Wednesday 1st of July 2026 07:32:19 AM
Home Blog Page 367

सांसद ने मुस्लिम युवकों को दी हिदायत, हिंदू लड़कियों को मानें बहन

0

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के सांसद एस. टी. हसन ने मुस्लिम युवकों को जबरन धार्मिक धर्मातरण के खिलाफ नए कानून से सावधान रहने और खुद को यातना से बचाने की बात कही है। हसन ने कहा, “मैं मुस्लिम युवाओं को हिंदू लड़कियों को अपनी बहन मानने की सलाह देता हूं। उन्हें किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि एक कानून बनाया गया है, जिसके तहत उन पर जबरदस्त अत्याचार किया जा सकता है। मैं मुस्लिम युवाओं से खुद को प्रलोभन से बचने की अपील करता हूं।

उन्होंने कहा, “लव जिहाद एक राजनीतिक स्टंट है। कई बार, हिंदू लड़कियां अपनी मर्जी से मुस्लिम लड़कों से शादी करती हैं और फिर जब सामाजिक दबाव बढ़ता है, तो वे आसानी से दावा करती हैं कि उन्हें धोखा दिया गया है।

सिंगूर से ही ममता बनर्जी का पतन होगा। : लॉकेट चटर्जी

0

कोलकता : सिंगुर से तृणमूल कांग्रेस का उत्थान हुआ था और सिंगूर से ही ममता बनर्जी का पतन होगा। सिंगुर के किसान 10 साल पहले जिस हाल में थे, आज भी उसी हाल में जी रहे हैं। कृषि सुरक्षा बिल के समर्थन में सिंगुर के आनंदनगर गांव में  किसानों के साथ बैठक करने पहुंचीं हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने उक्त बातें कही। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए इस बिल का भारत के लोगों ने समर्थन किया है। अन्य राज्यों में इस बिल का किसानों को लाभ भी मिलना शुरू हो गया है,  लेकिन केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही इस सुविधा से बंगाल के किसान वंचित हो रहे है। बीते लोकसभा चुनाव में सिंगुर में भाजपा आगे रही थी। आगामी विधानसभा चुनाव में सिंगुर सीट से भाजपा की ही जीत होगी।

ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा

0

कोलकाताः विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा है। एक तरफ जहां कद्दावर मंत्री और हेवीवेट नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार दोपहर राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी तरफ नाराज चल रहे उत्तर बंगाल के विधायक मिहिर गोस्वामी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तथा नई दिल्ली जाकर भाजपा का दामन थाम लिया।

बागी मंत्री शुभेंदु ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से विधायक अधिकारी ने गुरुवार को सर्वप्रथम हुगली नदी पुल आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार की सुबह पहले उन्होंने राज्य सरकार की ओर से मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा लौटा दी। हालांकि, अधिकारी ने विधायक पद और तृणमूल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

हरियाणा और पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में राजमार्ग अवरुद्ध

0

लखनऊ । भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के समर्थकों और किसानों द्वारा शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हरियाणा और पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में राजमार्ग अवरुद्ध कर दिए गए। बीकेयू के कार्यकतार्ओं और किसानों ने सड़कों पर भीड़ लगाकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। एक शादी की बारात कई घंटों तक इस जाम में फंसी रही।

सड़कों में जमा हुई इस भीड़ के चलते आगरा से मथुरा जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित हुई।

बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बिजनौर में भी किसानों के इस प्रदर्शन के चलते कई जगह राजमार्गों पर यातायात बाधित हुई।

बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा, “उत्तर प्रदेश में किसान पंजाब और हरियाणा में अपने समकक्षों का पूरा समर्थन कर रहे हैं और हमारा विरोध जारी रहेगा।”

किसानों ने सुल्तानपुर के पास भी भीड़ लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। किसानों और बीकेयू कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के लिए दिल्ली की ओर जाने से रोकने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस की भारी तैनाती की गई है। दर्जनों प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है।

