ रावत ने ​यह भी ​कहा कि ​चीन ​सीमा पर झड़पों और बिना उकसावे के सैन्य कारवाई के बड़े संघर्ष में तब्‍दील होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस बीच ​लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर उच्च ऊंचाई​​ पर भारत ने अभ्यस्त सैनिकों की तैनाती की है। सेना ने इन ऊंची ऊंचाइयों को भी तीन हिस्सों में बांटा है। अगर सैनिक को 9 हजार से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर तैनात किया जाता है तो इसके लिए 6 दिन का अधिकतम तैनाती समय होता है। इसे स्टेज वन कहते हैं। 12 हजार से 15 हजार फीट की ऊंचाई के लिए स्टेज टू होता है, जिसमें 10 दिन का अधिकतम तैनाती समय होता है। इसी तरह स्टेज थ्री के लिए 4 अतिरिक्त दिन यानी कुल 14 दिन होते हैं। यह 15 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई के लिए होता है। ऊंचाई के हिसाब से क्लोदिंग और इक्विपमेंट भी बदल जाते हैं। इसीलिए सेना ने इन्हीं मानकों के अनुसार उच्चतम ऊंचाई पर तैनात सैनिकों की रोटेशनल तैनाती शुरू की है। 

कर्नाटक में दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध: येदियुरप्पा

0

बेंगलुरु । कर्नाटक सरकार ने दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ परामर्श करने के बाद पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की औपचारिक घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हमने दीपावली के दौरान पटाखों के चलाने पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर चर्चा की है और इसके उपयोग को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। येदियुरप्पा ने कहा कि इस सम्बन्ध में सरकारी आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को कहा था कि दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबन्ध के लिए राज्य सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

महाराष्ट्र विस अवमानना मामले में अर्णब गोस्वामी को राहत, गिरफ्तारी पर सुप्रीम रोक

0

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने विशेषाधिकार हनन मामले में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को महाराष्ट्र विधानसभा की ओर से भेजी गई चिट्ठी की भाषा पर एतराज जताया है। कोर्ट ने विधानसभा सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले पर अगले आदेश तक अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि एक अधिकारी की ऐसी हिम्मत कैसे हुई कि सुप्रीम कोर्ट आने पर किसी को धमकाए। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि अर्णब गोस्वामी की पत्नी ने आज ही एक हलफनामा दाखिल किया है, क्योंकि वो एक गंभीर मामले में जेल में हैं। तब चीफ जस्टिस ने पूछा कि क्या वो इसी मामले में जेल में हैं। तब साल्वे ने कहा कि मैं आज वो चीज दिखाने जा रहा हूं, जिसके बाद कोर्ट अर्णब को अंतरिम राहत देगी।

साल्वे ने विधानसभा के सचिव का पत्र दिखाया, जिस पर चीफ जस्टिस ने पूछा कि ये क्या है। तब साल्वे ने कहा कि ये नागपुर जेल में 1940 में एक कैदी की ओर से तत्कालीन चीफ जस्टिस को भेजा गया पत्र था, जिसे जेल अधीक्षक ने रोक लिया। उसके बाद तत्कालीन चीफ जस्टिस ने अवमानना का नोटिस जारी किया था। चीफ जस्टिस ने पूछा कि विधानसभा की ओर से कौन पेश हुआ है। तब साल्वे ने कहा कि हमने उन्हें कई बार नोटिस तामील किया लेकिन वे पेश नहीं हुए। साल्वे ने कहा कि उन्होंने एक कारण बताओ नोटिस भेजा है कि उनके नोटिस को कोर्ट में क्यों दिखाया। तब कोर्ट ने कहा कि एक अधिकारी की ऐसी हिम्मत कैसे हुई। तब साल्वे ने कहा कि अर्णब को अंतरिम राहत दी जाए। उनके खिलाफ एक केस के बाद दूसरा और उसके बाद तीसरा केस दर्ज हो रहे हैं। इन पर संवैधानिक कोर्ट को देखना चाहिए।

