Wednesday 1st of July 2026 02:15:54 AM
Home Blog Page 372

सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को किया नमन

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची ।  राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं तथा सभी राज्यवासियों के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की है। राज्यपाल महोदया ने मीडिया जगत के तमाम पत्रकारों को भी विशेष बधाई देते व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस जैसी समाज के समक्ष में जिस विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्वों का निरन्तर पालन करते रहे औऱ जनमानस को सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क पहनने तथा स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते रहे, यह सराहनीय है।

आर्म्स सप्लाय करते हैं तो जेल में मोबाईल नहीं चलाएंगे क्या ?

0

जेपी कारा में  तीन दिनों से बंदियों और सिपाहियों में चल रहा तकरार, दोनों तरफ से हुई जमकर मारपीट, चार फोन जब्त

अजय निराला / उज्ज्वल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में मंगलवार से जेल सिपाहियों और बंदियों में तनातनी और झड़प चल रही है। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं।  जेल सूत्रों के अनुसार यह तकरार मंगलवार से चल रही है। टी सेल के बंदियों के साथ मंगलवार को एसटीडी बूथ में कुछ कहासुनी के बाद जेल सिपाहियों द्वारा शांत करने के प्रयास में टी सेल से आए अमन खान सहित अन्य बंदियों ने सिपाहियों सहित जेल बंदियों पर हमला कर दिया। इसमें जेल सिपाही और जमादार को चोटें लगने की बात कही जा रही है।व्हिसिल प्रयोग के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई ।टी सेल में बंद अमन खान सहित अन्य बंदियों की मनमानी पर रोक के लिए जब सख्ती बरती गई, तो अमन खान द्वारा पीठ पर लगी चोट का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। आर्म्स सप्लाय करते हैं तो मोबाईल नहीं चलाएंगे क्या ?जेल से जुड़े सूत्रों की मानें तो जेल सिपाहियों और टी सेल के बंदियों के  बीच झड़प होने के बाद कारा प्रशासन द्वारा टी सेल की सघन तलाशी में चार फोन जब्त किया गया। बंदी संजय यादव से पूछने पर कहता है कि जेल से हथियार सप्लाई करते हैं जेल में मोबाईल नही चलाएंगे क्या..? पैसा देते हैं तब मोबाईल चलाते हैं। इसके बाद काराधीक्षक और जेल सिपाहियों द्वारा संजय यादव, रामलाल यादव सहित अन्य बंदियों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि जेल प्रशासन फोन जब्त करने और मारपीट की बात से इनकार कर रही है। जेल सूत्रों ने बताया कि संजय यादव और रामलाल यादव को पिटाई कर टीसेल में बंद कर रखा गया है। उल्लेखनीय है की अमन खान के पीठ पर लगी चोट के साथ जिस वीडियो को वायरल किया गया, इसी अमन खान का जेल के भीतर टी सेल में ही सिगरेट पीते एक फोटो भी वायरल हो रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कार्रवाई  होने पर विक्टिम कार्ड खेलने और मनमानी चलने देने पर जेल में हर सुविधा का उपयोग कर बाहरी दुनिया की गतिविधियों को भी संचालित किया जाता है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से मोबाइल बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस संबंध में काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर से पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।

झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के छात्र अविनाश कुमार ने किया टच डी एन ए पर शोध

