Wednesday 1st of July 2026 11:45:58 AM
Home Blog Page 363

अमित शाह का रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने काफी उत्साह के साथ एक भव्य रोड शो निकाला, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बोलपुर में रोड शो स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से शुरू हुआ और बोलपुर सर्कल तक जारी रहा।

शाह ने कहा, “हम बंगाल में 200 से अधिक विधानसभा सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कई लोग बंगाल में भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”

तृणमूल के ‘बाहरी’ बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर पश्चिम बंगाल में एक बंगाली मुख्यमंत्री होगा।

नौ महीने बाद गुलजार हुए झारखंड के स्कूल, पहले दिन 42 से 58 फीसदी उपस्थिति

0

नौ महीने के बाद झारखंड के स्कूल छात्र-छात्राओं से गुलजार हुए। राज्य के 2219 हाई और प्लस टू स्कूल नौ महीने के बाद सोमवार से छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए। रामगढ़ में जहां सबसे ज्यादा 58 फ़ीसदी…

शुभेंदु अधिकरी बीजेपी में हुए शामिल, गृहमंत्री ने खाया किसान के घर पर खाना

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बीजेपी की रैली शुरू हो गई है. रैली में टीएमसी के बागी नेता शुभेंदु अधिकारी, टीएमसी सांसद सुनील मंडल मौजूद हैं. शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.

गृहमंत्री अमित शाह ने खाया किसान के घर पर खाना, कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष भी रहे मौजूद गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने पश्चिम मिदनापुर ज़िले के बेलिजुरी गांव में एक किसान के घर पर खाना खाया। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मिदनापुर के देवी महामाया मंदिर में पूजा की। गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘लव जिहाद’ अध्यादेश पर रोक लगाने से किया इनकार

0

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मातरण अध्यादेश पर अंतरिम रोक लगाए जाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कानून को चुनौती देने वाली कई जनहित याचिकाओं पर राज्य और अन्य को नोटिस भी जारी किया है। लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मातरण अध्यादेश पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उत्तर प्रदेश सरकार को चार जनवरी तक विस्तृत जवाब दाखिल करना होगा। इसके बाद याचिकाकर्ताओंको अगले दो दिनों में अपना हलफनामा दाखिल करना होगा। हाईकोर्ट में सात जनवरी को फिर सुनवाई होगी।

पीठ ने हालांकि स्थगन आदेश के रूप में कोई भी अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

इस प्रस्तावित कानून के तहत धर्म छिपाकर किसी को धोखा देकर शादी करने पर सजा का प्रावधान है। शादी के लिए धर्मातरण को रोकने वाले इस विधेयक में प्रावधान है कि लालच, झूठ बोलकर या जबरन धर्म परिवर्तन या शादी के लिए धर्म परिवर्तन को अपराध माना जाएगा।

बंगाल स्पीकर ने सुवेंदु के इस्तीफे को अस्वीकार किया

0

कोलकाता ।पश्चिम बंगाल विधान सभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इससे संविधान के प्रावधानों और सदन के नियमों की पुष्टि नहीं हुई। बनर्जी ने आगे कहा कि अधिकारी को 21 दिसंबर को उनके चैंबर में उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया है ताकि वह इस मामले के संबंध में अपनी राय प्रस्तुत कर सकें।

बनर्जी ने कहा, “जांच के बाद मैंने पाया कि पत्र में किसी तारीख का वर्णन नहीं किया गया था.. मैंने उन्हें 21 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पेश होने के लिए कहा है। साथ ही सभापति भी उस समय सदन में मौजूद नहीं थे, जब बुधवार को अधिकारी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।”

स्पीकर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, “मेरे लिए उनका इस्तीफा स्वीकार करना तभी संभव है, जब वह व्यक्तिगत रूप से मेरे सामने आएं। यदि वह अपना मामला साबित कर सकें, तो मैं निश्चित रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लूंगा।”

