Wednesday 1st of July 2026 05:25:59 AM
Home Blog Page 369

धर्म परिवर्तन कर आलिया बनी प्रियंका खरवार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा

0

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने व्यक्ति का मौलिक अधिकार को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण फैसला किया है। कोर्ट ने पिता की ओर से पुत्री प्रियंका खरवार उर्फ आलिया के धर्म परिवर्तन कर सलामत अंसारी से शादी करने के विरोध में अपहरण व पाक्सो एक्ट में दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद कर दिया है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि संविधान सभी को अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। व्यक्तिगत संबंध में हस्तक्षेप तो दो बालिग व्यक्तियों के पसंद की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का अतिक्रमण होगा। कोर्ट ने पिता की ओर से पुत्री प्रियंका खरवार उर्फ आलिया के धर्म परिवर्तन कर सलामत अंसारी से शादी करने के विरोध में अपहरण व पाक्सो एक्ट में दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद कर दिया है। यह प्राथमिकी कुशीनगर के विष्णुपुरा थाने में दर्ज करायी गई है।

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर सरकार के कानून बनाने की तैयारी के बीच में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुशीनगर के रहने वाले सलामत अंसारी और प्रियंका खरवार के मामले कहा कि कानून एक बालिग स्त्री या पुरुष को अपना जीवन साथी चुनने का अधिकार देता है। कोर्ट ने कहा है कि उनके शांतिपूर्ण जीवन में कोई व्यक्ति या परिवार दखल नहीं दे सकता है। कोर्ट ने कहा है कि कानून दो बालिग व्यक्तियों को एक साथ रहने की इजाजत देता है, चाहे वे समान या विपरीत लिंग के ही क्यों न हों। कोर्ट ने कहा कि यहां तक कि राज्य भी दो बालिग लोगों के संबंध को लेकर आपत्ति नहीं कर सकता है। कोर्ट ने यह फैसला कुशीनगर थाना के सलामत अंसारी और तीन अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया।

ट्रिपल मर्डर के आरोप में 3 चचेरे भाई गिरफ्तार

0

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चमरौदी क्षेत्र में एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी मां और बहन की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी मृतक पुलिस कांस्टेबल के चचेरे भाई हैं। बांदा के एसपी एस.एस. मीणा ने कहा कि घटना शुक्रवार आधी रात के आसपास हुई और पीड़ितों पर कुल्हाड़ियों, लाठियों और डंडों से बेरहमी से हमला किया गया। अपराध के पीछे कारण एक बहुत छोटा सा विवाद था, जो कि नाली में खाद्य पदार्थ का कचरा फेंकने पर हुआ था।

मृतक कांस्टेबल अभिषेक वर्मा प्रयागराज में तैनात थे। उनकी मां 50 वर्षीय रमा देवी और 22 वर्षीय बहन निशा जिले के चमरौदी चौराहे के पास रहती थीं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार की देर रात अभिषेक का अपने चचेरे भाइयों के साथ घर के सामने एक नाली में खाद्य अपशिष्ट फेंकने को लेकर विवाद हो गया। कुछ घंटों बाद आरोपी ने अभिषेक, उसकी मां और बहन पर कुल्हाड़ियों और लाठियों से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी

0

कोलकाता, बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में पूर्व आइपीएस अधिकारी और भाजपा नेता भारती घोष के काफिले का रास्ता बाधित किये जाने के बाद भगवा दल और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए।

कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विश्वस्त रही घोष ने आरोप लगाया कि हेरिया-मेधखली रोड पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का लट्ठा रखकर उनका रास्ता रोका ताकि वह मेधखली में पार्टी के एक कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सकें। वहीं, आरोपों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि यह भाजपा समर्थकों में गुटीय झगड़े का मामला है।

पुलिस ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हुए हैं और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद अवरूद्ध रास्ते को खुलवा दिया गया। इसके बाद घोष वहां से चली गईं। वह सुरक्षित हैं। घोष ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस लोगों को आतंकित करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा लोकप्रियता हासिल कर रही है और बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी अपना आधार खो रही है।” जिला भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सड़क बाधित करने के बाद पार्टी समर्थकों पर हमला कर दिया और उन्होंने आत्मरक्षा में पलटवार किया।