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण फॉरेंसिक विज्ञान के छात्र अविनाश कुमार ने टच डीएनए पर किया एक शोध, यह शोध राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान किया गया उन्होंने अपने प्रयोग में अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुओं को सैंपल के तौर पर इस्तेमाल किया जिसमें कुछ कपड़े मास्क मोबाइल फोन का  कंघी ब्रश एवं जूते थे उन्होंने बताया कि यह वस्तुएं  प्राय हमारे शरीर के साथ प्रत्यक्ष तौर पर संपर्क में रहती है इससे हमारे शरीर के टूटने वाली कोशिकाएं इसमें चिपक जाती है और इसी परिकल्पना के साथ  शोधार्थी में अपना शोध किया जिसमें वह आरटी पीसीआर तकनीक के साथ डीएनए का मूल्यांकन किया और पाया कि इन सभी सैंपल उसे डीएनए प्राप्त किया जा सकता है उन्होंने बताया कि आजकल टच डीएनए पर कार्य करने के लिए बहुत आधुनिक तरह के उपकरण उपलब्ध हैं जो इस कार्य को और आसान बनाते हैं यह  शोध अपने आप में अपराधिक मामलों में मील का पत्थर साबित हो सकती है ऐसे अपराधों में जहां अपराधी की किसी भी प्रकार का बायोलॉजिकल सैंपल नहीं मिलता है उस परिस्थिति में ऐसे साक्ष्यों का पुलिस के द्वारा एकत्रित करना चाहिए और  इस में डीएनए का परीक्षण किया जाना चाहिए जिससे अपराधी की पहचान साबित की जा सकती हैं अविनाश कुमार ने यह भी बताया कि वह इस शोध से जुड़े महत्व को झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ साझा करेंगे एवं इनके महत्व को बताएंगे जिससे अपराधिक न्याय प्रणाली में विषम परिस्थितियों में न्याय मिलने में सहायता होगी फिलहाल अविनाश कुमार फॉरेंसिक विज्ञान स्नाकोतर के छात्र हैं वह अपनी स्नातक तक की शिक्षा रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय झारखंड से उत्तीर्ण करने के बाद अपनी आगे की शिक्षा डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में प्राप्त कर रहे हैं उनके इस कार्य को राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक अरुण कुमार बापूली एवं अलग अधिकारियों ने सराहनीय एवं प्रशंसनीय बताया।

अभिनेता सौमित्र की हालत गंभीर

0

मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर

कोलकाता। मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति शुक्रवार को और गंभीर हो गई। यहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने एक बयान में यह जानकारी दी। डॉक्टर के अनुसार, 85 वर्षीय कलाकार की स्थिति ठीक नहीं है। वास्तव में उनकी हालत और खराब हो गई है। अस्पताल में रहने के दौरान उनकी न्यूरोलॉजिकल हालत सबसे ज्यादा खराब हुई है। पिछले 48 घंटे में उनकी तबियत और बिगड़ गई है। हमने सीटी स्कैन किया, ताकि पता चल सके कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है। हमने एक ईईजी किया था, लेकिन उनके मस्तिष्क के भीतर बहुत कम गतिविधि हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके दिल की स्थिति भी अच्छी नहीं हैं।

उनकी हृदय गति अधिक थी, जो बाद में नियंत्रित हो गई। उनकी ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ गई है और उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वह अब वैकल्पिक डायलिसिस परहै। डॉक्टर ने बुलेटिन में कहा कि अच्छी बात यह है कि उनके किसी भी अंग में रक्तस्राव नहीं हुआ। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि आने वाले 24 घंटे में उनकी स्थिति ठीक नहीं होगी। पहली बार हम स्थिति के प्रतिकूल परिणाम का अनुमान जता रहे हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि चटर्जी को पूरी तरह ठीक करने के लिए यह प्रयास पर्याप्त नहीं है। यह सूचित करते हुए कि न्यूरो बोर्ड अगले 24 घंटे में चटर्जी की बारीकी से निगरानी करेगा, डॉक्टर ने कहा कि अभी तक स्थिति गंभीर है लेकिन भगवान की कृपा से हो सकता है कि वह इस स्थिति से बाहर आ जाएंगे। चटर्जी का प्लाज्मा काउंट बढ़ाने के लिए गुरुवार को पहली प्लाज्माफेरेसिस की गई थी। 

योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाई दीपावली

0

गोरखनाथ मंदिर में दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास के बगल में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ के पास स्थापित लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। 

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में पहले ही दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। गोबर व अन्य सामग्री से बने दीये मंदिर में मंगाए गए थे। पांच हजार दीयों से मंदिर का हर कोना सजाया गया। 

दीप जलाने से पहले गोरक्ष पीठाधीश्वर ने लक्ष्मी जी की पूजा की। पूजा के बाद दीये जलाए गए। दीपक जलाने के बाद मंदिर के कर्मचारी और साधू संतों ने पटाखे चलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। 

गोरखनाथ मंदिर में दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास के बगल में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ के पास स्थापित लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। 

