Wednesday 1st of July 2026 09:03:47 PM
Home Blog Page 354

अर्जुन मुंडा के जनजातीय मंत्रालय को लगातार दूसरे साल “स्कॉच चैलेंजर” पुरस्कार

0
अपने मंत्रालय में कई नये प्रयोग कर रहे हैं अर्जुन मुंडा

जनजातीय मामलों के मंत्रालय को लगातार दूसरे साल  “स्कॉच चैलेंजर पुरस्कार” प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इ-गवर्नेंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है।कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने वर्चुअली यह पुरस्कार ग्रहण किया ।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने हाल ही में कई परिवर्तनकारी पहल की हैं। पेपरलेस कार्यालय की ओर जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को डिजिटल किया है।निगरानी डेटा संचालित है।राज्यों को संचार ऑनलाइन रिपोर्ट प्रणाली है और एनालिटिक्स आधारित है और एक प्रदर्शन डैशबोर्ड को वास्तविक समय के आधार पर अपडेट किया जाता है।सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जनजाति से संबंधित डेटा के साथ पारदर्शिता है: प्रदर्शन डैशबोर्ड, प्रयास-पीएमओ डैशबोर्ड, नीति आयोग और डीबीटी मिशन। 


केंद्रीय मंत्रीअर्जुन मुंडा ने कहा कि नीति निर्माण और कार्रवाई के प्रति हमारे दृष्टिकोण में नाटकीय परिवर्तन हुआ है। हम साक्ष्य आधारित नीति निर्माण चाहते हैं जो यथार्थवादी होगी और जमीनी स्तर पर आदिवासियों की समस्याओं का समाधान करेगी । 


मंत्रालय ने लद्दाख में बर्फ-स्तूप से पानी की समस्या के समाधान के लिए एक अनूठी परियोजना शुरू की है।यह सर्दियों में जमे हुए पिघले हुए पानी को स्टोर करने का एक तरीका है जिसका उपयोग वसंत मौसम के दौरान किया जा सकता है।  इससे पहले ही 35 से अधिक गांव लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य पोर्टल भारत में आदिवासी आबादी के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति पेश करने वाला वन-स्टॉप समाधान है ।

जीवन में अनुशासन जरूरी

0
देश में स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकताहेमंत सोरेन

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एक्सआईएसएस ऑडिटोरियम रांची में आयोजित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के 59वां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। कोविड-19 महामारी के बीच यह दीक्षांत समारोह वर्चुअल आयोजित हुआ


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को स्मार्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्मार्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने में एक्सआईएसएस संस्थान से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील किया कि आप चाहे जितनी भी ऊंचाइयों को छूएं परंतु अनुशासन कभी न भूलें। जीवन में अनुशासन हमेशा जरूरी है। मुख्यमंत्री ने एक्सआईएसएस की समृद्ध विरासत की प्रशंसा की। 


एक्सआईएसएस के वीजन का पूरा उपयोग करें


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस संस्थान विद्यार्थियों को अपने पैरों में खड़ा होना सिखाता है। यह संस्थान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर होनहार बनाता है। यह संस्थान सिर्फ उन्हें ही नहीं खड़ा होना सिखाता जिनके पैर हैं बल्कि उन्हें भी खड़ा करता है जिनके पास पैर नही हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जो भी विद्यार्थी इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण किए हैं वे इस राज्य के विषय में बहुत कुछ अवश्य जाना होगा तथा वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी मिली होगी।

मुख्यमंत्री ने मैनेजमेंट की डिग्री पाने वाले विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी लोग मैनेजमेंट की शिक्षा लेकर अपने नए जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। आप की आवश्यकता देश और विदेशों  के विभिन्न संस्थानों को है। आप अपने नए सफर में कुछ यादों, बातों, ज्ञान और आशीर्वाद को गांठ बांध कर चलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी रास्ते सहज और सीधी नहीं होती हैं। नए राह पर नई नई चुनौतियां मिलेंगी। हमें अपनी बुनियाद नहीं भूलनी चाहिए। हम यहां तक कैसे पहुंचे हैं इसका ख्याल हमेशा रखना चाहिए। आप सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका प्रतिबद्धता के साथ निभाएं।


*जीवन परिवर्तनशील, अनुभव महत्वपूर्ण*

हेमन्त सोरेन ने कहा कि मानव जीवन हमेशा परिवर्तनशील होता है। जीवन में हमेशा नई चुनौतियां, नई खोज, नई ऊंचाइयां आती-जाती रहती रहती है। इन सभी परिस्थितियों में अनुभव महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करती है।

साली से मजाक करना जीजा को पड़ा भारी

0
साली से मजाक करना जीजा को पड़ा महंगा, चचेरे ससुर ने दागी गोली, तीन जख्मी

गोड्डा।  साली से मजाक करने पर नाराज ससुर ने दामाद पर गोली चला दी जिसमें दामाद समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना नगर थाना अंतर्गत ग्राम कुरमन से सटे दहु गांव की है। लालपुर गांव का निवासी सत्यनारायण राय अपने ससुराल गया हुआ था।

बताया जाता है कि वही अपनी  चार वर्षीय साली के साथ बातचीत के क्रम में मजाक में कुछ ऐसी बात कह दिया जो पास खड़े ससुर कुलो मांझी को नागावार लगा और उसने विरोध जताया। इसी बात पर दोनों पक्षों में ससुर दामाद के बीच में वाद विवाद होने लगा। बात आगे बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच ससुर ने आव देखा न ताव और गुस्से में आकर दामाद पर फायरिंग कर दिया । गोली कंधे में जाकर अटक गया। फायरिंग की आवाज सुनकर दोड़ी आईं पत्नी भी जख्मी हो गई। इसके अलावा एक अन्य ग्रामीण भी जख्मी हो गए।

घटना के बाद तत्काल तीनों घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां दामाद की  गंभीर  स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एके सिंह ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूजा भारती को इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे लोग

0

गोड्डा। बेटी को न्याय दो हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराओ हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक जंग जारी रहेगी । ऐसे नारों से गोड्डा शहर से लेकर गांव की गली गूंजायमान हो रही है। वहीं स्थानीय शहीद स्मारक पर विशेष रूप से लोग एकत्रित हो पूजा को न्याय दिलाने को आंदोलन कर रहे है। गोड्डा के नागरिकों का यह गुस्सा पूजा भारती की हत्या को लेकर है ।

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या दर्दनाक तरीके से कर दिया गया था । लाश मिलने के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है । किसी को यह साजिश नजर आ रही है तो कोई इससे उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रहा है ।

नागरिकों के तरफ से आंदोलन का स्वरूप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है वी वांट जस्टिस के नारे के साथ कैंडल मार्च से लेकर धरना प्रदर्शन का खेल प्रतिदिन चल रहा है हालांकि इसमें विभिन्न राजनीतिक दल वाले भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

भाजपा के स्थानीय विधायक अमित मंडल से लेकर सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके है। भाजपा को यह सरकार की बदतर कानून ब्यवास्था का असर दिखता है तो वही सत्तारूढ़ दल वालो को भी पुलिस की नाकामयाबी का हिस्सा लगता है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं आने पर तरह तरह के सवाल उठ रहे है।

पुलिस इस घटना के उद्भेदन के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है। पिछले दिनों गोड्डा के ही कुछ मोहल्ले से कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है । हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आगे कुछ बताने से इनकार कर दिया है । मगर बात हवा में फैल रही है कि हत्याकांड का कुछ सूत्र गोड्डा से भी जुड़े हुए हैं।  नागरिक मंच द्वारा रविवार को घटना के विरोध में मानव श्रृंखला बनाए जाने की घोषणा की गई है।

घर के बाहर से लापता हुआ आठ साल का बच्चा, अपहरण की आशंका

0

गिरिडीह/डुमरी: डुमरी के इसरी बाजार अरगाघाट से शुक्रवार शाम से एक 8 साल का बच्चा घर के बाहर से ही लापता हो गया।  बताया जाता है कि बच्चा सब्जी लेकर घर लौटा। उसके बाद वह अपनी मां सुषमा देवी को टीवी देखने की बात बोल कर घर के बगल में चला गया और लगभग 15 मिनट टीवी देखने के बाद बच्चा घर से बाहर निकला। उसके बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। लापता बच्चे के पिता लालेश्वर यादव ने बताया की जब काफी देर हो गई और बच्चा घर नहीं आया उसके बाद से परिजनों के द्वारा लगातार बच्चे की खोजबीन शुरू हो गई और घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया।

घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और परिजन बच्चे के अपहरण होने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस और घरवाले बच्चे को अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हुए हैं हालांकि खबर भेजे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी डीएसपी नीरज कुमार सिंह खुद ही एक टीम बनाकर बच्चे को खोजने में लगे हुए हैं। फिलहाल पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। लापता बच्चे का नाम आर्यन कुमार बताया जा रहा है।

जेवर शोरूम से 86 लाख के सोने के जेवरात लूट कर भाग रहे दो अपराधी गिरफ्तार

0
जानकारी देते रेल पुलिस निरीक्षक

★रेल पुलिस सरिया के हजारीबाग रोड स्टेशन हावड़ा कालका मेल से किया गिरफ्तार

[राजेश कुमार]

गिरिडीह : दिल्ली के रोहणी स्थित एक जेवर शोरूम से 86 लाख का सोना लूट कर और शोरूम के एक कर्मी की हत्या कर भाग रहे दो अपाराधियो को गिरिडीह के सरिया के हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन पर शनिवार की सुबह कालका-हावड़ा मेल गाड़ी संख्या 02312 से गिरफ्तार किया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ के अपील पर हज़ारीबाग़ स्टेशन में इस ट्रेन को 10 मिनट तक रोका गया था। गिरफ्तार अपराधियो में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के पीटू शेख और अहमद शेख शामिल है। दोनों अपराधी सगे भाई है और दिल्ली के रोहिणी में रहते थे। इनके पास से पुलिस को एक झोला और बैग मिला है। बैग में लगभग 1 किलो 800 ग्राम के सोने के गहने, एक मोबाइल और ड्राय फ्रूट के पैकेट पाए गए। 

दिल्ली के रोहणी एसपी की सूचना पर यह सफलता आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक पकंज कुमार की अगुवाई में मिली है। इस मामले की पुष्टि पंकज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि बरामद सोना का अनुमानित मूल्य लगभग 86 लाख 40 हजार रुपये है। जानकारी के अनुसार इन अपराधियों का नाम कई मामलों में भी दर्ज है।

कोरोना से बचाव के लिए शुरू हुआ कोविशिल्ड टीकाकरण अभियान

0


उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। कोविड-19 महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए स्वदेशी तकनीक से तैयार कोविशील्ड विशेष टीकाकरण का व्यापक अभियान शनिवार से शुरू हो गया। टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में कोरोना वॉरियर के रूप में स्थापित हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को कोविशील्ड का टीका दिया गया। जिले में टीकाकरण के लिए बने दो केंद्रों एचएमसीएच व विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दिन 148 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका दिया गया। इसमें एचएमसीएच केंद्र पर 60 व विष्णुगढ़ केंद्र पर 88 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

टीकाकरण पर प्रशासन की बनी है नजर

जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने टीकाकरण के संपूर्ण गतिविधियों पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है। उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद व सदर एसडीओ ने भी दोनों केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

उम्मीद करता हूं कि कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा: CM हेमंत सोरेन

0

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि एक लंबे वैश्विक महामारी के दौर में आज देश को कोरोना संक्रमण की वैक्सीन मिल ही गई। आज यह वैक्सीन हमारे राज्य में भी प्राप्त हुआ और इसकी शुरुआत सदर अस्पताल रांची से…

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने किया टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सफाई कर्मचारी मरियम गुड़िया को लगा पहला टीका

0

झारखंड में सीएम हेमंत सोरन ने कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। रांची सदर अस्‍पताल में सबसे पहले सफाई कर्मचारी मरियम गुड़िया को टीका लगाया गया। झारखंड के सभी 24 जिलों में दो-दो सेंटरों पर…

माकपा अपने हिस्से की सीटें भी कांग्रेस को देने को तैयार

0

कोलकाता, बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और उसे कड़ी टक्कर दे रही भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए वाममोर्चा अपने हिस्से की सीटें भी अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। कांग्रेस-वाममोर्चा एक बार फिर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन की सीटों का फॉर्मूला अभी तय नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक वाममोर्चा चाहता है कि इस मामले में घटक दलों के बीच आम सहमति बन जाए। ताकि कार्यकर्ता और नेता पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतर जाएं। इसके लिए जरूरत पड़ने पर माकपा अपने हिस्से की सीट भी कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार है।

 सूत्रों के मुताबिक वाममोर्चा ने गठबंधन के तहत कांग्रेस के लिए कम से कम 100 सीटें छोड़ने का मन बना लिया है। हालांकि, कांग्रेस की राय जाने बगैर इस मामले में आगे बढ़ना वाम मोर्चा के लिए संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और वामपंथी दल वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में मिलकर चुनाव लड़े थे और सीटों के बंटवारे पर उनके बीच सहमति बन गयी थी। अलीमुद्दीन (माकपा मुख्यालय) के सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने 92 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि माकपा 147 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वाममोर्चा के घटक दल फॉरवर्ड ब्लॉक ने 25सीटों पर, आरएसपी ने 19 सीटों और माकपा ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लगभग 15-16 सीटें ऐसी थीं, जहां कांग्रेस और वामदलों के बीच दोस्ताना लड़ाई हुई थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा

0

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 16 जनवरी से शुरू हो रहा कोविड-19 वैक्सीनेशन का पहला चरण कोरोना की चेन को तोड़ने और नियंत्रित करने में कारगर होगा। केंद्र की गाइडलाइंस के अनुरूप प्राथमिकता के क्रम से सभी लोगों तक वैक्सीन पहुंचेगी।

शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया के संपादकों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मकर संक्रांति की शुभमानाएं देते हुए कहा कि कोविड नियंत्रण की दिशा में 16 जनवरी से नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। कोविड वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताने के साथ उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए तय प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन के सुरक्षित स्टोरेज, कोल्ड चेन तथा ट्रांसपोर्टेशन की सभी कार्यवाही निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के बारे में किसी अफवाह या भ्रम की स्थिति को दूर करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूूमिका है। केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों और व्यवस्थाओं से कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता मिली। आज उप्र में कोविड-19 के 10 हजार से भी कम एक्टिव केस हैं। यह टीम वर्क से संभव हो सका।

यूपी में

0

लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मौजूदा मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के नीचे पहुंच गया। अब राज्य में 9,581 कोरोना पेशेंट हैं। इससे पहले पिछले साल आठ जुलाई को इतने मरीज थे। इसके बाद अगस्त और सितंबर में कोरोना संक्रमण में तेजी आई। 17 सितंबर को अब तक के सर्वाधिक 68,235 मरीज थे। इसके बाद से मरीजों के कम होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, शनिवार को 31,700 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के साथ टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पहले दिन 317 टीकाकरण केंद्रों पर सौ-सौ लाभार्थियों को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

यूपी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित के 482 नए मरीज मिले, जबकि 956 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 5.95 लाख लोग कोरोना की चपेट में आए हैैं, जिसमें 5.77 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 96.95 फीसद हो गया है। इस बीच शुक्रवार को 15 और मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से अब तक कुल 8,558 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.21 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 2.59 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्टकराया जा चुका है।

क्या है Instant Loan App, जिसके चक्कर में हजारों लोग कर चुके हैं आत्महत्या

0
21 हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन चार अलग-अलग चीनी कंपनियों में

लोग पैसा कमाने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब इंटरनेट पर ऐसे कई Loan App आ गए हैं जिनसे आप लोन ले सकते हैं। लोग रुपये लेने के लिए इन Loan App का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

हाल में देश में साइबर क्राइम काफी ज्यादा बढ़ा है। लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम के पीछे चीन का हाथ  होना सामने आय़ा है।  रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में बढ़ रहे साइबर क्राइम के पीछे चीनी App का हाथ है। देश में जो भी Instant Loan App हैं वह ज्यादातर App चीन के हैं। उन App को चीन से ऑपरेट किया जाता है। Instant Loan App दावा करते हैं कि यूजर को कुछ ही मिनटों में एक क्लिक करने पर लोन मिल जाएगा।  

Instant Loan App लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। जब कोई ग्राहक इनसे लोन लेता है तो उस समय यह App इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी नहीं देते हैं। लेकिन जब एक बार आदमी Instant Loan App के जाल में फंस जाता है तब ये App उससे 30 प्रतिशत तक ब्याज वसूलते हैं। यह App प्रोसेसिंग चार्ज, जीएसटी को मिलाकर यह  App हर हफ्ते 30 प्रतिशत तक ब्याज लेते हैं।

हर हफ्ते 30 प्रतिशत तक ब्याज लेते हैं

अब तक पुलिस ने अपनी जांच में करीब 1000 करोड़ रुपये का डिस्बर्समेंट पाया है। हैदराबाद पुलिस ने पिछले दिनों खुलासा किया था की उसने करीब 21 हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन चार अलग-अलग चीनी कंपनियों में अपनी जांच में पाया है। पुलिस ने बताया था कि कुछ ट्रांजेक्शन बिटकॉइन में भी हुए थे। पुलिस कई मामलों में अभी तक 110 करोड़ रुपये के करीब सीज किए हैं।

Instant Loan App के जाल में फंसकर अभी तक देश में कई लोगों ने आत्महत्या की है। Instant Loan App के चक्कर में आत्महत्या करने वाले केस देश के हर राज्य से सामने आ रहे हैं। पुलिस इन सभी मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

रोजवैली चिटफंड कंपनी के मालिक की पत्नी शुभ्रा कुंडू गिरफ्तार

0

रोज वैली के मालिक गौतम कुंडू की पत्नी हैं शुभ्रा

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को चिट फंड कंपनी रोज वैली के मालिक गौतम कुंडू की पत्नी शुभ्रा कुंडू को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले जांच एजेंसी गौतम कुंडू को भी करोड़ो रुपये के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। शुभ्रा कुंडू बंगाली फिल्म अभिनेत्री भी हैं। इनकों करोड़ों रुपये के घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया है। चिट फंड कंपनी रोड वैली घोटाले की जांच ED भी कर रही है।

17,000 हजार करोड़ का रोज वैली घोटाला बंगाल का सबसे बड़ा घोटाला माना जाता है। साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने इस घोटाले की जांच CBI को सौंप दी थी। इस घोटाले के मामले में जांच एजेंसी ने साल 2017 में TMC के दो सांसद, सुदीप बंदोपाध्याय और तापस पाल को भी गिरफ्तार किया था। तापस पाल की पिछले साल मृत्यु हो गई थी। उस समय वह जमानत पर रिहा थे।

17,000 हजार करोड़ का है रोज वैली घोटाला

शुभ्रा कुंडू को साउथ कोलकाता के उनके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी उन्हें पूछताछ करने के लिए अपने दफ्तर ले गई है। CBI और ED उनसे 2015 से लेकर अब तक कई बार पूछताछ कर चुकी हैं। उनके पति को भी इस घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

कृषि कानून वापस लो, वरना एक और जालियांवाला बाग हो जाएगा

0
दिल्ली में जगह-जगह हिंसा फैल सकती है, जालियांवाला बाग जैसा हत्याकांड हो सकता है- काटजू

अगर मोदी सरकार ने तीनों किसान बिल वापस नहीं लिया तो दिल्ली में हिंसा फैल सकती है…एक और जालियांवाला बाग जैसा हत्याकांड हो सकता है…ये बातें सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने पीएम मोदी को लिखे एक पत्र में कहा है।

पूर्व जज ने पीएम मोदी को आगाह किया है कि दिल्ली में हिंसा फैल सकती है इसलिए जल्दी से जल्दी तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाए। जस्टिस काटजू ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि किसानों की ओर से कोर्ट की कमेटी को ठुकराने के बाद सरकार को तुरंत कानून वापस लेना चाहिए और साथ ही हाई पावर किसान कमीशन का गठन करना चाहिए।

26 जनवरी को हिंसा का अंदेशा


जस्टिस काटजू ने आगे लिखा, ‘भारी संख्या में किसान दिल्ली की सीमा पर जमे हुए हैं, लेकिन 26 जनवरी को दिल्ली में प्रवेश करने और अपने ट्रैक्टरों के साथ गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। यह स्पष्ट है कि सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी जाएगी और परिणामस्वरूप पुलिस व अर्धसैनिक बल लाठीचार्ज और गोलीबारी करेंगे। संभावित पुलिस कार्रवाई से एक और जलियांवाला बाग हो सकता है या सेंट पीटर्सबर्ग में खूनी रविवार (जनवरी 1905) या (अक्टूबर 1795) पेरिस में 13 वेंडेमीयर के समान नरसंहार हो सकता है।

काटजू ने लिखा है कि पीएम मोदी को तीनों कानूनों को निरस्त करके अपनी गलती सुधारना चाहिए। उन्होंने लिखा है कि हर इंसान गलती कर सकता है और अपनी गलती सुधारने से आपको सराहा जाएगा। इससे आपकी छवि और भी अच्छी हो जाएगी।