Wednesday 1st of July 2026 06:56:06 PM
Home Blog Page 356

हेमन्त सरकार में टेंडर घोटाला हुआ

0

हेमन्त सरकार में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था हुई चौपट: नवीन जायसवाल*


रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जायसवालपा ने हेमन्त सरकार में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था ध्वस्त हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस राज्य में अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत साबित हो रही है। नवीन जायसवाल प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण कोरोना काल में राज्य की जनता भूखे पेट सोने को मजबूर हुई। लोग दाने दाने को मोहताज हुए। भूख से निपटने के लिए लोग सड़क पर आंदोलन करने को विवश हुए। केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त अनाज का बंटवारा भी करने में यह सरकार अक्षम साबित हुई। अनाज गोदामों में सड़ता रहा और राज्य की जनता सरकार की लापरवाही के कारण भूखे पेट सोते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कई राज्यों ने व केंद्र सरकार ने तेल साबुन के लिए आमजन को राशि मुहैया कराया किंतु कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने आमजन के लिए एक भी कार्य नहीं किया। 

टेंडर घोटाले का खुलासा


 उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में टेंडर घोटाला हुआ है। जिला के अंतगर्त प्रखंड स्तरीय डोर स्टेप डिलीवरी 2020 से 2022 तक के लिए टेंडर हुआ जिसमें मात्र दो कार्य दिवस का समय दिया गया था। जबकि टेंडर के लिए चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक गारंटी एवं वाहन कागजात बनाना दो दिन में संभव नहीं है। इससे साबित होता है कि कम समय देकर पुर्व से सत्ता से शामिल लोगों द्वारा टेंडर डालने का कार्य किया गया।  

वाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से नाराज यूजर कर रहे टेलीग्राम का रुख

0
वाट्सएप्प से ज्यादा सुरक्षित है सिग्नल और टेलीग्राम

Whatsapp ( वाट्सएप) की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स में जबरदस्त गुस्सा है । भारत सरकार भी Whatsapp की प्राइवेसी पॉलिसी की समीक्षा कर रही है। इस बीच यूजर्स अब नये विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। वाट्सएप यूजर्स बड़ी संख्या में टेलीग्राम और सिग्नल की ओर मुड़ रहे हैं ।

भारत में व्हॉट्सएप के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। वाट्सएप के डाटा को फेसबुक के साथ साझा करने को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। भारत वैश्विक स्तर पर व्हॉट्सएप के सबसे बड़े बाजारों में से है। आईटी मंत्रालय ने अभी तक व्हॉट्सएप से किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं मांगा है। हालांकि, इस बारे में जल्द फैसला हो सकता है।

व्हॉट्सएप की सेवा और निजता नीति में हालिया बदलाव को लेकर बहस छिड़ी है। व्हॉट्सएप ने पिछले सप्ताह प्रयोगकर्ताओं को ‘इन-एप’ अधिसूचना के जरिए इन बदलावों की सूचना दी है। व्हॉट्सएप ने कहा है कि उसके मंच का इस्तेमाल जारी रखने के लिए प्रयोगकर्ताओं को नई शर्तों तथा नीति पर 08 फरवरी तक सहमति देनी होगी।

इसके बाद व्हॉट्सएप द्वारा फेसबुक के साथ प्रयोगकर्ताओं की सूचना को साझा करने को लेकर इंटरनेट पर बड़ी संख्या में ‘मीम्स’ चल रहे हैं। कई प्रयोगकर्ता व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों- टेलीग्राम और सिग्नल पर स्थानांतरित हो रहे हैं। इस घटनाक्रमों के बीच वैश्विक स्तर पर इन मंचों के लाखों डाउनलोड हुए हैं। कई प्रौद्योगिकी दिग्गजों- मसलन एलन मस्क ने सिग्नल जैसे अन्य मंचों का इस्तेमाल करने की वकालत की है।

भारत में कई उद्योगपतियों- महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा है कि वे व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्थानांतरित होंगे। महिंद्रा ने कहा कि उन्होंने ‘सिग्नल’ को डाउनलोड किया है।

शादीशुदा प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, कहा

0

अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद शहर में प्रेम त्रिकोण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के जन्मदिन पर पर अहमदाबाद आई थी और शहर के ही एक होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान होटल में किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। जब गुस्से में प्रेमी होटल से अपने घर आ गया तो पीछे से प्रेमिका भी उसके घर पहुंच गई। 


घर पहुंचते ही प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी के सामने हंगामा काट दिया और जिद पर अड़ गई कि अब वह भी इसी घर में दोनों के साथ ही रहेगी। इस हंगामे से परेशान होकर प्रेमी की पत्नी ने पुलिस हेल्पलाइन से मदद मांगी।घटना अहमदाबाद के पॉश इलाके थलतेज की है, जहां के रहने वाले अजय की शादी प्रियंका (बदले हुए नाम) से करीब 3 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अजय व प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रियंका नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। वह अपने मायके में करीब 6 महीने तक रही और इसी दौरान अजय का सूरत में रहने वाली ममता (बदला हुआ नाम) नाम की महिला से अफेयर शुरू हो गया। घर में पति की प्रेमिका के हंगामा काटने के बाद जब प्रियंका ने पुलिस हेल्पलाइन से मदद तो हेल्पलाइन की टीम घर पहुंची। 

विवाहित होने के साथ एक बच्चे की मां भी है प्रेमिकाइस दौरान पता चला कि, प्रेमिका भी शादीशुदा है और एक बच्चे की मां भी है। इसी बात का हवाला देते हुए हेल्पलाइन की टीम ने उसे समझाया कि, अपने बच्चे के भविष्य के बारे में विचार कर तुम्हें अपने घर लौट जाना चाहिए। काफी समझाने के बाद आखिरकार प्रेमिका अपने घर जाने के लिए तैयार हुई।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

0

कोलकता। बंगाल के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने अभियान के दूसरे दिन भी हुगली जिले के सप्तग्राम तथा चन्दननगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर पार्टी के कृषक सुरक्षा अभियान के तहत रैली एवं सभाएं की। सर्वप्रथम मौर्य ने सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र में महानद बाजार इलाके में ब्रह्मामयी काली मंदिर से जातेश्वर शिव मंदिर तक पदयात्रा का नेतृत्व किया जिसमें सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

उन्होंने ऐतिहासिक काली मंदिर तथा शिव मंदिर में पूजा भी की। इसके बाद यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब केवल समय का इंतजार है, बंगाल की जनता तृणमूल को हटाने का पूरा मन बना चुकी है। जनता की सेवा का हमने संकल्प लिया है, जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, उसके बाद यहां के लोगों की समस्याओं को भाजपा अपनी समस्या समझेगी। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है वहां के किसान, गरीब एवं मजदूर की स्थिति पहले से काफी सुधरी है।

मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा

0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते जन्मदिन को सादगी ढंग से मनाने का एलान किया गया है। बसपा मुखिया मायावती ने अपने जन्मदिन के आयोजन को लेकर गुरुवार को दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा कि, 15 जनवरी सन 2021 को मेरा 65वां जन्मदिन है जिसे पार्टी के लोग कोरोना महामारी के चलते व इसके नियमों का पालन करते हुए पूरी सादगी से तथा इससे पीड़ित अति-गरीबों व असहायों आदि की अपने सामर्थ के अनुसार मदद करके ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाएं तो बेहतर।

उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बी.एस.पी. मूवमेन्ट का सफरनामा, भाग-16 व इसका अंग्रेजी संस्करण वेबसाइट पर जारी होगा, जिसे पढ़कर आत्म-सम्मान व स्वाभिमानी मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। 

मकर संक्रांति पर योगी गोरखनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान को खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया

0

गोरखपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान को खिचड़ी का प्रसाद चढ़ाया और पूजा अर्चना की। पहले उन्होंने नाथ पीठ की ओर से आस्था की खिचड़़ी चढ़़ाई और फिर नेपाल राजपरिवार की खिचड़ी बाबा के चरणों में समर्पित की।

खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर के भ्रमण पर निकले गोरक्षपीठाधीश्वर ने लोगों को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

जैसे ही मुख्यमंत्री ने खिचड़ी चढ़ाई मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और समूचा परिसर बाबा गोरखनाथ के जयकारे से गूंज उठा। उसके बाद शुरू हुआ बारी-बारी से खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला। आधी रात के बाद से ही कतार में खड़े श्रद्धालु एक-एक कर बाबा के दरबार में पहुंचने लगे और खिचड़ी चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेने लगे। बहुत से श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाने से पहले मंदिर परिसर में मौजूद भीम सरोवर में स्नान कर खुद को पवित्र भी किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाने का इंतजाम किया है। खिचड़ी चढ़ाकर आशीर्वाद लेने का सिलसिला अनवरत जारी है।

गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जगतपिता सूर्य की उपासना का पर्व तो है ही, साथ ही किसानों के उमंग और उत्साह का पर्व भी है। खिचड़ी को चढ़ाना इस बात को प्रदर्शित करता है कि हमारा जो अन्नदाता किसान है, वह जब अपनी मेहनत से अन्न पैदा करता है तो समर्पण के भाव के साथ अपने ईष्ट देव को भी उस अन्न का दान करता है।

कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली के केस का रिकॉर्ड सिविल कोर्ट से गायब, हाईकोर्ट ने दिया जांच का आदेश

0

रांची के कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली ऊर्फ सुरेंद्र सिंह रौतेला के एक आपराधिक मामले का रिकॉर्ड रांची के सिविल कोर्ट से गायब हो गया है। करीब 20 साल से गायब यह रिकॉर्ड आज तक नहीं मिला है और न ही निचली अदालत ने रिकॉर्ड को दोबारा तैयार करने का प्रयास किया। संबंधित थान और एसएसपी कार्यालय से भी रिकॉर्ड नहीं लाया गया। गायब रिकॉर्ड की जांच के लिए निचली अदालत ने एक कमेटी तो बनायी, लेकिन कमेटी अभी तक इस पर कुछ नहीं कर पायी है।

निचली अदालत ने रिकॉर्ड गायब होने की प्राथमिकी भी अभी तक दर्ज नहीं करायी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने रिटायर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीके राय की वन मैन कमेटी बनाकर इसकी जांच का आदेश दिया है और दो माह में रिपोर्ट हाईकोर्ट को पेश करने का निर्देश दिया है। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त को रिकॉर्ड गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करा हाईकोर्ट को सूचित करने का भी निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने कमेटी को इस बात की जांच करने को कहा है कि रिकॉर्ड गायब होने को निचली अदालत ने गंभीरता से क्यों नहीं लिया। 20 साल में गायब रिकॉर्ड को दोबारा तैयार क्यों नहीं किया जा सका। इसके लिए कौन- कौन दोषी हैं। प्रधान न्यायायुक्त ने जो जांच कमेटी बनायी है, वह अबतक इस मामले की जांच पूरी क्यों नहीं कर सकी। कछुए से भी धीमी रफ्तार से जांच क्यों की गयी। सभी बिंदुओं पर जवाब तैयार कर हाईकोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने रांची के प्रधान न्यायायुक्त और रांची के एसएसपी को इस वन मन कमेटी को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है।

क्या है मामला
जेल में बंद रांची के कुख्यात अपराधी सुरेंद्र बंगाली ने वर्ष 2014 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि डोरंडा थाना से संबंधित एक मामला(77/1987) निचली अदालत में लंबित है। वर्ष 1999 में निचली अदालत ने इस केस को रिमांड किया है और संज्ञान भी लिया है, लेकिन इसपर अभी तक सुनवाई नहीं हो रही है क्योंकि निचली अदालत में केस का रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। इस पर हाईकोर्ट ने 26.10.2015 को न्यायायुक्त से रिपोर्ट मांगी। लेकिन तय तिथि तक निचली अदालत से कोई रिपोर्ट नहीं दी गयी। हाईकोर्ट ने लगातार निचली अदालत को रिपोर्ट देने का रिमाइंडर दिया, लेकिन निचली अदालत से रिपोर्ट नहीं भेजी गयी। करीब दो साल तक लगातार रिमाइंडर भेजे जाने के बाद 26.7.16 को प्रधान न्यायायुक्त ने हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजा।

जांच के लिए कमेटी का गठन
प्रधान न्यायुक्त ने 26.7.16 को अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिकॉर्ड गायब होने के मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी इस बात का पता लगा रही कि कौन-कौन मामलों के रिकॉर्ड गायब हैं। इस पर कोर्ट ने सुरेंद्र बंगाली से संबंधित मामले का उल्लेख करते हुए न्यायायुक्त को यह बताने को कहा कि यदि रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है, तो दोबारा इसे तैयार क्यों नहीं किया जा रहा है। दोबारा रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू क्यों नहीं की जा रही है। इस पर बताया गया कि इस मामले में सिर्फ आरोप पत्र की कार्बन कॉपी उपलब्ध है। अन्य दस्तावेज भी नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए डोरंडा थाना में संपर्क करने पर पता चला कि थाना का भवन ट्रांसफर हो गया है। अब पुराना रिकॉर्ड मिलना मुश्किल है।

कछुए से भी धीमी गति से हुई जांच
हाइकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जब कमेटी गायब रिकॉर्ड का पता नहीं लगा पायी, तो इस कमेटी को भंग क्यों नहीं किया गया। यह कमेटी कछुए से भी धीमी गति से जांच कर रही थी, तो उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया। एसएसपी कार्यालय और डोरंडा थाना से संपर्क कर दोबारा रिकॉर्ड लेने में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखायी गयी। यह एक गंभीर मामला है। इस कारण इस पूरे मामले की

यूपी: विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए उम्मीदवार

0

यूपी : विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच सपा ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए राजेंद्र चौधरी व अहमद हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं, भाजपा में भी विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों को लेकर मनन-मंथन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। 12 सीटों के चुनाव के लिए 50 से अधिक दावेदारों के नाम सामने होने के कारण नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फिर से विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा 14 जनवरी के बाद होने के संकेत हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी की कोर टीम के सदस्यों ने तीन घंटे से ऊपर विचार-विमर्श करके नामों की छंटनी की। लेकिन दावेदारों की सूची काफी बड़ी होने के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। जहां तक वीआरएस लेने वाले गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा को परिषद भेजे जाने की चर्चाओं का सवाल है तो बैठक में उनके नाम पर भी कोई गंभीर चर्चा होने की जानकारी नहीं है।

पाठ्यक्रम में शामिल होगा गंगा संरक्षण

0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अब गंगा संरक्षण का पाठ पढ़ेंगे। हिमालय से बंगाल की खाड़ी तक जीवन दायिनी गंगा की विकास यात्रा को जानेंगे। माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में योगी सरकार गंगा संरक्षण को शामिल करने जा रही है।

नमामि गंगे विभाग की पहल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटर में इसे शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। गंगा संरक्षण और उससे जुड़े विषयों को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। गंगा संरक्षण को स्कूलों और छात्रों से जोड़ने की योजना की अगुआई नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अविरल गंगा निर्मल गंगा की अवधारणा पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा स्वच्छता अभियान को बच्चों से जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पाठ्यक्रम में गंगा संरक्षण और जल प्रदूषण को शामिल कर योगी सरकार गंगा स्वच्छता को नई गति देने की तैयारी में जुटी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गंगा संरक्षण और जल प्रदूषण मुक्ति को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। परिषद ने प्रस्ताव को हिंदी विशेषज्ञों की समिति के पास विचार के लिए भेजा है। समिति की मुहर लगने के बाद परिषद प्रक्रिया को पूरी करने के बाद इसे पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। हाई स्कूल और इंटर के पाठ्यक्रम में हिंदी विषय के तहत गंगा संरक्षण को शामिल किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल : सीबीआई ने की छापेमारी

0

कोलकाता। सीबीआई ने बुधवार को ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) से अवैध कोयला खनन करने और चोरी करने के मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल, दुगार्पुर और रानीगंज इलाकों में 10 जगहों पर छापे मारे। सूत्रों के अनुसार, लगभग 75 सीबीआई अधिकारी इस ऑपरेशन में शामिल हैं। इस छापेमारी में रैकेट के सरगना अनूप माझी उर्फ लाला और उसके साथी बिनॉय मिश्रा के रिश्तेदारों के घर शामिल हैं।

सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले को लेकर राज्य भर में 12 स्थानों पर छापे मारे थे, इसमें व्यवसायी गणेश बगाड़िया और संजय सिंह के दफ्तर और घर शामिल थे। ये छापे कोलकाता के लेक टाउन क्षेत्र, गरिया, हुगली जिले के कोननगर के कानाईपुर और उत्तर 24-परगना में मारे गए। कथित तौर पर बगाड़िया और सिंह दोनों ही माझी से जुड़े थे, जो मिश्रा के साथ मिलकर सिंडिकेट चलाता है।

बता दें कि पिछले साल 28 नवंबर को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 45 जगहों पर कोयला तस्करी रैकेट को पकड़ने के लिए छापे मारे थे। इस दौरान माझी के कुछ सहयोगियों के घरों पर भी तलाशी ली गई, जो बंगाल-झारखंड सीमा के साथ कोयला बेल्ट में खुलकर अवैध कारोबार करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने बुधवार को बुरार्बाजार इलाके में पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब के घर और होटल पर बंगाल में पशु तस्करी का रैकेट चलाने और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी छापेमारी की।

बिहार में 3800 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी

0
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने बड़ा एलान किया है जिसके तहत मार्च में 3800 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी. जिन नए लोगों की बहाली होगी, उनको पहले ट्रेनिंग दी जाएगी और बाद में उनको हल्की जिम्मेदारी दी जाएगी. नए कर्मचारी तकनीकी रूप में निपुण होंगे. 

रामसूरत राय ने भूमि सुधार की प्रमंडलीय बैठक में इस बात का एलान किया है. मंत्री ने कहा कि अभी विभाग में अभी संसाधनों की कमी है जिस वजह से दाखिल-ख़ारिज समेत भूमि संबंधी काम की प्रक्रिया काफी धीमी है. इसके साथ ही विभाग में कार्यरत कर्मी भी पूरी तरह निपुण नहीं हैं. 

मार्च में 3800 राजस्व कर्मचारियों की बहाली होगी

मंत्री रामसूरत राय ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज के दौरान आवेदन रिजेक्ट कर देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है. इसमें सुधार के लिए डीएम व एडीएम स्तर के अधिकारी को खुद रिजेक्टेड आवेदन की जांच करने को कहा गया है. बेवजह आवेदन रिजेक्ट करने वाले कर्मियों व पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. सरकारी जमीन व सैरात पर अतिक्रमण के मामले मंत्री ने कहा कि रिविजन सर्वे का काम चल रहा है. यह सरकार की प्राथमिकता में से एक है. जल्द ही मुजफ्फरपुर समेत शेष 18 जिलों में सर्वे का काम शुरू होगा. इसके लिए तैयारी चल रही है.

वहीं जमीन का निबंधन और जमाबंदी कैथी भाषा में होने से कंप्यूटर में डिजिटल इंट्री करने में आ रही परेशानी के सवाल पर कहा कि इसके लिए एक्सपर्ट रखने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले मंत्री ने मुजफ्फरपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली व शिवहर जिले के भूमि संबंधित मामलों की समीक्षा की. इसमें भूमि विवाद, दखल देहानी, राजस्व की समीक्षा, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन म्यूटेशन आदि शामिल थे.

पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड पर बरसाई गोलियां, मौके पर ही मौत

0

पटना के भीड़ भरे बाजार में देर शाम को अपराधियों ने इंडिगो के स्टेशन हेड को एक से बाद एक 6 गोलियां मारी…गोलियों की आवाज़ से ईलाका थर्रा उठा…चारों ओर अफरा-तफरी मच गई…पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है ।

घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना की है । पुनाईचक स्थित कुसुम वीला अपार्टमेंट में इंडिगो के स्टेशन हेड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है । मृतक की पहचान रुपेश सिंह के रूप में की गई है, जो इंडिगो के स्टेशन हेड थे ।

पुनाईचक में शंकर पथ स्थित कुसुम विला अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 303 में रूपेश परिवार के साथ रह रहे थे. 7:15 बजे आए रूपेश गाड़ी से उतरने ही वाले थे कि वहां बाइक से पहुंचे अपराधियों ने गोली मार दी. रूपेश पटना में इंडिगो के मैनेजर थे. फ्लैट में पत्नी और 2 बच्चों के साथ रह रहे थे.  घटना के बाद गंभीर स्थिति में इन्हें पारस में भर्ती कराया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे. 

भारत में आ गई दुनिया की सबसे बड़ी सोलर

0

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक और सोलर कार बनाने वाली कंपनी ‘टेस्ला’ भारत में आ गई है। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी भारत में  टेस्ला इंडिया मोटर्स ऐंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Tesla India Motors and Energy Pvt Ltd with RoC Bangalore) नाम से काम करेगी । कंपनी यहां लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण और कारोबार करेगी। टेस्ला ने पहला ऑफिस बेंगलुरु में पंजीकृत किया गया है।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, टेस्ला 8 जनवरी को बेंगलुरु में पंजीकृत हुई है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर 142975 है। वैभव तनेजा, वेंकटरंगम श्रीराम और डेविड जॉन फेंस्टीन इसके निदेशक हैं। कंपनी भारत में मॉडल 3 को लॉन्च कर सकती है। साल की पहली तिमाही के अंत में डिलीवरी शुरू हो सकती है।

मस्क ने ट्विटर पर किया था ऐलान


टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले वर्ष अक्टूबर में एक ट्वीट में कहा था कि उनकी कंपनी 2021 में भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। मस्क ने एक ट्वीट के जवाब में कहा था कि निश्चित रूप से उनकी कंपनी अगले साल भारत में दस्तक देगी।

भारत के बाजार में अपनी कार उतारने से पहले कंपनी चार्जिंग स्टेशन की संख्या को लेकर चिंतत थी…लेकिन नितिन गडकरी ने भरोसा दिया था कि अगले तीन-चार साल के अंदर भारत के हर पेट्रोल पंप पर कम से कम एक चार्जिंग यूनिट जरुर होगा..इतना ही नहीं, शहरों में शॉपिंग मॉल के पार्किंग एरिया में भी चार्जिंग प्वाइंट्स होंगे…हाइवे पर हर तीस किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन खोलने की योजना है…

टेस्ला कार एक बार फुल चार्ज होने पर यह 300 किलोमीटर तक की यात्रा पूरी कर लेती है…इतना ही नहीं, बैटरी चार्ज करने में भी कम समय लगता है…घर पर चार्ज करें तो फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते हैं…वहीं सुपर चार्जिंग स्टेशन में कार आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाती है…इसके अलावा कार में ऑटोमैटिक पार्किंग के सेंसर हैं…आपको कार पार्क करने की जरुरत नहीं, यह ऑटो-पायलट मोड में गाड़ियों के बीच खुद ही जगह देखकर पार्क हो जाती है…इसके अलावा इस कार में एप्पल कंपनी का म्यूजिक सिस्टम लगा है…

26 जनवरी को इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा फहराने की साजिश

0
72वें गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट पर खालिस्तान का झंडा लहराने की साजिश

देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट पर खालिस्तान का झंडा लहराने की साजिश रची जा रही है। इतना ही नहीं गणतंत्र दिवस परेड में बाधा डालने के लिए सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया गया है। सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice) नाम की संस्था ने एलान किया है कि ऐसा करने वालों को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर और इंग्लैंड की नागरिकता दिलाई जाएगी ।

Sikh For Justice ( SFJ ) नाम के इस अलगाववादी संगठन का दावा है कि सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन की अधिकांश फंडिंग वही कर रहे हैं। सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice) ने वादा किया है कि पंजाब के जो किसान 26 जनवरी को इंडिया गेट पर खालिस्तानी झंडा लहराएंगे, उन्हे पूरी कानूनी मदद दी जाएगी ।

सिख फॉर जस्टिस अलगाववादी संगठन है

1951 के रिफ्यूजी कन्वेंशन का हवाला देते हुए खालिस्तान समर्थक संस्था ने एलान किया है कि ऐसे लोगों को यूएन कन्वेंशन के तहत भारत सरकार कुछ नहीं कर सकती…संगठन का दावा है कि मोदी सरकार के काले कानूनों के बहाने ही सही एक बार फिर अलग खालिस्तान आंदोलन खड़ा करने का समय आ गया है…

सोशल मीडिया के कारण फैली हिंसा और धार्मिक कट्टरता

0

अमेरिका के शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है कि सोशल मीडिया दुनिया भर में हिंसा और कट्टरता फैलाने का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। रिसर्च टीम का ये भी दावा है कि कभी-कभी सोशल मीडिया ऑपरेट करने वाली कंपनियां भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए, आम लोगों को उत्तेजित करने वाली सामग्री को वायरल करती हैं।

एंटी-डी-इंफॉर्मेशन के के-फाउंडर क्लेयर वार्डले ने 16 लोगों की एक्सपर्ट टीम के साथ अमेरिका के कैपिटल हिल्स में हुई हिंसा के कारणों की जांच की। उन्होने अपने रिसर्च पेपर में दावा किया है कि अमेरिका के कैपिटल हिल्स पर हुई हिंसा के पीछे सोशल मीडिया का ही हाथ था…सोशल मीडिया के कारण तरह-तरह की अफवाह फैली…सोशल मीडिया में यह बात भी कही गई कि अगर आज ट्रंप की हार होती है तो अमेरिका में रहने वाले गोरे लोगों की हार होगी…सोशल मीडिया में दावा किया गया कि ट्रंप को हराने के पीछे मुस्लिम और कम्युनिस्ट ताकतों का हाथ है। ट्रंप अगर हारते हैं तो अमेरिका की सत्ता हमेशा के लिए एशिया और मुस्लिम देशों के प्रवासियों के हाथों में चली जाएगी…

क्लेयर वार्डले ने बताया कि इसके बाद हमने पिछले साल (2020) दुनिया भर में फैली हिंसक घटनाओं के कारणों की तह में जाना शुरु किया । हमारे आश्चर्य का ठीकाना न रहा जब हमने पाया कि फेसबुक और ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया की कंपनियां भी ऐसी सामग्रियों को बढ़ावा दे रही थीं जो एक धर्म को दूसरे से लड़ाता है। शायद इससे इन कंपनियों का बिजनस बढ़ता होगा…

रिसर्च में दावा किया गया कि फेसबुक, विंगो, यू-ट्यूब, ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को काबू में न किया गया तो न सिर्फ पूरी दुनिया में हिंसा बढ़ेगी बल्कि ये प्लेटफॉर्म विश्वयुद्ध का कारण भी बन सकते हैं…