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में पहले ही दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। गोबर व अन्य सामग्री से बने दीये मंदिर में मंगाए गए थे। पांच हजार दीयों से मंदिर का हर कोना सजाया गया। 

दीप जलाने से पहले गोरक्ष पीठाधीश्वर ने लक्ष्मी जी की पूजा की। पूजा के बाद दीये जलाए गए। दीपक जलाने के बाद मंदिर के कर्मचारी और साधू संतों ने पटाखे चलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। 

गोरखनाथ मंदिर में दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास के बगल में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ के पास स्थापित लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। 

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर में पहले ही दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। गोबर व अन्य सामग्री से बने दीये मंदिर में मंगाए गए थे। पांच हजार दीयों से मंदिर का हर कोना सजाया गया। 

दीप जलाने से पहले गोरक्ष पीठाधीश्वर ने लक्ष्मी जी की पूजा की। पूजा के बाद दीये जलाए गए। दीपक जलाने के बाद मंदिर के कर्मचारी और साधू संतों ने पटाखे चलाकर दीपावली का त्योहार मनाया। 

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में नहीं होनी चाहिए कोताही

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान की याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति फिर चेताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अभियान चल रहा है। इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करें। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने कोरोना वायरस की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए इलाज की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर गुरुवार को आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने त्योहारों में लगातार पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने के प्रति लोगों को जागरूक करने को हा। लखनऊ और मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने इलाज की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं

0

कोलकाता, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले में पथराव के बाद उसमें शामिल कारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद गुरुवार को कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है। राज्यपाल पड़ोसी कूचबिहार जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध का माहौल व्याप्त है।

धनखड़ ने कूचबिहार में कहा कि राजनीतिक हिंसा के नियंत्रण का कोई संकेत नहीं है। इसका कारण यह है कि लोकसेवक राजनीतिक कार्यकर्ता बन गए हैं। धनखड़ उत्तर बंगाल के एक महीने के दौरे पर हैं। उन्होंने इससे पहले भी आरोप लगाया था कि बंगाल में पुलिस और नौकरशाही का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोक सेवकों को राजनीतिक पदाधिकारियों की तरह काम नहीं करने के लिए कहा था।

भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष घोष के काफिले पर अलीपुरद्वार जिले में भारत-भूटान सीमावर्ती नगर जयगांव में प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए, जब वह पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस घटना में काफिले में शामिल कम से कम दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के कई कार्यकर्ता वहां घोष के खिलाफ नारे लगाते देखे गए।

योग्यता ही है एक मात्र मानक:योगी

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धनतेरस के पर्व पर नौजवानों को बड़ा तोहफा दिया। उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित जन शक्ति विभाग के 1,438 जूनियर इंजीनियर्स को नियुक्ति पत्र के साथ ही उनको पद स्थापना पत्र भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब कोई युवा अपनी ईमानदारी के साथ शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से चयनित होता है, तो उसके काम में भी ईमानदारी झलकती है। समर्पण के साथ वह जीवनभर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। लेकिन जब सिफारिश और जुगाड़ से नौकरी मिलती है, तो वही कुत्सित भावना भ्रष्टाचार को जन्म देती है। उत्तर प्रदेश में होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में शुचिता, ईमानदारी और पारदर्शिता सबसे प्रमुख हैं। जुगाड़ नहीं योग्यता ही चयन का मानक है। आज जो युवा नौकरियां पा रहे हैं, वह योग्य हैं, समर्थ हैं और इस योग्यता और सामथ्र्य का लाभ प्रदेश को मिलेगा।

मुख्यमंत्री गुरुवार को सिंचाई और जल संसाधन विभाग में नवचयनित 1,438 नए जूनियर इंजीनियरों को धनतेरस के विशेष अवसर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि नवचयनित अवर अभियंताओं द्वारा अपने सेवाकाल में देश-समाज की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का विश्वास जताया।