साल्वे ने महाराष्ट्र विधानसभा में अन्वय नायक के सुसाइड मामले पर चर्चा को उद्धृत करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने विधानसभा के पटल पर कहा कि अर्णब गोस्वामी को हिरासत में लेना चाहिए। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि ये कहने का उनका अधिकार है कि सुसाइड केस के किसी अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। तब साल्वे ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए, राजनीतिक दिशानिर्देश जारी नहीं होने चाहिए। एक तरफ महाराष्ट्र विधानसभा पेश नहीं हो रही है और दूसरी तरफ कोर्ट में नोटिस देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर रही है। तब अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सुसाइड केस का मामला दूसरी कोर्ट में है। तब कोर्ट ने कहा कि हम उसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं। आप किसी को इस बात के लिए धमका कैसे सकते हैं कि कोर्ट में नोटिस क्यों दिखाया। साल्वे ने कोर्ट से विधानसभा सचिव के पत्र पर संज्ञान लेने की मांग की।

पिछले 12 अक्टूबर को हरीश साल्वे ने कहा था कि कोर्ट का नोटिस विधानसभा को तामिल नहीं किया जा सका है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा के दोनों सदनों में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसके बाद गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

बंगाल में BJP 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी: अमित शाह

0

कोलकाता। गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को बांकुड़ा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन राजनीतिक पंडितों और विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा, जो 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनके दावे की हंसी उड़ा रहे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनाई हुई कार्ययोजना पर निष्ठा के साथ काम किया तो भाजपा दो सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने बांकुड़ा के रविंद्र भवन में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा, “लोग हंसते थे जब मैंने कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा बंगाल में 20-22 सीट जीतेगी..और हम लगभग उस लक्ष्य के आसपास आ गए। चार से पांच सीटें हम दो से पांच हजार वोटों के अंतर से हारे। वरना 22 सीटों का लक्ष्य तो आपने प्राप्त ही किया था।”

गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “आज भी मैं यहां से कह कर जाता हूं कि अब बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीट जीत कर सरकार बनाने जा रही है। जिसको हंसना है वो हंसे..हमको निष्ठा से काम करना है।

CM योगी ने किया 30 दिन के बोनस का एलान

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस का भुगतान करने का फैसला लिया गया है। इससे लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे और राज्य सरकार पर कुल 1022.75 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा।

मंडी शुल्क

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करोड़ों कृषकों को मंडियों में बेहतर सुविधा देने और मंडियों में काम कर रहे व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए मंडी शुल्क की दर को दो फीसदी से घटाकर मात्र एक फीसदी किए जाने का आदेश दिया है। मंडियों में विकास कार्यो को गति देने के लिए विकास शुल्क की दर (़5 प्रतिशत) यथावत रहेगी। अब मंडी परिसर के अंदर व्यापार करने पर वर्तमान में लागू 2़5 प्रतिशत के स्थान पर कुल 1़5 प्रतिशत कर ही देय होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री का यह फैसला किसानों और संबंधित व्यापारिक संगठनों के लिए दिवाली का तोहफा माना जा रहा है।

इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान किसान हितों के संरक्षण के उद्देश्य से फलों एवं सब्जियों के सुगम विपणन के लिए कुल 45 जिन्सों को एक साथ मई में डी-नोटिफाइड कर दिया गया था, जिसके फलस्वरूप उन पर मंडी शुल्क की देयता समाप्त हो गई थी। इन उत्पादों के मंडी परिसर में लाए जाने पर मात्र एक प्रतिशत प्रयोक्ता प्रभार ही देय होता है।

वहीं केंद्र सरकार द्वारा बीते जून में मंडी क्षेत्र को मंडी परिसर एवं ट्रेड एरिया के रूप में पृथक-पृथक करते हुए मंडी समितियों के कार्यक्षेत्र को मंडी परिसरों एवं अधिसूचित मंडी स्थलों तक सीमित कर दिया गया है और ट्रेड एरिया में होने वाले कृषि विपणन पर लाइसेंस की अनिवार्यता तथा मंडी शुल्क-विकास शुल्क के आरोपण से अवमुक्त कर दिया गया है। ऐसे में मंडी परिसरों की सुविधाओं के समुचित सदुपयोग तथा कृषकों व व्यापारियों को मंडी परिसर में व्यापार के लिए प्रेरित करने की दृष्टि से योगी सरकार ने मंडी शुल्क कम करने का फैसला लिया है।

पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का बैंगलुरु के अस्पताल में निधन

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. बताया जाता है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन पर शोक व्यक्त किया है.

