Wednesday 1st of July 2026 11:08:30 PM
Home Blog Page 352

महुआडांड़ में अवैध ईंट भट्ठे पर की गई बड़ी कार्रवाई

0
ESZ जोन में संचालित ईट भट्ठा संचालकों के बीच मचा हड़कंप

उज्ज्वल दुनिया/ नितेश जायसवाल

लातेहार ज़िले के महुआडांड़ प्रखंड में संचालित अवैध चिमनी ईंट भट्ठों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनन विभाग के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पलामू टाइगर रिज़र्व के इको सेंसिटिव जोन में संचालित ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया है। 

डीएमओ (DMO) आनंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने जांचोपरांत अवैध चिमनी आधारित ईंट भट्ठा के संचालक महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सेमरबुढ़नी निवासी सीताराम प्रसाद के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है।


DMO आनंद कुमार ने बताया कि महुआडांड़ उप प्रमुख सरिता जयसवाल के द्वारा भी अवैध इट भट्टा संचालन को लेकर शिकायत दर्ज़ कराई गई थी। पर्यावरण स्वीकृति एवं झारखण्ड लघु खनिज समानुदान नियमावली 2004 के नियम,झारखंड मिनरल एवं प्रीवेंशन खान एवं खनिज अधिनियम 1957 तथा झारखंड लघु खनिज विकास एवं विनियम अधिनियम का उल्लंघन कर ईट भट्ठे के लिए मिट्टी का उत्खनन कर ईंट का कारोबार किया जा रहा था जिसे लेकर कारवाई की गई है।


वही महुआडांड़ थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि कांड संख्या 08/21 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है

मनीष जायसवाल ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में किया विधायक कार्यालय कक्ष का उद्घाटन

0
कर्मियों को दी ससमय कार्यालय आने की नसीहत

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता


हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर झारखंड सरकार द्वारा आवंटित विधायक कक्ष का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने झारखंड सरकार धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से जनता की समस्या का त्वरित निदान संभव हो सकेगा।

बतातें चलें कि कुछ दिनों पूर्व कटकमदाग प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन भी किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि अब जल्द ही कटकमसांडी और दारू प्रखंड में भी कार्यालय का उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एलपीसी, म्यूटेशन, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति- आवासीय सहित अन्य कार्यों में विलंब ना हो।

उन्होंने यह भी कहा कि सदर प्रखंड के कर्मचारी व बाबू समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते हैं। साथ ही किसी कार्य में महीनों टाल- मटोल करते हैं। पिछले तीन महीने से यहां अंचल कार्यालय में सभी तरह का कार्य पूरी तरह ठप है। पिछले तीन माह में एक भी म्यूटेशन नहीं हुआ है। पूरे झारखंड में पेंडेंसी के मामले में पिछले तीन महीने में सदर अंचल एक नंबर पर आ गया है। ऐसे में उन्होंने कर्मियों से अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की बात कही।

मौके पर सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, सदर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष रंधीर पांडेय, नगर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता उर्फ़ बबन गुप्ता, सदर प्रखंड प्रमुख सरोजनी राम, अनेश्वर प्रसाद, दामोदर प्रसाद, सामेद्र सिन्हा, अनिल पांडेय, जिप सदस्य कौलेश्वर रजक, जितेंद्र साहू, अविनाश यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर, नागेन्द्र प्रसाद, प्रमोद सिंह, अनिल पांडेय, दामोदर प्रसाद, राजू सिंह, रेणु देवी, मुखिया अरुण यादव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मुखिया महेश तिग्गा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तनवीर अहमद, उमा पाठक, भानुमती पासवान, पूनम चौधरी, रीमा मंडल, शिवपाल यादव, प्रशांत सिन्हा, लालेंद्र साव, चंदन कशेरा, विनोद कुमार, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला छात्र मोर्चा

0

झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला


हजारीबाग। झारखंड छात्र मोर्चा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें केके वर्मा इवनिंग कॉलेज के संबद्धन, स्नात्कोत्तर भूगोल विभाग में द्वितीय पाली में नामांकन संख्या, स्नातकोत्तर इतिहास विभाग, वाणिज्य विभाग, गणित विभाग में पिछले शैक्षणिक सत्र में हुए नामांकन संख्या को पुनः इस वर्ष भी भरने के मामले शामिल हैं।

इस संबंध में छात्र संघ ने बताया कि कुलपति ने केके वर्मा इवनिंग कॉलेज के संबद्धन के मामले पर जांच कमेटी के साथ बैठक करने की बात कही है। भूगोल विभाग के सीटों की संख्या पर निर्णय लेते हुए पुनः 80 सीटों पर नामांकन लेने का आदेश जारी करने तथा इतिहास, वाणिज्य व गणित के विषय पर उन्होंने विभाग से पिछले सत्र की सूची मंगा कर निर्णय लेने का फैसला लिया है।


इस बैठक के उपरांत छात्र नेता चंदन सिंह ने कहा कि केके वर्मा इवनिंग कॉलेज के संबद्धन मामले को लेकर विश्वविद्यालय व राज्य सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि इस मामले पर कुलपति को जल्द निर्णय लेना चाहिए। चंदन सिंह ने यह भी कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र में जितनी नामांकन हुई है। इस वर्ष भी उतनी ही नामांकन होनी चाहिए।

इस बैठक में झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चंदन सिंह, जिलाध्यक्ष लड्डू यादव, अभिषेक तिवारी, अख्तर हाशमी, साजन मेहता, सुनील शेखर, पप्पू साजन मौजूद थे।

टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की हुई मौत

0
बच्चे को देखते पदाधिकारी

गिरिडीह/पीरटांड़ : आगंनबाड़ी केन्द्र मे मासिक टीकाकरण कराने के बाद एक ढाई माह के बच्च की मौत हो गई। घटना पीरटांड़ प्रखंड के विशनपुर पंचायत के खेताडाबर की है।


बताया जाता है कि सोमवार को आगंनबाड़ी केन्द्र खेताडाबर मे गांव की बेटी मधु देवी पति दिगम्बर राय के ढाई माह के पुत्र का टीकाकरण करीब एक बजे दोपहर स्वास्थय विभाग की एएनएम नुतन कुमारी के द्बारा किया गया था। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने लगा। आनन-फानन मे उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। जंहा चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

बाद में बच्चे का शव खेताडाबर लाया गया। सूचना मिलने पर बीडीओ दिनेश कुमार अंचलाधिकारी विनय कुमार तिग्गा व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डां० प्रमोद कुमार मृतक बच्चे के घर जाकर जांच पडताल किया। पदाधिकारियों ने उचित कारवाई का आश्वाशन दिया है। वनहीँ मामले की सूचना मिलने पर विधयक सुदिव्य कुमार भी गांव पहुंच मृतक बच्चे के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

किसानों को सशक्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकताः कृषि मंत्री

0
9 लाख किसानों के 50 हजार तक के कर्ज होंगे माफ

देवघर । मधुपुर प्रखंड अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर कृषि, पशुपालन सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने किया । इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में सरकार लगातार बेहतर कदम उठा रही है। इस उद्देश्य से किसानों के हित में उनके आधारभूत संरचनाओं को ठीक करने के उद्देश्य से कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने करीब 9 लाख किसानों के 50000 रुपये तक की कर्ज राशि माफ करने का फैसला किया है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजटीय आवंटन के अनुरूप दो हजार करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।
सरकार ने सबसे पहले छोटे किसानों को कर्ज माफी का लाभ देने का फैसला लिया है और आगे दूसरे और तीसरे चरणों में एक लाख रुपये और दो लाख रुपये तक के ऋण लेने वाले किसानों के भी कर्ज माफ करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मंत्रिमंडल ने किसानों की ऋण माफी के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन को स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इस राशि से राज्य के सभी किसानों एवं मजदूरों के किसी भी बैंक से लिये गये 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे।

बादल पत्रलेख ने कहा कि वर्तमान में परंपरागत खेती के साथ आधुनिक तकनीकों का उपयोग अवश्य करें। सरकार किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ लगातार बेहतर कदम उठा रही है।

कोडरमा में है पर्यटन की असीम संभावनाएं ,बस निखारने की जरूरत

0


संजय साजन
कोडरमा: कभी विश्व की मानचित्र में माइक की दुदिया रोशनी से नहलाने वाला कोडरमा जिले की प्रकृति की मनोरम वादियों से आच्छादित इस जिले में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। जल, जंगल एवं पहाड़ से आच्छादित यहां की वादियां वैसे तो सैलानियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती ही हैं, जिले के आसपास मौजूद कई पुरातात्विक अवशेष भी लोगों के जानकारी और निरंतर खोज का विषय बन सकते हैं। इन सब के बावजूद विडंबना यह है कि सरकारी स्तर पर कोई भी प्रयास यहां के विकास के लिए नहीं हो रहा है।


जिले की सबसे बड़ी समस्या इन स्थलों में जरूरी सुविधा और सुरक्षा को लेकर आ रही है। जिले के सतगांवा में ऐतिहासिक घोरसीमर धाम में पाए जानेवाले पुरातात्विक अवशेषों की खुदाई पर कुछ वर्ष पूर्व झारखंड सरकार के कला संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व दिखाई थी, लेकिन बाद में यह मामला फाइलों में ही सिमट कर रह गया।


इसी तरह चंदवारा के उरवां के समीप करीब 200 एकड़ क्षेत्रफल में टूरिस्ट रिसॉर्ट बनाने का मामला भी अधर में लटका है। कोडरमा के प्रसिद्ध ध्वजाधरी धाम और सतगांवा के घने जंगलों में स्थित पेट्रो जलप्रपात के विकास का भी मामला वर्षो से सरकारी पेंच में फंसा है। समय के साथ इन पर्यटन स्थलों के विकास की मांग जोर पकड़ती रही है।

  
कोडरमा जिले में पर्यटन की उद्योग के विकास की संभावनाओं पर सरकारी महकमा भले ही शिथिल रहा हो, लेकिन एक निजी संस्था का ध्यान हमारा इंटरटेनमेंट के बैनर तले कोडरमा में पर्यटन के विकास और पर्यटकीय लिहाज से इसकी महत्ता पर रोशनी डालने के उद्देश्य एक डाक्यूमेंट्री के निर्माण किया गया । जिसका नाम दिया गया
(डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘कोडरमा-द सेंटर ऑफ टूरिस्ट अट्रैक्शन’)।  डाक्यूमेंट्री का निर्माण से जुड़े भोजपुरी फिल्म अभिनेता अमरेश कुमार और स्थानीय चिकित्सक डाक्टर वीरेंद्र कुमार ने किया। डाक्यूमेंट्री के निर्माण में छह माह का समय लगा।

कोडरमा है कई पर्यटक स्थलों तक जाने का केंद्र 

कोडरमा एवं झुमरीतिलैया शहर आवागमन, ठहरने एवं खाने-पीने के लिहाज से बिहार एवं झारखंड के कई पर्यटक स्थलों का केंद्र बन सकता है। दूसरे राज्यों के सैलानी कोडरमा स्टेशन में उतरने के बाद सड़क एवं रेल मार्ग से 90 किलोमीटर सफर तय करके प्रसिद्ध बोधगया जा सकते हैं। वहीं सड़क मार्ग से ही इतना ही दूसरी तय करके वे नालंदा, राजगीर, पावापुरी, जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सम्मेद शिखर मुधबन जा सकते हैं।

यहां से 50 किलोमीटर के दायरे में इसके अलावा, बरकट्ठा का प्रसिद्ध सूर्यकुंड, इटखोरी का मां भद्रकाली मंदिर व हजारीबाग नेशनल पार्क आदि स्थानों में जा सकते हैं। इसके अलावा जिले में भी तिलैया डैम, पेट्रो जलप्रपात, ध्वजाधारी धाम, घोरसीमर धाम जैसे दर्जनों महत्वपूर्ण स्थल है, जहां लोग पर्यटन के लिहाज से जा सकते हैं।

कोडरमा स्टेशन में जहां राजधानी समेत सभी महत्वूपर्ण ट्रेनों का ठहराव है, वहीं सड़क मार्ग से भी लोग कहीं भी जा सकते हैं। यहां ठहरने एवं भोजन आदि के लिए अच्छे होटल की व्यवस्था है। यानी दूसरे प्रदेशों के सैलानी कोडरमा को सेंटर बनाकर आसपास के इन दर्जन भर स्थलों की सैर तीन चार दिनों के अंदर आसानी से कर सकते हैं।

जमीन विवाद का निपटारा करने गई माले नेत्री के साथ मारपीट

0
दोनों पक्षों ने दिया थाने में आवेदन
फोटो : इलाजरत घायल नेत्री


गिरिडीह/गावां : थाना क्षेत्र के पटना में  एक जमीन मामले का निबटारा करने गई माले नेत्री यशोदा देवी के साथ मारपीट होने से वह घायल हो गई है।  माले नेत्री व उनके विरोधियों ने गावां थाना में लिखित आवेदन देते हुए कार्यवाही की मांग की है। 

माले नेत्री द्वारा दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है जमीन विवाद के निबटारे के लिए वे विवादित स्थल पर गई हुई थी। जहां उनके साथ विरोधी पक्ष के रविन्द्र वर्मा समेत 10 लोगों ने  मारपीट, दुर्व्यवहार, व धारदार हथियार से हमला किया और उनके गले मे पहने सोने की चैन को भी छीन लिया। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गई। बावजूद इसके विरोधी पक्ष द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरे पक्ष के सुनीता देवी ने दिगंबर सिंह सहित 4 लोगो के खिलाफ उनके घर के दरवाजे को बाजबरण बंद करने, गाली गलौज करने, उनकी बेटी को इंट से मारने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया  है। बहरहाल पुलिस दोनों आवेदनों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

संसद भवन की कैंटीन में सब्सिडी को पूर्णतया खत्म किया गया

0
लोकसभा अध्यक्ष ने कैंटिन में सब्सिडी पूरी तरह खत्म होने की दी जानकारी

संसद भवन के अंदर अब कम रेट में मिलने वाले खाने का दौर गया…अब वहां भी बाजार मूल्य के बराबर ही दाम चुकाने होंगे…पार्लियामेंट कैंटिन का इस्तेमाल ज्यादातर पत्रकार, सांसद और पार्लियामेंट भवन में काम करने वाले कर्मचारी करते थे…लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्लियामेंट कैंटिन में सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी गई है ।

कोरोना और लॉकडाउन के वजह से पहले ही बढ़ा दिए गए ते दाम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ये भी जानकारी दी है कि संसद की कैंटीन को अब ITDC (इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) चलाएगा । इससे पहले उत्तरी रेलवे के पास ये जिम्मेदारी थी ।

उन्होने बताया कि 29 जनवरी से शुरू होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी । लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी ।

शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी बिहार विधानपरिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित

0
शाहनवाज हुसैन को सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

सुशील मोदी के राज्यसभा में जाने से विधानपरिषद की जो सीट खाली हुई थी, उसपर सैय्यद शाहनवाज हुसैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । उनके खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था । बिहार विधान परिषद की इन दोनों सीटों के लिए मतदान 28 जनवरी को निर्धारित किया गया था । हालांकि उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में मतदान की नौबत नहीं आई ।

सुशील मोदी ने शाहनवाज हुसैन को बिहार का धरतीपुत्र बताया

उधर विकासशील इंसाफ पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी ने पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा द्वारा बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली सीट के लिए नामांकन दाखिल किया है । उनके खिलाफ़ भी कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा । लिहाजा मुकेश सहनी की जीत भी तय है ।

जल्द ही बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार होगा- नीतीश कुमार

पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि एनडीए गठबंधन के चारों घटक दल मिलजुल कर काम कर रहे हैं । मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा ।

प्रेमी के बुलाने पर मिलने पहुंची, सुबह अस्त

0
पुलिस ने कथित प्रेमी सुनील तिवारी और दोस्त सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है

गढ़वा के विशुनपुर में प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने उसके बताए स्थान पर पहुंची । वहां उसके प्रेमी और उसके दोस्त ने मिलकर लड़की से जबरदस्ती यौन संबंध बनाए…17 जनवरी की सुबह लड़की पुलिस अस्त-व्यस्त हालत में नहर रोड पर मिली। जब उससे पुलिस गश्ती दल ने पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती की जानकारी दी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने पहले पिस्टल सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद उसके दोस्तों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया . जब वो बुरी तरह थक गई तो अपनी जान की भीख मांगने लगी…इसके बाद प्रेमी और उसके दोस्तों ने अर्ध बेहोशी की हालत में नहर रोड पर फेंक दिया…पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों समेत तीन आरोपियों को लोडेड पिस्टल, कारतूस और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम का आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर गढ़वा और पलामू में प्राथमिकी दर्ज हैं।

लड़की ने कथित दुष्कर्म से पहले मॉल में जाकर आरोपियों के साथ शॉपिंग की

लड़की के अनुसार पलामू के हरिणामाड़ निवासी सुशील कुमार तिवारी के साथ उसकी कुछ दिनों से मित्रता थी। उसके बुलावे पर ही वह अपने घर मझिआंव से 16 जनवरी को यहां आई थी। पीड़िता के अनुसार बाजार समिति के पास बस स्टैंड के नजदीक सुशील और दो अन्य युवकों ने उसे कार में बैठाया। यहां से उसे मॉल ले जाकर उसके लिए जिंस और अन्य कपड़े खरीदे। उसके बाद मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी प्रिंस चौबे के गढ़वा शहर के विशुनपुर स्थित घर ले गए। वहां सुशील कुमार तिवारी और सद्दाम हुसैन उर्फ लड्डू नामक युवक ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों सुबह घर से कुछ दूर ले जाकर उसे छोड़कर भाग गए।

शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया। भाजपा साउथ कोलकाता में रोड शो कर रही थी, उसी बीच टीएमसी महिला विंग ने काले झंडे दिखाए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।

बता दे कि भाजपा का दामन थामने वाले शुभेंदु अधिकारी कोलकाता में रोड शो कर रहे थे। उसी दौरान टीएमसी महिला विंग ने काले झंडे दिखाए, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। खबरों के अनुसार इस रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राज्य बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष भी शामिल होने वाले थे।

ममता ‘इस्लामिक आतंकवादी’ है

0

लखनऊ । प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने ममता बनर्जी को ‘इस्लामिक आतंकवादी’ बताया और दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को अपने राज्य में विधानसभा चुनाव होने पर पड़ोसी बांग्लादेश में शरण लेनी होगी। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया है कि बनर्जी भारतीय होने में विश्वास नहीं करती हैं और उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।

मंत्री ने रविवार को पत्रकारों के एक समूह से कहा, “वह एक इस्लामिक आतंकवादी हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मंदिरों और देवी-देवताओं को तोड़ने का काम किया है। वह बांग्लादेश के इशारे पर काम कर रही है।”

शुक्ला ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा, “ममता बनर्जी विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से हार जाएंगी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ेगी।”

मंत्री ने कहा कि देश में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ कहने वाले मुसलमान सम्मान के हकदार हैं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने वाले हैं और भाजपा राज्य में सत्ता हासिल करने की कोशिश में है।

झारखंड में “ऑपरेशन लोटस” की चर्चा ठीक नहीं

0
भाजपा जितनी कोशिश करेगी, उतनी ही जनता की नजरों में गिरेगी

जबसे झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से केन्द्र का रवैया झारखण्ड के प्रति ठीक नहीं । स्थानीय नेता उलुल-जुलूल बयानबाजी करते रहते हैं । इससे हमें फर्क नहीं पड़ता, लेकिन केन्द्र हमारे हक के पैसे पर कुंडली मारे बैठा है । हमें हमारे हक का पैसा तो दो ? ये बातें झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात के दौरान कही ।

हेमंत सोरेन ने कहा कि लगभग हर विपक्षी दल की राज्य सरकारों के साथ केन्द्र का रवैया ठीक नहीं है। बात पक्षपात से आगे निकलकर लगभग बदले की कार्रवाई तक जा पहुंची है । आए दिन किसी न किसी विपक्ष शासित राज्य में “ऑपरेशन लोटस” की चर्चा होती ही रहती है । इससे राजनीतिक माहौल विषाक्त बनता है । हम काम करना चाहते हैं, हमारी मदद नहीं कर सकते तो कम से कम बाधा तो उत्पन्न न करें ।

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सिर्फ दो मांग है । पहला कि केन्द्र के पास झारखण्ड का जो बकाया है उसे हमें दे दें और दूसरी, भाजपा आदिवासी समाज के अंदर जहर घोलने का काम बंद करे ।समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी भाजपा के लोग बंद करें ।

झारखंड में स्थिर सरकार है और यह सरकार पूरे पांच साल चलेगी

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं । साल 2021 में हमारा पूरा जोर विकास और रोजगार देने पर है। हमें बजट में जो चाहिए उसके बारे में विस्तार से संबंधित लोगों को लिखित जानकारी दे दी गई है। झारखंड की कानून व्यवस्था कई राज्यों से बेहतर है और पुलिस बेहतर काम कर रही है। ऐसे में सभी मिलकर नये झारखंड के निर्माण में जुट जाएं । एक ऐसा झारखण्ड जिसका सपना झारखंड आंदोलनकारियों ने देखा था।

मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा के बीच हेमंत सोरेन ने की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात

0


उज्जवल दुनिया 

नई दिल्ली । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के झारखंड मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह भी मौजूद रहे। राजनीतिक हलके में इस बैठक के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। आपरेशन लोटस को लेकर टूट की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन एवं मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। 


बैठक में झारखंड मंत्रिमंडल में खाली पड़े पदों को भरने, निगमों एवं बोर्डों में नियुक्तियां करने और इस सरकार के पिछले एक साल के कामकाज पर भी चर्चा की गई। फिलहाल राज्य मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं। मंत्रिमंडल में एक स्थान शुरुआत से रिक्त है। पिछले साल मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन से एक स्थान और रिक्त हो गया था। सोरेन मंत्रिमंडल में फिलहाल कुल 10 सदस्य हैं। सूत्रों का कहना था कि कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं और सोरेन के बीच मुलाकात में केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की। फिर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। वहां से निकलने पर उन्होंने कहा कि करीब एक साल बाद वह दिल्ली आए हैं, इस दौरान सोनिया गांधी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उनको झारखंड सरकार की ओर से साल भर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल और देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद भी झारखंड में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई। जेएमएम और कांग्रेस के कुछ विधायकों के बीजेपी से संपर्क और ऑपरेशन कमल के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और इस तरह की चर्चा में कोई सच्चाई नहीं है।


हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तरह से गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ व्यवहार किया जा रहा है, उसके कारण मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चला गया है। वैश्विक महामारी के बीच पूरी तरह से देश को उलझा कर रखा दिया गया है, आज देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा, जो शांति से निर्भीक होकर जीवन व्यतीत कर रहा होगा। 

टीटीपीएस ललपनिया प्लांट में अगलगी की घटना की जाँच सीआईडी से कराने की मांग

0

.

सोशल एक्टिविस्ट पंकज यादव ने टीटीपीएस ललपनिया प्लांट के अंतर्गत सीएचपी एरिया में अगलगी की घटना की जाँच सीआईडी से कराने की मांग की है । राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर ये मांग की गयी है । पंकज यादव ने मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में कहा है कि झारखण्ड की जनता बिजली की कटौती से जूझ रही है और सरकार डीवीसी के पैसा कटौती से । पर जिन्हे बिजली के रख -रखाव और संचारण की जिम्मेदारी है वो ठेकेदार और सरकार विरोधी तत्वों के हाथो की कठपुतली बने हुए हैं । इतनी बड़ी घटना टीवीएनएल प्रबन्धन के लापरवाही के बगैर नहीं हो सकती है ।

पंकज यादव ने कहा कि सीएचपी एरिया में हुई अगलगी की घटना सिर्फ लापरवाही से ही नहीं बल्कि किसी षडयंत्र के तहत इस अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया है । इससे इंकार नहीं किया जा सकता है । अगलगी की इस घटना में करोड़ों रूपये के उपकरण नष्ठ हुए हैं । सीआईडी जाँच से ये सपष्ट हो जायेगा कि कौन लोग सरकार की सम्पति को नष्ट करना चाहते हैं और किनके इशारे पर इस अगलगी की घटना को अंजाम दिया गया ।

पंकज यादव ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि टीवीएनएल में बीते एक साल में राजनीतिक दबाव में विभिन्न पदों पर बहाली और ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है । गैर तकनीकी लोगो की बहाली तकनीकी पदों पर हुई है जिसकी जाँच भी होनी चाहिए । टीवीएनएल में पिछले दो साल के वित्तीय क्रियाकलापों की स्पेशल ऑडिट की मांग मुख्य सचिव से की गयी है । उल्लेखनीय है कि टीटीपीएस ललपनिया में प्लांट के अंतर्गत सीएचपी एरिया में आगजनी की घटना घटी थी जिसमे कोल् हैंडलिंग पंप ,बेल्ट फीडर ,भायब्रो फीडर ,एडलर ,इलेक्ट्रिकल केबल भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुई है । पंकज यादव ने इस पुरे प्रकरण में मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सीआईडी जाँच की मांग की है ।