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर 5 नवचयनित अवर अभियंताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति और पदस्थापना पत्र प्राप्त हुआ। वहीं विभिन्न जनपदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े चयनित अभ्यर्थियों ने वर्चुअली मुख्यमंत्री का संदेश सुना और स्थानीय प्रतिनिधियों के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने दशकों से लंबित बाणसागर परियोजना के पूरा होने तथा बाढ़ राहत कार्यों का उदाहरण देते हुए पिछले पौने चार वर्ष में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में जिस लगन और ईमानदारी के साथ काम किया है, वह अन्य विभागों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने नवचयनित अवर अभियंताओं को उनकी जिम्मेदारी का आभास भी कराया। उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पा रहे अवर अभियन्ताओं से विभाग को एक नई जनशक्ति प्राप्त होगी और विभाग जनता व कृषकों के प्रति अपने दायित्व को और अधिक तत्परता से पूर्ण कर सकेगा।

इससे पहले, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में एक लम्बे अरसे से अवर अभियन्ताओं की भर्ती न हो पाने एवं कार्मिकों के लगातार सेवानिवृत्त होते जाने के कारण बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियरों की कमी हो गई थी। विभाग के कार्य प्रभावित न हो इसके लिए सरकार द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 1,438 जूनियर इंजीनियरों का चयन किया गया। इसके पूर्व गत वर्ष 394 सहायक अभियन्ताओं तथा 149 सहायक अभियन्ता (यांत्रिक) की भर्ती भी विभाग में इसी प्रकार निष्पक्ष व पारदर्शी प्रकिया अपनाकर लोक सेवा आयोग द्वारा की गई थी। महिला सशक्तीकरण अभियान को सार्थकता देते हुए दिसम्बर 2018 में 73 महिला जूनियर इंजीनियरों की विशेष भर्ती भी विभाग में की गई।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े सफल अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री ने संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से 10 अवर अभियंताओं से नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में पूछा। टॉपर सीतापुर के आशुतोष सिंह से मुख्यमंत्री ने पूछा कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया में उन्होंने किसी तरह की सिफारिश या अन्य कोई जुगाड़ तो नहीं लगाया, इस पर आशुतोष ने इनकार किया और बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से हुई। वहीं महिला वर्ग में टॉपर गोरखपुर की संध्या कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि जिस तरह ईमानदारी और शुचिता के साथ उन्होंने नौकरी पाई है, पूरे सेवाकाल में वह स्वयं के कार्यव्यवहार में यही ईमानदारी बनाए रखेंगी। वाराणसी निवासी राजेश कुमार पटेल, जिन्हें मनचाहे जनपद सोनभद्र में तैनाती मिली है, ने पारदर्शी ढंग से नियुक्ति पाने पर मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद दिया, तो, ललितपुर में तैनाती पाने वाले झाँसी निवासी राजेश उपाध्याय से मुख्यमंत्री ने मनचाही नौकरी मनपसंद जिले में पाने पर बधाई दी।

एक रुपये लेकर किसानों का कर्ज माफ करेगी झारखंड की हेमंत सरकार

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । कृषि मंत्री बादल पत्रलेख  ने कहा कि राज्य सरकार कृषक हित के लिए 1 रुपये में राज्य के किसानों के ऋण को माफ करने का कार्य करने जा रही है। इस हेतु 2000 करोड रुपए का अनुदान राशि राज्य सरकार दे रही है। 
बादल पत्रलेख ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने हेतु राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। कोविड-19 के कारण घर वापस आने वाले मजदूरों की सबसे अधिक उम्मीद कृषि से ही है और इस ओर राज्य सरकार नीति बनाकर कार्य भी कर रही है। श्री बादल द्वारा राम कृष्ण मिशन,ऑडोटोरियम, मोरहाबादी, राँची में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम, राँची जिला अंतर्गत रबी संगोष्टी सह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन(दलहन/तेलहन) एवं पूर्वी भारत में हरित क्रांति विस्तार योजना अंतर्गत राँची के 100 कृषकों के बीच शत प्रतिशत अनुदान पर रबी  बीज (गेहूँ, चना, सरसो एवं मसूर)  वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 बादल पत्रलेख ने कहा कि जो भी कृषक मित्र जागरूक होकर सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा बिरसा कृषक के रूप में संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषकों को जागरूक बनना होगा, सरकार द्वारा किए जा रहे योजनाओं के लाभ हेतु  बिचौलियों के कार्य को समाप्त करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषकों से 2000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है। कृषक राज्य सरकार को धान बेचेंगे उन्हें तत्काल उनके उत्पाद का 50 फीसदी मूल्य अदा कर दिया जाएगा, साथ ही उनके द्वारा दिए गए धान की गुणवत्ता की जांच के उपरांत उनका सारा पैसा उनतक अविलंब ही पहुँचा  दिया जाएगा। इससे कृषक जो अपना उत्पाद बिचौलियों के बीच बेचते हैं उनसे उन्हें मुक्ति मिल पाएगी। श्री बादल ने कहा कि सरकार कृषि कैलेंडर बनाकर कार्य कर रही है। जिसमें 25 मई को बीज दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिससे कृषकों तक सही समय पर सरकार द्वारा दिए गए सभी सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सब्जियों के निर्यात हेतु एमएसपी तैयार कर रही है। इसके साथ साथ कृषक उत्पादों हेतु बाजार की व्यवस्था भी की जा रही है। श्री बादल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के तर्ज पर चेंबर ऑफ फार्मर्स के निर्माण की परिकल्पना को चरितार्थ करने की भी बात कही ।

कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि देश के विकास में कृषि एक महत्वपूर्ण अंग है। रोजगार एवं जीडीपी में कृषि एक बड़ा योगदान देता है। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक बनना होगा और उन्हें संबंधित लोगों से पूछना होगा कि उन तक समय से बीज क्यों नहीं पहुंचा, सब्सिडी क्यों नहीं मिली उन्हें सतर्क और जागरूक रहना होगा जिससे बिचौलिए उनके हिस्से का अनुदान न खाएं।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन विशेष फसल योजना (तेलहन) अंतर्गत रबी में राँची जिला के अंतर्गत सरसों प्रत्यक्षण हेतु 10,750 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है जिसके लिए 450 क्विंटल बीज  प्राप्त हुआ है इसका वितरण कार्य प्रारंभ है। वहीं चना प्रत्यक्षण हेतु 70 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है जिसके आलोक में चना बीच 52.50 क्विंटल प्राप्त है, गेहूं प्रत्यक्षण हेतु 365  हेक्टेयर के लिए 456.25 क्विंटल बीज, मसूर प्रत्यक्षण हेतु 380 हेक्टेयर के लिए 114 क्विंटल बीज प्राप्त है। इनका  कृषकों के बीच निशुल्क वितरण किया जा रहा है। 

आपकी राजनीतिक विचारधारा कोई भी हो लेकिन वो देश के खिलाफ नहीं होनी चाहिए

0

जेएनयू में लेफ्ट संगठनों के विरोध के बीच स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण 

उज्ज्वल दुनिया/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रहे इस अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे। लेफ्ट का गढ़ कहे जाने वाले जेएनयू में इस कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। कई छात्र संगठनों ने परिसर में विवेकानंद की मूर्ति लगाने का विरोध करते हुए नारेबाजी की।

पीएम मोदी ने कहा, ”आज हर कोई अपनी विचारधारा पर गर्व करता है। यह स्वाभाविक भी है। लेकिन, फिर भी हमारी विचारधारा राष्ट्रहित के विषयों में, राष्ट्र के साथ नजर आनी चाहिए, राष्ट्र के खिलाफ नहीं।”

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जेएनयू प्रशासन, सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण अवसर पर बहुत बहुत बधाई देता हूं। मेरी कामना है कि जेएनयू में लगी स्वामीजी की यह प्रतिमा, सभी को प्रेरित करे, ऊर्जा से भरे। यह प्रतिमा वो साहस दे, करेज दे, जिसे स्वामी विवेकानंद प्रत्येक व्यक्ति में देखना चाहते थे। यह प्रतिमा वो करुणाभाव सिखाए जो स्वामी जी के दर्शन का मुख्य आधार है।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”अतीत में हमने दुनिया को क्या दिया, यह याद रखना और यह बताना हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसी आत्मविश्वास के बल पर हमें भविष्य पर काम करना है। भारत 21वीं सदी की दुनिया में भारत क्या योगदान देगा, यह हम सभी का दायित्व है।”