झारखंड के चर्चित आईएएस रहे सजल चक्रवर्ती अब हमारे बीच नहीं हैं. बताया जा रहा है कि अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में वे बेंगलुरु गए हुए थे. इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के उपायुक्त थे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

जेल में रहेंगे अर्णब, हाईकोर्ट का बेल देने से इनकार

0

अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड भाजपा   विरोध प्रदर्शन 

मुंबई । इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों से जवाब मांगा है और कहा है कि अर्णब को जमानत देने पर फैसला सरकार और शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने के बाद किया जाएगा। अदालत ने कहा कि इस मामले में सभी पक्षों की बात सुनने के बाद ही फैसला दिया जा सकता है।

इससे अलीबाग की एक अदालत ने अर्णब को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने देर रात हुई सुनवाई में यह आदेश सुनाया। आदेश के बाद अर्णब गोस्वामी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील करते हुए जमानत की मांग की थी। अदालत ने कहा कि इस मामले में सभी पक्षों को सुने बिना फैसला नहीं दिया जा सकता। ऐसे में सरकार और शिकायतकर्ता समेत सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है। पक्ष जानने के बाद अदालत फिर जमानत पर सुनवाई करेगी।

बुधवार को घर से हिरासत में लिए गए थे अर्णबइससे पहले रायगढ़ पुलिस की एक टीम ने अर्णब को बुधवार सुबह मुंबई में उनके घर से हिरासत में लिया था। पुलिस वैन में बैठाए जाने के बाद अर्णब ने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ हाथापाई भी की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 34 के तहत
अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला?

अर्णब की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला साल 2018 का है। पुलिस के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी का स्टूडियो तैयार करने वाली कंपनी कॉन्कॉर्ड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अन्वय नाइक और उनकी मां ने 2018 में आत्महत्या कर ली थी। अन्वय ने आत्महत्या से पहले एक पत्र लिखा। इस सुइसाइड नोट में उन्होंने कहा कि रिपब्लिक टीवी के 83 लाख रुपये समेत दो अन्य कंपनियों- आईकास्टएक्स/स्काइमीडिया और स्मार्टवर्क्स के पास कुल 5.40 करोड़ रुपया बकाया होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और अब उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई चारा नहीं बचा है।

ये मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला

0

उज्ज्वल दुनिया/पूर्णिया । बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। गुरुवार को पूर्णिया के धमदाह में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा, ‘जान लीजिए, आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। परसों मतदान होगा और ये मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।’

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए आज शाम पांच बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। आखिरी दिन प्रचार करते हुए नीतीश कुमार ने इस चुनाव को अपना अंतिम चुनाव करार दिया है। 

बता दें कि नीतीश कुमार 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रेल मंत्री रहे। आज की जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अपने पुराने दिनों को भी याद किया और कहा कि रेल मंत्री रहते हुए भी मैं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता था।

फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर चुनाव लड़ने वाले गिरिडीह के मेयर को सरकार ने बर्खास्त किया

0

उज्ज्वल दुनिया/गिरिडीह ।  मेयर सुनील कुमार पासवान काे अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नगर विकास विभाग ने उनपर सीधी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया। झारखंड के शहरी नगर निकाय किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। राज्यपाल के आदेश से विभागीय सचिव विनय कुमार चाैबे ने इससे संबंधित आदेश गुुरुवार काे जारी कर दिया।

अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ने का आराेप सही पाए जाने के बाद पासवान पर यह कार्रवाई की गई। दरअसल, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गिरिडीह नगर निगम के मेयर के पद पर सुनील कुमार पासवान का चयन वर्ष 2018 में हुआ था। उनके खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता ने उनके जाति प्रमाण पत्र काे संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद गिरिडीह के डीसी ने जाति प्रमाण पत्र काे गलत बताते हुए रद्द कर दिया।

डीसी ने 2 दिसंबर 2019 काे पत्र के माध्यम से सरकार काे बताया कि प्रमाण पत्र में अंकित मूल निवास स्थान प्रमाणित नहीं हाेने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद यह मामला राज्य निर्वाचन आयाेग और नगर विकास विभाग के बीच चलते रहा। आखिरकार झारखंड नगर पालिका निर्वाचित प्रतिनिधि नियमावली 2020 के प्रावधानों के तहत पासवान काे पद से बर्खास्त कर दिया गया।