कृषि विभाग में बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

0

रांची। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नौकरी की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर राव द्वारा गठित कमेटी के प्रतिनिधि मंडल से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय छात्रों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सर्वश्री आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू एवं आदित्य विक्रम जायसवाल से मुलाकात की तथा कृषि विभाग में 4000 से अधिक रिक्त पदों पर अविलंब बहाल करने की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। 
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया है कि झारखंड राज्य की स्थापना के बाद और उसके पूर्व से ही लगभग 30 वर्षों से कृषि विभाग में किसी प्रकार की कोई बहाली नहीं हुई है । 
कमेटी के सदस्य आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता,आदित्य विक्रम  जायसवाल ने कहा कि कृषि दक्ष छात्रों को बहाल करने की जरूरत है ताकि किसानों को कृषि के क्षेत्र में लाभ मिल सके। पूर्व की भाजपा सरकार ने किसानों को तकनीक से लैस करने के लिए विदेशों तक भेजा था लेकिन इसके कुछ भी फलाफल नहीं निकला। कृषि अधिकारियों की बहाली को लेकर रघुवर दास की सरकार ने आनन-फानन में 2015 में अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन वह भी रद्द कर दिया गया । 
कांग्रेस नेताओं ने बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि उनकी बहाली से संबंधित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ समिति के संयोजक माननीय कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को अवगत कराया जाएगा एवं  उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बिरसा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में रिक्त पदों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में छात्र संघ के सुशील कुमार सिंह, गुलशन कुमार, ज्ञानचंद बिरूआ, रिषिकेश कुमार, कुंदन कुमार, गौरव तिवारी आदि शामिल थे।

जब भी लालू यादव जेल से बाहर आने वाले होते हैं, भाजपा उनके खिलाफ माहौल बनाने लगती है

0

रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल  किशोरनाथ  शाहदेव  और राजेश गुप्ता छोटू ने  कहा है कि जब भी राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी रहती है, उसके पहले भारतीय जनता पार्टी नेताओं द्वारा उनके खिलाफ इस तरह का माहौल बनाया जाता है कि न्यायिक प्रक्रिया भी प्रभावित हो सके। इसके बावजूद देश की न्यायिक प्रक्रिया पर हर देशवासी को भरोसा है और यह उम्मीद की जा रही है कि गरीब-वंचित और शोषितों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जमानत मिलने पर जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि देश की जनता  पिछले 70 वर्षां से न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती रही है और न्यायिक प्रक्रिया को ईश्वर के आदेश के समतुल्य मानती रही है। इस बार भी लालू प्रसाद के मामले में आम जनता को यह उम्मीद है कि उन्हें अदालत से न्याय मिलेगा और जल्द ही वे जेल से बाहर आ पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआईका दुरुपयोग किया जा रहा है ।
उन्होंने भाजपा के एक नेता द्वारा रांची के बरियातू थाना लालू प्रसाद यादव के कथित ऑडियो वायरल होने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को लेकर की गई कार्रवाई है।प्रतिशोध और खौफ की राजनीति का जीता जागता उदाहरण है एफआईआर की नापाक हरकत।
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होने के पहले सीबीआई और भाजपा की ओर से जानबूझ कर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए माहौल बनाने का काम किया जाता है, लेकिन देश की न्यायिक प्रक्रिया इतना परिपक्व है कि इस तरह के प्रयास का कोई असर फैसले पर नहीं पड़ेगा।

जेल में ही रहेंगे लालू, जमानत याचिका पर फैसला 11 दिसंबर तक टला

0

रांची । लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी.  चारा घोटाले के दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू ने जमानत की याचिका दायर की है. सुनवाई के लिए जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में यह याचिका सूचीबद्ध थी. 

सीबीआई की ओर से कोर्ट में बताया गया है कि अभी लालू ने आधी सजा नहीं काटी है. जबकि लालू की ओर से बताया गया है कि दुमका केस में भी उन्होंने आधी सजा पूरी कर ली है. दोनों पक्षों की दलील पर अदालत ने रिकॉर्ड मंगाकर सत्यापित करने का निर्देश देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 11 दिसंबर तय की है. 

इससे पहले छह नवंबर को सीबीआई ने सुनवाई के लिए  अदालत से समय की मांग की थी. इस आग्रह को स्वीकार करते हुए जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने सीबीआई को 24 नंबर तक का समय दिया और सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित की थी.

इस बीच सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि लालू ने आधी सजा नहीं काटी है. इसके साथ ही जमानत नहीं देने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है. 

अगर लालू को इस मामले में जमानत मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर निकल सकेंगे.चारा घोटाले में सजायाफ्ता  लालू प्रसाद यादव को अब तक चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के  दो और देवघर कोषागार से अवैध निकासी के एक  मामले  मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिली चुकी है. 

अब सिर्फ दुमका मामले में जमानत मिलनी बाकी है. अगर इस मामले में उन्हें जमानत की सुविधा मिलती है, तो वे जेल से रिहा हो जाएंगे. सजा काट रहे लालू यादव फ़िलहाल रांची के अस्पताल रिम्स में न्यायिक हिरासत में हैं. जमानत याचिका में लालू प्रसाद की ओर से कहा गया है कि  दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा वह पूरी कर चुके हैं. इस मामले में वह पटना में भी जेल में रहे है. पटना में उन्होंने 10 महीने  जेल में बिताया है. अब तक उन्होंने 42 महीने से अधिक सजा काट ली है.