पीएम मोदी ने की पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास

0

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उत्तर प्रदेश के विंध्याचल क्षेत्र के मिजार्पुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल सप्लाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शिलान्यास की गईं इन परियोजनाओं से 2,995 गांव के सभी परिवारों में नल के पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इससे इन जिलों की 42 लाख की आबादी को लाभ पहुंचेगा। इन सभी गांवों में ग्राम जल तथा स्वच्छता समितियां और पानी समिति बनाई गईं हैं जिनके कंधों पर संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी है। परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5,555.38 करोड़ रुपये है। 24 महीने के अंदर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2019 को लालकिले के प्राचीर से जल जीवन मिशन की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में नल से पानी का कनेक्शन प्रदान करना है। विंध्याचल क्षेत्र के करीब तीन हजार गांवों तक पाइप से पानी पहुंचाने की योजना है।

किसानों को अपनी लड़ाई लड़नी है तो जाति

0

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि बारदोली में अंग्रेज हुकूमत की निर्मम लगान वृद्धि के बाद किसानों की अडिगता ने ब्रिटिश हुकूमत के पांव तले जमीन खिसका दी। बारदोली सत्याग्रह की सफलता को आज हर एक हिंदुस्तानी को करीब से जानने की आवश्यकता है, ताकि जब हमारे देश के अन्नदाता पर अत्याचार हो तो हम राजनीतिक दलों,धर्मों, क्षेत्रों और जातियों में न बटें। 

डा रामेश्वर उराँव ने कहा बारदोली सत्याग्रह के विजय के महत्व को गांधी जी के इन शब्दों में समझा जा सकता है बारदोली संघर्ष चाहे जो कुछ भी हो यह स्वराज की प्राप्ति के लिए संघर्ष नहीं है, लेकिन इस तरह का हर संघर्ष हर कोशिश हमें स्वराज के करीब पहुंचा रहा है। बारदोली से इसी सत्याग्रह ने बल्लभ भाई पटेल को सरदार पटेल बनाया, बारदोली की महिलाओं ने बल्लभ भाई पटेल के सरदार का नाम दिया और गांधी जी ने भरी सभा में सरदार नाम दोहराए।

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस की धरोहर सत्ताइसवीं वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप,इंस्टाग्राम पर जारी करते हुए कहा कि बारदोली के सरदार पटेल साहब हैं और उनका सत्याग्रह केवल किसान एकता का प्रतीक नहीं था बल्कि हिंदू मुस्लिम एकता को नए पैमाने पर स्थापित करने का आंदोलन भी है,बारदोली का सत्याग्रह हमें भारत से प्यार करने का संदेश देता है। 

आलमगीर आलम ने कहा बारदोली सत्याग्रह के दमदार नेतृत्व करता अंग्रेजी हुकूमत को झुका देने वाले बल्लभ भाई पटेल से बारदोली की महिलाएं अत्यंत प्रभावित हुई और उन्होंने सरदार की उपाधि दी जिसके बाद 27 हजार किसानों के आंदोलन के सफल नेता वल्लभभाई तत्कालीन भारत के 87 करोड़ लोगों यानी पूरे देश के सरदार बन गए।

सोशल मीडिया के माध्यम से धरोहर वीडियो की सत्ताइसवीं वीडियो जारी करते हुए राजेश गुप्ता छोटू कहा कि बल्लभ भाई पटेल के सरदार बनने की कहानी बारदोली सत्याग्रह से जुड़ी है,बारदोली सत्याग्रह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वर्ष 1928 में हुआ एक प्रमुख किसान आंदोलन था जिसका नेतृत्व वल्लभ भाई पटेल ने किया ।दरअसल 1928 में प्रांतीय सरकार ने किसानों के लगान में 30% की बढ़ोतरी कर दी इसके बाद पटेल ने इस लगान विरोध वृद्धि का जमकर विरोध किया हालांकि ब्रिटिश हुकूमत वाली सरकार ने सत्याग्रह को कुचलने के लिए कई कड़े कदम उठाए मगर वल्लभभाई के दृढ़ता के आगे अंग्रेजी सरकार लाचार हो गई और अंततः विवश होकर किसानों की मांगों को मानना पड़ा।दो अधिकारियों की जांच के बाद ब्रिटिश सरकार ने 30 फ़ीसदी लगान को गलत माना और उसे घटाकर 6 फ़ीसदी कर दिया।आज देश को इसी प्रकार के दृढ़ निश्चय के साथ किसान विरोधी निर्णय के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है । 

आरएसएस अभा कार्यकारी मंडल की बैठक में पहले दिन सेवा कार्यों व स्वावलम्बन पर बल

0

प्रयागराज । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को प्रयागराज के गौहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य स्कूल में शुरू हो गई। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी समेत कई केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुए हैं। पहले दिन सेवा कार्य, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता पर बल दिया गया। 