पुलिस पर बड़े हमले की फिराक में हैं माओवादी

0

उज्ज्वल दुनिया/रांची । झारखंड में भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा पुलिस पर हमले की साजिश रची गई है। माओवादी प्रभाव वाले इलाके चाईबासा के मुफ्फसिल, गोयलकेरा, गुदरी, सोनुआ के अलावे लोहरदगा-गुमला सीमा पर पुलिस के लिए चुनौती बढ़ी है। इन इलाकों में माओवादियों के द्वारा पुलिस बलों को लैंड माइंस के जरिए निशाने पर लेने की योजना बनायी गई है। हाल के दिनों में खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक चाईबासा के इलाके में भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा जमीनी कैडरों को जोड़ा गया है। चाईबासा में छत्तीसगढ़ के माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी भी मिली है। चाईबासा में पोलित ब्यूरो मेंबर व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के द्वारा कैंप किया जा रहा है। 

कहां-कहां पुलिस के लिए खतरे  

चाईबासा के सांगाजाटा-बोरई के इलाके में माओवादी मिसिर बेसरा 100 से अधिक हथियारबंद दस्ते के साथ लंबे समय से कैंप कर रहा है। इस इलाके में चाईबासा के गोयलकेरा, गुदड़ी और सोनुआ थाना का क्षेत्र पड़ता है। इस इलाके में माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्यों तक पुलिस न पहुंचे, इसके लिए इलाके की घेराबंदी लैंडमाइंस के जरिए की गई है। वहीं, रायसिंदरी इलाके में भी भाकपा माओवादी पतिराम मांझी उर्फ अनल के दस्ते के द्वारा अड़की, तमाड़ और कुचाई के इलाके से अभियान में जाने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले की योजना बनायी गई है। एक करोड़ के इनामी पतिराम का दस्ता भी साल भर से इसी इलाके में कैंप कर रहा है। तमाड़ के इलाके से प्रवेश करने वाले सुरक्षाबलों को माओवादियों के द्वारा निशाना बनाए जाने की आशंका है। खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा अनल और रवींद्र गंझू पर बड़े वारदात को अंजाम देने का दबाव भी है। 

धनबाद का मेहनत उर्फ मोछू कर रहा कैंप 

सांगाजाटा में 25 लाख का इनामी स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य मेहनत उर्फ मोछू के द्वारा कैंप किया जा रहा है। मेहनत उर्फ मोछू के साथ सागेन अंगरिया का दस्ता भी सक्रिय है। हाल ही में चाईबासा पुलिस ने सांगाजाट से लाल सिंह और शंकर अंगरिया को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही पर भारी मात्रा में लैंड माइंस मिला था। लैंड माइंस के जरिए पुलिस को टारगेट करने की जानकारी भी गिरफ्तार माओवादियों ने दी थी।

जमीन पर मजबूत हो रहे माओवादी 

कुछ माह पूर्व भाकपा माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर गांव-गांव में जनमिलिशिया कमेटी के गठन को लेकर ग्रामीणों से अपील की थी। अब खुफिया एजेंसियों को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 300 से अधिक ग्रामीण जनमिलिशिया से जुड़ चुके हैं। ऐसे में माओवादियों का अग्रणी संगठन नारी मुक्ति संघ, केसीसी भी इन इलाकों में वजूद में आ सकते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के माओवादियों के कोल्हान में दस्तक से भी पुलिस बलों की चुनौती बढ़ सकती है। 

लोन नहीं चुकाने पर महिला को खंभे में बांधकर पीटा

0

प्रमोद उपाध्याय/उज्ज्वल दुनिया/ हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र की महंगाई पंचायत के ग्राम आजाद नगर में एक महिला को खंभे में बांधकर कुछ महिलाओं ने ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।  बताया जा रहा है कि भुक्तभोगी महिला ने एक महिला मंडल से 15000 रुपए ली थी। समय पर राशी नहीं चुकाने पर गुरुवार को महिला मंडल के सदस्यों ने महिला को खंभे में बांध कर पिटाई कर दी। इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी ने बताया कि थाना में किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। सूचना मिली है चौकीदार को भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