हमारी सरकार जनआकांक्षा की सरकार है

0

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेमरा स्थित अपने निवास में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आसपास क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है। गांव, गरीब, किसान, महिला एवं नौजवान के समग्र विकास के लिए  हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। मौके पर मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए उपायुक्त रामगढ़ संदीप सिंह को फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को उपायुक्त रामगढ़ सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

ममता को बड़ा झटका, शुभेंदु ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

0

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की TMC को बड़ा झटका लगा है. पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, बीते कई दिनों से उन्होंने बगावती रुख अपनाया हुआ था.

आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर तैनात थे और बंगाल की राजनीति में बड़ा रुतबा रखते हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से उनके भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें तेज थीं, इस बीच आज मंत्री पद से इस्तीफे की खबर आ गई है.

गुरुवार को ही शुभेंदु अधिकारी ने पहले हुगली रिवर ब्रिज कमीशन से अपना इस्तीफा सौंपा था और अब मंत्री पद भी त्याग दिया है. ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेजते हुए शुभेंदु ने लिखा कि मैं मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, मैंने राज्यपाल को इस बारे में जानकारी दे दी है. आपने मुझे राज्य की सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए आपका आभार.

तृणमूल कांग्रेस की जीत हर हाल में सुनिश्चित करेंगी: ममता

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की जीत हर हाल में सुनिश्चित करेंगी, भले ही उन्हें जेल क्यों न भेज दिया जाए। बांकुड़ा जिले में एक रैली में ममता ने कहा कि भाजपा कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि ये तो महज एक ‘झूठ का कचरा’ है।

उन्होंने कहा, “अगर भाजपा में हिम्मत है, तो उन्हें मुझे गिरफ्तार करने दीजिए। मैं जेल से ही चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करूंगी। मैं उन्हें स्पष्ट बता दूं कि मैं उनसे और उनकी एजेंसियों से नहीं डरती।”

ममता ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जिक्र करते हुए कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद उनकी पार्टी ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “लालू प्रसाद को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के अच्छे चुनावी प्रदर्शन को सुनिश्चित किया। बिहार में भाजपा की जीत सरासर चालाकी से हुई है, न कि किसी लोकप्रिय जनादेश के जरिए।”

ममता ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा तृणमूल नेताओं और विधायकों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है, क्योंकि कुछ लोग इस भ्रम में हैं कि भाजपा बंगाल में सत्ता में आएगी और इसीलिए वे मौके की तलाश में हैं।

उन्होंने कहा, “चुनाव के समय वे तृणमूल नेताओं को डराने-धमकाने के लिए नारद स्टिंग ऑपरेशन और शारदा चिटफंड घोटाले जैसे मुद्दों को सामने लाते हैं। वे हमारे नेताओं को पैसे का लालच दे रहे हैं।”

ममता ने कहा, “आपको एक बात याद रखनी होगी कि वे बाहरी हैं। सत्ता में आने पर वे बंगाल को लूट लेंगे। इसीलिए उन्होंने बंगाल में कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के साथ सांठगांठ की है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राज्य में सत्ता में आना का कोई भी मौका नहीं है। ममता बोलीं, “हम एक बार फिर बंगाल के लोगों के जनादेश के साथ सत्ता में आएंगे।”

294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले हैं।

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस वर्ष 2011 से लगातार राज्य में सत्तारूढ़ है। कांग्रेस से निकली हुई इस पार्टी ने बंगाल में 34 साल से सत्ता पर काबिज वाम मोर्चे को मात दी थी।

आजम खां को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज

0

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। मंत्री रहे आजम खां के साथ ही उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। न्यायामूर्ति सुनीत कुमार की एकल पीठ ने गुरुवार को फैसला सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों की ओर से दाखिल तीन जमानत अर्जियों को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याचीगण प्रभावशाली व्यक्ति हैं। प्रदेश के तमाम विभागों के मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में उनके द्वारा साक्ष्यों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

रामपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ वक्फ की संपत्ति जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने तथा बेटे का फर्जी आयु प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में आजम खां जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी विधायक पत्नी तथा पूर्व विधायक बेटा भी सीतापुर जेल में बंद हैं।

