Wednesday 1st of July 2026 05:56:41 PM
Home Blog Page 357

पतरातु डैम में मिली युवती गोड्डा की पूजा भारती, हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की थी छात्रा

0

 

Ranchi : पतरातू डैम से मंगलवार सुबह जिस युवती का बरामद किया गया था, उसकी शिनाख्त पूजा भारती के रूप में हुआ है. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा पढ़ाई में काफी तेज थी. उसकी यादाश्त (मेमोरी) गजब की थी. उसकी बैचमैट बताती हैं कि बायोकेमेस्ट्री (Biochemistry) की वासुदेवन और सत्यनारायण की किताबें पेज नंबर के साथ मुंहजबानी याद थीं.

वहीं उसके कॉलेज की साथियों को उसके किसी अफेयर की भी जानकारी भी नहीं है. यह भी जानकारी मिली है कि पहले इंटरनल एक्जाम के समय भी पूजा दो दिन के लिए गायब हो गयी थी. वहीं एक बार ऐसा भी हुआ था कि उसने 2 घंटे के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था.

गोड्डा की रहनेवाली थी. पूजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर के कमरा नंबर 105 में रहकर पढ़ाई कर रही थी. पहले जहां रूम में छात्राएं साथ रहतीं थीं अब कोरोना की वजह से वो रूम में सभी अकेले ही रह रही थीं.

शव मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल और मेडिकल कॉलेज जाकर काफी बारीकी से जांच शुरू की है.इस घटना के बाद से छात्राएं दहशत में हैं. 

पाकिस्तान और चीन मिलकर भी भारत से जंग नहीं जीत सकते

0
पाकिस्तान और चीन की मिलीभगत भारत के लिए बड़ा खतरा– आर्मी चीफ

आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन भारत के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके मिलीभगत से पैदा होने वाले खतरे की अनदेखी नहीं की जा सकती है। नई दिल्ली में एक सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि भारतीय सेना पिछले साल ऐसी चुनौतियों से उबरी है। उन्होंने कहा कि देश के सामने आगे भी ऐसी चुनौतियां आती हैं तो सेना उनसे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

जनरल नरवणे ने कहा, “पिछले साल हम बातचीत के जरिए ऐसी चुनौतियों से निपटे हैं।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के लिए खतरा बन गया है और उनका एक साथ आना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।”

जनरल नरवणे ने कहा, चीन के साथ मुठभेड़ के बीच सेना ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भी हाई अलर्ट रखा था। उन्होंने कहा, “हम किसी भी मौके के लिए तैयार हैं। हम हर वक्त तैयार हैं।”

जनरल नरवणे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीन के साथ तनाव को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम पूर्वी लद्दाख में अपनी पोजीशन बरकरार रख रहे हैं और उम्मीद है कि किसी हल पर पहुंच जाएंगे।” नरवणे ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, हमें इस बात की जानकारी है कि पूर्वी लद्दाख में चीन की सेना जमा हो रही है लेकिन अभी उनके इरादों पर कयास करना ठीक नहीं है..

बिहार के पूर्व विधायक सुनील पांडेय से फोन पर मांगी 50 लाख की रंगदारी

0
पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय से फोन पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं मिले तो उन्हें (सुनील पांडेय) जान से मार दिया जाएगा। सुनील पांडेय तरारी से चार बार विधायक रह चुके हैं। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में सुनील पांडेय निर्दलीय खड़े हुए थे, जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर सुनील पांडे को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को औरंगाबाद जिले के कसमा का रहने वाला बताया है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक को दो बार फोन आया। एक बार सुनील पांडेय के पीए ने फोन रिसीव किया तो दूसरी बार खुद पूर्व विधायक ने बात की। 

जानकारी मिली है कि अभी सुनील पांडेय पटना में मौजूद हैं। इस बारे में सुनील पांडेय से जब पूछा गया तो उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यह किसी लफंगे की करतूत हो सकती है। पूर्व विधायक ने कहा कि अभी तक पुलिस प्रशासन को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। यदि आवश्यकता पड़ी तो पटना में ही शिकायत दर्ज कराएंगे।  

????????????????????????????????????

संतोष पांडेय हत्याकांड में मंत्री जगरनाथ महतो के भाई समेत 7 को उम्रकैद

0

बोकारो में 25 वर्षीय संतोष पांडेय की पीट-पीटकर हत्या के मामले में झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो के भाई बैजनाथ महतो सहित सात लोगों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजीव रंजन ने सजा सुनाते हुए सभी पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी किया है।

बैजनाथ के अलावा जिन लोगों को सजा सुनाई गई है उनमें गणेश भारती, नेमी पूरी, कैलाश पुरी, जितेंद्र पुरी, नीरज पुरी और केवल महतो हैं। सजा सुनाने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। अदालत ने सभी सात लोगों को चार जनवरी को दोषी ठहराया था। तीन अन्य अभियुक्तों सत्येन्द्र गिरी, मेहलाल पुरी एवं सूरज पुरी को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया था। 

जनता दरबार में पीटने का आदेश दिया गया


संतोष के बड़े भाई अनंत लाल पांडेय की शिकायत पर नावाडीह थाने में मामला दर्ज किया गया था। उसने कहा कि छोटे भाई संतोष पांडेय को तत्कालीन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने अपने आवास के सामने जनता दरबार लगाकर पीटने का आदेश दिया था। फिर विधायक के भाई बैजनाथ महतो की अगुवाई में उसके भाई को अमानवीय ढंग से बुरी तरह से पीटा गया था। उस समय डुमरी विधायक स्वयं भी थे। पिटाई से बेहोश हुए भाई को डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

प्रेम करने की सजा मिली थी संतोष पांडेय को


अलारगो निवासी युवक संतोष पांडेय ने सपने में भी नहीं सोचा था कि प्रेम करने की उसे इतनी कठोर सजा मिलेगी। जिस लड़की से उसने प्रेम किया था उसे कुछ दिन पहले तक ट्यूशन पढ़ाया करता था। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान ही वह उसे दिल दे बैठा था। संतोष भंडारीदह के आदिवासी शिशु मंदिर में पढ़ाने का भी काम करता था। और साथ-जीने मरने की कसमें लेकर वह अपनी प्रेमिका के कहने पर ही उसके साथ चेन्नई चला गया था। गांव के कई युवक वहां रहते थे। संतोष ने मरने के पूर्व बताया था कि प्रेमिका की जिद पर वह उसे वहां ले गया था। जो लोग लाने के लिए चेन्नई गए थे। उन लोगों ने रास्ते में उसे प्रताड़ित भी किया था। खाना-पानी तक नहीं दिया गया था। उसकी प्रेमिका को गांव पहुंचने के पहले ही उतारकर किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया गया था।

बिहार के कांग्रेस प्रभारी के स्वागत समारोह में आपस में भिड़े कांग्रेसी, एक

0

मौका था बिहार के नये कांग्रेस प्रभारी के स्वागत का…लेकिन उनका स्वागत ऐसा जोरदार हुआ कि वो जीवनभर याद रखेंगे…बिहार में कांग्रेस के नए प्रभारी भक्‍त चरण दास की मौजूदगी में मंगलवार को सदाकत आश्रम (कांग्रेस कार्यालय) में लगातार दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए जमकर तू-तू, मैं-मैं की। यहां तक की मारपीट की नौबत आ गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। नए प्रदेश प्रभारी के सामने एक-दूसरे के सामने आए नेताओं ने आपस में जमकर धक्‍का-मुक्‍की भी की।

मंगलवार को पहले दौर की बैठक शुरू होते ही किसान नेता राजकुमार राजन ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर मनमानी और पिछले विधानसभा चुनावों में टिकटों की खरीद-फरोख्‍त का आरोप लगा दिया। उनके ऐसा करते ही बैठक में टोका-टाकी का दौर शुरू हो गया। प्रदेश नेतृत्‍व में शामिल कई नेताओं ने उन्‍हें रोका, चेतावनी दी। नए प्रदेश प्रभारी भक्‍त चरण दास खामोशी से यह सब देखते रहें। उधर, लगातार रोके जाने की कोशिशों को नज़रअंदाज कर राजकुमार राजन बोलते जा रहे थे। इसी बीच कुछ नेता उन्‍हें ललकारते हुए उनकी ओर बढ़ने लगे। जवाब में दूसरे गुट के नेता भी सामने आ गए। इसके बाद बैठक में बातचीत की जगह खींचतान, धक्‍का मुक्‍की और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने का दौर शुरू हो गया।


मंच पर मौजूद नए प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कुछ वरिष्‍ठ नेता, हंगामा कर रहे नेताओं को शांत कराने की कोशिश करते रहे। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह माहौल शांत हुआ। इसके बाद बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी। गौरतलब है कि सोमवार को भी एक खेमे के नेताओं ने नए प्रभारी के सामने जमकर हंगामा किया था

नीता अंबानी के ड्राइवर और नौकर की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान

0
नीता अंबानी के ड्राइवर की सैलरी है 2 लाख रुपये महीना, साल के 24 लाख रुपये

नीता अंबानी भारत की सबसे अमीर बिजनेसवुमेन हैं । वह अक्सर अपने महंगे शौक की वजह से चर्चा में रहती हैं । उनकी ज्वैलरी, हैंडबैग्स से लेकर ड्रेसेस और फुटवियर्स सभी की कीमत लाखों में होती है । अरबों की मालकिन नीता अंबानी के स्टाफ की सैलरी भी लाखों में हैं ।

नीता अंबानी के घर में करीब 600 नौकर काम करते हैं । इनमें से किसी की सैलरी एक लाख रुपया महीना से कम नहीं है। लेकिन अंबानी परिवार का नौकर बनना भी आसान नहीं है। नीता अंबानी के घर का स्टाफ हो या कार ड्राइवर सभी को कई टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है । इन टेस्ट में सफल होने वाले ही देश के सबसे अमीर खानदान के स्टाफ में शामिल हो पाते हैं ।

नीता अंबानी के कुक की सैलरी है 2.5 लाख रुपये महीना

अंबानी परिवार का ड्राइवर बनने के लिए ड्राइवरों को कई टेस्ट पास करने अनिवार्य हैं । इसके लिए कंपनियों को ठेका दिया जाता है । ये कंपनियां लंबी प्रक्रिया के बाद ड्राइवर का सेलेक्शन करती हैं । जो ड्राइवर कंपनी की कसौटी पर खरा उतरता है उसे कंपनी तरफ से ट्रेनिंग दी जाती है । इसके बाद ही ड्राइवर को नीता अंबानी या अंबानी परिवार के किसी दूसरे मेंबर की कार चलाने के लिए भेजा जाता है । ड्राइवर के सेलेक्शन के दौरान ये भी देखा जाता है कि संबंधित ड्राइवर रास्ते में किस तरह से किसी परेशानी को हैंडल करता है ।

जहां तक नीता अंबानी के स्टाफ की सैलरी की बात है तो ये लाखो में वेतन पाते हैं । नीता अंबानी का ड्राइवर 2 लाख रुपये महीना सैलरी पाता है । यानी सालाना नीता अंबानी के ड्राइवर का पैकेज 24 लाख रुपये हैं । सैलरी के अलावा ड्राइवर को कई और दूसरे बेनिफिट्स भी मिले हुए हैं जैसे कि रहने-खाने की सुविधा । ड्राइवर ही नहीं नीता अंबानी के घर में काम करने वाले कुक की सैलरी भी लाखो में है ।

सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर अगले आदेश तक लगाई रोक

0

सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला लेते हुए केन्द्र सरकार के तीनो कृषि कानूनों को अमल में लाने पर रोक लगा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी तीनों कानूनों का अध्ययन करेगी। इसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी। इसके बाद ही इसे लागू करने या न करने पर सर्वोच्च अदालत फैसला सुनाएगी ।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसमें कुल चार लोग शामिल होंगे, जिनमें भारतीय किसान यूनियन के भूपेंद्र सिंह मान, डॉ. प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी (कृषि विशेषज्ञ) और अनिल घनवंत शामिल हैं. ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट को ही सौंपेगी, जबतक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तबतक कृषि कानूनों के अमल पर रोक जारी रहेगी.

मंगलवार की सुनवाई में किसानों की ओर से पहले कमेटी का विरोध किया गया और कमेटी के सामने ना पेश होने को कहा. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख बरता और कहा कि अगर मामले का हल निकालना है तो कमेटी के सामने पेश होना होगा. ऐसे में अब कोई भी मुद्दा होगा, तो कमेटी के सामने उठाया जाएगा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ किया कि कमेटी कोई मध्यस्थ्ता कराने का काम नहीं करेगी, बल्कि निर्णायक भूमिका निभाएगी.

रातू में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप

0
एक हफ्ते के अंदर तीन गैंगरेप से दहशत में राजधानी के वाशिंदे

ओरमांझी में गैंगरेप के बाद हत्या की गुत्थी सुलझी भी नहीं कि राजधानी रांची में एक और गैंगरेप की वारदात सामने आ गई । ताजा मामला रातू थानाक्षेत्र का है । 13 साल की एक बच्ची को दो लोग उठाकर ले गए, रात बर उसका रेप किया और पिर सुबह उस बच्ची के घर के सामने फेंक कर फरार हो गए ।

लड़की के परिजनों को जब सुबह बच्ची मिली तो उसकी हालत कराब थी . परिवाववाले आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे । बच्ची के मां-बाप ने थाने में सूचना दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपी फरार हैं।

झारखंड भर में लगातार रेप की वारदातों से उठ रहे सवाल

परिजनों ने बताया कि लड़की घर से सामान लेने बाहर निकली थी । जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिवाव वालों ने पुलिस को खबर की। रात भर पुलिस बच्ची की तलाश करती रही। सुबह 13 साल की बच्ची अर्ध-बेहोशी की हालत में घर के सामने मिली। पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस पीड़िता का कॉल डिटेल खंगाल रही है। लड़की के अपहरण से पहले वह लंबे समय तक किसी से बात कर रही थी। ऐसे में इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि लड़की किससे बात कर रही थी। कहीं उसी ने तो इसका अपहरण नहीं किया है।

संकट में हरियाणा सरकार, दुष्यंत चौटाला ने बुलाई विधायकों की बैठक

0

किसान बिल के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं। हरियाणा की खट्ट्र सरकार को समर्थन दे रही दुष्यंत चौटाला की जेजेपी ने समर्थन वापसी के मुद्दे पर अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अगर जेजेपी समर्थन वापस लेती है तो हरियाणा में भाजपा सरकार अल्पमत में आ जाएगी । पार्टी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के फार्म पर आज दोपहर 2 बजे मीटिंग होगी । इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे ।

बैठक से पहले दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमें जनता के बीच ही रहना है और उन्ही के आशीर्वाद से काम करना है। किसान बिल भले ही किसानों के लिए फायदेमंद हो, लेकिन अगर किसान इसकी अच्छाईयों को नहीं समझ पा रहे हैं तो सरकार को फिलहाल इसे टाल देना चाहिए । दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि किसान बिल का नुकसान गिनाने वाली शक्तियां फिलहाल समाज पर हावी हो चुकी हैं…सरकार को अपना सूचनातंत्र और मजबूत करना चाहिए….

पिछले दिनों करनाल में बीजेपी की ओर से आयोजित किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था । हेलिपैड खोद दिए गए थे और मंच पर तोड़फोड़ की गई थी । इस वजह से सीएम खट्टर को अपना करनाल दौरा रद्द करना पड़ा था।

किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए बीजेपी और जेजेपी गठबंधन परेशान है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश की ताजा हालात के बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करेंगे. इससे पहले दुष्यंत ने अपने फार्म हाउस पर जेजेपी विधायकों की बैठक बुलाई है ।

ऐतिहासिक चौरा

0

लखनऊ । ऐतिहासिक चौरा-चौरी घटना के शताब्दी वर्ष को चिह्न्ति करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 4 फरवरी से शुरू हो रहे शताब्दी वर्ष के तहत सभी जिलों में एक साल तक समारोहों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने 15 अगस्त, 2021 से शुरू होने वाले स्वतंत्रता के 75 वर्षों को चिह्न्ति करने के लिए अधिकारियों से एक कार्य योजना तैयार करने के लिए भी कहा है।

चौरी-चौरा की घटना 4 फरवरी, 1922 को ब्रिटिश शासन काल में तत्कालीन संयुक्त प्रांत (आधुनिक उत्तर प्रदेश) के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा में हुई थी। इसमें असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह ओपन फायर कर रही पुलिस से भिड़ गया था। जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी, जिससे उसके सभी कब्जेदार मारे गए। इस घटना में 3 नागरिकों और 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

हिंसा के सख्त खिलाफ महात्मा गांधी ने इस घटना के परिणामस्वरूप 12 फरवरी, 1922 को राष्ट्रीय स्तर पर असहयोग आंदोलन को रोक दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चौरी-चौरा की घटना ने स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा, “आम जनता और युवा पीढ़ी को इस घटना के बारे में तथ्यात्मक जानकारी होनी चाहिए। चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता वाली एक राज्य स्तरीय आयोजन समिति और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली एक राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति भी स्थापित की जानी चाहिए।

भाजपा सरकार असंवेदनशील

0

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, भाजपा सरकार किसानों के प्रति असंवेदनशील होकर जिस प्रकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है, वो सीधे-सीधे अन्नदाता का अपमान है। घोर निंदनीय। अब तो देश की जनता भी किसानों के साथ खड़ी होकर पूछ रही है। दुनिया में उठता हुआ धुआं दिखता है जिन्हें। घर की आग का मंजर, क्यों न दिखता उन्हें।

इससे पहले उन्होंने लिखा कि सपा के समय में पूवार्ंचल की खुशहाली के समाजवादी एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हुआ था, जिसे भाजपा सरकार बना न सकी। अब सपा की सरकार आयेगी और हवाई जहाज उतारकर इसका उद्घाटन करेगी। उप्र की जनता त्रस्त है भाजपा सरकार के ऐसे विकास से। नाम है एक्सप्रेस-वे, पर बना रही है बैलगाड़ी की चाल से।

ममता अपना बैग पैक कर रहीं : शाहनवाज हुसैन

0

पणजी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब अपना बैग पैक कर रही हैं और वह सत्ता में कायम नहीं रह पाएंगी। हुसैन ने इस वर्ष के अंत में पूर्वी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के 200 से अधिक सीटें जीतने के दावे को भी दोहराया।

हुसैन ने कहा, “हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हमने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीतीं। हमने इस चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लिया है। ममता बनर्जी केवल अपना बैग पैक कर रही हैं।”

प्रदेश की राजधानी पणजी में पार्टी के राज्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो रही हैं, क्योंकि उनकी हार निकट है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ममता बनर्जी, जो ‘मा, माटी, मानुष’ के बारे में बोलती थीं, वह अब बंदूक और गोलियों की भाषा बोल रही हैं। यह तय है कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा, ठीक उसी तरह, जैसे कल सूर्य उदय होगा।

छापेमारी बंगाल में

0

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से अवैध कोयला खनन और चोरी के संबंध में पश्चिम बंगाल के 12 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक बड़ी टीम ने व्यवसायी गणेश बागड़िया और संजय सिंह के कार्यालयों और आवास पर तलाशी अभियान चलाया।

कोलकाता के लेक टाउन एरिया, गरिया, हुगली जिले के कोननगर के कानीपुर और उत्तरी 24 परगना जिले में कोयले के अवैध कारोबार के सिलसिले में सोमवार सुबह से ही छापेमारी की जा रही है।

माना जा रहा है कि बागडिया और सिंह दोनों अवैध कोयला रैकेट का कथित प्रमुख साजिशकर्ता (किंगपिन) अनूप माझी उर्फ लाला के संपर्क में रहे हैं, जो कथित तौर पर विनय मिश्रा के साथ मिलकर सिंडिकेट चला रहा था।

इससे पहले, पिछले साल 28 नवंबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार-रोधी शाखा ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कोयला तस्करी के रैकेट के संबंध में 45 विभिन्न स्थानों पर छापे मारे थे।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने बर्दवान जिले के आसनसोल, दुगार्पुर और रानीगंज में माझी के कार्यालयों और घरों पर छापे मारे थे।

अधिकारियों ने माझी के सहयोगियों के कुछ घरों में भी तलाशी अभियान चलाया था। माझी अवैध कोयला संचालन का कथित किंगपिन है।

16 जनवरी से झारखंड के 275 केन्द्रों पर लगेगा कोरोना का टीका

0

14 जनवरी, 2021 को कोरोना टीका की पहली खेप कार्गो से झारखंड पहुंचेगी

16 जनवरी से शुरु होने वाले दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सिनेशन प्रोग्राम के लिए झारखंड भी पूरी तरह तैयार है । 14 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप कार्गो से झारखंड पहुंचेगी । पहली खेप रांची स्थित नामकुम वैक्सीन सेंटर में आयेगी. यहां से जिलों में बने 275 वैक्सीन केंद्रों में कूलिंग वाहन से टीके भेजे जायेंगे ।

कोरोना टीकाकरण के मद्देनजर झारखंड के 2 टीकाकरण सेंटर स्वास्थ्य मंत्रालय से ऑनलाइन जुड़ेंगे . इन 2 केंद्रों हैं- रांची सदर अस्पताल और एमजीएम जमशेदपुर । राज्य के 129 केंद्रों में टीकाकरण की शुरुआत होगी । इन्हीं सेंटरों से राज्य के विभिन्न जिलों में बने 275 वैक्सीन केंद्रों में कूलिंग वाहन के माध्यम से टीके भेजे जायेंगे . सभी केंद्रों में पहले दिन 100-100 लोगों को टीका दिये जाने की योजना है ।

275 वैक्सीन केंद्रों में कूलिंग वाहन के माध्यम से टीके भेजे जायेंगे

कोरोना वैक्सीन के सफल संचालन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार- विमर्श किये । सोमवार को हुए इस विचार- विमर्श में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए . इस दौरान पीएम मोदी ने टीकाकरण से जुड़ी हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताये । इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी उपस्थित थे .

इस संबंध में डीसी छवि रंजन ने कहा कि पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जायेगा. इसके लिए 25 हजार हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है और इसे कोविन एप पर रजिस्टर भी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हर दिन प्रत्येक सेंटर में 100 लाभार्थियों को वैक्सीन दिया जायेगा.

रांची के सिविल सर्जन वीबी प्रसाद ने बताया कि 16 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के लॉन्चिंग स्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के सदर अस्पताल में बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर के लाभार्थियों से बात कर सकते हैं. यह बातचीत टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से होगी.

हमारी पार्टी के कचरे को जमा कर भाजपा बनी “भारतीय जंक पार्टी”

0

हमारी पार्टी को तोड़ने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, न ही भाजपा को कोई फायदा होने वाला है । ईडी-सीबीआई के डर से जो लोग तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं, बंगाल की जनता उनका बुरा हाल करेगी… भाजपा में शामिल होते ही तमाम भ्रष्ट लोग ईमानदार कैसे हो जाते हैं ? ये बातें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नदिया जिला के राणाघाट में आयोजित एक जनसभा में कही ।

ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ये लोग ईडी और सीबीआई के डर की वजह से भाजपा में शामिल हुए हैं . मुझे तो ये समझ में नहीं आता कि भाजपा में शामिल होते ही तमाम भ्रष्टाचारी पवित्र कैसे हो जाते हैं।

ममता का इशारा मेदिनीपुर के कद्दावर नेता और बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर था. शुभेंदु अधिकारी हाल ही में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. नारद स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें घूस लेते हुए दिखाया गया था. ममता ने कहा कि शुभेंदु के भाजपा का दामन थामते ही भगवा पार्टी ने अपनी वेबसाइट से उस वीडियो को ही हटा दिया, जिसमें बंगाल के पूर्व मंत्री पैसे लेते हुए दिख रहे हैं.

ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप में कोई फर्क नहीं है। बंगाल में चुनाव हारने के बाद भाजपा वाले भी ठीक वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा ट्रंप के समर्थकों ने किया था…ये लोग भी रायटर्स बिल्डिंग में हंगामा और हिंसा फैला सकते हैं। ट्रंप समर्थकों की तरह भाजपा वाले भी बंगाल चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाएंगे । जबकि सब जानते हैं कि चुनाव आयोग में आजकल किसकी चलती है