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई बैठक में सबसे पहले सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने लाकडाउन के समय संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किये गये सेवा कार्यों की समीक्षा की। साथ ही संघ द्वारा आत्मनिर्भरता के लिए किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। 
लाकडाउन के समय प्रांतों में जो सेवा कार्य किये गये उन्हें प्रांत के अनुसार उनकी समीक्षा की गई। दरअसल संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की इस बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों, काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी शामिल हैं। सभी प्रांत कार्यवाहों ने इस दौरान अपने प्रांत के अंदर किये गये सेवा कार्यों की जानकारी दी। यह बताया गया कि इस कार्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज का सहभाग हुआ। प्रवासी मजदूर हों या छात्र सभी के लिये सेवा कार्य किये गये। 

बैठक में यह भी बताया गया कि लाकडाउन के समय रक्तदान हो अथवा भोजन पैकेट, भोजन सामग्री और वस्त्र आदि सभी का वितरण किया गया। साथ ही सभी प्रांतों में आत्मनिर्भरता के भी प्रयास किये गये। स्वावलंबन के प्रयास जारी हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा हो अथवा मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने वाले कार्य अपने सामथ्र्य के अनुरुप स्वयंसेवक कर रहे हैं। इसके अलावा आज कई और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यह बैठक सोमवार को भी चलेगी।  

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 से प्रभावित जन जीवन के साथ कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, पर्यावरण आदि समयामयिक विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। संघ से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में अयोध्या में निमार्णाधीन श्रीराम मंदिर को लेकर उसके व्यापक प्रचार प्रसार पर भी रणनीति बनाई जा सकती है।  गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कार्य पद्धति में प्रतिवर्ष दीपावली के समीप संघ अपने अखिल भारतीय कार्यकारी की बैठक नियमित रुप से करता है। इस बैठक में अपने नित्य प्रति चल रहे कार्यों की समीक्षा व आगामी कार्यों की योजना तैयार करता है। इस बैठक में क्षेत्र और प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक और अखिल भारतीय दायित्व वाले पदाधिकारी समेत लगभग 350 कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं। कोरोना संकट के कारण संघ ने इस वर्ष इस बैठक को राष्ट्रीय स्तर पर न करके क्षेत्र अनुसार आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके लिए पूरे देश को 11 क्षेत्रों में बांटा गया है। इसी क्रम में 18 और 19 नवम्बर को गाजियाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक आयोजित हुई और आज से पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों की बैठक प्रयागराज में शुरु हुई है। 

बैठक में संघ के सभी सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. मनमोहन वैद्य, डॉ. कृष्ण गोपाल और मुकुन्द के अलावा तीन अखिल भारतीय पदाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओक व अजीत महापात्रा के अलावा अवध, काशी, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य सहभाग कर रहे हैं। 

ममता सरकार ने शुरू कीं गंगासागर मेले की तैयारियां

0

राज्य : ममता सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी समस्त स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के मुताबिक गंगासागर मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय की अगुआई में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में दक्षिण 24 परगना जिले के तमाम आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक में गंगासागर मेले की तैयारियों से संबंधित समस्त पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने मूड़ी गंगा नदी की ड्रेजिंग का काम जल्द से जल्द शुरू करने को कहा है। लॉट नंबर आठ से कचूबेरिया तक चैनल नंबर एक व तीन में 15 दिसंबर व चेमागुड़ी से बेनुवन तक 30 दिसंबर के अंदर ड्रेजिंग का काम पूरा करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि ड्रेजिंग नहीं होने से मूड़ी गंगा की गहराई हर साल कम हो जाती है, जिसके कारण भाटे के समय बड़े स्टीमर का आवागमन बंद करना पड़ता है। इस कारण जेटियों पर गंगासागर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। राज्य सरकार इस बार इस तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहत। ड्रेजिंग का काम पूरा हो जाने पर लगातार स्टीमरों का आवागमन होता रहेगा। इससे जेटियों पर भीड़ जमा नहीं हो पाएगी। इसी तरह हावड़ा और सियालदह स्टेशनों पर र देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। स्टेशनों पर आरएटी व आरटी/पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी। सरकार की तरफ से सेफ होम, क्वारंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड को तैयार रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम, एसपी और एसएसपी की कार्यशैली की सतत निगरानी की जाएगी

