Wednesday 1st of July 2026 04:58:12 PM
Home Blog Page 358

ओरमांझी सिरकटी लाश मामले में पुलिस को है शेख बेलाल की तलाश

0

राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड को सन्न कर देने वाले ओरमांझी रेप और हत्या की गुत्थी सुलझने के करीब है…मृतक युवती की पहचान हो चुकी है…युवती चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव की रहने वाली है .(मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उज्जवल दुनिया मां-बाप का नाम प्रकाशित नहीं कर रहा). मां-बाप ने बताया कि युवती का नाम सूफिया परवीन है। युवती पिछले दो माह से गायब थी.

गांववालों का कहना है कि सूफिया परवीन ने 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था. करीब आठ महीने तक वो अपने पति के साथ रही . दो महीने पहले ही वो वापस अपने घर लौटी थी. शादी से पहले युवती की दोस्ती शेख बिलाल नाम के युवक से थी. जब सोफिया ने किसी दूसरे युवक से शादी की तो शेख बेलाल आगबबूला हो उठा. पिछले एक साल से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। बेलाल एक साल पहले जेल गया था और उसे आशंका थी कि सूफिया ने ही उसे जेल भिजवाया है।

गांव वालों का कहना है कि शेख बेलाल जेल से छुटने के बाद बदले की आग में जल रहा था. वो पिठौरिया के चंदवे गांव का रहने वाला है. पुलिस को शक है कि युवती की हत्या के पीछे शेख बेलाल है। क्योंकि उसे लगता था कि सूफिया परवीन ने पहले उसे धोखा दिया और फिर जेल भिजवा कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी. रांची पुलिस को शेख बेलाल की तलाश है। इसकी तस्वीर जारी कर पुलिस ने उसका सुराग देनेवालों को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि शेख बेलाल का सुराग देनेवालों को उचित पुरस्कार दिया जायेगा। बेलाल पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।

अगर आप वाट्सएप पर हैं तो आपकी सारी जानकारियां सार्वजनिक हैं

0

वाट्सएप्प की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है । अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी में वाट्सएप्प ने ये साफ कर दिया है कि यूजर्स के चैट तो सिक्योर हैं, लेकिन उनके बारे में सारी जानकारी फेसबुक को होगी…

गुगल सर्च में दिख रहे हैं वाट्सएप्प ग्रुप्स के डिटेल्स

वाट्सएप्प को लेकर एक और बड़ी खामी सामने आई है…वाट्सएप्प ग्रुप के डिटेल्स गूगल पर सर्च करने में दिख रहे हैं…इससे पहले भी 2019 में वाट्सएप्प ग्रुप की जानकारियां गुगल पर दिख रही थी…तब वाट्सएप्प ने इसे टीक करने का दावा किया था…

इससे पहले गुगल सर्च में वाट्सएप्प यूजर्स के प्रोफाइल भी दिखने लगे थे…ये बेहद खतरनाक है…अगर किसी कारोबारी ने अपनी कंपनी का एक वाट्सएप्प ग्रुप बनाया है और उस ग्रुप में कंपनी से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हैं तब ऐसी जानकारियों का सार्वजनिक होना खतरनाक साबित हो सकता है…

आपके रुपये पैसों का लेनदेन, या अगर परिवार से जुड़ी कोई जानकारी अपने फैमिली वाट्सएप्प ग्रुप में डालते हैं तो तो सकता है कि वो अंतरंग तस्वीरें, फाइनेंशियल ट्रांजैक्सन या दूसरी संवेदनशील जानकारियां गुगल पर नौजूद हों…Security Research के मुताबिक वाट्सएप्प इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स के कॉन्टैक्ट नंबर्स भी गुगल पर दिख रहे हैं…

इंटरनेट सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर ने ट्वीट में कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इन स्क्रीनशॉट में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक सिंपल गूगल सर्च से कोई भी शख्स किसी भी वॉट्सऐप ग्रुप में लिंक के जरिए एंटर कर सकता है. नोट करने वाली बात ये भी है कि लिंक के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए किसी की परमिशन की भी जरूरत नहीं होती है.

WhatsApp की ये खामी फिर से क्यों आई, क्या ये कंपनी जानबूझ कर ऐसा करती है या फिर ये कोई बग है ये कह पाना मुश्किल है. लेकिन वॉट्सऐप ने एक न्यूज वेबसाइट को भेजे गए स्टेटमेंट में कहा है कि अब इसे ठीक कर लिया गया है. 

अत्याचार की घटना को विधानसभा के अगले सत्र में उठाया जाएगा

0

बलिया: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर किए गए अत्याचार की घटना को विधानसभा के अगले सत्र में उठाया जाएगा। यह घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्यासी गांव में पुलिस की जो कार्रवाई हुई है, सपा उसकी निंदा करती है।  

रामगोविंद चौधरी ने रविवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि  किसी के घर में घुस कर महिलाओं को अपशब्द बोलना, बड़े-बुजुर्गों पर डंडा चलना, गाड़ियों का शीशा तोड़ना, दरवाजा तोड़ना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि सरकार से मृतक विश्वकर्मा पासवान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।

जिनके घरों में पुलिस द्वारा तोड़फोड़ किया गया है, उन्हें भी मुआवजा दिया जाए और फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। चौधरी ने बताया कि इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक से भी बात की गई है। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अब पुलिस द्वारा किसी से भी बदसलूकी नहीं होगी।

किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा और आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों की जांच कराकर उनके संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उधर, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय ने भी प्रेस को बताया कि नेता प्रतिपक्ष का निर्देश हुआ है कि जनपदीय पार्टी के नेता उस गांव के लोगों से हमेशा मिलते रहें और प्रशासन से वार्ता कर वहां के लोगों को राहत दिलाएं।

पुलिस बैंड के साथ दें शहीदों को सलामी

0

लखनऊ । स्वाधीनता संग्राम के ऐतिहासिक चौरी-चौरा कांड के शताब्दी वर्ष को उत्तर प्रदेश सरकार यादगार बनाना चाहती है। चार फरवरी, 2021 से चार फरवरी, 2022 तक होने जा रहे इस समारोह की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। उन्होंने इस दौरान हर जिले में पुलिस बैंड के साथ शहीदों को सलामी देने का निर्देश अफसरों को दिया। इसके साथ ही चौरी-चौरा कांड पर डाक टिकट जारी करने के लिए भी भारत सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि वर्ष 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 15 अगस्त, 2021 से 15 अगस्त, 2022 तक वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाई जाए। इन कार्यक्रमों को भी चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों के साथ संबद्ध कर दें।

‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम का करीब 90 लाख लोग फायदा

0

कोलकाता, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले 29 दिनों में उनकी सरकार के ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम का करीब 90 लाख लोग फायदा उठा चुके हैं और उन्होंने सभी अधिकारियों का धन्यवाद दिया जिन्होंने दरवाजे तक सेवा पहुंचाना सुनश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। 

अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रशासन ने पिछले महीने ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित 11 कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाई जा सकें। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकारी साझा कर खुशी हो रही है कि शाम चार बजे तक दुआरे सरकार शिविर में आने वाले लोगों की संख्या दो करोड़ से अधिक हो गई है। मैं एक बार फिर बंगाल सरकार के सभी अधिकारियों को बधाई और धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने सरकारी सेवाएं एवं लाभ लोगों के घर-घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया।

कोडरमा में कम्बल घोटाले की बात गलत

0


कोडरमा। कंबल की गुणवत्ता से संबंधित लगाये गये आरोपों के के सम्बंध में उप निदेशक-सह-जिला योजना पदाधिकारी-सह- प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा जानकारी दी गयी है कि पार्टी विशेष के नेताओं द्वारा लगाये आरोप गलत ओर बेवजह है।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद एवं सत्य से परे है।

कंबल का दर एवं आपूर्तिकर्त्ता का निर्धारण राज्य सरकार की संस्था NeML द्वारा किया जाता है, जिसमें जिला प्रशासन की कोई भूमिका नहीं होती है। जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ आपूर्तिकर्त्ता को स्वीकृत नमूना जिसके अन्तर्गत कंबल का भार 2.00 किलोग्राम एवं साईज 90” X 60” का आपूर्ति करने का आदेश दिया जाता है। कंबल की संख्या स्वीकृति दर से प्राप्त आवंटन में भाग देकर निकाला जाता है । तत्पश्चात् प्रखण्ड एवं नगर पालिका के जनसंख्या के आधार पर उतनी संख्या में कंबल विभिन्न प्रखण्डों एवं नगरपालिका को आपूर्ति करने का आदेश दिया जाता है। इस आदेश के अनुसार सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कंबल की आपूर्ति मानक के अनुसार अर्थात् कंबल का भार 2.00 किलोग्राम एवं साईज 90” X 60” को जांच कर प्राप्त करना था, तत्पश्चात ही उसे वितरण करना था।

उक्त आदेश की अंतिम कंडिका में स्पष्टतः निर्देश है कि किसी भी स्थिती में खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कम्बल की आपूर्ति स्वीकार नहीं करे।उन्होंने कहा कि प्रखण्डों से यह सूचना प्राप्त है कि कंबल की आपूर्ति गुणवत्ता के अनुरुप ही प्राप्त है तथा जनता की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में आपूर्तिकर्त्ता से पृच्छा करने पर बताया गया कि मैं अपनी जानकारी में कोई खराब गुणवत्ता वाले कंबलों की आपूर्ति नहीं किया हूं। ऐसे में यह आरोप लगाना कि दरी के जैसा कंबल है उचित प्रतित नहीं होता है, कंबल ऊन का बना होता है तथा दरी सूत का।

जहां तक आपूर्तिकर्ता द्वारा निर्धारित दर पर कंबल की आपूर्ति का प्रश्न है, जो अन्य जिलों से कम है, इसमें जिला प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। कैसे आपूर्तिकर्त्ता कंबल देगा यह उसकी जवाबदेही है।

वन भोज कार्यक्रम में दिखा भाजपा का अंतर्कलह

0



जयनगर। थाना क्षेत्र के परसाबाद कटिया मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की ओर से वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के अंदर चल रहे आंतरिक कलह साफ दिखाई दिया। बता दें कि बताया जाता है कि इन दिनों भाजपा में दो गुट बन चुके हैं जिसमें एक गुट का नेतृत्व पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव तथा दूसरे गुट में छिपे रूप से 2019 के चुनाव में भाजपा का दामन छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने कर रहे हैं।

वन भोज के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अंदर सभी वरीय कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे थे, वहीं एक दूसरे को गाली भी दे रहे थे, भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत के मुखिया अजय कुमार यादव ने कहा कि भाजपा के झंडा जलाने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा में सम्मान दिया जा रहा है तथा भाजपा का झंडा आजीवन ढोने वाले कार्यकर्ताओं को ठेंगा दिखाने का काम  भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में हो रहा है यह कड़ी निंदनीय है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस प्रकार से आज भाजपा जिला अध्यक्ष  ने भाजपा जिला कमेटी का विस्तार किया है यह घोर निंदनीय है भारतीय जनता पार्टी के 4 लोगों का नाम सूची में था परंतु उनमें से एक भी लोगों को मंडल अध्यक्ष का पद नहीं मिला यह घोर अपमान की बात है कई ऐसे नेता और कार्यकर्ता है जो आजीवन भाजपा का झंडा ढोने का काम किया परंतु आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें ठेंगा दिखाने का काम किया है आने वाले समय में यदि उन्हें गलती का एहसास नहीं हुआ और गलती का सुधार ना किया गया भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे ।


इधर परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने जानकारी दी कि यह वन भोज का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नहीं किया गया है इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता व पद पर सुशोभित नेता के पास नहीं है साधारण वन भोज का पार्टी है इसका व्यवस्था किसी खास व्यक्ति के द्वारा किया गया है भारतीय जनता पार्टी का इसमें कोई स्थान नहीं है भारतीय जनता पार्टी के कोई भी कार्यकर्ताओं पर यह नेता उस वन भोज में उपस्थित नहीं थे उसमें जितने भी कार्यकर्ता उपस्थित थे केवल नाम के भारतीय जनता पार्टी के हैं बाकी वास्तविकता में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं थे ।

जंगली सूअर को फंसाने बिछाये लोहे की तार में फंसा तेंदुआ, तड़प तड़प कर हुई मौत

0

जंगली सूअर को फंसाने बिछाये लोहे की तार में फंसा तेंदुआ,  तड़प तड़प कर हुई मौत

गिरिडीह/गांवा : गावां वन प्रक्षेत्र के राजपुरा के भिमतरी जंगल में ग्रामीणों ने जंगली सुअर को फंसाने के लिए लोहे की तार बिछाया था। लोहे की तार में सुअर तो नहीं फंसा लेकिन तेंदुआ फंस गया।इस बाबत डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने कहा कि गांवा के भीमतरी जंगल में ग्रामीणों ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जिसमें तेंदुआ फंस गया। फंसे तेंदुआ को गावां वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुटी थी। लेकिन तेंदुए को बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने बताया कि तार के फंदे में तेंदुआ का कमर फंस गया था।जिस कारण उसकी मौत हो गई। कहा कि पोस्टमार्ट के लिए तेंदुआ का शव को भेजा गया है। वंही उन्होंने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर दो अभियुक्त अर्जुन राय और प्रकाश राय को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया जा रहा है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार की शाम से ही तेंदुआ लोहे की तार में फंसा हुआ था लेकिन इसकी सूचना वन विभाग को रविवार की सुबह दी गई।

गिरिडीह में अंतर्राज्जीय ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा

0

गिरिडीह : गुजरात की राजकोट पुलिस ने गिरिडीह  पुलिस के सहयोग से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलानेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य राजेश सिंह को गिरिडीह जिले के घोड़थंबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश सिंह कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव का निवासी है। वह पिछले कई दिनों से गिरिडीह के घोड़थंबा ओपी इलाके में रहकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा था।


गुजरात के राजकोट पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी राजेश के गिरिडीह में होने की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरिडीह एसपी अमित रेणु से सम्पर्क साधा और सहयोग की मांग की। एसपी अमित रेणु के निर्देश पर इसके लिये स्पेशल टीम का गठन किया गया। जिसमें घोड़थंबा थाना प्रभारी के साथ धनवार पुलिस और जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय राम के अलावे राजकोट क्राइम ब्रांच पुलिस को शामिल किया गया। टीम ने ज्वॉइंट ऑपरेशन चला ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी राजेश को धर दबोचा।  पुलिस ने राजेश के पास से वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया है जिससे राजेश ऑनलाइन सेक्स रैकेट का काम करता था। आरोपी राजेश की मेडिकल जांच के बाद राजकोट पुलिस उसे अपने साथ गुजरात ले गयी।

क्या सीता सोरेन को इस सरकार में नजरअंदाज किया जा रहा है ?

0

जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और शिबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन आहत हैं…उनकी शिकायत है कि इस सरकार में जनहित के मुद्दों की कहीं सुनवाई नहीं होती…जिले के डीसी तक उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते…सीएम हेमंत सोरेन को कई बार बताने पर भी कहीं कोई असर नहीं…

सीता की कोई नहीं सुन रहा…। ट्विटर पर लिखे संदेश में सीता ने सीएम हेमंत को टैग कर लिखा कि मेरे द्वारा उठाए गए जन मुद्दों को आप जरूर देखें। इनका निदान जरूरी है। जिलों के उपायुक्‍त उनकी नहीं सुन रहे, न ही कोई जवाब दे रहे और जनहित के इन मुद्दों का कोई संज्ञान भी नहीं ले रहे।

हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल में जोबा मांझी एकमात्र महिला मंत्री हैं…चर्चा है कि हाजी हुसैन अंसारी के निधन और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत खराब होने के कारण जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार किया जा सकता है…इस मंत्रीमंडल विस्तार में एक अल्पसंख्यक और एक महिला मंत्री बनाईं जा सकती हैं…अल्पसंख्यक कोटे से इस बार एक ईसाई मंत्री की चर्चा जोर पकड़ रही है…सीता सोरेन के समर्थक महिला मंत्री के कोटे के लिए उन्हे प्रबल दावेदार मानते हैं…सीता सोरेन के समर्थकों का आरोप है कि परिवार के अंदर ही कोई है जो साजिश के तहत सीता सारेन को मंत्री नहीं बनने देना चाहता…उसी अदृश्य ताकत के इसारे पर सीता सोरेन की हर जायज मांग को प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है…

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन ने अपनी ही जेएमएम सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने सरकार के काम-काज पर तीखी टिप्‍पणी की, कहा कि जिलों के उपायुक्‍तों को जनता से जुड़ी समस्‍याओं से कोई सरोकार नहीं है। सीता सोरेन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा कि- माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी मेरे द्वारा जनहित में उठाए गए कुछ जन मुद्दे हैं जिन्हें आप जरूर देखें जनता से जुड़ी समस्याएं जिसका निदान जरूरी था पर इन उपायुक्तों DC ने जवाब देना तो दूर मामलों में संज्ञान लेना भी उचित नहीं समझा। क्या इन्हे जनहित और जन मुद्दों से कोई मतलब नहीं ?

जेडीयू में होगा जीतन राम मांझी की पार्टी “हम” का विलय

0

जीतनराम मांझी अपनी पार्टी “हम” का विलय नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में करने जा रहे हैं… मकर सक्रांति के बाद कभी भी इसकी घोषणा की जा सकती है…जेडीयू सूत्रों की माने तो जीतनराम मांझी और नीतीश कुमार के बीच बातचीत में विलय करने पर सहमति बनी है…

सूत्रों की माने तो एनडीए में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से जीतनराम मांझी और नीतीश कुमार दोनों चिंतत हैं…दोनों नेताओं को लगता है कि अगर अभी मैसेज नहीं दिया गया तो बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है…नीतीश कुमार जानते हैं कि ये उनकी अंतिम पारी है…लेकिन वे जाते-जाते किसी महादलित को सीएम पद की कुर्सी पर देखना चाहते हैं…नीतीश कुमार ने एक बार जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाकर दांव चला था लेकिन जीतनराम मांझी के बड़बोले बयानों और कुछ गलतियों की वजह से वो एक्सपेरिमेंट फेल हो गया…नीतीश के साथ बातचीत के दौरान जीतनराम मांझी ने भी माना है कि उनसे गलतियां हुईं थीं…

गैर-यादव ओबीसी और महादलित हैं नीतीस के निशाने पर

नीतीश कुमार जबसे मुख्यमंत्री बने हैं वो गैर-यादव ओबीसी और महादलितों का एक सामाजिक समीकरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं…इसके अलावा मुसलमानों में भी गरीब तबके को जनकल्याणकारी योजना से जोड़कर वो अपने सामाजिक समीकरण को अभेद्य करना चाहते हैं… पसमांदा मुसलमानों के साथ किया गया एक्सपेरिमेंट अबतक उतना सफल नहीं रहा…इसके साथ ही नीतीश की कोशिश है कि भाजपा की छवि सवर्णों की पार्टी के तौर पर बरकरार रखी जाए…इसके साथ ही नीतीश का समीकरण अगर सफल होता है तो लोकजनशक्ति पार्टी और उसके प्रमुख चिराग पासवान को भी न्यूट्रलाइज़ किया जा सकेगा…

जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनें हैं, भाजपा की कोशिश यूपी और बिहार के यादव मतदाताओं का दिल जीतने पर रहा है…हालांकि बिहार में लालू के रहते भाजपा का प्रयास सफल नहीं होता दिख रहा, लेकिन भाजपा के रणनीतिकारों की कोशिश है कि अगर सवर्ण और यादव उसके साथ जुड़ जाते हैं तो बिहार में उसे हराना मुश्किल होगा….नीतीश कुमार भाजपा की मंशा भांप चुके हैं…

ममता बनर्जी का ऐलान

0

दिल्ली सरकार के बाद अब पश्चिम बंगाल में चुनावी गहमागहमी के बीच राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने जनता को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है। ममता ने घोषणा की है कि उनकी सरकार राज्य के हर व्यक्ति को बिना किसी शुल्क के कोरोना वैक्सीन मुहैया करवाने के लिए हर जरूरी इंतजाम कर रही है। बता दें कि केंद्र सरकार देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है।

बीते हफ्ते ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि दिल्ली में लोगों के लिए दवाएं और इलाज मुफ्त है और कोरोना वैक्सीन भी बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। बता दें कि राज्य सरकारें कोरोना वैक्सीन मुफ्त में देने का ऐलान तब कर रही है जब केंद्र पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि देश के हर नागरिक को बिना एक रुपया दिए कोरोना वैक्सीन मिलेगी।

देशभर में चल रहे ड्राई रन का मुआयना करते वक्त ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने यह ऐलान किया था कि पूरे देश में लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। हालांकि, यह बात भी जानना जरूरी है कि सभी नागरिकों को कोरोना का टीका नहीं लगेगा। सरकार पहले भी कई मौकों पर स्पष्ट कर चुकी है कि सभी भारतीयों को टीका लगाने की जरूरत ही नहीं होगी। सिर्फ उतनी आबादी को टीका लगाया जाएगा जिससे कोरोना के प्रति हर्ड इम्युनिटी विकसित हो जाए यानी कोरोना संक्रमण की चेन टूट जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि जिन्हें भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी, उनसे इसके लिए एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।

15 फरवरी तक जारी हो जाएगी पंचायत चुनाव अधिसूचना, जानिए कितने चरण में हो सकते हैं चुनाव

0

पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 15 फरवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी हो जायेगी। मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक पंचायत चुनाव संपन्न हो जायेंगे। मई तक जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों की भी चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा समेत कोई राजनीतिक दल सिंबल नहीं देगा, लेकिन पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को उतारा जायेगा। भाजपा ग्रामीण क्षेत्रो में अपनी चार साल की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर चुनाव जीतेगी।

सर्किट हाउस में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के साथ बरेली और आंवला जिले के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मार्च के अंत या फिर अप्रैल के पहले सप्ताह में ग्राम पंचायत के चुनाव सम्पन्न करवा लिए जाएंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत और फिर जिला पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। मई में त्रिस्तरीय चुनाव सम्पन्न हो जायेंगे। पंचायत चुनाव में आबादी के हिसाब से आरक्षण रहेगा। परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। वार्डों के हिसाब से मतदाता सूची तैयार की जा रही हैं। बीस जनवरी के बाद जिला पंचायत, ब्लाकों का आरक्षण जिले से तय किया जायेगा। उन्होंने बताया की पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, गांवों में विकास कार्यों और सरकार की चार साल की उपलब्यिों के बल पर परचम लहरायेगी।

भूपेंद्र यादव का बड़ा बयान

0

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि हमलोग खरमास को मानते हैं। खरमास के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी चिंता करें। उन्होंने चेताया कि खरमास बाद तेजस्वी अपनी पार्टी राजद को बचाने में लगें। यादव रविवार को पार्टी की पटना महानगर इकाई द्वारा गेट पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित एक दिवसीय जिला कार्यसमिति में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन और कृषि कानूनों पर विपक्ष के दुष्प्रचार को कार्यकर्ता घर-घर जाकर दूर करें।

मोदी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में पटना महानगर का योगदान अधिकतम होना चाहिए। कार्यकर्ता सहयोग मांगने जाएं, कोई मना नहीं करेगा। साल 2021 दो बातों के लिए महत्वपूर्ण है। पहला तो भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह 15 जनवरी से शुरू होगा और दूसरा विश्व का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से देश में आरंभ होने जा रहा है।

पंजाब-हरियाणा के कुछ किसान निजी फायदे के लिए कर रहे विरोध: मोदी
मोदी ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है, जबकि इस वैक्सीन से करोड़ो लोगों के जीवन की रक्षा होने वाली है। सिर्फ पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान कृषि कानूनों का विरोध अपने फायदे के लिए कर रहे है। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने वर्ष 2006 में बाजार समिति के कानून को निरस्त किया था और बिहार के किसान बिचौलियों से मुक्त हो गए।

मजबूत संगठन के बल पर मजबूत करेंगे राष्ट्रवाद का विचार
बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने विधानसभा सभा चुनाव में जीत की सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि पटना में भाजपा का मजबूत संगठन है। अब हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि भारत की राजनीति में लोकतंत्र मजबूत हो इसके लिए राष्ट्रवाद के विचार के प्रसार के लिए पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से अपना पूरा योगदान दे।

संगठन के विस्तार पर जोर
उद्घाटन भाषण में पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब विधायक नंद किशोर यादव ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है और इसमें हर एक कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़ा है। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नवल किशोर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम पांडेय, मनोज सिंह, संजय पप्पू, निशांत कुशवाहा, नवनीत कुमार मौजूद थे। संचालन विनय केशरी ने किया।

अपने फार्म हाउस में उगाईं स्‍ट्राबेरी का मजा लेते दिखे धोनी, बोले

0

भारतीय क्रिकेट की शान महेन्‍द्र सिंह धोनी इस वक्‍त अपने गृहनगर रांची में हैं। वह कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ दुबई में छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। रांची प्रवास के दौरान धोनी लम्‍बे अर्से बाद सोशल मीडिया पर नज़र आए। ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर उनकी यह पोस्‍ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में धोनी ने मजाकिया अंदाज में लिखा है-‘अगर मैं इसी तरह फार्म आकर स्ट्राबेरी खाता रहा तो बाजार के लिये स्ट्राबेरी बचेगी ही नहीं।’

वीडियो में धोनी अपने फार्म हाउस में दिख रहे हैं। स्‍ट्राबेरी दिखाते हुए उन्‍होंने अपना वीडियो शेयर किया है। वह अपने खेत में उगे स्‍ट्रॉबेरी खाते हुए दिख रहे हैं। वह अपने फार्महाउस पर उगाई स्ट्रॉबेरी का मजा ले रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने लिखा- इस तरह मैं अपने खेत में आता रहा तो बाजार के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अब तक 35 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

पिछले साल लिया था अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास ले लिया था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में दिखे। आईपीएल खत्म होने के बाद से धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। रांची प्रवास के दौरान वह अपने फार्म हाउस पर जैविक खेती में भी दिलचस्‍पी ले रहे हैं।