इनकी जमानत को लेकर दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनवाई करने के बाद 19 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। गुरुवार को कोर्ट ने रामपुर से सपा सांसद मोहम्मद आजम खान के साथ बेटे अब्दुल्ला आजम खां को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 19 नवंबर को फैसला सुरक्षित रखा था। आजम खां पर अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर पैनकार्ड और पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। इस बड़े फर्जीवाड़ा में आजम खां के साथ उनके पूर्व विधायक बेटे आरोपित हैं। आजम खां के साथ उनकी विधायक पत्नी डॉ. तजीन और बेटे अब्दुल्ला आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं। इन सभी के खिलाफ रामपुर के भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने केस दर्ज कराया था।

सक्सेना ने आजम खां के मामले में सीबीआई डायरेक्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्र लिखकर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर रामपुर में वक्फ संपत्तियों को कब्जाने और हेराफेरी कर इनको जौहर यूनिवर्सिटी के नाम कराने का आरोप लगाया है। सक्सेना ने आजम खां के सारे वक्फ घोटालों की जांच भी सीबीआई से कराने की मांग की है।

16 सड़क परियोजनाओं की मिली सौगात

0

गोरखपुर । केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ प्रदेश को 7477 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जितने राजमार्ग 60 सालों में बने उतने भाजपा के सिर्फ छह वर्षों के कार्यकाल में बने हैं। विकास की इसी कड़ी में 505 किलोमीटर लंबी 7477 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के एनेक्सी सभागार से इस ऑनलाइन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

ऑनलाइन जुड़े केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कें ठीक होंगी तो नए उद्योग लगेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये की सड़क निर्माण की परियोजनाएं चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वॉटर, पॉवर, ट्रांसपोर्टेशन और कम्युनिकेशन से यूपी विकसित होगा। उत्तर प्रदेश में रास्ते अच्छे होंगे तो उद्योग आएंगे, खेती को फायदा होगा। नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और उत्तर प्रदेश सुखी एवं संपन्न राज्य बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि वाटर, पॉवर, ट्रांसपोर्टेशन एंड कम्युनिकेशन- ये चार बातें ठीक प्रकार से विकसित होंगी तो उत्तर प्रदेश का विकास होगा। राज्य मजबूत कनेक्टिविटी से विकास के पथ अग्रसर है, यूपी की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह वर्षों में प्रदेश में विकास और राजमार्ग का जितना काम हुआ है कि इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय बधाई का पात्र है। इन छह वर्षों में इस मंत्रालय ने विकास कार्यों को हर जगह पहुंचाया। पहली बार जब केंद्रीय मंत्री गडकरी गोरखपुर आए थे तो बाईपास की आधारशिला रखी थी। आज उस कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन बाईपास का भी लोकार्पण हो रहा है।

आदिवासी सरना धर्मकोड पास होने की खुशी में झामुमो ने ढोल नगाड़े के साथ मनाई खुशी

0

रांची । आदिवासी  सरना धर्मं कोड विधेयक झारखण्ड  विधान सभा के विशेष सत्र में पारित  होने के  उपलक्ष्य में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में तमाम आदिवासी जनसंगठनों के साथ राँची विश्वविद्यालय परिसर में जमा होकर ढाक नगाड़ा एवं ताशा पार्टी  लेकर जुलुस के साथ  अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंचे और जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया गया। 
मुशताक आलम ने कहा कि  जो 20 वर्षों में  किसी ने नहीं  किया वह काम आज एक अस्ली झारखण्डी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कर दिखाया है। झारखण्ड के  तमाम आदिवासियों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है। आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन बहुत-बहुत बधाई के पात्र हैं। यह कार्य माननीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन के आशीर्वाद से सम्भव हो सका।
  उक्त कार्यक्रम में  झामुमो के  कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू,  महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी,  केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, चिन्तामनी सांगा, पवन जेडिया,    जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, बीरू तिर्की, कलाम आजाद,  संयुक्त सचिव बीरू साहु, आदिल इमाम, सोनु मुण्डा,  जुलफीकार खान, केन्द्रीय सरना समिति के  कार्यकारी अध्यक्ष  चम्पा कुजूर, महासचिव अजीत भुटकुंवर, कोषाध्यक्ष संदीप तिर्की, मनीष टोप्पो, प्रमोद टोप्पो, अनिल कच्छप, मुकेश गाड़ी, कृष्णा तिर्की, अरुण तिर्की, केन्द्रीय सरना समिति के  अध्यक्ष श्री  अजय तिर्की,  सजय तिर्की,  संतोष तिर्की, अशोक लोहरा,  रामशरण विश्वकर्मा,  सुनील साहु, तालकेश्वर महतो,  बबलु राम, मृत्युन्जय सिंह,  अरूण वर्मा,  सागर वर्मा,  योगेन्द्र राम,  अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव परविन्दर सिंह नामधारी, परवेज आलम गुड्डू,      नयनतारा उराँव,उषा उराँव,अंजली कच्छप,राधा हेमरोम,सुषमा उराँव,राधा बाउरी, सुषाना केरकेट्टा,कैली तिर्की, शांति तिर्की,सुनीता लिंडा,शाकुन्तल देवी, सालों देवी,   प्रदीप मिर्धा सोनू खलखो जीतू लोहार विकी कुमार गौतम मुंडा ‌‌ मोहम्मद असलम,  रतन अनमोल सांचा, कैसर आलम, अफरोज खान , बेलाल अंसारी,असलम अंसारी,दिनेश तिग्गा,तस्लीम खान,जाबिर अंसारी,संजय उराँव, अजय साहू,सकुन्तला देवी, कृष्णा कुमार,मोहम्मद, सुनील साहू, ज्योति लकड़ा,इंदु देवी, समीम  बड़ेहार,  अखतर मंसुरी, फरीद, भोलु मलिक दीपक झा शामिल थे। 

फोन विवाद के बाद लालू यादव को केली बंगले से रिम्स के पेइग वार्ड में शिफ्ट किया गया

0

उज्ज्वल दुनिया 

रांची । चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद अभी तक रिम्स डायरेक्टर के बंगला में रह रहे थे। माना जा रहा है कि कथित फोन कॉल मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। गुरुवार को रिम्स प्रशासन ने लालू को निदेशक बंगले से अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश जारी होते ही पुलिस और प्रशासन के लोग रिम्स डायरेक्टर बंगला पहुंच गए और शाम करीब चार बजे उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

चारा घोटाले के अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिए गए लालू रांची के बिरसा मुंडा कारा में बंद थे। बाद में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था। वे करीब दो साल से रिम्स में इलाजरत हैं। हालांकि कोरोना महामारी के समय अस्पताल प्रशासन ने उम्र और बीमारी को देखते हुए उन्हें निदेशक बंगला में शिफ्ट कर दिया था। 5 सितंबर को पेइंग वार्ड के जिस कमरा नंबर 11 से लालू प्रसाद को शिफ्ट किया गया था, आज 26 नवंबर को फिर से पेइंग वार्ड के उसी कमरा नंबर 11 में वे पहुंच गए हैं।

हाल ही में लालू पर आरोप लगा कि जेल में रहते हुए वे कथित तौर पर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और बिहार की नवगठित एनडीए सरकार को गिराने के लिए नेताओं और विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं। इस मामले के तुल पकड़ने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले सुशील मोदी ने लालू पर फोन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने भी कहा कि उनके पास भी लालू के कॉल आए थे।

किसानों को रोकने के कदम को राहुल गांधी ने ‘मोदी सरकार की क्रूरता’ बताया

0

नई दिल्ली । कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के प्रदर्शन और ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर शान्ति बनाए रखने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तैयारी में है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया। पुलिस के इस व्यवहार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘मोदी सरकार की क्रूरता’ भी किसानों को रोकने में सफल होती नहीं दिख रही।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवर को ट्वीट कर कहा कि ‘नहीं हुआ है अभी सवेरा, पूरब की लाली पहचान। चिड़ियों के जगने से पहले, खाट छोड़ उठ गया किसान। काले कानूनों के बादल गरज रहे गड़-गड़, अन्याय की बिजली चमकती चम-चम। मूसलाधार बरसता पानी, जरा ना रुकता लेता दम! मोदी सरकार की क्रूरता के खिलाफ देश का किसान डटकर खड़ा है।’ अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे किसानों को रोके जाने और उन पर पानी की बौछार करने से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। जिसमें दिख रहा है कि किसानों को रोकने के लिय़ए पुलिस प्रशासन सभी प्रकार के बल प्रयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
दरअसल किसानों की मांग है कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। उनका कहना है कि ये कानून किसान-विरोधी हैं और अपनी ही जमीन पर किसान मजदूर बनकर रह जाएंगे और सारा नियंत्रण बड़े उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ को विफल बनाने के लिए बीते दिन बुधवार को हरियाणा ने पंजाब से सटी अपनी सीमा पर अवरोधक लगाए थे। साथ ही पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा भी निलंबित कर दी। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया। भाजपा शासित हरियाणा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च’ के मद्देनजर पंजाब के साथ अपनी बस सेवा बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी।