Wednesday 1st of July 2026 12:41:56 PM
Home Blog Page 362

सुनहरी शकरकंद की पीएम मोदी ने की तारीफ

0

लखनऊ । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कृषक भाइयों से संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई राज्यों के किसानों से कृषि कानूनों के मसले पर बात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के महराजगंज, अरुणाचल प्रदेश, उडीसा, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु तथा महराजगंज के एक-एक किसान से बात की।

महराजगंज के बरगदबा राजा क्षेत्र में रहने वाले किसान रामगुलाब के सुनहरी शकरकंद की खेती की तारीफ की। वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगुलाब के बनाये किसान समूह का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि रामगुलाब से प्रेरणा लेते हुए किसान अपने गांवों में किसान समूह बनाकर खेती करने के लिए आगे आयेंगे। रामगुलाब के पास एक एकड़ से कुछ अधिक खेती की जमीन है। उनके परिवार में दस लोग हैं और वह कुछ समय पहले तक गेहूं, धान तथा सब्जी की परंपरागत खेती करते थे। अब उन्होंने एक एफपीओ बनाया है, जिसमें सौ किसान हैं। इस बार रामगुलाब शकरकंद की खेती कर रहें है और अहमदाबाद की एक फर्म ने उनके खेत में उगने वाले शकरकंद को 25 रुपए प्रति किलो के रेट से खरीदने का समझौता किया है। पहले उनको शकरकंद 10 से 15 रुपए प्रति किलो के रेट से बाजार जाकर बेचना पड़ता था। अब उनके घर से शकरकंद खरीदने वाली कंपनी शकरकंद ले जायेगी।

रामगुलाब ने प्रधानमंत्री को बताया, नये कृषि कानून के चलते उनके जीवन में यह बदलाव आया है। उनके इस कथन को सुनकर प्रधानमंत्री ने कहा कि रामगुलाब की तरह किसान जब एफपीओ बनाकर खेती करने के लिए पहल करेंगे, तो कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति आयेगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों का आशीर्वाद बना रहे, ताकि हम विकास के कार्य इसी तरह से करते रहें।

कांग्रेस की गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखण्ड में 26 दिसम्बर से ललितपुर की सौजाना गौशाला से गाय बचाओ, किसान बचाओ पद यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने बताया कि यह गोवंश और किसानों के संरक्षण के लिए पद यात्रा हो रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि, “यूपी के बुंदेलखण्ड ेसे गाय बचाओ किसाना बचाओ पद यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ललितपुर की सौजना गौशाला से निकलकर बुन्देलखण्ड के सभी जिलों से होती हुई चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के तट पर समाप्त होगी। जहां सरकार की दुर्व्यस्था से मरी गायों की अस्थियों का तर्पण होगा।”

उन्होंने बताया कि, “यात्रा के पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, बाजीराव खाड़े, पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य जी समेत तमाम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। यूपी में रोज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्या उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे उठाना गुनाह है।”

धीरज गुर्जर ने कहा कि, “पूरे प्रदेश में गौशाला कत्लगाह में तब्दील हो गई हैं। चारा पानी का प्रबंध न होने के चलते गौमाता तड़प तड़प कर दम तोड़ रही हैं। पूरे सूबे की गौशालाएं हिटलरी नाजी कैम्पों में तब्दील हो गयी हैं।”

यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि, “हम किसानों के बेटे हैं। इस मिट्टी और गाय से हमारा रिश्ता भावनाओं का है। भाजपा सरकार में किसानों और गाय दोनों की दुर्दशा हो रही है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”

सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि, “आज प्रदेश में तानाशाही चरम पर है। कोई आवाज उठाता है तो बर्बर दमन होता है। झांसी में हमारे राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन समेत तमाम नेताओं को नजरबंद करना लोकतंत्र का गला घांेटना है।

सुवेंदु अधिकारी

0

कोलकाता, बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक जंग तेज हो गई है। तृणमूल के पूर्व नेता और हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी भी इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने तृणमूल के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि बंगाल में कमल खिलने के बाद ही वह सोएंगे। 

 सुवेंदु ने इसके साथ ही दोहराया कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन करके सही निर्णय लिया और मेरे इस कदम में जनता की सहमति है। अधिकारी ने घोषणा की कि वह आठ जनवरी को नंदीग्राम में रैली करेंगे। उनकी यह रैली ममता बनर्जी के नंदीग्राम में कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद है। पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में एक रोड शो को संबोधित करते हुए सुवेंदु ने कहा, ममता बनर्जी सात जनवरी को नंदीग्राम में आपका स्वागत है और आप जो कहेंगी, उसका मैं अगले दिन जवाब दूंगा। 

अयोध्या की कथा की यूपी में होगी शूटिंग, पहलाज निहलानी मिले योगी से

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी को लेकर कई निर्माता-निर्देशक यहां पर फिल्म निर्माण के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी से सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहाली ने भेंट की है। उनके साथ संवाद लेखक संजय मासूम भी मौजूद रहे।

सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने कहा कि इससे पहले उप्र के किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह की पहल नहीं की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म सिटी के निर्माण और अयोध्या पर बनने वाली नई फिल्म अयोध्या की कथा के बारे में चर्चा की।

निहलानी ने बताया कि यूपी में फिल्म सिटी का निर्माण होने से स्थानीय कलाकारों को मंच, मौका और काम मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अपनी विविधता और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक रूप से बेहद संपन्न होने के नाते उत्तर प्रदेश शूटिंग के लिहाज से बेहद ही मुफीद जगह है। यहां पर फिल्म निर्माताओं को सब्सिडी मिलती है। शूटिंग की परमिशन भी बड़े आराम से मिल जाती है।

निहलानी ने कहा कि राजा राम हम सभी के दिलों में बसते हैं। प्रभु श्रीराम पर आधारित ‘अयोध्या की कथा’ फिल्म में अयोध्या की झलक दिखेगी, जिसमें अयोध्या की अनकही-अनदेखी कथाओं संग रामराज्य के अद्भुत नजारे दिखाए जाएंगे। युवाओं को बड़े पर्दे पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पौराणिक कहानियों को देखने का मौका मिलेगा।

तृणमूल का दावा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विश्व भारती के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा आमंत्रित नहीं किया गया। पश्चिम बंगाल के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि बनर्जी को शताब्दी समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया था।

बसु ने कहा, “ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं और इस अवसर पर उन्हें आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया जाता है। हमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कोई आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है। क्या राज्य के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है?”

कुलपति द्वारा हस्ताक्षरित और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, “क्या उनके पास पत्र की रसीद की प्रति है? कुलपति ने पत्र पर हस्ताक्षर किए और उसे सिर्फ अपने पास रखा।”

इस बीच मुख्यमंत्री ने सुबह विश्व भारती में शताब्दी समारोह के अवसर पर ट्वीट किया और कहा कि शांतिनिकेतन में टैगोर के दर्शन और विचारों को संरक्षित किया जाना चाहिए।

बनर्जी ने कहा, “विश्व भारती विश्वविद्यालय के 100 साल पूरे हो गए हैं। शिक्षा का यह मंदिर रवींद्रनाथ टैगोर का आदर्श मानव बनाने का सबसे बड़ा प्रयोग था। हमें इस महान दूरदर्शी की दृष्टि और दर्शन को संरक्षित करना चाहिए।

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष किए गए नजरबंद

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बुधवार को अपने घर में नजरबंद कर दिया गया है। वह कृषि कानूनों के खिलाफ पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए निकलने वाले थे, जिसके मद्देनजर उन्हें नजरबंद कर दिया गया। उप्र कांग्रेस ने घोषणा की थी कि पार्टी के नेता भाजपा विधायकों और सांसदों के घरों के बाहर थालियां पीटकर कृषि कानूनों का विरोध करेंगे।

लल्लू केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन उन्हें अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अपने समर्थकों के साथ अपने घर में ही थालियां पीटीं।

जल्द होंगे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव से संबंधित प्रारंभिक कार्य प्रगति पर हैं और इनके पूरा होने के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ग्राम सभाओं का पुनर्गठन किया गया है और परिसीमन एवं आरक्षण जैसे मुद्दों पर कार्य के बाद एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने अगले साल मार्च के अंत तक पंचायत चुनाव कराए जाने की संभावना जताई।

उन्होंने बताया कि इस महीने के अंत में पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संवैधानिक व्यवस्था लागू हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर, गुरुवार को बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) हैं।यह देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसके चांसलर प्रधानमंत्री होते हैं।

यमुना एक्प्रेसवे पर कंटेनर से टकराने पर कार में लगी आग, 5 लोग जले

0

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार कंटेनर से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बब्लू कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे जा रहे कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इसमें सवार 5 लोगों की जलने से मौत हो गयी है।

हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। एक्सप्रेसवे के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक टैंकर का ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गया था। कार लपटों में घिरी थी। उसमें बैठे लोग मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक कार और उसमें सवार लोग जल चुके थे। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात रुका रहा।

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा

0

कोलकाता। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन पर ट्विटर छोड़ देने का चैलेंज दिया, तो पार्टी ने तंज कसा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा। दरअसल बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी के चुनाव सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट कर बंगाल में बीजेपी की हवा के पीछे मीडिया के एक धड़े का हाथ बताया। उन्होंने कहा, “बीजेपी समर्थित मीडिया का एक वर्ग राजनीतिक हवा बना रहा है। सच तो यह है कि बंगाल में बीजेपी को दहाई का आंकड़ा पाने में भी संघर्ष करना पड़ेगा।”

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि, “अगर बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह यह स्पेस छोड़ देंगे।” माना जा रहा है कि उन्होंने स्पेस की बात के जरिये दावे के गलत होने पर ट्विटर का मंच छोड़ने को कहा है।

प्रशांत किशोर के दावे पर बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा की बंगाल में जो सुनामी चल रही है, सरकार बनने के बाद इस देश को एक चुनाव रणनीतिकार खोना पड़ेगा।

जो देश का है, वह हर देशवासी का है’ PM मोदी

0

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को Aligarh Muslim University के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया और इस मौके पर कोरोना काल में मदद के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से की गई मदद के लिए सराहना की. पीएम ने कहा कि जो देश का है, वह हर देशवासी का है’ ‘अभी कोरोना के इस संकट के दौरान भी AMU ने जिस तरह समाज की मदद की, वो अभूतपूर्व है.

एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान पीएम मोदी की मुख्य बातें-

– पीएम मोदी बोले- आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। जिस सदी को भारत की बताया जा रहा है, उस लक्ष्य की तरफ भारत कैसे आगे बढ़ता है, इसे लेकर सब उत्सुक हैं। इसलिए हम सबका एकनिष्ठ लक्ष्य ये होना चाहिए कि भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं।

– सरकार उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या बढ़ाने और सीटें बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रही है। वर्ष 2014 में हमारे देश में 16 IITs थे, आज 23 IITs हैं। वर्ष 2014 में हमारे देश में 9 IIITs थे, आज 25 IIITs हैं। वर्ष 2014 में हमारे यहां 13 IIMs थे, आज 20 IIMs हैं।

– पीएम मोदी बोले- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 21वीं सदी में भारत के छात्र-छात्राओं की जरूरतों को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा गया है। हमारे देश के युवा नेशन फस्ट के आह्वान के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

– पहले मुस्लिम बेटियों को स्कूल ड्रॉपआउट रेट 70% से ज्यादा था वो अब घटकर करीब-करीब 30% रह गया है। पहले लाखों मुस्लिम बेटियां शौचायल की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ देती थीं, अब हालात बदल रहे हैं।

परीक्षा की तैयारी: 10वीं और 12वीं के स्कूलों में नहीं होगी जाड़े की छुट्टियां

0

मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर राज्य में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए खोले गए हाई और प्लस टू स्कूल में जाड़े की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इन स्कूलों में 25 दिसंबर…

एएमयू का शताब्दी समारोह आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

0

अलीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे।अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 100 साल पूरे होने पर हो रहे समारोह को पीएम मोदी (PM Modi) ऑनलाइन संबोधित करेंगे. सन 1964 में लाल बहादुर शास्त्री के शामिल होने के 56 साल बाद कोई प्रधानमंत्री AMU के समारोह में शामिल होगा. सौ साल के जश्न के लिए जबरदस्त तैयारियां की गई हैं, लेकिन कुछ लोग सीएए आंदोलन में एएमयू छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और एएमयू के माइनॉरिटी स्टेटस पर बीजेपी की सोच की वजह से इससे बहुत खुश नहीं हैं

आजम खां की पत्नी ताजीन फातिमा जेल से रिहा

0

सीतापुर । समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा सोमवार को जिला कारागार से रिहा की गईं। रामपुर शहर की विधायक ताजीन अपने बेटे और पति के साथ इस साल 26 फरवरी से यहां की जेल में बंद थीं। उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति समेत 34 मामलों में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। कोर्ट ने अब सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर कर ली है। हालांकि उनके पति आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को अभी जेल में ही रहना होगा।

डॉ. ताजीन अपने पति व छोटे बेटे के साथ जेल में 298 दिन रहीं। बुजुर्ग विधायक जेल के महिला बैरक में थीं। जेल प्रशासन ने काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें देर शाम को रिहा कर दिया गया। 70 वर्षीय विधायक की रिहाई पर उनकी बहन तनवीर फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम व बहू सिदरा के साथ दोनों पोतयिां भी सीतापुर आई थीं। हालांकि, इस दौरान परिवारजन ने मीडिया से कोई बात नहीं की।

डॉ. फातिमा की रिहाई पर गाजियाबाद के एमएलसी आशु मलिक भी जिला कारागार पहुंचे। जेल अधीक्षक डीसी मिश्र ने बताया कि कोर्ट से जमानत का आदेश मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी की गई और डॉ. ताजीन को रिहा कर दिया गया।

वह पति सांसद आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी से जेल में बंद थीं। विधायक के खिलाफ कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। 32 मुकदमों में पहले ही जमानत मंजूर हो गई थी। अब जौहर यूनिवर्सिटी के लिए शत्रु संपत्ति को कब्जाने और धोखाधड़ी कर रामपुर पब्लिक स्कूल के लिए एनओसी लेने के मामले में भी जमानत मिल गई है। उनके पति आजम खां के खिलाफ 85 मामले सक्रिय हैं, जिनमें 73 में चार्जशीट लग चुकी है और 12 की विवेचना चल रही है। उनकी 13 मामलों में जमानत होना बाकी है, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ 44 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी तीन मुकदमों में जमानत होना शेष है। आजम खां और उनके समर्थकों के खिलाफ पिछले साल बड़े पैमाने पर मुकदमे दर्ज हुए थे।

TMC में शामिल हुई बीजेपी सांसद की पत्नी सुजाता मंडल, भेजेंगे तलाक का नोटिस

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मोंडल खान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। राज्य में यह तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाजपा के लिए बड़ा झटका होने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से पलटवार भी कहा जा सकता है। दरअसल बंगाल में सुवेंदु अधिकारी जैसे बड़े नेता के साथ ही अन्य कई नेता टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीति कई तरह की करवट ले रही है। अब भाजपा सांसद की पत्नी सुजाता मोंडल ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

मोंडल सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज लोकसभा सांसद सौगत राय और पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं। सौमित्र वर्तमान में पश्चिम बंगाल में बिष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और इसके साथ ही वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्य भी हैं। टीएमसी के दिग्गज नेता रहे सुवेंदु अधिकारी के साथ ही अन्य विधायकों और सांसदों ने शनिवार को मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने के 48 घंटे बाद यह महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है।