अयोध्या में दीपोत्सव के पहले सुरक्षा कड़ी

0

अयोध्या। अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर बुधवार से चार दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले सुरक्षा के लिए शहर में उठाए गए कई सुरक्षा उपायों में से एक है।

दीपोत्सव कार्यक्रम 13 नवंबर को ‘छोटी दिवाली’ पर आयोजित किया जाएगा।

दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ड्रोन कैमरों से पवित्र शहर के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

अयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने पत्रकारों से कहा, “हम बुधवार से किसी भी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देंगे। हम ड्रोन कैमरों की मदद से अयोध्या में चौबीसों घंटे निगरानी रख रहे हैं। शहर के सभी प्रवेश स्थलों और सरयू नदी मार्ग पर कड़ी सुरक्षा है।”

डीआईजी ने कहा कि बिना सुरक्षा पास के दीपोत्सव के लिए किसी को भी कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

8 महीने बाद फिर से शुरू हुईं लोकल ट्रेन सेवाएं

0

कोलकाता । कोविड-19 महामारी के कारण पश्चिम बंगाल में लगभग 8 महीने तक निलंबित रहीं उपनगरीय रेल सेवाओं ने बुधवार को फिर से संचालन शुरू किया। 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की गईं। रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें क्योंकि महामारी अभी भी जारी है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “रेलवे पश्चिम बंगाल में बुधवार से 696 उपनगरीय सेवाओं का संचालन शुरू करके कोलकाता के यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित कर रहा है।”

पूर्वी रेलवे ने यात्रियों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सभी जरूरी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) के अधिकारियों ने भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दैनिक आधार पर कोचों की सफाई की व्यवस्था की गई है। सूत्रों ने कहा कि यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे और नागरिक बलों को तैनात किया गया है।

कोलकाता मेट्रो ने बुधवार से सप्ताह के कार्यदिवसों में दैनिक ट्रेनों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। मेट्रो रेलवे ने सुबह और शाम के व्यस्त घंटों के दौरान हर 7 मिनट में ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह रोजाना 190 ट्रेनें चलाएगी।

उत्तर में दमदम से और दक्षिण में कवि सुभाष से सुबह 8 बजे सेवाएं शुरू होंगी और इन स्टेशनों से आखिरी ट्रेन रात 9 बजे रवाना होगी।

बिजली मीटर तेज चलने पर चेक मीटर लगाने का निर्देश

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मीटर जम्प करने या तेज चलने संबंधी समस्याओं की शिकायत आते ही तत्काल उपभोक्ता के परिसर में चेक मीटर लगाया जाए। ऊर्जा मंत्री बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय पर राजधानी की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी उपभोक्ता के मीटर जम्प करने या तेज चलने संबंधी समस्याओं की शिकायत आते ही तत्काल उपभोक्ता के परिसर में चेक मीटर लगाया जाए। यह चेक मीटर किसी अन्य कंपनी का हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि जरूरी है। इसके लिए ऊर्जा विभाग को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी गर्मियों के ²ष्टिगत राजधानी व डिस्कॉम के अधीन आने वाले सभी महानगरों में ट्रिपिंग फ्री निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने व अपने वितरण नेटवर्क को सुधारा जाए।

श्रीकांत ने कहा कि सभी चीफ इंजीनियर अपने अधीन उपकेंद्रों का ऑडिट कर लें, जहां भी कमियां हैं उनको दुरुस्त करने के सभी कार्य समय से पूरे हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। दीपावली में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। उन्होंने निर्बाध आपूर्ति के लिए अतिरिक्त तैयारियों की समीक्षा के भी निर्देश दिए। उन्होंने डोर नॉक अभियान की भी समीक्षा की और कहा कि अधिकारी उपभोक्ताओं की सुनें, उनकी समस्याओं का निराकरण करें। बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली काटने की बजाय उनके दरवाजे खटखटाएं, उन्हें जरूरी सहूलियत दें। डिस्कनेक्शन कोई विकल्प नहीं है। “हमें उपभोक्ताओं से जुड़ना होगा, इसके लिए स्वयं से ईमानदार प्रयास करने की आवश्यकता है।