0

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनता के प्रति और जिम्मेदार बनाने के लिहाज से जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अपने सरकारी मोबाइल, सीयूजी नम्बर पर आने वाली हर कॉल को खुद रिसीव करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएमए, एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि, “जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से लें। उनके कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। डीएम और पुलिस कप्तान अपने सीयूजी नम्बर पर आने वाली हर फोन कॉल का जवाब जरूर दें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अमल में लाना होगा। अगले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री कार्यालय से औचक फोन कर अधिकारियों की कार्यशैली की हकीकत की पड़ताल की जाएगी।”

मुख्यमंत्री योगी ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को भी निर्देशित किया है।

जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निदान के संबंध में जारी मुख्यमंत्री के ताजा आदेश में कहा गया है कि, “जिले में तैनात अधिकारी अपने कैम्प ऑफिस की अपेक्षा कार्यालय में अधिक से अधिक समय दें। कोई भी व्यक्ति जो अपनी समस्या लेकर आता है, उससे मर्यादित व्यवहार करें। उनकी समस्या को सुनें और स्थाई समाधान के लिए उचित कदम उठाएं।”

योगी ने कहा है कि, “सरकार जनता के लिए है, ऐसे में जनता की सुविधाएं उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ अधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।”

यूपी में लव जेहाद पर जल्द ही सख्त कानून, भेजा प्रस्ताव

0

लखनऊ । यूपी में में जल्द ही ‘लव जेहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून लाया जाएगा। गृह विभाग ने कानून विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है ।

उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश के अंदर लव जिहाद के नाम पर जो एक बड़ी समस्या खड़ी है जिसकी वजह से बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है। उसके खिलाफ सख्ती की आवश्यकता है हमारे सीएम की अगुवाई में सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है और इस पर सख्त कानून जल्दी ही बन जाएगा ।

गोपाष्टमी पर हर गो

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाष्टमी को धूमधाम से मनाने के निर्देश दिये हैं। इस प्रत्येक गो-आश्रय स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने 22 नवम्बर को गोपाष्टमी के अवसर पर प्रत्येक गो-आश्रय स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पार्षद, ग्राम प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। इस दिन पशु स्वास्थ्य परीक्षण का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया है कि गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश का खुरपका-मुंहपका के सम्बन्ध में टीकाकरण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पशु चिकित्साधिकारी नियमित रूप से गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। संरक्षित गोवंश के लिए शीत से बचाव हेतु सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। कुपोषित परिवारों को मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत गौ आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा किए जाने को कहा है।

दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त

0

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और कहा कि यूपी में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं। सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि “महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।

तृणमूल की मुश्किलें : दो और विधायक बगावत की राह पर

0

कोलकाता। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ममता सरकार के कद्दावर मंत्री शुभेंदु अधिकारी की बगावत के बाद पार्टी के दो और विधायकों ने विद्रोह का बिगुल फूंका है। कूचबिहार दक्षिण से विधायक मिहिर गोस्वामी तथा इसी जिले के सिताई केंद्र से विधायक जगदीश वसुनिया ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है तथा पार्टी छोड़ने की मंशा जताई है।

कूचबिहार दक्षिण से विधायक मिहिर गोस्वामी ने कहा है कि वह पार्टी में कई वर्षों से बेहद अपमानित महसूस कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस पर ममता बनर्जी का कोई नियंत्रण नहीं रहा गया है। उन्होंने कहा कि वह छह हफ्ते पहले पार्टी छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन पार्टी के कोई भी बड़े नेता, यहां तक कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।

कांग्रेस ने हर मोहल्ले में कृत्रिम तालाब का निर्माण किया, घाटों की सैनिटाइजेशन का काम जारी

0

रांची। रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति एवं कांग्रेस जनों की ओर से छठ महापर्व पर राज्य सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए  छठव्रतियों की सुविधा और सहलुलियत के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने बताया कि समिति की ओर से रांची के डोरंडा स्थित 56 सेट कॉलोनी में 70 फीट लंबे और 15 फीट चौड़े कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है जहां आसपास के छठव्रती सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे एवं साथ ही साथ पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह से रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति और कांग्रेसजनों के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाये गये जा रहे हैं। 
आलोक कुमार दूबे ने बताया कि हरमू में पीएन सिंह सेवा समिति की ओर से अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छठव्रतियों की सुविधा के लिए कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है। इसी तरह से अन्य मुहल्लों और कॉलोनियों में भी छठ महापर्व को लेकर उत्साह और उमंग के साथ छठव्रतियों का सहयोग किया जा रहा है।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की ओर से भी आज चुटिया के विभिन्न तालाबों में फौगिंग और सेनिटाइजेशन का काम कराया गया। वहीं छठ घाटों की साफ.सफाई का काम भी युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। साथ ही छठ घाटों में रौशनी की भी व्यवस्था का काम किया जा रहा है।
छठ पूजा समिति के मुख्य संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि समिति की ओर से छठ घाटों पर सैनिटाइजर और मास्क का भी वितरण किया जाएगा।उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से भी अपील की है कि जिन.जिन स्थानों पर  कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया गया है वहां टैंकर के माध्यम से पानी की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने सभी छठ घाटों में सुरक्षा.व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम का भी आग्रह किया है और बड़े व गहराई वाले छठ घाटों में गोताखोर की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है।  
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कोरोना काल की वजह से अपने घर में भी कृत्रिम जलाशय की व्यवस्था कर अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी कर रहे है,ऐसे सभी छठव्रतियों को कोई दिक्कत न होए इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है और छठ पूजा समिति ऐसे सभी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए तत्पर है।

मणिपाल

0

जमशेदपुर। जमशेदपुर के मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज में दाखिले पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशालय की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एएमई) द्वारा लगाये गये रोक को खत्म करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से बात की है। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे एक सप्ताह के भीतर इस मामले का समाधान करेंगे। उन्होंने इस सिलसिले में बात करने के लिए मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज के शीर्ष प्रबंधन को तुरंत उनसे मुलाकात करने के लिए कहा है।

रघुवर दास ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्राइवेट पब्लिक मोड पर मेडिकल शिक्षा के लिए देश में जिन दो संस्थानों का चयन किया गया था उनमें जमशेदपुर के मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज शामिल है। हालांकि तकनीकी कारणों से महाराष्ट्र स्थित पीपी मोड के मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने होल्ड कर दिया था और इसी गलतफहमी में जमशेदपुर का मणिपाल-टाटा मेडिकल कॉलेज के नामांकन पर भी रोक लग गयी है।

 उन्होंने बताया है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी की पहल पर देवघर में एम्स की स्थापना हुई है, जहां 100 सीटों पर पढ़ाई जारी है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड में मेडिकल शिक्षा एवं मेडिकल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाये गये कदमों की चर्चा करते हुए बताया कि उनकी पहल से टाटा घराना ने रांची में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए सहमति दी है और इस दिशा में काम चल रहा है। 

इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकार की कोशिशों एवं सक्रिय सहयोग के कारण आज पलामू, हजारीबाग और दुमका में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए कॉलेज भवन बनकर तैयार है। इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटों पर दाखिला के लिए कुछ शर्त के साथ मेडिकल काउंसिल ने अनुमति प्रदान की थी। 

वर्तमान राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इन तीनों सरकारी कॉलेजों में दाखिला पर मेडिकल काउंसिंग ने रोक लगा दी है। वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय से बात कर इस रोक को खत्म करवाने के लिए बात करती और नामांकन की प्रक्रिया शुरू करवाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टे राज्य सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। राज्य सरकार को चाहिए था कि जिन शर्तों के अनुपालन पर इन कॉलेजों में दाखिला की अनुमति दी गयी थी उनका पालन कराया जाता, ताकि झारखंड के छात्र  बड़ी संख्या मेडिकल की उच्च शिक्षा को प्राप्त करते।

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड शीतलहर, शून्य से 7.6 डिग्री नीचे पारा

0

शिमला । हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बावजूद प्रचंड शीतलहर जारी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद राज्य के जनजातीय व पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन सामान्य हो गया है और दिन में धूप खिल रही है। मगर न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। 
 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बुधवार को बताया कि लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलंग में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पिछली रात केलंग का पारा शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ था। 
 

उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे, मनाली व कुफरी में 0.1 डिग्री, भुंतर में 2.6, सोलन में 4, पालमपुर में 4.5, सुंदरनगर में 4.7, डलहौजी में 4.8, सियोबाग में 5.5, शिमला में 5.8, धर्मशाला में 6.2, कांगड़ा में 6.8, बिलासपुर व चम्बा में 7.4, हमीरपुर में 7.5 और ऊना में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
 

मनमोहन सिंह ने कहा कि शिमला सहित अन्य जिलों में बुधवार सुबह से धूप खिली हुई है और लोगों को ठण्ड से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान आसमान साफ रहेगा। लेकिन 22 से मौसम फिर करवट लेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है।