अधिकारी ने इससे पहले ममता बनर्जी की अगुवाई वाली कैबिनेट में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 16 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय में विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया। गुरुवार को उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे गए अपने त्याग पत्र में, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को उनके द्वारा दिए गए अवसरों और चुनौतियों के लिए धन्यवाद दिया था।

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें जेड-श्रेणी की सुरक्षा कवर और बुलेट प्रूफ वाहन को मंजूरी दी है।

हाथरस आरोपियों पर दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया

0

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस में सितंबर में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार करने के चार आरोपियों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां एससी/एसटी कोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है। यह जानकारी आरोपी के वकील ने दी।

20 वर्षीय दलित महिला का कथित रूप से हाथरस में उच्च जाति समुदाय के चार लोगों ने 14 सितंबर को दुष्कर्म किया था। बाद में दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 30 सितंबर को पीड़िता का उसके घर के पास अंतिम संस्कार किया गया था।

मामले को संभाल रही पुलिस ने परिवार की मंजूरी के बिना पीड़िता का देर रात दाह संस्कार कर दिया था, जिस कारण पूरे देश में काफी प्रदर्शन हुए थे।

हालांकि, अधिकारियों का कहना था कि अंतिम संस्कार ‘परिवार की इच्छा के अनुसार’ किया गया था।

अक्टूबर में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय सीबीआई द्वारा की जा रही जांच की निगरानी करेगा।

राज्यपाल ने ममता को पत्र लिखा

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर राज्य प्रशासन से पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा व्यक्त की गई उन आशंकाओं पर तत्काल उपाय करने का आग्रह किया है, जिसमें सुवेंदु ने कहा है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि आपराधिक मामलों में राजनीतिक रूप से प्रेरित निहितार्थ असंवैधानिक है और साथ ही यह अपराध भी है।

धनखड़ ने कहा है कि इस तरह के आरोपों पर शीघ्र ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में धनखड़ ने कहा है कि कृपया पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी के आरोपों पर तत्काल ध्यान दें और सभी अपेक्षित उपाय करें।

इससे पहले बुधवार को अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा से बुधवार को इस्तीफा देने वाले सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें डर है कि राजनीतिक फैसला लेने के बाद राज्य की पुलिस उन्हें आपराधिक मामले में फंसा सकती है। इसे लेकर उन्होंने राज्यपाल से मदद मांगी है। बंगाल की राजनीति के दिग्गज नेता माने जाने वाले अधिकारी ममता सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के मद्देनजर प्रथम चरण की व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 दिसंबर तक तैयारियों को पूरा करने के निदेर्शानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन चरणों में टीकाकरण करने की योजना बनाई है। शुरूआत में प्रदेश में तीन चरणों में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके तहत प्रथम चरण में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण अस्पतालों में किया जाएगा। दूसरे चरण में नगर निगम, फौज, पुलिस कर्मियों के बाद तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्थाओं के तहत एक ओर जहां 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के रखरखाव, डीप फ्रीजर, कोल्ड बॉक्स, वैक्सीन कैरियर का इंतजाम किया जा चुका है वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तर पर ट्रेनर्स को टीकाकरण की पहली ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।

प्रथम चरण में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पतालों में ही टीका लगाए जाने के इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत सरकारी व गैर सरकारी अस्पलातों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का ब्यौरा एकत्र कर लिया गया है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डीएस नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने के बाद ही उनमें से लोगों को टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित किया जाएगा। प्रदेश में 1 लाख 23 हजार लीटर वैक्सीन रखने की व्यवस्था कर ली गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी के जीएम (टीकाकरण) डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक जिले में कोल्ड चेन प्वांइट तैयार किए गए हैं। अभी तक सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया गया है। 22 जिलों में वैक्सीन रखने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में हम लोग 2.03 लाख लीटर वैक्सीन रखने का इंतजाम कर रहे हैं।

अब तक प्रदेश स्तर पर ट्रेनर्स को टीकाकरण की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब प्रथम चरण में कोविड टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग जनपद स्तर पर दी जाएगी। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ट्रेनर जनपदीय स्तर पर टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीकाकरण की ट्रेनिंग देंगे। जिसके तहत उनको टीका लगाने समेत कोरोना टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी जाएंगी।

योगी का दावा

0

लखनऊ । कोरोना काल के समय उत्तर प्रदेश में रोजगार की बढ़ी दिक्कत के बीच योगी सरकार ने दावा किया है कि आठ माह में 26 लाख 62 हजार 960 लोगों को रोजगार दिया गया है। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही एक कार्ययोजना तैयार की गई। इस पर अमल करते हुए आठ महीनों में आत्मनिर्भर पैकेज के जरिये 6,65,740 नई इकाइयों में 26,62,960 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाए गए सेवायोजन पोर्टल के जरिये भी 5,25,978 लोगों को रोजगार मिला।

लॉकडाउन होने पर जब लाखों गरीब-मजदूर रोजगार विहीन हो गए तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों के साथ होने वाली अपनी हर बैठक में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने पर मंथन किया। उनके ऐसे प्रयासों से ही लाखों श्रमिकों को एमएसएमई सेक्टर में सर्वाधिक रोजगार मिला। अब प्रदेश सरकार के इस प्रयास की देशभर में सराहना हो रही है। यह कहा जा रहा है कि योगी सरकार ने छोटे उद्योगों से रोजगार देने का बड़ा लक्ष्य साधा है और योगी सरकार के इस मॉडल को देश के अन्य राज्यों में लागू किया जाना चाहिए। सूबे में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के मामले में योगी सरकार की ‘एक जनपद एक उत्पाद योजना’ (ओडीओपी) गेम चेंजर साबित हुई है। राज्य के हर जिले में आत्मनिर्भर पैकेज के जरिये लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए मदद मिली। एमएसएमई विभाग की ओडीओपी योजना में लोगों को रोजगार मिला।

एमएसएमई विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते आठ महीनों में प्रदेश में 6,65,740 नई इकाइयां शुरू हुई, जिसमें कुल 26,62,960 लोगों को रोजगार मिला है। इन आंकड़ों में 2,57,348 श्रमिक ऐसे हैं जिन्हें पहले से चल रही इकाइयों में ही रोजगार मिले हैं। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ही यह संभव हुआ है। यही नहीं कोरोना काल के दौरान योगी सरकार ने आत्म निर्भर पैकेज के अंतर्गत 4,24,283 पुरानी इकाइयों को 1092 करोड़ रुपये का लोन देकर पुराने रोजगार बचाये रखा। इसके अलावा लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने सेवायोजन पोर्टल भी शुरू कराया। इस पोर्टल के जरिये भी बीती 13 दिसंबर तक 5,25,978 लोगों को रोजगार मिला है।

बनर्जी को लगा झटका: विधायक ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते है शामिल

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व परिवहन और सिंचाई मंत्री और पूर्वी मिदनापुर जिले के तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य के विधानसभा से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। अधिकारी ने यहां विधानसभा में लगभग 4 बजे गए और सचिवालय में एक हाथ से लिखा पत्र प्रस्तुत किया, क्योंकि स्पीकर बिमान बनर्जी कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य विधानसभा से सुवेंदु के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 50 वर्षीय विपक्षी तृणमूल नेता का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर स्वागत किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष मुकुल रॉय ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि अगर वह भगवा ब्रिगेड में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

वयोवृद्ध तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री से इस कदम की उम्मीद थी। रॉय ने सुवेंदु के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “अधिकारी भाजपा की ओर बढ़ने में पहला कदम उठा रहे हैं। यह हमारे लिए अप्रत्याशित नहीं है।”

अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के दौरान अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि 19 दिसंबर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक की मांग करने के लिए दिल्ली की यात्रा भी कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि अधिकारी 17 दिसंबर को कोलकाता से उड़ान भर सकते हैं।

यूपी में पहले चरण में 4.85 करोड़ लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पहले चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 4.85 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा. सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके लिए 7.65 लाख हेल्थ केयर और 22.30 लाख फ्रंटलाइन वर्करों की लिस्ट तैयार हो चुकी. कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कोरोना वारियर्स से की जाएगी.

कोरोना वारियर्स के बाद मतदाता सूची से आयु निर्धारित कर प्राथमिकता तय की जाएगी. उसी के अनुसार टीकाकरण होगा. प्रदेश सरकार ने जो रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक पहले चरण के लिए हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा अन्य जिन लोगों को यह वैक्सीन लगेगी, वे लोग होंगे जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और वे गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. तीसरे नम्बर पर ऐसे ही लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है जो 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और जिन्हें कोई न कोई रोग है.

ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती

0

जलपाईगुड़ी: केंद्र सरकार राज्य के आइपीएस अफसरों को केंद्र में बुलाने के बहाने राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में हस्तक्षेप कर रही है। अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाए। राज्य सरकार जनता द्वारा चुनी गई सरकार है जिसे धन-बल से नहीं दबाया जा सकता। उक्त बातें मंगलवार को मध्याह्न स्थानीय एबीपीसी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कही। उन्होंने कहा कि सूबे के शांतिप्रिय लोगों को भयभीत करने के लिए केंद्र सरकार केंद्रीय बल लाने की कोशिश में है ताकि प्रदेश की पुलिस पर अपने नियंत्रण में कर सकें। विद्यासागर की प्रतिमा तोडऩे वाले बंगाल में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के वोट बांटने के लिए हैदराबाद से पार्टी को बुलाया जा रहा है। वोटों का बंटवारा करने के लिए भाजपा उनलोगों को पैसा दे रही है।

गैंगस्टर विकास दुबे और उसके साथियों की आय के स्रोतों का प्रवर्तन निदेशालय करेगा जांच

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू गांव में बीते जुलाई में आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस सामूहिक हत्या के मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के मुख्य दोषी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे एवं उसके फाइनेंसरों की 147 करोड़ की संपत्तियों तथा उससे जुड़े लोगों की आय के विभिन्न स्रोतों की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने का निर्णय लिया है। घटना के तत्काल बाद मुख्यमंत्री द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस घटना के मास्टरमाइंड रहे विकास दुबे की 147 करोड़ रुपये की संपत्ति की प्रवर्तन निदेशालय से जांच की सिफारिश की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी की अगुवाई में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने गैंगस्टर की अवैध तरीके से हासिल की गई 147 करोड़ रुपये की संपत्ति की प्रवर्तन निदेशालय से गहराई से जांच कराए जाने की सिफारिश की थी। एसआईटी ने पिछले महीने के शुरुआत में सरकार को सौंपी गई अपनी जांच रिपोर्ट में यह भी कहा था कि दुबे और उसके फाइनेंसर सहित उससे जुड़े सभी अपराधियों के आय के स्रोत की जांच कराई जानी चाहिए।

झारखंड में अब 400 में होगी कोरोना की RT

0

झारखंड में अब सिर्फ 400 रुपये में ही कोरोना संक्रमण की आरटीपीसीआर जांच होगी। आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कराने के लिए निजी जांच लैब और प्रयोगशालाओं के लिए सरकार ने फिर से एक बार संशोधित दर मंगलवार…

भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं विपक्षी दल: राधा मोहन

0

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनें में लगे हैं, लेकिन देश का किसान इनके बहकावे में आने वाला नहीं है. पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह बस्‍ती और अयोध्‍या में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्‍मेलनों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा जैसे दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी भी किसानों की सुधि नहीं ली और आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान के हितों में फैसले लिए जा रहे तो अपने वोट बैंक की राजनीति के चलते किसान हित में लिए गए फ़ैसलों को भी गलत साबित करने के लिए झूठ व भ्रम का सहारा लेकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं.